Home Blog Page 214

कुकुडीपुर में राम शिव रामलीला 13 अक्टूबर से

0
कुकुडीपुर में राम शिव रामलीला 13 अक्टूबर से
JAUNPUR NEWS

कुकुडीपुर में रविवार से शुरू होगी राम शिव रामलीला

 जौनपुर । सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कुकुङीपुर शिव मंदिर परिसर में शिव रामलीला का आयोजन  होने वाला है  यह रामलीला रविवार से शुरू होगी । इस रामलीला में नामी गिरामी कलाकार अपने-अपने कला कौशल का प्रदर्शन करेंगे। रविवार 13 अक्टूबर से प्रारम्भ हो रही इस रामलीला के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। रामलीला का आयोजन सपा नेता विवेक यादव व ऑर्थो विशेषज्ञ डॉक्टर आलोक यादव के निर्देशन में शुरू हो रहा है। रामलीला का संचालन पंडित रमेश चंद्र शुक्ल के द्वारा किया जाएगा।  व्यवस्थापक के रूप में रामा शंकर यादव राजेश यादव अंजनी सरकार धनंजय यादव श्रवण कुमार बाबा यादव एव संयोजन सुदर्शन यादव राजकुमार  रिशु यादव अपनी भूमिका देंगे। संरक्षक आयोजक विवेक यादव ने बताया कि यह रामलीला शाम 8 बजे से शुरू होगी दर्शकों को बैठने के लिए विशेष व्यवस्था किया गया है। रात में पात्रों के मंचन तक चलेगी । यह रामलीला अगले 8 दिन तक चलेगी ।

अशोक सिंह ने कराया भव्य देवी जागरण

0
अशोक सिंह ने कराया भव्य देवी जागरण
अशोक सिंह ने कराया भव्य देवी जागरण

देवी गीत और जादू की कला से गूंज उठा चतुर्भुजपुर

जौनपुर । बरसठी विकास खंड के चतुर्भुजपुर गांव में नव दुर्गा पूजनोत्सव समिति द्वारा देवी जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्वांचल की लोकप्रिय गायक कुसुम लता व राहुल चंद्र ने देवी गीत प्रस्तुत किया तो वही आगरा से आए जादूगर ने अपने जादू की कला से लोगों का खूब मनोरंजन किया।


गौरतलब हो कि उक्त गांव के निवासी महाराष्ट्र के उद्योगपति समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह द्वारा कई सालों से अपने गांव में दुर्गा पूजा का आयोजन नवरात्रि में किया जाता है। अशोक सिंह द्वारा प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा हर वर्ष जागरण आयोजित कराया जाता है। जागरण में चतुर्भुज पुर गांव के साथ साथ आस पास के गांवों से भी भरी संख्या में लोग उपस्थित होते है। हर दिन की तरह अशोक सिंह द्वारा माता की आरती किए जाने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। देवी जागरण में आए सभी अतिथियों का अशोक सिंह ने माला पहना कर स्वागत किया तो वही नव दुर्गा पूजनोत्सव समिति के लोगों ने अशोक सिंह का माला पहना कर भव्य स्वागत किया। अशोक सिंह ने भी मंच से रेलीया बैरन पिया के लिए जाए रे गीत गा कर कलाकारों का उत्सवर्धन किया।


इस मौके पर अशोक सिंह के बेटे चंदन सिंह, सागर सिंह। अमर बहादुर सिंह बीडीसी, सुल्ताना सिंह पप्पू, मनोज सिंह मृदुल, डॉक्टर शेर बहादुर सिंह, इंद्रजीत सिंह वियोगी समेत गांव के कई गणमान्य नागरिक और SVKP के राष्ट्रीय सलाहकार योग गुरु जितेंद्र सिंह, राष्ट्रीय महासचिव डॉ सत्येंद्र सिंह, मंडल प्रभारी वाराणसी धीरज सिंह, जिला प्रभारी सुभाष सिंह, जिलाध्यक्ष सैयद अहमद अली रिजवी, आशीष तिवारी, प्रदीप यादव और भोला यादव शाहगंज से आए शुयश उपाध्याय,आशीष मिश्रा, समेत अन्य कई लोग उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया।

लड़कियों के फर्जी फोटो का इस्तेमाल करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार

0
लड़कियों के फर्जी फोटो का इस्तेमाल करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार
लड़कियों के फर्जी फोटो का इस्तेमाल करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार

फेसबुक ,इन्स्टाग्राम ,वाटस्एप्पके माध्यम से लड़कियों के फर्जी नाम व फोटो का इस्तेमाल करने वाले युवकों को पुलिस किया गिरफ्तार

मुंगराबादशाहपुर [जौनपुर ] फेसबुक,इन्स्टाग्राम ,वाटस्एप्प के माध्यम से लड़कियों के फर्जी नाम व फोटो का इस्तेमाल कर लोगो के साथ ठगी करने वाले शातिर अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है। नगर के एक स्कूल के पास बच्चियो को उनके अधिकारो सुरक्षा व बचाव के संबंध मे जागरूक किया जा रहा था कि तभी मुखबिर से सूचना मिली नगर के जंघई रोड पर ब्लाक के पास एक लाल रंग की कार खडी़ है जिसमे चार पाँच लड़के है जो रुपये कमाने के के लिए फेसबुक ,इन्स्टाग्राम वाटस्एप्प आदि के माध्यम से लड़कियों के फर्जी नाम व फोटो का इस्तेमाल करके फर्जी आईडी बनाकर लोगो को बेवकूफ बनाकर ठगी कर रहे है । सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संतोष पाठक अपने मातहतों को लेकर मौके पर पहुंच कर चौकी प्रभारी सतहरिया गंगा सागर मिश्रा को अवगत कराते हुए तत्काल ब्लाक के पास आने के लिए कहा गया।

ब्लाक के पास पंहुचे तो सामने खड़ी लाल रंग की चार पहिया कार दिखाई दी।इसी दौरान उपनिरीक्षक गंगा सागर मिश्रा मय फोर्स कांस्टेबल दिनेश सोनकर के साथ आ गये।कार का गेट खुलवा कर देखा गया तो गाड़ी में ठग बैठकर मोबाइल चला रहे है थे जैसे ही पुलिस वालो को देखा सक पकाने लगे।यहाँ खड़े होने का उद्देश्य पूछा गया तो कुछ स्पष्ट नही बता रहे थे। कड़ाई से पूछा गया तो बताया कि रुपये कमाने के उद्देश्य से राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ आदि जगहो से फर्जी सिम प्राप्त कर लेते है और इन्ही नम्बरो से लड़की के नाम से फर्जी फेसबुक ,इन्स्टाग्राम ,वाटस्एप्प आदि के माध्यम से लड़कियों के फर्जी नाम व फोटो का इस्तेमाल करके फर्जी आईडी बनायी जाती है।उक्त फर्जी आईडी पर लड़कियों के नाम का इस्तेमाल करके फेसबुक इस्टाग्राम आन-लाइन सुन्दर लड़कियो की अश्लील व प्राइवेट फोटो को चुराकर फेक आईडी बनायी जाती है तथा नवयुवको को अपने जाल में फँसाकर ठगी करने के लिये फेक फेसबुक, इन्स्टाग्राम आईडी पर लड़कियों की अश्लील प्राइवेट फोटो पोस्ट की जाती है।फर्जी आईडी से ठगी करने के उद्देश्य से लोगो को फ्रेन्ड रिक्वेस्ट हम लोगो द्वारा भेजा जाता है । फ्रैन्ड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट होने पर या मैसेज प्राप्त होने पर लोगो को मैसेज/काल के माध्यम से लड़कियों से सेक्स करने व विडीयो काल के लिये मनपसंद लडकियों की फोटो दिखाए जाते थे ।

वाट्सएप्प नम्बरो पर हम लोगो द्वारा लोगो को उनकी लोकेशन व लड़कियों की प्राइवेट अश्लील तस्वीरे व विडीयो भेजकर ब्लैकमेल कर ठगी की जाती है। पुलिस ने कार से रिशांत मिश्रा निवासी पतईया थाना सराय ममरेज प्रयागराज,वेद प्रकाश पाण्डेय निवासी अरका करारी कौशांबी प्रयागराज, विशेष जायसवाल निवासी देवरी थाना हालिया मिर्ज़ापुर,सौरभ यादव निवासी बाघम्बरी गद्दी दारागंज प्रयागराज,प्रिंस तिवारी निवासी छदान सुजानगंज जौनपुर,लाईबा नया पुरवा मिर्ज़ापुर को गिरफ्तार कर लिया गया।इनके पास से 11 अदद मोबाईल,चार पहिया वाहन,बीस हजार नगद बरामद किया गया।सभी पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

माता-पिता की अज्ञा का पालन करना संतान का सबसे पहला धर्म है:डॉ.अब्दुल कादिर

0
माता-पिता की अज्ञा का पालन करना संतान का सबसे पहला धर्म है:डॉ.अब्दुल कादिर
माता-पिता की अज्ञा का पालन करना संतान का सबसे पहला धर्म है:डॉ.अब्दुल कादिर

माता-पिता की अज्ञा का पालन करना ही संतान का सबसे पहला धर्म है: डॉ0 अब्दुल कादिर

जौनपुर। नगर के हुसेनबाद में चल रहे रामलीला के मंचन के तीसरे दिन बुधवार की रात सीता हरण, बाली वध और लंका दहन के दृश्य को स्थानीय कलाकारों ने बखूबी निभाई। सीता हरण का मंचन देखकर मौके पर मौजूद दर्शकों आंखे नम हो गयी वही हनुमानजी द्वारा लंका जलाने का सीन देखकर पूरा इलाका जय श्रीराम के नारों से गुंज उठा। 


रामलीला का मंचन देखने के लिए मुख्य दर्शक मोहम्मद हसन पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ0 अब्दुल कादिर खान और विशिष्ट दर्शक बरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र सिंह और शिक्षक जीवन यादव रहे। इन तीनों विशेष दर्शकों ने रामलीला का मंचन देखा। रामलीला समिति के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव पप्पू मामा समेत कमेटी के पदाधिकारियों ने तीनों का अंग वस्त्रम् और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 


इस मौके पर डॉ0 अब्दुल कादिर खान ने कहा कि भगवान श्रीराम राजा दशरथ के सबसे बड़े पुत्र थे, इस अधिकार से उन्हे अयोध्या की राजगद्दी सौपी जानी थी। लेकिन माता कैकेयी के आदेश का पालन करते हुए उन्होने राजपाट की जगह वनवास चुना। इससे मानव मात्र यह शिक्षा लेनी चाहिए कि माता-पिता की अज्ञा का पालन करना ही संतान का सबसे पहला धर्म है। 

आज के समय में मनुष्य में धर्य की कमी पाई जाती है, जो व्यक्ति के लिए कई समस्या खड़ी कर देती है। ऐसे में रामजी की जीवन धैर्य का एक उत्तम उदाहरण है। जब माता कैकेयी ने राम जी को 14 वर्ष का वनवास का आदेश दिया तक प्रभू श्रीराम ने इसे र्धर्य के साथ स्वीकार किया। ऐसे में जरूरत है हम लोग भगवान राम के जीवन के पथ पर चले।  रामलीला को सम्पन्न कराने में सुशील श्रीवास्तव, विपिन श्रीवास्तव , हनुमान प्रसाद, विनोद शुक्ला, अजीत श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव,मोहनजी मिश्रा, सचिन श्रीवास्तव,सुनील मिश्रा, नीरज मिश्रा,दीपक मिश्रा ने  मुख्य भूमिका निभाई।

मशहूर उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर विश्व में शोक की लहर-हुकुम उदय प्रताप सिंह

0
मशहूर उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर विश्व में शोक की लहर-हुकुम उदय प्रताप सिंह
मशहूर उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर विश्व में शोक की लहर-हुकुम उदय प्रताप सिंह

मशहूर उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर विश्व में शोक की लहर- हुकुम उदय प्रताप सिंह

MUMBAI :मशहूर समाजसेवी व उद्योगपति हुकुम उदय प्रताप सिंह ने बताया कि स्वर्गीय रतन टाटा के आज हमारे बीच नहीं रहे जिससे देश को भारी क्षति हुई है जिसको कभी भी पूरा नहीं किया जा सकता आपको बता दें हुकुम उदय प्रताप सिंह ने बताया कि वह भी प्रेरणा मानते थे रतन टाटा जी कोl सादगीपूर्ण जीवन के लिए दुनिया हमेशा करेगी याद रतन टाटा दुनिया के सबसे प्रभावशाली उद्योगपतियों में से एक थे, फिर भी वह कभी अरबपतियों की किसी सूची में नजर नहीं आए. उनके पास 30 से ज्यादा कंपनियां थीं जो छह महाद्वीपों के 100 से अधिक देशों में फैली थीं, इसके बावजूद वह एक सादगीपूर्ण जीवन जीते थे.रतन नवल टाटा का बुधवार रात को 86 वर्ष की आयु में मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया. सरल व्यक्तितत्व के धनी टाटा एक कॉरपोरेट दिग्गज थे l

जिन्होंने अपनी शालीनता और ईमानदारी के बूते एक अलग तरह की छवि बनाई थी. रतन टाटा 1962 में कॉर्नेल विश्वविद्यालय, न्यूयॉर्क से वास्तुकला में बी.एस. की डिग्री प्राप्त करने के बाद पारिवारिक कंपनी में शामिल हो गए. उन्होंने शुरुआत में एक कंपनी में काम किया और टाटा समूह के कई व्यवसायों में अनुभव प्राप्त किया, जिसके बाद 1971 में उन्हें (समूह की एक फर्म) ‘नेशनल रेडियो एंड इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी’ का प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया. आज देश के कई जाने माने लोगो ने शोक जताया प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने गहरा दुख प्रकट किया, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री सहित कई बड़े राज नेता ने दुख प्रकट किया आपको बतादे हुकूम उदय पप्रताप सिंह सहित कई बड़े उद्द्योगपति ने गहरा दुख जताया l

जौनपुर के बरसठी मे पुलिस पर पथराव,लाठी चार्ज

0

जौनपुर के बरसठी मे ग्रामीणों और परिजनों ने जमकर काटा हंगामा पुलिस पर किया पथराव

JAUNPUR NEWS : जौनपुर के बरसठी मे आज बवाल हो गया एक युवक की हत्या को लेकर परिजनों ने रोड किया जाम आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव वाहनो को किया छतिग्रस्त मारपीट के बाद विवेक का किया गया था अपहरण 36 घंटे बाद मिली लाश

प्राप्त जानकारी के मुताविक जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के जमुनीपुर (मंगरमु) गांव के एक युवक को तीन माह पूर्व हुए आपसी विवाद के चलते बदमाशो ने अपहरण कर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार विवेक यादव पुत्र शंकर यादव को रविवार की रात लगभग 9:00 बजे जमुनीपुर गेट के पास बदमाशो ने मारा पीटा और अपने साथ उठा ले गए। जो कि दो दिन बाद विवेक की लाश भदोही सुरियांवा थाना क्षेत्र के बीरमपुर ठकुराइन क तारा के पास पाया गया जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस शव को कब्जे में ले ली। मृतक के साथ मौजूद घटना के समय उसके साथी मोहन यादव ने बताया की पड़ोस गांव गहली कठरवा गांव के राजू यादव की फास्ट फूड की दुकान निगोह बाजार में स्थित है। उसी से तीन माह पहले मामूली बात को लेकर कुछ विवाद हुआ था। जो की रविवार देर शाम लगभग 08:00 बजे विवेक और उसका दोस्त जमुनीपुर गेट के बगल खड़े होकर सिगरेट लेने के लिए रुके उस समय उस गुमटी में सिगरेट न होने के कारण मोहन बगल की दुकान से लाने चला गया तभी बल्ली विवेक के पास आ गया और अपने उधार का 180 रुपये पैसा मांगने लगा तो विवेक ने कहा मैंने खाने के लिए आर्डर नही दिया था इसी बात को लेकर दोनो में गाली गलौज शुरू हो गया तभी बल्ली ने अपने गांव के लड़को को फोन कर मौके पे बुला लिया और विवेक को वो मारने पीटने लगे और उसे अपनी मोटरसाइकल पर बैठा लिया।

मोहन ने विवेक को बचाने के लिए गाड़ी की चाभी निकाली तो उसे भी बदमाशो ने मारा पीटा मोहन जान बचा कर बगल के हरिजन बस्ती में भाग निकला हल्ला होते ही वहा की महिलाए निकली तब तक वो लोग विवेक को लेकर जा चुके थे। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट व जान से मारने की नियत से उठा ले जाने की धारा में मुकदमा दूसरे दिन पंजीकृत कर आरोपियों और मृतक की तलाश में जुट गई थी लेकिन घटना के तीसरे दिन विवेक का शव सुरियांवा थाना क्षेत्र के बीरमपुर में पाया गया। परिजन शव को पोस्टमार्टम के बाद लेकर अपने घर पहुंचे और उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे।इधर परिजनों ने बुधवार को थाना परिसर में पहुंचकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हत्यारों की गिरफ्तारी की माग करते हुए हंगामा खड़ा किया।


गुरुवार को सुबह से ही परिजन और गांव के लोग सड़क पर जाम कर दिया और हथियारों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे मौके पर पहुंची पुलिस मजिस्ट्रेट द्वारा समझाने के बाद भी नहीं माने उल्टे पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया इससे गुस्साई पुलिस ने भी लाठी भाज कर लोगों को खदेड़ा ।
मृतक के पिता और अपहरण की घटना के गवाह बने युवक का आरोप है कि पुलिस द्वारा समय रहते यदि कार्रवाई की गई थी तो विवेक को बचाया जा सकता था हमारी मांग है कि हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए उनका भी एनकाउंटर किया जाए गवाह बने व्यक्ति को भी धमकाया जा रहा है उसने कहा कि उसकी भी हत्या हो सकती है ।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा ने खुद मौके पर पहुंचकर कमान संभाली। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए डॉ अजय पाल शर्मा ने बताया कि बीते दिनो क्षेत्र के युवक विवेक यादव का यादव लोगों से ही विवाद हुआ था । विवेक यादव की डेड बॉडी दूसरे जनपद में पाई गई थी मामला दर्ज कर लिया गया है पांच से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आज उसके परिजनों और स्थानीय लोगों को ग्रामीणों द्वारा जाम लगाया गया था जिसको मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी द्वारा बलपूर्वक हटाया गया है। शव को कब्जे में लेकर दाह संस्कार के लिए भेज दिया गया हैअन्य विधि कार्रवाई की जा रही है। एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है फिलहाल इस समय स्तिथि शांति पूर्ण है।

दलितों के मसीहा थे मान्यवर कांशीराम:पप्पू माली

0
दलितों के मसीहा थे मान्यवर कांशीराम:पप्पू माली
दलितों के मसीहा थे मान्यवर कांशीराम:पप्पू माली

JAUNPUR जौनपुर : अपना दल एस पार्टी जिला कार्यालय वाजिदपुर में बुधवार को बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि पर मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली ने श्रद्धांजलि दी।राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि मान्यवर काशीराम कि मान्यवर काशीराम ने सदैव शोषित, वंचित, दबे -कुचले, समाज के उत्थान के लिए संघर्ष किया। आज इसी का परिणाम है कि समाज का पिछड़ा तबका विकास की मुख्य धारा से जुड़ा।सभी पार्टियों की निगाहें इसी समाज पर सबसे ज्यादा रहती हैं वह दलितों के मसीहा थे। वह दलितों, वंचितों, शोषितों की आवाज थे। देश में स्वाधीनता के बाद से ही आरक्षण लागू है इसके कारण सरकारी सेवा में दलित कर्मचारियों के लिए अपनी संस्था होती थी। इससे जुड़कर कांशीराम ने दलितों से जुड़े सवाल उठाए। उन्होंने आंबेडकर जयंती के दिन छुट्टी घोषित करने की मांग की थी। भारतीय राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। उन्होंने भारतीय वर्ण व्यवस्था में बहुजनों के राजनीतिक एकीकरण तथा उत्थान के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कर्मचारी संघ की स्थापना की। अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, अन्य पिछड़ा वर्गों और अल्पसंख्यकों के शिक्षित सदस्यों को अम्बेडकरवादी सिद्धांतों का समर्थन करने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवनायक पटेल व संचालन विधि मंच के जिला अध्यक्ष विनोद यादव ने किया।मौके पर अनिल जायसवाल, इं.बृजमणि पटेल युवा नेता अपना दल एस, मंजु, योगी , हरिहर प्रसाद पटेल, बजरंगी पटेल , मानसिंह, समर बहादुर पटेल, राजनारायण , सुशील सिंह , राधेश्याम पटेल, गिरिजेश गौतम, बृजेश कुमार, शोभनाथ पटेल, बबलू पटेल आदि रहे।

64 शीशी देशी शराब के साथ 60 वर्षीय अभियुक्त गिरफ्तार

0
64 शीशी देशी शराब के साथ 60 वर्षीय अभियुक्त गिरफ्तार
64 शीशी देशी शराब के साथ 60 वर्षीय अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर : 64 शीशी देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक डा० अजय पाल शर्मा के निर्देशन में मिशन शक्ति पाँच 90 दिवसीय अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अरविन्द कुमार वर्मा के दिशा निर्देशन व सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर देवेंश सिंह के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक जफराबाद के कुशल संचालन मे मिशन शक्ति के तहत विशेष अभियान चलाकर थाना जफराबाद की पुलिस टीम मिशन शक्ति के तहत अवैध देशी शराब बेचने वाले व्यक्तो के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये एक युवक को 64 शीशी देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा ग्राम कमरूद्दीनपुर के हनुमान मन्दिर के पास मे एक व्यक्ति अवैध देशी शराब बेच रहा था कि मौके पर पुलिस टीम द्वारा पहुचँकर दविश दी गयी तो अभियुक्त पतिराज यादव पुत्र सुमेर यादव निवासी सरैया थाना जफराबाद को गिरफ्तार किया गया। मौके पर 64 शीशी देशी शराब बरामद कर अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0स0-208/2024 धारा-60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। साथ ही मां शारदा बालिका इण्टर कालेज सिकरारा जौनपुर में आज मिशन शक्ति फेस 5 के अंतर्गत महिलाओं के स्वाभिमान स्वावलंबन सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर संवाद एवं परिचर्चा की गई पंपलेट बांटे गए छात्राओं के प्रश्नों का उत्तर दिया गया।कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण थाना प्रभारी सिकरारा की मिशन शक्ति टीम व एंटी रोमियो की टीम इण्टर कॉलेज के सभी महिला अध्यापक एवं लगभग 250 की संख्या में डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़े :पशु चोरी की बढती घटना से पशुपालकों में दहशत

गौशाला बजट का सदुपयोग करे गांव के प्रधान,जिलाधिकारी 

0
गौशाला प्रबंधन बजट का सदुपयोग करे गांव के प्रधान, जिलाधिकारी 
गौशाला प्रबंधन बजट का सदुपयोग करे गांव के प्रधान, जिलाधिकारी 

गौशाला प्रबंधन मद में दिया जा रहा बजट सदुपयोग करे गांव के प्रधान,जिलाधिकारी 

जौनपुर : जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जनपद में स्थापित अस्थायी स्थायी गोआश्रय स्थलों के संचालन एवं प्रबन्धन के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने विकास खंडवार गोशालाओ में बाउंड्रीवॉल,पशुओं की सुरक्षा, पेयजल हरे चारे, पौधरोपण आदि की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी गौशालाओ में सीसीटीवी हमेशा सक्रिय रहे। जिलाधिकारी ने सभी ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया की जो भी बजट उन्हें गौशाला प्रबन्धन की मद में दिया जा रहा है उसका सदुपयोग किया जाए और गौशाला मे नेपियर घास, मक्के की खेती की जाए ताकि गोवंशो को नियमित रूप से हरा चारा उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने गोवंशो को नियमित रूप से नहलाने तथा गोशालाओं के नियमित साफ-सफाई के निर्देश के साथ ही, गोंवशों के स्वास्थ्य परीक्षण सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने रिबोर के पाइप के द्वारा बाउंड्रीवॉल बनाए जाने, करौदा का पौधा,बोगेनविलिया के पौधे लगाये जाने के भी सुझाव दिए।


जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों के जन्मदिवस के अवसर पर गौशालाओं में जाकर बच्चों का जन्मदिवस मनाये। गो-सेवा से बड़ा कोई सेवा नहीं है। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि ठंड के मौसम के दृष्टिगत अभी से ही आवश्यक तैयारी कर लें। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से सुनिश्चित करें कि गौशालाओ में गोवंशों का रख रखाव अच्छे से किया जा रहा हो अन्यथा सम्बन्धित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करें।

जिलाधिकारी में स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि गौशाला के नाम पर कोई भी भ्रष्टाचार करते हुए पाया तो उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी के द्वारा ग्राम प्रधान अमदहा दुर्गा प्रसाद यादव, ग्राम प्रधान बेलगांव संजय गौतम, ग्राम प्रधान सादनपुर बक्शा मणिलाल यादव, खंड विकास अधिकारी सचिन भारती, गौरवेंद सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी मुकेश पांडेय को गौशालाओं में रख-रखाव अच्छे से करने पर सम्मानित किया गया।जिलाधिकारी ने कहा कि इसी तरह भविष्य में भी गौशाला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राम प्रधान, केयर टेकर को सम्मानित किया जाएगा। इसके उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों, ग्राम प्रधानों एवं ग्राम सचिवों को गोशालाओं में निराश्रित गोवंशों के भरण पोषण के लिए मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में उत्कृष्ट व्यवस्था करने का शपथ भी दिलाया इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ओपी श्रीवास्तव, समस्त खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : पशु चोरी की बढती घटना से पशुपालकों में दहशत

यह भी पढ़े :   जौनपुर: 20 लाख रुपये का अवैध पटाखा बरामद,पुलिस ने किया जप्त

यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन के 150 वर्ष पूर्ण  

0
जौनपुर डाक मंडल में मनाया गया विश्व डाक दिवस
जौनपुर डाक मंडल में मनाया गया विश्व डाक दिवस

यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन के 150 वर्ष पूर्ण होने पर जौनपुर डाक मंडल में मनाया गया विश्व डाक दिवस,


जौनपुर:प्रधान डाकघर में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर फिट पोस्ट, फिट इंडिया का आयोजन किया गया | जिसमे डाक कर्मचारियो के द्वारा रैली निकाल कर लोगो को फिट रहने हेतु जागरूक किया गया रैली का आयोजन प्रधान डाकघर से शुरुआत कर अटाला मस्जिद होते हुए शाही किला, शाही पुल एवं कोतवाली होते हुए प्रधान डाकघर पहुच कर समाप्त किया गया l

यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन के 150 वर्ष पूर्ण  
जौनपुर डाक मंडल में मनाया गया विश्व डाक दिवस


डाक अधीक्षक श्री आर.के. चौहान के द्वारा वताया गया कि आज यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन के 150 वर्ष पूर्ण हो गये है | जिसे “देश भर में संचार को सक्षम करने और लोगों को सशक्त बनाने के 150 वर्ष” थीम पर मनाया जा रहा है | यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन ( यूपीयू ,फ्रेंच: यूनियन पोस्टेल यूनिवर्सल संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की एक विशेष एजेंसी है जो सदस्य देशों के बीच डाक नीतियों का समन्वय करती है और एक समान विश्वव्यापी डाक प्रणाली की सुविधा प्रदान करती है । इस मौके पर स.अधीक्षक बी.के. शर्मा, विपिन यादव निरीक्षक डाक बलबीर सिंह, शशिकांत कन्नौजिया, इन्द्रजीत पाल, पोस्टमास्टर सत्यप्रकाश मिश्रा कार्यालय सहायक रवि रंजन के साथ अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे |

यह भी पढ़े :जौनपुर: 20 लाख रुपये का अवैध पटाखा बरामद,पुलिस ने किया जप्त

यह भी पढ़े : पशु चोरी की बढती घटना से पशुपालकों में दहशत