Jaunpur Crime जौनपुर। तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जौनपुर के भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित डी.आर.सी. (DRC) की बैठक सफलतापूर्वक एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य शोध कार्यों की गुणवत्ता को सुदृढ़ करना एवं अकादमिक विमर्श को प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के प्रोफेसर संजय कुमार श्रीवास्तव ने बाह्य परीक्षक के रूप में सहभागिता करते हुए अपने महत्वपूर्ण सुझावों से बैठक को दिशा प्रदान की और कार्यक्रम प्राचार्य प्रो राम आसरे सिंह की उपस्थिति में हुआ। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ प्राध्यापक एवं आंतरिक विशेषज्ञ डॉ जेपी सिंह (राष्ट्रीय महासचिव, सुभासपा एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वी.बी.एस. पूर्वांचल विश्वविद्यालय) ने शोध एवं उच्च शिक्षा से संबंधित अपने सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए। शोधार्थियों ने अपने अपने सिनॉप्सिस को पीपीटी के माध्यम से सेमिनार हाल में प्रस्तुति दिया।
कार्यक्रम में विभाग के प्रोफेसर सुदेश सिंह, प्रोफेसर अमित कुमार श्रीवास्तव,डॉ. रमेश सिंह , डॉ पंकज गौतम सहित अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही।
यह बैठक विभाग के शैक्षणिक एवं शोधात्मक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगी। आयोजन की सफलता हेतु विभाग के समस्त सदस्यों एवं शोधार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
JAUNPUR NEWS जौनपुर : उपायुक्त (श्रम-रोजगार), जौनपुर ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के अनुमोदन 12 दिसम्बर 2025 के अनुपालन में जनपद में मनरेगा योजना के अन्तर्गत अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (ए०पी०ओ०), लेखासहायक एवं तकनीकी सहायको के आबद्धीकरण हेतु आउटसोर्सिग संस्था के चयन हेतु जेम पोर्टल के माध्यम से प्रकाशित की गयी जेम बिड संख्या GEM/2025/B/7028340 की अन्तिम तिथि 30 दिसम्बर को समय सायं 07.00 बजे तक समस्त इच्छुक निविदा दाता जेम पोर्टल के माध्यम से निविदा में प्रतिभाग कर सकते है।
नगर पंचायत खेतासराय ईओ ने किया रैन बसेरे का औचक निरीक्षण
नगर पंचायत खेतासराय ईओ ने किया रैन बसेरे का औचक निरीक्षण
खेतासराय (जौनपुर): नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी (ईओ) अलका मौर्या ने शनिवार को नगर स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति, साफ-सफाई व्यवस्था तथा रैन बसेरे में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का गहन अवलोकन किया।
ईओ ने रैन बसेरे में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिए। साथ ही पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था की भी जांच की गई। निरीक्षण के दौरान कुछ आवश्यक सुधारों को लेकर मौके पर ही दिशा-निर्देश जारी किए गए। इसके उपरांत ईओ अलका मौर्या ने नगर के प्रमुख स्थानों पर जल रहे अलाव का भी भ्रमण कर जायजा लिया। उन्होंने ठंड के मौसम को देखते हुए अलाव की निरंतर व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।
JAUNPUR NEWS,चाइनीज मांझे के खिलाफ बगावत,शहर पोस्टरों से पाटा
कीलर मांझा के खिलाफ सड़कों पर उतरे नागरिक, पोस्टर अभियान शुरू
एनजीटी आदेश को ठेंगा दिखा रहे प्रतिबंधित धागे के विक्रेता,जौनपुर में प्रतिबंधित मांझे की खुली बिक्री पर नागरिकों ने खुद थामा मोर्चा
जौनपुर!:पतंग उड़ाने की खुशी को मौत के जाल में बदल देने वाले प्रतिबंधित चाइनीज/नायलॉन/सिंथेटिक मांझे के खिलाफ जौनपुर में जन जागरण की लहर उठ खड़ी हुई है। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के 11 जुलाई 2017 के सख्त आदेश के बावजूद आठ वर्ष बीत जाने पर भी जिले के बाजारों में यह घातक धागा धड़ल्ले से बिक रहा है। नायलॉन, प्लास्टिक, तात वाला, सीसा लेपित या कोई भी गैर-बायोडिग्रेडेबल मांझा पूर्णतः प्रतिबंधित है। केवल सूती धागा ही सुरक्षित है। लेकिन प्रशासन की उदासीनता ने इसे सड़कों पर मौत का हथियार बना दिया है। आये दिन कोई न कोई अनहोनी हो रही है।
हालिया दर्दनाक हादसा किसी को भी झकझोर देगा। 11 दिसंबर 2025 को शास्त्री ब्रिज पर अपनी बेटी को स्कूल छोड़कर लौट रहे 40 वर्षीय निजी स्कूल शिक्षक शसंदीप तिवारी प्रतिबंधित मांझे की चपेट में आए। तेज धार ने उनकी गर्दन काट दी और अत्यधिक रक्तस्राव से मौके पर ही उनकी जान चली गई। यह कोई इकलौती घटना नहीं इस साल जौनपुर और प्रदेश में कई घटनाएं हुई व इसी मांझे के कारण कईयों को गंभीर चोटें हो चुकी हैं। पक्षी और जानवर भी इस जाल में फंसकर घायल हो रहे हैं।
इसी आक्रोश और चिंता से प्रेरित होकर “कीलर मांझा प्रतिबंध अभियान समिति” ने शहर में जोरदार पोस्टर अभियान छेड़ दिया। लाल-पीले रंग के प्रभावशाली पोस्टरों में बड़े अक्षरों में लिखा है । “प्रतिबंधित मांझा- मौत का फंदा”, “नायलॉन धागा/प्लास्टिक धागा/सिंथेटिक मांझा पूर्ण प्रतिबंधित”। पोस्टर में घायल गले की भयावह तस्वीरें लोगों को सिहरा रही हैं।
समिति के संयोजक एवं अधिवक्ता अतुल सिंह ने खुद अपने साथियों आशीष शुक्ल,विराज ठाकुर, सुधांशु सिंह, डॉ. अब्बासी,दिव्यप्रकाश सिंह, अंकित यादव सहित अन्य के साथ सड़कों पर उतरकर चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर चिपकाए।
अतुल सिंह ने भावुक अपील करते हुए कहा कि पिछले एक साल से हम जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन पर ज्ञापन दे रहे हैं, लेकिन प्रशासन की नींद नहीं टूट रही। बाजारों में चाइनीज मांझा और प्रतिबंधित धागा खुलेआम बिक रहा है। शिक्षक संदीप तिवारी जैसे मासूम की मौत ने हमें मजबूर कर दिया कि अब जनता खुद जागे। हम अपील करते हैं । पतंग उड़ानें वाला प्रतिबंधित धागा न बेचें, न खरीदें, न उपयोग करें। केवल सूती धागा अपनाएं और पतंगबाजी की खुशी को सुरक्षित बनाएं। उल्लंघन पर 5 साल जेल और 1 लाख जुर्माना हो सकता है।
यदि प्रतिबंधित मांझा भण्डारण,विक्रय और उपयोग कहीं दिखे तो तुरंत इन नंबरों पर सूचना दें 9670669699,9565444444, 8318726612।
समिति ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र छापेमारी और सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो एनजीटी या उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा। यह अभियान मकर संक्रांति से पहले हर घर तक जागरूकता पहुंचाने का संकल्प है।ताकि पतंग उड़ाने की खुशी मौत न बन जाए।
पोस्टर अभियान के प्रमुख हिस्सा डा. अब्बासी ने कहा कि प्रतिबंधित मांझा न केवल इंसानों की जान ले रहा है, बल्कि निर्दोष पक्षियों और जानवरों के लिए भी क्रूरता है। एक डॉक्टर होने के नाते मैंने कई गंभीर चोटों के मरीज देखे हैं। एनजीटी का आदेश आठ साल पुराना हो चुका है, लेकिन प्रशासन सोया हुआ है। हम यह पोस्टर अभियान इसलिए चला रहे हैं ताकि मकर संक्रांति से पहले कोई और परिवार बिछड़ न जाए। केवल सूती धागा अपनाएं,जीवन बचाएं।
उसी क्रम में दिव्यप्रकाश सिंह ने कहा कि जौनपुर के बाजारों में प्रतिबंधित मांझा खुलेआम बिक रहा है, जबकि शिक्षक संदीप तिवारी जैसे लोगों की मौत हो चुकी है। प्रशासन की लापरवाही अस्वीकार्य है। हम सड़कों पर पोस्टर चिपका रहे हैं ताकि हर नागरिक जागे और इस मौत के धागे को नकार दे। युवाओं से अपील है।पतंग उड़ाएं, लेकिन सुरक्षित सूती मांझे से। अगर प्रतिबंधित धागा देखें तो तुरंत सूचना दें।
उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से विकास तिवारी, अतुल सिंह, डॉ अब्बासी, आशीष शुक्ला, दिव्यप्रकाश, सुधांशु सिंह, अंकित यादव, निर्भय, विनीत कुमार गुप्ता, अली नवाज, रकजकुमार प्रजापति, लकी विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
चोरी की बड़ी वारदात,तीस लाख के जेवर व नकदी पर हाथ साफ
खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय थाना क्षेत्र के पहलमापुर गाँव में गुरुवार की रात चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। चोरों ने घर के कमरों का ताला तोड़ने के बजाय ताला ही गायब कर दिया और लगभग तीस लाख रुपये मूल्य के जेवरात तथा तीस हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना के समय घर में केवल एक वृद्धा मौजूद थीं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य डिलीवरी के लिए अकबरपुर गए हुए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम निवासी दशरथ सिंह का संयुक्त परिवार है। परिवार के सदस्य दो दिन पूर्व डिलीवरी कराने के लिए अकबरपुर गए थे। घर में केवल उनकी माता आलती सिंह (उम्र लगभग 75 वर्ष) को बड़े पिता के परिवार के भरोसे छोड़ दिया गया था। गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने सुनसान घर को निशाना बनाया और ऊपर के कमरों में रखे जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
शुक्रवार की सुबह जब पड़ोसियों ने घर के ऊपरी कमरों के दरवाजे खुले और ताले गायब देखे तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद पाटीदारों द्वारा गृहस्वामी को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही खेतासराय पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर फिंगरप्रिंट, साक्ष्य और अन्य तकनीकी जानकारी एकत्र की।
पीड़ित परिवार के अनुसार, चोरों ने घर के तीनों कमरों के ताले मौके से गायब कर दिए, जिससे चोरी की घटना को बेहद शातिराना तरीके से अंजाम दिया गया प्रतीत होता है। कमरों में रखा सारा सामान अस्त-व्यस्त मिला। अलमारी और बक्सों में रखे सोने-चांदी के आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब तीस लाख रुपये बताई जा रही है, जबकि तीस हजार रुपये नकद भी चोरी हो गए हैं।
इस संबंध में गृहस्वामी दशरथ सिंह ने बताया कि वे रात्रि तक घर पहुंचेंगे, उसके बाद नुकसान का सही आकलन कर थाने में लिखित तहरीर देंगे। वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
सत्य और भाव-भक्ति से ही ईश्वर की प्राप्ति संभव पं.अखिलेश चन्द्र मिश्र
खेतासराय (जौनपुर): श्रीरामजानकी मन्दिर ठाकुरद्वारा के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में भारती विद्यापीठ, खेतासराय में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के तृतीय दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास पं. अखिलेश चन्द्र मिश्र ने भागवत के गूढ़ तत्वों की भावपूर्ण व्याख्या कर श्रोताओं को आध्यात्मिक रस से सराबोर कर दिया।
कथा के तृतीय दिन मंगलाचरण में “सत्यं परं धीमहि” की व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि सत्य के मार्ग पर चलकर ही ईश्वर की प्राप्ति संभव है। असत्य भाषण से बड़ा कोई अधर्म नहीं और सत्य भाषण से बड़ा कोई धर्म नहीं है। इसी भाव को स्पष्ट करते हुए उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत के मंगलाचरण में किसी देवी-देवता की नहीं, बल्कि सत्य की ही वंदना की गई है। उन्होंने राजा परीक्षित के जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए एक आदर्श राजा के प्रजा के प्रति कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। साथ ही कहा कि संसार में लोग केवल सुख के साथी होते हैं, जबकि दुःख में केवल गोविंद ही सहारा बनते हैं। इसी कारण माता कुन्ती ने भगवान से दुःख का वरदान मांगा था, क्योंकि दुःख में प्रभु का स्मरण बना रहता है और सुख में मानव उन्हें भूल जाता है।
उन्होंने विदुर चरित्र का प्रसंग सुनाते हुए कथा व्यास ने कहा कि भगवान भाव के ही भूखे हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने दुर्योधन के छप्पन भोग को त्यागकर विदुर जी के यहां प्रेमपूर्वक परोसे गए साग और केले के छिलके तक ग्रहण कर लिए, क्योंकि विदुर के मन में भाव था और दुर्योधन के मन में अभिमान। इसके पश्चात भगवान कपिल के अवतार प्रसंग के माध्यम से सांख्य योग का प्रतिपादन करते हुए उन्होंने प्राणिमात्र की सेवा को ही सच्ची भक्ति बताया। ध्रुव चरित्र के माध्यम से उन्होंने स्पष्ट किया कि भगवत्स्मरण के लिए कोई आयु सीमा नहीं होती। मात्र पांच वर्ष की अवस्था में ध्रुव ने कठोर तप कर भगवान का सान्निध्य प्राप्त किया।
कथा के मुख्य आयोजक एवं प्रबंधक अनिल कुमार उपाध्याय ने पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। यजमान के रूप में प्राचार्य विनय कुमार सिंह ने अपने स्टाफ के साथ पूजन किया। इस अवसर पर सुनीता मिश्रा, विभा पाण्डेय, विजय पाण्डेय, राज नारायण दूबे, कृष्ण मुरारी मौर्य, मनीष गुप्ता समेत बड़ी संख्या में गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
जौनपुर :वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ, जौनपुर की कुलपति से हुई सकारात्मक वार्ता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में लंबे समय से चले आ रहे स्ववित्तपोषित शिक्षकों की शोध-निर्देशक मान्यता संबंधी विवाद पर आज बड़ी राहत मिली। कुलपति प्रो. वंदना सिंह से हुई विस्तृत एवं सकारात्मक वार्ता में शोध-निर्देशक बनाने हेतु सार्थक पहल की गई है तथा Ph.D. उपरांत 5 वर्ष के शिक्षण अनुभव की अनिवार्यता को समाप्त करने यह भी मांग रखी गई। इस प्रकरण को विधायी समिति एवं विद्या परिषद में शीघ्र ले जाकर पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया।
इस वार्ता में स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष अपनी जायज मांगें रखीं, जिन पर कुलपति ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए तत्काल समाधान का आश्वासन दिया।प्रतिनिधि मंडल में डॉ. विजय प्रताप तिवारी, डॉ. सुशील मिश्र, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. छविनाथ उपाध्याय उपस्थित रहे।संघ के इकाई अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार मिश्र ने वार्ता उपरांत प्रेस को जारी बयान में कहा कि,कुलपति के सौहार्दपूर्ण एवं दूरदर्शी रवैये से आज हमारी लंबी लड़ाई को सफलता मिली है। 5 वर्ष अनुभव की बाध्यता हटने से हमारा वैधानिक अधिकार बहाल होगा। हम विश्वविद्यालय प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित करते हैं और शीघ्र लिखित आदेश जारी होने की अपेक्षा करते हैं।”संघ ने सभी स्ववित्तपोषित शिक्षक साथियों से एकजुटता बनाए रखने तथा आगामी कार्यवाही पर नजर रखने की अपील की है।जारीकर्ता
JUNPUR NEWS,पीयू में विकसित भारत युवा कनेक्ट का हुआ आयोजन
विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका निर्णायक: नीतीश पाण्डेय JAUNPUR NEWS:
JAUNPUR HINDI NEWS:जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार कुलपति प्रो. वंदना सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों तथा माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना भवन में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में यूथ आइकन नीतीश पाण्डेय, युवा कार्यक्रम एवं मंत्रालय ने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का युवा जागरूक, आत्मनिर्भर, नवाचारी और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्ध होगा। विकसित भारत युवा कनेक्ट आप जैसे युवाओं को अपने विचार, नवाचार और नेतृत्व क्षमता को सामने लाने का अवसर देता है। आपके विचार, आपकी सोच और आपकी ऊर्जा ही भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाएगी।
पीयू में विकसित भारत युवा कनेक्ट का हुआ आयोजन
यह कार्यक्रम आपको न केवल अपनी प्रतिभा पहचानने का अवसर देता है, बल्कि उसे निखार कर राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का माध्यम भी प्रदान करता है। जिला युवा अधिकारी राम गोपाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना और माय भारत से संबंधित सभी कार्यक्रमों के बारे विस्तार पूर्वक बताया । अतिथियों का स्वागत डॉ. राज बहादुर यादव द्वारा किया गया । डॉ राज बहादुर यादव ने कहा कि विकसित भारत युवा कनेक्ट युवाओं को अपने विचार, नेतृत्व क्षमता और नवाचार को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का एक प्रभावी मंच है। आज का युवा ऊर्जा, संकल्प और सामर्थ्य से परिपूर्ण है। जब युवाओं को सही दिशा और अवसर मिलता है, तो वे समाज और देश के विकास में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। यह कार्यक्रम युवाओं को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का एक सशक्त प्रयास है। मंच का संचालन सुमित सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने किया ।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी विकसित भारत युवा कनेक्ट डॉ. शशिकांत यादव, डॉ अवधेश कुमार मौर्य, डॉ सोमरू राम, डॉ सुशील कुमार, डॉ शिशिर कांत, डॉ सीमा यादव , डॉ यादवेंद्र यादव, राजन पाण्डेय, हर्ष यादव, गौरव जायसवाल ने प्रतिभाग किया।
JAUNPUR CRIME,माँ बाप का इकलौता बेटा कैसे बना राक्षस ,पुलिस का खुलासा
JAUNPUR MURDER NEWS जौनपुर : जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव में हुई माता पिता की हत्या का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया माता पिता के साथ बेटे से रिश्तों के टूटने की सबसे डरावनी कहानी का पुलिस ने किया खुलासा एक बेटे ने पैसों के लालच में अपने ही जन्म देने वाले माता पिता को पहले मारा फिर मृत शरीर को टुकड़ो टुकड़ो में लोहे की आरी से काटा सीमेंट की बोरियो में भरे शरीर के अंग को गोमती नदी पर बने पुल से पानी मे फेंका ,पिता की बोरे में टुकड़ो में मिला शव ,माता के शव के टुकड़ो की तलाश 48 घण्टे बाद भी जारी।
माता-पिता की हत्या करने वाला पुत्र गिरफ्तार,हत्या में इस्तेमाल लोहे का खर बट्टा ,लोहे की आरी, कार बरामद।जफराबाद थाने में 16 दिसंबर को थाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0-288/25 धारा 103(1)238/301बी0एन0स0 से संबन्धित अभियुक्त अम्बेश कुमार उर्फ रिंकू उम्र 36 वर्ष पुत्र श्यामबहादुर निवासी अहमदपुर थाना जफराबाद जनपद जौनपुर मूल निवासी ग्राम टड़वा खर्गसेनपुर थाना केराकत गिरफ्तार।गिरफ्तार अभियुक्त अम्बरेश से पुलिस को पूछताछ के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया घटना का जूर्म का इकबाल करते हुए कलयुगी बेटे ने बताया कि 8 दिसंबर को शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच मे अपनी माँ बबिता देवी से पैसे व पारिवारिक बातो को लेकर कहा सुनी होने लगी, मेरी मम्मी बबिता ने कहा कि तुम घर से निकल जाओ तो मैने कहा कि यह घर मेरी नानी ने मुझे नेवासा मे दिया है आप लोग ही घर छोड़कर चले जाइये इस पर मेरी मम्मी ने मुझे धक्का देकर घर से बाहर करने लगी तो मुझे गुस्सा आ गया और मै पास मे टेबल पर रखा हुआ लोहे का खल बट्टे का राड से मम्मी के सिर मे मार दिया जिससे वह फर्श पर गिर कर छटपटाने लगी तब तक मेरे पापा भी वहाँ पर आ गये और कहे कि मै पुलिस को फोन करके बुला रहा हूँ और मोबाइल लेकर पुलिस को फोन करना चाहे तो मैने उसी लोहे के खल बट्टा के राड से पापा के सिर पर मार दिया मेरे पापा चिल्लाये और फर्श पर गिर गये तो एक बार और उनके सिर मे जोर से मार दिया तब भी वह चिल्लाने का प्रयास कर रहे थे तो मै रस्सी से उनके गले को कस दिया, उसके बाद मुझे समझ मे नहीं आ रहा था कि क्या करे । मैने देखा कि मेरे मम्मी पापा के सासे बन्द हो गयी और मर गई है, उनके शव को मै छिपाने के बारे मे सोचने लगा फिर मैने घर के बेसमेन्ट से लोहे की सरिया काटने वाली आरी लाकर अपने मम्मी पापा के शव को तीन – तीन भागो मे काटकर अगल-2 छः प्लास्टिक के बोरो मे भरकर तथा शरीर काटते समय निकले अवशिष्ट को अलग एक बोरी में भरकर अपनी स्विफ्ट डिजायर कार नं0- UP62BV6304 के डिग्गी मे लादकर घर मे फर्श पर लगे खून को पानी से साफ करके शव को 09 दिसंबर की सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच बेलाव पुल से गोमती नदी मे फेक दिया।
उसके बाद घर पर आकर घर के फर्श व गाड़ी के डिग्गी को अच्छी तरह से सर्फ से साफ कर दिया था। घर मे देखा कि मेरी मम्मी का कटा एक पैर घर मे छुट गया था तो मै पुनः उसी दिन कटा हुआ पैर को एक झोले मे लेकर अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से जलालपुर सई नदी मे पुल पर से नदी मे पानी मे फेक दिया था। लोहे का लोढ़ा, लोहा काटने वाला आरी, मम्मी पापा के मोबाइल को अपने घर में द्वितीय तल पर बालु मे छिपा कर रखा हूँ। जब मेरी बहनो का फोन आया तो मैने अपने बहनो से बता दिया कि मम्मी पापा 8 दिसंबर को रात्रि मे कही चले गये है और उन लोगो की मै तलाश कर रहा हूँ जब मेरी बहनो ने मुझ पर दबाव बनाने लगी कि तुम पुलिस मे जाकर शिकायत करो तो डर गया और इधर उधर टाल मटोल करने लगा जब मेरी बहनो का दबाव ज्यादा बढ़ गया तो मैने अपना मोबाइल बन्द करके जौनपुर रेलवे स्टेशन व वाराणसी में गंगा किनारे घाटो पर घुमने लगा। मेरा मन काफी घबड़ा रहा था मुझे शान्ति नहीं मिल रही थी तो दिनांक 15 दिसंबर को मै वाराणसी से अपने घर अहमदपुर आया तो देखा कि मेरे घर मे अलग से ताला लगा हुआ था तो मैने अपनी मोबाइल ऑन करके अपनी बहन को फोन करके घर के चाभी के बारे मे पूछा तो मेरी बहन, मम्मी पापा के बारे मे पूछने लगी। मेरी बहन आयी मेरी बहनो ने भी मुझसे मम्मी पापा के बारे मे पूछ रही थी तब मैने उनको सारी घटना बता दिया।
खेतासराय (जौनपुर): नगर पंचायत खेतासराय में मंगलवार की भोर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत विषाक्त पदार्थ के सेवन से हुई है?
जानकारी के अनुसार, खेतासराय के स्टेशन गली निवासी सुरेंद्र सोनी के 24 वर्षीय पुत्र अनुज सोनी की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी स्थिति में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर भेज दिया, जहां मंगलवार की भोर में उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। युवक की अचानक हुई मौत को लेकर क्षेत्र में विषाक्त पदार्थ सेवन की चर्चा तेज है।