Home Blog Page 203

नाबालिक सेअप्राकृतिक दुष्कर्म करने वाले नामजद आरोपित गिरफ़्तार

0
नाबालिक सेअप्राकृतिक दुष्कर्म करने वाले नामजद आरोपित गिरफ़्तार
नाबालिक सेअप्राकृतिक दुष्कर्म करने वाले नामजद आरोपित गिरफ़्तार

नाबालिक सेअप्राकृतिक दुष्कर्म करने वाले नामजद आरोपित गिरफ़्तार

  • मुखबीर की सूचना पर पुलिस को मिली सफलता

खेतासराय (जौनपुर) अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में खेतासराय पुलिस टीम ने मुखबीर के सूचना पर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपितों को गिरफ़्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।

थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि नगर के जोगियाना वार्ड निवासी कबूतरा पत्नी सुहेल ने अपनी नाबालिग बेटे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप लगाकर प्रार्थना पत्र दिया था जिसके आधार पर सोमवार की सुबह मुखबीर की सूचना आज़ाद पुलिया के पास से तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त जोगियाना वार्ड निवासीगण कपिल पुत्र मेलावन, लकी उर्फ मोहमद यासिन पुत्र लाईक व मैसर उर्फ मैसमी पुत्र हकीक। तीनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत सम्बंधित धाराओं में कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय रे, उपनिरीक्षक मोहम्मद तारिक अंसारी, शैलेंद्र कुमार राय, हेडकांस्टेबल संजय पाण्डेय, अम्बिका यादव, कांस्टेबल मनीष यादव शामिल रहे।

अमान महताब को समाजवादी छात्र सभा बनाया गया जिला सचिव

0
अमान महताब को समाजवादी छात्र सभा बनाया गया जिला सचिव
अमान महताब को समाजवादी छात्र सभा बनाया गया जिला सचिव

अमान महताब को समाजवादी छात्र सभा बनाया गया जिला सचिव

  • फूल मालाओं से हुआ स्वागत

खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के पाराकमाल गाँव निवासी युवा नेता अमान महताब को समाजवादी पार्टी में छात्र सभा में शामिल करते हुए पार्टी ने एक नई जिम्मेदारी सौंपी है। जिससे सुख-चिन्तको ने विभिन्न माध्यमों से बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के पाराकमाल निवासी सपा नेता अमान महताब के प्रतिभा को देखते हुए समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर छात्र सभा का जिला सचिव मनोनीत किया है । जिससे सुख-चिन्तको में खुशी की लहर है! बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला जारी है।

मीडिया से बातचीत करते हुए नवागत सचिव श्री अमान ने बताया की छात्रों की समस्याओं को लेकर समाजवादी छात्रसभा हमेशा से मुखर रही है छात्रों के हित की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी छात्रों की बे-तहाशा फीस वृद्धि को लेकर छात्र सभा सरकार फीस नियंत्रित करने की मांग करेगी। छात्रों के स्कालर शिप की सबसे बड़ी समस्या है जो समय से नही मिल रही है जिससे छात्रों के आगे की पढ़ाई जारी रखने में समस्या हो रही है समाजवादी छात्र सभा इसके लिए भी आवाज़ बुलंद करेगी। बधाई देने वालों में आज़म खान एडवोकेट,मोo राफे, गुड्डू यादव, मुन्ना मौर्य, राकेश यादव, सलीम अहमद, उमैर खान,आदि लोगों ने बधाई दिया।

मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना में 80 हजार का अनुदान, मिलेगा,आवेदन करे 13 नवम्बर तक

0
आजादी वाली दीपावली आजादी चाहने वालों के साथ शहीदवॉल पर मनाई गयी

लखनऊ से जौनपुर पहुंचे चकबंदी आयुक्त ने अधिकारियो को लगाई फटकार

0
लखनऊ से जौनपुर पहुंचे चकबंदी आयुक्त ने अधिकारियो को लगाई फटकार
लखनऊ से जौनपुर पहुंचे चकबंदी आयुक्त ने अधिकारियो को लगाई फटकार

लखनऊ से जौनपुर पहुंचे चकबंदी आयुक्त भानु चन्द्र गोस्वामी ने अधिकारियो को लगाई फटकार

जौनपुर :सोमवार को लखनऊ से जौनपुर पहुंचे जिले के पूर्व जिलाधिकारी वर्तमान चकबंदी आयुक्त लखनऊ भानु चन्द्र गोस्वामी ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियो को फटकार लगाई,चकबंदी आयुक्त भानु चन्द्र गोस्वामी ने कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की। जनपद के कार्यों की समीक्षा करते हुए चकबन्दी आयुक्त ने निर्देशित किया कि माइक्रो प्लान बनाते हुए लंबित चकबंदी प्रक्रिया का कार्य पूर्ण किया जाए। सभी अधिकारी अपने कार्यशैली में परिवर्तन लाए अन्यथा कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि एक-एक गांव की समीक्षा पृथक रूप से की जाएगी।

चकबंदी आयुक्त ने सभी एसीओ को निर्देशित किया कि जिन मुकदमों में समझौता नहीं हुआ है उन्हें 15 दिन के भीतर वाद के रूप में पंजीकृत कराए अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहे। लखनऊ से जौनपुर पहुंचे चकबंदी आयुक्त ने  निर्देशित किया कि सभी संबंधित अधिकारी प्रारूप और पोर्टल पर फीडिंग समय से करा दें। उन्होंने एसओसी और सीओ को निर्देशित किया कि 15 नवंबर तक सभी वाद प्रत्येक दशा में पंजीकृत करा ले। उन्होंने एसीओ स्तर पर मुकदमो की फीडिंग न कराए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। चकबंदी आयुक्त ने निर्देश दिया कि मानीकला में अभिलेखो से छेड़छाड़ करने वालों पर कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को जौनपुर के सभी हाई कोर्ट के लंबित मुकदमों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने सख्त निर्देशित किया कि जिन गावों का धारा 52 लम्बित है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करायें।

इस दौरान उन्होंने जौनपुर के साथ ही वाराणसी,चन्दौली,मिर्जापुर,आजमगढ़, गाजीपुर के चकबन्दी कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने फसल कटाई के दौरान धारा सात व आठ को पूर्ण करने के निर्देश दिए। चकबंदी के अधीन गांव में चक सम्बन्धी कार्य करने, धारा 10 पूर्ण करने के निर्देश दिये, वादों के संदर्भ में जानकारी ली तथा प्राप्त आपत्तियों के सन्दर्भ में उन्होंने कहा कि इनका निस्तारण प्राथमिकता पर रखकर किया जाए अन्यथा की स्थिति में वाद के रूप में पंजीकृत किया जाए। डी0डी0सी चकबन्दी को निर्देशित किया कि कार्य योजना बनाकर मार्च 2025 तक वर्ष 2020 से पहले तक के सभी वादों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि चकबंदी प्रक्रिया में व्याप्त विसंगतियों को दूर करें, चकबंदी के अंतर्गत गांव में लंबे समय से चल रहे मुकदमों की वजह की भी जानकारी ली। लखनऊ से जौनपुर पहुंचे चकबंदी आयुक्त ने कहा कि जिन भी गांव में जो भी कार्य हो रहे हैं उन्हें उचित प्रारूप में भरा जाए। कानूनगो की कमी पर वाराणसी में कानूनगों को संबद्ध कर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। गांव में समय पर चक न काटे जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा कार्यशैली को बदलने के निर्देश दिये तथा काम को लटका कर न रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभिलेखों के मिलान के कारण काम न रोके जाएं।

इस दौरान आयुक्त चकबंदी द्वारा धारा 7 भू-चित्र का पुनरीक्षण के संदर्भ में बंदोबस्त अधिकारी चंदौली को निर्देशित किया कि समिति का गठन करते हुए गाटावर सूची उपलब्ध कराएं। धारा 8 पड़ताल स्तर, धारा 9 विनिमय अनुपात निर्धारण के अंतर्गत अवशेष भरे हुए प्रारूप को पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा सूचना अद्यतन रूप में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रारूप 4 के अंतर्गत सीओ, एसीओ स्तर से संबंधित मुकदमों के संदर्भ में जानकारी ली। धारा 27, धारा 24 कब्जा परिवर्तन हेतु सत्यापन के लिए लंबित प्रकरण की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में जनपद चंदौली में चकबंदी में अच्छा कार्य कराए जाने पर प्रशस्ति पत्र देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी  दिनेश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामअक्षयबर चौहान, संयुक्त संचालक सचिव मुधसूदन दूबे, सीआरओ मिर्जापुर,आजमगढ़, समस्त एसओसी बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी सहित अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े समाचार जौनपुर : ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग की बहन पुलिस के रवैया से नाराज़

JAUNPUR;पत्रकार की निर्मम हत्या को लेकर जिले के पत्रकारों ने डीएम के माध्यम से सीएम को भेजा पत्रक

0
JAUNPUR;पत्रकारों ने डीएम के माध्यम से सीएम को भेजा पत्रक
JAUNPUR NEWS

पत्रकार की निर्मम हत्या को लेकर जिले के पत्रकारों ने डीएम के माध्यम से सीएम को भेजा पत्रक

  • मामला फतेहपुर के साथी दिलीप सैनी की निर्मम हत्या का
    अन्य मांगों में आयुष्मान कार्ड, पेंशन एवं पत्रकार सुरक्षा कानून रहा

जौनपुर। फतेहपुर के पत्रकार दिलीप सैनी की गत दिवस गोली मारने के साथ ही चापड़ एवं चाकूओं से गोंद कर निर्मम हत्या का मामला तूल पकड़ रहा है। जनपद के सैकड़ों पत्रकारों ने सोमवार को मुख्यमंत्री को सम्बोधित 4 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसके पहले सभी पत्रकार कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित पत्रकार भवन पर एकत्रित हुये जहां से वे जिलाधिकारी से मिले और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सम्बोधित मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपे। इस दौरान पत्रकारों ने कहा कि दिलीप सैनी के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करके कड़ी सजा दिलायी जाय।

 

साथ ही मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देते हुये परिवार के किसी एक जिम्मेदार को सरकारी ​नौकरी दी जाय।
बीते 30—31 अक्टूबर की मध्य रात्रि को दिलीप की निर्मम हत्या कर दी गयी। परिजनों की तहरीर पर नामजद प्राथमिकी तो दर्ज कर ली गयी है लेकिन समाचार लिखे तक किसी की गिरफ्तारी न होना पुलिसिया तंत्र पर प्रश्नचिन्ह लगा रहा है।
इसके साथ ही पत्रकारों ने कहा कि पत्रकारों की सेवा को देखते हुये आयुष्मान कार्ड बनवाया जाय। वरिष्ठ पत्रकारों को पेंशन की सुविधा उपलब्ध करायी जाय। देश के चौथे स्तम्भ पर आये दिन हो रहे हमले एवं हत्या को देखते हुये पत्रकार सुरक्षा कानून नामक अध्यादेश लागू किया जाय। इस मौके पर विजय प्रकाश मिश्रा, शशिराज सिन्हा, प्रमोद जायसवाल, राजेश श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह, विश्वप्रकाश श्रीवास्तव, रामजी जायसवाल, अजीत सिंह, संजय अस्थाना, देवेन्द्र खरे , राकेश पाण्डेय, राममूर्ति यादव,अजीत बादल, आशीष श्रीवास्तव,ब्रजेश विश्वकर्मा संजय चौरसिया, राजन मिश्रा, राज सैनी, नितिश कुमार, असलम खान, रमेश यादव, सत्येद्र तिवारी शिशू, सुशील तिवारी, वीरेंद्र पांडेय, अरविंद पटेल, बरसाती लाल कश्यप,पंकज मिश्रा, गुलजार अली, ब्रजेश मिश्रा, सुनील सिंह, काजू सिंह,समेत भारी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

आरोही मिर्ची मसाला रेस्टोरेंट एंड होटल का हुआ भव्य उद्घाटन

0

आरोही मिर्ची मसाला रेस्टोरेंट एंड होटल का हुआ भव्य उद्घाटन

जौनपुर । नगर के रोडवेज डिपो के सामने स्थिति आरोही मिर्च मसाला रेस्टोरेंट एंड होटल का भव्य उद्घाटन विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू ने फीता काटकर किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि अब लोगों को महानगरों में जाने की आवश्यकता नहीं है यही जनपद में ही एक से एक व्यंजन खाने की सुविधा मिलेगी। होटल के अधिष्ठाता मदन मोहन सिंह ने कहा कि इस रेस्टोरेंट एंड होटल में लोगों की सुविधाओं को देखते हुए उचित रेट पर ठहरने के लिए कमरा मिलेगा और साथ में बर्थ डे, एनिवर्सरी डे पार्टी, मीटिंग आदि की सुविधा भी उपलब्ध है।

आरोही मिर्च मसाला रेस्टोरेंटरे  में विभिन्न प्रकार के लजीज व्यजनों को तैयार करने के लिये कुक के चयन व स्वच्छता पर खास ध्यान दिया गया है। सभी कुक कर्मचारी बाहर जिले से आए हुए हैं। उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों ने रेस्टोरेंट में परोसे गये व्यंजन की तारीफ की। आए हुए सभी अतिथियों को भूपेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह व मोनू सिंह ने मल्यार्पण कर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। आग्नतुओ का स्वागत सुजीत सिंह मोनू व सौरभ सिंह व आभार अजीत सिंह सोनू ने व्यक किया। इस अवसर पर टीडी कालेज के प्राचार्य ओ पी सिंह,प्रबंधक राघवेंद्र प्रताप सिंह , पूर्व प्रमुख विनय सिंह ,पत्रकार राजकुमार सिंह, दुष्यंत सिंह एडवोकेट, पूर्व प्रधान सुधाकर सिंह,राजीव सिंह समाजसेवी जे पी सिंह, कैंब्रिज स्कूल प्रबंधक सुनील सिंह, गायक आशीष पाठक,सुरेन्द्र प्रताप सिंह,सत्यम सिंह गोधना, प्रधान प्रतिनिधि सुनील सिंह,आशुतोष सिंह अजीत सिंह, देवेंद्र सिंह गुड्डू, विनयकांत सिंह मंगला प्रसाद सिंह,योगेन्द्र सिंह मंटू ,कौशल सिंह वंशलोचन सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग की बहन पुलिस के रवैया से नाराज़

0

ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग की बहने पुलिस के कार्य प्रणाली से नाराज़

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र स्थित कबीरउद्दीनपुर गांव में 30 अक्टूबर को ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की तलवार से काटकर हुई हत्या के मामले में आज अनुराग की बहन स्वाति संग परिजनों ने जिलाधिकारी दिनेश चंद्र  एवं पुलिस अधीक्षक से कलेक्ट्रेट सभागार में मुलाकात कर हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाईकी की मांग किया है।

परिजनों का साफ तौर पर कहना है कि पुलिस प्रशासन इनको बचा रही है। पीड़ित परिवार का कहना है कि वो बीते छ दिनों में अबतक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस आरोपी को बचा रही है। आरोपित को थाने पर बैठक उनका सम्मान करने में जुटी है।

Bigg Boss Season 18 Colors tv पर रवि किशन सलमान खान को देंगे टक्कर

0
Bigg Boss Season 18 Colors tv पर रवि किशन सलमान खान को देंगे टक्कर
Bigg Boss Season 18 Colors tv पर रवि किशन सलमान खान को देंगे टक्कर

Bigg Boss Season 18 Ravi Kishan will compete with Salman Khan on Colors TV.

Bigg Boss Season 18 जौनपुर:भोजपुरी सुपरस्टार गोरखपुर से सांसद रवि किशन रिप्लेस करेंगे।  बिग बॉस सीजन 18 सलमान खान को वीकेंड के वार में वीकेंड का वार सेगमेंट, हाय दईया, रवि भैया के साथ गर्दा उड़ाएंगे। सांसद रवि किशन के जौनपुर के मिडिया प्रभारी अनुराग दुबे ने बताया कि अभिनेता व सांसद रवि किशन बिग बॉस सीजन 18 में शामिल होंगें अभिनेता व सांसद के पैतृक गांव केराकत क्षेत्र के बिसुई बराई गांव समेत जिले भर के भोजपुरिया हिन्दी भाषी के लोगों में खुशी का माहौल है। इसका प्रसारण आज रविवार की रात 10 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारण होगा l
अभिनेता व सांसद रवि किशन का शो में आना ताजगी भरा ट्विस्ट है। हर रविवार रवि भैया के साथ गर्दा उड़ा देंगे सेगमेंट में दर्शकों को कुछ नया देखने को मिलेगा। ravi kishn बिग बॉस के पहले सीजन में चर्चित कंटेस्टेंट रह चुके हैं। वह उस सीजन के फाइनल तक पहुंचे थे। उनकी मजाकिया बातचीत,दर्शकों से कनेक्ट होने का अंदाज और बेबाकी ने तब भी दर्शकों का दिल जीता था। इतना ही नहीं,रवि किशन पहले भी बिग बॉस ओटीटी सीजन-3 में गेस्ट होस्ट के रूप में नजर आ चुके हैं।रवि किशन के Bigg Boss Season 18 में शामिल होने से भोजपुरी भाषी क्षेत्रों में शो को काफी नए दर्शक भी मिलेंगे।

अनुराग यादव के घर पहुचे समाजवादी नेताओं ने दी सांत्वना

0

अनुराग यादव की हत्या में  ,लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों कर्मचारियों पर हो कानूनी कार्रवाई : अमित यादव

अनुराग यादव हत्याकांड (जौनपुर )  गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरूद्दीन पुर गांव में अनुराग हत्याकांड को लेकर समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव ने कहां की जमीन विवाद में 40 साल तक मुकदमा लटकाने वाले जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों पर कानूनी कार्रवाई हो और पुलिस विभाग के लापरवाह जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव कमरुद्दीनपुर निवासी मृतक खिलाड़ी अनुराग यादव के घर पहुंचे और इस हत्याकांड की घोर निंदा करते हुए, उन्होंने कहा कि यह घटना नहीं होती इसमें राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी जिम्मेदार हैं उन पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए । इसके साथ ही इस थाना क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारी पुलिसकर्मी की लापरवाही भी सामने आती है। उन पर भी निलंबन जैसी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को एक करोड़ रूपया का मुआवजा और सरकारी नौकरी सरकार दे उसके बाद पकड़े गए आरोपियों के पर कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने का काम सरकार को करनी चाहिए। पीड़ित परिवार को उन्होंने सान्त्वना दिया और भरोसा जताया है कि उनके साथ कानूनी लड़ाई में जो भी मदद होगी किया जाएगा। इस मौके पर अखिल भारतीय यादव महासभा के जिला अध्यक्ष लालजी यादव, पूर्व सीएमओ डॉ रामअवध ,मेवालाल यादव ,जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव, समाजसेवी जज सिंह अन्ना ,अधिकता अजय कृष्णा, रामनयन ,मोतीलाल, रामप्रकाश, सूबेदार यादव, त्रिभुवन नाथ, सुभाषचंद्र, केशव प्रसाद ,जय हिंद , वासुदेव फाउंडेशन के संस्थापक अरविंद यादव मौजूद रहे।

 

शहगंज के बड़गांव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

0

शहगंज के बड़गांव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

शाहगंज ( जौनपुर) क्षेत्र के बड़ागांव बाजार स्थित अब्दुल गैस मैदान में अल मेहंदी मानव सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

स्वच्छ शिविर के दौरान डॉ. एन बी चन्द्रा द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच की गई शिविर में आधुनिक मशीनों द्वारा आंख के चश्मे की जांच की गई व जरूरी दवाएं वितरण किया गया।
मोतियाबिन्द के ऑपरेशन परामर्श किया गया।
उक्त शिविर में गरीब कल्याण हॉस्पिटल के पूरे स्टाफ़ की बड़ी भूमिका रही है।
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के कुशल संचालन कर रहे अल मेडी मानव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष इफ्तिखार हुसैन ने कहा कि अल मेहंदी मानव ट्रस्ट सदैव समाज के वंचित और जरूरतमंद को बेहतर से बेहतर चिकित्सकीय सुविधाओं सहित अन्य आवश्यकतानुसार सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराता रहेगा।
शिविर के दौरान लगभग 500 लोगों के लाभान्वित होने की संभावना व्यक्त करते हुए कहा ट्रस्ट पूरी तरह से लोक कल्याणार्थ समाज को समर्पित है।

ट्रस्ट के संरक्षक मौलाना एजाज़ मोहसिन, खुर्शीद हसन, ने संयुक्त रूप से प्रत्येक जरूरतमंद के जीवन में खुशियां लाने हेतु अपनी प्रतिबद्घता प्रकट की।

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दौरान शाहिद इदरीसी, मोहम्मद रज़ा, निज़ाम इदरीसी, अदनान खान, मिस्टर, ट्रस्ट के पूर्व सदस्य हुसैन हैदर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विवेक यादव विक्की,
समेत गांव के गणमान्य उपस्थित रहे।