Home Blog Page 239

अटेवा जौनपुर ने मण्डल उपाध्यक्ष रमेश यादव का किया अभिनन्दन

0
अटेवा जौनपुर ने मण्डल उपाध्यक्ष रमेश यादव का किया अभिनन्दन

JAUNPUR NEWS : अटेवा पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश के वाराणसी मण्डल के नव मनोनीत उपाध्यक्ष श्री रमेश यादव का प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र राय जी एवं अटेवा जौनपुर के जिला संयोजक चन्दन सिंह एवं जिला महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव के नेतृत्व में अटेवा के सभी पदाधिकारियों ने पूर्वांचल विश्विद्यालय स्थित कर्मचारी संघ भवन में श्री रमेश यादव से मुलाकात कर नई जिम्मेदारी मिलने की बधाई दी और उम्मीद व्यक्त किया कि संगठन और पेंशन आंदोलन को उनकी उपस्थिति से और अधिक सम्बल मिलेगा। सभी अटेवियन्स का आभार व्यक्त करते हुए मण्डल उपाध्यक्ष जी ने आश्वस्त किया कि वाराणसी मण्डल के सभी जिलों से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करेंगे साथ ही साथ पेंशन आंदोलन के हर कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भागीदारी करेंगे और पेंशन आंदोलन की परिणति तक जी जान से जुटे रहकर प्रदेश नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष कर्मचारी संघ पूर्वांचल विश्वविद्यालय राम जी सिंह , वर्तमान अध्यक्ष नन्द किशोर सिंह, जिला संगठन मंत्री द्वय सुभाष सरोज, अरविंद यादव, डॉ ध्रुवराज योगी , अनिल चौधरी, प्रदीप उपाध्याय, प्रदीप चौहान, डॉ वीरेन्द्र यादव,महेंद्र, जिला कैडर सह प्रभारी जगदीश यादव आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नन्द किशोर सिंह एवं संचालन जिला कोषाध्यक्ष नन्द लाल पुष्पक ने किया।

पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ अनुराग मिश्र ने मंत्री गिरीश यादव द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की निंदा की है

0
पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ अनुराग मिश्र ने मंत्री गिरीश यादव द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की निंदा की है
JAUNPUR NEWS

जौनपुर : आम आदमी पार्टी [ AAM ADMI PARTY ] के पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ०अनुराग मिश्र ने पत्रकारों के साथ भाजपा के मंत्री गिरीश यादव द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की निंदा की है और आरोप लगाया है कि विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और जमकर दलाली ली गई है कोई भी कार्य समय से पूरा नहीं हो रहा है भारी कमीशनखोरी के चलते विकास के कार्य ठप हो गए हैं।

पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ अनुराग मिश्र ने मंत्री गिरीश यादव द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की निंदा की है
डॉ अनुराग मिश्र प्रांत प्रभारी पूर्वांचल प्रांत आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश।

चाहे अमृत योजना के तहत सीवर बनाने का काम हो या फिर रिवर फ्रंट का काम या चौकिया धाम के सौंदर्यीकरण का कार्य, कोई भी कार्य तय सीमा में नहीं पूरा हो पा रहा। जन सरोकार के मुद्दों पर सवाल पूछना पत्रकार का धर्म होता है लेकिन जनहित के मुद्दों पर उठे सवालों का जवाब देने के बजाय मंत्री गिरीश यादव जैसे आगबबूला हुए उससे यह साफ़ हो जाता है कि चोर की दाढ़ी में तिनका है। मंत्री जी का व्यवहार बेहद शर्मनाक है उन्हें तत्काल माफी मांगते हुए सभी सवालों का स्पष्ट जवाब जनता के बीच में देना चाहिए। जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा ने कहा है कि जिला प्रशासन शहर की खराब सड़कों को तत्काल बनवाने का कार्य करे। डेंगू चिकनगुनिया जैसी बीमारियां एक बार फिर से शहर में पैर पसार रहे हैं लेकिन किसी भी वार्ड में फॉगिंग का कार्य नहीं चल रहा है और ना ही नियमित रूप से सफाई का कार्य हो रहा है। मंत्री गिरीश यादव द्वारा पत्रकारों से दुर्व्यवहार की मैं निंदा करता हूं। और मांग करता हूं कि मंत्री जी तत्काल पत्रकारों से माफी मांगे और पूछे गए सवालों का विस्तार से जवाब दें।

M.ED.ENTRANCE EXAM में 433 परीक्षार्थियों ने लिया भाग 

0
M.ED.ENTRANCE EXAM में 433 परीक्षार्थियों ने लिया भाग 
M.ED.ENTRANCE EXAM

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान में M.ED.ENTRANCE EXAM का निरीक्षण किया. परीक्षा नियंत्रक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा की सुचिता के लिए दो पर्यवेक्षक प्रो. राजकुमार और डॉ. मनीष प्रताप सिंह को नामित किया गया . परीक्षा केंद्र पर सकुशल परीक्षा संपन्न हो गई है. इसके लिए प्रोफेसर सौरभ पाल को केन्द्राध्यक्ष  तथा सहायक केंद्र अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार यादव रहे.

उन्होंने कहा कि एमएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आने बाद ऑफलाइन काउंसलिंग कराई जाएगी. गौरतलब है कि विश्वविद्यालय से जौनपुर और गाजीपुर जनपद के 6 महाविद्यालयों में कुल 300 सीटें M.ED की है. इसमें जय बजरंग महाविद्यालय, मुंगराबादशाहपुर, टीडी कॉलेज, जौनपुर, आरएस के डी महाविद्यालय, जौनपुर, राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय, सिंगरामऊ, फूल चन्द्र महाविद्यालय, गाजीपुर और  गोपीनाथ महाविद्यालय सलामतपुर, गाजीपुर में प्रवेश होगा. 

समाजवादी कुटिया के संस्थापक अधिवक्ता सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत

0
समाजवादी कुटिया के संस्थापक अधिवक्ता सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत
समाजवादी कुटिया के संस्थापक अधिवक्ता सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ऋषि चन्द्र यादव को दी नयी जिम्मेदारी

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी कुटिया के संस्थापक/संचालक ऋषि चन्द्र यादव एडवोकेट को नयी जिम्मेदारी सौंप दी जिसकी जानकारी होने पर कुटिया से जुड़े लोगों सहित श्री यादव के शुभचिन्तकों, परिचितों, अधिवक्ताओं एवं समाजवादी विचारधारा के लोगों ने ऋषि चन्द्र यादव को बधाई देते हुये पार्टी हाईकमान के इस निर्णय की सराहना किया।

बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की अनुमति पर समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष सिकन्दर यादव एडवोकेट ने जनपद के धर्मापुर क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी ऋषि चन्द्र यादव एडवोकेट को प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद का दायित्व सौंपा। बता दें कि श्री यादव समाजवादी कुटिया के संस्थापक/संचालक के साथ जौनपुर दीवानी न्यायालय में बतौर अधिवक्ता सेवा दे रहे हैं। इसके अलावा वह पिछले कई वर्षों से समाजवादी पार्टी की सेवा कर रहे हैं।

UPS के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षकों और कर्मचारियों ने जताया विरोध

0
UPS के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षकों और कर्मचारियों ने जताया विरोध

JAUNPUR NEWS :अटेवा/NMOPS के द्वारा 2 सितंबर से 6 सितंबर तकNPS/UPS के विरोध में आज सभी सम्मानित शिक्षक एवं विद्यालय के समस्त कर्मचारीयों ने अपने सभी कार्यों को करते हुए काली पट्टी बांधकर यूपीएस और एनपीएस का विरोध किया। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता अटेवा विनय वर्मा अटेवा ब्लॉक अध्यक्ष आनन्द स्वरूप यादव, ओम् प्रकाश वर्मा,लाल बहादुर यादव लाल बिहारी यादव प्रमोद शर्मा ओमप्रकाश यादव विनीत कुमार रबीन्द्र गुप्ता राम सूरत मौर्य रामराज गौतम इन्द्राज गौतम दिनेश कुमार गुप्ता देवेन्द्र प्रजापति दीपचंद्र जयहिंद यादव विरेन्द्र मिश्रा अमृत लाल यादव डाॅ० शतिराम यादव केशव कुमार वर्मा अरविन्द यादव आदि उपस्थित रहे।

ग्राम विकास इंटरमीडिएट कालेज खुटहन जौनपुर मेंअटेवा/NMOPS के द्वारा 2 सितंबर से 6 सितंबर तकNPS/UPS के विरोध में आज सभी सम्मानित शिक्षक एवं विद्यालय के समस्त कर्मचारीयों ने अपने सभी कार्यों को करते हुए काली पट्टी बांधकर यूपीएस और एनपीएस का विरोध किया। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता अटेवा विनय वर्मा अटेवा ब्लॉक अध्यक्ष आनन्द स्वरूप यादव, ओम् प्रकाश वर्मा,लाल बहादुर यादव लाल बिहारी यादव प्रमोद शर्मा ओमप्रकाश यादव विनीत कुमार रबीन्द्र गुप्ता राम सूरत मौर्य रामराज गौतम इन्द्राज गौतम दिनेश कुमार गुप्ता देवेन्द्र प्रजापति दीपचंद्र जयहिंद यादव विरेन्द्र मिश्रा अमृत लाल यादव डाॅ० शतिराम यादव केशव कुमार वर्मा अरविन्द यादव आदि उपस्थित रहे।

डेंगू अभियान के तहत लॉगो को किया गया जागरूक 

0
डेंगू अभियान के तहत लॉगो को किया गया जागरूक 
डेंगू अभियान के तहत लॉगो को किया गया जागरूक

JAUNPUR NEWS : हर रविवार डेंगू पर वार जौनपुर है तैयार 10सफ्ताह,10बजे,10मिनट कार्यक्रम के तहत आज डेंगू जागरूकता वाहन का रुट कचहरी रोड, शेखपुरा, जोगियापुर, ओलंदगंज बाजार पूरा गली गली, कालीकुत्ती गली गली करते हुए मैहर मंदिर परमानतपुर, वाजिदपुर होते हुए खरका तक गया।

समाजसेवी शत्रुघ्न सिंह ने जौनपुर के आम लोगों से अपील की है कि कही भी डेंगू जागरूकता वाहन दिखें वो वाहन के साथ छोटा सा वीडियो बनाकर ग्रुप में व फेसबुक पर अवश्य डालें जिससे हम सोशल मीडिया के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक यह अभियान पहुंचा सकें।

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा ने जौनपुर वासियों से निवेदन किया है कि आप सभी अपने एरिया का रुट प्लान बनाकर फेसबुक के कमेंट बॉक्स में भेजें जिससे हम लोगों आप की एरिया में सघन डेंगू जागरूकता अभियान सहजता से चला सके। जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह बागी ने कहा कि हमें हर घर के बुजुर्गो, नवजवानों व बच्चों सभी से सहयोग अपेक्षित है बिना सभी के सहयोग से यह महासंकल्प व महाअभियान सफल नहीं होगा।

इस अभियान के संयोजक प्रदीप मिश्र ने बताया कि इस कार्यक्रम में हमें सिर्फ हर रविवार, सुबह 10 बजे, 10 मिनट के लिए अपने-अपने घर पर यह देखना है कि कहीं साफ पानी इकट्ठा तो नहीं है। जैसे गमला, कूलर, फूलदान, इन सभी को अच्छे से चेक करना है। अगर कहीं पर भी पानी जमा हो, तो उसे उड़ेल दें या तेल या पेट्रोल डाल दें। हमें हर हाल में मच्छरों के पनपने से रोकना है। पुर्वांचल प्रान्त प्रभारी डॉ अनुराग मिश्र ने जौनपुर की जनता द्वारा इस कार्यक्रम में सहयोग से उत्साहित हैं और कहा कि अगले दस हफ्तों तक हमें ऐसा ही करना है और डेंगू को हराना है साथ ही यह भी बताया कि पिछले आंकड़े कहते हैं हर साल डेंगू के सबसे ज्यादा मामले 1 सितंबर से 15 नवंबर के बीच आते हैं, इसलिए आपका हर हफ्ते सिर्फ 10मिनट का सहयोग जौनपुर से डेंगू मुक्त कर सकता है।

10 जुआरी जुआ खेलते गिरफ्तार,मोबाइल रुपये बरामद

0

जनपद जौनपुर के कोतवाली थाने की पुलिस ने 10 जुआरी को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है, मौके से पांच मोटरसाइकिल आठ मोबाइल व तलाशी में 9500 रुपये बरामद।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि राज कालेज के समीप मोहल्ला शहाबुद्दीनपुर से जुआ खेलते हुये 10 जुआरी जुआ खेल रहे है पुलिस मौके पर पहुची तो देखा कि जुआरी भागने के फिराक में थे पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उन्हें धार दबोच उनके पास से मालफड का एक लाख रूपया तथा 9500 रूपये जामा तलाशी व 5 मो0 सा0 व 8 मोबाइल एनड्रायड भिन्न-भिन्न कम्पनियो का बरामद किया गया। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0 अ0सं0 357/2024 धारा 13 जुआ अधिनिमय पंजीकृत करके विधिक कार्यवाही की जा रही है

कोतवाली जिन जुआरियो को गिरफ्तार किया है उन अभियुक्तों का नाम -अंकित जायसवाल पुत्र अमीर जायसवाल निवासी बेगंगंज थाना कोतवाली जौनपुर उम्र करीब 23 वर्ष अच्छेलाल पुत्र हरिबंश निषाद निवासी धर्मापुर थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर उम्र करीब 33 वर्ष ,मो0 इरफानुल रहमान पुत्र मो0 रफीकुल रहमान नि0 मुफ्तामोहल्ला थाना कोतवाली जौनपुर उम्र करीब 38 वर्ष , विजय सोनकर पुत्र पुत्र मूलचन्द्र सोनकर नि0 सुख्कीपुर थाना कोतवाली जौनपुर उम्र करीब 35 वर्ष ।

नन्दलाल प्रजापति पुत्र छोटेलाल प्रजापति निवासी, दाउदपुर थाना कोतवाली जौनपुर उम्र करीब 30 वर्ष, मनीष सोनकर पुत्र वासदेव सोनकर नि0 बेगमगंज थाना कोतवाली जौनपुर उम्र करीब 30 वर्ष,सोनू सोनकर पुत्र बद्री सोनकर नि0 बेगमंगज थाना कोतवाली जौनपुर उम्र करीब 30 वर्ष, सुभाष यादव पुत्र राजबली यादव नि0 कलीचाबाद थाना लाइन बाजार जौनपुर उम्र करीब 35 वर्ष , अम्बुज कुमार यादव पुत्र अमर बहादुर यादव निवासी कुहिया थाना सरायख्वाजा जौनपुर उम्र करीब 40 वर्ष , मनीष कुमार सिंह पुत्र अतेन्द्र सिंह निवासिन शेरवा थाना सिकरारा जिसकी उम्र करीब 32 वर्ष है।


पंजीकृत अभियोग

गिरफ्तार किए गये जुआरियो को मुकदमा अपराध संख्या 157/2024 13 जुआ अधिनिमय एक्ट तहत थाना कोतवाली पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया।

वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर का 28वां दीक्षांत समारोह स्थगित

0

28th convocation of Virbahadur Singh Purvanchal University Jaunpur postponed

जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अट्ठारह सितंबर को आयोजित होने वाले 28वें दीक्षा समारोह को स्थगित कर दिया गया है,अगली तिथि इसी महीने निर्धारित की जाएगी।

गौरतलब हो कि विश्वविद्यालय परिसर में 18 सितंबर को होने वाले समारोह की तैयारियां पहले ही पूरी की जा चुकी थीं। विश्वविद्यालय परिषर में साफ सफाई का कार्य तेजी के साथ निपटा लिया गया था ।

बीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 28वें दीक्षांत समारोह के आयोजन में इस बार दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड मैटेरियल्स आईएएएम,स्वीडन के निदेशक डॉ.आशुतोष तिवारी को आमंत्रित किया गया था ।

विश्वविद्यालय प्रशासन नई तिथि की जल्द ही घोषणा करेगा। इस विषय पर जब कुलपति फ्रोफेसर वंदना सिंह से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि जिस डेट को दीक्षा समारोह का कार्यक्रम होना था उसी तिथि को महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का कार्यक्रम किसी अन्य जगह निर्धारित ह। जिसके कारण 18 सितंबर को होने वाले 28 वें दीक्षांत समारोह की तिथि स्थगित करनी पड़ी है। दूसरी तिथि आने पर सूचित किया जाएगा।

जौनपुर की जनता की सेवा में समर्पित रहूंगा,कृपा शंकर सिंह

0

जौनपुर। भाजपा ही एकमात्र दल हैं जो अपनी पार्टी के संविधान के अनुसार लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करते हुए अपने कार्य का विस्तार कर रहा है उक्त बातें भाजपा के राष्ट्रीय नेता, पूर्व गृह मंत्री महाराष्ट्र सरकार, जौनपुर लोकसभा प्रत्यासी रहे कृपा शंकर सिंह ने आज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट के सदर चुंगी आवास पर आयोजित सम्मान समारोह पर कही और कृपा शंकर सिंह ने कहा कि मोदी योगी सरकार बैगर भेदभाव के सबके हित के लिए दृढ़संकल्प है और करती रहेगी।

उन्होंने उपस्थिति भाजपा कार्यकर्ताओं कायस्थ समाज के लोगो से भाजपा सदस्यता अभियान को सफल बनाने की अपील किया। कृपा शंकर सिंह ने कहा है मैं जौनपुर की जनता की सेवा में समर्पित रहूंगा और सेवा करता रहूंगा। इसके पूर्व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया, भाजपा कार्यकर्ताओं, कायस्थ समाज के लोगो ने कृपा शंकर सिंह जी को मल्यापर्ण कर स्मृति चिन्ह अंगवस्त्र भेट कर जोरदार स्वागत किया। उक्त अवसर पर, प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह, आई टी सेल भाजपा के राष्ट्रीय संयोजक रोहित उपाध्याय,कायस्थ महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव कल्याण समिति के अध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव गिरिजेश श्रीवास्तव, चंद्रमोहन श्रीवास्तव, भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार जायसवाल, अमित श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, राजा श्रीवास्तव, भाजपा नेता सुधांशु सिंह, दीपक श्रीवास्तव पत्रकार संदीप श्रीवास्तव पत्रकार, प्रदीप श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव एडवोकेट मनीष श्रीवास्तव सोनू एडवोकेट नीरज मौर्य सभासद शिवम जायसवाल सेक्टर संयोजक , विनय श्रीवास्तव, प्रमोद सिंह सभासद, भाजपा नेता नबाब रूसी भाई, राकेश श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, राजन श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, आदि लोग मौजूद रहे। भाजपा नेता राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट ने आए हुए लोगो का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा सदस्यता अभियान सफल बनाने की अपील किया।

जौनपुर से 50 कृषकों का समूह 7 दिवसीय अर्न्तराज्यीय भ्रमण के लिए रवाना

0
जौनपुर से 50 कृषकों का समूह 7 दिवसीय अर्न्तराज्यीय भ्रमण के लिए रवाना
JAUNPUR NEWS

A group of 50 farmers from Jaunpur leaves for a 7-day interstate tour.

जौनपुर : गुणवत्तायुक्त पान उत्पादन प्रोत्साहन योजना वर्ष 2024-25 अन्तर्गत 50 कृषको के समूह दल को एक हप्ते के लिए अर्न्तराज्यीय भ्रमण हेतु जिला उद्यान अधिकारी  डा0 सीमा सिंह राणा ने सुबह  हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया ।  

उक्त कृषक दल भ्रमण कार्यक्रम के प्रथम दिवस में औद्यानिक प्रयोग एंव प्रशिक्षण केन्द्र खुशरूबाग प्रयागराज द्वारा पान उत्पादक कृषको को पान उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीक की जानकारी दी जायेगी। तत्पश्चात चित्रकूट भ्रमण के पश्चात द्वितीय दिवस 03 सितम्बर 2024 को कृषि एंव प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांदा के लिए रवाना होगा। 04 व 05 सितम्बर, 2024 को पान शोध केन्द्र महोबा में दो-दिवसीय प्रशिक्षण एंव पान उत्पादक कृषको के यहां प्रक्षेत्र भ्रमण कराया जायेगा। तत्पश्चात 06 एंव 07 सितम्बर, को कृषि विज्ञान केन्द्र छत्तरपुर (मध्य प्रदेश) में कृषक प्रशिक्षण एंव पान की खेती करने वाले प्रगतिशील कृषको के यहां प्रक्षेत्र भ्रमण कराया जाना है एंव 08 सितम्बर, 2024 को पुनः जौनपुर वापसी के लिए प्रस्थान किया जायेगा।

जिला उद्यान अधिकारी डा0 सीमा सिंह राणा द्वारा बताया गया कि जनपद मे पान की खेती करने वाले कृषक बक्शा, महराजगंज, सुजानगंज,करंजाकला, व मछलीशहर विकासखण्डो से 07 दिन  अर्न्तराज्यीय भ्रमण के लिए कृषको का चयन किया गया है। निश्चित रूप से ये पान उत्पादक कृषक इस भ्रमण से पान की खेती की नवीन तकनीकी से अवगत होकर अपने जनपद में पान उत्पादन के क्षेत्र में गुणात्मक वृद्धि करने में सहायक होगें। उक्त भ्रमण दल रविन्द्र कुमार सिंह, उद्यान निरीक्षक, प्रभारी पान के पर्यवेक्षण में रवाना किया गया है।