Home Blog Page 203

SHAHGANJ :डीह बाबा के मेले में कलाकारों ने किया नाट्य मंच 

0

SHAHGANJ :डीह बाबा  के मेले में कलाकारों ने किया नाट्य मंच

SHAHGANJ NEWS शाहगंज ;क्षेत्र के कोहड़ा गांव में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम व सौहार्दपूर्ण तरीके से डीह बाबा के मेले का आयोजन किया गया इस मेले में दूर-दूर से दुकानदार आते हैं जिसको लेकर गांव के लोगों में काफी हर्ष का माहौल देखने को मिलता है।आपको बताते चलें इस गांव के मेले की शुरुवात करीब 40 वर्ष पूर्व से होता आ रहा है,जिसको अब ग्राम के वर्तमान ग्राम प्रधान के द्वारा आयोजित किया जाता है L

मौजूदा ग्राम प्रधान जयराज बिंद ने कहा कि  इस साल अत्यधिक भीड़ मौजूद रही आस पास के गांव के लोगो ने मेले का आनंद उठाया साथ ही बताया मेले में किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं घटी बड़े ही शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मेला सम्पन्न हुआ मेले के ही दिन महिलाएं मान्यता अनुसार डीह बाबा को पुड़ी हलवा लड्डू चढ़ा कर पूरे गांव के सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हैं तथा रात्रि में ग्राम प्रधान की अगुआई में नाट्य मंच के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसमें आसपास के गांव के महिलाएं व बच्चे पुरुष लोक नृत्य का आनंद उठाते

जिलाधिकारी ने जफराबाद घाट का किया स्थलीय निरीक्षण

0
जिलाधिकारी ने जफराबाद घाट का किया स्थलीय निरीक्षण
जिलाधिकारी ने जफराबाद घाट का किया स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी ने जफराबाद घाट का किया स्थलीय निरीक्षण

जौनपुर : छठ पूजा के अवसर पर नगर पंचायत जफराबाद स्थित घाट का जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घाट पर साफ-सफाई,लाईटिंग,बैरिकेडिंग,सी०सी०टी०वी०,चेजिंग रूम्, पब्लिक एड्रेस सिस्टम एवं गोताखोरो की समुचित व्यवस्था पायी गयी।
मौके पर जिलाधिकारी द्वारा सायंकाल पूजन से पूर्व ही समस्त व्यवस्थाओं को पूर्ण कर लेने के निर्देश दिये गये। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी को छठ पूजा की शुभकामनाएं भी दी। निरीक्षण के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी, अध्यक्ष, नगर पंचायत एवं स्थानीय सभासद सहित अन्य उपस्थित रहे।

JAUNPUR : जौनपुर शहर में नो पार्किंग,काली फ़िल्म समेत कुल 1100 वाहनों का पुलिस ने किया चालान

0
JAUNPUR जौनपुर यातायात पुलिस ने गुरुवार को  नगर मे अवैध ढंग से रोड पर चलने वाले दो पहिया, चार पहिया वाहनों  समेत  कुल ग्यारह सौ गाड़ियों का चालान काटा है।
नवम्बर में  यातायात  माह में जौनपुर शहर के प्रमुख चौराहा तिराहों पर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया तथा प्रवर्तन की कार्यवाही में 1100 वाहनों का चालान किया गया।
 यातायात प्रभारी जी0डी0 शुक्ला, व समस्त उप निरीक्षक यातायात के द्वारा यातायात माह नवम्बर- के दौरान शहर के प्रमुख चौराहा तिराहाओं पर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए  सड़क पर वाहनों को खड़ा करके दुर्घटना का कारण बनने व जाम लगाने वाले वाहनों को उनके मालिकों को आगे ऐसा न करने की चेतावनी देते हुये हटवाया गया न हटाने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गयी । तथा लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया गया ।
 हेलमेट व सिटबेल्ट लगा करके वाहन चलाने, मोटर साइकिल में तीन सवारी ना बैठाना, हाई स्पीड वाहन न चलाना व वाहनों के शिशों में काली फिल्म न लगानें तथा उससे हो रही दुर्घटनाओं को कम करनें के बारे में जागरूक किया गया और साथ ही काली फिल्म लगाये वाहनों से काली फिल्म उतरवाया भी गया तथा प्रवर्तन की कार्यवाही में 1100 वाहनों का चालान किया गया ।
यातायात माह में  आज सात नवम्बर को की गयी प्रवर्तन की कार्यवाही कुल चालान संख्याः 1100
*बिना हेलमेट वाहन चलानाः-*-851
*बिना सीट बेल्ट वाहन चलानाः-*- 35
*तीन सवारी वाहन चालानाः-*- 65
*यातायात नियमों का उल्लंघनः-*- 24
*मोबाइल से बात करते हुये वाहन चलानाः-*- 22
*खराब/क्षतिग्रस्त नंबर प्लेट का प्रयोगः-*- 13
*वाहन में काली फिल्म का प्रयोगः-*- 2
*बिना डी0एल0 वाहन चलानाः-*- 21
*वाहन में प्रेशर हॉर्न का प्रयोगः-*- 1
*ओवर स्पीड वाहन चलानाः-*- 1
*नो पार्किंगः-*- 43
*शेष अन्य धारा मेः*-22

JAUNPUR: छठ पूजा पर एडवाइजरी जारी 

0
JAUNPUR: छठ पूजा पर एडवाइजरी जारी 
JAUNPUR: छठ पूजा पर एडवाइजरी जारी 

सबेली ग्राम पंचायत की जाँच 12 नवम्बर को

0

मछली शहर के नगर पंचायत अध्यक्ष 5 करोड़ रुपये की जालसाजी में गिरफ्तार

0

जौनपुर।मछली शहर नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जायसवाल को पुलिस ने  गलत तरीके से पांच करोड़ रुपये की संपत्ति की हेराफेरी में गिरफ्तार।

चेयरमैन का अरेस्ट स्टे का समय बीतते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार 11 सितंबर को कोतवाली पुलिस ने संयुक्त गृह सचिव के आदेश पर दर्ज किया था मुकदमा , मछलीशहर नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जायसवाल को देर रात हाईकोर्ट से लौटते ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आज प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से गिरफ्तारी को सार्वजनिक किया है।

चेयरमैन के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने 11 सितंबर को कूट रचित कागजात तैयार कर धोखाधड़ी कर ट्रेलर बेचने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। मछली शहर के शादी गंज निवासी नगर पंचायत अध्यक्ष के छोटे भाई अनुराग जायसवाल ने जुलाई माह में संयुक्त गृह सचिव (पुलिस) को प्रार्थना पत्र लिखा था कि उन्होंने अपने बड़े भाई नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जायसवाल द्वारा संचालित एसके पीके रोडलाइंस ट्रांसपोर्ट कंपनी में अपनी 13 ट्रेलर लगवाया था

।आरोप है कि उन्होंने छलपूर्वक बेईमानी से अनिधिकृत रूप से 5 करोड़ रुपये का लाभ लेने के उद्देश्य से सभी वाहन अपने कब्जे में ले लिया। उसके बाद बिना उक्त की अनुमति के और बिना बैंक की एनोसी जारी किए फर्जी और कूट रचित कागजात तैयार कर जालसाजी पूर्वक षड्यंत्र करके बेच दिया। मामले में संयुक्त गृह सचिव (पुलिस) ने मामले की जांच क्षेत्राधिकारी को दी थी। जांच के बाद कोतवाली पुलिस ने 11 सितंबर को मुकदमा दर्ज़ कर जांच पड़ताल में जुट गई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद चेयरमैन ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाई कोर्ट से स्थगन आदेश लिया था। स्थगन आदेश की अवधि मंगलवार को समाप्त होने पर आगे बढ़ाने के लिए चेयरमैन हाई कोर्ट गए थे। किन्तु किसी कारणवश स्थगन आदेश नही मिला। जिसके बाद वहा से लौटते समय कुंवरपुर टॉलप्लाजा के पास से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

 

नाबालिक सेअप्राकृतिक दुष्कर्म करने वाले नामजद आरोपित गिरफ़्तार

0
नाबालिक सेअप्राकृतिक दुष्कर्म करने वाले नामजद आरोपित गिरफ़्तार
नाबालिक सेअप्राकृतिक दुष्कर्म करने वाले नामजद आरोपित गिरफ़्तार

नाबालिक सेअप्राकृतिक दुष्कर्म करने वाले नामजद आरोपित गिरफ़्तार

  • मुखबीर की सूचना पर पुलिस को मिली सफलता

खेतासराय (जौनपुर) अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में खेतासराय पुलिस टीम ने मुखबीर के सूचना पर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपितों को गिरफ़्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।

थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि नगर के जोगियाना वार्ड निवासी कबूतरा पत्नी सुहेल ने अपनी नाबालिग बेटे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप लगाकर प्रार्थना पत्र दिया था जिसके आधार पर सोमवार की सुबह मुखबीर की सूचना आज़ाद पुलिया के पास से तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त जोगियाना वार्ड निवासीगण कपिल पुत्र मेलावन, लकी उर्फ मोहमद यासिन पुत्र लाईक व मैसर उर्फ मैसमी पुत्र हकीक। तीनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत सम्बंधित धाराओं में कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय रे, उपनिरीक्षक मोहम्मद तारिक अंसारी, शैलेंद्र कुमार राय, हेडकांस्टेबल संजय पाण्डेय, अम्बिका यादव, कांस्टेबल मनीष यादव शामिल रहे।

अमान महताब को समाजवादी छात्र सभा बनाया गया जिला सचिव

0
अमान महताब को समाजवादी छात्र सभा बनाया गया जिला सचिव
अमान महताब को समाजवादी छात्र सभा बनाया गया जिला सचिव

अमान महताब को समाजवादी छात्र सभा बनाया गया जिला सचिव

  • फूल मालाओं से हुआ स्वागत

खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के पाराकमाल गाँव निवासी युवा नेता अमान महताब को समाजवादी पार्टी में छात्र सभा में शामिल करते हुए पार्टी ने एक नई जिम्मेदारी सौंपी है। जिससे सुख-चिन्तको ने विभिन्न माध्यमों से बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के पाराकमाल निवासी सपा नेता अमान महताब के प्रतिभा को देखते हुए समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर छात्र सभा का जिला सचिव मनोनीत किया है । जिससे सुख-चिन्तको में खुशी की लहर है! बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला जारी है।

मीडिया से बातचीत करते हुए नवागत सचिव श्री अमान ने बताया की छात्रों की समस्याओं को लेकर समाजवादी छात्रसभा हमेशा से मुखर रही है छात्रों के हित की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी छात्रों की बे-तहाशा फीस वृद्धि को लेकर छात्र सभा सरकार फीस नियंत्रित करने की मांग करेगी। छात्रों के स्कालर शिप की सबसे बड़ी समस्या है जो समय से नही मिल रही है जिससे छात्रों के आगे की पढ़ाई जारी रखने में समस्या हो रही है समाजवादी छात्र सभा इसके लिए भी आवाज़ बुलंद करेगी। बधाई देने वालों में आज़म खान एडवोकेट,मोo राफे, गुड्डू यादव, मुन्ना मौर्य, राकेश यादव, सलीम अहमद, उमैर खान,आदि लोगों ने बधाई दिया।

मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना में 80 हजार का अनुदान, मिलेगा,आवेदन करे 13 नवम्बर तक

0
आजादी वाली दीपावली आजादी चाहने वालों के साथ शहीदवॉल पर मनाई गयी

लखनऊ से जौनपुर पहुंचे चकबंदी आयुक्त ने अधिकारियो को लगाई फटकार

0
लखनऊ से जौनपुर पहुंचे चकबंदी आयुक्त ने अधिकारियो को लगाई फटकार
लखनऊ से जौनपुर पहुंचे चकबंदी आयुक्त ने अधिकारियो को लगाई फटकार

लखनऊ से जौनपुर पहुंचे चकबंदी आयुक्त भानु चन्द्र गोस्वामी ने अधिकारियो को लगाई फटकार

जौनपुर :सोमवार को लखनऊ से जौनपुर पहुंचे जिले के पूर्व जिलाधिकारी वर्तमान चकबंदी आयुक्त लखनऊ भानु चन्द्र गोस्वामी ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियो को फटकार लगाई,चकबंदी आयुक्त भानु चन्द्र गोस्वामी ने कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की। जनपद के कार्यों की समीक्षा करते हुए चकबन्दी आयुक्त ने निर्देशित किया कि माइक्रो प्लान बनाते हुए लंबित चकबंदी प्रक्रिया का कार्य पूर्ण किया जाए। सभी अधिकारी अपने कार्यशैली में परिवर्तन लाए अन्यथा कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि एक-एक गांव की समीक्षा पृथक रूप से की जाएगी।

चकबंदी आयुक्त ने सभी एसीओ को निर्देशित किया कि जिन मुकदमों में समझौता नहीं हुआ है उन्हें 15 दिन के भीतर वाद के रूप में पंजीकृत कराए अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहे। लखनऊ से जौनपुर पहुंचे चकबंदी आयुक्त ने  निर्देशित किया कि सभी संबंधित अधिकारी प्रारूप और पोर्टल पर फीडिंग समय से करा दें। उन्होंने एसओसी और सीओ को निर्देशित किया कि 15 नवंबर तक सभी वाद प्रत्येक दशा में पंजीकृत करा ले। उन्होंने एसीओ स्तर पर मुकदमो की फीडिंग न कराए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। चकबंदी आयुक्त ने निर्देश दिया कि मानीकला में अभिलेखो से छेड़छाड़ करने वालों पर कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को जौनपुर के सभी हाई कोर्ट के लंबित मुकदमों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने सख्त निर्देशित किया कि जिन गावों का धारा 52 लम्बित है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करायें।

इस दौरान उन्होंने जौनपुर के साथ ही वाराणसी,चन्दौली,मिर्जापुर,आजमगढ़, गाजीपुर के चकबन्दी कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने फसल कटाई के दौरान धारा सात व आठ को पूर्ण करने के निर्देश दिए। चकबंदी के अधीन गांव में चक सम्बन्धी कार्य करने, धारा 10 पूर्ण करने के निर्देश दिये, वादों के संदर्भ में जानकारी ली तथा प्राप्त आपत्तियों के सन्दर्भ में उन्होंने कहा कि इनका निस्तारण प्राथमिकता पर रखकर किया जाए अन्यथा की स्थिति में वाद के रूप में पंजीकृत किया जाए। डी0डी0सी चकबन्दी को निर्देशित किया कि कार्य योजना बनाकर मार्च 2025 तक वर्ष 2020 से पहले तक के सभी वादों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि चकबंदी प्रक्रिया में व्याप्त विसंगतियों को दूर करें, चकबंदी के अंतर्गत गांव में लंबे समय से चल रहे मुकदमों की वजह की भी जानकारी ली। लखनऊ से जौनपुर पहुंचे चकबंदी आयुक्त ने कहा कि जिन भी गांव में जो भी कार्य हो रहे हैं उन्हें उचित प्रारूप में भरा जाए। कानूनगो की कमी पर वाराणसी में कानूनगों को संबद्ध कर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। गांव में समय पर चक न काटे जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा कार्यशैली को बदलने के निर्देश दिये तथा काम को लटका कर न रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभिलेखों के मिलान के कारण काम न रोके जाएं।

इस दौरान आयुक्त चकबंदी द्वारा धारा 7 भू-चित्र का पुनरीक्षण के संदर्भ में बंदोबस्त अधिकारी चंदौली को निर्देशित किया कि समिति का गठन करते हुए गाटावर सूची उपलब्ध कराएं। धारा 8 पड़ताल स्तर, धारा 9 विनिमय अनुपात निर्धारण के अंतर्गत अवशेष भरे हुए प्रारूप को पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा सूचना अद्यतन रूप में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रारूप 4 के अंतर्गत सीओ, एसीओ स्तर से संबंधित मुकदमों के संदर्भ में जानकारी ली। धारा 27, धारा 24 कब्जा परिवर्तन हेतु सत्यापन के लिए लंबित प्रकरण की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में जनपद चंदौली में चकबंदी में अच्छा कार्य कराए जाने पर प्रशस्ति पत्र देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी  दिनेश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामअक्षयबर चौहान, संयुक्त संचालक सचिव मुधसूदन दूबे, सीआरओ मिर्जापुर,आजमगढ़, समस्त एसओसी बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी सहित अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े समाचार जौनपुर : ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग की बहन पुलिस के रवैया से नाराज़