JAUNPUR जौनपुर : अपना दल एस पार्टी जिला कार्यालय वाजिदपुर में बुधवार को बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि पर मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली ने श्रद्धांजलि दी।राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि मान्यवर काशीराम कि मान्यवर काशीराम ने सदैव शोषित, वंचित, दबे -कुचले, समाज के उत्थान के लिए संघर्ष किया। आज इसी का परिणाम है कि समाज का पिछड़ा तबका विकास की मुख्य धारा से जुड़ा।सभी पार्टियों की निगाहें इसी समाज पर सबसे ज्यादा रहती हैं वह दलितों के मसीहा थे। वह दलितों, वंचितों, शोषितों की आवाज थे। देश में स्वाधीनता के बाद से ही आरक्षण लागू है इसके कारण सरकारी सेवा में दलित कर्मचारियों के लिए अपनी संस्था होती थी। इससे जुड़कर कांशीराम ने दलितों से जुड़े सवाल उठाए। उन्होंने आंबेडकर जयंती के दिन छुट्टी घोषित करने की मांग की थी। भारतीय राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। उन्होंने भारतीय वर्ण व्यवस्था में बहुजनों के राजनीतिक एकीकरण तथा उत्थान के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कर्मचारी संघ की स्थापना की। अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, अन्य पिछड़ा वर्गों और अल्पसंख्यकों के शिक्षित सदस्यों को अम्बेडकरवादी सिद्धांतों का समर्थन करने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवनायक पटेल व संचालन विधि मंच के जिला अध्यक्ष विनोद यादव ने किया।मौके पर अनिल जायसवाल, इं.बृजमणि पटेल युवा नेता अपना दल एस, मंजु, योगी , हरिहर प्रसाद पटेल, बजरंगी पटेल , मानसिंह, समर बहादुर पटेल, राजनारायण , सुशील सिंह , राधेश्याम पटेल, गिरिजेश गौतम, बृजेश कुमार, शोभनाथ पटेल, बबलू पटेल आदि रहे।
64 शीशी देशी शराब के साथ 60 वर्षीय अभियुक्त गिरफ्तार
जौनपुर : 64 शीशी देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक डा० अजय पाल शर्मा के निर्देशन में मिशन शक्ति पाँच 90 दिवसीय अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अरविन्द कुमार वर्मा के दिशा निर्देशन व सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर देवेंश सिंह के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक जफराबाद के कुशल संचालन मे मिशन शक्ति के तहत विशेष अभियान चलाकर थाना जफराबाद की पुलिस टीम मिशन शक्ति के तहत अवैध देशी शराब बेचने वाले व्यक्तो के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये एक युवक को 64 शीशी देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा ग्राम कमरूद्दीनपुर के हनुमान मन्दिर के पास मे एक व्यक्ति अवैध देशी शराब बेच रहा था कि मौके पर पुलिस टीम द्वारा पहुचँकर दविश दी गयी तो अभियुक्त पतिराज यादव पुत्र सुमेर यादव निवासी सरैया थाना जफराबाद को गिरफ्तार किया गया। मौके पर 64 शीशी देशी शराब बरामद कर अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0स0-208/2024 धारा-60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। साथ ही मां शारदा बालिका इण्टर कालेज सिकरारा जौनपुर में आज मिशन शक्ति फेस 5 के अंतर्गत महिलाओं के स्वाभिमान स्वावलंबन सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर संवाद एवं परिचर्चा की गई पंपलेट बांटे गए छात्राओं के प्रश्नों का उत्तर दिया गया।कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण थाना प्रभारी सिकरारा की मिशन शक्ति टीम व एंटी रोमियो की टीम इण्टर कॉलेज के सभी महिला अध्यापक एवं लगभग 250 की संख्या में डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
यह भी पढ़े :पशु चोरी की बढती घटना से पशुपालकों में दहशत
गौशाला बजट का सदुपयोग करे गांव के प्रधान,जिलाधिकारी
गौशाला प्रबंधन मद में दिया जा रहा बजट सदुपयोग करे गांव के प्रधान,जिलाधिकारी
जौनपुर : जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जनपद में स्थापित अस्थायी स्थायी गोआश्रय स्थलों के संचालन एवं प्रबन्धन के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने विकास खंडवार गोशालाओ में बाउंड्रीवॉल,पशुओं की सुरक्षा, पेयजल हरे चारे, पौधरोपण आदि की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी गौशालाओ में सीसीटीवी हमेशा सक्रिय रहे। जिलाधिकारी ने सभी ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया की जो भी बजट उन्हें गौशाला प्रबन्धन की मद में दिया जा रहा है उसका सदुपयोग किया जाए और गौशाला मे नेपियर घास, मक्के की खेती की जाए ताकि गोवंशो को नियमित रूप से हरा चारा उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने गोवंशो को नियमित रूप से नहलाने तथा गोशालाओं के नियमित साफ-सफाई के निर्देश के साथ ही, गोंवशों के स्वास्थ्य परीक्षण सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने रिबोर के पाइप के द्वारा बाउंड्रीवॉल बनाए जाने, करौदा का पौधा,बोगेनविलिया के पौधे लगाये जाने के भी सुझाव दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों के जन्मदिवस के अवसर पर गौशालाओं में जाकर बच्चों का जन्मदिवस मनाये। गो-सेवा से बड़ा कोई सेवा नहीं है। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि ठंड के मौसम के दृष्टिगत अभी से ही आवश्यक तैयारी कर लें। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से सुनिश्चित करें कि गौशालाओ में गोवंशों का रख रखाव अच्छे से किया जा रहा हो अन्यथा सम्बन्धित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करें।
जिलाधिकारी में स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि गौशाला के नाम पर कोई भी भ्रष्टाचार करते हुए पाया तो उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी के द्वारा ग्राम प्रधान अमदहा दुर्गा प्रसाद यादव, ग्राम प्रधान बेलगांव संजय गौतम, ग्राम प्रधान सादनपुर बक्शा मणिलाल यादव, खंड विकास अधिकारी सचिन भारती, गौरवेंद सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी मुकेश पांडेय को गौशालाओं में रख-रखाव अच्छे से करने पर सम्मानित किया गया।जिलाधिकारी ने कहा कि इसी तरह भविष्य में भी गौशाला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राम प्रधान, केयर टेकर को सम्मानित किया जाएगा। इसके उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों, ग्राम प्रधानों एवं ग्राम सचिवों को गोशालाओं में निराश्रित गोवंशों के भरण पोषण के लिए मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में उत्कृष्ट व्यवस्था करने का शपथ भी दिलाया इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ओपी श्रीवास्तव, समस्त खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े : पशु चोरी की बढती घटना से पशुपालकों में दहशत
यह भी पढ़े : जौनपुर: 20 लाख रुपये का अवैध पटाखा बरामद,पुलिस ने किया जप्त
यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन के 150 वर्ष पूर्ण
यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन के 150 वर्ष पूर्ण होने पर जौनपुर डाक मंडल में मनाया गया विश्व डाक दिवस,
जौनपुर:प्रधान डाकघर में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर फिट पोस्ट, फिट इंडिया का आयोजन किया गया | जिसमे डाक कर्मचारियो के द्वारा रैली निकाल कर लोगो को फिट रहने हेतु जागरूक किया गया रैली का आयोजन प्रधान डाकघर से शुरुआत कर अटाला मस्जिद होते हुए शाही किला, शाही पुल एवं कोतवाली होते हुए प्रधान डाकघर पहुच कर समाप्त किया गया l

डाक अधीक्षक श्री आर.के. चौहान के द्वारा वताया गया कि आज यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन के 150 वर्ष पूर्ण हो गये है | जिसे “देश भर में संचार को सक्षम करने और लोगों को सशक्त बनाने के 150 वर्ष” थीम पर मनाया जा रहा है | यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन ( यूपीयू ,फ्रेंच: यूनियन पोस्टेल यूनिवर्सल संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की एक विशेष एजेंसी है जो सदस्य देशों के बीच डाक नीतियों का समन्वय करती है और एक समान विश्वव्यापी डाक प्रणाली की सुविधा प्रदान करती है । इस मौके पर स.अधीक्षक बी.के. शर्मा, विपिन यादव निरीक्षक डाक बलबीर सिंह, शशिकांत कन्नौजिया, इन्द्रजीत पाल, पोस्टमास्टर सत्यप्रकाश मिश्रा कार्यालय सहायक रवि रंजन के साथ अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे |
यह भी पढ़े :जौनपुर: 20 लाख रुपये का अवैध पटाखा बरामद,पुलिस ने किया जप्त
यह भी पढ़े : पशु चोरी की बढती घटना से पशुपालकों में दहशत
रघुनंदन ला एसोसिएट का हुआ शुभारंभ
रघुनंदन ला एसोसिएट का हुआ शुभारंभ
जौनपुर ( जलालपुर )स्थानीय विकास खंड के सितम सराय में रघुनंदन ला एसोशिएट का शुभारंभ अशोक कुमार ने फीता काट कर किया। जैकी शुक्ला चेयरमैनएडवोकेट कौंसिल इंडिया व अशोक कुमार जाटव भाजपा महानगर उपाध्यक्ष ने शुभारंभ किया बताया ।कि क्षेत्र के गरीबो वंचितों पिछड़ों पीड़ितों को निःशुल्क विधिक राय दिया जाएगा और उनके अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी उद्धाटन कार्यक्रम में मुख्य रूप से बी.पी. भारद्वाज,विवेक शर्मा,आशीष पांडेय,विवेक चौबे,विकाश मिश्र,हरिशंकर उपाध्याय,राज चौधरी शैलेंद्र सिंह,सुधीर पांडेय आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
पशु चोरी की बढती घटना से पशुपालकों में दहशत
भैंस लाद रहे पिकअप सवार चोरो ने युवक पर चलाऐ ईट पत्थर
JAUNPUR NEWS : जौनपुर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के देवकली व सैदपुर गङऊर गांव से पशु चोरों ने पिकअप पर लादकर तीन भैंस उठा ले गए। सैदपुर गङौर गांव में एक भैंस पिकअप पर लादते वक्त एक ग्रामीण युवक को पर ईट पत्थर चलाया । इसके बाद ग्रामीणों ने खदेड़ा चोरो ने पङिया लेकर व भैस छोड़कर फरार हो गया ।
जानकारी के अनुसार सैदपुर गङौर गांव में पशु चोरो ने पिकअप लेकर इंदिरा गांधी स्टेडियम के पास खड़ा कर दिए। उसके बाद पूर्व अध्यापक धर्मनाथ चौहान की भैंस और उसकी पङिया को घर से छोड़कर पिकअप में लाद रहे थे।
इसी दौरान गुड्डू चौहान गांव से रामलीला देखकर आईटीआई पर जा रहा था, वह भैंस लादते वक्त देखा और चोरों को ललकारा। जिस पर चोरों ने ईट पत्थर से उस पर हमला कर दिया। वह भाग कर गांव पहुंचा और लोगों को जगाकर बताया, जगह गांव वाले दौड़े तब तक वह भैंस की पड़िया लादकर कर फरार हो गए, जबकि भैंस भारी होने के कारण लादनेमे असफ़ल रहे। इसके बाद देवकली गांव में शिवपूजन सरोज की एक भैंस और अशोक यादव की दो भैंस पिकअप पर लाद कर फरार हो गया। पशुपालकों ने मामले की सूचना सरायख्वाजा पुलिस को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत बना हुआ है। इसके पहले भी कई जगह भैंस और बकरियों की चोरी हो चुकी है । इस समय इस बारे में पशुपालक एक पूर्व अध्यापक धर्मनाथ चौहान ने कहा कि पुलिस को मामले की तहरीर दे दी है।
यह भी पढ़े : जौनपुर: 20 लाख रुपये का अवैध पटाखा बरामद,पुलिस ने किया जप्त
जौनपुर: 20 लाख रुपये का अवैध पटाखा बरामद,पुलिस ने किया जप्त
जौनपुर। बक्सा थाने की पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने आज लखउवा बाजार के एक घर पर छापामारी में कुल 5 कमरो में लगभग 10 कुन्तल जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये का अवैध पटाखा का भंडार मिला है ।
इस मामले पर क्षेत्राधिकारी सदर,परमानन्द कुशवाहा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक जौनपुर डा0 अजय पाल शर्मा, द्वारा अवैध पटाखा भण्डारण के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम आज बक्सा थाना क्षेत्र के लखउवां बाजार में
कलामुद्दीन के घर पर अवैध पटाखा का भंडार पाया गया उन्होंने बताया कि मुखबीर की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर, परमानन्द कुशवाहा व एसडीएम सदर के नेतृत्व में थानास्थानीय पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा घर पर छापामारी कर तलाशी की गयी, जिसमें कुल 05 कमरो में लगभग 10 कुन्तल जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये का अवैध पटाखा का भण्डारण पाया गया। जिसको जब्त कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
शिव धनुष टूटते लगे जय श्री राम के नारे
शिव धनुष टूटते ही जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा गगन
जौनपुर शहर के हुसैनाबाद मोहल्ले में रामलीला मंचन के दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों द्वारा धनुषयज्ञ, परशुराम लक्ष्मण संवाद, कैकई कोप भवन दशरथ मरण दृश्य का सजीव मंचन किया गया। प्रभु श्रीराम द्वारा शिव धनुष तोड़ने व माता सीता के गले में वर माला डालते ही पूरा पण्डाल जय श्री राम के नारे से गूंज उठा।
नगर के हुसैनाबाद मोहल्ले में बीते 81 वर्षो से मोहल्ले के लोगो द्वारा राम लीला का मंचन किया जाता है। इसी कड़ी में मंगलवार की रात में धनुषयज्ञ, परशुराम लक्ष्मण संवाद, कैकई कोप भवन दशरथ मरण दृश्य का सजीव मंचन किया गया । जिसमें राजा जनक की भूमिका नीरज मिश्रा, राम का किरदार गगन तिवारी, लक्ष्मण चन्दन गौड़, सीता मोलू सोनकर, बंदी गुंजन श्रीवास्तव, परशुराम अजय तिवारी, रावण राजेश यादव, वाडासुर विनोद शुक्ला, विश्वामित्र शिवा श्रीवास्तव, माली बाबुल श्रीवास्तव कैकई राज रावत ,और दशरथ दीपक श्रीवास्तव ने बखूबी निभाया। जिसमे परशुराम – लक्ष्मण संवाद , रावण -वाड़ासुर के बीच हुई तीखी नोकझोंक के दृश्य को दर्शकों ने खूब सराहा।
सड़क सुरक्षा विषय पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन
JAUNPUR NEWS : सड़क सुरक्षा विषय पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन राम अवध यादव गन्ना कृषक महाविद्यालय ताखा, शाहगंज जौनपुर में ” सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान” चलाया गया, जिसके अंतर्गत “सड़क सुरक्षा क्यों और कैसे?” विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.अनुज प्रताप सिंह ने यातायात सुरक्षा पर विशेष प्रकाश डाला, विशिष्ट वक्ता के रूप में डॉ. रामशब्द यादव जी ने हेलमेट की उपयोगिता बताया, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ. सुधाकर सिंह जी ने बच्चों को सड़क पार करने के नियम व ट्राफिक लाइटों की उपयोगिता बताया। कार्यक्रम का संचालन ,डाॅ. विपिन वर्मा व वीरेंद्र कुमार ने किया,उक्त कार्यक्रम में डॉ.आकांक्षा यादव,डाॅ. महेंद्र कुमार,डाॅ. अजय यादव,डाॅ.राजेश यादव,डाॅ.रामबचन,डॉ.शेषमणि यादव,सत्यसरन, देवेन्द्र, सहित महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।
कार्यक्रम के संयोजक राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी रहे।
पाराकमाल में सजा है भव्य दुर्गा पूजा पंडाल
धूमधाम से होती है सुबह-शाम आरती,वितरित होता है प्रसाद
खेतासराय (जौनपुर) शारदीय नवरात्रि में दुर्गा पूजा पण्डाल सिर्फ नगरों और शहरों में ही नहीं बल्कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में सजाकर पूजा-अर्चना की जा रही है। इसी क्रम में खेतासराय क्षेत्र के पाराकमाल गाँव में नंदलाल राजभर की अध्यक्षता में आदर्श दुर्गा पूजा समिति के नाम से भव्य दुर्गा पूजा पंडाल लगाया गया है। जहाँ पर सुबह-शाम पूजा-आरती की जा रही है। पंडाल के अध्यक्ष नंदलाल राजभर ने कहा कि शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन विधि-विधान से माँ दुर्गा की प्रतिमा के स्थापना की जाती है। जहाँ सुबह-शाम पूजा आरती की जा रही है। उन्होंने बताया कि समय होते ही ग्रामीण क्षेत्र की महिला, पुरुष बच्चे इकठ्ठा हो जाते है। जहाँ गीत, भजन कर आरती की जाती है, के पश्चात प्रसाद वितरण किया जा रहा है। यह नित्य नवरात्रि भर किया जाएगा। यह पंडाल कई वर्षों से निर्बाध गति से सजता चला आ रहा है। मंगलवार की शाम जिला पंचायत शोले राजभर ने उक्त पंडाल पर पहुँचकर भव्य आरती किया। इसके पहले पंडाल समिति के लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान कमलेश राजभर, सुरेन्द्र कुमार, सन्तोष कुमार, कन्हैयालाल, सीताराम, नरेश, राजीव, उदयभान, सौरभ, उमेश राजभर, कपिल देव राजभर, विकास राय, राकेश, विनोद कुमार, रामतीर्थ, पप्पू उपस्थित रहे।











