Home Blog Page 240

चकबंदी विभाग लखनऊ की जांच में,जौनपुर के 12 कर्मचारी दोषी, लेखपाल निलंबित

0

जौनपुर। संयुक्त संचालक चकबंदी मुख्यालय लखनऊ की जांच की आंच में जिले के एक दर्जन चकबंदी कर्मचारियों के ऊपर कार्यवाही करने के निर्देश जारी हुए है।

बन्दोबस्त अधिकारी ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि चकबन्दी आयुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश के क्रम में जनपद जौनपुर में 10 वर्ष से अधिक समय से चकबन्दी प्रक्रियाधीन ग्रामों की समीक्षा 29 अगस्त को संयुक्त संचालक चकबन्दी मुख्यालय लखनऊ रण विजय सिंह द्वारा की गयी और 30 अगस्त को चकबन्दी अधिकारी कटघरा के न्यायालय का निरीक्षण किया गया। 
             

जनपद में 46 ग्राम 10 वर्ष से अधिक समय से चकबन्दी प्रक्रियाधीन है। समीक्षा के दौरान 10 वर्ष से पुराने ग्रामों में अपेक्षित प्रगति न होने तथा शिथिल पर्यवेक्षण के कारण सहायक चकन्दी अधिकारी बुद्धूराम को कारण बताओ नोटिस, राम नयन सिंह सहायक चकबन्दी अधिकारी का स्पष्टीकरण प्राप्त करने तथा सहायक चकबन्दी अधिकारी राम अचल राम को नियम 10 (2) के अन्तर्गत नोटिस जारी किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। अपेक्षित कार्य प्रगति न होने के कारण चकबन्दीकर्ता नन्दलाल के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये तथा चकबन्दीकर्ता हरिराम का वेतन रोके जाने के निर्देश दिये गये हैं।


 असंतोषजनक कार्य प्रगति के लिए ग्राम सलेडी के चकबन्दी लेखपाल चन्द्रसेन को निलम्बित करने के निर्देश दिये गये हैं। ग्राम लपरी के चकबन्दी लेखपाल श्याम कुमार यादव व ग्राम मानीकला के चकबन्दी लेखपाल दुर्गा प्रसाद के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही एवं चकबन्दी लेखपाल राजेन्द्र पटेल का वेतन अग्रिम आदेश तक आहरित न किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। ग्राम किर्तापुर में पूर्व में कार्यरत रहे चकबन्दी लेखपाल महेन्द्र के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं। 


                 न्यायालय चकबन्दी अधिकारी कटघरा के निरीक्षण के समय ग्राम दक्षिणपट्टी के धारा-9 की 426 पत्रावलियों अनाधिकृत रूप से रखे जाने के लिए तथा खराब रख-रखाव के लिए दोषी न्यायालय लिपिक को निलम्बित करने एवं चकबन्दी अधिकारी कटघरा विजय शंकर सिंह का स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिये गये हैं। 10 वर्षों से पुराने ग्रामों में बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी/चकबन्दी अधिकारी को अपने पर्यवेक्षण में निर्धारित कार्य योजना के अनुसार कार्य पूर्ण कराने हेतु निर्देश दिये गये हैं।

संत निरंकारी के सचिव जोगिन्दर सुखीजा ने प्राप्त किया गौरवशाली सम्मान

0

# संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन को जन कल्याण सेवा के लिए किया गया सम्मानित

जौनपुर।, सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के दिव्य मार्गदर्शन में कार्यरत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन को समाज कल्याणार्थ विवांता होटल, द्वारका, दिल्ली में आयोजित सी. एस. आर. शिखर सम्मेलन के 11वें संस्करण के पुरस्कार समारोह में यू.बी.एस. फोरम द्वारा वर्ष के सबसे प्रभावशाली एन. जी. ओ. के रूप में सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सम्मानित अर्वाड को प्राप्त करने हेतु संत निरंकारी मण्डल के सचिव परम् आदरणीय जोगिन्दर सुखीजा उपस्थित हुए जिन्होंने इस गौरवशाली सम्मान को प्राप्त करते हुए कहा कि संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन को प्राप्त हुए इस प्रकार के अनेक विशेष पुरस्कार, विभिन्न सामाजिक और धर्मार्थ प्रयासों में किए जा रहे उसके प्रभावशाली कार्यों को उजागर करते हैं जो सतगुरु माता जी एवं निरंकारी राजपिता जी की अनमोल एवं प्रेरणादायक शिक्षाओं का ही सुंदर परिणाम है। निसंदेह यह क्षण हम सभी के लिए एक गौरवमयी पल है।

यह जानकारी देते हुए स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने बताया कि सन् 2010 में स्थापित संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन समाज के हर क्षेत्र में अपनी कल्याणकारी परियोजनाओं को क्रियान्वित कर अपनी सकारात्मक भूमिका निभा रहा है जिनमें स्वास्थ्य क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न चैरिटेबल अस्पताल, डिस्पेंसरी, फिजियोथेरेपी, दंत चिकित्सा, नेत्र चिकित्सा केन्द्र, डायग्नोस्टिक लैब इत्यादि सेवाएं उपलब्ध करवायी गयी है जिनसे अभी तक लाखों की संख्या में लोग सुविधाएं प्राप्त कर चुके है। इन्हीं सेवाओं के अंतर्गत संत निरंकारी हेल्थ सिटी प्रोजेक्ट के निर्माण का कार्य प्रगति पर है जो मानवता एवं एकत्व के सुंदर भाव पर समर्पित है।  

शिक्षा क्षेत्र के अंतर्गत विद्यालय, कॉलेज एवं युवाओं हेतु विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण केन्द्र जैसे निरंकारी इंस्टीयूट ऑफ म्यूजिक एंड आर्ट, निःशुल्क शिक्षा केंद्र, लाईब्रेरी इत्यादि विशेष है।

चकबंदी अधिकारी बदलापुर के खिलाफ शिकायत

0

जौनपुर – चकबंदी अधिकारी बदलापुर के विरुद्ध अधिवक्ता ग्रामीण और किसानों ने अपर आयुक्त चकबंदी से मिलकर गुरुवार को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया । जिसमे लोगो ने अपर चकबंदी आयुक्त से कहा की पिछले लगभग तीन सालों से यह जौनपुर के चकबंदी विभाग को भ्रष्ट बना दिए है।

आर्थिक प्रभाव में इनके आदेश विधि विरुद्ध होते है और कुछ अराजक तत्वों से दलाली करवाते है,जनपद को बचाने के लिए इनके कार्यकाल में न्यायिक आदेशों की जांच और इनको जनपद जौनपुर से हटाने का आग्रह किया, जिसपर अपर चकबंदी आयुक्त ने जांच व कार्यवाही करने का आश्वाशन दिया।

मडियाहू समाचार,जरूरी सूचना

उपजिलाधिकारी मड़ियाहॅू ने अवगत कराया है कि जिला मजिस्ट्रेट जौनपुर एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा अवगत कराया गया है कि 16 मार्च 2023 को थाना बक्शा में अपराधियों से पुलिस मुठभेड़ के सम्बन्ध में वादी श्री त्रिवेणी सिंह थानाध्यक्ष बक्शा जौनपुर द्वारा थाना बक्शा जौनपुर पर 1-मु0अ0सं0-60/2023, धारा-207 भादवि बनाम आनन्द सागर यादव उर्फ हुब्बी को पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के सम्बन्ध में जॉच कराकर आख्या उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये है।


इसी क्रम में यह भी अवगत कराया है कि मा0 आयोग के केस नं0-30888(62)/2022-2023/आरएफपी, दिनांक 27 जून 2023 का सन्दर्भ में थाना-बक्शा जौनपुर क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त आनन्द सागर यादव उर्फ हुब्बी को पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के सम्बन्ध में जॉच कराकर आख्या उपलब्ध कराये जाने की अपेक्षा की गई है।
उक्त प्रकरण की मजिस्ट्रीयल जॉच कराये जाने हेतु जिला मजिस्ट्रेट जौनपुर के आदेश द्वारा उपजिलाधिकारी मड़ियाहॅू को नामित किया गया है।

उक्त प्रकरण की मजिस्ट्रीयल जॉच उपजिलाधिकारी मड़ियाहॅू द्वारा की जा रही है। इस सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित को अवगत किया जाता है कि एक सप्ताह के अन्दर तहसील मड़ियाहॅू में स्थित उपजिलाधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर अपना मौखिक अभिलेकीय साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते है। प्रकरण में मौखिक साक्ष्य अथवा अभिलेखीय साक्ष्य प्रस्तुत करने वाले व्यक्ति की पहचान को गोपनीय रखा जायेगा।

जौनपुर:राजदेव सिंह पीजी कालेज में आयुष चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन 

0
जौनपुरराजदेव सिंह पीजी कालेज में आयुष चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन 
जौनपुर:राजदेव सिंह पीजी कालेज में आयुष चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

संचारी एवं गैर संचारी रोगों के लिए प्रभाव कारी है,आयुष चिकित्सा पद्धति

बदलापुर (जौनपुर) उत्तर प्रदेश राज्य मिशन के अंतर्गत पब्लिक आउटरीच के तहत बदलापुर क्षेत्र के राजदेव सिंह पीजी कालेज महमूदपुर में गुरुवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्धाटन ग्राम प्रधान संजय सिंह ने किया, दीप प्रज्वलन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी डॉक्टर कमल एवं जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मनीषा अवस्थी ने किया l

इस कार्यक्रम में प्रधान ने अवगत कराया कि यह कार्यक्रम सुदूर दूरस्थ स्थलों पर कराने का निर्णय  भारत सरकार द्वारा लिया गया था। जो हमारे गांव वालों के लिए हर्ष का विषय है। इस प्रकार के कार्यक्रम हमारे गांव में आयोजित हुआ।

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कमल ने बताया कि सुदूर दरस्थ क्षेत्रो में आयुष चिकित्सा की विभिन पद्धतियों का प्रचार प्रसार हो जनता को इसका लाभ मिले । जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मनीषा अवस्थी ने बताया कि संचारी रोगों और गैरसंचारी रोगों के लिए यह चिकित्सा पद्धति लाभ कारी है।

जौनपुर:राजदेव सिंह पीजी कालेज में आयुष चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन 

जिला कार्यक्रम प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि उतर प्रदेश राज्य आयुष मिशन के द्वारा जनहित  में विभिन्न प्रकार के चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस समय वृद्धा जनित रोगों के लिए जिले में विशेष  चिकित्सा कैम्पो का आयोजन किया जा रहा है,जिसका लाभ सीधे जनता को मिल रहा है। योग शिक्षक अरविंद यादव के द्वारा विभिन्न प्रकार के योग क्रियाएं,जैसे भ्रमरी अनुलोम-विलोम ,पवन मुक्तासन समेत तमाम योगों की जानकारी देते हुए प्रदर्शन किया।

इस शिविर में कुल 567 लाभार्थियों ने लाभ लिया,कार्यक्रम में डॉक्टर सुजीत कुमार श्रीवास्तव ,डॉक्टर शहाबुद्दीन,डॉक्टर रंजना यादव, डॉक्टर रोशनी ,डॉक्टर सुदर्शन बिंद ,डॉक्टर प्रदीप सिंह, डॉक्टर आनंद राव ,डॉक्टर राजेश सिंह,डॉक्टर मनोज सिंह सोनू इत्यादि ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सक्रिय योगदान दिया।

यह भी पढ़े : साधु के भेष में दो ठग गिरफ्तार,एक का नाम इंसान अली दूसरे का नसीम 


शाहगंज में शांति भंग के आरोप में 7 लोग गिरफ्तार  

0
शाहगंज में शांति भंग के आरोप में 7 लोग गिरफ्तार  
शाहगंज में शांति भंग के आरोप में 7 लोग गिरफ्तार  

जौनपुर : शाहगंज पुलिस टीम ने  07 व्यक्तियों को शांति भंग में गिरफ्तार कर न्यायालय चालान किया गया डा0 अजय पाल पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा जनपद मे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपु बृजेश कुमार एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंजअजीत सिंह चौहान के निर्देशन व निकट पर्यवेक्षण मे थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 29/08/2024 को  थाना क्षेत्र के भिन्न-भिन्न स्थानों से शान्ति भंग के दृष्टिगत अन्तर्गत धारा 170/126/135 बी एन एस एस में कुल 07 नफर अभियुक्तो को गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़े : साधु के भेष में दो ठग गिरफ्तार,एक का नाम इंसान अली दूसरे का नसीम 


साधु के भेष में दो ठग गिरफ्तार,एक का नाम इंसान अली दूसरे का नसीम 

0
साधु के भेष में दो ठग गिरफ्तार,एक का नाम इंसान अली दूसरे का नसीम 
साधु के भेष में दो ठग गिरफ्तार,एक का नाम इंसान अली दूसरे का नसीम 

जौनपुर:रामपुर थाने की पुलिस को मिली बड़ी सफलता,रामपुर बाजार से साधु का भेष बनाकर ठगी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है,पुलिस ने जब दोनों का कड़ाई से नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम इंसान अली तो दूसरे ने नसीम बताया l   

जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी मडियाहुँ के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रामपुर पुलिस टीम ने थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजकुमार भारद्वाज की पुलिस टीम ने आज मुखबिर की सूचना पर रामपुर बाजार में साधु के भेष
बनाकर लोगो से ठगी करने वाले दूसरे समुदाय के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है l

रामपुर पुलिस की गिरफ्त मेंआये दोनों ठगो में एक का नाम इन्सान अली पुत्र नसीरूद्दान निवासी नेवादा रमईपुर थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ रहने वाला है, साधु के भेष में दूसरे साधु ठग का नाम नसीम पुत्र झीन्नू निवासी तुर्की बघईला थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर का निवासी है l पुलिस ने दोनों को भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत 155/2024 धारा 319(2) में मुकदमा पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुटी ।

Two thugs arrested in the guise of a sadhu, one’s name is Insan Ali and the other’s name is Naseem in jaunpur

गांव में जल की समस्या को देखते हुए,समाज सेवी ने लगवाया हैंडपम्प

0

पेयजल की समस्या को देखते हुए समाजसेवी व्यक्ति ने लगवाया हैंडपम्प

जौनपुर जनपद के महराजगंज विकास क्षेत्र के मां कलावती देवी फाउंडेशन के चेयरमैन व समाजसेवी डां सुशील कुमार पटेल ने दो गांवों में जल की समस्या को देखते हुए अपने निजी कोष से दो जगह ग्राम पंचायत बहोरिकपुर तथा ग्राम पंचायत पहाड़पुर में हैंडपम्प लगवाया।

डांक्टर ने बताया कि दोनों गांवों के इन स्थानों पर पानी की इतनी जटिल समस्या थी कि यहाँ के लोगों के द्वारा कई नेताओं से गांव के लोगों ने कहा परंतु किसी ने इस प्रकार की जटिल समस्या पर ध्यान नहीं दिया। हैंडपंप लगने के बाद क्षेत्र के गया प्रसाद पटेल,राजेन्द्र प्रसाद, महेंद्र पटेल,राम अवध पटेल,विजय बहादुर ने उनके इस कार्य की सराहना किया|

प्रधानमंत्री आवास की फीडिंग और सर्वे का कार्य सरकारी कर्मचारी से लिया जायेगा

0

जौनपुर।।प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत आवास प्लस की सूची अपडेट किये जाने के लिए सर्वेक्षण कर्ता की तैनाती के लिए मुख्य विकास अधिकारी सिलम साई तेजा ने निर्देश दिया है ,

PMAYG FINDING रजिस्ट्रेशन किये जाने हेतु सर्वेक्षण कर्ता की तैनाती और रजिस्ट्रेशन किये जाने के सम्बन्ध में भारत सरकार द्वारा एसओपी उपलब्ध कराते हेतु 30 अगस्त 2024 तक सर्वेक्षणकर्ता की तैनाती, रजिस्ट्रेशन और ग्राम पंचायत के साथ मैपिंग के निर्देश दिये गये है।

प्रधानमंत्री आवास फीडिंग के क्रम में समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि फीडिंग कार्य और सर्वे के लिए सरकारी कर्मचारियो को ही ग्राम पंचायत द्वारा सर्वेक्षण का कार्य हेतु नामित किया जाए। सर्वेक्षण कार्य के लिए ग्राम पंचायत इस कार्य के लिये सरकारी कर्मचारियों को ही ग्राम पंचायत द्वारा सर्वेक्षण का कार्य हेतु नामित किया जाए। सर्वेक्षण कार्य के लिए ग्राम पंचायत सचिव को अपने कलस्टर की ग्राम पंचायत के सर्वेक्षण का दायित्व देते हुए जिन ग्राम पंचायत सचिव के पास एक से ज्यादा कलस्टर है वही विकास खण्ड स्तर पर कार्यरत अन्य सरकारी कर्मचारियों को सर्वेक्षण कार्य के लिए दायित्व सौंपा जाए।


 उल्लेखनीय है कि सर्वेक्षण कार्य हेतु स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि संविदा कार्मिकों से प्रकरण में सहयोग जरूर प्राप्त किया जाए परन्तु उत्तरदायित्व सम्बन्धित ग्राम के ग्राम सचिव का निर्धारित किया जाए खण्ड विकास अधिकारी प्रत्येक ग्राम पंचायत की बैठक की प्रतिभागिता हेतु स्वयं या अपने अधीनस्थ सहायक विकास अधिकारी को नामित कर बैठक का कार्यक्रम इस प्रकार बनाएंगे कि विकास खण्ड की समस्त ग्राम पंचायत की बैठक अधिकतम एक सप्ताह में समाप्त हो जाए।


ग्राम पंचायत सचिव द्वारा इस विशेष प्रयोजन के लिए प्रत्येक ग्राम में एक रजिस्टर रख जाएगा। इस रजिस्टर को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लाभार्थी चयन 2024 रजिस्टर कब जायेगा। रजिस्टर में चैन से जुड़ी प्रत्येक पहलू की जानकारी दर्ज की जाएगी। खण्ड विकास अधिकारी द्वारा नियमित रजिस्टर का अवलोकन किया जाएगा।

पीयू के छात्रों ने लिया फिटनेस का संकल्प

0

Students took pledge of Fit India Fitness Pledge

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को फिट इंडिया फिटनेस प्लेज  के तहत स्वास्थ्य एवं फिटनेस के लिए टिप्स दिए गए ,प्रतिदिन 30 मिनट का समय निकालने अपने परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों को फिट रहने एवं स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्साहित करने, नियमित त्रैमासिक फिटनेस मूल्यांकन परीक्षण लेने के लिए प्रतिज्ञा दिलाई गयी l यह प्रतिज्ञा  नेशनल स्पोर्ट्स डे (एनएसडी) सेलेब्रेशन-2024 के संयोजक, प्रो. प्रदीप कुमार ने विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में दिलाई । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह प्लेज इसलिए है कि हम शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की महत्ता के बारे में जानें। साथ ही नियमित व्यायाम, योग और संतुलित आहार के महत्व को विस्तार से बताया।

फिट इंडिया फिटनेस प्लेज के इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि किस प्रकार से तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए योग और ध्यान की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों को न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाना था, ताकि वे एक स्वस्थ और संतुलित जीवन जी सकें। इसीलिए सरकार, खेल विभाग, शिक्षा विभाग के साथ विश्वविद्यालय अनुदान आयोग भी इस पर विशेष ध्यान देती है। शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश के क्रम में सभी शिक्षण संस्थानों में 31 अगस्त तक किसी एक दिन नेशनल स्पोर्ट्स डे (एनएसडी) सेलेब्रेशन-2024 का आयोजन किया जाना है। इसी उपलक्ष्य में बुधवार को रस्साकशी, वॉल्क रेस, रस्सी कूदना, प्लेंक चैलेंज जैसे कम्पटीटिव एंड फन गेम्स का आयोजन प्रातः10: बजे से एकलव्य स्टेडियम में किया गया है 

एमएड पाठ्यक्रम में प्रवेश परीक्षा चार सितंबर को

0
एमएड पाठ्यक्रम में प्रवेश परीक्षा चार सितंबर को
JAUNPUR NEWS

#Entrance exam for M.Ed course on 4th September

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित एमएड पाठ्यक्रम (सत्र 2024-26) में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा चार सितंबर बुधवार को सुबह 10 बजे से एक बजे तक आयोजित की गई है। यह परीक्षा विश्वविद्यालय परिसर के इंजीनियरिंग संकाय में संपन्न कराई जाएगी।

इसके लिए अभ्यर्थियों को आनलाईन प्रवेश पत्र जारी किया गया है। समस्त अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.vbspu.ac.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। यह जानकारी कुलसचिव द्वारा जारी विज्ञप्ति में दी गई है।