Home Blog Page 220

एकता ऑर्गेनाइजेशन के बैनर तले जौनपुर में आयोजित होने जा रही है ग्लैमरस फेंस ऑफ इंडिया प्रतियोगिता

0
एकता ऑर्गेनाइजेशन के बैनर तले जौनपुर में आयोजित होने जा रही है ग्लैमरस फेंस ऑफ इंडिया प्रतियोगिता
एकता ऑर्गेनाइजेशन के बैनर तले जौनपुर में आयोजित होने जा रही है ग्लैमरस फेंस ऑफ इंडिया प्रतियोगिता

एकता ऑर्गेनाइजेशन के बैनर तले जौनपुर आयोजित होगी मिस मिसेज मिस्टर एड किड्स ग्लैमरस फेंस ऑफ इंडिया प्रतियोगिता


JAUNPUR NEWS : यूपी के जौनपुर में एकता ऑर्गेनाइजेशन के बैनर तले 29 सितंबर को  मिस मिसेस मिस्टर एंड किड्स ग्लैमरस फेंस ऑफ इंडिया प्रतियोगिता जनपद के त्रिलोचन के पास वाराणसी हाईवे रोड पर पेट्रोल पंप के बगल में अदा अबोध होटल जौनपुर में आयोजित किया जा रहा है जिसके संबंध में शुक्रवार को रेड चिली रेस्टोरेंट,में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शो ऑर्गेनाइजर इंटरनेशनल मॉडलिंग मे विनर, एकता तिवारी ने बताया इस शो के माध्यम से वो सभी को एक प्लेटफार्म देना चाहती हैं  इस प्रतियोगिता में 100। से अधिक में रजिस्ट्रेशन कराया जिसमें 40 फाइनल लिस्ट हुए हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने सभी मीडिया वालों का आभार व्यक्त किया और मुख्य अतिथि के तौर पर शो में माना सिंह मिस फेमिना  आ रही हैं एसडीएम सर भी आएंगे। इस शो में वही जीतेगा जो मेहनत करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनके पति प्रशांत तिवारी मौजूद रहे और उनकी टी मेंबर पूजा सैनी प्रियंका श्रीवास्तव आयु राज मौजूद रहे। उक्त कार्यक्रम कि जानकारी समाजसेवी अतुल कुमार तिवारी ने दिया।

बड़ागांव का ऐतिहासिक जलस-ए सिरतुन्न नबी व मदह-ए सहाब संपन्न

0
बड़ागांव का ऐतिहासिक जलस-ए सिरतुन्न नबी व मदह-ए सहाब संपन्न
बड़ागांव का ऐतिहासिक जलस-ए सिरतुन्न नबी व मदह-ए सहाब संपन्न

झमाझम बारिश के बीच संपन्न हुआ ऐतिहासिक जलस-ए सिरतुन्न नबी व मदह-ए सहाब

शाहगंज [जौनपुर] क्षेत्र के बड़ागांव जुमा मस्जिद स्थित होने वाले सालाना जलसा सीरत-ए नबी व मदह-ए सहाबा संपन्न। क्षेत्र के बड़ागांव जुमा मस्जिद स्थित रवि अव्वल के महीने में होने वाले सीरत-ए नबी का ऐतिहासिक जलसा में गुरुवार को नबी की सीरत व उनके नाम के कसीदे पूरी रात पढ़े गए।


जुमा मस्जिद पर आयोजित जलसा में समय से पूर्व ही भारी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान गांव को सुसज्जित लाइटों से सजाया गया था। जलसे की अध्यक्षता मुफ्ती अजीजुल हसन इमाम जुमा मस्जिद बड़ागांव व संचालन मौलाना जिया उल हक सुल्तानपुर, द्वारा किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ क़ारी मोहम्मद सोहेल उस्ताद मदरसा दोस्तपुर दावत-उल-हक ने तिलावत कुरान ए पाक से किया।


जिसके बाद स्थानीय गांव के मोहम्मद काशिफ, मोहम्मद सोहेल, समेत आधा दर्जन नन्हे मुन्ने बच्चों ने हुजूर की शान में अपने नातिया कलाम से लोगों को खूब आनंदित किया। जलसे के दौरान मौलाना मोहम्मद ओसामा सुल्तानपुरी ने नबी-ए-करीम की जिंदगी पर रोशनी डालते हुए बयान कर रसूल के नक्शे कदम पर चलने और उनकी सुन्नतों पर अमल करने की लोगों से अपील की। मौलाना ने अपने बयान में कहा कि आपने हमेशा मोहब्बत, अमन और भाइचारे का पैगाम दिया। दुश्मनों से भी दोस्ती करके उन्हें अपना बनाया। आज पूरी दुनिया मोहम्मद स. अ. के इस्लाम को मानने को विवश है। मुफ्ती मोहम्मद सलमान सीतापुर ने नबी की सुन्नत पर अमल कर जिंदगी गुजरने का सही तरीका बताया और आपसी रंजिश को भुलाकर मोहब्बत की जिंदगी बसर करने का दर्स दिया।बच्चों की दिनी तर्बीयत सही सोहबत में रहने की अपील की ताकि हर घर तक दीन पहुंच जाए। कार्यक्रम के दौरान हिंदुस्तान के मशहूर शायर दिल खैराबादी ने हुजूर के शान में नातिया कलाम पढ़ा और लोगों की खूब वाहवाही बटोरी। उनके साथ दूसरे नातिया कलाम पढ़ने वाले तारिक हाशिम सुल्तानपुरी ने भी अपने नातिया कलाम से लोगों की दुआएं ली।

इसके बाद मुफ्ती मोहम्मद सलमान ने पूरे देश के अमन शांति को लेकर दुआएं मांगी और भारी बारिश के दौरान बारिश के लिए दुआ मांगी गई।
कार्यक्रम का नेतृत्व इंतजामियां कमेटी बड़ागांव जुमा मस्जिद ने किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ागांव यूथ क्लब के अध्यक्ष रईस अहमद ने जलसे में आए हुए मेहमानों को चाय नाश्ते का इंतजाम किया। कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों व कार्यक्रम के दौरान सहयोग करने वाले सभी साथियों का कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे इंतजाम या कमेटी के नाजिम मोहम्मद आसिफ ने आभार व्यक्त किया।

बारिश के चलते जौनपुर के सभी 8 तक के विद्यालय आज बंद रहेंगे

0

रात भर हुई रुक रुक कर बारिश के चलते 8 तक के सभी विद्यालय आज बंद रहेंगे

जौनपुर।जनपद के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारीयो को
जिलाधिकारी का निर्देश लगातार हो रही बारिश के कारण जनपद के कक्षा 01 से 08 तक के समस्त परिषदीय मान्यता प्राप्त एवम अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालयों में आज 27 सितंबर को अवकाश घोषित किया जाता है। आदेश का कड़ाई से अनुपालन हो ! जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर।

सेवा में निष्काम भाव जरूरी,सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

0
सेवा में निष्काम भाव जरूरी,सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज
सेवा में निष्काम भाव जरूरी,सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

जौनपुर : सेवा में निष्काम भाव जरूरी संत निरंकारी मंडल के स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली मे हरिजन सेवक संघ द्वारा आयोजित 92 वें स्थापना दिवस के अवसर पर सद्भावना सम्मेलन में अपने पावन आशीष प्रदान करते हुए सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने फरमाया, “मानव सही मायनों में तभी मानव बनता है अगर वह हर भेदभाव से ऊपर उठकर सब में परमात्मा का रूप देखकर निष्काम भाव से सबकी सेवा करे।”

इस अवसर पर हरिजन सेवक संघ के अध्यक्ष डॉक्टर शंकर कुमार सान्याल व उप-प्रधान श्री नरेश यादव ने सतगुरु माता जी एवं निरंकारी राजपिता रमित जी का अंगवस्त्र और सूती दुपट्टा पहनाकर स्वागत व सम्मान किया। देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी द्वारा स्थापित इस धरोहर के स्थापना दिवस पर उन्हीं की प्रेरणा का संकेत, एक चरखे का लघु स्मृति चिन्ह भी सेवक संघ की ओर से सतगुरु माता जी के प्रति समर्पित किया गया।

इस अवसर पर जहां हरिजन सेवक संघ के छात्रों ने स्वागत गीत व सरस्वती वंदना का गायन किया वहीं निरंकारी इंस्टिट्यूट ऑफ म्यूजिक एंड आर्ट (नीमा) के बच्चों द्वारा गांधी जी के प्रिय भजन, “वैष्णव जन” के अतिरिक्त अन्य भक्ति गीतों का मधुर गायन भी हुआ। सेवक संघ के अध्यक्ष श्री सान्याल ने गांधी जी और कस्तूरबा जी के मार्गदर्शन का जिक्र करते हुए जहां एक ओर संघ के उपक्रमों का उल्लेख किया, वहीं दूसरी ओर संत निरंकारी मिशन की विचारधारा के अनुपालन से “वसुधैव कुटुम्बकम” की संभावना व्यक्त करते हुए सतगुरु माता जी का धन्यवाद किया। उन्होंने निरंकारी मिशन के सामाजिक उत्थान के अविरल प्रयासों की भी भूरि-भूरि प्रशंसा करी।

इस अवसर पर निरंकारी राजपिता जी ने भी आशीर्वाद देते हुए कहा कि सतगुरु से परमात्मा की प्राप्ति के बाद मनुष्य सबके दर्द को अपना दर्द समझकर महसूस करता है और इसी भाव से अहंकार रहित सेवा को प्राप्त होता है। कार्यक्रम के अंत में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सचिव, श्री जोगिंदर सुखिजा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए हरिजन सेवक संघ के समस्त भारत से सम्मिलित हुए सदस्यों व विशिष्ट अतिथियों का धन्यवाद किया और उन्हें नवंबर में आयोजित होने वाले 77वें वार्षिक निरंकारी संत समागम के लिए भी आमंत्रित किया।

राज मोबाइल्स सोनालिका ट्रैक्टर ने आयोजित किया किसान गोष्ठी 

0
राज मोबाइल्स सोनालिका ट्रैक्टर ने आयोजित किया किसान गोष्ठी 
राज मोबाइल्स सोनालिका ट्रैक्टर ने आयोजित किया किसान गोष्ठी 

आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल कर मुनाफा अर्जित करें किसान – उदय राज सिंह

जौनपुर। कचहरी रोड स्थित राज ऑटो मोबाइल्स सोनालिका ट्रैक्टर की ओर से गुरुवार को विशाल किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद के अलग-अलग इलाकों से आए हजारों किसानों को कंपनी के अधिकारियों ने खेती किसानों में आधुनिक उपकरणों की उपयोगिता के बारे में जानकारी ली। बताया कि वर्तमान में आधुनिक उपकरणों और उचित ट्रैक्टर के इस्तेमाल से किसानों को सहूलियत होगी और बेहतर पैदावार से अच्छी आय अर्जित होगा। इस दौरान स्टेट हेड राजीव सिंह ने कंपनी की ओर से किसानों के हित व सुविधाओं के मद्देनजर लाए गए ट्रैक्टर, रोटावेटर समेत अन्य उपकरणों के उपयोग व उससे होने वाले लाभ की जानकारी दी। बताया कि किस तरह किसान आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल कर तरक्की कर रहे हैं। इसके बाद सोनालिका कंपनी से आए हुए एरिया मैनेजर अमन कुमार उपाध्याय ने सोनालिका हैवी ड्यूटी ट्रैक्टर रेंज के नए मॉडल टाइगर 65 CRDS एवं DI 55 की लॉन्चिंग किया ।

राज मोबाइल्स सोनालिका ट्रैक्टर ने आयोजित किया किसान गोष्ठी 

सोनालिका कंपनी के अधिकारियों के द्वारा सभी किसान भाइयों को सोनालिका हैवी ड्यूटी रेंज के नए मॉडल के बारे में एवं उनके रख रखाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई । सोनालिका ट्रैक्टर कंपनी के स्टेड हेड राजीव सिंह व डीलर उदयराज सिंह ने मुख्य किसान राज बहादुर यादव,विक्की सिंह,मुन्ना सिंह, प्रमोद मौर्य व पप्पू सिंह को माल्या माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।वहीं कंपनी के एरिया मैनेजर अमन उपाध्याय के द्वारा आने वाले त्योहारों के स्कीम हैवी ड्यूटी धमाका प्राइज के बारे में पूरी जानकारी दी गई । इस अवसर पर एक देश एक प्राइस के तहत कंपनी ने DI 65 – 4WD, DI-60, DI 730 ।। व DI 730 ।।। का प्राइस लॉन्च किया गया और जानकारी दी गई । इस स्कीम के तहत कंपनी अधिकारियों द्वारा 11 किसानों को चाबी देकर डिलीवरी भी की गई एवं नवरात्रि पर्व के लिए 25 किसानों ने बुकिंग भी कराया है । आए हुए सभी किसान भाइयों का स्वागत वैभव सिंह व आभार उदय राज सिंह ने व्यक्त किया। इस अवसर पर सोनालिका ट्रैक्टर के अधिकृत डीलर उदय राज सिंह, पप्पू सिंह, कंपनी के अधिकारी शशांक कुमार, प्रदीप सोलंकी, धीरेंद्र सिंह, मैनेजर जयप्रकाश वर्मा, बी बी सिंह , प्रेमनाथ सिंह, आनंद दुबे, विनोद कुमार सिंह
व सोनालिका के सभी स्टाफ उपस्थित रहे।

बीआरसी शाहगंज पर एफएलएन की 6 वीं बैच का हुआ समापन

0
बीआरसी शाहगंज पर एफएलएन की 6 वीं बैच का हुआ समापन
बीआरसी शाहगंज पर एफएलएन की 6 वीं बैच का हुआ समापन

जौनपुर :बीआरसी शाहगंज पर एफएलएन की 6 वीं बैच का हुआ, समापन ब्लॉक संसाधन केंद्र शाहगंज पर बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान पर आधारित प्रशिक्षण की छठवीं बैच का समापन खंड शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार शुक्ला के कुशल नेतृत्व में समाप्त हुआ। प्रत्येक बैच में 100-100 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। निपुण भारत योजना के अंतर्गत बच्चों को भाषा एवं गणित में निपुण बनाने की योजना है। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगा।

ए आर पी एसोसिएशन के प्रदेश मंत्री एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत मिश्र ने कहा प्रशिक्षण में भाषा एवं गणित के साथ-साथ अंग्रेजी विषय की पुस्तकों पर चर्चा की गई है। शिक्षक संदर्शिका का 2024 -25 बच्चों के निपुण बनाने में सहायक सिद्ध होगा। प्रशिक्षण कक्ष  सभी सुविधाओं से युक्त था। प्रशिक्षण में सुभाष यादव, धर्मेन्द्र सिंह, सुजीत सोनकर,अखिलेश यादव सहित सभी संदर्भ दाता एवं शैलेन्द्र सिंह,अवनीश यादव, गौरव सिंह, उपेन्द्र सिंह, रजनीश सिंह, विनोद कुमार, अशोक कुमार रचना जायसवाल,,प्रमिला यादव ,नीतू सिंह ,फरमान अली ,जमशेद अहमद ,किरण यादव महेंद्र यादव उमेश यादव ,तबस्सुम बानो सहित सभी प्रतिभागी उपस्थित रहे।

प्रेमी के चौखट पर प्रेमिका का धरना,पिता की घर पर पड़ी थी लाश   

0
प्रेमी के चौखट पर प्रेमिका का धरना,पिता की घर पर पड़ी थी लाश   
प्रेमी के चौखट पर प्रेमिका का धरना,पिता की घर पर पड़ी थी लाश   

  अजब प्रेम की गजब कहानी,प्रेमी के चौखट पर प्रेमिका  का धरना 

  • JAUNPUR CRIME :अजब प्रेम की गजब कहानी ,प्रेमी के चौखट पर बैठी प्रेमिका यूपी के जौनपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में शुभम यादव का पड़ोस की ही लड़की से प्रेम प्रपंच चल रहा था । 24 सितम्बर को लड़के ने लड़की के परिजनों को बिना बताए घर से लेकर लापता हो गया । शाम को लड़की को मार पीट कर लड़की को उसके घर के पास छोड़ दिया । पता चलने पर पिता लड़के के घर पहुंचा और शादी का दबाव बनाने लगा ।  लड़का पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया और लड़की के पिता जगन्नाथ को मारा पीटा अपने घर से भगा दिया । पिता आया और बगीचे के पेड़ में फांसी लगाकर जान दे दिया ।

अब लड़की और परिजनों सहित लड़के के घर पहुंच गई और शादी करने की माग पर अड़ गयी।24 घंटे तक हंगामा चला लड़के के घर वाले फरार हो गए 24 घंटे बाद पुलिस पहुंची और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर समझा बुझाकर पिता का अंतिम संस्कार कराया प्रेमी के घर पहुंच गई और हंगामा शुरू हो गया ,प्रेमिका के परिजन प्रेमी से शादी कराने की मांग किया सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई । घंटो हंगामा , पंचायत के बाद भी प्रेमी के परिजन शादी को राजी नही हुए तो लड़की के घर वालों ने हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद  शव का अंतिम संस्कार किया गया।

प्रेमी के चौखट पर प्रेमिका का धरना,पिता की घर पर पड़ी थी लाश   

  आरोपी शुभम यादव के घर पर ग्रामीणों की लगी भीड़


पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि 24 सितंबर को सिंगरामऊ  थाना के अंतर्गत अर्जुनपुर गांव में एक लड़की का उसी के गांव के लड़के से अफेयर चल रहा था लड़के द्वारा शादी से इंकार करने पर  पिता ने अपनी लड़की की इज्जत के चलते डिप्रेशन में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया  शव का अंतिम संस्कार करने से रोका गया लड़की के साथ अन्य परिजन लड़के के घर धरने पर बैठ गई चौबीस घंटे के बाद पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया गया ,मृतक की पत्नी की तहरीर पर लड़के के ऊपर विभिन्न धाराओं में  मुकदमा दर्ज कर पुलिस तफ्तीश में जुटी l

जनपद स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक संपन्न

0
जनपद स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक संपन्न
जनपद स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक संपन्न

जौनपुर : जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता मे जनपद स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त बैंकों द्वारा सीडी रेशियों 60 प्रतिशत से कम होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गयी, क्योंकि जून 24 के रिपोर्ट के आनुसार सीडी रेशियों 39.27 प्रतिशत ही है, जिसे कम से कम 40 प्रतिशत, सितम्बर 24 तक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।


समस्त बैंको को यह भी निर्देशित किया गया कि गवर्नमेंट पोर्टल पर लम्बित समस्त ऋण पत्रावलियों को त्वरित कार्यवाई कर निस्तारित किया जाये, जनपद के सभी पात्र खाताधारको के खातो को पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवनज्योति बीमा योजना से आच्छादित किया जाये। लखपति दीदी योजना के अन्तर्गत समस्त एसएचजी समूह के खातों में अविलम्ब ऋण वितरण सुनिश्चित कराया जाये। सभी बचत खातों में डेविट रूपे कार्ड जारी करायें, सभी बैंकों के बैंक मित्र द्वारा प्रतिदिन कम से कम 20 सुरक्षा बीमा और 10 जीवन ज्योति बीमा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन बैंक मित्र द्वारा सर्वश्रेष्ठ कार्य किया जायेगा उन्हे जिलाधिकारी महोदय के हाथों प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।


बैठक में भाग न लेने वाले इंडियन बैंक के डीसी के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक का संचालन अग्रणी जिला प्रबन्धक (एलडीएम) द्वारा किया गया।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, साई तेजा सीलम,अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राम अक्षयबर चौहान, रिजर्व बैंक के अधिकारी, नाबार्ड के अधिकारी, एवं यूनियन बैंक के क्षेत्र प्रमुख एवं समस्त जिला बैंक समन्वयक उपस्थित रहे, एवं बैंक से सम्बन्धित समस्त विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

मिर्जापुर:संवेदनशीलता परामर्श पुलिस विभाग और अन्य सरकारी हितधारकों के लिए की गई बैठक

0
मिर्जापुरसंवेदनशीलता परामर्श पुलिस विभाग और अन्य सरकारी हितधारकों के लिए की गई बैठक
मिर्जापुरसंवेदनशीलता परामर्श पुलिस विभाग और अन्य सरकारी हितधारकों के लिए की गई बैठक

मिर्जापुर:संवेदनशीलता परामर्श पुलिस विभाग और अन्य सरकारी हितधारकों के लिए की गई बैठक

मिर्जापुर! पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर के पर्यवेक्षण में अपर पुलिस अधीक्षक नोडल अधिकारी जनपद मीरजापुर एवं बाल कल्याण समिति, थाना ए0एच0टी0 जनपद मीरजापुर के सहयोग से कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह थाना ए0एच0टी0 जनपद मीरजापुर द्वारा समस्त स्टाफ थाना ए0एच0टी0 और मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान तथा न्याय नेटवर्क के सहयोग से व अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर रिजर्व पुलिस लाईन के सभागार में किशोर न्यायिक अधिनियम-2015 की धारा-107 के अन्तर्गत गठित विशेष किशोर पुलिस ईकाई व ए0एच0टी0 की मासिक समीक्षा बैठक व किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 के बारे वृहद प्रशिक्षण दिया गया ।जिसमे महिला एंव बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देशो के सम्बन्ध मे उपस्थित सभी अधिकारी कर्म0गणों को अवगत कराया गया कि बालश्रम, बालभिक्षावृत्ति की रोकथाम बाल विवाह व गुमशुदा बालक बालिका के सम्बन्ध मे शासन द्वारा जारी आदेश निर्देशों के अनुपालन में की जाने वाली प्रक्रिया, पुलिस रेस्पान्स, व्यवहार व सपोर्ट पर्सन व सीडब्लूसी से समन्वय स्थापित कर सूचना आदान प्रदान करने आदि के सम्बन्ध में विस्तृत रुप से जानकारी दी गयी तथा जनपद में गुमशुदा बच्चो के पंजीकृत व लम्बित केसों की स्थिति व कार्यवाही के बारे में जानकारी की गयी व लम्बित केसों का जल्दी निस्तारण हेतु दिशा निर्देश दिये गये व जनपद में पोस्कों के प्रकरण पर थानावार चर्चा की गयी जे0जे0 एक्ट से सम्बन्धित आदेश निर्देशों एंव जागरूकता के अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया गोष्ठी में अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गयी।

जिसमे न्याय नेटवर्क और मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान से संभव गुप्ता जी ने तस्करी के बारे मिर्जापुर के समस्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारी को अपने पी पी टी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया और उन्हों ने बताया की जब भी बच्चे से संबंधित कोई केश आते है तो उनको उनको प्रशासन उनको तुरन्त उसे सी डब्लू सी के समक्ष प्रस्तुत करे और उसके बाद आगे की कार्यवाही करेगे उसके सम्बन्ध में पास्को के बारे में नीरज शर्मा जी ने बताया की जो भी जो भी पीड़ित है उसमे फार्म क और फार्म ख अवश्य भर कर सी डब्लू सी के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। इसी क्रम में संस्था के राजकुमार कुशवाहा ने सभी लोगों को धन्यावाद देते हुए मीटिंग का समापन हुआ।

आम आदमी पार्टी के नगर अध्यक्ष बने विनोद यादव 

0
आम आदमी पार्टी के नगरअध्यक्ष बने विनोद यादव 
आम आदमी पार्टी के नगरअध्यक्ष बने विनोद यादव 

जौनपुर। आम आदमी पार्टी ने नगर इकाई का गठन करते हुए विनोद यादव कोअपना नगर अध्यक्ष बनाया है। विनोद यादव अपने दर्जनों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के जिलाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा ने सदस्यता दिलाते हुए यह बताया कि विनोद यादव आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  और उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के विचारों से प्रभावित होकर आज आम आदमी पार्टी में सम्मिलित हो रहे हैं उनके साथ उनके दर्जनों समर्थक भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। हम आप सभी का अपने परिवार में स्वागत करते हैं साथ ही विनोद यादव को नगर अध्यक्ष का दायित्व प्रदान किया गया और यह निर्देशित किया गया कि वह अपनी नगर इकाई का गठन एक सप्ताह के भीतर कर लें। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि पूरे देश में आम आदमी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो जाति और धर्म से ऊपर उठकर मुद्दों की राजनीति करती है। सामाजिक न्याय की स्थापना पर बल देती है तथा दलितों,पिछड़ो, अल्पसंख्यकों,वंचितों और शोषितों के साथ खड़ी होती है।

दिल्ली और पंजाब में जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने लोगों को फ्री बिजली, फ्री पानी ,गरीबों के लिए अच्छे सरकारी स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक, महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा, बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा, युवाओं के लिए रोजगार जैसे सफल कार्यक्रम चलाएं हैं उससे प्रभावित होकर मैं और मेरे समर्थक आज आम आदमी पार्टी परिवार का हिस्सा बन रहे हैं। पूर्व खंड पंचायत सदस्य तेज बहादुर यादव भी पंकज सिंह सहित अपने कई समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।तेज बहादुर यादव ने कहा कि भारतीय राजनीति में आम आदमी पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसके नेता जो कहते हैं वह करते हैं। आज भारतीय जनता पार्टी आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए ईडी, सीबीआई का दुरुपयोग कर फर्जी मुकदमे लगाकर षड्यंत्र कर शीर्ष नेताओं को जेल में डाल रही है, फिर भी आम आदमी पार्टी के नेता ना तो भारतीय जनता पार्टी के सामने घुटने टेके और ना ही उनके सामने झुके। मैं ऐसे ईमानदार नेताओं को सैल्यूट करता हूं और उनसे कहना चाहता हूं कि उनकी इस लड़ाई में हम सभी उनके साथ हैं और जिस तरीके से दिल्ली और पंजाब में हमने सरकार बनाई है उसी तरीके से उत्तर प्रदेश और पूरे देश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाकर बाबा साहब के सपनों का साकार करेंगे और भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाएंगे। उनके साथ पार्टी की सदस्यता लेने वालों में रामाश्रय मौर्य ब्रजेश कश्यप सतीश यादव अभिषेक श्रीवास्तव अजीत मौर्य उदरेश यादव आदि प्रमुख रूप से रहे।