Home Blog Page 219

आजमगढ़ का बदमाश जौनपुर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

0

आजमगढ़ का बदमाश जौनपुर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

जौनपुर। थाना शाहगंज, सरपतहां व खुटहन की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में आजमगढ का अन्तर्जनपदीय बदमाश, गैगेस्टर में वांछित, शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा कारतूस,मोटर साइकिल व नकदी बरामद।

बीती रात अपराध की रोकथाम एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिकोण से खुटहन पुलिस टीम द्वारा चेकिग की जा रही थी कि तभी एक मोटर साइकिल सवार पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। थानाध्यक्ष खुटहन मय हमराह द्वारा मोटर साइकिल का पीछा करते हुए आसपास के थानों को बताया गया कि दो संदिग्ध व्यक्ति मोटर साइकिल से निजमापुर की तरफ बढ रहे है।

सूचना पर थाना शाहगंज व थाना सरपतहां पुलिस टीम निजमापुर की तरफ रवाना होकर सघन चेकिंग करने लगी, कुछ समय बाद मोटर साइकिल सवार बदमाश आते हुए दिखे जो पुलिस को देखकर निजमापुर से शाहगंज के तरफ जा रहे खड्डजा के बायी तरफ उतरकर भांगने लगे। पुलिस टीमों द्वारा मौके पर आकर घेराबन्दी की गई, अपने आपको घिरा देखकर हडबडाहट में उनकी मोटरसाइकिल फिसल गयी। पुलिस टीम द्वारा दोनों को आत्मसमर्पण करने हेतु कहा गया परन्तु बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया जाने लगा। आत्मसुरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा चलाई गयी गोली से एक बदमाश घायल हो गया व एक बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर भागने मे सफल रहा, जिसकी तलाश जारी है। घायल बदमाश से पूछताछ में पता चला कि वह अंर्तजनपदीय वांछित, शातिर अभियुक्त आसिफ पुत्र शौकत निवासी हसनाडीह (सोफीगढ) थाना अहिरौला जनपद आजमगढ है तथा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ से गैंगस्टर एक्ट में वाछित है। घायल बदमाश को जीवनरक्षार्थ तत्काल पुलिस अभिरक्षा में लेकर ईलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।

JAUNPUR: इत्र और अगरबत्ती की दुकान पर लगी आग,लाखो का माल नष्ट

0

इत्र और अगरबत्ती की दुकान पर लगी भीषण आग


JAUNPUR NEWS :जौनपु शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अल्फस्टीनगंज में जौनपुर ग्लास हाउस के प्रोपराइटर प्रमोद कुमार की अगरबत्ती व इत्र की दुकान पर शनिवार रात 12 बजे शाट सर्किट होने से लगी भीषण आग जिसमें रखा लाखों रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने से पास पड़ोस लोग डर से अपने घर से बाहर निकल गए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम आकर आग पर काबू पाया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

दुर्गा प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे बंगाल के मूर्तिकार

0

तीन दशक से खेतासराय में मूर्ति बनाते है मूर्तिकार उत्तम पाल (दादा)

  • उत्तम पाल पिछली कई पीढियां यही काम करते चली आ रही है

खेतासराय (जौनपुर) शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ 03 अक्टूबर से हो रहा है। जिसको लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इस नवरात्रि में कस्बा में सजने वाले पंडालों का कार्य शुरू हो गया है। वही पंडालों के लिए मूर्ति बनाने वाले बंगाल के मूर्तिकार मूर्ति को अंतिम रूप देने में जुटे हुए है। चूंकि कही-कही नवरात्रि के प्रथम तो कही नवरात्रि के सप्तमी के दिन पंडालों में मूर्ति स्थापित कर पूज-अर्चना शुरू होती है। जिसके लिए नवरात्रि से पहले से मूर्तियों को पूरी तरह से अंतिम रूप दे देना है। जिसको लेकर मूर्तिकार दिनोंरात काम करने में जुटे हुए है। बंगाल के मुर्शिदाबाद बाद जिले से आये मूर्तिकार उत्तम पाल (दादा) ने बताया कि नवरात्रि से पहले मूर्तियों को पूरा करना है। इसके लिए दिनरात काम कर रहा हूँ। इनके साथ सहयोग में आधा दर्जन लोग साथ आये है जो मूर्ति बनाने वाले कार्य में हाथ बटाते है। उन्होंने एक सवाल के जबाव में बताया कि पहले सामग्री आसानी से मिल जाती थी लेकिन अब बहुत दिक्कत होती है। ज्यादातर समान कलकत्ता से खरीदकर लाता हूँ। हमारे में कम से कम दस हज़ार से लेकर तीस हजार तक की मूर्तियां है, ऑर्डर देने पर मन-मुताबिक तैयार कर देते है। मूर्तिकार उत्तम पाल ने बताया कि जय माँ विंध्यवासिनी दुर्गा पूजा महासमिति द्वारा आयोध्या में श्री रामचन्द्र जी लगी मूर्ति को हूबहू बनाने का आर्डर मिला है, जिसको हम हूबहू तरीके से जीवंत बना रहे है। उन्होंने यह भी बताया कि हमारी पिछली कई पीढ़ी यह काम करती चली आ रही है उसी काम को हम भी आगे बढ़ा रहे है। इनके द्वारा बनाई गई मूर्तियां गैर जनपद तक जाती है। उन्होंने कहा कि पिछली बार से अधिक मूर्ति बनाने का ऑर्डर इस बार मिला है। जिसको हम लगभग-लगभग तैयार कर चुके है। उन्होंने स्थानीय लोगों के सहयोग के बारे में बताते हुए कहा कि सब लोग हम को परिवार की तरह समझते है। तीस साल से लगातार मूर्ति चले आ रहे है। मूर्ति बनाने के लिए छः माह पहले आ जाते है और उसकी तैयारी करने में जुट जाते है।

भारी बारिश के कारण 1 गाँव में 4 रिहायशी मकान जमीदोज,दुकान में घुसा पानी 

0
Symbolic picture. collapsed house
Symbolic picture. collapsed house

भारी बारिश के चलते एक ही गाँव के चार मकान गिरने से हड़कम्प लेखपाल ने पहुंच कर किया जांच

ख़ेतासराय (जौनपुर) विकास खण्ड शाहगंज सोंधी के पाराकमाल भारी बारिश के चलते दूसरे दिन अचानक मकान गिरने का सिलसिला जारी हो गया। शनिवार की शाम देखते ही देखते चार घर धराशाही हो गया लेकिन कोई हताहत नहीं है। जानकारी के अनुसार उक्त गाँव निवासी राम सुआरथ पुत्र हुबराज राजभर का रिहायशी मकान शनिवार की दोपहर धरा शाही हो गया, संयोग अच्छा था कि उस समय घर पर कोई नहीं था। मकान धराशाही होने से घर गृहस्थी का समान नष्ट हो गया पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने के लिए मजबूर है। उसी गाँव निवासी राम दुलार राजभर, मुनसून राजभर, श्रीपत कुमार का भी घर बारिश के कारण दूसरे दिन ज़मीदोज़ हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुँचे गाँव के लेखपाल शिव प्रसाद ने सभी धराशाही हुए घरों की जाँच किया।

हर बार बरसात में खुल जाती है नगर पंचायत खेतासराय की पोल

वही दूसरी तरफ खेतासराय नगर पंचायत की दुकान व घरों में पानी घुस गया है,पिछले कई दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश को लेकर एडवाइजरी जारी की है। लोग उसके प्रति सचेत और सावधानियां बरत रहे है। लेकिन आदर्श नगर पंचायत खेतासराय की लापरवाही के चलते नगर के विभिन्न मार्गों की नालियां चोक होने व जल जमाव होने से लोगों के दुकान व घरों में पानी घुस गया है और जल-जमाव की स्थिति बनी हुई है। जिससे संक्रमक पनपने का भय बना हुआ है। आपको बता दें कि पोस्टऑफिस वार्ड में मुख्य मार्ग पर बीयर की दुकान में पानी घुसने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कस्बा के पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय शाखा के सामने मोहल्ले में भानू प्रताप के घर में ओक भर जाने से गृहस्थी का सामान भीग गया।

भारी बारिश के कारण 1 गाँव में 4 रिहायशी मकान जमीदोज,दुकान में घुसा पानी 

किसी तरह लोगों की मदद से पानी से गृहस्थी का सामान बाहर निकाला गया। वही कस्बा के पुरानी बाजार रोड पर मुज़फ्फर हुसैन (भोला) घड़ी की दुकान में भी हल्की बारिश होने पानी दुकान में घुस जाता है। इस तरह से आदर्श नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त नगर पंचायत खेतासराय का हर बार बारिश में साफ-सफाई और व्यवस्था की पोल खुल जाती है। इतना ही नहीं बारिश होने पर जाम नालियों से पानी ऊपर बहने लगता है और नाली का कचरा पूरा रोड पर आ जाता है। जिससे आने-जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस पर जिम्मेदायों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा जिससे समस्या हल्की बारिश होने पर बन जाती है।

यह भी पढ़े : ई.सी.सी.ई एजुकेटर भर्ती रोकने के लिए आंगनबाड़ी कर्मचारी करेंगे धरना प्रदर्शन   

ई.सी.सी.ई एजुकेटर भर्ती रोकने के लिए आंगनबाड़ी कर्मचारी करेंगे धरना प्रदर्शन   

0
ई.सी.सी.ई एजुकेटर भर्ती रोकने के लिए आंगनबाड़ी कर्मचारी करेंगे धरना प्रदर्शन   

आंगनबाड़ी केंद्रों पर ई.सी.सी.ई एजुकेटर भर्ती रोकने व अन्य लंबित मांगो को पूरा करने हेतु होगा तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन सरिता सिंहः प्रदेश उपाध्यक्ष आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन उ० प्र०

जौनपुर :आंगनबाड़ी अधिकार संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के केंद्रीय आह्वान पर जनपद जौनपुर की समस्त आंगनबाड़ी एवं कार्यकर्त्रियां शासन में लंबित अपनी अपूर्ण मांगो को लेकर जनपद जौनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में 30 सितम्बर से 02अक्टूबर तक सुबह 10:00 बजे से दोपहर 03:00बजे तक अनवरत धरना प्रदर्शन करेंगी। संघ की जिला अध्यक्ष सरिता सिंह ने अवगत कराया कि एक श्रमिक की आय 400/- प्रतिदिन मानी जाती है वहीं सभी सरकारी कार्यों को सकुशल करने के बाद भी हमारा मानदेय एक मज़दूर के बराबर भी नहीं पहुंच पा रहा है ऐसे में आज के महंगाई में हम अपनी व्यवस्थाएं कैसे चला पाएंगे? सरकार हमसे रोज़ अतिरिक्त कार्य भी लेती है जिसका कोई भी भुगतान नहीं होता है किसी भी समय कहीं भी बुलाकर कोल्हू के बैल की तरह लगा दिया जाता है, जिसका संगठन पुरजोर विरोध करता है।


श्रीमती सिंह ने कहा कि हमारा मानदेय बढ़ाने के लिए सरकार के पास पैसा नहीं है लेकिन ई•सी•सी•ई एजुकेटर रखने के लिए बजट भी है और संसाधन भी।दसवीं पास बहनो की नियुक्ति करा कर हम सबसे कार्य अंग्रेजी में मोबाइल एप पर कराया जा रहा है जिसके लिए हम लोग अपनी असहमति दर्ज कराते हैं। उन्होंने अपील किया कि इन विसंगतियों के खिलाफ अपने हक़ की लड़ाई स्वतः लड़ने हेतु पूरे जनपद की आंगनवाड़ी एवं सहायिका बहने निर्धारित तिथि पर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर अपना समर्थन जरुर दें।

भाजपा नेता के रिफाइंड ऑयल गोदाम पर अधिकारियो का छापा 

0
भाजपा नेता के रिफाइंड ऑयल गोदाम पर अधिकारियो का छापा 

भाजपा नगर कोषाध्यक्ष के रिफाइंड ऑयल, घी के गोदाम में अधिकारियों ने की छापेमारी

AUNPUR NEWS जौनपुर। नगर के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुख्खीपुर मोहल्ला में भाजपा उत्तरी नगर के कोषाध्यक्ष अभय गुप्ता के एस.आर.एम. ट्रेडिंग कम्पनी में तेल बनाने का कारखाना संचालित होता रहा है जहाँ 28 सितम्बर को गलत तरीके से रिफाइंड ऑयल, घीऔर पूजा में इस्तेमाल होने वाला तेल बनाने की सूचना पर एसडीएम, तहसीलदार, सिटी मजिस्ट्रेट व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने अचानक छापेमारी की। अधिकारियों द्वारा भाजपा के उत्तरी नगर कोषाध्यक्ष के गोदाम पर छापेमारी के दौरान रिफाइंड तेल, घी और केमिकल का नमूना लिया गया।

भाजपा नेता के रिफाइंड ऑयल गोदाम पर अधिकारियो का छापा 

तेल का कारखाना भाजपा के उत्तरी नगर कोषाध्यक्ष अभय गुप्ता पुत्र नीरज गुप्ता का बताया जा रहा हैं। छापेमारी के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने पत्रकारों को बताया कि सूचना मिली थी कि गलत तरीके से घी और रिफाइंड का निर्माण कार्य किया जा रहा हैं उसी के आधार पर आज छापा मारा गया है, इस गोदाम में 15 लीटर टिन में समृद्धि ब्रांड का सोयाबीन रिफाइंड आयल 98 टिना मिला हैं और दो ड्रम में केमिकल मिला है जिसका सैम्पल लिया गया है, बहुत सारे बेवरेज का खाली बोतल भी बरामद हुआ है कुछ स्टिकर मिला है मिली हुई उन सभी चीजों पर कार्यवाही किया गया है। सभी का नमूना लेकर जाँच के लिए भेजा गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि हम लोगों के पहुचने पर गोदाम में काम करने वाले सारे कर्मचारी मौके पर भाग गए हैं। गोदाम सहित एक बंद कमरे को सील कर दिया गया है, अभय गुप्ता के नाम से एस.आर.एम. ट्रेडिंग कम्पनी रजिस्टर है।

छात्र संसद की शपथ लेने वाले छात्रो को रमेश सिंह विधायक ने दी शुभकामनाएं

0

शाहगंज ( जौनपुर ) विधायक रमेश सिंह ने विद्यालय में भवन निर्माण के लिए दस लाख रु का अनुदान देने की घोषणा छात्र भैया बहन की मांग पर विद्यालय में हाई मास्क लाइट देने की कई बात विधायक रमेश सिंह ने बाल भारती और कन्या भारती के पदाधिकारियों को पद एवम गोपनीयता की दिलाई शपथ
शाहगंज, जौनपुर, प्रो.राजेंद्र सिंह ( रज्जू भैया) सरस्वती विद्या मंदिर के भैया बहनों ने जिस तरह से शपथ ग्रहण के पहले अपने कार्य व्यवहार का से अपने अनुशासन का परिचय दिया हैं उसकी जितनी प्रशंसा की जाय कम हैं इस अवसर पर सभी शपथ ग्रहण करने वाले छात्र भैया बहनों बधाई देते हुए एक बात कहना चाहूंगा कि आप अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए एक अलग ही पहचान बनायेंगे।
उपयुक्त बातें शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करने हुए बतौर मुख्य अतिथि नगर विधायक रमेश सिंह नगर के अयोध्या रोड स्थित प्रो.राजेंद्र सिंह ( रज्जू भैया ) सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित छात्र संसद शपथ ग्रहण में अपने विचार व्यक्त करते हुए कही साथ में विद्यालय में उन्होंने विद्यालय भवन की भवन के लिए 10 लाख रुपए अनुदान देने की घोषणा की । इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष व शपथ ग्रहण समारोह के विशिष्ठ अतिथि ओम प्रकाश जायसवाल ने छात्र सांसद के शपथ ग्रहण समारोह में पदाधिकारियों की तारीफ करते हुए कहा कि आप अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए आप कुछ सीखेंगे और सभी को कुछ सीख देंगे।


विशिष्ठ अतिथि के रूप में नगर के संचालक दिलीप ने लिए पदाधिकारियों को बधाई दी। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि , विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ ही दीप प्रज्वलन कर के हुआ। सभी अतिथिगण के सामने विधानसभा की बैठक हुई | विद्यालय मे विधानसभा बैठक को देखकर विधायक श्री रमेश सिंह जी मंत्रमुग्ध हो गये| विधायक जी विद्यालय के क्रियाकलाप से इतना खुश हुए कि उन्होंने बच्चों को गले लगाकर उनको आशीर्वचन दिया| समारोह का संचलन श्रेष्ठा और सभी प्रति आभार प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने व्यक्त किया । इस समारोह को सफल बनाने में अरुण मिश्रा, तेज बहादुर वर्मा , राज कुमार, विकल्प, प्रतिका सिंह, वैभवी, शिखा सिंह स्वाति आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

भीषण बरसात की भेंट चढ़े कई कच्चे मकान

0

खुले आसमान के नीचे रहने को परिवार, गृहस्थी के सामान बर्बाद, फिलहाल कोई जनहानि नही

शाहगंज, ( जौनपुर) दो दिन से हो रही लगातार बारिश ने जहां मौसम को खुशगवार किया, किसानों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी वहीं गरीब की झोपड़ी के लिए भारी संकट खड़ी कर दिया। क्षेत्र के सबरहद गांव में कई कच्चे मकान बरसात की भेंट चढ़ गए। जिसके चलते परिवार की गृहस्थी उजड़ गई और पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।

उक्त गांव के उजरौटी पुरवा निवासी गुड़िया अपने दिमागी रुप से बीमार पति इंद्रेश राजभर और दो बच्चों के साथ रहती है। पति बेरोजगार है, गुड़िया लोगों के घरों में खाना बनाकर किसी तरह से परिवार की जीविका चला रही है। बीती रात गुड़िया का मकान बारिश की भेंट चढ़ गया। परिवार के लोग महज एक कपड़े पर खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। धराशायी हुए मकान में गृहस्थी के सारे सामान और राशन आदि बर्बाद हो गए।

ऐसा ही हाल उनकी पड़ोसी फूलमती देवी का भी हुआ। वहीं रसूलपुर में मित्तन पुत्र संतलाल, संगीता पत्नी फिरतू राजभर, रामनेत पुत्र सीताराम और जंग बहादुर के लिए भी बरसात मुसीबत का सबब बनकर आई है। गरीब की चादर में लिपटे ये सभी परिवार किसी तरह से मेहनत, मजदूरी करके परिवार चलाते हैं। फिलहाल राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान के आंकड़े जुटाने में लगी हुई है। तहसील प्रशासन पीड़ित परिवारों की मदद के कवायद में जुटा रहा। देखना ये है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास की योजना इन गरीब परिवारों के चौखट पर कब तक दस्तक देती है।

नर्सरी से कक्षा 8 तक के समस्त विद्यालय,बारिश के चलते आज बंद रहेंगे

0

नर्सरी से कक्षा 8 तक के जौनपुर के सभी प्राइवेट और सरकारी विद्यालय रुक रुक कर हो रही बारिश के चलते आज बंद रहेंगे ।

जौनपुर। जनपद में लगातार रुक रुक कर हो रही वर्षा के कारण जल भराव अतिवृष्टि की संभावना बढ़ गई है जिसको देखते हुए ,छात्रहित में जिलाधिकारी दिनेश चंद्र के निर्देश के अनुक्रम में जनपद में बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन समस्त परिषदीय मान्यता प्राप्त /सहायता प्राप्त/ सीबीएसई /आईसीएसई/ एवं अन्य बोर्ड द्वारा संचालित (नर्सरी से कक्षा 8) तक के समस्त विद्यालय में आज दिनांक 28 सितंबर 2024 को अवकाश घोषित किया जाता है उक्त निर्देश का अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित किया जाए, एवं यह भी निर्देशित किया जाता है कि निर्धारित क्विज प्रतियोगिता आज ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर यथावत संपन्न कराई जाएगी ! आज्ञा से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरख नाथ पटेल ।

शाहगंज के ऐतिहासिक रामलीला का मंचन कल से

0
शाहगंज के ऐतिहासिक रामलीला का मंचन कल से
शाहगंज के ऐतिहासिक रामलीला का मंचन कल से

शाहगंज के ऐतिहासिक रामलीला का मंचन कल से होगा शुरू, विधायक रमेश सिंह करेंगे उद्घाटन

जौनपुर ; शाहगंज की ऐतिहासिक रामलीला का उद्घाटन शनिवार को होगा । 28 सितंबर दिन शनिवार को शाम में गांधी नगर कलेक्टर गंज में विधायक रमेश सिंह द्वारा शाहगंज की ऐतिहासिक श्री रामलीला मंचन का उद्धाटन होगा । विश्वप्रसिद्ध रामनगर की रामलीला की तर्ज पर शाहगंज की रामलीला होती है । शाहगंज नगर में आयोजित होने वाली रामलीला, विजय दशमी व भरत मिलाप का भव्य आयोजन पूर्वाचल में एक विशिष्ट्र स्थान रखता है । ऐतिहासिक रामलीला की शुरुआत करीब 153साल पूर्व हुई थी । समिति के कलाकार देश के कोने-कोने से अवकाश लेकर मंचन के लिए आते हैं । यहां का विजयादशमी व भरत मिलाप देखने के लिए संपन्न घराने की महिलाएं आज भी बैलगाड़ी व ट्रक-ट्रैक्टर से ही जाती हैं । गौरवशाली रामलीला मंचन, विजयदशमी मेला व भरत मिलाप आदि के आयोजन के संबंध में श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष संदीप जायसवाल ने बताया कि समिति का प्रयास है कि श्रीराम का आदर्श लोगों के जीवन व उनके चरित्र में उतरे ।