Home Blog Page 214

गौशाला बजट का सदुपयोग करे गांव के प्रधान,जिलाधिकारी 

0
गौशाला प्रबंधन बजट का सदुपयोग करे गांव के प्रधान, जिलाधिकारी 
गौशाला प्रबंधन बजट का सदुपयोग करे गांव के प्रधान, जिलाधिकारी 

गौशाला प्रबंधन मद में दिया जा रहा बजट सदुपयोग करे गांव के प्रधान,जिलाधिकारी 

जौनपुर : जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जनपद में स्थापित अस्थायी स्थायी गोआश्रय स्थलों के संचालन एवं प्रबन्धन के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने विकास खंडवार गोशालाओ में बाउंड्रीवॉल,पशुओं की सुरक्षा, पेयजल हरे चारे, पौधरोपण आदि की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी गौशालाओ में सीसीटीवी हमेशा सक्रिय रहे। जिलाधिकारी ने सभी ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया की जो भी बजट उन्हें गौशाला प्रबन्धन की मद में दिया जा रहा है उसका सदुपयोग किया जाए और गौशाला मे नेपियर घास, मक्के की खेती की जाए ताकि गोवंशो को नियमित रूप से हरा चारा उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने गोवंशो को नियमित रूप से नहलाने तथा गोशालाओं के नियमित साफ-सफाई के निर्देश के साथ ही, गोंवशों के स्वास्थ्य परीक्षण सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने रिबोर के पाइप के द्वारा बाउंड्रीवॉल बनाए जाने, करौदा का पौधा,बोगेनविलिया के पौधे लगाये जाने के भी सुझाव दिए।


जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों के जन्मदिवस के अवसर पर गौशालाओं में जाकर बच्चों का जन्मदिवस मनाये। गो-सेवा से बड़ा कोई सेवा नहीं है। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि ठंड के मौसम के दृष्टिगत अभी से ही आवश्यक तैयारी कर लें। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से सुनिश्चित करें कि गौशालाओ में गोवंशों का रख रखाव अच्छे से किया जा रहा हो अन्यथा सम्बन्धित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करें।

जिलाधिकारी में स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि गौशाला के नाम पर कोई भी भ्रष्टाचार करते हुए पाया तो उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी के द्वारा ग्राम प्रधान अमदहा दुर्गा प्रसाद यादव, ग्राम प्रधान बेलगांव संजय गौतम, ग्राम प्रधान सादनपुर बक्शा मणिलाल यादव, खंड विकास अधिकारी सचिन भारती, गौरवेंद सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी मुकेश पांडेय को गौशालाओं में रख-रखाव अच्छे से करने पर सम्मानित किया गया।जिलाधिकारी ने कहा कि इसी तरह भविष्य में भी गौशाला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राम प्रधान, केयर टेकर को सम्मानित किया जाएगा। इसके उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों, ग्राम प्रधानों एवं ग्राम सचिवों को गोशालाओं में निराश्रित गोवंशों के भरण पोषण के लिए मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में उत्कृष्ट व्यवस्था करने का शपथ भी दिलाया इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ओपी श्रीवास्तव, समस्त खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : पशु चोरी की बढती घटना से पशुपालकों में दहशत

यह भी पढ़े :   जौनपुर: 20 लाख रुपये का अवैध पटाखा बरामद,पुलिस ने किया जप्त

यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन के 150 वर्ष पूर्ण  

0
जौनपुर डाक मंडल में मनाया गया विश्व डाक दिवस
जौनपुर डाक मंडल में मनाया गया विश्व डाक दिवस

यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन के 150 वर्ष पूर्ण होने पर जौनपुर डाक मंडल में मनाया गया विश्व डाक दिवस,


जौनपुर:प्रधान डाकघर में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर फिट पोस्ट, फिट इंडिया का आयोजन किया गया | जिसमे डाक कर्मचारियो के द्वारा रैली निकाल कर लोगो को फिट रहने हेतु जागरूक किया गया रैली का आयोजन प्रधान डाकघर से शुरुआत कर अटाला मस्जिद होते हुए शाही किला, शाही पुल एवं कोतवाली होते हुए प्रधान डाकघर पहुच कर समाप्त किया गया l

यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन के 150 वर्ष पूर्ण  
जौनपुर डाक मंडल में मनाया गया विश्व डाक दिवस


डाक अधीक्षक श्री आर.के. चौहान के द्वारा वताया गया कि आज यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन के 150 वर्ष पूर्ण हो गये है | जिसे “देश भर में संचार को सक्षम करने और लोगों को सशक्त बनाने के 150 वर्ष” थीम पर मनाया जा रहा है | यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन ( यूपीयू ,फ्रेंच: यूनियन पोस्टेल यूनिवर्सल संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की एक विशेष एजेंसी है जो सदस्य देशों के बीच डाक नीतियों का समन्वय करती है और एक समान विश्वव्यापी डाक प्रणाली की सुविधा प्रदान करती है । इस मौके पर स.अधीक्षक बी.के. शर्मा, विपिन यादव निरीक्षक डाक बलबीर सिंह, शशिकांत कन्नौजिया, इन्द्रजीत पाल, पोस्टमास्टर सत्यप्रकाश मिश्रा कार्यालय सहायक रवि रंजन के साथ अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे |

यह भी पढ़े :जौनपुर: 20 लाख रुपये का अवैध पटाखा बरामद,पुलिस ने किया जप्त

यह भी पढ़े : पशु चोरी की बढती घटना से पशुपालकों में दहशत

रघुनंदन ला एसोसिएट का हुआ शुभारंभ

0
रघुनंदन ला एसोसिएट का हुआ शुभारंभ
रघुनंदन ला एसोसिएट का हुआ शुभारंभ

रघुनंदन ला एसोसिएट का हुआ शुभारंभ

जौनपुर ( जलालपुर )स्थानीय विकास खंड के सितम सराय में रघुनंदन ला एसोशिएट का शुभारंभ अशोक कुमार ने फीता काट कर किया। जैकी शुक्ला चेयरमैनएडवोकेट कौंसिल इंडिया व अशोक कुमार जाटव भाजपा महानगर उपाध्यक्ष ने शुभारंभ किया बताया ।कि क्षेत्र के गरीबो वंचितों पिछड़ों पीड़ितों को निःशुल्क विधिक राय दिया जाएगा और उनके अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी उद्धाटन कार्यक्रम में मुख्य रूप से बी.पी. भारद्वाज,विवेक शर्मा,आशीष पांडेय,विवेक चौबे,विकाश मिश्र,हरिशंकर उपाध्याय,राज चौधरी शैलेंद्र सिंह,सुधीर पांडेय आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

पशु चोरी की बढती घटना से पशुपालकों में दहशत

0
पशु चोरी की बढती घटना से पशुपालकों में दहशत
पशु चोरी की बढती घटना से पशुपालकों में दहशत

भैंस लाद रहे पिकअप सवार चोरो ने युवक पर चलाऐ ईट पत्थर

JAUNPUR NEWS : जौनपुर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के देवकली व सैदपुर गङऊर गांव से पशु चोरों ने पिकअप पर लादकर तीन भैंस उठा ले गए। सैदपुर गङौर गांव में एक भैंस पिकअप पर लादते वक्त एक ग्रामीण युवक को पर ईट पत्थर चलाया । इसके बाद ग्रामीणों ने खदेड़ा चोरो ने पङिया लेकर व भैस छोड़कर फरार हो गया ।

जानकारी के अनुसार सैदपुर गङौर गांव में पशु चोरो ने पिकअप लेकर इंदिरा गांधी स्टेडियम के पास खड़ा कर दिए। उसके बाद पूर्व अध्यापक धर्मनाथ चौहान की भैंस और उसकी पङिया को घर से छोड़कर पिकअप में लाद रहे थे।

इसी दौरान गुड्डू चौहान गांव से रामलीला देखकर आईटीआई पर जा रहा था, वह भैंस लादते वक्त देखा और चोरों को ललकारा। जिस पर चोरों ने ईट पत्थर से उस पर हमला कर दिया। वह भाग कर गांव पहुंचा और लोगों को जगाकर बताया, जगह गांव वाले दौड़े तब तक वह भैंस की पड़िया लादकर कर फरार हो गए, जबकि भैंस भारी होने के कारण लादनेमे असफ़ल रहे। इसके बाद देवकली गांव में शिवपूजन सरोज की एक भैंस और अशोक यादव की दो भैंस पिकअप पर लाद कर फरार हो गया। पशुपालकों ने मामले की सूचना सरायख्वाजा पुलिस को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत बना हुआ है। इसके पहले भी कई जगह भैंस और बकरियों की चोरी हो चुकी है । इस समय इस बारे में पशुपालक एक पूर्व अध्यापक धर्मनाथ चौहान ने कहा कि पुलिस को मामले की तहरीर दे दी है।

यह भी पढ़े : जौनपुर: 20 लाख रुपये का अवैध पटाखा बरामद,पुलिस ने किया जप्त

जौनपुर: 20 लाख रुपये का अवैध पटाखा बरामद,पुलिस ने किया जप्त

0

जौनपुर। बक्सा थाने की पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने आज लखउवा बाजार के एक घर पर छापामारी में कुल 5 कमरो में लगभग 10 कुन्तल जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये का अवैध पटाखा का भंडार मिला है ।

इस मामले पर क्षेत्राधिकारी सदर,परमानन्द कुशवाहा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक जौनपुर डा0 अजय पाल शर्मा, द्वारा अवैध पटाखा भण्डारण के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम आज बक्सा थाना क्षेत्र के लखउवां बाजार में

कलामुद्दीन के घर पर अवैध पटाखा का भंडार पाया गया उन्होंने बताया कि मुखबीर की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर, परमानन्द कुशवाहा व एसडीएम सदर के नेतृत्व में थानास्थानीय पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा घर पर छापामारी कर तलाशी की गयी, जिसमें कुल 05 कमरो में लगभग 10 कुन्तल जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये का अवैध पटाखा का भण्डारण पाया गया। जिसको जब्त कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

शिव धनुष टूटते लगे जय श्री राम के नारे

0

शिव धनुष टूटते ही जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा गगन 


जौनपुर शहर के हुसैनाबाद मोहल्ले में रामलीला मंचन के दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों द्वारा धनुषयज्ञ, परशुराम लक्ष्मण संवाद, कैकई कोप भवन दशरथ मरण दृश्य का सजीव मंचन किया गया। प्रभु श्रीराम द्वारा शिव धनुष तोड़ने व माता सीता के गले में वर माला डालते ही पूरा पण्डाल जय श्री राम के नारे से गूंज उठा।

नगर के हुसैनाबाद मोहल्ले में बीते 81 वर्षो से मोहल्ले के लोगो द्वारा राम लीला का मंचन किया जाता है। इसी कड़ी में  मंगलवार की रात में धनुषयज्ञ, परशुराम लक्ष्मण संवाद, कैकई कोप भवन दशरथ मरण दृश्य का सजीव मंचन किया गया । जिसमें राजा जनक की भूमिका नीरज मिश्रा, राम का किरदार गगन तिवारी, लक्ष्मण चन्दन गौड़, सीता मोलू सोनकर, बंदी गुंजन श्रीवास्तव, परशुराम अजय तिवारी, रावण राजेश यादव, वाडासुर विनोद शुक्ला,  विश्वामित्र शिवा श्रीवास्तव, माली बाबुल श्रीवास्तव कैकई राज रावत ,और दशरथ दीपक श्रीवास्तव ने बखूबी निभाया।  जिसमे परशुराम – लक्ष्मण संवाद , रावण -वाड़ासुर के बीच हुई तीखी नोकझोंक के दृश्य को दर्शकों ने खूब सराहा। 

सड़क सुरक्षा विषय पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

0
सड़क सुरक्षा विषय पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन
सड़क सुरक्षा विषय पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

JAUNPUR NEWS : सड़क सुरक्षा विषय पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन राम अवध यादव गन्ना कृषक महाविद्यालय ताखा, शाहगंज जौनपुर में ” सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान” चलाया गया, जिसके अंतर्गत “सड़क सुरक्षा क्यों और कैसे?” विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.अनुज प्रताप सिंह ने यातायात सुरक्षा पर विशेष प्रकाश डाला, विशिष्ट वक्ता के रूप में डॉ. रामशब्द यादव जी ने हेलमेट की उपयोगिता बताया, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ. सुधाकर सिंह जी ने बच्चों को सड़क पार करने के नियम व ट्राफिक लाइटों की उपयोगिता बताया। कार्यक्रम का संचालन ,डाॅ. विपिन वर्मा व वीरेंद्र कुमार ने किया,उक्त कार्यक्रम में डॉ.आकांक्षा यादव,डाॅ. महेंद्र कुमार,डाॅ. अजय यादव,डाॅ.राजेश यादव,डाॅ.रामबचन,डॉ.शेषमणि यादव,सत्यसरन, देवेन्द्र, सहित महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।
कार्यक्रम के संयोजक राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी रहे।

पाराकमाल में सजा है भव्य दुर्गा पूजा पंडाल

0
पाराकमाल में सजा है भव्य दुर्गा पूजा पंडाल

धूमधाम से होती है सुबह-शाम आरती,वितरित होता है प्रसाद

खेतासराय (जौनपुर) शारदीय नवरात्रि में दुर्गा पूजा पण्डाल सिर्फ नगरों और शहरों में ही नहीं बल्कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में सजाकर पूजा-अर्चना की जा रही है। इसी क्रम में खेतासराय क्षेत्र के पाराकमाल गाँव में नंदलाल राजभर की अध्यक्षता में आदर्श दुर्गा पूजा समिति के नाम से भव्य दुर्गा पूजा पंडाल लगाया गया है। जहाँ पर सुबह-शाम पूजा-आरती की जा रही है। पंडाल के अध्यक्ष नंदलाल राजभर ने कहा कि शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन विधि-विधान से माँ दुर्गा की प्रतिमा के स्थापना की जाती है। जहाँ सुबह-शाम पूजा आरती की जा रही है। उन्होंने बताया कि समय होते ही ग्रामीण क्षेत्र की महिला, पुरुष बच्चे इकठ्ठा हो जाते है। जहाँ गीत, भजन कर आरती की जाती है, के पश्चात प्रसाद वितरण किया जा रहा है। यह नित्य नवरात्रि भर किया जाएगा। यह पंडाल कई वर्षों से निर्बाध गति से सजता चला आ रहा है। मंगलवार की शाम जिला पंचायत शोले राजभर ने उक्त पंडाल पर पहुँचकर भव्य आरती किया। इसके पहले पंडाल समिति के लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान कमलेश राजभर, सुरेन्द्र कुमार, सन्तोष कुमार, कन्हैयालाल, सीताराम, नरेश, राजीव, उदयभान, सौरभ, उमेश राजभर, कपिल देव राजभर, विकास राय, राकेश, विनोद कुमार, रामतीर्थ, पप्पू उपस्थित रहे।

दुर्गापूजा पंडाल पर भक्तों की लगने लगी भीड़

0
दुर्गापूजा पंडाल पर भक्तों की लगने लगी भीड़
दुर्गापूजा पंडाल पर भक्तों की लगने लगी भीड़

जौनपुर। दुर्गापूजा पंडालों पर भक्तों की लगने लगी भीड़ शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक दुर्गापूजा पंडालों में गुरुवार को नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा की प्रतिमाएं प्रतिष्ठापित कर दी गईं। सुबह से शाम तक प्राण प्रतिष्ठा व कथा पूजा का सिलसिला चलता रहा। प्रतिमाओं में प्राण प्रतिष्ठा के बाद समिति के लोगों ने मां की पूजा व आरती की। तत्पश्चात पंडाल का पट दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया गया। नवयुग संस्था गोसाईं रामलीला मैदान, गीतांजलि संस्था जागेश्वरनाथ मंदिर, श्रीदुर्गा पूजा समिति फलवाली गली ओलंदगंज, धार्मिक शिव शक्ति दुर्गा पूजनोत्सव संस्था श्री हनुमान मंदिर रूहट्टा, बाल संस्था चौरा माता मंदिर रूहट्टा, जय मां बाल सखा संस्था उमरपुर सहकारी कॉलोनी, मायांजलि संस्था मियांपुर, दुर्गापूजा समिति जगन्नाथ जी मंदिर रासमंडल,

अष्टभुजी संस्था कन्हईपुर, कोतवाली चौराहा स्थित त्याग संस्था, नव युवक धर्म कल्याण समिति अहियापुर, गौशाला स्थित महाशक्ति संस्था समेत अन्य पंडालों में प्रतिमा प्रतिष्ठापित कर प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। पहले दिन शाम को श्रद्धालुओं ने पंडालों में दर्शन पूजन किया। एलआईयू इन्सपेक्टर नरेन्द्र पटेल के अनुसार जिले में 1892 स्थानों पर छोटे-बड़े पंडाल सजाए गए हैं। श्रीदुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष मनीष देव ने बताया कि जिले की 750 दुर्गा पूजा समितियां महा समिति से सम्बद्ध हैं। शहर में 125 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। इसके अलावा जलालपुर, सिरकोनी, खेतासराय, शाहगंज, केराकत, चन्दवक, रामपुर,रामनगर,बदलापुर, महराजगंज, सुजानगंज, सिकरारा, नौपेड़वा समेत अन्य बाजारों व गांवों में पंडाल सजाकर दुर्गा जी की प्रतिमा स्थापित की गई है।

सप्तमी कालरात्रि के दिन दक्षिणा काली मंदिर में भव्य श्रृंगार उत्सव का आयोजन

दुर्गापूजा पंडाल पर भक्तों की लगने लगी भीड़

जौनपुर सिटी स्टेशन ओवर ब्रिज के निकट स्थित श्री मां आधा शक्ति दक्षिणा काली मंदिर में कालरात्रि के दिन काली माता जी भव्य श्रृंगार उत्सव का आयोजन किया गया है। इस मंदिर की स्थापना सन् 1984 में हुयी थी। यह मंदिर कलकत्ता वाली काली के नाम से जाना जाता है। मंदिर के संस्थापक व पुजारी भागवती सिंह ‘वागीश’ ने बताया कि यह स्थलीय काली जी की सनातनी सिद्धपीठ है। इस बार शारदीय नवरात्रि में 10 अक्टूबर गुरुवार को कालरात्रि का दिन है। इस दिन सप्तमी है। यह दिन मां काली का सर्वशक्ति एवं सौभाग्य प्रदायक है। इस दिन मां का दर्शन, पूजन-अर्चन, स्मरण जीवन को ज्योर्तिमय तथा मंगलमय कर देता है। कलयुग में मां काली जी की दर्शंज -पूजन करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है।

HARYANA:हरियाणा की जीत पर जौनपुर में जश्न   

0
हरियाणा की तीसरी बार जीत पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जौनपुर में मनाया जश्न
हरियाणा की तीसरी बार जीत पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जौनपुर में मनाया जश्न

HARYANA ELECTION 2024: जौनपुर:हरियाणा की लगातार तीसरी जीत पर भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और पटाका फोड़कर मनाया जश्न इस खुशी के अवसर पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि यह् जीत हरियाणा के जनता की जीत है उन्होंने कहा कि जो लोग सोचते थे कि मोदी का जादू ख़त्म हो गया है उनके लिए यह करारा तमाचा है, लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के बाद भी कुछ सीटें कम आ जाने से विपक्षी दल भाजपा की कम हुई सीटों की संख्या को सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देख रहे थे वे कहने लगे थे कि अब मोदी ब्रांड का तिलस्म टूट गया है लेकिन हरियाणा में बड़ी जीत ने साबित कर दिया है कि मोदी का करिश्मा जारी है। यह जीत मोदी ब्रांड को मिली बूस्टर डोज की तरह है जिसका करिश्मा महाराष्ट्र और झारखंड में भी दिखाई पड़ेगा। विरोधी खेमा मजबूत होकर प्रधानमंत्री पर हमला करने लगा था। यदि हरियाणा में भी भाजपा को बड़ी हार का सामना करना पड़ता तो इससे मोदी पर राजनीतिक हमलों की बाढ़ आ जाती विपक्ष इसे मोदी युग की समाप्ति के तौर पर ही पेश कर देता लेकिन हरियाणा में मिली जीत ने सीधे तौर पर मोदी को और ज्यादा मजबूत कर दिया है। 

उन्होंने आगे कहा कि इन चुनाव परिणामों ने साबित कर दिया है कि इस देश में आज भी सबसे लोकप्रिय नेता  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। विपक्ष के जिन लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता पर सवाल उठाए थे,आज वे मीडिया के सामने बोलने तक के लिए सामने नहीं आ पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने HARYANA में बड़ी जीत हासिल की है, जम्मू-कश्मीर में भी पार्टी को बढ़त मिली है जो हमारी नीतियों की सार्थकता को दिखाती है।

यह भी पढ़े : समाजवादी कुटिया के पहलवान अनुभव ने लहराया परचम  

यह भी पढ़े : पूर्वांचल विश्व विद्यालय के शिक्षक की नही होगी गिरफ्तारी,कोर्ट ने लगाई रोक