Home Blog Page 215

पाराकमाल में सजा है भव्य दुर्गा पूजा पंडाल

0
पाराकमाल में सजा है भव्य दुर्गा पूजा पंडाल

धूमधाम से होती है सुबह-शाम आरती,वितरित होता है प्रसाद

खेतासराय (जौनपुर) शारदीय नवरात्रि में दुर्गा पूजा पण्डाल सिर्फ नगरों और शहरों में ही नहीं बल्कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में सजाकर पूजा-अर्चना की जा रही है। इसी क्रम में खेतासराय क्षेत्र के पाराकमाल गाँव में नंदलाल राजभर की अध्यक्षता में आदर्श दुर्गा पूजा समिति के नाम से भव्य दुर्गा पूजा पंडाल लगाया गया है। जहाँ पर सुबह-शाम पूजा-आरती की जा रही है। पंडाल के अध्यक्ष नंदलाल राजभर ने कहा कि शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन विधि-विधान से माँ दुर्गा की प्रतिमा के स्थापना की जाती है। जहाँ सुबह-शाम पूजा आरती की जा रही है। उन्होंने बताया कि समय होते ही ग्रामीण क्षेत्र की महिला, पुरुष बच्चे इकठ्ठा हो जाते है। जहाँ गीत, भजन कर आरती की जाती है, के पश्चात प्रसाद वितरण किया जा रहा है। यह नित्य नवरात्रि भर किया जाएगा। यह पंडाल कई वर्षों से निर्बाध गति से सजता चला आ रहा है। मंगलवार की शाम जिला पंचायत शोले राजभर ने उक्त पंडाल पर पहुँचकर भव्य आरती किया। इसके पहले पंडाल समिति के लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान कमलेश राजभर, सुरेन्द्र कुमार, सन्तोष कुमार, कन्हैयालाल, सीताराम, नरेश, राजीव, उदयभान, सौरभ, उमेश राजभर, कपिल देव राजभर, विकास राय, राकेश, विनोद कुमार, रामतीर्थ, पप्पू उपस्थित रहे।

दुर्गापूजा पंडाल पर भक्तों की लगने लगी भीड़

0
दुर्गापूजा पंडाल पर भक्तों की लगने लगी भीड़
दुर्गापूजा पंडाल पर भक्तों की लगने लगी भीड़

जौनपुर। दुर्गापूजा पंडालों पर भक्तों की लगने लगी भीड़ शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक दुर्गापूजा पंडालों में गुरुवार को नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा की प्रतिमाएं प्रतिष्ठापित कर दी गईं। सुबह से शाम तक प्राण प्रतिष्ठा व कथा पूजा का सिलसिला चलता रहा। प्रतिमाओं में प्राण प्रतिष्ठा के बाद समिति के लोगों ने मां की पूजा व आरती की। तत्पश्चात पंडाल का पट दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया गया। नवयुग संस्था गोसाईं रामलीला मैदान, गीतांजलि संस्था जागेश्वरनाथ मंदिर, श्रीदुर्गा पूजा समिति फलवाली गली ओलंदगंज, धार्मिक शिव शक्ति दुर्गा पूजनोत्सव संस्था श्री हनुमान मंदिर रूहट्टा, बाल संस्था चौरा माता मंदिर रूहट्टा, जय मां बाल सखा संस्था उमरपुर सहकारी कॉलोनी, मायांजलि संस्था मियांपुर, दुर्गापूजा समिति जगन्नाथ जी मंदिर रासमंडल,

अष्टभुजी संस्था कन्हईपुर, कोतवाली चौराहा स्थित त्याग संस्था, नव युवक धर्म कल्याण समिति अहियापुर, गौशाला स्थित महाशक्ति संस्था समेत अन्य पंडालों में प्रतिमा प्रतिष्ठापित कर प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। पहले दिन शाम को श्रद्धालुओं ने पंडालों में दर्शन पूजन किया। एलआईयू इन्सपेक्टर नरेन्द्र पटेल के अनुसार जिले में 1892 स्थानों पर छोटे-बड़े पंडाल सजाए गए हैं। श्रीदुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष मनीष देव ने बताया कि जिले की 750 दुर्गा पूजा समितियां महा समिति से सम्बद्ध हैं। शहर में 125 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। इसके अलावा जलालपुर, सिरकोनी, खेतासराय, शाहगंज, केराकत, चन्दवक, रामपुर,रामनगर,बदलापुर, महराजगंज, सुजानगंज, सिकरारा, नौपेड़वा समेत अन्य बाजारों व गांवों में पंडाल सजाकर दुर्गा जी की प्रतिमा स्थापित की गई है।

सप्तमी कालरात्रि के दिन दक्षिणा काली मंदिर में भव्य श्रृंगार उत्सव का आयोजन

दुर्गापूजा पंडाल पर भक्तों की लगने लगी भीड़

जौनपुर सिटी स्टेशन ओवर ब्रिज के निकट स्थित श्री मां आधा शक्ति दक्षिणा काली मंदिर में कालरात्रि के दिन काली माता जी भव्य श्रृंगार उत्सव का आयोजन किया गया है। इस मंदिर की स्थापना सन् 1984 में हुयी थी। यह मंदिर कलकत्ता वाली काली के नाम से जाना जाता है। मंदिर के संस्थापक व पुजारी भागवती सिंह ‘वागीश’ ने बताया कि यह स्थलीय काली जी की सनातनी सिद्धपीठ है। इस बार शारदीय नवरात्रि में 10 अक्टूबर गुरुवार को कालरात्रि का दिन है। इस दिन सप्तमी है। यह दिन मां काली का सर्वशक्ति एवं सौभाग्य प्रदायक है। इस दिन मां का दर्शन, पूजन-अर्चन, स्मरण जीवन को ज्योर्तिमय तथा मंगलमय कर देता है। कलयुग में मां काली जी की दर्शंज -पूजन करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है।

HARYANA:हरियाणा की जीत पर जौनपुर में जश्न   

0
हरियाणा की तीसरी बार जीत पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जौनपुर में मनाया जश्न
हरियाणा की तीसरी बार जीत पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जौनपुर में मनाया जश्न

HARYANA ELECTION 2024: जौनपुर:हरियाणा की लगातार तीसरी जीत पर भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और पटाका फोड़कर मनाया जश्न इस खुशी के अवसर पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि यह् जीत हरियाणा के जनता की जीत है उन्होंने कहा कि जो लोग सोचते थे कि मोदी का जादू ख़त्म हो गया है उनके लिए यह करारा तमाचा है, लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के बाद भी कुछ सीटें कम आ जाने से विपक्षी दल भाजपा की कम हुई सीटों की संख्या को सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देख रहे थे वे कहने लगे थे कि अब मोदी ब्रांड का तिलस्म टूट गया है लेकिन हरियाणा में बड़ी जीत ने साबित कर दिया है कि मोदी का करिश्मा जारी है। यह जीत मोदी ब्रांड को मिली बूस्टर डोज की तरह है जिसका करिश्मा महाराष्ट्र और झारखंड में भी दिखाई पड़ेगा। विरोधी खेमा मजबूत होकर प्रधानमंत्री पर हमला करने लगा था। यदि हरियाणा में भी भाजपा को बड़ी हार का सामना करना पड़ता तो इससे मोदी पर राजनीतिक हमलों की बाढ़ आ जाती विपक्ष इसे मोदी युग की समाप्ति के तौर पर ही पेश कर देता लेकिन हरियाणा में मिली जीत ने सीधे तौर पर मोदी को और ज्यादा मजबूत कर दिया है। 

उन्होंने आगे कहा कि इन चुनाव परिणामों ने साबित कर दिया है कि इस देश में आज भी सबसे लोकप्रिय नेता  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। विपक्ष के जिन लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता पर सवाल उठाए थे,आज वे मीडिया के सामने बोलने तक के लिए सामने नहीं आ पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने HARYANA में बड़ी जीत हासिल की है, जम्मू-कश्मीर में भी पार्टी को बढ़त मिली है जो हमारी नीतियों की सार्थकता को दिखाती है।

यह भी पढ़े : समाजवादी कुटिया के पहलवान अनुभव ने लहराया परचम  

यह भी पढ़े : पूर्वांचल विश्व विद्यालय के शिक्षक की नही होगी गिरफ्तारी,कोर्ट ने लगाई रोक

समाजवादी कुटिया के पहलवान अनुभव ने लहराया परचम  

0
समाजवादी कुटिया के पहलवान अनुभव ने लहराया परचम  
समाजवादी कुटिया के पहलवान अनुभव ने लहराया परचम  

समाजवादी कुटिया के पहलवान 68वीं राज्यस्तरीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता में पाया दूसरा स्थान: ऋषि यादव


जौनपुर। समाजवादी कुटिया के संस्थापक संचालक ऋषि चन्द्र यादव एडवोकेट द्वारा गोद लिये पहलवान अनुभव चौहान ने 68वीं राज्यस्तरीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता में परचम लहराते हुये समाजवादी कुटिया सहित पूरे जौनपुर का नाम रोशन कर दिया। इसकी जानकारी होने पर ऋषि चन्द्र यादव सहित कुटिया से जुड़े लोगों ने जहां अनुभव के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया, वहीं अनुभव के घर सहित पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गयी।
बता दें कि पहलवान अनुभव चौहान जनपद के हनुआडीह गांव निवासी कल्पनाथ चौहान का पुत्र है जो काफी प्रतिभावान है। उसकी प्रतिभा को देखते हुये कुटिया के संस्थापक संचालक ऋषि चन्द्र यादव एडवोकेट ने उसे गोद ले लिया। साथ ही उसका प्रवेश मेजर ध्यानचन्द स्पोर्ट्स कालेज सैफई में करा दिया जहां से गुरू कमलेश यादव से प्रशिक्षण लेते हुये अनुभव ने गोरखपुर में आयोजित उपरोक्त प्रतियोगिता के 44 किलो भार वर्ग (बालक अण्डर—14) में पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया।


इस बाबत पूछे जाने पर अनुभव ने बताया कि वह एक दिन पूरे देश में जौनपुर सहित Samajwadi Kutiya का नाम रोशन करना चाहता है। वहीं गुरू कमलेश यादव ने बताया कि मैं मूल रूप से जौनपुर के धर्मापुर का निवासी हूं। जौनपुर के अनुभव ने जनपद एवं समाजवादी कुटिया सहित मेरा सीना भी चौड़ा कर दिया है। इस आशय की जानकारी देते हुये समाजवादी कुटिया के संस्थापक/संचालक ऋषि चन्द्र यादव ने कहा कि अनुभव के अन्दर प्रतिभा की कमी नहीं है। वह जब तक खेलना चाहता है, Samajwadi Kutiya परिवार उसके साथ तन, मन एवं धन से खड़ा है।

शिक्षिका प्रतिमा मिश्रा की मुहिम का परिणाम

0
शिक्षिका प्रतिमा मिश्रा की मुहिम का परिणाम
शिक्षिका प्रतिमा मिश्रा की मुहिम का परिणाम

  शिक्षिका प्रतिमा मिश्रा की मुहिम लायी रंग 

जौनपुर : विकासखंड सिरकोनी के परिषदीय विद्यालय ग्यासपुर मे शिक्षिका प्रतिमा मिश्रा की मुहिम रंग लायी और जनसहयोग के माध्यम से वहां पर अतिरिक्त कक्षाकक्ष बनने को तैयार है। विद्यालय के प्रांगण में कक्ष के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एंव खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा आज भूमि पूजन हुआ। जहा पर सिरकोनी विकासखंड के समस्त एआरपी मौजूद रहें। समस्त विद्यालय परिवार की उपस्थिति में भूमि पूजन संपन्न हुआ। विद्यालय मे कुल 4 कक्षा कक्ष है एवं एक कक्षा के बच्चे विपरित मौसम मे भी बरामदे मे बैठकर पढ़ने को मजबूर थे। विद्यालय परिवार के सहयोग एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन मे सहायक अध्यापिका प्रतिमा मिश्रा ने नया कक्षा बनवाने का संकल्प लिया, जिसमें जन समुदाय, जन प्रतिनिधियों एवं उच्च वर्ग के लोगों से मदद की मांग की। कार्यक्रम के समापन मे बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल द्वारा विद्यालय के सभी बच्चों को मिष्ठान वितरित करवाया गया। प्रतिमा मिश्रा की योजना खुशी हो या गम एक वृक्ष लगाए हम के तहत 3 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल, खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश सिंह, विन्ध्यवासिनी उपाध्याय, अशोक राजभर, संजय सिंह, सुनील सिंह,पंकज यादव, राम आधार यादव, कृति गौतम, विनोद सिंह, जया भारती, कुलदीप, प्रतिमा मिश्रा, सजल कुमार यादव, बंशीधर एंव अन्य अभिभावक उपस्थित रहे।

JAUNPUR NEWS:कोर्ट के आदेश पर खुला सील दुकान का ताला

0
JAUNPUR NEWS:कोर्ट के आदेश पर खुला सील दुकान का ताला
JAUNPUR NEWS:कोर्ट के आदेश पर खुला सील दुकान का ताला

JAUNPUR NEWS (जौनपुर) खुटहन थाना क्षेत्र के मुबारकपुर बाजार में बीते एक वर्ष पूर्व एक घटना घट गई थी जिसमें स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्साधिकारी के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग खुटहन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिक्षक के द्वारा टीम गठित कर क्लीनिक को सीज कर ताला लगा दिया गया था जिसमें मकान मालिक ने कोर्ट में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट में वाद दाखिल कर कहा कि रोहित पूत्र रजई विश्वकर्मा ने दुश्मनी वस खुटहन थाना में एफ आई आर दर्ज कर दुकान को बंद करवा दिया है कोर्ट ने मामले संज्ञान में लेते हुए एक निजी कंपनी कै फूड प्रोडक्ट्स के क्षति होने से बचाव व रख रखाव व वितरण हेतु कृष्ण कान्त पुत्र लक्ष्मी कांत के पक्ष में आदेश देते हुए क्लीनिक का ताला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुटहन के स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक को ताला खोलने हेतु निर्देशित कर आख्या मांगी। वहीं खुटहन स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक रोहित लाल ने पुलिस के साथ विडियो ग्राफी कराते हुए ताला खुलवाकर आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स को बाहर निकलवाया।

यह भी पढ़े : चार महीने से वेतन के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, शिक्षक

चार महीने से वेतन के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, शिक्षक

0

प्रबन्धक शिक्षकों से माँग रहा वेतन के बदले रिश्वत, त्रासदी झेलने के लिए मजबूर टीचर

शाहगंज ( जौनपुर ) चार महीने से वेतन के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं शिक्षक, त्रासदी झेलने के लिए मजबूर। जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय अर्गूपुरकला के शिक्षकों व कार्यरत कर्मियों कों जून महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे उनकी परेशानी बढ़ गई है। प्रबंधक नरेंद्र बहादुर सिंह की हठवादिता और पैसे की माँग से कर्मचारियों को चार महीने से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। वीडियो में पैसे माँग और लिखित पैसे की माँग से यह कह सकतें है भ्रष्ट प्रबन्धक है,पैसे न देने पर प्रबन्धक द्वारा कारण बताओं नोटिस और निलम्बित करने की धमकियां देते है, शिक्षक चार महीने का लंबा समय बीत जाने के बाद भी वेतन के लिए भटक रहे हैं. ज़िम्मेदारों को प्रबंधक के खिलाफ शिकायती पत्र देने के बाद भी शिक्षकों की समस्याओं का कोई समाधान नहीं हुआ है.प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह के अगुवाई में सभी कर्मियों ने सोमवार को जिलाधिकारी दिनेश चंद से लिखित शिकायत के माध्यम से प्रबंधक नरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा किए जा रहें मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न के सम्बंध में अवगत कराया, उनका कहना है कि वेतन में देरी भ्रष्टाचार की वजह से लटकी हुई है।

त्रासदी झेलने के लिए मजबूर शिक्षक और सभी कर्मी, उन्होंने कहा कि इन दिनों अपने बूढ़े माता-पिता की दवा, बच्चों की पढ़ाई का खर्च बाकी रखकर जिस त्रासदी को झेलने के लिए मजबूर हैं, उनकी पीड़ा शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकते हैं।

प्रधानाध्यापक का कहना है कि वेतन बिल पर हस्ताक्षर कराने के लिए प्रबंधक के पास भेजा गया था, लेकिन उन्होंने हस्ताक्षर करने के बदले सभी कर्मचारियों से पैसे की मांग की गई, जो सभी कर्मी देने में असमर्थ है। जिसको लेकर जिलाधिकारी समेत उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई, परंतु अब तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है। खंड शिक्षा अधिकारी शाहगंज बसंत शुक्ला ने बताया कि इस मामले जांच के लिए समिति गठित कर दी गई है रिपोरी आने पर संबंधित आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

पूर्वांचल विश्व विद्यालय के शिक्षक की नही होगी गिरफ्तारी,कोर्ट ने लगाई रोक

0

अश्लील हरकत मामले पर पूर्वांचल विश्व विद्यालय के शिक्षक की गिरफ्तारी पर लगी रोक


जौनपुर। छात्रा से अश्लील बात करने के आरोपी डॉ सुधीर उपाध्याय की रूस यात्रा डिस्टर्ब करने के लिए रचा गया था षड्यंत्र, उच्च न्यायालय ने मामले की गंभीरता को समझते हुए अवकाश के दिनों में लिया संज्ञान डॉ सुधीर उपाध्याय की गिरफ्तारी पर लगाया रोक।

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ०सी०बी० पाठक ने बताया कि डॉ० सुधीर के प्रकरण को माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने गंभीरता से लेते हुए डॉ सुधीर उपाध्याय के गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है, शिक्षक संघ ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए अपने ज्ञापन में जिस षड्यंत्र का जिक्र किया था उसे प्रथम दृष्टया माननीय उच्च न्यायालय ने भी स्वीकार करते हुए इस पर मुहर लगा दी है और यह माना है कि डॉ० सुधीर के विजिटिंग प्रोफेसर के तौर पर रूस यात्रा को डिस्टर्ब करने के लिए ही उन्हें फंंसाया गया है बावजूद इसके डॉ० सुधीर जांच में पूरा सहयोग करेंगे। 

शिक्षक नेता डॉ प्रवीण सिंह ने कहा है कि पुलिस कप्तान से एक बार पुनः मांग करता हूं कि डॉ० सुधीर की पत्नी ने जिस षड्यंत्र की ओर अपने जारी वीडियो में इशारा किया था उन सब की सीडीआर खंगाली जाए, जिससे पूरे प्रकरण में दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। डॉ०सुषमा मिश्र ने कहा कि चूंकि पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है और माननीय उच्च न्यायालय भी पूरे प्रकरण को अपने संज्ञान में ले लिया है ऐसे में अब विश्वविद्यालय के आंतरिक जांच का कोई बहुत मतलब नहीं है और ना ही विश्वविद्यालय के पास ऐसे संयंत्र हैं ,जो लगाए गए आरोपों की जांच कर सके। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ सुशील मिश्र ने कहा है कि हम पूरे प्रकरण पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं और जिस प्रकार से एक शिक्षक को मीडिया ट्रायल कर बदनाम किया गया है उस पर हम चुप नहीं बैठेंगे हमें पूरा भरोसा है कि डॉ सुधीर इस अग्नि परीक्षा में पास होंगे और सभी जांचों में वह निर्दोष साबित होकर हम सबके बीच में पुनः अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। शिक्षक संघ की जिला महामंत्री डॉ०पारुली सिंह ने कहा कि डॉ सुधीर एक योग्य शिक्षक हैं जिन्होंने विश्वविद्यालय का नाम देश-विदेश में रोशन किया है, उन्हें बदनाम करने की साजिश शिक्षक संघ कामयाब नहीं होने देगा।

दो दशकों से गीत संगीत के साथ पांडाल में विराजती है,मां अम्बे

0

बीते दो दशकों से गीत संगीत के साथ पांडाल में विराजती है मां अम्बे

मडियाहू ( जौनपुर) मेरा गांव मेरा देश समूह के सौजन्य से मड़ियाहूँ तहसील के अंतर्गत तरती न्याय पंचायत दीपापुर गांव में जय मां दुर्गा पूजा समिति के द्वारा करीब 24 वर्षो से पंडाल लगाया जा रहा है उसी कड़ी के तहत इस वर्ष भी नव देवी दुर्गा ,सरस्वती माता ,लक्ष्मी माता, कार्तिकेय व गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापित किया गया है । सायं कालीन आरती में विभिन्न कलाकारों द्वारा आरती गायन और संगीत कार्यक्रम किया जा रहा है । इसमें भक्तों का ऐसा ताता लगा रहा था कि भक्तो का रेला थमता ही नही । गांव के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा पंडाल के सजाने और संवारने में अथक प्रयास कर झाँकी को तैयार किया जा रहा है । माँ के स्वरूप झाँकी की तरती न्याय पंचायत मे ही नही बल्कि दूर -दूर तक काफी चर्चा परिचर्चा हो रही है । महिलाओ ,बुजुर्ग व्यक्तियों दिव्याङ्गों एवं बच्चों के बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है ।


सुरक्षा की दृष्टिगत पंडाल के आस पास सिविल परिधान मे विशेष समूह के सदस्यों को लगाया जा रहा है । उक्त के प्रयोजन मे उमेश दुबे , राकेश दूबे ,आनंद कुमार मिश्र, पंकज कुमार मिश्र, अंशु दुबे, प्रदीप तिवारी , शैलेश दुबे ,हर्ष मिश्र , रविंद्र तिवारी , पवन पांडेय , दीपक मिश्र, किशन , आदर्श , आंसू ,प्रिन्स , कौशलेंद्र, धनंजय ,दिनेश चंद्र मिश्र,राधेश्याम मिश्र, विनय मिश्र, कमलेश पांडे,प्रशांत,कुलदीप ,विकास मिश्रा ,गौरांग, शानू ,तरुण ,इंदल, लालू ,सोनू ,विशाल समेत समस्त ग्रामवासियो के विशेष सहयोग से निर्बाध रूप से कार्यक्रम का संचालन हो रहा है ।

खुटहन: गोबरहा गांव के जाँच की तिथि तेरहवीं के चलते परिवर्तित 

0
प्रतीकात्मक तस्वीर

पति के मामा की तेरहवीं के चलते खुटहन ब्लाक के गोबरहा गांव की जाँच की तिथि परिवर्तित 

 
जौनपुर : पति के मामा की तेरहवीं के चलते  जाँच की तिथि परिवर्तित सौरभ गिरी पुत्र पारसनाथ गिरी, निवासी ग्राम पंचायत-गोबरहा, विकास खण्ड-खुटहन  द्वारा ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत-गोबरहा, विकास खण्ड-खुटहन के विरूद्ध जॉच कराये जाने हेतु शपथ-पत्र युक्त शिकायती प्रार्थना-पत्र 11 जून  के क्रम में जिला विकास अधिकारी को प्रारम्भिक जॉच किये जाने हेतु जॉच अधिकारी नामित किया गया है। जिसके क्रम में इस कार्यालय के पत्र द्वारा खण्ड विकास अधिकारी के ग्राम पंचायत-गोबरहा मे ग्राम प्रधान के विरूद्ध शिकायत के संबंध में जॉच हेतु तिथि 08 अक्टूबर  को अपरान्ह् 02.00 बजे निर्धारित की गयी थी।

प्रिन्सी यादव, ग्राम प्रधान-गोबरहा, विकास खण्ड-खुटहन जौनपुर के आवेदन पत्र 07 अक्टूबर 2024 द्वारा अवगत कराया गया है कि उनके पति के मामा की तेरहवी है, तथा उन्हें पूरे परिवार के साथ उस तेरहवीं में रहना है। 08 अक्टूबर 2024 की तिथि संशोधित करने का अनुरोध किया गया है। तदक्रम में 08 अक्टूबर  को अपरान्ह 02.00 बजे निर्धारित जॉच स्थगित करते हुए अग्रिम संशोधित जॉच की तिथि  जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में15 अक्टूबर अपरान्ह 02.बजे निर्धारित की जाती है।