Home Blog Page 249

बिना परमिट फिटनेस नवीनीकरण के वाहनों का पंजीयन 6 माह के लिये निलंबित  

0
बिना परमिट फिटनेस नवीनीकरण के वाहनों का पंजीयन 6 माह के लिये निलंबित  
बिना परमिट फिटनेस नवीनीकरण के वाहनों का पंजीयन 6 माह के लिये निलंबित  

# जौनपुर में बिना परमिट फिटनेस नवीनीकरण के वाहनों का पंजीयन 6 माह के लिये निलम्बित 

जौनपुर: जिले भर के वाहन मालिकों के लिए मंगलवार को एक जरुरी सूचना जारी की गई है ,बिना परमिट फिटनेस नवीनीकरण रोड पर अब नहीं चलेंगे l सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि जनपद में पंजीकृत पृष्ठांकित ऐसे वाहन जिनकी फिटनेस समाप्त हो चुकी है मोटर वाहन अधिनियम 1988, संगत केन्द्रीय मोटर यान नियमावली-1989 के साथ पठित उत्तर प्रदेश मोटर यान नियमावली 1998 में वाहनों के लिए विशेष उपबंधों का अनुपालन करने में सफल नहीं है और ऐसे वाहन का संचालन, इसमें यात्रा करने वाले के साथ-साथ जनसामान्य के लिए भी अत्यन्त खतरनाक हैl

उक्त अधिनियम की धारा 53(1) के तहत सम्बन्धित वाहन स्वामियों को इस कार्यालय द्वारा पूर्व में प्रेषित नोटिस पत्र के माध्यम से वाहन स्वामियों को सूचित किया गया था कि सम्बन्धित वाहन की फिटनेस परमिट का नवीनीकरण करवा लें अन्यथा की दशा में अग्रेतर कार्यवाही कर दी जाएगी। नोटिस प्रेषित करने के उपरान्त दिये गये समयावधि में बिना परमिट फिटनेस वाहनों की नवीनीकरण नहीं कराया गया है उन वाहनों का पंजीयन 6 माह के लिये निलम्बित कर दिया गया है। उक्त के साथ यह भी अवगत कराना है कि निलंबित किए गए वाहनों का संचालन कदापि नहीं किया जाएगा यदि प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान वाहनों का संचालित होना पाया जाता है तो संबंधित स्कूलों के प्रबंधकों प्रधानाचार्य वाहन स्वामियों के विरुद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कराई जाएगी।

यह भी पढ़े : HARGHAR TIRANGA यात्रा में भारी संख्या में पुलिस के जवान हुए सम्मिलित


HARGHAR TIRANGA यात्रा में भारी संख्या में पुलिस के जवान हुए सम्मिलित

0
HARGHAR TIRANGA यात्रा में भारी संख्या में पुलिस के जवान हुए सम्मिलित
HARGHAR TIRANGA यात्रा में भारी संख्या में पुलिस के जवान हुए सम्मिलित

#A large number of police personnel participated in the HARGHAR TIRANGA yatra.jaunpur

जौनपुर: आजादी का जश्न मानने के लिए पुलिस लाइन,से निकाली गयी HARGHAR TIRANGA यात्रा, भारी संख्या में जौनपुर पुलिस के जवान व एसीसी कैडेट हुए सम्मिलित HarGharTiranga अभियान के तहत आज को पुलिस अधीक्षक,डा0 अजय पाल शर्मा के नेतृत्व में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, शैलेन्द्र कुमार सिंह के संचालन में आजादी का जश्न मानने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गयी l

HARGHAR TIRANGA यात्रा में भारी संख्या में पुलिस के जवान हुए सम्मिलित

पुलिस लाइन से प्रारम्भ होकर वाजीदपुर तिराहा,जेसीस चौहारा,रोडवेज अम्बेडकर तिराहा होते हुए पुलिस लाइन में आकर सम्पन्न हुई। HARGHAR TIRANGA यात्रा के जरिए संदेश दिया गया कि तिरंगा हमारे देश की आन वान शान है और इसकी शान को हमेशा कायम रखेंगे। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर देवेश सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन,अनुपम सिंह,टीआई जी0डी0 शुक्ला व भारी संख्या में पुलिस के जवान व एनसीसी कैडेट सम्मिलित हुए।

यह भी पढ़े : शिक्षाशास्त्र मे पीएचडी उपाधि के लिए मधुबाला सिंह चयनित 

वही दूसरी ओर देर शाम हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत जिलाधिकारी के निर्देशन में कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में समाज सेवी संस्थाओ व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग हुई।  जिसमें सभी संस्थाओ से अपील की गई कि अपने अपने घरो प्रतिष्ठानों पर तिरंगा ज़रूर लगाये। तथा लोगों को भी प्रेरित करे कि सभी लोग घरो व दुकानों पर तिरंगा लगाते हुए जश्ने आज़ादी मनाये। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद पवन कुमार, रेड क्रॉस सचिव मनोज वत्स, लायन्स क्लब जौनपुर मेन सचिव सै0 मो0 मुस्तफा,रोटरी क्लब अध्यक्ष श्याम वर्मा, जेसीज क्लब से संदीप पांडेय, व्यापार मंडल से आरिफ़ हबीब, व अजय गुप्ता, जेसीज चेतना अध्यक्ष मीरा अग्रहरि, लायन्स रायल सचिव अजय सोनकर, लायन्स गोमती सचिव नवीन मिश्रा, अतुल वेलफेयर अध्यक्ष उर्वर्शी सिंह आदि सहित विभिन्न संस्थाओ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

शिक्षाशास्त्र मे पीएचडी उपाधि के लिए मधुबाला सिंह चयनित 

0
शिक्षाशास्त्र मे पीएचडी उपाधि के लिए मधुबाला सिंह चयनित 
शिक्षाशास्त्र मे पीएचडी उपाधि के लिए मधुबाला सिंह चयनित 

#मधुबाला सिंह का  शिक्षाशास्त्र मे  पीएचडी उपाधि के लिए चयन

जौनपुर।आधुनिक भारत में स्त्री शिक्षा का विकासात्मक अध्ययन पर शोध किया वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शिक्षाशास्त्र विषय मे शोध साक्षात्कार हुआ, जिसमें शोधार्थी मधुबाला सिंह को शिक्षाशास्त्र में पीएचडी उपाधि प्रदान किए जाने के लिए अनुमोदन किया गया।

 पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रशासनिक सभागार में मंगलवार को शिक्षाशास्त्र में विषय में पीएचडी की शोधार्थी मधुबाला सिंह का साक्षात्कार विशेषज्ञो ने किया। मधुबाला सिंह समता पीजी कॉलेज का सादात गाजीपुर के शिक्षाशास्त्र विषय में शोध कर रही थी , उन्होंने अपना शोध शिक्षाशास्त्र के एसोसिएट प्रो .डॉ राजदेव यादव के निर्देशन में पूरा किया । उनका शोध कार्य आधुनिक भारत में स्त्री शिक्षा का विकासात्मक अध्ययन उत्तर प्रदेश के विशेष संदर्भ में था। जिस पर उन्होंने पूरे प्रदेश में जाकर स्त्रियों के शिक्षा पर शोध कार्य किया और शिक्षा व्यवस्था पर प्रकाश डाला । साक्षात्कार के लिए बीएचयू  वाराणसी के बाह्य परीक्षक के रूप में प्रोफेसर प्रेमशंकर राम थे  ।उन्होंने साक्षात्कार लेकर उन्हें शोध उपाधि प्रदान किए जाने के लिए अनुमोदन किया और शोध उपाधि के योग्य बताया। मधुबाला सिंह की उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री एवं उनके जेठ डॉ निलेश कुमार सिंह मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज की प्रवक्ता व जेठानी डॉ अर्चना सिंह, पति रत्नेश कुमार सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह परिवार के लिए गौरव की बात है।

यह भी पढ़े : जौनपुर :विद्यार्थियों ने तिरंगा लेकर लगाई दौड


विकसित भारत का मंत्र भारत हो नशे से स्वतंत्र

0
विकसित भारत का मंत्र भारत हो नशे से स्वतंत्र
विकसित भारत का मंत्र भारत हो नशे से स्वतंत्र

जौनपुर : संस्था मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान के द्वारा अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर पार्वती पब्लिक स्कूल मलेथू, श्री मथुरा प्रसाद इंटर कालेज , पूर्व माध्यमिक विद्यालय पचवल, कंपोजिट विद्यालय हरिहरपुर , प्राथमिक विद्यालय चौर पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकईपुर ,स्व जयलाल सिंह पुत्र श्री गोकुल सिंह इंटर कॉलेज इत्यादि स्कूलों पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। व सभी प्रतिभागी प्रतिज्ञा लिये कि मै प्रतिज्ञा करता करती  हूँ कि अपने देश को नशा मुक्त करने के लिए अपने क्षमता के अनुसार हर संभव प्रयास करूंगा करूंगी । इस कार्यकम में सुरेश कुमार के द्वारा बताया गया कि आज के दिन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के द्वारा पुरे देश  यह कार्यकम किया जा रहा है।

जिससे कि एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिये अति आवश्यक है। क्योंकि भारत में नशे के गिरफ्त में सबसे ज्यादा युवा साथी फसते जा रहे है। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सकरा,भानपुर, रामपुर ,नोनरा,धनुरामपुर, पाठखौली,धनेथु,कोटीगांव इत्यादि गांव में समुदाय मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे छात्र, छात्रा, अध्यापक, प्रधान, CVC लीडर्स, SHG सदस्य, बाल समूह और युवा समूह के सदस्य लगभग 1200 से ज्यादा लोग कार्यक्रम मे सहभागिता किये। अजय कुमार के द्वारा बताया गया कि बाल संरक्षण के लिये बच्चे और युवा साथी को नशे के विरुद्ध खुद लड़ाई लड़नी पड़ेगी। जिससे कि बच्चे अत्यधिक मात्रा में गुणवत्तापुर्ण शिक्षा लेंगे तभी भारत आत्मनिर्भर होगा। इस कार्यक्रम में शीला ,लक्ष्मी,पूजा पूनम ,विजय संजय,मंजय,आशीष,सुरेश,राजमणि ,नरेंद्र इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

बंगलादेश में हिंदुओ पर हो रहे अत्याचार को लेकर जौनपुर के हिन्दू संगठन आक्रोशित

0

#अहिप एवं राबद ने सड़क पर उतरकर किया विरोध प्रदर्शन
डीएम के माध्यम से पीएम को पत्रक भेजकर की कार्यवाही की मांग


जौनपुर। बंगलादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार, हिन्दू मन्दिरों पर हमला एवं हिन्दुओं की हत्या को लेकर जौनपुर में उबाल मच गया है। इसी को लेकर अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक/अध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगड़िया के आह्वान पर तमाम हिन्दू सड़क पर उतर गये। अहिव व राबद के तमाम पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित भारी संख्या में हिन्दू जिला मुख्यालय पर स्थित कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हो गये। इस दौरान जमकर नारेबाजी करते हुये सभी ने प्रधानमंत्री को सम्बोधित मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद अपर जिलाधिकारी को सौंपा।


ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि बंगलादेश में बढ़े हिंसक एवं उग्र आन्दोलन से सम्पूर्ण कानून व्यवस्था और सरकार पूरी तरह से ध्वस्त हो गयी है। भारत सरकार यह सभी घटनाओं के प्रति जागरूक है। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक भी हो गयी है तथा बीएसएफ भी एलर्ट है। बंगलादेश के आन्दोलन में बड़ा हिस्सा भारत एवं हिन्दू विरोधी ऐसे समुदाय का है जिसमें जमाते इस्लाम की प्रमुख भूमिका है। इस आन्दोलन में जान—बूझकर हिन्दुओं को निशाना बनाकर जगह-जगह पर हमला किया जा रहा है। घरों को लूटना, जलाना, मन्दिर तोड़ना, मूर्तियां तोड़ना और हिन्दुओं की हत्या का ताण्डव चल रहा है। भारत सरकार सभी स्थिति पर नजर रखकर कदम उठा रहा है जिसका अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद पुरजोर समर्थन करता है। लोगों ने कहा कि मांग है कि बंगलादेश के हिन्दुओं की रक्षा की जाय और वहां के हिन्दुओं की रक्षा हेतु अब भी बंगलादेश में नियन्त्रण करने वाली सेना प्रमुख से सीधी बात की जाय। कुछ वर्ष पहले जब इस तरह की घटना हुई थी तब भारत सरकार बंगलादेश के सेना प्रमुख से सीधी बातचीत करके हिन्दुओं की रक्षा करने के लिये उन्हें बाध्य किया था। पूर्ण विश्वास है कि भारत सरकार तत्काल बंगलादेश के सेना प्रमुख से बात करके वहां के हिन्दुओं की रक्षा करेगी।
इस अवसर पर डा. वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रान्त अध्यक्ष राष्ट्रीय छात्र परिषद, प्रभाकर तिवारी प्रान्तीय उपाध्यक्ष हिन्दू एडवोकेट फोरम, राकेश श्रीवास्तव विभागध्यक्ष अहिप, कृष्ण दत्त दुबे कार्याध्यक्ष, चन्द्र प्रकाश तिवारी विभाग महामंत्री, रूद्र प्रताप श्रीवास्तव विभाग मंत्री, रमेश मिश्रा विभाग उपाध्यक्ष, शशांक सौरभ नगर महामंत्री, आशीष श्रीवास्तव ब्लाक मंत्री सिकरारा, चन्द्रभूषण दुबे विभागाध्यक्ष हिन्दू एडवोकेट फोरम, चन्द्रभान सिंह, संजय प्रजापति, सुजीत सिंह नगर मंत्री, अजय पाण्डेय जिलाध्यक्ष अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जौनपुर :विद्यार्थियों ने तिरंगा लेकर लगाई दौड

0

जौनपुर । विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों ने तिरंगा लेकर लगाई दौड़

  • कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की कराई शुरुआत
  • नोडल अधिकारी प्रो. मनोज के साथ विद्यार्थियों ने गाया तिरंगा गीत


जौनपुर. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मंगलवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने विजयी विश्व तिरंगा प्यारा… गीत गाया। विश्वविद्यालय में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को तिरंगा दौड़ का आयोजन किया गया. दौड़ के पहले सरस्वती सदन के सामने लगे 100 फीट की ऊँचाई पर  तिरंगे को कुलपति ने फरहाया. कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने अधिकारियों, शिक्षकों के साथ तिरंगा दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि हमारे देश ने स्वतंत्रता प्राप्त करने में बहुत सी कठिनाइयों का सामना किया है हमें गर्व है कि हम एकजुट राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहे है. हर घर तिरंगा अभियान हमें हमारे राष्ट्र के प्रति प्रेम और सम्मान का प्रतीक है.।


परीक्षा नियंत्रक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारी शान है. हमारा  राष्ट्र के प्रति प्रेम और समर्पण ही इसकी चमक को बरकरार रख पायेगा. उन्होंने तिरंगा दौड़ को एकता और अखंडता का उत्सव बताया. डॉ. अवधेश मौर्य के नेतृत्व में विद्यार्थी मुख्य द्वार से एकलव्य स्टेडियम तक तिरंगा लेकर दौड़ें. तिरंगा दौड़ में शामिल विद्यार्थी भारत माता की जय, वंदेमातरम के  नारे लगाते रहे. हर घर तिरंगा के नोडल अधिकारी डॉ मनोज मिश्र ने तिरंगा गीत गाकर जोश भर दिया. उन्होंने बताया कि बुधवार को विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक विनोद कुमार सिंह, प्रो. अजय द्विवेदी,  प्रो अविनाश पाथर्डीकर,उप कुलसचिव गण अमृतलाल,  दीपक कुमार सिंह, प्रो. सौरभ पाल, प्रो प्रदीप कुमार, प्रो अशोक कुमार श्रीवास्तव,  प्रो. रजनीश भास्कर,  प्रो. प्रमोद कुमार यादव,डॉ. मनीष प्रताप सिंह, डॉ. रसिकेश, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. सुनील कुमार,  डॉ. श्याम कन्हैया सिंह, डॉ. शशिकांत यादव, प्रियंका जायसवाल, डॉ. अमित वत्स, डॉ. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, डॉ. पी.के. कौशिक, रजनीश सिंह,डॉ राजेश सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे

NDA की सरकार संविधान की रक्षक,अधिवक्ता अशोक कुमार जाटव

0
NDA की सरकार संविधान की रक्षक,अधिवक्ता अशोक कुमार जाटव
NDA की सरकार संविधान की रक्षक,अधिवक्ता अशोक कुमार जाटव

NDA government is the protector of the Constitution, Advocate Ashok Kumar Jatav

जौनपुर । उच्चतम न्यायालय ने एक अगस्त को आदेश दिया कि एससी-एसटी के आरक्षण में क्रीमीलेयर लागू होगा।यानी कि कोटा में कोटा लागू करने का आदेश दिया,जिससे राज्य सरकार कोटा में कोटा लागू कर सकती है। जिसको लेकर करोड़ो अनुसूचित जाति व जनजाति समुदाय काफी नाराज व आक्रोशित हुआ जिसको लेकर अनुसूचित जाति व जनजाति आंदोलन करने को लेकर विचार विमर्श शुरू कर दिये अपने एससी-एसटी समाज व समुदाय की चिंता को देखते हुए, अविलंब भारतीय जनता पार्टी के एससी-एसटी सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की जिसके तहत प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह विचार और राय केवल सुप्रीम कोर्ट का व्यक्तिगत राय है। इसमें सरकार की कोई मंशा नही है।इस नियम में भाजपा सरकार इनकी किसी बात का समर्थन नहीं करती। MODI के कैबिनेट की बैठक में फ़ैसला हुआ कि एससी और एसटी में क्रीमी लेयर लागू करने का सुप्रीम कोर्ट का सुझाव को लागू नहीं किया जाएगा।

कैबिनेट के फ़ैसले की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि -बाबा साहब ने संविधान लिखते समय एससी और एसटी में क्रीमी लेयर का प्रावधान नहीं किया था। NDA केंद्र सरकार उसी स्थिति को बनाए रखेगी। प्रधानमंत्री ने देश के सभी अनुसूचित जाति व जनजाति समाज को आश्वस्त किया कि कोटा में कोटा लागू नही होगा । सुप्रीम कोर्ट के आदेश को रोक लगाने के लिये अगर जरूरत होगी तो मेरी सरकार उसको अध्यादेश लाकर रोकेगी। नरेंद्र मोदी के इस फैसले पर वाराणसी महानगर उपाध्यक्ष अधिवक्ता अशोक कुमार जाटव ने प्रधानमंत्री का धन्यवाद दिया। अशोक ने कहा कि एनडीए की सरकार संविधान की रक्षक है और देश मे संविधान ही लागू रहेगा। कोर्ट का सुझाव ख़ारिज होगा।

यह भी पढ़े : आशुलिपिक पद के आवेदन पत्र की अंतिम तिथि 28 अगस्त तक 

यह भी पढ़े : पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 28 वें दीक्षांत समारोह क लिए 51 समितियां गठित 

यह भी पढ़े : जिलाजीत यादव की कुर्बानी देश नहीं भूलेगा- विधायक जगदीश नारायण राय

हरियाली तीज उत्सव कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा  

0
हरियाली तीज उत्सव कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा  
हरियाली तीज उत्सव कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा  

#सावन का महीना हमारे देश की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक हरियाली तीज  मानव के बीच के अनूठे संबंध को भी दर्शाता है -माया टंडन  

 JAUNPUR NEWS: लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा हरियाली तीज सावन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन स्थान राजमहल में किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हरियाली तीज उत्सव,उमंग और हर्षोल्लास से मनाया। क्लब की समस्त सदस्यों ने हरे रंग के परिधान पहनें। संयोजक उर्मिला सिंह ने समस्त सखियों का हल्दी कुमकुम लगाकर व बालो में गजरा लगाकर स्वागत किया। सभी को चूड़ी, मेहंदी बिन्दी व उपहार भेंट किए।इस अवसर पर तीज पर आधारित संस्कृतिक कार्यक्रम हुआ, जिसमें  लोकगीत और लोकनृत्य शामिल रहे। और लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। 

 इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष नगर पालिका परिषद माया टंडन ने कहा कि सावन में संपूर्ण धरती खिल जाती है। हमारा पूरा पर्यावरण हरियाली से आच्छादित है। यहां कोने-कोने में हरियाली है। सावन का महीना हमारे देश की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है एवं प्रकृति और मानव के बीच के अनूठे संबंध को भी दर्शाता है।

  उन्होंने कहा कि धार्मिक मान्यता के अनुसार हरियाली तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से धन-ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। साथ ही दाम्पत्य जीवन में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इस शुभ तिथि पर सुहागिन महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र और रक्षा के लिए महादेव और माता पार्वती की पूजा और व्रत करती हैं।

 प्रधानाचार्या अल्का साहू ने कहा कि इस तरह का आयोजन आपसी सौहार्द बढ़ाता है। उन्होंने बताया कि हरियाली तीज का व्रत शीघ्र विवाह और सुखद वैवाहिक के लिए सबसे उत्तम माना गया है। कहते हैं सावन में हरियाली तीज ही वो दिन था, जब माता पार्वती की श्रद्धा देखकर भोले भंडारी प्रसन्न हुए थे और उन्होंने पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकारा था। इसलिए इस दिन जो कोई भी पूरी श्रद्धा के साथ गौरी-शंकर की पूजा करता है, उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। इस अवसर पर पूजा त्रिपाठी,कविता वर्मा, गीता गुप्ता, रविन्द्र कालरा, संगीता गुप्ता, सोनी जायसवाल, कल्पना सिंघानिया, डा प्रकाशनी श्रीवास्तव, ज्योति शाह, पुष्पा श्रीवास्तव, रविन्दर कौर, रीना केडिया, गायत्री साहू, हेमा श्रीवास्तव आदि उपस्थित रही।

यह भी पढ़े : कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने हर घर तिरंगा अभियान की करी शुरुआत   

यह भी पढ़े : आशुलिपिक पद के आवेदन पत्र की अंतिम तिथि 28 अगस्त तक 

यह भी पढ़े : JAUNPUR:शांति भंग में पांच अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाजीत यादव की कुर्बानी देश नहीं भूलेगा- विधायक जगदीश नारायण राय

0
जिलाजीत यादव की कुर्बानी देश नहीं भूलेगा- विधायक जगदीश नारायण राय
जिलाजीत की कुर्बानी देश कभी नहीं भूलेगा- विधायक जगदीश नारायण राय

पांचवें शहादत दिवस पर शहीद स्थल इजरी बहादुरपुर मार्ग से
निकली गई तिरंगा यात्रा

जौनपुर। पुलवामा में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों से मुठभेड़ में वीरगति प्राप्त करने वाले जौनपुर के जिलाजीत यादव के  पांचवे शहादत दिवस पर सोमवार को उनके सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में जिले के सैकड़ों लोग शामिल हुए, जिन्होंने शहीद जिलाजीत यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की और देशभक्ति के नारों से माहौल को गूंजायमान कर दिया।


इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मंत्री और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय ने शहीद के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और कहा कि जिलाजीत यादव जैसे वीर जवानों की कुर्बानी को देश कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने कहा कि उनकी शहादत ने देशवासियों को आतंकवाद के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा दी है और हम सबको उनके बलिदान से सीख लेकर देश की सुरक्षा के लिए समर्पित रहना चाहिए।

विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि जिलाजीत यादव ने सेना में नौकरी के दौरान देश की हिफाजत में अपना प्राण न्योछावर किया है। यह राष्ट्र के लिए उनके द्वारा किया गया बलिदान, देश सदियों तक याद रखेगा। सांसद ने कहा कि शहीद जिलाजीत  यादव से सदैव नौजवानों को राष्ट्र एवं समाज के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलती रहेगी। ऐसे माता-पिता धन्य हैं, जिनके पुत्र राष्ट्र के लिए बलिदान देने जैसा गौरवमयी कार्य करने का अवसर प्राप्त करते हैं।

तिरंगा यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस यात्रा का उद्देश्य न केवल शहीद को श्रद्धांजलि देना था, बल्कि युवाओं को देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देना भी था। यात्रा के अंत में, शहीद के परिवार के सदस्यों और स्थानीय अधिकारियों ने मिलकर शहीद के स्मारक पर पुष्प अर्पित किए और उनके बलिदान को याद किया। शहीद के चाचा जवाहिर यादव सभी का स्वागत किया। श्रद्धांजलि समारोह को सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  राज बहादुर यादव,सपा पूर्व जिला अवध नाथ पाल, नंदलाल यादव, लालरत्नाकर,शिवसन्त यादव पोलहन मौर्या, अशोक यादव प्रधान,अंद्रेश यादव, अशोक यादव,विजय शंकर यादव आदि लोगों ने सम्बोधित किया।

स्मारक स्थल से  निकाली तिरंगा यात्रा, देश भक्ति के लगे नारे

अमर शहीद जिलाजीत यादव के शहीद स्मारक तिरंगा यात्रा  सोमवार को  नंदलाल यादव और विजय शंकर यादव के नेतृत्व में तिरंगा रैली का शुभारंभ किया गया। इस तिरंगा यात्रा में दोपहिया वाहनों पर सवार होकर लगभग सैकड़ों युवाओं द्वारा हाथ में झंडे लेकर देश भक्ति की भावना दिखाई। तिरंगा रैली में देशभक्ति के तराने गूंजते रहे। यह भव्य तिरंगा यात्रा सिरकोनी बाजार  के मुख्य मार्गों से होते हुए गांव के बीच में पहुंची। यात्रा का समापन शहीद जिलाजीत  की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।nइस मौके पर गांव की सरपंच सुमन देवी ने कहा कि आज हर व्यक्ति देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ दिखाई दे रहा है।

कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने हर घर तिरंगा अभियान की करी शुरुआत   

0
कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने हर घर तिरंगा अभियान की करी शुरुआत   
कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने हर घर तिरंगा अभियान की करी शुरुआत   

#Vice Chancellor Prof. Vandana Singh started the tricolor campaign for every house jaunpur

जौनपुर :वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सोमवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने की.उन्होंने सरस्वती सदन में अधिकारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को तिरंगा शपथ दिलाई और विद्यार्थियों से हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया विद्यार्थियों ने शपथ लिया कि वह  तिरंगा फहराएंगे, स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों की भावना का सम्मान करेंगे और भारत के विकास और प्रगति के प्रति स्वयं को समर्पित करेंगे. कार्यक्रम की शुरुआत गांधी वाटिका से हुई. महात्मा गांधी को नमन किया गया. कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान हमारे लिए अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश के प्रति अपना प्यार और सम्मान दिखाने का एक तरीका है l

कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने हर घर तिरंगा अभियान की करी शुरुआत   
????????????????????????????????????

यह हमें न केवल अपने देश के इतिहास को याद दिलाता है बल्कि एक राष्ट्र के रूप में हमें एक दूसरे के करीब लाता है। हमारा विश्वविद्यालय छात्रों के साथ साथ सभी में देशभक्ति की भावना को प्रेरित करने के लिए इस अभियान को  आइए हम सभी अपने घरों में गर्व से झंडा फहराकर अपने देश के प्रति अपना प्यार दिखाएं. हर घर तिरंगा के नोडल अधिकारी प्रो मनोज मिश्र ने कहा कि घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो गई है. हम सभी लोग अपने गाँव,अपने पड़ोस औरअपने घर तिरंगा फहराएँगे. उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को विद्यार्थियों द्वारा  तिरंगा दौड़,14 अगस्त को कुलपति ,समस्त अधिकारी, शिक्षक-विद्यार्थियों, एवं कर्मचारी द्वारा तिरंगा यात्रा और 15 अगस्त को ध्वजारोहण एवं पूर्व सैनिकों का सम्मान किया जाएगा. इस अवसर पर छात्रा स्वाति सिंह द्वारा  काकोरी ट्रैन एक्शन के बारे में सभी को विस्तार से बताया.इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय राय, परीक्षा नियंत्रक विनोद कुमार सिंह, उप कुलसचिव गण अमृतलाल,बबीता सिंह, प्रो अजय प्रताप सिंह, प्रो अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. रजनीश भास्कर,  प्रो. प्रमोद कुमार यादव, प्रो. गिरिधर मिश्र,  डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अन्नू त्यागी, शशिकांत यादव, डॉ. अवधेश मौर्य,डॉ. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, डॉ. पी.के. कौशिक,राज नारायण सिंह,रजनीश सिंह,डॉ राजेश सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे. 

यह भी पढ़े : पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 28 वें दीक्षांत समारोह क लिए 51 समितियां गठित