Home Blog Page 23

JAUNPUR CRIME,माँ बाप का इकलौता बेटा कैसे बना राक्षस ,पुलिस का खुलासा 

0
JAUNPUR CRIME,माँ बाप का इकलौता बेटा कैसे बना राक्षस ,पुलिस का खुलासा 
JAUNPUR CRIME,माँ बाप का इकलौता बेटा कैसे बना राक्षस ,पुलिस का खुलासा 

JAUNPUR MURDER NEWS जौनपुर : जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव में हुई माता पिता की हत्या का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया माता पिता के साथ बेटे से रिश्तों के टूटने की सबसे डरावनी कहानी का पुलिस ने किया खुलासा एक बेटे ने पैसों के लालच में अपने ही जन्म देने वाले माता पिता को पहले मारा फिर मृत शरीर को टुकड़ो टुकड़ो में लोहे की आरी से काटा सीमेंट की बोरियो में भरे शरीर के अंग को गोमती नदी पर बने पुल से पानी मे फेंका ,पिता की बोरे में टुकड़ो में मिला शव ,माता के शव के टुकड़ो की तलाश 48 घण्टे बाद भी जारी।

माता-पिता की हत्या करने वाला पुत्र गिरफ्तार,हत्या में इस्तेमाल लोहे का खर बट्टा ,लोहे की आरी, कार बरामद।जफराबाद थाने में 16 दिसंबर को थाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0-288/25 धारा 103(1)238/301बी0एन0स0 से संबन्धित अभियुक्त अम्बेश कुमार उर्फ रिंकू उम्र 36 वर्ष पुत्र श्यामबहादुर निवासी अहमदपुर थाना जफराबाद जनपद जौनपुर मूल निवासी ग्राम टड़वा खर्गसेनपुर थाना केराकत गिरफ्तार।गिरफ्तार अभियुक्त अम्बरेश से पुलिस को पूछताछ के आधार  पर अभियोग पंजीकृत कर लिया घटना का जूर्म का इकबाल करते हुए  कलयुगी बेटे ने  बताया कि 8 दिसंबर को शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच मे अपनी माँ बबिता देवी से पैसे व पारिवारिक बातो को लेकर कहा सुनी होने लगी, मेरी मम्मी बबिता ने कहा कि तुम घर से निकल जाओ तो मैने कहा कि यह घर मेरी नानी ने मुझे नेवासा मे दिया है आप लोग ही घर छोड़कर चले जाइये इस पर मेरी मम्मी ने मुझे धक्का देकर घर से बाहर करने लगी तो मुझे गुस्सा आ गया और मै पास मे टेबल पर रखा हुआ लोहे का खल बट्टे का राड से मम्मी के सिर मे मार दिया जिससे वह फर्श पर गिर कर छटपटाने लगी तब तक मेरे पापा भी वहाँ पर आ गये और कहे कि मै पुलिस को फोन करके बुला रहा हूँ और मोबाइल लेकर पुलिस को फोन करना चाहे तो मैने उसी लोहे के खल बट्टा के राड से पापा के सिर पर मार दिया मेरे पापा चिल्लाये और फर्श पर गिर गये तो एक बार और उनके सिर मे जोर से मार दिया तब भी वह चिल्लाने का प्रयास कर रहे थे तो मै रस्सी से उनके गले को कस दिया, उसके बाद मुझे समझ मे नहीं आ रहा था कि क्या करे । मैने देखा कि मेरे मम्मी पापा के सासे बन्द हो गयी और मर गई है, उनके शव को मै छिपाने के बारे मे सोचने लगा फिर मैने घर के बेसमेन्ट से लोहे की सरिया काटने वाली आरी लाकर अपने मम्मी पापा के शव को तीन – तीन भागो मे काटकर अगल-2 छः प्लास्टिक के बोरो मे भरकर तथा शरीर काटते समय निकले अवशिष्ट को अलग एक बोरी में भरकर अपनी स्विफ्ट डिजायर कार नं0- UP62BV6304 के डिग्गी मे लादकर घर मे फर्श पर लगे खून को पानी से साफ करके शव को 09 दिसंबर की सुबह  करीब 4 से 5 बजे के बीच बेलाव पुल से गोमती नदी मे फेक दिया।

 उसके बाद घर पर आकर घर के फर्श व गाड़ी के डिग्गी को अच्छी तरह से सर्फ से साफ कर दिया था। घर मे देखा कि मेरी मम्मी का कटा एक पैर घर मे छुट गया था तो मै  पुनः उसी दिन कटा हुआ पैर को एक झोले मे लेकर अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से जलालपुर सई नदी मे पुल पर से नदी मे पानी मे फेक दिया था। लोहे का लोढ़ा, लोहा काटने वाला आरी, मम्मी पापा के मोबाइल को अपने घर में द्वितीय तल पर बालु मे छिपा कर रखा हूँ। जब मेरी बहनो का फोन आया तो मैने अपने बहनो से बता दिया कि मम्मी पापा 8 दिसंबर  को रात्रि मे कही चले गये है और उन लोगो की मै तलाश कर रहा हूँ जब मेरी बहनो ने मुझ पर दबाव बनाने लगी कि तुम पुलिस मे जाकर शिकायत करो तो डर गया और इधर उधर टाल मटोल करने लगा जब मेरी बहनो का दबाव ज्यादा बढ़ गया तो मैने अपना मोबाइल बन्द करके जौनपुर रेलवे स्टेशन व वाराणसी में गंगा किनारे घाटो पर घुमने लगा। मेरा मन काफी घबड़ा रहा था मुझे शान्ति नहीं मिल रही थी तो दिनांक 15 दिसंबर को मै वाराणसी से अपने घर अहमदपुर आया तो देखा कि मेरे घर मे अलग से ताला लगा हुआ था तो मैने अपनी मोबाइल ऑन करके अपनी बहन को फोन करके घर के चाभी के बारे मे पूछा तो मेरी बहन, मम्मी पापा के बारे मे पूछने लगी। मेरी बहन आयी मेरी बहनो ने भी मुझसे मम्मी पापा के बारे मे पूछ रही थी तब मैने उनको सारी घटना बता दिया।

V

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, विषाक्त पदार्थ सेवन की चर्चा

0

खेतासराय (जौनपुर): नगर पंचायत खेतासराय में मंगलवार की भोर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत विषाक्त पदार्थ के सेवन से हुई है?

जानकारी के अनुसार, खेतासराय के स्टेशन गली निवासी सुरेंद्र सोनी के 24 वर्षीय पुत्र अनुज सोनी की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी स्थिति में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर भेज दिया, जहां मंगलवार की भोर में उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। युवक की अचानक हुई मौत को लेकर क्षेत्र में विषाक्त पदार्थ सेवन की चर्चा तेज है।

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई गई विद्यालय की रजत जयंती

0

छात्राओं की कव्वाली व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने अतिथियों का मोहा मन

  • राज्य मंत्री ने महिला शिक्षा के उत्थान लिए पाँच लाख रुपये निधि से देने की घोषणा की

खेतासराय (जौनपुर) कस्बा के वासुदेव तपेश्वरी गर्ल्स इण्टर कॉलेज में रजत जयंती समारोह हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी व रंगोली के माध्यम से राष्ट्रभक्ति और सामाजिक चेतना का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीशचंद्र यादव ने कहा कि बालिका के बिना समाज अधूरा है। शिक्षा हर वर्ग और समाज के लिए अनिवार्य है। महिला शिक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि बेटा पढ़ता है तो एक घर शिक्षित होता है, जबकि बेटी पढ़ती है तो पूरा समाज शिक्षित होता है। बिना शिक्षा के सभ्य समाज की कल्पना अधूरी है। उन्होंने महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अपनी निधि से विद्यालय के विकास कार्यों हेतु पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।

कार्यक्रम की शुरुआत इफ्फत, मरियम, अनन्या, नाजमा व स्नेहा द्वारा सरस्वती वंदना से हुई। आकांक्षा, सपना, दीपशिखा व साथियों ने गणेश वंदना नृत्य प्रस्तुत किया। सेव द गर्ल्स अभियान पर आधारित एकांकी अलीजा, सृष्टि, आराध्या व तान्या ने प्रस्तुत की। देशभक्ति से ओतप्रोत कव्वाली बर्बाद करके छोड़ेंगे उनके वतन को हम…मरियम, अलीबा, स्नेहा, नंदिनी, जसमीना व गरिमा ने प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। वृद्धाश्रम पर आधारित नाट्य प्रस्तुति अंशिका, उजाला, रंगीला व किंजल ने समाज को आईना दिखाया। इसके अलावा शिव तांडव नृत्य, आर्मी डांस, लोकगीत एवं बॉलीवुड नृत्य भी छात्राओं ने प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम से पूर्व राज्य मंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी व रंगोली का अवलोकन किया तथा एनसीसी कैडेट्स की सलामी ली। विद्यालय के संरक्षक अनिल कुमार उपाध्याय ने अतिथियों का अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर तथा अपने उद्बोधन से स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन वसीम अहमद ने की। प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

इस अवसर पर जगदंबा पांडेय, पीसी पांडेय, वीरेंद्र प्रताप सिंह, रूपेश गुप्ता, परवेज आलम भुट्टू, मनीष गुप्ता, प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता, राजेश यादव, बीके रूही, बीके रुचि, प्राचार्य विनय सिंह, विभा पांडेय, किश्वर सिद्दिकी, राजेश राव, अभिलाष यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में संरक्षक अनिल कुमार उपाध्याय ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

सकल हिन्दू समाज की ओर से हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न

0
सकल हिन्दू समाज की ओर से हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न
सकल हिन्दू समाज की ओर से हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न

बभनौटी हनुमान मंदिर परिसर में आयोजन हुआ कार्यक्रम

खेतासराय (जौनपुर): कस्बा के बभनौटी वार्ड स्थित रामलीला मैदान में सकल हिन्दू समाज की ओर से भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ हवन-पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के बौद्धिक प्रमुख मिथिलेश नारायण ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन व आरती की तथा उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि हम सभी भारत माता की संतान हैं और उनके मान-सम्मान एवं गौरव की रक्षा के लिए देश के अनेक वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। भारत देश हिन्दू समाज की अमूल्य धरोहर है, इसी कारण इसे हिन्दुस्तान कहा जाता है। उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्र की सेवा और सम्मान के लिए सदैव तन, मन और धन से समर्पित रहना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि प्रभु श्री राम व कृष्ण भगवान भी इसी हिन्दू समाज मे ही आएं थे और उन लोगों ने कभी किसी से भेदभाव नहीं किया था। हमेशा सभी के साथ मिलकर बैठे और कार्य किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश यादव (बड़े) ने की, जबकि संचालन कृष्ण मुरारी मौर्य द्वारा किया गया। सम्मेलन में वक्ताओं ने सामाजिक एकता, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा तथा राष्ट्रहित में संगठित रहने पर बल दिया। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की सहभागिता रही, जिससे वातावरण राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता से ओतप्रोत दिखाई दिया।

इस अवसर पर कपूर चन्द, सागर सेठ, मनीष गुप्ता (धर्मरक्षक), वीरेंद्र पाण्डेय, भास्कर तिवारी, सर्वेश कुमार, सतेन्द्र कुमार, सौरभ, काशीनाथ, अमित, रमेश जायसवाल, नीतू सोनी, फलाहारी बाबा, पुष्पा चौबे, जगदम्बा पाण्डेय, संजय विश्वकर्मा, प्रदीप सोनी, सूरज सोनी, रूपेश गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

jaunpur Crime,कलयुगी बेटे ने अपने ही माता पिता को चंद पैसो के लिए मार डाला 

0
jaunpur Crime,कलयुगी बेटे ने अपनी ही माता पिता को चंद पैसो के लिए मार डाला 
jaunpur Crime,कलयुगी बेटे ने अपनी ही माता पिता को चंद पैसो के लिए मार डाला 

JAUNPUR CRIME NEWS : यूपी के जौनपुर में  एक सनसनीखेज हत्या कांड ने  पुत्र -माता पिता के संबंधों को शर्मसार करने वाली घटना ने झकझोर दिया यहाँ एक बेटे ने पारिवारिक विवाद पैसे को लेकर अपने ही माता पिता की हत्या कर दी  और सबूत मिटाने के लिए दोनों के शव को बोरे में भर कर गोमती नदी में फेंक दिया l अपर पुलिस अधीक्षक,नगर आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि  13 दिसंबर को थाना जफराबाद अंतर्गत एक महिला वंदना देवी द्वारा थाना जफराबाद पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई। उनके द्वारा बताया गया कि उनके पिता शामबहादुर एवं माता बबीता देवी 8 दिसंबर  से लापता हैं  साथ ही उनके भाई अम्बेश कुमार, जो अपने माता-पिता को ढूंढने निकले थे, वह भी दिनांक 12.12.से घर वापस नहीं लौटे हैं। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा तीनों व्यक्तियों की बरामदगी हेतु 03 टीमों का गठन किया गया। 15.12.2025 को अम्बेश कुमार को बरामद कर गहनता से पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान उसके द्वारा बताया गया कि आठ दिसंबर  को समय लगभग 20:00 बजे, पारिवारिक विवाद एवं पैसों को लेकर उसके माता-पिता से लड़ाई हो गई, जिसमें उसने उग्र होकर अपने माता-पिता के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे दोनों की मृत्यु हो गई। इसके पश्चात शवों को ठिकाने लगाने की नीयत से उसने शवों को बोरे में भरकर गोमती नदी में फेंक दिया। तत्काल पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है तथा अभियुक्त अम्बेश कुमार से गहनता से पूछताछ की जा रही है। अभियुक्त की निशानदेही पर शवों की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। 

MP के CM मोहन यादव का जौनपुर भ्रमण कार्यक्रम सम्पन 

0
MP के CM मोहन यादव का जौनपुर भ्रमण कार्यक्रम सम्पन 
MP के CM मोहन यादव का जौनपुर भ्रमण कार्यक्रम सम्पन 

MP CM Mohan Yadav’s Jaunpur tour program completed

जौनपुर : मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश डा0 मोहन यादव ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार गिरीश चंद्र यादव  के पैतृक आवास पर पहुंचकर उनके दिवंगत पूज्य पिता जी के त्रयोदशाह पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर विधायक बदलापुर श्री रमेश चंद्र मिश्रा, विधायक शाहगंज  रमेश सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर श्रीमती मनोरमा मौर्य, जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र एवं प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।

codeine cough syrup case,कोडीन कफ सिरप मामले में दो आरोपी अखिलेश,आकाश मौर्य की याचिका खारिज

0
codeine cough syrup case,कोडीन कफ सिरप मामले में दो आरोपी अखिलेश,आकाश मौर्य की याचिका खारिज
codeine cough syrup case

codeine cough syrup case update प्रयागराज JAUNPUR ।इस वक्त की बड़ी खबर कोडीन कफ सिरप मामले में दो आरोपियों की याचिका खारिज,इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बहुचर्चित कोडीन सिरप कांड के दो आरोपियों की याचिका खारिज । यह आदेश न्यायमूर्ति अजय भनोट तथा न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद की खंडपीठ ने अखिलेश प्रकाश उर्फ सिंटू व आकाश मौर्य की याचिका पर  दिया है।  दोनों आरोपियों ने जौनपुर कोतवाली में अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने और गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की थी। दोनों को कोडीन कफ सिरप मामले में आरोपी बनाया गया है।

JAUNPUR NEWS,शिक्षकों की शोध-निर्देशक मान्यता पर राज्यपाल से मिलने का समय मांगा

0
JAUNPUR NEWS,शिक्षकों की शोध-निर्देशक मान्यता पर राज्यपाल से मिलने का समय मांगा
JAUNPUR NEWS,शिक्षकों की शोध-निर्देशक मान्यता पर राज्यपाल से मिलने का समय मांगा

JAUNPUR NEWS,Ph.D. Ph.D. प्रवेश में आरक्षण अनियमितताओं एवं स्ववित्तपोषित शिक्षकों की शोध-निर्देशक मान्यता पर राज्यपाल से मिलने का समय मांगा।

  • शिक्षक संघ ने राजभवन को भेजा औपचारिक अनुरोध पत्र।

जौनपुर : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के Ph.D. प्रवेश प्रक्रिया में आरक्षण नियमों की खुली अनदेखी तथा अशासकीय सहायता-प्राप्त महाविद्यालयों के स्ववित्तपोषित शिक्षकों की पहले से चली आ रही शोध-निर्देशक मान्यता को यथावत बनाए रखने संबंधी मुद्दे लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बार-बार आश्वासन देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई न होना अब असहनीय हो गया है।इन ज्वलंत मुद्दों पर विस्तृत वार्ता एवं न्यायोचित समाधान हेतु संघ ने आज माननीय कुलाधिपति महोदय एवं महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को औपचारिक पत्र प्रेषित कर प्रतिनिधि मंडल को शीघ्र भेंट का समय प्रदान करने का अनुरोध किया है।संघ के इकाई अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार मिश्र ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि “Ph.D. प्रवेश में महिलाओं, दिव्यांगजन, भूतपूर्व सैनिकों एवं अन्य आरक्षित श्रेणियों को नियम-सम्मत लाभ नहीं दिया जा रहा है।

Buy earpods now! Quick new offers..

अभी इयरपॉड्स खरीदें! नए आकर्षक ऑफर

https://fktr.in/076v7GJ

https://fktr.in/vojzkn5

https://bitli.in/n9QrHLt

https://bitli.in/HJgsPzc

साथ ही रोस्टर प्रणाली का दुरुपयोग कर दोहरी नीति अपनाई जा रही है। दूसरी ओर, हम स्ववित्तपोषित शिक्षक वर्षों से शोध-निर्देशन कर रहे हैं, फिर भी हमारी सूची जारी नहीं की जा रही। हमने राजभवन से अपील की है कि हमें वार्ता का अवसर देकर इन मुद्दों का स्थायी समाधान कराया जाए।”प्रतिनिधि मंडल में  डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव, डॉ. सी. बी. पाठक, डॉ. राकेश प्रताप सिंह, डॉ. नागेंद्र नाथ एवं डॉ. सुशील कुमार मिश्र शामिल हैं। संघ को पूर्ण विश्वास है कि महामहिम शीघ्र हस्तक्षेप करेंगी।

JAUNPUR CRIME,धर्म परिवर्तन कराने वाले 2 अभियुक्त बाइबल के साथ गिरफ्तार 

0
JAUNPUR CRIME,धर्म परिवर्तन कराने वाले दो अभियुक्त बाइबल के साथ गिरफ्तार 
JAUNPUR CRIME,धर्म परिवर्तन कराने वाले दो अभियुक्त बाइबल के साथ गिरफ्तार 

JAUNPUR CRIME: Two accused of religious conversion arrested with Bible

JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर। सुरेरी थाने की पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने वाले दो अभियुक्तों  को 20 बाइबल व एक पवित्र जल के साथ किया गया गिरफ्तार शासन द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियो पर रोक लगाने व वाछिंत गिरफ्तारी के विरूद्ध अभियान के तहत थाना सुरेरी पुलिस टीम द्वारा जरिये मुखबिर सूचना पर देहुआँ ग्राम में ईसाई धर्मान्तरण कराने वाले 02 व्यक्ति कृष्णा सोनी पुत्र श्याम कुमार सोनी व प्रमोद कुमार पुत्र पारसनाथ निवासीगण भानपुर(ढुण्ढापुर) थाना सुरेरी जनपद जौनपुर 20 बाइबल व एक बोतल पवित्र जल के साथ करीब 20 से 25 अशिक्षित हरिजन महिलाओं को इकट्ठा कर धर्म परिवर्तन करा रहे थे। उपरोक्त व्यक्तियों को मय 20 बाइबल पुस्तक व एक बोतल पवित्र जल के साथ अन्तर्गत धारा-3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुध्द धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।  

Jaunpur News:पोलियो अभियान को लेकर जन-जागरूकता रैली का आयोजन

0

Jaunpur News:पोलियो अभियान को लेकर जन-जागरूकता रैली का आयोजन

खेतासराय(जौनपुर): पोलियो उन्मूलन अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी से खेतासराय चौराहे तक शनिवार को जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारम्भ खण्ड विकास अधिकारी पीयूष त्रिपाठी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, आशा कार्यकत्रियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लेकर पोलियो के प्रति जनमानस को जागरूक किया।

इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सूर्यप्रकाश ने बताया कि भारत पोलियो मुक्त घोषित हो चुका है, लेकिन विश्व के कुछ देशों में अभी भी पोलियो के मामले सामने आ रहे हैं, जिससे इसके दोबारा लौटने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न होने दें और हर बार पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि पोलियो पर देश की जीत को बनाए रखने में सभी का सहयोग आवश्यक है।

बताया गया कि यह विशेष पोलियो अभियान 14 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक चलाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत 14 दिसम्बर 2025, रविवार को पोलियो बूथ डे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

रैली के दौरान दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार, दो बूंद पोलियो पिलाओ, बच्चों की जिंदगी खुशहाल बनाओ, हम सब ने ठाना है, पोलियो को भगाना है, पोलियो डोज पिलाना है, देश को हमें बचाना है तथा हम सब की यही पुकार, पोलियो मुक्त हो देश हमारा जैसे नारों के माध्यम से जागरूकता फैलायी गई।

डॉ. मसूद अहमद ने कहा कि अभियान में यदि एक भी बच्चा छूट जाता है तो सुरक्षा चक्र टूट जाता है। इसलिए सभी का दायित्व है कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने सभी से मिलकर पोलियो उन्मूलन में योगदान देने की अपील की।

रैली का समापन ब्लॉक सभागार सोंधी में किया गया। कार्यक्रम में सहायक शोध अधिकारी विप्लव यादव, बीएमसी अवधेश कुमार तिवारी, अशोक कुमार कुशवाहा, सुजीत कुमार मौर्य, राहुल कुमार यादव, चीफ फार्मासिस्ट अशोक कुमार यादव, मॉनिटर अशोक यादव सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी के समस्त कर्मचारी, सैकड़ों आशा एवं आशा संगिनियां उपस्थित रहीं।