Home Blog Page 248

पुलिस परीक्षा ड्यूटी में अनुपस्थित कर्मचारियों पर FIR दर्ज करवाई जाएगी  

0
पुलिस परीक्षा ड्यूटी में अनुपस्थित कर्मचारियों पर FIR दर्ज करवाई जाएगी  
पुलिस परीक्षा ड्यूटी में अनुपस्थित कर्मचारियों पर FIR दर्ज करवाई जाएगी  

POLICE EXAM जौनपुर :23 अगस्त से शुरू हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा में इस बार प्रशासन कड़ा रुख अपनाएगा  इस बार पुलिस परीक्षा ड्यूटी में अनुपस्थित पाए जाने वाले अधिकारियो और कर्मचारियों पर जिला प्रसाशन एफआईआर दर्ज करवाएगा l उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती 2023 पुनः परीक्षा की ब्रीफिंग प्रशिक्षण का कार्यक्रम बहुउद्देशीय हाल पुलिस लाइन में आयोजित हुआ। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्र व्यवस्थापकों को 20 अगस्त को प्रशिक्षण अवश्य प्रदान करा दे जिससे परीक्षा को शूचितापूर्ण, नकलविहीन रूप से संपन्न कराया जा सके। समस्त केंद्रो पर पेयजल, साफ-सफाई प्रकाश की व्यवस्था होना सुनिश्चित करे।

परीक्षार्थियों के आवागमन हेतु पूर्व में ही परिवहन संबंधी व्यवस्थाएं कर ली जाए। स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि वे स्वयं भ्रमणशील रहकर केंद्रो पर व्यवस्थाओं का जायजा ले। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रहने चाहिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जो भी अधिकारी या कर्मचारी ड्यूटी के दौरान देरी से आएंगे या अनुपस्थित पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।

 उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाये।बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा के सम्बन्ध में समस्त तैयारिया पूर्ण कर ले और सुनिश्चित करें कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0 रा0 राम अक्षयबर चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, एसडीएम, शिक्षा विभाग के अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :कबाब बिरयानी के स्वाद को खतरा,यूपी सरकार लगाएगी बैन

यह भी पढ़े : जौनपुर में शराब का ठेका खोले जाने के विरोध में एसडीएम का घेराव

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध बीडीएस की परीक्षा 21अगस्त से

0
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध बीडीएस की परीक्षा 21अगस्त से
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध बीडीएस की परीक्षा 21अगस्त से

#पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध बीडीएस की परीक्षा 21 अगस्त से

Purvanchal University affiliated BDS exam from 21st August जौनपुर.वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध डेंटल कॉलेज, इटौरा आज़मगढ़ के बीडीएस पाठ्यक्रम की परीक्षा 21 अगस्त से 30 अगस्त  तक होगी. परीक्षा नियंत्रक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बीडीएस द्वितीय वर्ष 2021-22 (पूरक)तृतीय वर्ष 2022-23(पूरक) एवं बीडीएस चतुर्थ वर्ष सत्र 2022-23 संस्थागत तथा वर्ष 2020-21 (पूरक) के विद्यार्थियों  की परीक्षा स्वकेन्द्र पर सम्पन्न होगी। परीक्षार्थी विश्वविद्यालय द्वारा जारी सारिणी के अनुसार परीक्षा में सम्मिलित होना सुनिश्चित करें।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बंधित दूसरा समाचार :

नवप्रवेशित विद्यार्थियों के उन्मुखीकरण पर हुआ विशेष व्याख्यान वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के वित्तीय अध्ययन विभाग में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के उन्मुखीकरण कार्यक्रम हेतु आयोजित विशेष व्याख्यान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, नोएडा के प्रोग्राम मैनेजर अनूप मिश्रा ने प्रोजेक्ट मैनेजमेंट की कार्यप्रणाली पर गहन चर्चा की और प्रोजेक्ट निर्माण से लेकर उसके क्रियान्वयन तक की प्रक्रिया में आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से समझाया। उन्होंने छात्रों को कहा कि किसी भी प्रोजेक्ट की सफलता के लिए परस्पर समन्वय एवं संबंधों का निर्माण अत्यंत महत्वपूर्ण है।

श्री मिश्रा ने एक सफल प्रोजेक्ट मैनेजर बनने के लिए जिन गुणों की आवश्यकता होती है,  उन पर जोर दिया, जिसमें टीम के भीतर सामंजस्य स्थापित करना, प्रभावी संचार और विभिन्न हितधारकों के साथ सकारात्मक संबंधों का निर्माण शामिल है। उन्होंने अपने जीवन की उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा कि कैसे उन्होंने इन सिद्धांतों का पालन करके सफलता प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने उनसे कई सवाल पूछे, जिनमें से एक सवाल पर उन्होंने एक सफल मैनेजर के गुणों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि एक अच्छे मैनेजर को निर्णय लेने की क्षमता,  नेतृत्व, कौशल  और समय प्रबंधन की विशेषताएँ होनी चाहिए।

इससे पूर्व कार्यक्रम का स्वागत एवं परिचय विभाग के प्राध्यापक सुशील कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन संकायाध्यक्ष प्रोफेसर अजय द्विवेदी द्वारा दिया गया। इस अवसर पर विभाग के अन्य प्राध्यापक डॉ. अनुराग मिश्रा, डॉ. प्रमेन्द्र विक्रम सिंह, मनोज त्रिपाठी  और यशि सिंह सहित कई छात्र-छात्राएँ भी उपस्थित रहे। उनमें से गंगा सागर सिंह, सौम्या गुप्ता,  आशीष सिंह, सौरभ कुमार, साक्षी मिश्रा  और गौरव सागर मिश्र प्रमुख रूप से शामिल थे।

 यह भी पढ़े : जौनपुर में शराब का ठेका खोले जाने के विरोध में एसडीएम का घेराव

जौनपुर में शराब का ठेका खोले जाने के विरोध में एसडीएम का घेराव

0

शराब का ठेका खोले जाने के विरोध में ग्रामीणों का एसडीएम केराकत कार्यालय पर प्रदर्शन

  • अपनी ग्राम सभा मे नही खुलने देंगे शराब का ठेका – विकास तिवारी

जौनपुर -मुफ्तीगंज विकास खंड के उदियासन उर्फ मुफ्तीगंज बाजार में संचालित होने वाली देशी व विदेशी शराब की दुकान का स्थानांतरण ठेकेदार व आबकारी विभाग द्वारा बगल के गांव भोगीपट्टी में किया जा रहा है। जिसके लिए सोलह अगस्त को व उसके पूर्व भी आबकारी टीम द्वारा गांव में आकर स्थलीय निरीक्षण किया गया।

जिसकी जानकारी होने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गये तथा शराब के ठेके के स्थानांतरण का विरोध करने लगे व सैकड़ों की संख्या में उपजिलाधिकारी कार्यालय केराकत का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करने पहुंच गये। उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया की शराब का ठेका उनके गांव में स्थानांतरित नहीं किया जायेगा। ग्रामीणों ने शराब के ठेके का अपने ग्राम सभा भोगीपट्टी में स्थानांतरण करने का विरोध करते हुए उपजिलाधिकारी द्वारा जिलाधिकारी जौनपुर के नाम का संबोधित ज्ञापन दिया।

ग्राम सभा निवासी विकास तिवारी का कहना है कि मेरा गांव एक घनी आबादी वाला गांव है। जहां शराब का ठेका खोले जाने के लिए जगह चिन्हित की गयी हैं वह जगह हमारे गांव का मध्य घनी आबादी वाला हिस्सा है जहां लोग परिवार के साथ रहते हैं तथा बगल में ही स्कूल भी है लेकिन मानक और नियम की अनदेखी करते हुए उदियासन गांव के नाम से आवंटित शराब की दुकान को गलत तरीके से भोगीपट्टी में खोलवाने का प्रयास किया जा रहा है।यदि शराब की दुकान हमारे गांव में खुल गई तो इसका प्रतिकूल प्रभाव हमारे गांव पर पड़ेगा और हमारी आने वाली पीढ़ियां बर्बाद हो जायेंगी। यदि हमारी मांगों को प्रशासन ने अनसुना कर दिया तो हम माननीय उच्च न्यायालय में रिट दाखिल कर शराब का ठेका अपने गांव में आने से रोकने के लिए जायेंगे लेकिन किसी भी कीमत पर अपने गांव में शराब का ठेका नहीं खुलने देंगे।

प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से हीरालाल, विकास तिवारी,सत्य प्रकाश चौहान,अभयराज प्रजापति,बोधन मिश्रा,सतीशचंद तिवारी, रामरेखा चौहान,लाल बहादुर, जोखू, साहबलाल, डब्लू,लालजी, विनोद कुमार, मुन्नालाल,दयाराम, अच्छेलाल, रामअवध, राजेश चौरसिया,नीलम ,सुमन,पार्वती,रीना देवी,चंदा देवी, हीरावती ,सरिता देवी, किरन समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

बीआरपी इंटर कॉलेज में धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का पर्व

0

जौनपुर । विगत वर्षों की भाती इस वर्ष भी बीआरपी इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने काली प्रसाद कुलभास्कर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। तदुपरांत प्रबंधक हरीश चंद्र श्रीवास्तव प्रधानाचार्य डा प्रमोद श्रीवास्तव ने झंडारोहण किया ।इसके उपरांत प्रधानाचार्य डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने आजादी के संकल्प की बच्चो को शपथ दिलाई। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों एवं छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बच्चों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डा प्रमोद श्रीवास्तव ने कहा आजादी के जिन शहीदों के कारण आज हम इस खुली हवा में सास ले रहे है हमको उन्हें हमेशा याद रखना चाहिए।

वर्तमान समय में भारत की सीमा पर तैनात वीर शहीद सैनिकों ने उस जज्बात को आज कायम किया है।हम उन सैनिक जवानों को भी नमन करते हैं। शहीद स्मारक पर जाकर बच्चो को उनके बारे में जानकारी लेना चाहिए।उनकी जीवनी से हम सभी को सबक लेना चाहिए।


इसी क्रम में है प्रबंधक हरीश चंद्र श्रीवास्तव ने शहीदों को नमन करते हुए देश को आजादी दिलाने वाले शाहिदो को श्रद्धांजलि दी और कहा कि जो शहीद हुए हैं उनकी बाते किताबों में पढ़ने को मिलती है बच्चों से भी आग्रह है उनकी कहानी पड़े और उनके जीवन को अपने अंदर आत्मसात करते हुए उनके बताएं मार्गों का अनुसरण करें।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता ऋषि श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रबंध समिति के रविंद्र अस्थाना दिलीप श्रीवास्तव विश्व प्रकाश श्रीवास्तव पत्रकार राजीव मोहन प्रकाश स्वरूप सहित अन्य सदस्य उपस्थित है। विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।उक्त जानकारी कॉलेज के मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव द्वारा दिया गया।

कबाब बिरयानी के स्वाद को खतरा,यूपी सरकार लगाएगी बैन

0

#Taste of kebab biryani is in danger, government will ban it ,In up

यूपो के लखनऊ की कबाब बिरयानी के स्वाद पर खतरे की घंटी बजनी शुरू होने वाली है ,कोयले की भट्ठियों-तंदूर का नगर निगम करेगा सर्वे ,बैन की तैयारी ,उत्तर प्रदेश का लखनऊ शहर अपनी तहजीब और ज़ायके के लिए प्रसिद्ध है यहां के पारंपरिक खान पान आज भी कोयले की भट्टियों और तंदूर में बनाए जाते हैं लेकिन बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते नगर निगम ने अब कई रेस्टोरेंट मालिको से बातचीत करते हुए प्रस्ताव दिए हैं जिसमे नए तरीके अपनाए जाएं यहां का जायका भी लाजवाब है जो भी लखनऊ आता है, यहां लखनऊ की कबाब बिरयानी और कबाब का कायल हो जाता है लखनवी अंदाज और लजीज पकवान इसकी विरासत में शामिल हैं, लेकिन आने वाले कुछ ही दिनों में इसके जायके पर असर पड़ सकता है दरअसल, वायु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व एनजीटी की सख्ती के बाद होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में दहकने वाली तंदूर की भट्ठियों पर रोक लगाने की तैयारी है. वायु प्रदूषण के प्रमुख स्रोतों में ये भट्ठियों भी शामिल है. इसके बाद नगर निगम होटल व रेस्टोरेंट का सर्वे करा रहा है।

अनुमान है कि राजधानी में करीब तीन हजार से अधिक कोयले की भट्ठियां हटा दी जाएंगी. नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने लखनऊ की एयर क्वालिटी उसकी जिम्मेदारी लखनऊ नगर निगम की है एयर क्वालिटी में 2017 से भारत सरकार द्वारा कई कदम उठाए गए हैं जिसे हम एयर क्वालिटी को बेहतर करें और स्वच्छ हवा हम दे सके
अब हमें यह भी सोचना है कि हम किसी को आर्थिक नुकसान ना पहुंचाएं और हमने टेरी से स्टडी करवाया था लखनऊ जो की इंडो गगनेटिक प्लेन में आता है की पॉल्यूशन के क्या कारण है इसमें हमें तमाम चीज ज्ञात हुई जिसमें रोड पर उड़ने वाले धूल कारण है ट्रैफिक के कारण है और हर चीज के लिए अलग-अलग कदम उठाए गए और टेरी ने एक कारण यह भी बताया की *लखनऊ में लगभग तीन हजार के करीब कोयले की भट्टीया है और अलग-अलग जगह से मार्केट का सर्वे किया और जब कोयला जलता है तो उसमें काम करने वाले लोगों को भी दिक्कत होती है और जो लोग पास बैठे हैं उनको भी दिक्कत होती है और टेरी के सुझाव पर हम इलेक्ट्रिक भट्टीया और गैस भट्टी लगाने का प्रस्ताव रखे हैं।

इस प्रस्ताव के आने के बाद विश्व प्रसिद्ध टुंडे कबाब के मालिक उस्मान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया
हम लंबे समय से कबाब और पराठा गैस चूल्हे पर बनाते हैं मगर चिकन टिक्का,मलाई टिक्का,फिश टिक्का ये सब कोयले की तंदूर पर ही बनता है गवर्नमेंट कोई पॉलिसी लाए जिस से मज़ा बरकरार रहे और जो बर्नर अभी इलेक्ट्रिक या गैस वाले आ रहे हैं वह अभी इतने सक्सेस नहीं है और अगर हम शिरमाल रोटी बनाते हैं तो उसमें भट्टी पर पानी डाल आज को हल्का करते हैं मगर यह गैस भरने पर नहीं किया जा सकता है साथ ही जो स्वाद का सोंधापन है वह नहीं रहेगा मगर जो मजा तंदूर पर रहता है वह नहीं रहेगा और दुबई वगैरह में सिगड़ी पर बनती है कुछ ऐसी व्यवस्था यह लाई जाए जिसके साथ हम भारतीयों को चाय भी तंदूर की ही अच्छी लगती है भट्ठियों वाली स्वाद के पीछे लोग ज्यादा पसंद करते है ।

69000 सहायक शिक्षक भर्ती की पूरी लिस्ट रद्द

0

# समाचार 69000 सहायक शिक्षक भर्ती

  • Complete list of 69000 assistant teacher recruitment canceled in up

लखनऊ हाईकोर्ट का 69000 सहायक शिक्षक भर्ती मामले पर बड़ा फैसला सुनाया है।लखनऊ हाई कोर्ट डबल बेंच का बड़ा आदेश, एटीआरई परीक्षा को लखनऊ हाई कोर्ट डबल बेंच ने माना पात्रता परीक्षा 9000 सहायक शिक्षक भर्ती की पूरी लिस्ट रद्द, आरक्षण नियमावली 1981 तथा आरक्षण नियमावली 1994 का पालन कर बनाई जाए नई लिस्ट।

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शिक्षक भर्ती को लेकर किया ट्वीट 69000 सहायक शिक्षक भर्ती भी आख़िरकार भाजपाई घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार की शिकार साबित हुई। यही हमारी माँग है कि नये सिरे से न्यायपूर्ण नयी सूची बने, जिससे पारदर्शी और निष्पक्ष नियुक्तियाँ संभव हो सकें और प्रदेश में भाजपा काल मे बाधित हुई शिक्षा-व्यवस्था पुनः पटरी पर आ सके। हम नयी सूची पर लगातार निगाह रखेंगे और किसी भी अभ्यर्थी के साथ कोई हक़मारी या नाइंसाफ़ी न हो, ये सुनिश्चित करवाने में कंधे-से-कंधा मिलाकर अभ्यर्थियों का साथ निभाएँगे। ये अभ्यर्थियों की संयुक्त शक्ति की जीत है। सभी को इस संघर्ष में मिली जीत की बधाई और नव नियुक्तियों की शुभकामनाएँ!

UP POLICE भर्ती परीक्षा के दिन रोडवेज की बस फ्री रहेगी 

0
UP POLICE भर्ती परीक्षा के दिन रोडवेज की बस फ्री रहेगी 
UP POLICE EXAM 2024

UP POLICE CONSTABLE RECRUITMENT EXAM DATE 2024

UP POLICE CONSTABLE RECRUITMENT EXAM DATE 2024 जौनपुर: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा कब होगी का इंतजार हुआ ख़त्म तिथि ऐलान के बाद जिले भर के अधिकारियो ने की बैठक पुलिस भर्ती परीक्षा में कुल 60 244 पदों के लिए  इस बार 23, 24, 25, 30 एवं 31अगस्त को दो पालियों में  पांच दिन उत्तर प्रदेश के 67 जिलों के 1176 परीक्षा केन्द्रो पर होगी एडमिट कार्ड जल्द सरकार की आधिकारिक वेबसाइट http://www.uppbpb.gov.inपर जारी कर दिया जाएगा l

UP POLICE CONSTABLE EXAM को सकुशल सम्पन्न कराने एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ एवं सुगम बनाये जाने के लिए जौनपुर जिले के अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार तथा नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई।बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त परीक्षा  23, 24, 25, 30 एवं 31 अगस्त 2024 को 02 पालियों में सम्पन्न होगी।

उक्त परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी रेल मार्ग एवं अपने निजी साधन से विभिन्न सड़क मार्गों से भी आवागमन करेंगे,जिससे रोडवेज बस स्टाप, रेलवे स्टेशन एवं सड़क मार्गों आदि स्थानों पर परीक्षा के दिन सामान्य से अधिक भीड़-भाड़ होगी। परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों के आवागमन, ठहरने, उनके द्वारा भोजन एवं पेय सामग्री के सेवन आदि के लिये परीक्षा केन्द्रों के आस-पास एवं रूकने वाले स्थानों होटलों/धर्मशालाओं/रेलवे स्टेशनों/बस स्टापों/चौराहों/मन्दिरों/पार्क/मैदान आदि स्थानों पर काफी भीड़ होने की सम्भावना है। जिसके लिए खाद्य विभाग को आवश्यक तैयारी कर लेने के निर्देश दिए गए कहा गया कि इस दौरान मिलावट की समान न बिकने पाए।

UP POLICE RECRUITMENT EXAM के प्रत्येक पाली में 14184 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे,इस प्रकार परीक्षा के दिन दोनों पालियों में कुल 28368 अभ्यर्थी (महिला पुरुष) विभिन्न राज्यों के जनपदों से परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। कुछ अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावक भी आयेंगे इसके साथ ही जनपद जौनपुर के अभ्यर्थी जिनकी परीक्षा दूसरे जनपदों में होगी वह भी परीक्षा के एक दिन पूर्व अथवा परीक्षा के दिन जायेंगे। विदित हो कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए POLICE भर्ती परीक्षा के दिन रोडवेज की बस फ्री रहेगी आवागमन हेतु उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गयी है।

उक्त तिथियों में प्रातः 10. बजे से 12. बजे तक तथा सायंकाल 03. बजे से 05. बजे तक 02 शिफ्टों में लिखित परीक्षा का आयोजन जनपद के 34 केन्द्रो पर आयोजित होना है। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों से कहा कि उक्त परीक्षा के पूर्व, परीक्षा के दिन एवं परीक्षा के बाद अपने-अपने क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षा प्रबन्ध, जैसे बसों की व्यवस्था, साफ-सफाई, निर्बाध विद्युत व्यवस्था आदि की कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें। यह भी सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी परीक्षार्थी उक्त परीक्षा में सम्मिलित होने से वंचित न रहे तथा परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे।   इस अवसर पर सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : जौनपुर के चंदवक में सैन्य पोशाक में निकली तिरंगा रैली      

JAUNPUR: चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार

0
JAUNPUR चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार
JAUNPUR: चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार

#Two thieves arrested with stolen motorcycle in jaunpur

JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर:बक्सा थाने की पुलिस ने दो चोरो को एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है,जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान में गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह सिपाहियों के साथ क्षेत्र में वांछित अभियुक्तो की तलाश में भ्रमण कर रहे थे तभी सूचना मिली कि ग्राम सुंगुलपुर मे ग्रामणो ने बीती रात्रि मे मोटरसाइकिल चुराते हुए 2 चोरो को पकडे हुए है,सूचना के संबंध मे तहरीर प्राप्त कर पकडे गये चोरो में एक का नाम पवन निषाद पुत्र घूरे निषाद दूसरे का नाम  शैलेश पुत्र गुलाब निषाद निवासी कोहड़ा सुल्तानपुर के रहने वाले बताये जा रहे है चोरी के मामले में दोषी पाए गए दोनों अभियुक्तों को बक्सा थाने पर अपराध संख्या 278/2024 धारा 305 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया l

यह भी पढ़े : जौनपुर के चंदवक में सैन्य पोशाक में निकली तिरंगा रैली      

जौनपुर के चंदवक में सैन्य पोशाक में निकली तिरंगा रैली      

0
जौनपुर के चंदवक में सैन्य पोशाक में निकली तिरंगा रैली
जौनपुर:किसानो के साथ युवाओं ने सैन्य पोशाक में निकाली तिरंगा रैली

#जौनपुर में युवाओं ने सैन्य पोशाक में निकाली तिरंगा रैली    

  • देश का असली पहचान ,जय जवान जय किसान

चंदवक [ जौनपुर ] किसानो के साथ युवाओं ने सैन्य पोशाक में निकाली तिरंगा रैली क्रांतिकारियों के क्षेत्र में मनाया गया 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के 78 वीं वर्षगांठ पर क्षेत्रीय विकास एवं कल्याण समिति के तत्वावधान में समाजसेवी अजीत सिंह के संयोजकत्व में क्रांतिकारियों को नमन करने के निमित्त किसानों व युवाओं ने सैन्य पोशाक में सात किमी लंबी तिरंगा यात्रा रैली निकाली।

रैली लोहराखोर से खुज्ही सहित अन्य स्थानों से होते हुए चंदवक गांधी पार्क पहुंच कर गांधी जी को सलामी दी।आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित करने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे कर्मयोगियों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर रामेश्वर सिंह,अरविंद पांडेय,पूर्व प्रमुख जय प्रकाश राम,समर बहादुर सिंह,श्याम बहादुर सिंह, सुजीत सिंह, सर्वेश अमित सिंह बंसराज नाविक रामभरत गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : खेतासराय: शिक्षण संस्थानों व सरकारी भवनों पर हुआ ध्वजारोहण

खेतासराय: शिक्षण संस्थानों व सरकारी भवनों पर हुआ ध्वजारोहण

0
खेतासराय शिक्षण संस्थानों व सरकारी भवनों पर हुआ ध्वजारोहण
खेतासराय: शिक्षण संस्थानों व सरकारी भवनों पर हुआ ध्वजारोहण

प्रभात फेरी निकालकर,धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

खेतासराय [ जौनपुर] 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्ल्लास के मनाया गया। आज़ादी के जश्न में स्थानीय कस्बा में प्रभात फेरी निकालकर धूमधाम से मनाया गया। सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में प्रधानाचार्य दिनेश कुमार व पूर्व प्रबन्धक डॉ. उमादत्त मिश्र, वी.टी. गर्ल्स इण्टर कॉलेज में प्रबन्धक अनिल कुमार उपाध्याय, सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल आमगांव में वानर सेना की अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीति श्रीवास्तव, जय माँ अम्बे इंडेन गैंस एजेंसी पर प्रो. कुसुम सिंह (एडवोकेट), नगर पंचायत खेतासराय कार्यालय पर चेयरमैन वसीम अहमद, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पर चिकित्साप्रभारी डॉ. सूर्य प्रकाश यादव, विकास खण्ड कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख मंजू सिंह, खेतासराय थाने पर प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया गया।

क्षेत्र के शिक्षण संस्थाओं में विभिन्न प्रकार के देश भक्ति व जागरूकता से सम्बंधित गीत, गाना, नाटक, कव्वाली, डांस आदि छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। क्षेत्र के लखमापुर में स्थित सन्त निरंकारी सत्संग भवन में स्वतंत्रता पर्व के रूप मनाया गया। जिसमें महात्मा मेवालाल ने सत्संग के माध्यम से बताया कि देश की आज़ादी में भारत के सभी राज्य बिना किसी भेदभाव के लोगों ने सहभागिता की। यही सतगुरु का भी ज्ञान है कि परम् पिता परमात्मा का ज्ञान जो भी मानव प्राप्त कर लेता है उसके मन से सारे भेद भाव समाप्त हो जाते है और वह सफलता को प्राप्त कर लेता है। वही कस्बा स्थित नेशनल चिल्ड्रेन स्कूल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी में भारत माता, भगत सिंह, महात्मा गाँधी का झाकियां शामिल रही। इस दौरान डी.जे. पर मधुर ध्वनि में देश भक्ति गाने बज रहे थे। जिससे समूचा कस्बा देशभक्ति मय बना रहा।