Home Blog Page 220

छात्र संसद की शपथ लेने वाले छात्रो को रमेश सिंह विधायक ने दी शुभकामनाएं

0

शाहगंज ( जौनपुर ) विधायक रमेश सिंह ने विद्यालय में भवन निर्माण के लिए दस लाख रु का अनुदान देने की घोषणा छात्र भैया बहन की मांग पर विद्यालय में हाई मास्क लाइट देने की कई बात विधायक रमेश सिंह ने बाल भारती और कन्या भारती के पदाधिकारियों को पद एवम गोपनीयता की दिलाई शपथ
शाहगंज, जौनपुर, प्रो.राजेंद्र सिंह ( रज्जू भैया) सरस्वती विद्या मंदिर के भैया बहनों ने जिस तरह से शपथ ग्रहण के पहले अपने कार्य व्यवहार का से अपने अनुशासन का परिचय दिया हैं उसकी जितनी प्रशंसा की जाय कम हैं इस अवसर पर सभी शपथ ग्रहण करने वाले छात्र भैया बहनों बधाई देते हुए एक बात कहना चाहूंगा कि आप अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए एक अलग ही पहचान बनायेंगे।
उपयुक्त बातें शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करने हुए बतौर मुख्य अतिथि नगर विधायक रमेश सिंह नगर के अयोध्या रोड स्थित प्रो.राजेंद्र सिंह ( रज्जू भैया ) सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित छात्र संसद शपथ ग्रहण में अपने विचार व्यक्त करते हुए कही साथ में विद्यालय में उन्होंने विद्यालय भवन की भवन के लिए 10 लाख रुपए अनुदान देने की घोषणा की । इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष व शपथ ग्रहण समारोह के विशिष्ठ अतिथि ओम प्रकाश जायसवाल ने छात्र सांसद के शपथ ग्रहण समारोह में पदाधिकारियों की तारीफ करते हुए कहा कि आप अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए आप कुछ सीखेंगे और सभी को कुछ सीख देंगे।


विशिष्ठ अतिथि के रूप में नगर के संचालक दिलीप ने लिए पदाधिकारियों को बधाई दी। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि , विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ ही दीप प्रज्वलन कर के हुआ। सभी अतिथिगण के सामने विधानसभा की बैठक हुई | विद्यालय मे विधानसभा बैठक को देखकर विधायक श्री रमेश सिंह जी मंत्रमुग्ध हो गये| विधायक जी विद्यालय के क्रियाकलाप से इतना खुश हुए कि उन्होंने बच्चों को गले लगाकर उनको आशीर्वचन दिया| समारोह का संचलन श्रेष्ठा और सभी प्रति आभार प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने व्यक्त किया । इस समारोह को सफल बनाने में अरुण मिश्रा, तेज बहादुर वर्मा , राज कुमार, विकल्प, प्रतिका सिंह, वैभवी, शिखा सिंह स्वाति आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

भीषण बरसात की भेंट चढ़े कई कच्चे मकान

0

खुले आसमान के नीचे रहने को परिवार, गृहस्थी के सामान बर्बाद, फिलहाल कोई जनहानि नही

शाहगंज, ( जौनपुर) दो दिन से हो रही लगातार बारिश ने जहां मौसम को खुशगवार किया, किसानों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी वहीं गरीब की झोपड़ी के लिए भारी संकट खड़ी कर दिया। क्षेत्र के सबरहद गांव में कई कच्चे मकान बरसात की भेंट चढ़ गए। जिसके चलते परिवार की गृहस्थी उजड़ गई और पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।

उक्त गांव के उजरौटी पुरवा निवासी गुड़िया अपने दिमागी रुप से बीमार पति इंद्रेश राजभर और दो बच्चों के साथ रहती है। पति बेरोजगार है, गुड़िया लोगों के घरों में खाना बनाकर किसी तरह से परिवार की जीविका चला रही है। बीती रात गुड़िया का मकान बारिश की भेंट चढ़ गया। परिवार के लोग महज एक कपड़े पर खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। धराशायी हुए मकान में गृहस्थी के सारे सामान और राशन आदि बर्बाद हो गए।

ऐसा ही हाल उनकी पड़ोसी फूलमती देवी का भी हुआ। वहीं रसूलपुर में मित्तन पुत्र संतलाल, संगीता पत्नी फिरतू राजभर, रामनेत पुत्र सीताराम और जंग बहादुर के लिए भी बरसात मुसीबत का सबब बनकर आई है। गरीब की चादर में लिपटे ये सभी परिवार किसी तरह से मेहनत, मजदूरी करके परिवार चलाते हैं। फिलहाल राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान के आंकड़े जुटाने में लगी हुई है। तहसील प्रशासन पीड़ित परिवारों की मदद के कवायद में जुटा रहा। देखना ये है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास की योजना इन गरीब परिवारों के चौखट पर कब तक दस्तक देती है।

नर्सरी से कक्षा 8 तक के समस्त विद्यालय,बारिश के चलते आज बंद रहेंगे

0

नर्सरी से कक्षा 8 तक के जौनपुर के सभी प्राइवेट और सरकारी विद्यालय रुक रुक कर हो रही बारिश के चलते आज बंद रहेंगे ।

जौनपुर। जनपद में लगातार रुक रुक कर हो रही वर्षा के कारण जल भराव अतिवृष्टि की संभावना बढ़ गई है जिसको देखते हुए ,छात्रहित में जिलाधिकारी दिनेश चंद्र के निर्देश के अनुक्रम में जनपद में बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन समस्त परिषदीय मान्यता प्राप्त /सहायता प्राप्त/ सीबीएसई /आईसीएसई/ एवं अन्य बोर्ड द्वारा संचालित (नर्सरी से कक्षा 8) तक के समस्त विद्यालय में आज दिनांक 28 सितंबर 2024 को अवकाश घोषित किया जाता है उक्त निर्देश का अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित किया जाए, एवं यह भी निर्देशित किया जाता है कि निर्धारित क्विज प्रतियोगिता आज ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर यथावत संपन्न कराई जाएगी ! आज्ञा से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरख नाथ पटेल ।

शाहगंज के ऐतिहासिक रामलीला का मंचन कल से

0
शाहगंज के ऐतिहासिक रामलीला का मंचन कल से
शाहगंज के ऐतिहासिक रामलीला का मंचन कल से

शाहगंज के ऐतिहासिक रामलीला का मंचन कल से होगा शुरू, विधायक रमेश सिंह करेंगे उद्घाटन

जौनपुर ; शाहगंज की ऐतिहासिक रामलीला का उद्घाटन शनिवार को होगा । 28 सितंबर दिन शनिवार को शाम में गांधी नगर कलेक्टर गंज में विधायक रमेश सिंह द्वारा शाहगंज की ऐतिहासिक श्री रामलीला मंचन का उद्धाटन होगा । विश्वप्रसिद्ध रामनगर की रामलीला की तर्ज पर शाहगंज की रामलीला होती है । शाहगंज नगर में आयोजित होने वाली रामलीला, विजय दशमी व भरत मिलाप का भव्य आयोजन पूर्वाचल में एक विशिष्ट्र स्थान रखता है । ऐतिहासिक रामलीला की शुरुआत करीब 153साल पूर्व हुई थी । समिति के कलाकार देश के कोने-कोने से अवकाश लेकर मंचन के लिए आते हैं । यहां का विजयादशमी व भरत मिलाप देखने के लिए संपन्न घराने की महिलाएं आज भी बैलगाड़ी व ट्रक-ट्रैक्टर से ही जाती हैं । गौरवशाली रामलीला मंचन, विजयदशमी मेला व भरत मिलाप आदि के आयोजन के संबंध में श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष संदीप जायसवाल ने बताया कि समिति का प्रयास है कि श्रीराम का आदर्श लोगों के जीवन व उनके चरित्र में उतरे ।

पुलिस लाइन्स में उपलब्ध निष्प्रयोज्य संपत्ति की सार्वजनिक नीलामी होगी 

0
पुलिस लाइन्स जौनपुर में उपलब्ध निष्प्रयोज्य संपत्ति की सार्वजनिक नीलामी होगी 
JAUNPUR NEWS

पुलिस लाइन्स जौनपुर में उपलब्ध निष्प्रयोज्य संपत्ति की सार्वजनिक नीलामी  17 अक्टूबर को

JAUNPUR NEWS : पुलिस लाइन्स जौनपुर के स्टोर में उपलब्ध निष्प्रयोज्य घोषित राजकीय सम्पत्ति इलेक्ट्रनिक उपकरण/वर्दी वस्तुओं की सार्वजनिक नीलामी 17 अक्टूबर को पुलिस लाइन्स जौनपुर में प्रातः 10.00 बजे से होना सुनिश्चित हुआ है। अतः इच्छुक फर्म/ठेकेदार/कबाड़ी समय से उपस्थित होकर नीलामी में भाग लेना सुनिचित करें। नीलामी में भाग लेने की शर्ते -भाग लेने वाले फर्म/कबाड़ी को पूर्व जमानत की धनराशि रू 20000 जमा करना अनिवार्य होगा, अधिकतम बोली लगाने वाले फर्म कबाड़ी को उसी दिन बोली गयी बोली का सम्पूण धनराशि जमा करना अनिवार्य होगा, नीलामी में बोली गयी धनराशि पर जीएसटी टैक्स अलग से जमा करना अनिवार्य होगा, नीलाम हुई वस्तुओं को उसी दिन पुलिस लाइन्स जौनपुर से ले जाना अनिवार्य होगा, नीलामी में अन्तिम निणर्य पुलिस अधिक्षक जौनपुर का होगा, सबसे अधिक बोली बोलने वाले व्यक्ति के पक्ष में नीलामी छोड़ दी जायेगी तथा सामान तुरन्त उठाना होगा, नीलामी की बोली की धनराशि बोली समाप्त होने पर तुरन्त अदा करनी होगी।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में होगा शामिल-कुलपति

0
पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में शामिल होगा-कुलपति
पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में शामिल होगा-कुलपति

-दीक्षान्त पश्चात धन्यवाद कार्यक्रम संपन्न

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में शुक्रवार को दीक्षांत समारोह  के पश्चात धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर  विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि समर्पण और निष्ठा से किए गए हर कार्य की सराहना होती है। मनोयोग से किया गया कोई भी कार्य असफल नहीं होता। उन्होंने माननीय कुलाधिपति एवं राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के चतुर्दिक विकास की बात करते हुए बताया कि आज पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षा और सुविधाओं में निरंतर सुधार करते हुए देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की सूची  में शामिल होने की दिशा में अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परिवार की एकजुटता से यह भव्य दीक्षांत समारोह संभव हुआ है जिसके लिए सभी लोग बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी संकल्पित हों कि शीघ्र ही  वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय  देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल हो।भविष्य में यह एक ऐसा संस्थान बने जहां विश्व के हर छोर के विद्यार्थी ज्ञान अर्जित करने के लिए आएं।

कार्यक्रम को कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अजय द्विवेदी, और कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नंद किशोर सिंह ने भी संबोधित कर  व्यवस्था से जुड़े सभी कमेटी के सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन जनसंचार विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज मिश्र द्वारा किया गया।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में होगा शामिल-कुलपति

इस अवसर पर  उप कुलसचिव अमृत लाल, अजीत प्रताप सिंह, दीपक कुमार सिंह, बबीता सिंह, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. अशोक श्रीवास्तव, प्रो. देवराज,प्रो.प्रमोद कुमार यादव, प्रो. राकेश यादव, डॉ. राजबहादुर यादव ,प्रो.रजनीश भास्कर,डॉ मनीष गुप्त, प्रो. गिरधर मिश्र,प्रो प्रदीप कुमार, डॉ. आशुतोष सिंह,डॉ जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ अन्नू त्यागी,डॉ वनिता सिंह, डॉ. अनुराग मिश्र,डॉ. मुनेंद्र सिंह,डॉ. परमेंद्र सिंह, डॉ प्रियंका सिंह, महामंत्री रमेश यादव, डॉ. पी. के. कौशिक, रामजी सिंह, श्याम त्रिपाठी, रजनीश सिंह, डॉ. राजेश सिंह, डॉ.ओम प्रकाश गुप्त,डॉ लक्ष्मी प्रसाद मौर्य सहित समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर पंचायत अध्यक्ष समेत विभागीय लोग कुम्भकर्णी निद्रा में  

0
नगर पंचायत अध्यक्ष समेत विभागीय लोग कुम्भकर्णी निद्रा में  
नगर पंचायत अध्यक्ष समेत विभागीय लोग कुम्भकर्णी निद्रा में  

सड़क के किनारे लगा कचरों का अम्बार,राहगीर परेशान

JAUNPUR NEWS जौनपुर : कजगांव नगर पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत कार्यालय के समीप स्थित सम्पर्क मार्ग के किनारे कचरों का अम्बार लगा हुआ है|जिसके कारण इस मार्ग पर आने-जाने वाले लोगों के मुसीबत का कारण बना हुआ है इसके बदबू से लोग परेशान नजर आ रहे है| बताया जाता है कि सड़क के किनारे नगर पंचायत द्वारा बाजार का कूड़ा कचरा फेकें जाने से इस सम्पर्क मार्ग से आवागमन करने वाले राहगीर कूड़े के बदबू से भी पुरी तरह से परेशान नजर आते है। उपरोक्त समस्या का निराकरण करने की बजाय नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी सहित सभी जिम्मेदार लोग पूरी तरह से कुम्भकर्णी निद्रा में लीन पड़े हुए हैं।मालूम हो कि नगर पंचायत में कचरा स्थल न होने के कारण हर दिन कस्बे से निकलने वाले कूड़ा कचरा को निर्माणाधीन पंचायत कार्यालय के समीप स्थित सम्पर्क मार्ग के किनारे फेंका जाता है। कूडा निस्तारण की व्यवस्था न होने के कारण सड़क के किनारे फेका गया कूड़ा-कचरा सड़क पर आ जाता है जिसके चलते इस समय सड़क पर गन्दा पानी डूबा हुआ है जिससे राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उक्त प्रकरण की ओर क्षेत्रवासियों ने विभागीय लोगों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अतिशीघ्र इस प्रकार की समस्या का निस्तारण कराने की मांग की है।

एकता ऑर्गेनाइजेशन के बैनर तले जौनपुर में आयोजित होने जा रही है ग्लैमरस फेंस ऑफ इंडिया प्रतियोगिता

0
एकता ऑर्गेनाइजेशन के बैनर तले जौनपुर में आयोजित होने जा रही है ग्लैमरस फेंस ऑफ इंडिया प्रतियोगिता
एकता ऑर्गेनाइजेशन के बैनर तले जौनपुर में आयोजित होने जा रही है ग्लैमरस फेंस ऑफ इंडिया प्रतियोगिता

एकता ऑर्गेनाइजेशन के बैनर तले जौनपुर आयोजित होगी मिस मिसेज मिस्टर एड किड्स ग्लैमरस फेंस ऑफ इंडिया प्रतियोगिता


JAUNPUR NEWS : यूपी के जौनपुर में एकता ऑर्गेनाइजेशन के बैनर तले 29 सितंबर को  मिस मिसेस मिस्टर एंड किड्स ग्लैमरस फेंस ऑफ इंडिया प्रतियोगिता जनपद के त्रिलोचन के पास वाराणसी हाईवे रोड पर पेट्रोल पंप के बगल में अदा अबोध होटल जौनपुर में आयोजित किया जा रहा है जिसके संबंध में शुक्रवार को रेड चिली रेस्टोरेंट,में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शो ऑर्गेनाइजर इंटरनेशनल मॉडलिंग मे विनर, एकता तिवारी ने बताया इस शो के माध्यम से वो सभी को एक प्लेटफार्म देना चाहती हैं  इस प्रतियोगिता में 100। से अधिक में रजिस्ट्रेशन कराया जिसमें 40 फाइनल लिस्ट हुए हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने सभी मीडिया वालों का आभार व्यक्त किया और मुख्य अतिथि के तौर पर शो में माना सिंह मिस फेमिना  आ रही हैं एसडीएम सर भी आएंगे। इस शो में वही जीतेगा जो मेहनत करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनके पति प्रशांत तिवारी मौजूद रहे और उनकी टी मेंबर पूजा सैनी प्रियंका श्रीवास्तव आयु राज मौजूद रहे। उक्त कार्यक्रम कि जानकारी समाजसेवी अतुल कुमार तिवारी ने दिया।

बड़ागांव का ऐतिहासिक जलस-ए सिरतुन्न नबी व मदह-ए सहाब संपन्न

0
बड़ागांव का ऐतिहासिक जलस-ए सिरतुन्न नबी व मदह-ए सहाब संपन्न
बड़ागांव का ऐतिहासिक जलस-ए सिरतुन्न नबी व मदह-ए सहाब संपन्न

झमाझम बारिश के बीच संपन्न हुआ ऐतिहासिक जलस-ए सिरतुन्न नबी व मदह-ए सहाब

शाहगंज [जौनपुर] क्षेत्र के बड़ागांव जुमा मस्जिद स्थित होने वाले सालाना जलसा सीरत-ए नबी व मदह-ए सहाबा संपन्न। क्षेत्र के बड़ागांव जुमा मस्जिद स्थित रवि अव्वल के महीने में होने वाले सीरत-ए नबी का ऐतिहासिक जलसा में गुरुवार को नबी की सीरत व उनके नाम के कसीदे पूरी रात पढ़े गए।


जुमा मस्जिद पर आयोजित जलसा में समय से पूर्व ही भारी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान गांव को सुसज्जित लाइटों से सजाया गया था। जलसे की अध्यक्षता मुफ्ती अजीजुल हसन इमाम जुमा मस्जिद बड़ागांव व संचालन मौलाना जिया उल हक सुल्तानपुर, द्वारा किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ क़ारी मोहम्मद सोहेल उस्ताद मदरसा दोस्तपुर दावत-उल-हक ने तिलावत कुरान ए पाक से किया।


जिसके बाद स्थानीय गांव के मोहम्मद काशिफ, मोहम्मद सोहेल, समेत आधा दर्जन नन्हे मुन्ने बच्चों ने हुजूर की शान में अपने नातिया कलाम से लोगों को खूब आनंदित किया। जलसे के दौरान मौलाना मोहम्मद ओसामा सुल्तानपुरी ने नबी-ए-करीम की जिंदगी पर रोशनी डालते हुए बयान कर रसूल के नक्शे कदम पर चलने और उनकी सुन्नतों पर अमल करने की लोगों से अपील की। मौलाना ने अपने बयान में कहा कि आपने हमेशा मोहब्बत, अमन और भाइचारे का पैगाम दिया। दुश्मनों से भी दोस्ती करके उन्हें अपना बनाया। आज पूरी दुनिया मोहम्मद स. अ. के इस्लाम को मानने को विवश है। मुफ्ती मोहम्मद सलमान सीतापुर ने नबी की सुन्नत पर अमल कर जिंदगी गुजरने का सही तरीका बताया और आपसी रंजिश को भुलाकर मोहब्बत की जिंदगी बसर करने का दर्स दिया।बच्चों की दिनी तर्बीयत सही सोहबत में रहने की अपील की ताकि हर घर तक दीन पहुंच जाए। कार्यक्रम के दौरान हिंदुस्तान के मशहूर शायर दिल खैराबादी ने हुजूर के शान में नातिया कलाम पढ़ा और लोगों की खूब वाहवाही बटोरी। उनके साथ दूसरे नातिया कलाम पढ़ने वाले तारिक हाशिम सुल्तानपुरी ने भी अपने नातिया कलाम से लोगों की दुआएं ली।

इसके बाद मुफ्ती मोहम्मद सलमान ने पूरे देश के अमन शांति को लेकर दुआएं मांगी और भारी बारिश के दौरान बारिश के लिए दुआ मांगी गई।
कार्यक्रम का नेतृत्व इंतजामियां कमेटी बड़ागांव जुमा मस्जिद ने किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ागांव यूथ क्लब के अध्यक्ष रईस अहमद ने जलसे में आए हुए मेहमानों को चाय नाश्ते का इंतजाम किया। कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों व कार्यक्रम के दौरान सहयोग करने वाले सभी साथियों का कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे इंतजाम या कमेटी के नाजिम मोहम्मद आसिफ ने आभार व्यक्त किया।

बारिश के चलते जौनपुर के सभी 8 तक के विद्यालय आज बंद रहेंगे

0

रात भर हुई रुक रुक कर बारिश के चलते 8 तक के सभी विद्यालय आज बंद रहेंगे

जौनपुर।जनपद के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारीयो को
जिलाधिकारी का निर्देश लगातार हो रही बारिश के कारण जनपद के कक्षा 01 से 08 तक के समस्त परिषदीय मान्यता प्राप्त एवम अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालयों में आज 27 सितंबर को अवकाश घोषित किया जाता है। आदेश का कड़ाई से अनुपालन हो ! जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर।