शाहगंज के सबरहद गांव में आगजनी मामले में दो गिरफ्तार
#Two arrested in arson case in Sabarhad village of Shahganj
JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर :शाहगंज थाना क्षेत्र के सबरहद उजरौटीपुर में मंगलवार को दो पक्षो के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट व आगजनी मामले में शाहगंज पुलिस टीम ने मारपीट व आगजनी के दो नामजद वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
डा0अजय पाल पुलिस अधीक्षकजनपद के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री बृजेश कुमार जनपद के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान जनपद जौनपुर के पर्यवेक्षण में थाना शाहगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 265/2024 धारा 191(2),74,326(छ),115 (2),352,351(3),324(4) भारतीय न्याय संहिता -2023 से सम्बन्धित नामजद वांछित अभियुक्त 1. लल्लन प्रसाद पुत्र श्यामराज 2. आजाद पुत्र राधेश्याम निवासीगण सबरहद थाना शाहगंज को आज 12:15 बजे घर से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है
भारत का विभाजन देश के किसी विभीषिका से कम नहीं थी: मंत्रीअनिल राजभर
#Partition of India was no less than a horror for the country: Minister Anil Rajbhar
अंग्रेजों की साजिश थी देश को दो टुकड़ों में बांटना, कुछ भारतीय नेता भी जिम्मेदार : पुष्पराज सिंह
जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी की विभाजन की विभीषिका विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने किया और उसके मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर रहे। सर्वप्रथम पार्टी के पुरोधा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुभारम्भ की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया। उसके उपरांत मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने स्वागत किया।
मुख्य अतिथि अनिल राजभर ने कहा कि 14 अगस्त 1947 की तारीख भारत भला कैसे भूल सकता है एक तरफ 200 वर्षों की गुलामी के बाद आजादी मिलने वाली थी तो वहीं दूसरी ओर देश के दो टुकड़े हो रहे थे लाखों लोग इधर से उधर हो गए, घर-बार छूटा, परिवार छूटा, लाखों की जानें गईं, विभाजन भारत के लिए विभीषिका से कम नहीं थी इसी दर्द को याद करते हुए पिछले साल आजादी की सालगिरह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जायेगा। भारत की वर्तमान और भावी पीढ़ियों को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा सही गई यातना और वेदना का स्मरण दिलाने के लिए 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों-भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान गंवानी पड़ी।
राजयसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि विभाजन की घटना को याद किया जाए तो 14 अगस्त 1947 का दिन भारत के लिए इतिहास का एक गहरा जख्म है वह जख्म आज तक ताजा है और भरा नहीं है यह वो तारीख है, जब देश का बंटवारा हुआ और पाकिस्तान एक अलग देश बना बंटवारे की शर्त पर ही भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली, भारत-पाक विभाजन ने भारतीय उप महाद्वीप के दो टुकड़े कर दिए. दोनों तरफ पूर्वी पाकिस्तान और पश्चिमी पाकिस्तान और बीच में भारत, इस बंटवारे से बंगाल भी प्रभावित हुआ पश्चिम बंगाल वाला हिस्सा भारत का रह गया और बाकि पूर्वी पाकिस्तान जो आज भारत ने 1971 मे बांग्लादेश के रूप में स्वतंत्र राष्ट्र बनाया।
पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि विभाजन के कारण हुई हिंसा और नासमझी में की गई नफरत से लाखों लोग विस्थापित हो गए और कई ने जान गंवा दी उन लोगों के बलिदान और संघर्ष की याद में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के तौर पर मोदी सरकार द्वारा याद किए जाने का निर्णय लिया गया है, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, सामाजिक विभाजन, वैमनस्यता के जहर को दूर करने और एकता, सामाजिक सद्भाव और मानव सशक्तीकरण की भावना को और मजबूत करने की जरूरत की याद दिलाए यह दिन हमें भेदभाव, वैमनस्य और दुर्भावना के जहर को खत्म करने के लिए प्रेरित करेगा साथ ही इससे एकता, सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदनाएं भी मजबूत होंगी।
पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह ने कहा कि भारत का विभाजन देश के लिए किसी विभीषिका से कम नहीं थी इसका दर्द आज भी देश को झेलना पड़ रहा है ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन ने पाकिस्तान को 1947 में भारत के विभाजन के बाद एक मुस्लिम देश के रूप में मान्यता दी लाखों लोग विस्थापित हुए थे और बड़े पैमाने पर दंगे भड़कने के चलते कई लाख लोगों की जान चली गई थी।
अध्यक्षीय भाषण देते हुए जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि देश का बंटवारा हुआ लेकिन शांतिपूर्ण तरीके से नहीं इस ऐतिहासिक तारीख ने कई खूनी मंजर देखे भारत का विभाजन खूनी घटनाक्रम का एक दस्तावेज बन गया जिसे हमेशा उलटना-पलटना पड़ता है दोनों देशों के बीच बंटवारे की लकीर खिंचते ही रातों-रात अपने ही देश में लाखों लोग बेगाने और बेघर हो गए धर्म-मजहब के आधार पर न चाहते हुए भी लाखों लोग इस पार से उस पार जाने को मजबूर हुए, इस अदला-बदली में दंगे भड़के, कत्लेआम हुए जो लोग बच गए, उनमें लाखों लोगों की जिंदगी बर्बाद हो गई भारत-पाक विभाजन की यह घटना सदी की सबसे बड़ी त्रासदी में बदल गई यह केवल किसी देश की भौगोलिक सीमा का बंटवारा नहीं बल्कि लोगों के दिलों और भावनाओं का भी बंटवारा था बंटवारे का यह दर्द गाहे-बगाहे हरा होता रहता है विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस इसी दर्द को याद करने का दिन है।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव ने की। उक्त अवसर पर मनोरमा मौर्य सुशील मिश्रा पीयूष गुप्ता सुरेंद्र सिंघानिया संदीप सरोज सुनील यादव धीरू सिंह विजय सिंह विद्यार्थी बृजेश यादव धनंजय सिंह राम सिंह मौर्य बेचन पाण्डेय अज्जू दुबे आमोद सिंह रोहन सिंह नरेंद्र उपाध्याय पंकज सिंह अवनीश यादव अवधेश सोनकर आदि उपस्थित रहे।
#DM of Jaunpur participated in Harghar Tiranga Yatra
जौनपुर :हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अर्न्तगत जनपद के अधिकारियों,अध्यापकअध्यापिकाओं के द्वारा मोटर साइकिल स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा रैली को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़, पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाते हुए रैली में सम्मिलित हुए। तिरंगा यात्रा रैली कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर शाहीपुल, चहारसू चौराहा, सद्भावना पुल, जेसीज चौराहा होते हुए पुनः कलेक्ट्रेट पहुँची। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, पी0डी0 कृष्ण करुणाकर पाण्डेय, बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल सहित अन्य अधिकारियों व जनपद के अध्यापक और अध्यापिकाओं ने मोटर साइकिल स्कूटी पर तिरंगा लगाकर हेलमेट के साथ यातायात नियमों का पालन करते हुए बाइक रैली निकाली गयी। रैली के दौरान हिन्दुस्तान जिन्दाबाद, इंकलाब जिन्दाबाद और भारत माता की जयकारा लगाये गये। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आहवाहन पर राष्ट्रीय पर्व जनपद में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हर घर तिरगां एक महत्वपूर्ण अभियान है, सभी लोगो को राष्ट्रभक्ति से जोड़ने का अच्छा माध्यम है। जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से भी अपील की है कि अपने घर पर तिरंगा लगाते हुए उसकी सेल्फी अवश्य लें और हर घर तिरंगा कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकरी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवार चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार, शैलेन्द्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, यातायात निरीक्षक जी0डी0 शुक्ला, अधिशासी अधिकारी नगर पलिका परिषद पवन कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
स्वर्गीय शास्त्री जी अपना पूरा जीवन शिक्षक हितों की रक्षा के लिए व्यतीत कर दिया – प्रदेश उपाध्यक्ष
जौनपुर: संगठन के प्रदेश महामंत्री श्री राम बाबू शास्त्री जी (पूर्व एमएलसी) का आसामयिक निधन से पूरा जनपद में शोक व्याप्त है। उनके निधन की खबर सुनकर पूरे प्रदेश का शिक्षक शोकाकुल व स्तब्ध है। नर सिंह बहादुर सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की अध्यक्षता में श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर में शोक सभा का आयोजन किया गया। श्री सिंह ने बताया कि स्वर्गीय श्री शास्त्री जी अपना पूरा जीवन शिक्षक हितों की रक्षा के लिए लड़ते रहे। उनके निधन से संगठन में जो रिक्ततता आई है उसकी भरपाई करना आसान नहीं है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अजेय प्रताप सिंह ने श्री शास्त्री को शिक्षको के हित में कार्य करने वाला एक मसीहा बताया।श्री शास्त्री के हम लोगो के बीच से चले जाना ये अपूर्णीय छति है।इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता संतोष कुमार सिंह,विनय कुमार त्रिपाठी, डॉ अजय कुमार सिंह,धर्मदेव शर्मा, पुष्पेन्द्र बहादुर सिंह,अरुण कुमार मौर्य, देवेन्द्र चौधरी,मनीष कुमार,दुर्गेश सिंह,उपेंद्र मिश्र,राकेश कुमार सिंह, ओम प्रकाश पटेल,मनोज कुमार तिवारी,प्रेमनाथ सिंह,राम बक्श सिंह,मनोज सिंह,रामकृष्ण दूबे,मनीष कुमार दूबे,प्रेमचंद्र अग्रहरि,प्रीति बरनवाल,सोनी सिंह ,प्रगति सिंह,शिवानी सिंह,जितेंद्र बहादुर सिंह व मुन्ना मौर्य उपस्थिति रहे।
JAUNPUR बीकॉम ऑनर्स के विद्यार्थियों ने केंद्रीय पुस्तकालय का किया भ्रमण
# B.Com Honors students visited the Central Library in jaunpur
JAUNPUR NEWS जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में संचालित बीकॉम (ऑनर्स ) प्रोग्राम के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के ओरिएंटेशन प्रोग्राम के अंतर्गत बुधवार को विवेकानंद केन्द्रीय पुस्तकालय का भ्रमण किया । कुलपति प्रो. वंदना सिंह के निर्देश पर वर्तमान सत्र में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय से पूर्ण रूप से परिचित कराने के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ।
डॉ. विद्युत मल्ल ने पुस्तकालय में विद्यार्थियों को बुक बैंक, प्रिंट पुस्तक, ई रिसोर्स की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी तथा पुस्तकालय की उपयोगिता पर विद्यार्थियों से विस्तार से चर्चा की एवं विद्यार्थियों के प्रश्नों का जवाब देने के साथ ही उनका ज्ञानवर्धन भी किया ।विद्यार्थियों को बताया गया कि पुस्तकालय सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक उनके अध्ययन के लिए खुला है। विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय में स्थापित हेरिटेज गैलरी का अवलोकन किया. विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के रूप में विभाग के शिक्षक डॉ. रोहित पांडेय एवं डॉ. सुशील कुमार सिंह उपस्थित रहे ।
JAUNPUR: हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत तिलकधारी पीजी कॉलेज, जौनपुर द्वारा विशाल तिरंगा रैली निकाली गई । कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर जे पी सिंह के नेतृत्व में एनसीसी ग्राउंड से 98 यूपी बटालियन एनसीसी और एनएसएस के छात्र-छात्राओं सहित महाविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों द्वारा तिरंगा रैली को मेजर (प्रोफेसर) रजनीश सिंह और शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर हिमांशु सिंह द्वारा झंडा दिखाकर रवाना किया गया।
तिरंगा रैली महाविद्यालय के उत्तरी गेट से लाइन बाजार होकर कलेक्ट्रेट होते हुए गगन भेदी नारों के साथ रोडवेज चौराहा होकर महाविद्यालय में पहुचकर समापन हुआ । विद्यार्थियों ने “हर घर तिरंगा”, घर-घर तिरंगा, भारत माता की जय, वीर शहीद अमर रहे, आदि नारों के साथ तिरंगा रैली को सफल बनाया। राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ अधिकारी डॉ विपिन सिंह, डॉ हरिओम त्रिपाठी, डॉ प्रशांत त्रिवेदी, डॉ विजयलक्ष्मी, डॉ देवेंद्र सिंह, डॉ अवनीश सिंह, डॉ शैलेंद्र सिंह वत्स ,डॉ अर्चना सिंह आदि ने तिरंगा रैली में सहयोग किया। तिरंगा रैली का नेतृत्व मुख्य रूप से भौतिकी विभाग के प्राध्यापक डॉ जेपी सिंह और संचालन लेफ्टिनेंट (डॉ) जितेश कुमार सिंह (98 यूपी बटालियन एनसीसी) ने किया । अंत में विभागाध्यक्ष डॉक्टर हरिओम त्रिपाठी ने सबका धन्यवाद ज्ञाप किये।
प्रधानाचार्य ने पौध लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
(जौनपुर ) विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत बाल संरचना संस्थान इंटरमीडिएट कॉलेज लालापुर के प्रबंधक सुरेश पांडेय के संरक्षकत्व में प्रधानाचार्य संतोष कुमार पांडेय ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रधानाचार्य ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए पौधारोपण जरूरी है। उन्होंने बताया कि प्रकृति में असंतुलन की समस्या वृक्षों की मनमानी कटाई है। उन्होंने कहा कि सृष्टि में प्रकृति और प्राणियों के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए पौधे लगाना अत्यंत आवश्यक है। प्रधानाचार्य ने सड़कों के विकास को लेकर वृक्षों की अंधाधुंध कटाई और उसके बदले पौधे न लगाने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मनुष्य आधुनिकता की दौड़ में आगे बढ़ने की होड़ को लेकर वृक्षों को काट रहा है जिससे कार्बनडाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ रही है और ऑक्सीजन कम हो रही है। उन्होंने धरती को बचाने के लिए आम जनमानस से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने भी विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया।
( शाहगंज) कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की की छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली । शाहगंज नगर बुधवार को तिरंगा मय हो गया। तिरंगा यात्रा को बौतर मुख्य अतिथि लायंस क्लब शाहगंज स्टार के अध्यक्ष लायंस मनीष अग्रहरि अपने लायंस पदाधिकारी मनोज जायसवाल, पवन साहू , चंदन त्रिपाठी, दीपक सिंह, सहित हरी झंडी दिखाई। सभी ने तिरंगे की शान में संबोधित करते हुए देश भक्ति की बाते की । तिरंगा यात्रा विद्यालय से निकल कर दादर पुल , सेंट थॉमस रोड तहसील कार्यालय रोड से होते हुआ तहसील प्रांगण में पहुंचा । यहां पर यात्रा के समापन बतौर मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी राजेश चौरसिया ने छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस के महत्व को बताते हुए देश भक्ति का पाठ पठाया । इस तिरंगा यात्रा में छात्राओं ने हाथ में तिरंगा लिए देशभक्ति नारे लगाते चल रहे थे। सभी के प्रति आभार विद्यालय की वार्डन एकता नीलम ने व्यक्त किया । तिरंगा यात्रा के समापन पर तहसीलदार आशीष कुमार सिंह समेत तमाम राजस्व कर्मी , अधिवक्ता सहित, अन्य गणमान्य लोग ने अपनी सहभागिता निभाई । यात्रा में देशभक्ति गीतों की धुन पर सभी हाथ में तिरंगा लहराते और भारत माता की जय के नारे लगाते चल रहे थे ।
इस तिरंगा यात्रा में कस्तूरबा विद्यालय की अध्यापिकाओं में किरण मौर्या , पूजा सिंह, प्रियंका सिंह, अल्पना सिंह, अंकिता शुक्ला, रोमा मौर्या, प्रियंका वर्मा, सहित आशीष राय आदि शामिल रहे ।
बिना परमिट फिटनेस नवीनीकरण के वाहनों का पंजीयन 6 माह के लिये निलंबित
# जौनपुर में बिना परमिट फिटनेस नवीनीकरण के वाहनों का पंजीयन 6 माह के लिये निलम्बित
जौनपुर: जिले भर के वाहन मालिकों के लिए मंगलवार को एक जरुरी सूचना जारी की गई है ,बिना परमिट फिटनेस नवीनीकरण रोड पर अब नहीं चलेंगे l सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि जनपद में पंजीकृत पृष्ठांकित ऐसे वाहन जिनकी फिटनेस समाप्त हो चुकी है मोटर वाहन अधिनियम 1988, संगत केन्द्रीय मोटर यान नियमावली-1989 के साथ पठित उत्तर प्रदेश मोटर यान नियमावली 1998 में वाहनों के लिए विशेष उपबंधों का अनुपालन करने में सफल नहीं है और ऐसे वाहन का संचालन, इसमें यात्रा करने वाले के साथ-साथ जनसामान्य के लिए भी अत्यन्त खतरनाक हैl
उक्त अधिनियम की धारा 53(1) के तहत सम्बन्धित वाहन स्वामियों को इस कार्यालय द्वारा पूर्व में प्रेषित नोटिस पत्र के माध्यम से वाहन स्वामियों को सूचित किया गया था कि सम्बन्धित वाहन की फिटनेस परमिट का नवीनीकरण करवा लें अन्यथा की दशा में अग्रेतर कार्यवाही कर दी जाएगी। नोटिस प्रेषित करने के उपरान्त दिये गये समयावधि में बिना परमिट फिटनेस वाहनों की नवीनीकरण नहीं कराया गया है उन वाहनों का पंजीयन 6 माह के लिये निलम्बित कर दिया गया है। उक्त के साथ यह भी अवगत कराना है कि निलंबित किए गए वाहनों का संचालन कदापि नहीं किया जाएगा यदि प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान वाहनों का संचालित होना पाया जाता है तो संबंधित स्कूलों के प्रबंधकों प्रधानाचार्य वाहन स्वामियों के विरुद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कराई जाएगी।
HARGHAR TIRANGA यात्रा में भारी संख्या में पुलिस के जवान हुए सम्मिलित
#A large number of police personnel participated in the HARGHAR TIRANGA yatra.jaunpur
जौनपुर: आजादी का जश्न मानने के लिए पुलिस लाइन,से निकाली गयी HARGHAR TIRANGA यात्रा, भारी संख्या में जौनपुर पुलिस के जवान व एसीसी कैडेट हुए सम्मिलित HarGharTiranga अभियान के तहत आज को पुलिस अधीक्षक,डा0 अजय पाल शर्मा के नेतृत्व में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, शैलेन्द्र कुमार सिंह के संचालन में आजादी का जश्न मानने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गयी l
पुलिस लाइन से प्रारम्भ होकर वाजीदपुर तिराहा,जेसीस चौहारा,रोडवेज अम्बेडकर तिराहा होते हुए पुलिस लाइन में आकर सम्पन्न हुई। HARGHAR TIRANGA यात्रा के जरिए संदेश दिया गया कि तिरंगा हमारे देश की आन वान शान है और इसकी शान को हमेशा कायम रखेंगे। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर देवेश सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन,अनुपम सिंह,टीआई जी0डी0 शुक्ला व भारी संख्या में पुलिस के जवान व एनसीसी कैडेट सम्मिलित हुए।
वही दूसरी ओर देर शाम हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत जिलाधिकारी के निर्देशन में कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में समाज सेवी संस्थाओ व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग हुई। जिसमें सभी संस्थाओ से अपील की गई कि अपने अपने घरो प्रतिष्ठानों पर तिरंगा ज़रूर लगाये। तथा लोगों को भी प्रेरित करे कि सभी लोग घरो व दुकानों पर तिरंगा लगाते हुए जश्ने आज़ादी मनाये। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद पवन कुमार, रेड क्रॉस सचिव मनोज वत्स, लायन्स क्लब जौनपुर मेन सचिव सै0 मो0 मुस्तफा,रोटरी क्लब अध्यक्ष श्याम वर्मा, जेसीज क्लब से संदीप पांडेय, व्यापार मंडल से आरिफ़ हबीब, व अजय गुप्ता, जेसीज चेतना अध्यक्ष मीरा अग्रहरि, लायन्स रायल सचिव अजय सोनकर, लायन्स गोमती सचिव नवीन मिश्रा, अतुल वेलफेयर अध्यक्ष उर्वर्शी सिंह आदि सहित विभिन्न संस्थाओ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।