जौनपुर : शाहगंज पुलिस टीम ने 07 व्यक्तियों को शांति भंग में गिरफ्तार कर न्यायालय चालान किया गया डा0 अजय पाल पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा जनपद मे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपु बृजेश कुमार एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंजअजीत सिंह चौहान के निर्देशन व निकट पर्यवेक्षण मे थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 29/08/2024 को थाना क्षेत्र के भिन्न-भिन्न स्थानों से शान्ति भंग के दृष्टिगत अन्तर्गत धारा 170/126/135 बी एन एस एस में कुल 07 नफर अभियुक्तो को गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय भेजा जा रहा है।
साधु के भेष में दो ठग गिरफ्तार,एक का नाम इंसान अली दूसरे का नसीम
जौनपुर:रामपुर थाने की पुलिस को मिली बड़ी सफलता,रामपुर बाजार से साधु का भेष बनाकर ठगी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है,पुलिस ने जब दोनों का कड़ाई से नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम इंसान अली तो दूसरे ने नसीम बताया l
जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी मडियाहुँ के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रामपुर पुलिस टीम ने थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजकुमार भारद्वाज की पुलिस टीम ने आज मुखबिर की सूचना पर रामपुर बाजार में साधु के भेष बनाकर लोगो से ठगी करने वाले दूसरे समुदाय के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है l
रामपुर पुलिस की गिरफ्त मेंआये दोनों ठगो में एक का नाम इन्सान अली पुत्र नसीरूद्दान निवासी नेवादा रमईपुर थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ रहने वाला है, साधु के भेष में दूसरे साधु ठग का नाम नसीम पुत्र झीन्नू निवासी तुर्की बघईला थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर का निवासी है l पुलिस ने दोनों को भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत 155/2024 धारा 319(2) में मुकदमा पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुटी ।
Two thugs arrested in the guise of a sadhu, one’s name is Insan Ali and the other’s name is Naseem in jaunpur
पेयजल की समस्या को देखते हुए समाजसेवी व्यक्ति ने लगवाया हैंडपम्प
जौनपुर जनपद के महराजगंज विकास क्षेत्र के मां कलावती देवी फाउंडेशन के चेयरमैन व समाजसेवी डां सुशील कुमार पटेल ने दो गांवों में जल की समस्या को देखते हुए अपने निजी कोष से दो जगह ग्राम पंचायत बहोरिकपुर तथा ग्राम पंचायत पहाड़पुर में हैंडपम्प लगवाया।
डांक्टर ने बताया कि दोनों गांवों के इन स्थानों पर पानी की इतनी जटिल समस्या थी कि यहाँ के लोगों के द्वारा कई नेताओं से गांव के लोगों ने कहा परंतु किसी ने इस प्रकार की जटिल समस्या पर ध्यान नहीं दिया। हैंडपंप लगने के बाद क्षेत्र के गया प्रसाद पटेल,राजेन्द्र प्रसाद, महेंद्र पटेल,राम अवध पटेल,विजय बहादुर ने उनके इस कार्य की सराहना किया|
जौनपुर।।प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत आवास प्लस की सूची अपडेट किये जाने के लिए सर्वेक्षण कर्ता की तैनाती के लिए मुख्य विकास अधिकारी सिलम साई तेजा ने निर्देश दिया है ,
PMAYG FINDING रजिस्ट्रेशन किये जाने हेतु सर्वेक्षण कर्ता की तैनाती और रजिस्ट्रेशन किये जाने के सम्बन्ध में भारत सरकार द्वारा एसओपी उपलब्ध कराते हेतु 30 अगस्त 2024 तक सर्वेक्षणकर्ता की तैनाती, रजिस्ट्रेशन और ग्राम पंचायत के साथ मैपिंग के निर्देश दिये गये है।
प्रधानमंत्री आवास फीडिंग के क्रम में समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि फीडिंग कार्य और सर्वे के लिए सरकारी कर्मचारियो को ही ग्राम पंचायत द्वारा सर्वेक्षण का कार्य हेतु नामित किया जाए। सर्वेक्षण कार्य के लिए ग्राम पंचायत इस कार्य के लिये सरकारी कर्मचारियों को ही ग्राम पंचायत द्वारा सर्वेक्षण का कार्य हेतु नामित किया जाए। सर्वेक्षण कार्य के लिए ग्राम पंचायत सचिव को अपने कलस्टर की ग्राम पंचायत के सर्वेक्षण का दायित्व देते हुए जिन ग्राम पंचायत सचिव के पास एक से ज्यादा कलस्टर है वही विकास खण्ड स्तर पर कार्यरत अन्य सरकारी कर्मचारियों को सर्वेक्षण कार्य के लिए दायित्व सौंपा जाए।
उल्लेखनीय है कि सर्वेक्षण कार्य हेतु स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि संविदा कार्मिकों से प्रकरण में सहयोग जरूर प्राप्त किया जाए परन्तु उत्तरदायित्व सम्बन्धित ग्राम के ग्राम सचिव का निर्धारित किया जाए खण्ड विकास अधिकारी प्रत्येक ग्राम पंचायत की बैठक की प्रतिभागिता हेतु स्वयं या अपने अधीनस्थ सहायक विकास अधिकारी को नामित कर बैठक का कार्यक्रम इस प्रकार बनाएंगे कि विकास खण्ड की समस्त ग्राम पंचायत की बैठक अधिकतम एक सप्ताह में समाप्त हो जाए।
ग्राम पंचायत सचिव द्वारा इस विशेष प्रयोजन के लिए प्रत्येक ग्राम में एक रजिस्टर रख जाएगा। इस रजिस्टर को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लाभार्थी चयन 2024 रजिस्टर कब जायेगा। रजिस्टर में चैन से जुड़ी प्रत्येक पहलू की जानकारी दर्ज की जाएगी। खण्ड विकास अधिकारी द्वारा नियमित रजिस्टर का अवलोकन किया जाएगा।
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को फिट इंडिया फिटनेस प्लेज के तहत स्वास्थ्य एवं फिटनेस के लिए टिप्स दिए गए ,प्रतिदिन 30 मिनट का समय निकालने अपने परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों को फिट रहने एवं स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्साहित करने, नियमित त्रैमासिक फिटनेस मूल्यांकन परीक्षण लेने के लिए प्रतिज्ञा दिलाई गयी l यह प्रतिज्ञा नेशनल स्पोर्ट्स डे (एनएसडी) सेलेब्रेशन-2024 के संयोजक, प्रो. प्रदीप कुमार ने विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में दिलाई । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह प्लेज इसलिए है कि हम शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की महत्ता के बारे में जानें। साथ ही नियमित व्यायाम, योग और संतुलित आहार के महत्व को विस्तार से बताया।
फिट इंडिया फिटनेस प्लेज के इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि किस प्रकार से तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए योग और ध्यान की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों को न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाना था, ताकि वे एक स्वस्थ और संतुलित जीवन जी सकें। इसीलिए सरकार, खेल विभाग, शिक्षा विभाग के साथ विश्वविद्यालय अनुदान आयोग भी इस पर विशेष ध्यान देती है। शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश के क्रम में सभी शिक्षण संस्थानों में 31 अगस्त तक किसी एक दिन नेशनल स्पोर्ट्स डे (एनएसडी) सेलेब्रेशन-2024 का आयोजन किया जाना है। इसी उपलक्ष्य में बुधवार को रस्साकशी, वॉल्क रेस, रस्सी कूदना, प्लेंक चैलेंज जैसे कम्पटीटिव एंड फन गेम्स का आयोजन प्रातः10: बजे से एकलव्य स्टेडियम में किया गया है
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित एमएड पाठ्यक्रम (सत्र 2024-26) में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा चार सितंबर बुधवार को सुबह 10 बजे से एक बजे तक आयोजित की गई है। यह परीक्षा विश्वविद्यालय परिसर के इंजीनियरिंग संकाय में संपन्न कराई जाएगी।
इसके लिए अभ्यर्थियों को आनलाईन प्रवेश पत्र जारी किया गया है। समस्त अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.vbspu.ac.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। यह जानकारी कुलसचिव द्वारा जारी विज्ञप्ति में दी गई है।
जौनपुर के बडे़ बकायेदारों से वसूली के लिए अभियान चलाया जायेगा
जौनपुर:जिले केबड़े बकायेदारों की अब खैर वसूली के लिए तहसीलों में अभियान चलाया जायेगा डीएम ने तहसीलों पर पुराने मुकदमों को प्राथमिकता केआधार पर निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिए है कर-करेत्तर और राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आज सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने व्यापार कर,आबकारी विभाग, परिवहन, विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों से राजस्व प्राप्तियों की जानकारी ली और प्रगति बढाने के निर्देश दिया।
जिलाधिकारी जौनपुर रविंद्र कुमार माँदड़ ने आबकारी विभाग को प्रगति लाने के साथ ही निर्देश दिया कि जनपद में अवैध शराब की बिक्री न हो। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग की प्रगति कम पाये जाने पर कैम्प लगाकर वसूली करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही सिंचाई विभाग में वसूली तथा प्रवर्तन की कार्यवाही कम पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की और अधिशासी अभियन्ता तथा अधीक्षण अभियन्ता सिंचाई को नोटिस देने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रवर्तन करते हुए वसूली की कार्यवाही की जाए। जनपद के बडे़ बकायेदारों की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि अभियान चलाकर वसूली कराई जाए।
जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने तहसीलों की मण्डी का औचक निरीक्षण करने और वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष वसूली करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने तहसीलवार लम्बित कोर्ट वादो के स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अतिरिक्त उप जिलाधिकारी प्रथम और द्वितीय को निर्देश दिया कि अपने स्तर पर लम्बित 06 माह से पुराने मुकदमों का शत-प्रतिशत निस्तारण करें। पुराने मुकदमों के निस्तारण में उपजिलाधिकारी मड़ियाहॅू के स्तर पर कम प्रगति पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की और सुधार लाये जाने हेतु निर्देशित किया।
समस्त उपजिलाधिकारी और तहसीलदार को निर्देश दिया कि अपने अपने तहसीलों पर पुराने मुकदमों को चिन्हित करते हुए प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराये।उन्होंने कहा कि पुराने वादों में 02 दिन से अधिक की सुनवाई तिथि न लगाई जाए। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी और तहसीलदार, नायब तहसीलदारगण सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
जौनपुर। केंद्र सरकार द्वारा जारी यूपीएस को लेकर अटेवा के जिला महामंत्री इंदु प्रकाश यादव ने असहमति जताते हुए कहा कि सरकार अगर यूपीएस का विकल्प दे सकती है तो ओपीएस में भी कोई दिक्कत नही है। यदि सरकार NPS से UPS का विकल्प दे सकती है तो फिर OPS का विकल्प देने में सरकार को क्या दिक्कत है l
यदि UPS मे बेसिक का 50% दे सकते है तो OPS मे भी 50% ही तो देना होता है यह जितनी भी योजनाएं लाई जा रही सभी स्कीम है, तभी तो रोज बदलना पड़ रहा है अभी तक NPS की तारीफ की जा रही थी अब UPS की । जबकि सच यह कि OPS ही सामाजिक सुरक्षा का कवच है। बुढ़ापे की लाठी है। और देश का लाखों कर्मचारी OPS की लंबे समय से मांग कर रहे हैं जिसपर सरकार को गंभीरता से विचार कर इसे लागू करना चाहिए।
TAFTISH OF CRIME JAUNPUR जौनपुर: उन्नीस वर्ष पहले सिकरारा थाना क्षेत्र में हुई एक हत्या के मामले में जिला जज की कोर्ट ने आज आशुतोष सिंह जमैथा को दोषमुक्त कर दिया कोर्ट के इस फैसले से अधिवक्ता व समर्थकों में खुशी की लहर है प्राप्त जानकारी के मुताबिक सन् 2004 मे फतेहगंज बाजार में साजिद हमीद की हत्या के मामले में आरोपी बनाए गए थे l
जमैथा गांव के रहने वाले आशुतोष सिंह की माता सिरकोनी ब्लाक प्रमुख रह चुकी हैआज हत्या मामले की सुनवाई जिला जज कर रहे थे पूरे मामले की सुनवाई के बाद जिला जज की कोर्ट ने Ashutosh Singh Jamitha को निर्दोष पाते हुए इन्हे दोषमुक्त करने का आदेश जारी कर दिया पूर्व सांसद धनंजय सिंह के करीबी माने जाते है l
murder case का फैसलाआने के बाद लोगों में खुशी का माहौल हैअधिवक्ता रजनीश शुक्ला,अभिजीत सिंह,अखण्ड सिंह व तमाम समर्थक चंचल,गोलू,रवि आदि ने इस जीत खुशी जाहिर की और कहा कि जीत हमेशा सत्य की होती है और उन लोगों को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था कोर्ट के इस फैसले से गांव के लोगो में ख़ुशी है l
जौनपुर के मोहम्मद आसिफ खान फोटो सेल्फी से दूर गोपनीय ढंग से लोगों की मदद करते हैं
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के उत्तर पट्टी गांव निवासी मोहम्मद आसिफ खान कि लोगों के मदद करने की तरीकों को लेकर चर्चा का विषय बना रहता है। वह फोटो खिंचवाने से दूर रहते है,सेल्फी लेने वालों को सीधे मना करते हैं । गोपनीय तरीके से जरूरतमंदों की मदद करते हैं। जिसमें निर्धन लड़कियों की शादी हो या जरूरतमंदों की पढ़ाई, रोगियों के इलाज हो सब में वह बढ़ चढ़कर आवश्यकता अनुसार मदद करते हैं। जिनके मदद करने के तरीके को लेकर लोग चर्चा करते रहते हैं।
बता दें कि मल्हनी उत्तरपट्टी गांव के निवासी मोहम्मद आसिफ खान समाज सेवा का संकल्प लिए हुए चलते रास्ते में लोगों की मदद हो या जरूरतमंदों की सहायता हो, मोहम्मद आसिफ खान ऐसे जरूरतमंदों की मदद गोपनीy रूप से करते हैं। जिनका कोई मदद करने वाला नहीं होता। अब तक दर्जन भर से अधिक लड़कियों की शादी में आर्थिक मदद देने के साथ-साथ जरूरत के सामान भी देते हैं। निर्धन व्यक्ति घर कोई किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित है तो उसके इलाज के का जिम्मा भी उठाते हैं । होटल पर काम करने वाले नाबालिक बच्चों परिवार से मिलकर उन्हें जागरूक करके उनके बच्चों के प्राइमरी विद्यालय में एडमिशन दिलवाते हैं। बच्चो को पढाई लिखाई का समान भी देते हैं ।वह सर्दी के मौसम में कंबल वितरण हो, बारिश के मौसम में छाता ,टार्च देने का सहयोग गोपनीय रूप से करते हैं ।
जौनपुर के मोहम्मद आसिफ खान अपने वाहन में हर समय कुछ न कुछ सामान लेकर चलते रहते हैं। रास्ते में कोई भी जरूरतमंद बूढ़े महिला पुरुष को कपड़े आदि आर्थिक मदद करते हैं। इस बारे में मो. आसिफ खान का कहना है जीवन मे दूसरों की मदद करना ही सबसे बड़ी सेवा है, हम दिखावे फोटो खिंचवाने से दूर रहना पसंद करते हैं। ऊपरवाला हमें सब कुछ देता है जिससे हम लोगों की मदद कर पाते हैं। बना दीजिए भाई