JAUNPUR: निरंकारी संत समागम की तैयारियां जोरो पर
JAUNPUR : सरौनी पूरब पट्टी गांव की जाँच की तिथि में परिवर्तन
NREGA: जौनपुर के10 सबसे अधिक खर्च करने वाले पंचायतों के प्रधान को,डीएम की चेतावनी
Action will be taken on complaints of corruption in MNREGA with recovery:
- जौनपुर के 10 सबसे अधिक व्यय करने वाली ग्राम पंचायतों के प्रधान को डीएम ने दी चेतावनी

बड़ागांव स्थित इस्लामी मदरसे में वितरण किया क्या निशुल्क बैग
बड़ागांव स्थित संचालित हो रहे इस्लामी मदरसे में वितरण किया क्या निशुल्क बैग
[ शाहगंज ] जौनपुर। क्षेत्र के बड़ागांव स्थित संचालित हो रहे इस्लामी मदरसे में सोमवार को प्रातः सामाजिक संस्था द्वारा निशुल्क स्कूली बैग वितरण किया गया। इसी क्रम में बड़ागांव स्थित मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं को भी मौलाना सैयद आरज़ू हुसैन आब्दी के नेतृत्व में बैग वितरण किया गया। मदरसे के बच्चों समेत अभी तक अन्य विद्यालयों में भी सैकड़ो बच्चों को बैग वितरण किया जा चुका है जिस पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
आपको बता दे की राष्ट्रीय ग्रामीण साक्षरता मिशन भारत सरकार नई दिल्ली के सौजन्य से बैग वितरण का कार्यक्रम क्षेत्र के बड़ागांव स्थित संचालित हो रहे इस्लामी मदरसे में सम्पन्न हुआ इस कार्य क्रम में मदरसे के उस्ताद मुफ्ती अज़ीज़ उल हसन, यूथ क्लब के अध्यक्ष रईस अहमद, व फरहान कुरैशी, अमीन अंसारी मिर्ज़ा अली ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की डॉ. हैदर अब्बास चांद की मुहिम है कि शिक्षा प्रत्येक छात्र का अधिकार होती है जिसे समान्य रूप से बिना किसी भेदभाव के छात्रों को शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।
Lions Club :लायन्स क्लब जौनपुर ने मनायाअपना 40वां स्थापना दिवस
Lions Club Jaunpur celebrated its 40th foundation day
- लायन्स क्लब जौनपुर में,चार्टर सदस्य व एम.जे.एफ. सदस्य हुए सम्मानित
Lions Club Jaunpur जौनपुर: लायन्स क्लब मेन ने अपना 40वां स्थापना दिवस चार्टर नाइट समारोह शनिवार रात्रि में होटल रघुवंशी मे हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया। चार्टर सदस्यों ने केक काट कर समारोह का शुभारंभ किया। अध्यक्ष संजय केडिया ने आये हुए लोगो का स्वागत किया। संस्थापक सदस्य अरूण त्रिपाठी व सुरेश चन्द्र गुप्ता,को माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह् प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रीति गुप्ता ने चार्टर सर्टिफिकेट पढ़ते हुए सभी संस्थापक सदस्यों का परिचय कराया।
इस अवसर पर चार्टर सचिव अरूण त्रिपाठी ने बताया कि जौनपुर मे सेवा के उद्देश्य से 1985 में 35 सदस्यो के साथ लायन्स क्लब जौनपुर की स्थापना हुई थी। जो निरन्तर बेहतर सेवा कार्य करते हुए राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग महत्वपूर्ण पहचान बनाये हुए हैं, तथा जनपद की अग्रणी संस्था के रुप में जानी जाती है।
इस अवसर पर लायन्स इन्टरनेशनल फाउन्डेशन से मेल्विन जोन्स फेलो एमजेएफ की उपाधी प्राप्त सदस्यों दिनेश टंडन, डा क्षितिज शर्मा,अशोक मौर्य डा अजीत कपूर,सुरेश चन्द्र गुप्ता,गोपीचंद साहू,शत्रुध्न मौर्य,राकेश श्रीवास्तव,डा वी एस उपाध्याय,सैय्यद मो.मुस्तफा,रामकुमार साहू,सोमेश्वर केसरवानी,माया टंडन,आर पी सिंह,अरुण त्रिपाठी,शकील अहमद, मनोज चतुर्वेदी, संदीप गुप्ता, संजय केडिया,अनिल वर्मा,अश्वनी बैंकर,डा मदन मोहन वर्मा को माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह् प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डा क्षितिज शर्मा जीएटी एरिया लीडर ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है। सेवा कार्य करने व दान करने की आदत बनाये, क्योंकि दान करने वाला श्रेष्ठ होता है और दान करने से बहुत पुन्य मिलता है।पूर्व अध्यक्ष नपपा दिनेश टंडन ने कहा कि ये गर्व की बात है कि लायन्स क्लब जौनपुर मेन में कुल 35 सदस्य MJF सदस्य है, जिनमें डा क्षितिज शर्मा 12 बार व अशोक मौर्य दो बार पीएमजेएफ है।आगे उन्होंने बताया कि ये क्लब अपने उत्कृष्ट कार्यों की बदौलत मण्डल का पहला माडल क्लब है अन्त मे संयोजक संदीप गुप्ता, लखन श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता, संजीव मौर्य ने आभार व्यक्त किया। संचालन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया।
इस अवसर पर गीता गुप्ता,पुष्पा श्रीवास्तव,संजय श्रीवास्तव,मदन गोपाल गुप्ता,सोना बैंकर,संगीता गुप्ता,नरेश सेठ, परमजीत सिंह,रंजीत सिंह,नीरज शाह,योगेश साहू,सुशीलअग्रहरि,कविता वर्मा,मधुचतुर्वेदी,मिदहत फात्मा, हेमा श्रीवास्तव,रविन्द्र कालरा,उर्मिला सिंह,डा प्रकाशनी अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।
प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने जाना जौनपुर का इतिहास
प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के साथ डीएम ने की बैठक
PMAY: प्रधानमंत्री आवास के नाम पर महिलाओं से साढ़े छह हजार की ठगी
प्रधानमंत्री आवास [PMAY] के नाम पर महिलाओं से साढ़े छह हजार की ठगी
खेतासराय (जौनपुर) सचिव के नाम पर एक जालसाज ने प्रधानमंत्री आवास [ PMAY ]दिलाने के नाम पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री समेत आठ महिलाओं से साढ़े छह हजार रुपये ऐंठ लिया। जानकारी पर होने पर उनके परिजनों ने उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो उसका मोबाइल बंद मिला। ठगी का शिकार होने का आभास होने पर पीड़ित महिलाओं ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
क्षेत्र के जमदहां गांव निवासी एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री शीला यादव,अनीता यादव,सुषमा देवी,मन्जू देवी,चन्द्रावती देवी, पुष्पा यादव,अन्जू यादव,मीना देवी मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया है कि आठ नवंबर को उनकी मोबाइल पर 8052165855 नंबर से एक अज्ञात काल आई। काल करने वाले ने अपने को शाहगंज ब्लाक का सचिव संजय सिंह बताया। कहा कि आप लोगों के नाम से [PMAY] प्रधानमंत्रीआवास आया है।
आवास लेना है तो उसके बताए नंबर पर साढ़े छह हजार रुपए भेज दें। सभी महिलाएं आरोपी जालसाज के झांसे में आकर गांव के एक सहज जनसेवा केंद्र से साढ़े छह हजार रुपए बताएं गए नंबर पर भिजवा दिया। इसकी जानकारी उनके परिजनों को हुई तो आरोपी जालसाज के नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की तो नंबर बंद मिला। तब उन्हें पता चला कि सभी महिलाएं जालसाजी का शिकार हो चुकी हैं। पीड़ित महिलाओं ने जालसाज के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
जौनपुर की अन्वी ने रोलर स्पोर्ट चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल,जिले में खुशी की लहर
जौनपुर की बेटी अन्वी ने बढ़ाया जनपद का मान उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल।
जौनपुर। उदय की इन किरणों को ये बादल क्या रोकेंगे… यह पंक्तियां जौनपुर की बिटिया अन्वी सोनकर पर बिल्कुल सटीक बैठती है। नईगंज निवासी शैलेश सोनकर की प्रतिभाशाली बेटी ने एक बार फिर न सिर्फ अपना, परिवार बल्कि पूरे जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। अन्वी की प्रतिभा, लगन और मेहनत की बदौलत जौनपुर की झोली में एक और सिल्वर मेडल आया है। यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट चैंपियनशिप में अन्वी ने हासिल किया है। अन्वी की इस सफलता पर उसके माता-पिता, परिजन और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।
बातचीत के दौरान अन्वी ने अपनी इस सफलता का श्रेय गुरुजनों, माता-पिता और परिजनों को दिया है। उसने बताया कि अभी तो यह शुरुआत है। आगे चलकर उसे गोल्ड लाना है। उसने दंगल फिल्म का डॉयलाग बोलते हुए कहा कि म्हारी छोरियां छोरो से कम हैं के…। उन्होंने कहा कि हम भी किसी से कम नहीं है। अभी और मेहनत करनी है और बहुत आगे जाना है। उनके पिता शैलेश सोनकर ने कहा कि बिटिया ने नाम रौशन किया है।
मैं उन लोगों से कहना चाहता हूं कि जो बेटियों को कम आंकते हैं वह आज हमारी बिटिया से उदाहरण ले सकते हैं। हमारी बिटिया ने हमारा सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। इसकी सफलता पर हमें नाज हैं। इस इसी क्षेत्र में अभी और आगे बढ़ाना है ताकि एक दिन जनपद का ही नहीं प्रदेश का ही नहीं बल्कि देश का नाम रौशन करें।
छठ पूजा : डूबते सूर्य को अर्घ्य देती महिलाएं
घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
खेतासराय (जौनपुर) देश भर में आस्था का महापर्व छठ पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। इस पर्व के तीसरे दिन, गुरुवार को सैकड़ो महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए नदी घाटों और तालाबों पर उमड़ीं। सूर्य देव की पूजा में विशेष संकल्प लेकर व्रत रखने वाली इन महिलाओं ने पानी में खड़े होकर संध्या अर्घ्य अर्पित किया और सुख-समृद्धि की कामना की। कस्बा के बारां स्थित फक्कड़ बाबा की कुटिया पर बने घाट व भारतीय विद्यापीठ पर पोखरे पर शाम होते ही पुरुष सिर पर दऊरा रखकर महिलाओं के साथ पहुँचना शुरू कर दिए। जहाँ ढलते सूर्य को अर्घ्य देकर मंगल कामना किया।
इसके पश्चात छठी मइया की आरती हुई, इसके उपरांत प्रसाद भी वितरण किया गया। आपको बता दे कि प्रत्येक वर्ष कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाए जाने वाले इस पर्व में व्रती महिलाएं कठिन तपस्या करती हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है, जिसके बाद खरना, संध्या अर्घ्य, और उषा अर्घ्य के साथ पर्व संपन्न होता है। संध्या अर्घ्य के अवसर पर श्रद्धालु विशेष रूप से सजाए गए घाटों पर इकट्ठा होते हैं। चारों ओर “सूर्य देव की जय” के जयकारों के बीच महिलाएं परिवार के सुख-शांति और स्वास्थ्य के लिए सूर्य को अर्घ्य देती हैं। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल भी तैनात रही। कार्यक्रम में जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, फलाहारी बाबा, पूर्व सभासद बृजेश पाण्डेय, रामदवर प्रजापति, वीरेंद्र पाण्डेय, सुभाष पाण्डेय, अशोक यादव सुल्तानी, अनिल गुप्ता, सनी गुप्ता, संदीप पाण्डेय अनूप गुप्ता समेत आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण मुरारी मौर्या ने किया। अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष सुरेन्द्र पाण्डेय व संरक्षक मनीष कुमार गुप्ता ने आगन्तुको के प्रति आभार व्यक्त किया।
SHAHGANJ :डीह बाबा के मेले में कलाकारों ने किया नाट्य मंच
SHAHGANJ :डीह बाबा के मेले में कलाकारों ने किया नाट्य मंच
SHAHGANJ NEWS शाहगंज ;क्षेत्र के कोहड़ा गांव में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम व सौहार्दपूर्ण तरीके से डीह बाबा के मेले का आयोजन किया गया इस मेले में दूर-दूर से दुकानदार आते हैं जिसको लेकर गांव के लोगों में काफी हर्ष का माहौल देखने को मिलता है।आपको बताते चलें इस गांव के मेले की शुरुवात करीब 40 वर्ष पूर्व से होता आ रहा है,जिसको अब ग्राम के वर्तमान ग्राम प्रधान के द्वारा आयोजित किया जाता है L
मौजूदा ग्राम प्रधान जयराज बिंद ने कहा कि इस साल अत्यधिक भीड़ मौजूद रही आस पास के गांव के लोगो ने मेले का आनंद उठाया साथ ही बताया मेले में किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं घटी बड़े ही शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मेला सम्पन्न हुआ मेले के ही दिन महिलाएं मान्यता अनुसार डीह बाबा को पुड़ी हलवा लड्डू चढ़ा कर पूरे गांव के सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हैं तथा रात्रि में ग्राम प्रधान की अगुआई में नाट्य मंच के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसमें आसपास के गांव के महिलाएं व बच्चे पुरुष लोक नृत्य का आनंद उठाते







![प्रधानमंत्री आवास [PMAY] के नाम पर महिलाओं से साढ़े छह हजार की ठगी फोटो - सोशल मीडिया](https://taftishofcrime.in/wp-content/uploads/2024/11/प्रधानमंत्री-आवास-PMAY-के-नाम-पर-महिलाओं-से-साढ़े-छह-हजार-की-ठगी.jpeg)



