भाजपा सदस्यता अभियान पर कार्यशाला का आयोजन जिला कार्यालय पर सम्पन्न
जौनपुर: जिले के सीहीपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर सदस्यता अभियान को लेकर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता मे कार्यशाला आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अशोक चौरसिया उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा ने जौनपुर जिला में 5 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा कार्यशाला में प्रतीक चिन्ह एवं मिस्ड कॉल नंबर 8800002024 लॉच कर सदस्यता अभियान से जुड़ी आगामी गतिविधियों की जानकारी दी गई। सर्वप्रथम पार्टी के पुरोधा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुभारम्भ की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया। उसके उपरांत मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने स्वागत किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि अशोक चौरसिया ने कहा कि भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान का मिस्ड कॉल नंबर 8800002024 एक सितंबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा सदस्यता लेने के बाद शुरू किया जाएगा लखनऊ से 2 व 3 सितंबर को प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान लॉन्च किया जाएगा 4 और 5 सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों और 6 व 7 सितंबर को मंडल स्तरीय सदस्यता अभियान लॉन्च होगा। जिले मे 5 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है सभी कार्यकर्ता और नेता घर-घर जाकर सदस्य बनाने का काम करेंगे जो कार्यकर्ता 100 प्राथमिक सदस्य बनाएगी, वही सक्रिय कार्यकर्ता सदस्य बनेगा भाजपा द्वारा हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है 2 सितंबर से 15 अक्टूबर तक भाजपा का सदस्यता अभियान चलेगा 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा उन्होंने कहां की यह सदस्यता अभियान नहीं, संगठन का महापर्व है।
राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने कहा कि भाजपा हर छह साल में नए सिरे से सदस्य बनाती है इस बार जिला मे पिछली बार से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया हर नेता को अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूती से खड़ा करना होगा, खासकर उन क्षेत्रों में जहां पार्टी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में हार का सामना कर चुकी है।
विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि संगठन को कमजोर बूथों पर खास ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए हर सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों को जुटना होगा एक-एक शक्ति केंद्र पर ध्यान देना होगा नए प्रयोग करना होंगे कौन सा वर्ग हमसे छुटा हुआ है उस पर ध्यान दे विधानसभा लोकसभा में किस वर्ग का वोट हमें नहीं मिला इस पर फोकस करें अवसर पर काम होता है तो इतिहास बनता है।
एमएलसी विद्यासोनकर ने कहा कि सदस्यता अभियान सर्वसमावेशी भी होगा, जिसमें समाज के हर वर्ग और हर क्षेत्र के लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा। युवाओं, महिलाओं, अनुसूचित जाति, जनजाति, डाक्टर, कलाकार, खिलाड़ी आदि सभी वर्गों के लोगों तक पार्टी कार्यकर्ता पहुंचेंगे और उन्हें पार्टी से जोड़ेंगे।
सर्वप्रथम जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव ने सदस्यता अभियान के बारे मे विस्तार से चर्चा करते हुये कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान में चार तरीके अपनाएंगी। पार्टी ने एक मिस्ड कॉल नंबर 8800002024 जारी किया है, जिस पर कॉल करके लोग सदस्य बन सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत हर मिस्ड कॉल को फिजिकली वेरीफाई किया जाएगा। इसके साथ ही, क्यूआर कोड और नमो एप के जरिए भी सदस्यता अभियान को बढ़ावा दिया जाएगा। मैनुअली फॉर्म भरकर भी भाजपा की सदस्यता ली जा सकेगी।
जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बताया कि मंडलों की कार्यशाला 25, 26, 27 अगस्त को होंगी जिले के सभी शक्ति केंद्रों पर कार्यशालाओं का आयोजन 28 और 29 अगस्त को किया जाएगा। इसके बाद 31 अगस्त को प्रदेश के सभी बूथों पर एक साथ संगठन पर्व संबंधी कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी इस प्रक्रिया को संगठन पर्व कहती है क्योंकि भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम है उमंग और उत्साह के साथ यह पर्व 1 सितंबर से शुरू होगा, लेकिन आज उसकी रूपरेखा बनी है यह सदस्यता अभियान सर्वस्पर्शी होगा, जिसमें शीर्ष से बूथ स्तर तक सबको मौका दिया जाएगा कि वो पार्टी की सदस्यता ग्रहण करें यह अभियान सर्वसमावेशी होगा, जिसमें सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र से हर वर्ग को भारतीय जनता पार्टी से जुडने का अवसर दिया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन सुशील मिश्र ने की। उक्त अवसर पर कृपाशंकर सिंह ओमप्रकाश सिंह गुलाब सरोज पीयूष गुप्ता सुनील तिवारी संतोष सिंह संदीप सरोज धनंजय सिंह गीता जायसवाल सुधाकर उपाध्याय सुरेंद्र सिंघानिया राजू दादा उमाशंकर सिंह शशि मौर्य धीरू सिंह मम्मन यादव आमोद सिंह रोहन सिंह रागिनी सिंह अनिल गुप्ता अजय सरोज मेराज हैदर सुशांत चौबे अवनीश यादव घनश्याम यादव मंडल प्रभारी गण मंडल अध्यक्ष गण मंडल महामंत्री गण एव सदस्यता प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
निजीकरण मतलब देश पर फिर से कंपनी राज :सतेन्द्र राय
( जौनपुर ) ग्राम विकास इण्टर कॉलेज खुटहन में आयोजित पेंशन संगोष्ठी में प्रदेश उपाध्यक्ष सतेन्द्र राय ने कहा कि निजीकरण का मतलब है फिर से देश में कंपनी राज की स्थापना फर्क सिर्फ इतना है कि पहले कंपनी विदेशी थी और वर्तमान की कंपनियां देशी हैं। कंपनी का मतलब होता है सिर्फ़ और सिर्फ़ मुनाफावसूली । देश सेवा से उनका कोई मतलब नहीं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चन्दन सिंह, महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव, जिला कैडर प्रभारी टी यन यादव ,आदि लोगों ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया।
इस अवसर पर जिला जिला संगठन मंत्री सुभाष सरोज, अरविंद यादव, ब्लॉक अध्यक्ष डॉ संतोष सिंह, लाल चन्द यादव, प्रदीप उपाध्याय, अजय मिश्रा,प्रदीप चौहान,राहुल शर्मा,अनिल चौधरी, डॉ ध्रुव राज योगी, जिला कोषाध्यक्ष नन्द लाल पुष्पक, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अनिल चौधरीआदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ यामिनी सिंह एवं संचालन जिला प्रवक्ता विनय वर्मा एवं प्रमोद कुमार यादव ने किया।
free ration distribution jaunpur जौनपुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम- के अन्तर्गत अगस्त महीने में बटने वाले राशन की तिथि इस महीने बढ़ा दी गई है। आवंटित खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण की तिथि जो 7 अगस्त से 21 अगस्त तक निर्धारित की गयी थी, किन्तु कतिपय जनपदों में उचित दर विक्रेताओं को खाद्यान्न का शत- प्रतिशत वितरण न होने के कारण जनपद के समस्त लाभार्थियों को उपरोक्त वस्तुओं का वितरण 21 अगस्त तक कराया जाना सम्भव नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थिति में शासन द्वारा वितरण की तिथि-25 अगस्त तक विस्तारित किये जाने का निर्णय लिया गया है।
जिले के जिलापूर्ति अधिकारी ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जौनपुर जनपद के समस्त उचित दर दुकानों पर वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत खाद्यान्न प्राप्त किये जाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। free ration वितरण अवधि में अन्त्योदय कार्डधारकों को 35 किग्रा0 खाद्यान्न (14 किग्रा0 गेहूं तथा 21 किग्रा0 चावल) तथा पात्र गृहस्थी राशन कार्डों से सम्बद्ध यूनिटों पर 05 किग्रा0 खाद्यान्न प्रति यूनिट (02 किग्रा0 गेहूं व 03 किग्रा० चावल) का निःशुल्क वितरण लाभार्थियों में सुनिश्चित कराया जायेगा। जिन दुकानों पर बाजरा अवशेष है, वहां पर अन्त्योदय राशनकार्डो पर 01 किग्रा0 बाजरा, 20 किग्रा0 चावल एवं 14 किग्रा0 गेहूँ का वितरण किया जायेगा। खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण में पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन की सुविधा 25 अगस्त 2024 तक उपलब्ध रहेगी। विक्रेता अपने उपलब्ध स्टॉक की सीमा तक पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन कर सकेंगे। उक्त योजना के वितरण की अन्तिम तिथि 25 अगस्त 2024 होगी।
अतः पूर्व निर्धारित तिथि 21 अगस्त के साथ-साथ 25 अगस्त 2024 को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाइल ओ.टी.पी. वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण सम्पन्न किया जा सकेगा।
जिसके तत्क्रम में जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि वे पूर्व में जारी सोशल डिस्टेन्सिंग के निर्देशो का पालन कराते हुए हुए 25 अगस्त 2024 तक नियमानुसार लाभार्थियों/राशनकार्डधारकों में खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में करना सुनिश्चित करेंगे साथ ही अपनी उचित दर दुकानों पर उक्त योजना के सम्बन्ध में इसकी सूचना चस्पा करेंगे, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित न रह जाये।
भूमि अधिग्रहण कार्यालय पर डीएम का छापा, दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त
#DM raids land acquisition office, service of two employees terminated in jaunpur
जौनपुर:भूमि अधिग्रण कार्यालय जौनपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब डीएम रविंद्र कुमार मांदड ने कार्यालय सक्षम प्राधिकारी भूमि अधिग्रहण (CALA) का गुरुवार को औचक निरीक्षण करने पहुंचे हुए थे भूमि अधिग्रहण कार्यालय जौनपुर पर डीएम जौनपुर ने मारा छापा, एनएचएआई भुगतान पत्रावली में हेरा फेरी की मिल रही थी शिकायत जिलाधिकारी के द्वारा गहनता से पत्रावलियों और अभिलेखों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एनएचएआई द्वारा भुगतान संबंधी पत्रवालियां संदिग्ध पाई गई जिसपर उन्होंने इन पत्रवालियों की विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रथम दृष्टया कानूनगो संतोष तिवारी कंप्यूटर ऑपरेटर हिमांशु और क्लर्क अनिल यादव और बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापक राहुल सिंह की भूमिका संदिग्ध पाई गयी है।
भूमि अधिग्रहण कार्यालय एनएचएआई भुगतान पत्रावली की जाँच करते ,डीएम जौनपुर
जिसपर कानूनगो संतोष कुमार तिवारी को कलेक्ट्रेट से संबद्ध करने और कंप्यूटर ऑपरेटर हिमांशु और अनिल यादव की सेवा समाप्त करने के निर्देश तथा राहुल सिंह को नोटिस जारी करने के निर्देश मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद सिंह को दिए गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम,जॉइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर,नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नन्दन सिंह, उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं कुणाल गौरव,ज्ञानप्रकाश सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
समाचार – युवा रचनाकारों की
युवा रचनाकारों (18 से 30 वर्ष) को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा कहानी कविता निबन्ध प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टियाँ आमंत्रित की जा रही हैं : कहानी कविता निबन्ध तीन प्रतियों में कम्प्यूटर टाइप ए4 आकार में भेजनी होगी। कहानी अधिकतम 2500 शब्द व कविता अधिकतम 500 शब्द (एक ओर टंकित) हो। निबन्ध ’’पर्यावरण और हमारा दायित्व’’ विषय पर केन्द्रित होगा, जो अधिकतम 2500 शब्द का (एक ओर टंकित) होगा। कहानी कविता भारतीय सामाजिक, सांस्कृतिक मूल्यों पर केन्द्रित होनी चाहिए।
कहानी कविता/निबन्ध पर शीर्षक के अतिरिक्त लेखक का नाम व पता अंकित नहीं होना चाहिए। अलग पृष्ठ पर कहानी/कविता/निबन्ध के शीर्षक के साथ प्रतिभागी का नाम, पता, दूरभाष संख्या सहित हाईस्कूल प्रमाण पत्र की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है। पूर्व में पुरस्कृत रचनाकार की प्रविष्टि उसी विधा में स्वीकार नहीं की जायेगी। प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 28 सितम्बर, 2024 है। प्रविष्टियाँ निदेशक, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, राजर्षि पुरुषोत्तमदास टण्डन हिन्दी भवन, 6 महात्मा गांधी मार्ग, हजरतगंज, लखनऊ-226001 के पते पर भेजी जायेगी। प्रविष्टि के लिफाफे पर कहानी/कविता/निबन्ध प्रतियोगिता लिखना अनिवार्य है। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के युवा रचनाकारों के लिए है। प्रथम पुरस्कार रु. 7,000, द्वितीय पुरस्कार रु. 5,000, तृतीय पुरस्कार रु. 4,000, सांत्वना पुरस्कार (संख्या-दो) रु. 2,000 निर्धारित है।
अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2024 हेतु बैठक आयोजित
सुईथाकला [ जौनपुर ]गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर,जौनपुर में ‘अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी ओलंपियाड-2024’ के सफल क्रियान्वयन हेतु बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर रणजीत कुमार पाण्डेय किया।इस बैठक में हिंदी ओलम्पियाड कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु हिन्दी विभाग के सहायक आचार्य डॉ जितेंद्र सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया गया।
प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने आयोजित कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए इसे मेधावी विद्यार्थियों के सुअवसर बताया।उन्होंने कहाकि प्रतियोगिताओं व विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करके विद्यार्थी अपने कौशल को अभिव्यक्त कर सकते हैं। इस अवसर पर इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर राकेश कुमार यादव, रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ अविनाश वर्मा, गणित विभाग की सहायक आचार्य डॉ वंदना तिवारी एवं हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
ज्योतिषी रमेश तिवारी हत्याकांड की पढ़ें पूरी केस डायरी
ज्योतिषी रमेश तिवारी के परिवार को न्याय मिलने में लगे 11 साल 9 महीने,कोर्ट की पड़ी 477 तारीखे
RAMESH TIWARI MURDER CASE JAUNPUR जौनपुर: जिले के सबसे बहुचर्चित हाई प्रोफाइल मर्डर केस की कहानी को क्या आप जानते है ,तारीख 15 नवम्बर साल था 2012 समय सुबह 9.बजकर 45 मिनट पर सरपतहा थाना क्षेत्र के ऊंचगांव निवासी ज्योतिषी रमेश तिवारी की उनके घर पर चढ़ कर पुलिस की वर्दी में आये बदमाशों ने कार्बाइन से गोली मार कर उनकी हत्या कर कर दिया था,पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के बेहद करीब होने के कारण ऊंचगांव में चली गोलियों की आवाज लखनऊ तक गुजी lलखनऊ पुलिस की फोन की घंटिया घनघनाने लगी मामला पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह से जुड़ा होने के कारण तत्कालीन डीजीपी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे थे l
ज्योतिषी रमेश तिवारी गोली कांड में रमेश के भाई राजेश तिवारी भी घायल हुए थे उसी दिन राजेश ने रात्रि 8 बजकर 15 मिनट पर एफआईआर दर्ज करवाया था तब से चल रही पुलिस की तफ्तीश और अदालत का फैसला आने में 11 वर्ष 9 महीना 5 दिन लग गए 12 अगस्त को जौनपुर की अपर सत्र न्यायाधीश रुपाली सक्सेना ने फैसला सुरक्षित रखा 20 अगस्त 2024 को ज्योतिषी रमेश तिवारी हत्या कांड के 12आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई 30 -30 हजार रूपये का जुर्माना लगाया
ज्योतिषी रमेश तिवारी हत्याकांड की जड़ माना जाता है,गांव की राजनीती और परिवार से विवाद
किसी भी हत्या में हत्या का मोटिव होना आवश्यक माना जाता है प्रधानी व टेंडर के विवाद के अलावा आरोपितों का ज्योतिषी के परिवार से था विवाद ज्योतिषी हत्याकांड में उमेश तिवारी व घायल राजेश तिवारी ने बयान दिया कि प्रधानी के चुनाव में धीरेंद्र की पत्नी उसके पिता से चुनाव में हार गई थीं, धीरेंद्र व अन्य आरोपितों की ज्योतिषी के परिवार वालों से गाली-गलौज हुई थी।इस बात को लेकर धीरेंद्र रंजिश रखते थे,इसके अलावा कस्तूरबा गांधी विद्यालय का टेंडर निर्माण वादी के पिता को मिला था। निर्माण की जांच के लिए धीरेंद्र अपने सहयोगियों लाल शंकर उर्फ बचई इत्यादि से मृतक रमेश के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिए थे। अमित सिंह ने गुरु जी के परिवार पर जानलेवा हमला किया था जिसका मुकदमा चल रहा था अन्य आरोपितों से भी कई बार कई मुद्दों को लेकर गाली-गलौज और मारपीट रमेश तिवारीके परिवार से हुई थी। सभी मिलकर शूटर शेर बहादुर व विपुल की मदद से ज्योतिषी की हत्या को अंजाम तक पहुंचाए।
ज्योतिषी रमेश तिवारी गोलीकांड के हत्यारों और षड्यंत्रकारियों तक कैसे पहुंची पुलिस
जौनपुर ज्योतिषी हत्याकांड को पुलिस वर्दी में आए अज्ञात बदमाशों ने अंजाम दिया था। मृतक रमेश के भाई उमेश ने पुलिस वर्दी में आए दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया था।घटना के समय सरपतहा थाना में थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह थे। व पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी थीं। पुलिस महानिदेशक घटनास्थल पर पहुंचे थे। पीजीआई जाकर तिवारी के भाई का हाल-चाल भी लिया था। परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह को हटा दिया गया। तत्कालीन थानाध्यक्ष चंदवक प्रशांत कुमार को 16 नवंबर 2012 को विवेचना मिली। पहली बार मुखबिर ने थानाध्यक्ष को जानकारी दिया कि धीरेंद्र सिंह की पत्नी 2010 में प्रधानी के चुनाव में ज्योतिषी रमेश तिवारी के पिता राजेंद्र तिवारी से हार गई थी।
तभी से धीरेंद्र और उनके पिता रमेश तिवारी के परिवार से रंजिश रखते थे। धीरेंद्र ने ही ज्योतिषी की हत्या का षड्यंत्र रचा जिसमें झारखंडे,बचई,अमित,तन्नू,वीरेंद्र, कौशल किशोर,विजय बहादुर आदि शामिल हुए। इन लोगों द्वारा दो शूटर गांव में लाया गया वीरेंद्र सिंह के घर घटना के एक दिन पूर्व रुकवाया गया।
शूटर बिना नंबर की बाइक से पुलिस वर्दी में आकर ज्योतिषी रमेश तिवारी को मरी थी गोली
अगले दिन 15 नवंबर 2012 को रमेश तिवारी के लोकेशन की जिम्मेदारी आरोपी वीरेंद्र सिंह व कौशल किशोर को दिया गया। उनकी गतिविधियों की सूचना पर शूटर बिना नंबर के मोटरसाइकिल से पुलिस वर्दी में आकर अत्याधुनिक असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर रमेश तिवारी की हत्या की।
पुलिस ने निकली थी सभी आरोपियों की काल डिटेल
RAMESH TIWARI के सभी आरोपितों की कॉल डिटेल निकाली गई आरोपित एक दूसरे से बात किया तथा शूटर शेर बहादुर से भी बात हुई तत्पश्चात कड़ियां खुलने लगी। कुछ आरोपितों ने कोर्ट में सरेंडर किया कुछ गिरफ्तार हुए। पुलिस विवेचना में गवाहों के बयान के आधार पर पता चला कि कहां षड्यंत्र रचा गया। कहां प्लान को फाइनल टच दिया गया किसने गुरु जी की मुखबिरी की और कैसे हत्या की गई। शूटर को कहां ठहराया गया यह बातें भी गवाहों ने बताई।
जानिए ज्योतिषी रमेश तिवारी हत्याकांड का कहां रचा गया षड्यंत्र, शूटरो की क्या थी भूमिका
ज्योतिषी हत्याकांड में पुलिस विवेचना व कोर्ट में गवाहों के बयान के अनुसार ज्योतिषी हत्याकांड का शेर बहादुर उर्फ शेरू 22 अक्टूबर 2015 को जेल से रिहा हुआ। उसे सुल्तानपुर धीरेंद्र के फार्म हाउस पर ठहराया गया वहां बचई ,पंडित, विजय, सूबेदार आदि मौजूद थे। पुलिस विवेचना में गवाह ने आरोपितों को शूटर के साथ देखाथा। यहीं पर ज्योतिषी की हत्या की प्लानिंग की गई। दोनों शूटर शेर बहादुर व विपुल को धीरेंद्र सूबेदार इत्यादि फोर व्हीलर गाड़ी से रामनगर भड़सरा में गुड्डू उपाध्याय के मकान में लाए थे।
दोनों शूटर नाम बदलकर क्रमशः सोहेल और सोनू मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव बनकर ठहरे थे। रविंद्र गौतम का विवेचक ने बयान लिया तो प्रकाश में आया कि सूबेदार, तन्नू इत्यादि ने 15 -20 दिन दोनों शूटरों के खाने पीने की व्यवस्था किया। गुड्डू उपाध्याय के मकान में रहने वाले छात्र किराएदारों ने यह बात विवेचक को बताई। 26 अक्टूबर ,7 नवंबर, 10 नवंबर, 11 नवंबर को शूटर शेरू की लोकेशन जौनपुर में पाई गई। अन्य आरोपितों से वार्ता भी हुई। 14 नवंबर को रमेश तिवारी के जन्मदिन की पार्टी थी। वहां आरोपियों द्वारा दोनों शूटरों को गुरु जी को पहचानवाया गया। उसी रात आरोपित अरविंद के घर मीट की पार्टी हुई जिसमें सभी आरोपित व शूटर मौजूद थे। विवेचक ने गवाहों के बयान के आधार पर इस बात की पुष्टि किया।
इसी मीट पार्टी में गुरु जी की हत्या के प्लान को फाइनल टच दिया गया। दूसरे दिन सुबह दो आरोपी गुरु जी के घर उनके गतिविधियों पर निगाह लगाए हुए थे ।आरोपित बचई व पंडित पर आरोप है कि एक मोटरसाइकिल से यह दोनों तथा एक मोटरसाइकिल से दोनों शूटर गुरुजी रमेश तिवारी के मकान के निकट पहुंचे उसके बाद दोनों शूटरों को घटना को अंजाम देने के लिए भेजा गया। शेर बहादुर बाइक चला रहा था तथा विपुल मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा था।
गुरुजी के सामने पहुंचते ही शेर बहादुर गाड़ी से उतरकर बोल गुरु जी नमो नमः और पिस्टल निकालकर गोलियां बरसाने लगा तभी मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा विपुल कार्बाइन से गुरुजी पर गोलियां चलाने लगा।उन्हें बचाने गुरु जी के भाई राजेश आए। उन पर भी दोनों ने फायरिंग की। तत्पश्चात बचई पंडित व दोनों शूटर सर्वप्रथम की तरफ भाग निकले।सिम तोड़करफेंक दिया
जौनपुर ज्योतिषी हत्याकांड को अंजाम देने के पूर्व पुलिस विवेचना के अनुसार सभी आरोपित एक दूसरे से मोबाइल के जरिए वार्ता कर रहे थे। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों शूटर व दो अन्य आरोपित सरपतहा की ओर भागे ।वहां रास्ते में सभी ने मोबाइल से अपना सिम तोड़कर फेंक दिया।अन्य आरोपियों ने भी अपने सिम तोड़ दिए और मोबाइल को स्विच ऑफ कर दिया। लेकिन सीडीआर में सभी आरोपीयों के मोबाइल नंबर पर एक दूसरे से वार्ता की बात घटना के कुछ दिन पूर्व व घटना के समय होना पाई गई ।
ज्योतिषी रमेश तिवारी हत्याकांड में पुलिस की वर्दी असलहा कहां से आया ?
jyotishee ramesh tivaaree hatyaakaand को अंजाम देने के लिए पुलिस वर्दी, शूटरों के लिए मोटरसाइकिल व मोबाइल की व्यवस्था की गई। पुलिस विवेचना के बयान के आधार पर पाया गया कि आरोपी शूटर शेर बहादुर के नाम से नेपाली मार्केट के लिबर्टी टेलर के यहां से दो पुलिस वर्दी सिलवाई गई जिसे लेने आरोपित सूबेदार,बचई इत्यादि गए।ओलंदगंज के बालाजी स्टोर से शूटरों के लिए दो मोबाइल लिए गए जिसे लेने बचई इत्यादि गए थे। इसके अलावा जिस बजाज बाइक से जाकर शूटर घटना को अंजाम दिए। पुलिस विवेचना के अनुसार धीरेंद्र ने ₹30,000 बचई को दिए। बजाज बाइक शेर बहादुर के नाम से मल्हनी स्थित एजेंसी से ली गई ।
उसकी रसीद इत्यादि भी विवेचक ने दाखिल किया असलहा की व्यवस्था आजमगढ़ से हुई जिसका पैसा धीरेंद्र ने दिया। 9 नवंबर को अमित को महाराजा गन हाउस भेज कर अपनी दो राइफल व पिस्टल धीरेंद्र जमा कराया। बचई व पंडित को अपनी टीवीएस मोटरसाइकिल शूटरों को लोकेशन व कवरेज देने के लिए दिया। साथ ही हथियार व कारतूस भी मोहैया कराए। शूटर विपुल ने आजमगढ़ में कार्बाइन का इंतजाम किया।शूटरों की दो वर्दी के 550 रुपए दिए गए। बचई व पंडित विवेचक को बताए कि कार्बाइन व पिस्टल धीरेंद्र द्वारा पैसा खर्च कर शेर बहादुर व विपुल द्वारा आजमगढ़ से व्यवस्था किया गया। आरोपित गोपालपुर सिधारी आजमगढ़ गए वहां कार्बाइन की व्यवस्था कर बजाज डिस्कवर बाइक से बोरे में बांधकर ले आए फिर दोनों शूटर जायलो में बैठे और गुड्डू उपाध्याय के मकान में आए। कार्बाइन, तीन पिस्टल व कारतूस की व्यवस्था हुई थी।
ज्योतिषी रमेश तिवारी की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट पर डाक्टर का बयान
जौनपुर ज्योतिषी हत्याकांड में मृतक रमेश तिवारी का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर सुरेश चंद्र गुप्ता ने अपने बयान में बताया कि मृतक के शरीर पर 16 चोटें आई थी जिसमें 9 चोटें फायर आर्म की थीं। मृतक की मृत्यु अत्यधिक रक्तस्राव एवं शाक से हुई जो मृत्यु पूर्व फायर आर्म चोटों से आई।
ज्योतिषी हत्याकांड के बाद हटा दिए गए थे ADG कानून व्यवस्था
जौनपुर -हाई प्रोफाइल ज्योतिषी हत्याकांड मामले की जांच तत्कालीन प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अरुण कुमार के नेतृत्व में हो रही थी। इस हत्याकांड में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा दिए थे इस वारदात के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पुलिस अधिकारियों के जमकर क्लास ली ।मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए एडीजी कानून व्यवस्था जगमोहन यादव को हटा दिया था।
ज्योतिषी रमेश तिवारी हत्याकांड के कौन थे आरोपित और गवाह
जौनपुर सरपत के ज्योतिषी हत्याकांड में धीरेंद्र सिंह व उनके पिता झारखंडे, बचई उर्फ लाल शंकर उपाध्याय,अमित सिंह उर्फ पंडित, तन्नू उर्फ विनीत सिंह, वीरेंद्र बहादुर सिंह उर्फ डाही, कौशल किशोर सिंह, अरविंद सिंह , शैलेंद्र सिंह सरपतहां , सूबेदार मीरापुर सरायख्वाजा के तथा ग्राम भीटी सुल्तानपुर के पूर्व प्रधान विजय बहादुर सिंह, शूटर विपुल सिंह ,षड्यंत्र के आरोपित अमरजीत यादव आजमगढ़ के थे तथा शूटर शेर बहादुर सिंह अंबेडकर नगर का रहने वाला था।
शूटर शेर बहादुर की बेलांव घाट जफराबाद में पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई थी।
प्रथम गवाह मृतक के भाई उमेश चंद तिवारी परीक्षित हुए। दूसरे गवाह राम आसरे, तीसरे मृतक के घायल भाई राजेश चंद तिवारी परीक्षित हुए। उन्हें ठुड्ढी के नीचे गोली लगी थी। उन्होंने शूटर की कोर्ट में पहचान किया। चौथे गवाह अमरजीत मिश्रा, पांचवें गवाह शिवकुमार हरिजन परीक्षित हुए। घटना को देखना बताया। छठवें गवाह मृतक के पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर सुरेश चंद्र गुप्ता, सातवें गवाह विवेक कुमार श्रीवास्तव थानाध्यक्ष वाराणसी, आठवें गवाह सुरेश सिंह,नवें गवाह कांस्टेबल उमाशंकर मिश्रा, दसवें गवाह राजेंद्र प्रसाद शर्मा उप निरीक्षक ,11 वें गवाह योगेंद्र बहादुर सिंह तत्कालीन थाना अध्यक्ष, 12वें गवाह प्रशांत कुमार प्रभारी निरीक्षक विवेचक, 13 वें गवाह विनोद कुमार दुबे, 14 वें गवार डॉक्टर शंकर नारायण ट्रामा सेंटर ,15 वें गवाह सत्य प्रकाश सिंह एसटीएफ, 16 वें गवाह राम आशीष यादव, 17 वें गवाह हसन, 18 वें निशानाथ, 19वें गवाह डॉक्टर कृष्ण कुमार परीक्षित हुए।
मुलायम सिंह के ज्योतिषी रमेश तिवारी हत्याकांड का फैसला आने में लगे 11 वर्ष 9 महीना 5 दिन
जौनपुर सरंप्ताहा के ज्योतिषी रमेश तिवारी हत्याकांड में 11 वर्ष 9 महीना 5 दिन बाद फैसला आया। मुकदमे में कुल 477 तारीख है पड़ी घटना 15 नवंबर 2012 की थी। पुलिस ने चार्जशीट 27 सितंबर 2013 को 13 आरोपितों के खिलाफ कोर्ट में दाखिल की। आरोपियों के खिलाफ सेशन कोर्ट में 11 मई 2015, 25 जुलाई 2015 को धारा 302/149, 307/ 149 व 120 बी आईपीसी में आरोप तय हुआ। आरोप के बिंदु पर कुल 46 तारीखें पड़ी। गवाहों के बयान 23 फरवरी 2016 से 18 नवंबर 2022 तक कुल 332 तारीखों में दर्ज हुए।कुल 19 गवाहों के बयान हुए। 1 दिसंबर 2022 से 5 अगस्त 2024 तक मुकदमे में बहस होती रही। बहस में कुल 98 तारीखें पड़ीं। अंतिम बहस 5 अगस्त 2024 को हुई और अंततः 20 अगस्त 2024 को मुकदमे में फैसला हुआ।
20 अगस्त को ज्योतिषी रमेश तिवारी हत्याकांड के आरोपियों को इन धाराओं में हुई सजा
Astrologer Ramesh Tiwari murder case jaunpur में अपर सत्र न्यायाधीश रुपाली सक्सेना की कोर्ट ने सभी 12 आरोपितों को धारा 302आईपीसी में आजीवन कारावास व प्रत्येक को ₹10,000 अर्थदंड अर्थदंड अदा न करने पर 6 माह अतिरिक्त कारावास,हत्या के षड्यंत्र में आजीवन कारावास व प्रत्येक को 10,000 रुपए अर्थदंड अर्थदंड अदा न करने पर 6 माह अतिरिक्त कारावास,धारा 307आईपीसी में सभी आरोपितों को 7 वर्ष कारावास एवं प्रत्येक को ₹5000 अर्थ दंड, अर्थदंड अदा न करने पर 3 माहअतिरिक्त कारावास तथा हत्या के प्रयास के षड्यंत्र में सभी को 7 वर्ष कारावास एवं प्रत्येक को ₹5000 अर्थ दंड ,कुल 30 -30 हजार का जुर्माना लगाया है l
सफाई को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी कुम्भकर्णी निद्रा में लीन!
जौनपुर-जहां एक तरफ सरकार के द्वारा चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान को नगर पंचायत कजगांव मुँह चिढ़ा रहा है बता दे कि उक्त नगर पंचायत कार्यालय के ठीक बगल में स्थित प्राथमिक विद्यालय के अगल-बगल कचरों का अम्बार लगा हुआ है जिसके चलते आस-पास पूरी तरह से नरकीय बना हुआ है|जहां एक तरफ उक्त नगर पंचायत में साफ-सफाई करने के लिए दर्जनों से अधिक सफाई कर्मचारियों को नियुक्ति कि गयी है| वहीं दूसरी तरफ सफाई कर्मी के द्वारा साफ -सफाई के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति की जा रही है|
ऐसी स्थिति में देखा जाए तो सरकार के द्वारा चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान उक्त नगर पंचायत में पुरी तरह से वहाँ विफल देखने को मिल रहा है| देश के भविष्य कहे जाने वाले नौनिहाल जब विद्यालय पढ़ने आते हैं तो अगल-बगल लगी गन्दगी से विद्यालय के बच्चे भी परेशान रहते हैं सफाई न होने के कारण लोग मच्छरों के प्रकोप से परेशान है तथा लोगों को डेंगू,मलेरिया आदि तमाम घातक बीमारियां होने का डर बना रहता है प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापक अमर बहादुर यादव ने बताया कि इस प्रकार की समस्या के बारे में नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी एवं कर्मचारियों को अवगत कराने की बावजूद भी साफ-सफाई नहीं कराया जा रहा है| इस प्रकार के समस्या के प्रति नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी व कर्मचारी पूरी तरह से कुम्भकर्णी निद्रा में लीन है|
आरक्षण के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा :अरविन्द पटेल
जौनपुर-जिला मुख्यालय पर सरदार सेना सामाजिक संगठन के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल के नेतृत्व में राष्ट्रपति को नामित पांच सूत्रीय ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नंदन सिंह को सौंपा गया| ज्ञापन सौपने के दौरान जिलाध्यक्ष ने यह मांग किया कि एससी,एसटी एवं ओबीसी आरक्षण में वर्गीकरण एवं कृमिलेयर को लेकर विदित हो कि हाल ही में मा.सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी,एसटी के आरक्षण में बंटवारे तथा क्रिमी लेयर लागू करने के लिए आदेश जारी किया गया था ऐसा प्रतीत होता है कि वंचितों के आरक्षण को बर्बाद करने की गहरी साजिश की जा रही है।एससी,एसटी एवं ओबीसी के हितों को देखते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्णय अनुसार पांच सूत्रिय मुद्दों के साथ राष्ट्र व्यापी स्तर पर ज्ञापन का कार्यक्रम किया गया।ज्ञापन सौपने के दौरान निम्न मांग किया|
1- एससी एसटी के आरक्षण में वर्गीकरण तथा क्रिमी लेयर लागू न किया जाय ,केंद्र सरकार से अनुरोध है कि संसद में बिल पास करके मा. सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटा जाए ताकि एससी एसटी के आरक्षण की मूल भावना से किसी तरह का खिलवाड़ ना हो सके।
2-ओबीसी आरक्षण के अंतर्गत भी लागू हुए क्रीमी लेयर की व्यवस्था को समाप्त किया जाए एवं जिस तरीके से एससी एसटी को आबादी के अनुपात में आरक्षण दिया गया है ठीक उसी अनुपात में ओबीसी को भी आरक्षण दिया जाए जिसके लिए संसद में बिल लाकर ओबीसी आरक्षण को संरक्षित किया जाए।
3-भारत सरकार से अनुरोध है कि लैटरल एंट्री तथा कॉलेजियम की व्यवस्था संसद में बिल लाकर कानून बनाते हुए पूर्ण रूप से बंद किया जाए अखिल भारतीय न्यायिक सेवा आयोग का गठन किया जाए, जिसके तहत ही माननीय न्यायपालिका को संचालित किया जाए।
4-भारत सरकार से अनुरोध है कि 2011 की जाति एवं आर्थिक जनगणना सार्वजनिक किया जाए व वार्गीक आबादी के अनुपात में एससी एसटी ओबीसी को संपूर्ण आरक्षण लागू किया जाए।
5-प्राइवेट संविदा एवं सभी गैर सरकारी संस्थानों में भी ओबीसी एससी एसटी को वर्गिक आबादी के अनुपात में सम्पूर्ण आरक्षण लागू किया जाए।ज्ञापन सौपने के दौरान महामहिम राष्ट्रपति महोदया से अनुरोध करते हुए मांग उपरोक्त पांच सूत्रीय मांग को तत्काल प्रभाव से लागू करने हेतु केंद्र सरकार को आदेशित किया जाए ताकि देश के अंतिम पायदान वाले प्रत्येक व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंच सके और देश का चहुमुखी विकास हो सके तथा देश के साथ न्याय हो सके।इस दौरान नवनीत सोनकर,अमर बहादुर चौहान,राजेश पटेल,पिन्टू पटेल,मंगल मौर्य,अजय वर्मा,रवि पटेल,राजकुमार सिंह पटेल,समर बहादुर चौहान,सरोज पटेल,अवधेश मौर्य,शिवा,रविशंकर यदुवंशी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे|
लेटरल एंट्री में आरक्षण लागू करने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं अशोक जाटव
मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने समाजिक न्याय सुनिश्चित करती है अशोक कुमार जाटव
जौनपुर।संघ लोक सेवा आयोग ने लेटरल एंट्री भर्ती के लिए बिना आरक्षण के भर्ती प्रक्रिया के लिए विज्ञापन जारी किया था।जिसे लेकर सियासी बवाल हो रहें हैं।इसी के सम्बंध में बुधवार को भाजपा नेता महानगर उपाध्यक्ष अशोक कुमार जाटव ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि भाजपा सरकार हमेशा से दलितों-पिछड़ों व समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करतीं हैं। अशोक कुमार ने बताया कि यूपीएससी”लेटरल एंट्री” के जरिए सीधे उन पदों पर भर्ती पर उम्मीदवारों की नियुक्ति करता है। जिसमें क्षेत्र के अलग-अलग पेशों के विशेषज्ञों की संयुक्त सचिव और निर्देशक व उप सचिव के पद पर नियुक्त किया जाता है। नौकरशाही में लेटरल एंट्री भर्ती की में घोर निन्दा करता हूं। महानगर उपाध्यक्ष ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने समाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए लेटरल एंट्री के जरिये नियुक्ति में आरक्षण के सिद्धान्त को लागू करने का फैसला प्रधानमंत्री पिछड़ों व दलितों की चिंता को दर्शाता है। जिसके लिए मैं प्रधानमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।
खेती के दौरान पैसों की जरूरत के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना संचालित है
किसान दिवस पर खेती के साथ दी गई मशरूम यूनिट,मधुमक्खी पालन की जानकारी
जौनपुर :किसान दिवस पर मशरूम यूनिट, शहद और मधुमक्खी पालन से सम्बंधित जानकारी पा कर जौनपुर के किसान हुए उत्साहित,बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। kisaan divas के अवसर पर उप निदेशक कृषि के द्वारा किसानों की समस्या को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए गए। उप निदेशक कृषि ने किसानों को बताया कि
खेती के दौरान पैसों की जरूरत के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना संचालित है सभी पीएम किसान लाभार्थियों को क्रेडिट कार्ड बनवाकर आधुनिक खेती कर एव फसलों का बीमा कराकर अपनी समृद्धि कर सकते है।
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. राकेश कुमार सिंह एवं डा. सुरेंद्र प्रताप सोनकर ने farmer day पर खरीफ फसलों के वेहतर उत्पादन, सिचाई प्रबंधन तथा फसल सुरक्षा से किसानों को जागरूक किया। वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक राजकुमार ने एकीकृत बागवानी, मशरूम यूनिट, शहद और मधुमक्खी पालन से सम्बंधित जानकारी दी।उन्होंने ड्रिप और स्प्रिंकलर और नैनो यूरिया के लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी, किसानों को फूलों की kheti,मशरूम की खेती, शहद की खेती करने का सुझाव दिया।