Home Blog Page 207

राज कालेज जौनपुर में अंतरमहाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता सम्पन्न

0


राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतरमहाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता सम्पन्न

जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालयि ताइक्वांडो प्रतियोगिता शुक्रवार को सम्पन्न । प्रतियोगिता में कुल 12 महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया । जिसमें स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज गाजीपुर प्रथम , पीजी कॉलेज गाजीपुर द्वितीय, राज कॉलेज जौनपुर तीसरा स्थान प्राप्त किया । खिलाड़ियों का चयन विभिन्न भार वर्गों में किया गया
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जिलाकीड़ा अधिकारी डॉक्टर अतुल सिंह रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर शंभू राम जी ने किया ।

कार्यक्रम का संचालन डॉ लाल साहब यादव ने किया । अंत में सभी के प्रति आभार आयोजन सचिव डॉक्टर अखिलेश कुमार गौतम व डा मनोज वत्स ने सभी के प्रति व्यक्त किया। निर्णायक के भूमिका में अरशद रजा अब्दुल मलिक खान, उमेश केसरी ,आनंद कुमार ,उमेश गुप्ता विपुल कुशवाहा पर्यवेक्षक की रामधारी राम अमित कुमार सिंह भूमिका में रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त अध्यापक उपस्थित रहे भवदीय सुधाकर शुक्ला आर एस के डी पी जी कालेज जौनपुर ।

बंद कमरे में 20 वर्षीय युकक ने फांसी लगाकर दी जान

0
फोटो- मृतक उमेश यादव

जौनपुर। बीमारी से पीड़ित 20 वर्षीय युकक ने फाँसी लगाकर दी जान मड़ियाहू थाना क्षेत्र के बेलवा गांव मे बीती रात्रि एक दुखद घटना घटना घट गई।

जहां उक्त गांव निवासी उमेश यादव उर्फ बुदुल (20) वर्ष पुत्र शिवआसरे गुरुवार yu की रात अपने मकान के कमरे में गाटर के हुक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। क्षेत्राधिकारी मडियाहूं विवेक सिंह ने बताया कि मृतक एक सप्ताह पहले मुंबई से आया था वह एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था मौके पर पहुची पुलिस ने मृतक का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

श्रीराम कथा में नवधा भक्ति का प्रसंग सुन श्रोता मंत्रमुग्ध

0
श्रीराम कथा में नवधा भक्ति का प्रसंग सुन श्रोता मंत्रमुग्ध

जौनपुर। शीतला चौकियां धाम में चल रहे पांच दिवसीय श्रीराम कथा के दूसरे दिन काशी से पधारे मानस कोविद डॉ.मदन मोहन मिश्र के मुखारबिंद से ज्ञान, भक्ति व वैराग्य की अविरल गंगा प्रवाहित हुई।मानस कोविद ने नवधा भक्ति का मार्मिक प्रसंग सुनाकर भगवत्प्रेमियों व श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।


उन्होंने शबरी को भक्ति की पराकाष्ठा बताया। कहा कि यदि हमारे हृदय में मां शबरी जैसी निश्चल व निष्काम भक्ति का भाव होगा तो ईश्वर हमें एक न एक दिन जरूर दर्शन देंगे। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में भक्ति की शुरुआत सत्संग से ही होती है। सत्संग से ही मानव में विवेक जाग्रत होता है। मानस मर्मज्ञ ने कहा कि सत्संग ईश्वर की कृपा से ही सुलभ होता है। कहा कि शबरी ने भक्ति की जो मिसाल पेश की वह किसी के भी हृदय में प्रेमा भक्ति का संचार करने में सर्वथा सक्षम है, इसमें लेशमात्र भी संदेह नहीं है। कहा कि प्रभु को जाति-पांति,अमीरी-गरीबी, कुल, धर्म, बड़ाई एवं चतुराई इन सबसे परे मनुष्य सबसे प्रिय है। नव में से किसी भी एक प्रकार की भक्ति वाला मनुष्य भगवान को अति प्रिय है।

पं. अखिलेश चंद्र पाठक ने अयोध्याकंड के कथा प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि जब देवासुर संग्राम हुआ था तब राजा दशरथ देवों की तरफ से युद्ध लड़ रहे थे ये संग्राम देवों और असुर शंबासुर के बीच हो रहा था। इस युद्ध में राजा दशरथ की सारथी कैकेई बनी थीं। तब युद्ध में राजा दशरथ शस्त्र लगने की वजह से घायल हो थे। उनके प्राणों की रक्षा केकई ने की थी। राजा दशरथ ने कैकेई से खुश होकर दो वरदान मांगने को कहा था।कैकेई के वर उस महान कार्य के निमित्त बने जो प्रभु श्रीराम को रावण के वध के रूप में किया। उन्होंने कहा कि भगवान की लीला के पीछे संपूर्ण सृष्टि का कल्याण निहित होता है।

खेतासराय:श्री राम ने बाली का किया वध,सुग्रीव का हुआ राज्याभिषेक

0
खेतासरायश्री राम ने बाली का किया वध,सुग्रीव का हुआ राज्याभिषेक

गोरारी रामलीला: प्रभु श्री राम ने बाली का किया वध, सुग्रीव का हुआ राज्याभिषेक

खेतासराय (जौनपुर) रामलीला भारत की प्राचीनतम और महत्वपूर्ण धार्मिक परम्पराओं में से एक है, जो हर वर्ष बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जाती है। इसमें भगवान राम के जीवन की घटनाओं का मंचन किया जाता है, जिसमें से प्रत्येक घटना धर्म, सत्य और न्याय का संदेश देती है। रामायण के हर प्रंसग में जीवन के किसी न किसी आदर्श की शिक्षा निहित होती है। ऐसे ही एक महत्वपूर्ण प्रसंग क्षेत्र के गोरारी बाजार में चल रहे श्री रामलीला समिति गोरारी द्वारा संचालित रामलीला में बाली वध एवं सीता की खोज लीले का मंचन किया गया। लीले के दौरान रावण द्वारा माता सीता का हरण करने के बाद राम और लक्ष्मण माता सीता की खोज में निकलते हैं। रास्ते में बूढ़ा जटायु मिलता है। जिसे रावण ने घायल अवस्था में करके छोड़ दिया था।

जटायु सारा वृत्तांत श्री राम को सुनता है। उसके बाद राम सबरी जो वर्षों से उनकी राह देख रही थी उसके पास पहुंचते हैं। सबरी के द्वारा जंगल से लाए हुए जुठे बेर खाकर बहुत प्रसन्न होते हैं। सबरी से आगे जाने का मार्ग पूछते हैं तो वह श्री राम को ऋषिमुख पर्वत के बारे में बताती है। जहां सुग्रीव अपने भाई बाली से छिपकर रहता है। श्री राम सुग्रीव, जामवंत, हनुमान आदि से मिलते हैं। सुग्रीव से मित्रता कर उसके भाई बाली का वध करते हैं। जब इसकी खबर बाली की पत्नी तारा मिलती है तो वह तुरंत वहां आती है और करुण क्रंदन शुरू कर देती हैं। दर्शक तारा के करुण क्रंदन सुनकर भाव विभोर हो जाते हैं। पंडाल में उपस्थित महिलाओं की आंखों में आंसू आ जाते हैं। इस दौरान मुख्य रूप से डॉ. अशोक यादव, सुल्तानी, सनी गुप्ता, अनिल प्रजापति, रामदवर प्रजापति, सुरेन्द्र प्रजापति, संदीप साहू, रोहित विश्वकर्मा समेत आदि लोग मौजूद रहे रामलीला के अंत में रामलीला समिति के अध्यक्ष नितेश कुमार मोदनवाद ने आगन्तुको के प्रति आभार व्यक्त किया।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न

0
Ad .NEW CHANDAN JEWELLERS JAUNPUR
Ad .NEW CHANDAN JEWELLERS JAUNPUR

जौनपुर :जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित मलिन बस्ती विकास योजनान्तर्गत शाहगंज,जौनपुर मडियाहूँ,औरबदलापुर के नगर पालिकाओं नगर पंचायतों के कार्यों के शासन में प्रेषित की जाने वाली कार्ययोजना के अनुमोदन-स्वीकृत कार्य,पीएम स्वनिधि योजना,पीएम श्रमयोगी मानधन योजना आदि की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के सन्दर्भ में निर्देशित किया कि ईओ, चेयरमैन पार्षद आदि के सहयोग से अपूर्ण आवासों की सूची लेकर कार्य शीघ्र पूर्ण कराए तथा पात्र व्यक्तियों की पुनःसत्यापन कराए जिससे अपात्रों को योजना का लाभ न दिया जा सके। वन नेशन वन राशन कार्ड में अच्छी प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की। पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत पेन्डेसीं को खत्म करने तथा बैंक स्तर से लम्बित आवेदनो के निस्तारण के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न


  समाचार N02

 निःशुल्क सब्जी बीज प्राप्त करने हेतु उद्यान विभाग में करे आवेदन

जिला उद्यान अधिकारी जौनपुर ने अवगत कराया है कि आलू व मटर के बाद अब उद्यान विभाग द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओ के तहत निःशुल्क सब्जी बीज का वितरण किया जायेगा। एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत 125 हे0 में संकर शाकभाजी का लक्ष्य जनपद को प्राप्त है। कृषको को संकर शाकभाजी बीज के निःशुल्क वितरण हेतु निदेशालय द्वारा इम्पैनल्ड कंपनियो का स्टालमेला पूर्व में लगाया गया था। कृषकों द्वारा चयनित कंपनियो के बीज उपलब्ध है। इच्छुक कृषक विभाग से सम्पर्क कर पंजीकरण कराकर टमाटर, फूलगोभी,पत्तागोभी व शिमला मिर्च के बीज प्राप्त कर सकते है।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न

Ad .NEW CHANDAN JEWELLERS JAUNPUR

पंजीकरण हेतु आवश्यक अभिलेख- खतौनी,आधार कार्ड, बैक पासबुक की फोटोकापी व 01 फोटो देना अनिवार्य है।अनुसूचित जातिजनजाति के कृषकों हेतु संचालित राज्य सेक्टर योजनान्तर्गत कृषकों को टमाटर, मसाला मिर्च, शिमला मिर्च, करैला, लौकी का बीज वितरण हुतु उपलब्ध है। विभाग पंजीकरण कराकर प्रथम आओ प्रथम पाओ के आधार पर बीज प्राप्त कर सकते है।

यूपी में 1526 ग्राम पंचायत अधिकारियों की नियुक्ति से पंचायती राज में खुशी

0
Ad .NEW CHANDAN JEWELLERS JAUNPUR
Ad .NEW CHANDAN JEWELLERS JAUNPUR

लखनऊ [जौनपुर ] यूपी में 1526 ग्राम पंचायत अधिकारियों की नियुक्ति से पंचायती राज में खुशी की लहर।
ग्राम पंचायतों को सशक्त,आत्मनिर्भर एवं स्मार्ट बनायें नव नियुक्त सचिव।.प्रांतीय अध्यक्ष उ० प्र० ग्राम पंचायत अधिकारी संघ लखनऊ। मुख्यमंत्री एवं पंचायती राज मंत्री द्वारा बृहस्पतिवार को केंद्रीय स्तर पर लोक भवन सभागार लखनऊ एवं प्रदेश के विभिन्न जनपद मुख्यालयों पर जनप्रतिनिगण एवं अधिकारियों द्वारा 1526 ग्राम पंचायत अधिकारियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम पर खुशी व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह ने कहा कि

यूपी में 1526 ग्राम पंचायत अधिकारियों की नियुक्ति से पंचायती राज में खुशी

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह

प्रदेश में ग्राम पंचायत अधिकारियों के कुल 8135 निर्धारित पदों के सापेक्ष आज 6454 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ पूर्ण हुयी है जिसके लिए मुख्यमंत्री एवं पंचायती राज मंत्री सहित नियुक्ति प्रक्रिया को पूर्ण कराने में लगे सभी अधिकारियों के प्रति सादर आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करता हूं । डॉ सिंह ने कहा कि प्रदेश के 74 जनपदों में 1526 ग्राम पंचायत अधिकारियों का समायोजन हुआ है जिसमें सर्वाधिक देवरिया में 51, गोंडा में 47,गाजीपुर में 46, सीतापुर में 45 तथा जौनपुर में 42 तथा सबसे कम अमरोहा एवं रामपुर में 03-03, लखनऊ,बागपत एवं गाजियाबाद में 04-04 तथा बिजनौर एवं मुरादाबाद में 05-05 सचिवों की नियुक्ति हुयी है।

यूपी में 1526 ग्राम पंचायत अधिकारियों की नियुक्ति से पंचायती राज में खुशी


नव नियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारियों को संदेश देते हुए डॉ सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज की परिकल्पना को साकार करने के लिए अपनी नियुक्ति की ग्राम पंचायतों को सशक्त,आत्मनिर्भर एवं स्मार्ट बनाएं जिससे 2047 तक विकसित भारत की संकल्पना का सपना साकार हो सके। सभी नवनियुक्त सचिवों को ग्राम पंचायतों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं पारदर्शिता से करने की जरूरत है जिससे आम जनता की समस्याओं का समाधान हो सके तथा शासन की महत्वपूर्ण फ्लैगशिप योजनाएं अपने मूल उद्देश्य को प्राप्त कर सकें।

Ad .NEW CHANDAN JEWELLERS JAUNPUR

पत्रकार कल्याण समिति भारत का हुआ गठन 

0
पत्रकार कल्याण समिति भारत का हुआ गठन 
पत्रकार कल्याण समिति भारत का हुआ गठन 

JAUNPUR NEWS जौनपुर। पत्रकार कल्याण समिति [भारत] का हुआ जौनपुर में गठन कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जौनपुर पत्रकार भवन में बृहस्पति वार को पत्रकारों ने एक बैठक आयोजित किया गया । बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पत्रकारों को पेंशन, आयुष्मान कार्ड और सुरक्षा के लिए शासन से मांग किया जायेगा। मांगे पूरी होने तक प्रत्येक माह की पहली तारीख और 15 तारीख को मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा जायेगा। इस संघर्ष के लिए “पत्रकार कल्याण समिति ” (भारत) नाम का गठन किया गया। इसी बैनर तले पत्रकारों के विभिन्न समस्याओं के लिए आवाज उठाया जायेगा। ये सभी मांगे जिले से लेकर ब्लाक स्तर तक के सक्रिय पत्रकारों के लिए किया जायेगा।

इस मौके पर पत्रकारों ने कहा कि देश कई प्रदेशों में सरकार द्वारा पत्रकारों को पेंशन, स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं और आवास दिया जाता हैं इस लिए हम लोगों को उत्तर प्रदेश सरकार पेंशन, आयुष्मान कॉर्ड और सुरक्षा प्रदान करें । इस मौके पर शशिराज सिन्हा, राजेश श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह, राम जी जायसवाल, राममूर्ति यादव खेतासराय, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, अजीत सिंह, संजय अस्थान, देवेंद्र खरे ,जावेद अहमद,आनन्द सिंह खेतासराय, राज सैनी , सुधीर सिंह, अरविंद पटेल, अजय पांडेय, आशीष श्रीवास्तव,रवि राजन,ब्रजेश विश्वकर्मा, राजन मिश्रा, मसूद अहमद, संतोष राय, आदित्य भारद्वाज, अजीत बादल, नीरज सिंह,अजीत गिरी, सुनील सिंह, विनोद विश्वकर्मा, शिवेंद्र प्रताप सिंह, वीरेंदर पांडेय  संजय सिंह , ब्रजेश मिश्रा, जुबेरअहमद, यशवंत गुप्ता, संजय चौरसिया समेत भारी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे। 

गांव की खुली बैठक में 27 साल बाद जीवित के रूप में राम स्वरूप की हुई पहचान

0

जौनपुर । जिले के शाहगंज तहसील के एक गांव मे 27 वर्ष बाद एक आदमी की जीवित जीवित के रूप में पहचान हुई है ,जानकारी के मुताविक रामरूप पाण्डेय पुत्र नगेस्सर पाण्डेय निवासी ग्राम सलेमपुर परगना अंगुली, तहसील शाहगंज ने जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के समक्ष उपस्थित होकर यह प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया कि फर्जी व खुश्की वसीतयतनामा के आधार पर दिनांक 08 फरवरी 1996 को रामदवर पुत्र जोखन निवासी ग्राम सलेमपुर परगना अंगुली, तहसील शाहगंज द्वारा रामरूप पुत्र नगेस्सर को मृतक दिखाते हुए नामान्तरण आदेश पारित करा लिया गया है तथा उक्त नामान्तरण आदेश के विरूद्ध रामरूप द्वारा न्यायालय तहसीलदार न्यायिक शाहगंज के समक्ष तजबीजसानी प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया है।


प्रकरण संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी द्वारा प्रार्थनापत्र पर तत्काल कार्यवाही करते हुए तहसीलदार न्यायिक शाहगंज को ग्राम सलेमपुर में उपस्थित होकर उक्त फर्जी वसीयत के आधार पर किये गये नामान्तरण आदेश की खुली बैठक आयोजित कर जांच किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

तत्क्रम में तहसीलदार शाहगंज द्वारा ग्राम सलेमपुर में खुली बैठक का आयोजन किया गया। खुली बैठक में वर्तमान ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान, जिला पंचायत सदस्य एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहें। खुली बैठक में सभी लोगों ने मौके पर उपस्थित रामरूप पुत्र नगेस्सर की पहचान की तथा इनके जीवित होने की पुष्टि की। खुली बैठक के आधार पर न्यायालय तहसीलदार न्यायिक शाहगंज द्वारा समस्त साक्ष्यों का परिशीलन करते हुए फर्जी एवं खुश्की वसीयत के आधार पर पूर्व पारित नामान्तरण आदेश दिनांक 08 फरवरी 1996 को निरस्त करते हुए पुनः रामरूप पुत्र नगेस्सर निवासी ग्राम सलेमपुर का नाम दर्ज किया गया।

लखनऊ STF एवं जौनपुर पुलिस ने तीन हत्यारो को किया गिरफ्तार

0

जौनपुर। सिकरारा पुलिस टीम और एस0टी0एफ0 लखनऊ टीम ने हत्या की साजिश करने के प्रयास को नाकाम करते हुए तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से दो अवैध तमंचा, आठ जिन्दा कारतुस, दो मो0सा0, दो मोबाइल फोन मय सिम कार्ड व 2500 रुपया बरामद।

पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण एवं थाना सिकरारा पुलिस टीम द्वारा थानाध्यक्ष, श्री आशुतोष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस.टी.एफ. उ0प्र0 लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में शातिर अपराधियों की निगरानी में एस.टी.एफ. मुख्यालय लखनऊ पर शातिर अपराधियों की मुखबिर और तकनीकी विशेषताओं से निगरानी के क्रम में प्राप्त अभिसूचना से जानकारी प्राप्त हुई थी क जौनपुर जिले के सिकरारा थाना निवासी शातिर अपराधी सुनील उपाध्याय उर्फ ओम उपाध्याय, सुशील सरोज व मुकेश कुमार उर्फ जय हिन्द व एक अन्य व्यक्ति नाम पता अज्ञात के साथ मिलकर सीमेन्ट व्यवसायी कमलेश पाठक पुत्र आनन्द पाठक निवासी सिकरारा जनपद जौनपुर की हत्या का षडयन्त्र रचा जा रहा है। इस काम के लिए पैसे की व शस्त्र की व्यवस्था सुनील उपाध्याय व बोबी उर्फ सैफ व उसकी प्रेमिका के साथ मिलकर सीमेन्ट व्यवसायी कमलेश पाठक की हत्या की साजिश की जा रही है जिसके लिए उनके द्वारा दो शूटर को तैयार किया गया है।

जिनका नाम सुशील सरोज पुत्र श्री श्याम बिहारी सरोज निवासी ग्राम ताहिरपुर थाना सिकरारा जनपद- जौनपुर व जयहिन्द उर्फ मुकेश उर्फ कल्लू पुत्र भरतराम निवासी ताहिरपुर थाना सिकरारा जनपद-जौनपुर है तथा दिनांक 23 अक्टूबर की शाम को हत्या की घटना कारित करने के लिए अपराधियों द्वारा गाडी व असलहे की व्यवस्था की जा चुकी है। इस सूचना पर एस.टी.एफ. मुख्यालय लखनऊ से उ0नि0 प्रताप नारायण सिंह ,उ0नि0 विनोद कुमार सिंह मय हमराह के रवाना होकर जनपद थाना सिकरारा जौनपुर आकर 23 अक्टूबर को मुखबिर और तकनीकी विशेषताओं से प्राप्त अभिसूचना को जमीनी श्रोतों से विकसित कर मुखबिर खास से मुलाकात कर जानकारी देकर पतारसी सुरागरसी हेतु मामूर किया गया ।

उक्त तथ्यों के आधार पर थाना सिकरारा पुलिस टीम एव एस0टी0एफ लखनऊ टीम के सहयोग से अवैध तमंचों के साथ अभियुक्तों को सुजानगंज रोड सिकरारा से गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-266/24 धारा 3(5)/55/61(2) बीएनएस व 3/25 आयुद्ध अधि0 थाना सिकरारा जनपद जौनपुर पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

  1. गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सुनील उपाध्याय उर्फ ओम उपाध्याय पुत्र श्री गंग देव उपाध्याय निवासी ताहिरपुर सिकरारा थाना सिकरारा सुशील सरोज पुत्र श्याम बिहारी सरोज निवासी ग्राम ताहिरपुर थाना सिकरारा जनपद- जौनपुर, जयहिन्द उर्फ मुकेश उर्फ कल्लू पुत्र भरतराम निवासी ताहिरपुर थाना सिकरारा ।

खराब प्रगति वाले विभागों के कर्मचारियों का रोका जाएगा वेतन,जिलाधिकारी   

0
खराब प्रगति वाले विभागों के कर्मचारियों का रोका जाएगा वेतन,जिलाधिकारी   
खराब प्रगति वाले विभागों के कर्मचारियों का रोका जाएगा वेतन,जिलाधिकारी   

जौनपुर : जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर खराब प्रगति वाले विभागों की समीक्षा करते हुए दैनिक विद्युत आपूर्ति में खराब कार्यवाही पर सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्टीकरण देने के साथ ही वेतन रोकने के निर्देश दिए।डीसी एनआरएलएम द्वारा लोनिंग, सीसीएल आदि में खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित के साथ बैठक कराने के निर्देश दिए। फैमिली आईडी में खराब कार्यवाही पर मुख्य विकास अधिकारी को संबंधित बीडीओ के वेतन रोकने के निर्देश दिए।

कार्यदाई संस्थाओं यूपीपीसीएल, यूपीसीएलडीएफ आदि से जनपद में चल रही परियोजनाओं के संदर्भ में जानकारी ली तथा पोषण, निपुण, विद्यालय निरीक्षण, मध्याह्न भोजन, सेतु निर्माण, पीएम विश्वकर्मा योजना,सड़कों के अनुरक्षण आदि की भी समीक्षा की। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत पेंडेंसी खत्म करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिया कि आईजीआरएस के संदर्भ में अधिकारी, शिकायतकर्ता से संपर्क कर स्थलीय निरीक्षण करें , शिकायतकर्ता फीडबैक से संतुष्ट होना चाहिए। जहां भी सर्वाधिक शिकायतकर्ता द्वारा असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त होगा तथा स्थलीय भ्रमण नहीं किया जाना पाया गया, संबंधित के विरुद्ध कृत कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अरुण यादव, डीसी मनरेगा, जिला विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।