Home Blog Page 21

Jaunpur News: ठंड के चलते कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय कल बंद रहेंगे

0
Oplus_131072

Jaunpur News: ठंड के चलते कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय कल बंद रहेंगे

jaunpur News जौनपुर ।अत्यधिक ठंढ और शीतलहर के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय की अनुमति के क्रम में दिनांक 26 दिसम्बर 2025 को इण्टरमीडिएट तक के सभी विद्यालय ,मान्यता प्राप्त ,सहायता प्राप्त, सीबीएसई / आईसीएसई /उ0प्र0 बोर्ड के विद्यालय बंद रहेंगे ! यहाँ ध्यातव्य है कि सभी विद्यालयों के शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ अन्य सरकारी दायित्व का निर्वहन सुचारू रूप से सम्पन्न करेंग।

वही 26 दिसम्बर को कक्षा 1 से 8 तक सभी परिषदीय विद्यालय ,मान्यता प्राप्त ,सहायता प्राप्त, सीबीएसई / आईसीएसई /उ0प्र0 बोर्ड के विद्यालय केवल बच्चों हेतु बंद रहेंगे !


यहाँ ध्यातव्य है कि सभी विद्यालयों के शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ विद्यालय पर समय से उपस्थित होकर विभागीय कार्य/SIR का कार्य एवँ अन्य सरकारी दायित्व का निर्वहन सुचारू रूप से सम्पन्न करेंगे ! सभी खण्डशिक्षाधिकारी इसका कड़ाई से अनुपालन करायें ! जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ।

anurag yadav murder case जौनपुर: अनुराग यादव हत्याकांड केस का फैसला 26 दिसम्बर को

0

Anurag Yadav murder case Jaunpur: Verdict in Anurag Yadav murder case on December 26

JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर : एक वर्ष पहले कबीरुद्दीन पुर गांव में हुई अनुराग यादव हत्याकांड में कोर्ट कचरी के चक्कर में अनुराग के पिता राम जी यादव का स्वास्थ्य खराब हो गया आरोपी लालता यादव का गांव की बंजर की जमीन पर बने अवैध मकान का तहसीलदार सदर की कोर्ट में मुकदमा चल रहा था जिसमे अनुराग यादव के पिता रामजी बनाम लालता के मुक़दमे में कोर्ट ने लालता के मकान का निर्माण अवैध माना l

जिसके विरोध में लालता हाईकोर्ट चला गया इलाहबाद हाईकोर्ट ने मुकदमा जिला मजिस्ट्रेट जौनपुर के यहाँ  ट्रांसफर कर दिया 24 दिसम्बर को सुनवाई होनी थी  मगर मगर जिले में ब्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर वकील हड़ताल पर रहे जिसके चलते अगली सुनवाई 26 दिसंबर को होगी। anurag yadav murder case jaunpur

SHAHGANJ,नवनिर्वाचित BJP जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति का जोरदार स्वागत

0
SHAHGANJ,नवनिर्वाचित BJP जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति का जोरदार स्वागत
SHAHGANJ,नवनिर्वाचित BJP जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति का जोरदार स्वागत

SHAHGANJ, Newly elected BJP District President Ajit Prajapati given a grand welcome

SHAHGANJ NEWS शाहगंज। नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री अजीत प्रजापति का नगर के नेता इलेक्ट्रॉनिक्स में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। व्यापारीगढ़ एवं शारदीय नवरात्र डांडिया महोत्सव समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित लोगों ने जिला अध्यक्ष का माल्यार्पण व गुलदस्ता भेंट कर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर श्रीमती अनुपमा अग्रहरि एवं श्री संजय गुप्ता द्वारा उन्हें उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। जिला अध्यक्ष ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए महिलाओं को एसआईआर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी।

समारोह में भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश जायसवाल, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धीरज पाटिल, संगीता पाल, वैदेही सखी की अध्यक्ष नीतू मिश्रा, भाजपा नेता नीलम अग्रहरि सहित अंजू जायसवाल, मंजू मिश्रा, शालू मोदनवाल, सीमा जायसवाल, कुसुम जायसवाल, रोशनी गुप्ता, पूजा गुप्ता, अरुण यादव, ओम प्रकाश प्रजापति, हरिपाल, राकेश कुमार, रविंद्र भास्कर, हनुमान प्रजापति, शिव मौर्य, अख्तर मसूद, ईशान जायसवाल, सर्वेश चौरसिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती अनुपमा अग्रहरि ने सभी आगंतुकों व सहयोगियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

REPORT/ MOHAMMAD KASIM

shahganj news,विद्युत विभाग की बड़ी कार्रवाई    

0
JAUNPUR NEW

shahganj news शाहगंज। विद्युत विभाग द्वारा चलाए जा रहे जांच एवं वसूली अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) योजना के अंतर्गत कुल 292 उपभोक्ताओं ने बकाया बिजली बिल का भुगतान किया, जिससे विभाग को करीब 18 लाख रुपये की वसूली हुई। यह अभियान शाहगंज से सटे गोडिला और जमुनिया क्षेत्रों में लगाए गए विशेष कैम्प के माध्यम से प्रभावी रूप से चलाया गया, जिससे विभागीय राजस्व में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई।

अभियान के दौरान बकाया न चुकाने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध सख्ती बरतते हुए 40 विद्युत कनेक्शन काटे गए। यह कार्रवाई अधिशासी अभियंता अमित कुमार धर्मा के निर्देशन में की गई, जिसमें एसडीओ धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता तथा जेई राम प्रकाश गुप्ता, राजकुमार, संतोष यादव और शंकर सहित अन्य विभागीय कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही। अधिकारियों ने बताया कि अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और बकायेदारों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उपभोक्ताओं से समय रहते बकाया जमा कर विद्युत आपूर्ति बाधित होने से बचने की अपील की गई है।

JAUNPUR NEWS,विश्वविद्यालय ने NCCF संस्था को किया ब्लैकलिस्टेड

0
JAUNPUR NEWS,विश्वविद्यालय ने NCCF संस्था को किया ब्लैकलिस्टेड
JAUNPUR NEWS,विश्वविद्यालय ने NCCF संस्था को किया ब्लैकलिस्टेड

The university blacklisted the NCCF organization.jaunpur news

  • दीक्षांत समारोह के दौरान बंद हो गई थी लाइट,जांच के बाद एनसीसीएफ संस्था के जिम्मेदारों फर्मो की पाई गई कमी
  • कार्य परिषद की बैठक में लिया गया फैसला

JAUNPUR NEWS IN HINDI ‘ जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने एक बड़ा फैसला लिया है। सामान सप्लाई करने व निर्माण एजेंसी एनसीसीएफ संस्था को ब्लैकलिस्टेड कर दिया ।जिससे ठेकेदारों में हड़कंप मच गया। यह कार्रवाई दीक्षांत समारोह के दौरान लाइट बंद होने के कारणो की जांचों उपरांत की गई। विश्वविद्यालय ने लापरवाही करने वाले फर्मों से बदला ले लिया। अब तक ऐसी कार्रवाई नहीं हुई थी।

बता दे कि दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल छात्रों को उपाधि व मेडल से सम्मानित कर रही थी। इस दौरान संगोष्ठी भवन की लाइट कट गई थी। जिसके बाद वह काफी नाराजगी जताई। जिसमें ऑपरेटर धीरज श्रीवास्तव को निलंबित भी किया गया था, लेकिन इसके लिए तीन सदस्यीय जांच समिति की गठन किया गया ।जिसमें जांच समिति ने यूपीएस व जो भी सामान सप्लाई उस दौरान किया जा रहा था ,वह काफी घटिया किस्म के थे, इन सबकी एनसीसीएफ सर्विस देती थी ,जांच में यूपीएस में कमी पाई गई ,जनरेटर में कमी पाई गई ,इसके अलावा अन्य जो भी संसाधन व्यवस्थाएं लगाए गए थे वह घटिया युक्त थे। एनसीसीएफ संस्था व उसके जिम्मेदारों की घोर लापरवाही पाई गई। कई बार इसके सुधार के लिए रिमाइंडर भी दिया गया था लेकिन सुधार नहीं किया, एनसीसीएफ के तहत करीब आधा दर्जन ठेकेदार यहां काम करते हैं और 12 करोड रुपए इसके लिए दिए गए थे, अब 25 करोड़ की परियोजनाओं का मामला लटका है, ब्लैकलिस्टेड करने से इनका भुगतान फसेगी ,और सब पेमेंट रोक दिया गया है। विश्वविद्यालय ने यह कठोर निर्णय लेकर उन सभी से अपना बदला ले लिया। जो दीक्षांत समारोह के दौरान गङबङी किए थे। जिसमें ऑपरेटर धीरज कुमार की कमी नहीं पाई गई उन्हे निलंबित किया गया था ,अब बहाल कर दिया गया।

कार्य परिषद की बैठक में यह सभी फैसले लिए गए। जिसमें कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह की अध्यक्षता में और भी चर्चाएं हुई। संचालन कुलसचिव केशलाल ने किया। इस अवसर पर वित्त अधिकारी आत्मधर द्विवेदी, परीक्षा नियंत्रक डॉ विनोद कुमार सिंह, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो रामनारायण, प्रो बेचन शर्मा, प्रो. रमेश कुमार, डॉ. प्रमोद कुमार यादव मौजूद रहे।

JAUNPUR NEWS,प्रबंधकों ने कुलपति कुलसचिव को दिया ज्ञापन

0
JAUNPUR NEWS,प्रबंधकों ने कुलपति कुलसचिव को दिया ज्ञापन
JAUNPUR NEWS,प्रबंधकों ने कुलपति कुलसचिव को दिया ज्ञापन

जीएसटी व्यवस्था समाप्त करने की मांग की,मांगे ना माने जाने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी

जौनपुर ।वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रबंधकों ने बुधवार को कुलपति व कुलसचिव को ज्ञापन देकर जीएसटी व्यवस्था समाप्त करने की मांग की। अगर मांगे नहीं मानी गई तो धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।

बता दें कि विश्वविद्यालय ने 2017 से लेकर अब तक जिन कॉलेजों ने सम्वत्ता शुल्क पर जीएसटी नहीं दिया है उन कालेजो को 18 % जीएसटी जमा करने का निर्देश दिया। जिससे जौनपुर गाजीपुर व अन्य जिलों के कॉलेजो की बेचैनी बढ़ गई। इस संबंध में पीयू स्ववित्तपोषित्र प्रबध॔क संघ के अध्यक्ष डॉ दिनेश तिवारी के नेतृत्व में कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह को ज्ञापन दिया और मांग की की कॉलेज पर जबरदस्ती जजिया कर रूपी18% जीएसटी न थोपा जाए अन्यथा कॉलेज कंगाल हो जाएंगे। जीएसटी व्यवस्था को समाप्त कर दिया जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो प्रबंधक जन सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होंगे और आंदोलन करेंगे । जरूरत पड़ने पर परीक्षाओं का बहिष्कार कर देंगे। जिसे लेकर कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने कहा जो है वह विधि संगत होगा। इसके बाद प्रबंधकों ने कुलसचिव केशलाल को भी इस संबंध में ज्ञापन सौपा और जजिया कर रुपी 18% जीएसटी व्यवस्था समाप्त करने की मांग की। इस दौरान प्रबंधक संघ के अध्यक्ष डॉ दिनेश कुमार तिवारी, रत्नेश तिवारी मुन्नेलाल यादव, ज्ञान प्रकाश पाठक, बिंदेश यादव, गप्पू सिंह ,राजकुमार मौर्य मौजूद रहे।

JAUNPUR NEWS,ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं के लिए जरुरी सूचना 

0
JAUNPUR NEWS,ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं के लिए जरुरी सूचना 
JAUNPUR NEWS,ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं के लिए जरुरी सूचना 

JAUNPUR NEWS IN HINDI जौनपुर ; जिला मजिस्ट्रेट जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) जौनपुर ने जनपद के ग्रामीण क्षेत्र के समस्त मतदाताओं को अवगत कराया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उ०प्र०, लखनऊ के अधिसूचना (संशोधन) दिनांक 18.11.2025 द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में जनपद के पंचायत निर्वाचक नामावली का अनन्तिम प्रकाशन उ०प्र० पंचायत राज (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण) नियमावली, 1994 में निर्धारित प्रपत्र-1 पर आज दिनांक 23 दिसम्बर 2025 को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विकास खण्ड कार्यालय एवं ग्राम पंचायत कार्यालय (यथा ग्राम पंचायत का पंचायत घर, विद्यालय भवन, साधन सहकारी समिति का भवन या सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अधीन आवंटित उचित मूल्य की दुकान, आंगनबाड़ी केन्द्र तथा अन्य कोई सार्वजनिक भवन जो इस निमित्त जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत का कार्यालय घोषित किया गया हो) पर कर दिया गया है।

निर्वाचक नामावली दिनांक 24 दिसम्बर 2025 से 30 दिसम्बर तक निःशुल्क निरीक्षण के लिए उपरोक्त स्थानों पर उपलब्ध रहेगी तथा उक्त तिथियों में दावे/आपत्तियां (01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी निर्वाचकों के भी स्वीकार किये जायेंगे), भी प्राप्त की जायेंगी। निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित किये जाने के लिए दावा/आवेदन पत्र प्रपत्र-2 में, किसी प्रविष्टि के विवरण में संशोधन हेतु आवेदन पत्र प्रपत्र-3 में तथा सम्मिलित नाम पर आपत्ति के लिए प्रपत्र 4 में आवेदन किया जायेगा। निर्वाचन नामावली में सम्मिलित किसी नाम पर आपत्ति के लिए निर्धारित प्रपत्र 4 दो प्रतियों में दिया जायेगा।दावे/आपत्तियों के लिए निर्धारित प्रपत्र भरकर मतदान स्थलों पर नियुक्त बी०एल०ओ०, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय अथवा निर्वाचक नामावली का निरीक्षण कराये जाने हेतु नियुक्त कर्मचारी को दिया जा सकता है।

राष्ट्रीय पक्षी मोर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

0

खेतासराय (जौनपुर) शाहगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर घायल अवस्था में पड़े राष्ट्रीय पक्षी मोर की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग ने पोस्टमार्टम के बाद राजकीय सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार कराया।

जानकारी के अनुसार, शाहगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर यात्रियों ने एक घायल मोर को पड़ा देखा। यात्रियों ने तत्काल इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वन विभाग को अवगत कराया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल मोर को अपने कब्जे में लेकर उपचार की व्यवस्था कराई।

हालांकि मोर को गंभीर चोटें आई थीं, जिससे उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। रेंजर शाहगंज राकेश कुमार ने बताया कि नियमानुसार मोर का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के उपरांत वन विभाग की टीम ने पूरे विधि-विधान के साथ राजकीय सम्मान के साथ मोर का अंतिम संस्कार किया गया।

हवन-पूजन के साथ समापन हुआ भागवत कथा

0
हवन-पूजन के साथ समापन हुआ भागवत कथा
हवन-पूजन के साथ समापन हुआ भागवत कथा

सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा का श्रद्धालुओं ने किया रसपान

खेतासराय (जौनपुर) कस्बा के उत्तरी छोर पर स्थित श्री राम जानकी मन्दिर ठाकुरद्वारा भारती विद्यापीठ परिसर में विश्व शांति एवं जनकल्याण की भावना से आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का समापन मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन–पूजन के साथ विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन का आयोजन भारती विद्यापीठ के संरक्षक अनिल कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में किया गया।

समापन के अवसर पर हवन एवं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चार के माध्यम से विश्व शांति, सामाजिक सद्भाव और मानव कल्याण की कामना की गई। हवन-पूजन के पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें कस्बा खेतासराय सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कथा के दौरान कथावाचक द्वारा श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसमें भक्ति, कर्म और ज्ञान के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। कथा श्रवण के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए और वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, प्राचार्य विनय सिंह, प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा, विभा पाण्डेय, सफिया खान, गरिमा पाण्डेय, प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता, एनसीसी कैप्टन राजेश यादव, एनसीसी अधिकारी विनोद मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष उपेन्द्रनाथ मिश्रा, मनीष गुप्ता (धर्मरक्षक), एडवोकेट कुसुम सिंह, वंश श्रीवास्तव समेत आदि लोग उपस्थित रहे। अंत में आयोजक एवं संरक्षक अनिल कुमार उपाध्याय ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जैसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं और मानव को सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

jaunpur News:प्रदेशीय महिला वॉलीबॉल खेल कूद 25 दिसंबर से 

0
jaunpur News:प्रदेशीय महिला वॉलीबॉल खेल कूद 25 दिसंबर से 
JAUNPUR NEW

JAUNPUR NEWS जौनपुर : प्रदेशीय महिला वॉलीबॉल एवं खो-खो खेल का जौनपुर में होगा आयोजन  क्रीड़ा अधिकारी ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय उ0प्र0, लखनऊ द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर 25 से 27 दिसम्बर, 2025 तक प्रदेश स्तरीय महिला वॉलीबॉल एवं खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मण्डलों से 2-2 टीमें प्रतिभाग करेंगी, इस तरह कुल 36 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 9 बजे से सायंकाल तक किया जायेगा। टीमों के रूकने की व्यवस्था वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर स्थित ज्योतिबा फूले एवं बाबू जगजीवन राम छात्रावास में की गयी है।

प्रतियोगिता का उद्घाटन दिनांक 25 दिसम्बर को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग उ0प्र0 शासन श्री गिरीश चन्द्र यादव के कर-कमलों द्वारा किया जायेगा। प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण 27 दिसम्बर को किया जायेगा। प्रतियोगिता के दौरान टीमों को आयोजन स्थल से पूर्वांचल विश्वविद्यालय तक आने-जाने हेतु बस की व्यवस्था की गयी है तथा निर्णायकों एवं आफिशियल के भी ठहरने की व्यवस्था विश्वविद्यालय परिसर में ही की गयी है। उक्त प्रतियोगिता का आयोजन जिला प्रशासन के सहयोग से कराया जा रहा है जिसमें स्वास्थ्य विभाग से डाक्टर एवं एम्बुलेन्स की व्यवस्था के साथ ही पुलिस विभाग द्वारा महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा हेतु पुलिसकर्मियों की भी व्यवस्था की गयी है।