Home Blog Page 235

  राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम 

0
  राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम 
  राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम 

राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण व जागरूकता हेतु प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

  • निबन्ध लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया जागरूक

खेतासराय (जौनपुर) राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोंधी क्षेत्र के अंतर्गत स्थित मिर्ज़ा अनवर बेग इण्टर कॉलेज में आर.बी.एस.के. टीम द्वारा तम्बाकू मुक्त युवा अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से जागरूक किया गया। जागरूकता कार्यक्रम प्रभारी चिकित्साधिकारी सोंधी के नेतृत्व में शनिवार को उक्त कॉलेज में आर.बी.एस.के. टीम द्वारा जागरूक किया गया। जागरूक कार्यक्रम में तम्बाकू नियंत्रण के सन्दर्भ में पेटिंग, निबन्ध लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ का प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में अव्वल रहे विद्यार्थियों को मोमेंटों और प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत कर विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। इसके साथ ही साथ शिक्षण संस्थानों के आस-पास दीवार पर तम्बाकू मुक्त का बैनर और पोस्टर भी लगाएं गए। इस दौरान डॉक्टर फैज़ान अंसारी ने तम्बाकू सेवन और धूम्रपान से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि आज का युवा नशे के आगोश में डूबते जा रहे है। जिसे बचाने की जरूरत है। इसके लिए हम सभी को जागरूक रहने की आवश्यकता है। अपने जीवन में नशे को त्याग कर सैफल जीवन जीने का प्रयास करें, जो समाज के लिए भी एक मिशाल बन सके। इस अवसर पर अवधेश कुमार तिवारी, रश्मि सेठ, राधेश्याम टण्डन, विनीता मौर्या मुख्य रूप से उपस्थित रही।

शाहगंज तहसील के पैमाइश और वरासत में व्याप्त भ्रष्टाचार पर नकेल लगेगी     

0
शाहगंज तहसील के पैमाइश और वरासत में व्याप्त भ्रष्टाचार पर नकेल लगेगी     
शाहगंज तहसील के पैमाइश और वरासत में व्याप्त भ्रष्टाचार पर नकेल लगेगी     

जौनपुर जिले के शाहगंज तहसील में पैमाइश और वरासत में व्याप्त भ्रष्टाचार पर नकेल लगेगी     

SHAHGANJ NEWS : जौनपुर के डीएम ने पैमाइश और वरासत के नाम पर भ्रष्टाचार करने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए है,शाहगंज तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रकरणों/शिकायतों को अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने भूमि विवाद अतिक्रमण की शिकायतों पर राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण ससमय निस्तारण किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि SHAHGANJ के जिन अधिकारियों ने शिकायतों के निस्तारण में लापरवही की तो उनकी जांच वरिष्ठ अधिकारियों से कराकर उनके विरूद्व कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने लेखपाल और कानूनगो से कहा कि पैमाइस वरासत के नाम पर भ्रष्टाचार किया तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 182 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 17 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को हस्थान्तरित करते हुए एक सप्ताह के अन्दर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी SHAHGANJ राजेश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह, सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारीगण, तहसीलदार, नायब तहसीलदार राजस्व निरीक्षक/लेखपाल व फरियादी उपस्थित रहे।

  जौनपुर:विद्यार्थियों ने केंद्रीय पुस्तकालय का किया भ्रमण  

0
  जौनपुरविद्यार्थियों ने केंद्रीय पुस्तकालय का किया भ्रमण  
  जौनपुरविद्यार्थियों ने केंद्रीय पुस्तकालय का किया भ्रमण  

जौनपुर के विद्यार्थियों को केंद्रीय पुस्तकालय, एकलव्य स्टेडियम में कराया गया भ्रमण

  • एमबीए फाइनेंस एंड कंट्रोल का दीक्षारम्भ कार्यक्रम 2024

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रबंध अध्ययन संकाय के वित्तीय अध्ययन विभाग में संचालित एमबीए फाइनेंस एंड कंट्रोल के अंतर्गत दीक्षारंभ समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक शनिवार को किया गया। दीक्षारम्भ कार्यक्रम के तहत नवप्रवेशित विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय, एकलव्य स्टेडियम समेत कई विभागों में भ्रमण कराया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को संकाय व विश्वविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं से अवगत करना तथा विभाग के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं वरिष्ठ छात्राओं से परिचय करना था। इस कार्यक्रम के शुरुआत में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का परिचय विभाग के समस्त वरिष्ठ छात्र-छात्राओं से वरिष्ठ छात्र सेजल श्रीवास्तव एवं किशन चौहान के नेतृत्व में कराया गया। तत्पश्चात विभाग के प्राध्यापक प्रो.अजय द्विवेदी, डॉ. आलोक गुप्ता, सुशील कुमार, मो. अबू सालेह, मनोज कुमार त्रिपाठी व यशि सिंह तथा  वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय में स्थापित विभिन्न संकाय व उपलब्ध सुविधाओं तथा  विश्वविद्यालय की अवधारणा को बताया।

तत्पश्चात विभाग के वरिष्ठ छात्र-छात्राओं ने अपना परिचय नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को तथा नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं ने अपना परिचय वरिष्ठ छात्र-छात्राओं को दिया। इसके उपरांत नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को संकाय के अलग-अलग विभागों का भ्रमण कराया गया तथा संकाय में उपलब्ध सुविधाओं जैसे कि विभागीय लाइब्रेरी, मीटिंग रूम, ग्रुप डिस्कशन रूम, कॉन्फ्रेंस रूम, कंप्यूटर लैब व  गर्ल्स कॉमन रूम इत्यादि के बारे में बताया गया।

तत्पश्चात नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय के विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय में भ्रमण कराया गया, जिसके दौरान उन्हें केंद्रीय पुस्तकालय में उपलब्ध सुविधाओं जैसे कि रीडिंग सेक्शन, प्रियोडिकल, जर्नल सेक्सन, बुक बैंक फैसिलिटी, कंप्यूटर सेंटर, जनरल मेंबरशिप एवं हेरिटेज गैलरी के बारे में डॉ. विद्युत मल एवं डॉ.  अवधेश कुमार ने अवगत कराया।

तत्पश्चात सभी छात्र-छात्राओं एकलव्य स्टेडियम में पहुंचे । वहां  क्रीड़ा प्रभारी ने बताया कि विश्वविद्यालय में कुल 36 इंडोर  व आउटडोर गेम्स उपलब्ध हैं, जिससे समय- समय पर आयोजित भी कराया जाता रहता है।  उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 5 विश्वविद्यालय के ऐसे छात्र रहे ह जिन्होंने ओलंपिक खेल मे प्रतिभाग किया है इसके बाद उन्होंने ने विश्वविद्यालय का मेजर ध्यानचंद इंदूर स्टेडियम का अवलोकन कराया जहां उन्होंने विश्वविद्यालय कि  उपलब्धियों से संभित जानकारी व चित्रों से अवगत कराया। तत्पश्चात भ्रमर दल अमृत सरोवर पहुचा जहां उन्होंने एक पौधा  ‘’अपने माँ ’’ के नाम पर लगाया । 

नायब तहसीलदार शाहगंज के चपरासी द्वारा लिखा गया घूस वाला पत्र निकला फर्जी

0

जौनपुर । तीन दिन से चर्चा का विषय बना शाहगंज तहसील के नायब तहसीलदार लपरी के प्राइवेट चपरासी द्वारा जिलाधिकारी को नायब तहसीलदार से मिलने वाले घूस के रुपयों को 500 से 1000 हजार बढ़ाए जाने की मांग वाला प्रार्थनापत्र जांच के बाद फर्जी पाया गया, पिछले तीन दिनों से समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित खबर जिसमे तहसील शाहगंज कार्यालय में राजाराम नामक व्यक्ति द्वारा स्वयं को निजी कर्मचारी के रुप में कार्यरत बताया गया है।


 उक्त के क्रम में प्राथमिक स्तर पर 05 सितम्बर को उप जिलाधिकारी शाहगंज द्वारा उक्त प्रकरण की जांच की गई जिसमे पाया गया कि वर्तमान में राजाराम नाम से कोई कर्मचारी कार्यालय में कार्यरत नहीं है।


इसी क्रम में पुनः प्रार्थना पत्र की जांच दिनांक 6 सितंबर को अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) द्वारा की गई। जांच के दौरान पाया गया कि कोई भी अन्य/निजी कर्मचारी कार्यालय में कार्यरत नहीं है इस संबंध में तहसीलदार लपरी व तीन अधिवक्ताओं ने लिखित बयान भी दिया। अध्यक्ष/महामंत्री अधिवक्ता समिति द्वारा लिखित रुप में उक्त शिकायत का खंडन करते हुए कहा गया है कि इस नाम से कोई कर्मचारी कार्यालय में कार्यरत नहीं है।


 इस संबंध में श्री राजाराम पुत्र स्व0 फूलचंद निवासी ग्राम बीरी शमशुद्दीनपुर तहसील शाहगंज द्वारा बयान दिया गया है कि उनके नाम से झूठा प्रार्थना पत्र दिया गया है, वर्तमान में वे पंजाब में दवा फैक्ट्री में कार्यरत है।


उपरोक्त प्रकरण/प्रार्थना पत्र की जांच अपर जिला अधिकारी (वि0/रा0) और उपजिलाधिकारी के स्तर से पृथक पृथक रूप से किये जाने पर पाया गया है कि यह खबर भ्रामक एवं निराधार है।

रोटरी क्लब जौनपुर ने शिक्षकों को नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित किया

0
रोटरी क्लब जौनपुर ने शिक्षकों को नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित किया
रोटरी क्लब जौनपुर ने शिक्षकों को नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित किया

रोटरी क्लब जौनपुर के द्वारा शिक्षकों को नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित किया।

जौनपुर। रोटरी क्लब जौनपुर द्वारा शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। रोटरी इंडिया साक्षरता मिशन के तहत क्लब ने शिक्षकों को नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित किया। मुख्य अतिथि कैप्टेन कमल सेन सिंह (अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच) जी के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती व डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम में संस्थाध्यक्ष श्याम वर्मा एवं निर्वतमान अध्यक्ष सुजीत अग्रहरि संयोजक विशाल गुप्ता, अनिल कुमार मौर्य भी चित्र पर पुष्प अर्पित किये।

संस्थाध्यक्ष श्याम वर्मा मुख्य अतिथि समेत आए हुए सभी शिक्षकों का स्वागत किया। संस्थाध्यक्ष ने बताया कि रोटरी इंडिया साक्षरता मिशन के तहत बच्चों में किए गए पठन-पाठन पर लिखित सर्वे के अनुसार यह अवार्ड दिए गए हैं। नेशन बिल्डर अवार्ड देने के पीछे मुख्य उद्देश्य ऐसे शिक्षकों का सम्मान करना है जो अपने नियमित पठन पाठन कार्य के अलावा सीमित संसाधनों के बावजूद व्यक्तिगत रूप से बच्चों की बेहतरी के लिए कार्य करते रहते हैं। नेशन बिल्डर अवार्ड मुख्य अतिथि के द्वारा 15 सरकारी व 3 गैर-सरकारी अध्यापकों को अंग वस्त्रम, प्रशस्ति प्रत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मान किया।

मुख्य वक्ता रोटेरियन संदीप सेठ जी ने रोटरी क्लब की ओर से सरकार द्वारा संचालित प्राइमरी शिक्षण संस्थाओं में किये जा रहे गुणवत्ता कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दिया। रोटरी क्लब की ओर से शिक्षक दिवस पर आयोजन सर्वपल्ली राधाकृष्णन के कृतित्व-व्यक्तित्व पर लोगों से की चर्चा किया। वक्ता व शिक्षक अतिथि रूप में सुजीत श्रीवास्तव (प्रांतीय मंत्री संस्कार भारती) जी के द्वारा शिक्षक एवं शिक्षा के विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा शिक्षक पर्व मनाने के पीछे राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका और युवा विचार तथा शिक्षकों के योगदान सभ्यता के प्रकाश को प्रज्वलित रखने में सहायता देता है।

पूर्व अध्यक्ष रविकांत जायसवाल ने कहा रोटरी इंडिया के द्वारा पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम की अपनी बड़ी सफलता के बाद रोटरी ने टी-ई-ए-सी-एच नामक अपने कार्यक्रम के माध्यम से देश से निरक्षरता को मिटाने के एक नए मिशन की शुरुआत की है। जिसे हम लोग टी फॉर टीचर सपोर्ट, ई फॉर ई-लर्निंग, ए फॉर एडल्ट लिटरेसी, सी फॉर चाइल्ड डेवलपमेंट और एच फॉर हैप्पी स्कूल्स यह प्रोग्राम बहुत ही तीव्रता के साथ कार्यरत है।

डा. एस के सिंह ने मुख्य अतिथि का संक्षिप्त जीवन परिचय बतात हुए कहा की आप ने जीवन की तमाम मुस्किलों के बाद भी भारतीय सेना में कैप्टन के साथ कुश्ती प्रतियोगीताओं में बहुत सारे पदक प्राप्त किया। अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच बनने के बाद आपने प्रसिद्ध ओलम्पीक खिलाड़ियों के गुरू के रूप में प्रशिक्षित किया है। मुख्य अतिथि कैप्टेन कमल सेन सिंह ने उपस्थित सभी शिक्षकों के सम्मान में उनकी प्रशंसा कर शिक्षण प्रशिक्षण के सूक्ष्म बिन्दुओं पर प्रकाश डाला।

रोटरी क्लब जौनपुर ने शिक्षकों को नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित किया

संचालन रोटेरियन पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र ने किया। संस्थाध्यक्ष ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अमित पाण्डेय, जैनुल आबदिन, मनीष चंद्रा, संजय जायसवाल डा. बृजेश कन्नोजिया, आर्किटेक्ट ज्योति सिंह, डा. सिद्धार्थ इनरव्हील पूर्व अध्यक्ष दीपमाला जायसवाल, शीतल वर्मा, डा ऐकता कन्नोजिया, सुशील कुमार उपाध्याय, डॉ संतोष कुमार तिवारी, फरहत दिबा, रामेश्वर प्रसाद, ज्योति सिंह, मनीयोगिता तिवारी, राजीव, प्रीति मिश्रा, राजबहादुर रजक, राजेंद्र प्रसाद प्रजापति, राजकुमार उपाध्याय, सविता मिश्रा सीमा उपाध्याय, शिल्पी देवी, सुजीत कुमार, डा वन्दना सरकार, जूही श्रीवास्तव, रजनीश कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार मिश्रा आदि शिक्षकों ने भाग लिया।

JAUNPUR NEWS ; FREE RATION अब नई ई-वेईंग लिंक्ड ई-पॉस मशीन से बटेगा,निर्देश जारी     

ANTI CORRUPTION:जौनपुर में दीवान घूस लेते गिरफ्तार 

0
ANTI CORRUPTIONजौनपुर में दीवान घूस लेते गिरफ्तार 
ANTI CORRUPTIONजौनपुर में दीवान घूस लेते गिरफ्तार 

सिकरारा थाने में दर्ज हुआ मुकदमा ANTI CORRUPTION वाराणसी की टीम ने भेजा जेल

जौनपुर । शुक्रवार को ANTI CORRUPTION वाराणसी की टीम ने मछलीशहर कोतवाली पर तैनात एक मुख्य आरक्षी (कम्प्यूटर आपरेटर) को 1500 रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी दीवान लगभग तीन साल पहले मड़ियाहूं कोतवाली से स्थानांतरित होकर मछलीशहर आए थे।इस कार्रवाई से जिले भर के थानों में खलबली मच गई है। जानकारी के अनुसार मछलीशहर कोतवाली के मुजार गांव निवासी अरशद अहमद भ्र्ष्टाचार निवारण टीम वाराणसी  से फोन पर शिकायत किया था कि  मछलीशहर कोतवाली पर तैनात मुख्य आरक्षी(कम्प्यूटर आपरेटर) रंजन कुमार गुप्ता उनके पासपोर्ट के आवेदन पर रिपोर्ट लगाने के एवज में 1500 रुपये घूस की मांग कर रहे हैं। उनकी शिकायत पर शुक्रवार को दोपहर 12.38 बजे  उक्त टीम के निरीक्षक राजेश यादव, नीरज कुमार सिंह,राकेश बहादुर सिंह एक दर्जन सादी वर्दी में सिपाहियों के साथ कोतवाली परिसर के बाहर पहुंचे।

पहले से तय कार्यक्रम केअनुसार लिखित नम्बर के5-5सौ के दो और 100 रुपये के पाँच नोट पर केमिकल लगाकर पीङित को दे रखा था। पीड़ित अरशद तय समयानुसार दिवान के पास पहुंचा पीछे से चार पांच सिपाही सादी वर्दी में सिपाही भी आ गए। पीड़ित ने ज्योंही दीवान के हाथों में नोट पकड़ाया पीछे खड़े सिपाही उन्हें दबोच लिए। अन्य अधिकारी भी तत्काल वहां पहुंच गए।उनको कमरे से बाहर लाकर हाथ धुलवाया तो पानी का रंग व हाथ लाल हो गया। टीम उन्हें लेकर सीघे सिकरारा थाने पहुंची और विधिक कार्रवाई करते हुए विभन्न धाराओं में मुकदमा पंजी कृत कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़े JAUNPUR CRIME : मंगेश यादव के जौनपुर घर पंहुचा सपा का प्रतिनिधि मंडल,हत्या की कही बात  


FREE RATION अब नई ई-वेईंग लिंक्ड ई-पॉस मशीन से बटेगा,निर्देश जारी     

0
FREE RATION अब नई ई-वेईंग लिंक्ड ई-पॉस मशीन से बटेगा,निर्देश जारी     
FREE RATION अब नई ई-वेईंग लिंक्ड ई-पॉस मशीन से बटेगा,निर्देश जारी     

FREE RATION will now be distributed through new e-weighing linked e-POS machine, instructions issued in jaunpur

जौनपुर :नई ई-वेईंग लिंक्ड ई-पॉस मशीनों के माध्यम से कोटेदार वितरण करेंगे FREE RATION जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशनकार्डधारकों को माह-सितम्बर, 2024 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न व अन्त्योदय राशनकार्डधारकों को त्रैमास जुलाई, अगस्त व सितम्बर, 2024 के सापेक्ष चीनी का वितरण 07 सितम्बर 2024 से 25 सितम्बर 2024 के मध्य किया जायेगा।  

जनपद के समस्त उचित दर दुकानों पर वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत खाद्यान्न प्राप्त किये जाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उक्त वितरण अवधि में अन्त्योदय कार्डधारकों को 35 किग्रा0 खाद्यान्न (14 किग्रा0 गेहूं तथा 21 किग्रा0 चावल) तथा पात्र गृहस्थी राशन कार्डों से सम्बद्ध यूनिटों पर 05 किग्रा0 खाद्यान्न प्रति यूनिट (02 किग्रा0 गेहूं व 03 किग्रा० चावल) का निःशुल्क वितरण लाभार्थियों में सुनिश्चित कराया जायेगा। साथ ही अन्त्योदय कार्डधारकों को त्रैमास जुलाई, अगस्त व सितम्बर, 2024 के सापेक्ष 03 किग्रा0 चीनी प्रति कार्ड रू0-18 प्रति किग्रा0 की दर से रू0-54 में वितरण सुनिश्चित कराया जायेगा। अन्त्योदय कार्डधारकों को चीनी के सम्बन्ध में पोर्टबिलिटी की सुविधा अनुमन्य नहीं होगी। लाभार्थी अपनी मूल दुकान से ही चीनी प्राप्त कर सकेंगे। FREE RATION वितरण में पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विक्रेता अपने उपलब्ध स्टॉक की सीमा तक पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन कर सकेंगे।

उक्त योजनान्तर्गत गेहूँ, चावल व चीनी के वितरण की अंतिम तिथि 25 सितम्बर 2024 होगी, जिस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं को प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाइल ओ.टी.पी. वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण सम्पन्न किया जा सकेगा। तत्क्रम में जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि नई ई-वेईंग लिंक्ड ई-पॉस मशीनों के माध्यम से लाभार्थियों/राशन कार्डधारकों में नियमानुसार खाद्यान्न का निःशुल्क एवं चीनी का सशुल्क वितरण पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही अपनी उचित दर दुकानों पर उक्त योजना के सम्बन्ध में इसकी सूचना चस्पा करेंगे, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित न रह जाये।

  यह भी पढ़े : क्षेत्र पंचायत शाहगंज की बैठक में चार करोड़ का बजट पास


क्षेत्र पंचायत शाहगंज की बैठक में चार करोड़ का बजट पास

0
क्षेत्र पंचायत शाहगंज की बैठक में चार करोड़ का बजट पास
क्षेत्र पंचायत शाहगंज की बैठक में चार करोड़ का बजट पास

क्षेत्र पंचायत शाहगंज की बैठक में चार करोड़ के बजट पर लगी मुहर

खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र पंचायत शाहगंज के सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक में चार करोड़ का बजट पास हुआ। बैठक की अध्यक्षता कर रहीं ब्लाक प्रमुख मंजू सिंह ने विकास कार्यों को कराए जाने पर जोर दिया। शाहगंज ब्लाक के सोंधी स्थित सभागार में बैठक की अध्यक्षता कर रहीं ब्लाक प्रमुख मंजू सिंह ने विकास कार्यों को कराए जाने पर जोर दिया। बैठक में पिछली कार्यवाही पर चर्चा हुई। नए प्रस्ताव को एजेंडे में शामिल किया गया। स्वास्थ्य एवं टीकाकरण, बाल विकास पुष्टाहार, पेयजल, पशुपालन एवं पशु टीकाकरण, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, सभी पेंशन समेत 14 बिंदुओं पर चर्चा हुई।

समाज कल्याण अधिकारी आकाश यादव ने पेंशन के बारे में जानकारी दी। वर्ष 2024-25 के सभी विकास कार्यों की कार्य योजना पर विचार कर अनुमोदन किया गया। बीएमसी अवधेश तिवारी ने स्वास्थ्य संबंधी सभी योजनाओं के बारे में बताया‌। बीडीओ जितेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी विकास योजनाओं की प्रगति पर जानकारी दी। प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने सभी प्रतिनिधियों को साथ लेकर चलने और विकास कार्यों को कराए जाने का भरोसा दिलाया। संचालन एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने किया। बैठक में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.सूर्य प्रकाश यादव, बीईओ बसंत शुक्ला, प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, एडीओ पंचायत उमेश द्विवेदी, रिंकू सिंह, कृपाशंकर राजभर, कमलाकांत मौर्य, विजय  यादव, पशु चिकित्साधिकारी डा.भारशिव चंद्रभान, अल्ताफ अहमद, सचिव शिवमूर्ति यादव, संजय यादव विजय कश्यफ, बाबा सिंह, रहमान उर्फ मन्नू, राजेश सिंह, विनय सिंह, संदीप आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : डीएम साहब मुझे 500 रुपये ही घूस के नायब तहसीलदार देते है,मेरा पैसा बढ़ाया जाए

यह भी पढ़े : मंगेश यादव के जौनपुर घर पंहुचा सपा का प्रतिनिधि मंडल,हत्या की कही बात  

 शाहगंज ग्राम न्यायालय के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का आरोप  

0
 शाहगंज ग्राम न्यायालय के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का आरोप  
JAUNPUR NEWS

जौनपुर शाहगंज तहसील में स्थित ग्राम न्यायालय मे तैनात बाबू पर अधिवक्ताओं ने बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदया को पत्रक भेजकर अधिवक्ताओं से एवं वादकारियों से अभद्र व्यवहार व धन उगाही का आरोप लगाया है। तहसील परिसर में तैनात अधिवक्ता अजय कुमार सिंह ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदया को पत्रक भेजकर आरोप लगाया कि लगभग चार वर्षों से ग्राम न्यायालय मे बाबू के पद पर तैनात रवि कुमार आय दिन अधिवक्ताओं व वादकारियों से झडप करते रहते हैं। आरोप है कि ऐसा इसलिए करते हैं कि जो वादी व प्रतिवादी उपस्थित पत्रावली में उनके मन मुताबिक सुविधा शुल्क देते हैं तो उनका कार्य आसानी से कर दिया जाता है। और जो वादी प्रतिवादी मनमुताबिक अनैतिक शुल्क देने मे असमर्थ हैं उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है तथा उनसे रुपये लेने के लिए अदालत के समय से अंत तक विवाद किया जाता है।

आरोप है कि पत्रावली में पैसा मनमानी ढंग से वसूलने के लिए बाबू ने अपना एक सहायक आफिस में बैठा रखा है। जिसके माध्यम से अवैध धन उगाही किया जा रहा है। इस बात का अधिवक्ताओं द्वारा विरोध करने पर तरह-तरह की बाते बताकर बरगलाया जाता है कि हमें अन्य लोगों को भी देना पडता है। और कोर्ट तथा कार्यालय में स्टेशनरी का भी खर्चा होता है इसी पैसे से वहन करना पडता है इसलिए आप लोगो से सहयोग लिया जाता है। जिससे आजिज आकर अधिवक्ता एवं वादकारियों में काफी आक्रोश व्याप्त है। इस बात से परेशान होकर अधिवक्ताओं ने ग्राम न्यायाधिकारी श्रीमान विपिन कुमार चौरसिया समेत जिला एवं सत्र न्यायाधीश को पत्र भेजकर अवगत कराया।इस मौके पर बार संघ के अध्यक्ष भोलेंद्र कुमार यादव ,महामंत्री एडवोकेट डाक्टर दुर्गा प्रसाद , रवि प्रकाश श्रीवास्तव अधिवक्ता ,लक्ष्मी शंकर यादव, कुंवर अनुराग सिंह राणा, एडवोकेट राजीव कुमार सिंह डब्लू, लालजी यादव मोहम्मद सारिक खान, एडवोकेट राम सहाय, एडवोकेट धनपाल यादव, एडवोकेट स्कंद कुमार यादव, एडवोकेट विरेन्द्र सिंह, एडवोकेट अरविंद कुमार, एडवोकेट राज बहादुर, राम कृपाल सिंह, सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे।

यह यह भी पढ़े : डीएम साहब मुझे 500 रुपये ही घूस के नायब तहसीलदार देते है,मेरा पैसा बढ़ाया जाए

यह यह भी पढ़े : मंगेश यादव के जौनपुर घर पंहुचा सपा का प्रतिनिधि मंडल,हत्या की कही बात  

Scholarship से जुडी सूचना:कक्षा11-12 को छोड़कर संशोधित समय-सारणी  

0
Scholarship से जुडी सूचनाकक्षा11-12 को छोड़कर संशोधित समय-सारणी  
JAUNPUR NEWS

#Information related to scholarship: Revised timetable released except class 11-12

SCHOLARSHIP TIMETABLE जौनपुर :छात्रवृत्ति से जुडी सूचना पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा ने अवगत कराया है कि संयुक्त सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, पिछड़ा वर्ग कल्याण अनुभाग-2 लखनऊ द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु दशमोत्तर छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) छात्रों (कक्षा 11-12 को छोड़कर) को लाभान्वित कराये जाने हेतु संशोधित समय-सारिणी निर्गत की गयी है।


जिसमें 15 जुलाई, 2024 से 30 अक्टूबर, 2024 तक शैक्षणिक संस्थानों द्वारा छात्रवृत्ति मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने सम्बन्धी कार्यवाही पूर्ण करना। (शैक्षणिक संस्थान/ एफिलियेटिंग एजेन्सी/विश्वविद्यालय स्तर), 11 नवम्बर, 2024 तक विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेन्सी जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा फीस आदि का सत्यापन किया जाना,18 नवम्बर, 2024 तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी द्वारा मास्टर डाटा तथा फीस आदि का सत्यापन, 20 जुलाई, 2024 से 20 नवम्बर, 2024 तक छात्र द्वारा आनलाइन आवेदन तथा भुगतान की प्रकिया, 15 सितम्बर, 2024 से 24 नवम्बर, 2024 तक शिक्षण संस्थान स्तर से छात्रवृत्ति आवेदन पत्र को सत्यापित एवं अग्रसारित किया जाना, 25 नवम्बर, 2024 तक विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेन्सी द्वारा रिजल्ट अपलोड किया जाना, 25 नवम्बर, 2024 से 05 दिसम्बर, 2024 तक राज्य एन0आई0सी0 द्वारा स्कू्रटनी किया जाना, 06 दिसम्बर, 2024 से 12 दिसम्बर, 2024 तक संदेहास्पद/त्रुटिपूर्ण आवेदनों को छात्रों के स्तर पर सही कराते हुए पुनः संस्था स्तर से अग्रसारित किया जाना, 06 दिसम्बर, 2024  से 15 दिसम्बर, 2024 तक शिक्षण संस्था स्तर से छात्रों द्वारा संशोधित किये गये आवेदनों में से पात्र छात्रों का आवेदन पुनः सत्यापित कर अग्रसारित किया जाना तथा अपात्र/त्रुटिपूर्ण आवेदनों को संस्था स्तर से ही निरस्त किया जाना, 16 दिसम्बर, 2024 से 24 दिसम्बर, 2024 तक राज्य एन0आई0सी0 द्वारा पुनः स्क्रूटनी, 06 दिसम्बर, 2024 से 10 जनवरी, 2025 तक जनपदीय छात्रवृत्ति स्वीकृति समिति द्वारा सत्यापनोंपरान्त डाटा लॉक कराया जाना, 15 जनवरी, 2025 तक राज्य एन0आई0सी0 स्तर से मॉग सृजन किया जाना, 20 जनवरी, 2025 तक निदेशालय स्तर से धनराशि का अंतरण किया जाना है।

यह भी पढ़े : मंगेश यादव के जौनपुर घर पंहुचा सपा का प्रतिनिधि मंडल,हत्या की कही बात  

यह भी पढ़े : डीएम साहब मुझे 500 रुपये ही घूस के नायब तहसीलदार देते है,मेरा पैसा बढ़ाया जाए