Home Blog Page 25

KHUTHAN NEWS,बृक्ष ही जीवन है,हरा पेड़ काटने वालों पर होगी कार्रवाई

0
KHUTHAN NEWS,बृक्ष ही जीवन है,हरा पेड़ काटने वालों पर होगी कार्रवाई
JAUNPUR NEW

KHUTHAN NEWS :बृक्ष ही जीवन है,हरा पेड़ काटने वालों पर होगी कार्रवाई

खुटहन (जौनपुर) ब्लाक मुख्यालय पर सोमवार को आयोजित बृक्ष संरक्षण गोष्ठी को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय वन अधिकारी शोभनाथ यादव ने कहा कि धरा पर जब तक हरे भरे बृक्ष हैं तभी तक जीवन है। बृक्ष के अभाव में जीवन असंभव है। बृक्षो के अंधाधुंध कटान से पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ रहा है। हम सब की जिम्मेदारी है कि एक पेड़ मां के नाम पर लगाकर इस विकट समस्या के निदान का सहभागी बनें।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चोरी छिपे बृक्षो के कटान की जानकारियां जुटाई जा रही है। ऐसे लकड़हारो की तलाश भी कराई जा रही है। अधिनस्थों को निर्देशित किया कि उन्हें चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराएं। इस मौके पर उप क्षेत्रीय वन अधिकारी जयहिंद यादव,वन दरोगा ईश्वर चन्द्र,अनुज यादव, दुर्गेश यादव,सुरेश चंद्र आदि मौजूद रहे l

विधि विभाग की छात्र-छात्राओं ने जागरूकता शिविर में लिया भाग 

0
विधि विभाग की छात्र-छात्राओं ने जागरूकता शिविर में लिया भाग 
विधि विभाग की छात्र-छात्राओं ने जागरूकता शिविर में लिया भाग 

JAUNPUR NEWS जौनपुर : राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर आज  एक रैली एवं विधिक जागरूकता शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर द्वारा दत्तोपंत ठेंगड़ी ‌ विधिक सेवा एवं सहायता विभाग पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के सहयोग से ‌ जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार शशि के निर्देशन एवं सचिव पूर्णकालिक प्रशांत कुमार सिंह की देखरेख में आयोजित किया गया।‌ इस रैली एवं विधिक सहायता जागरूकता शिविर में सचिव पूर्ण कालिक अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह कुलपति डॉक्टर वंदना सिंह ‌ वीर बहादुर सिंहपूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर ‌ प्राचार्य डॉ विनोद कुमार डॉक्टर वनिता सिंह डॉक्टर राजन तिवारी सहित ‌ विधि विभाग के समस्त प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं ‌ एवं मीडिया तथा विश्वविद्यालय के संभ्रांत लोग  ‌ और प्राधिकरण के सुनील कुमार मौर्य और राकेश यादवऔर आसपास के लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।

रैली का शुभारंभ विधि विभाग से प्रारंभ होकर विश्वविद्यालय परिसर के चक्रमण में के साथ समाप्त हुआ। जिसमें विधि विभाग की छात्र-छात्राओं ने बड़े ही उत्साह से भाग लिया‌ और विधि का ज्ञान हमारा सम्मान ‌ विधि का ज्ञान मुकदमों का अवसान जागरूक हो देश हमारा विधि का ज्ञान मिले अति न्यारा देश की रक्षा कौन करेगा विधि का ज्ञान करेगा युवा शक्ति भारत की शक्ति संविधान का सम्मान  हमारा मान ‌ भारत माता की जय वंदे मातरम के तारों से संपूर्ण परिसर गूंज उठा

अंत में प्राधिकरण के सचिव अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार सिंह ने छात्रों पर अध्यापकों एवं उपस्थित पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सभी लोगों को विधिक जागरूकता साक्षरता के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि केवल विधिक रूप से जागरूकता और विधिक साक्षरता से ही न्याय और संविधान की रक्षा होगी‌ लोकतंत्र और संविधान की रक्षा विधिक रूप से जागरूक लोगों और न्यायपालिका के द्वारा ही संभव है

कुलपति डॉक्टर वंदना सिंह वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा सबके लिए न्याय और सबको जागरुक होकर देश के होनहार कर्णधार बनने के लिए प्रेरित किया गया ‌ और छात्रों को भविष्य में विधि के क्षेत्र में उच्च पद पर जाने के लिए प्रेरित किया गया ।

इस रैली और विधिक जागरूकता साक्षरता तस्वीर को डॉक्टर विनोद कुमार आचार्य डॉक्टर वनिता सिंह डॉक्टर राजन तिवारी एवं अन्य प्राध्यापकों के द्वारा भी संबोधित किया गया ‌ इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा छात्रों को कलम और डायरी का वितरण भी किया गया

डॉ दिलीप कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल जनपद न्यायालय जौनपुर के द्वारा लोक अदालत डिफेंस सिस्टम मध्यस्थता तंत्र पैनल लेयर्स और पैरालीगल वॉलिंटियर्स के बारे में बताते हुए कहा गया कि 8 लाख आपराधिक  मुकदमों का निस्तारण 3 वर्ष में डिफेंस सिस्टम के द्वारा किया गया है। जो एक कीर्तिमान है

SHAHGANJ NEWS,पैनल में छिपाई गई 90 लीटर अवैध शराब बरामद

0
SHAHGANJ NEWS,पैनल में छिपाई गई 90 लीटर अवैध शराब बरामद
SHAHGANJ NEWS,पैनल में छिपाई गई 90 लीटर अवैध शराब बरामद

SHAHGANJ NEWS जौनपुर:शाहगंज रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसी कोच के पैनल में छिपाई गई 90 लीटर अवैध शराब बरामद की। बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त चेकिंग में यह सफलता मिली।

जानकारी के अनुसार, जयनगर क्लोन एक्सप्रेस के एसी कोच B9 में पैनल के पीछे से 10 बोरियों में रखी शराब बरामद हुई, जिनमें रॉयल स्टैग और सिग्नेचर ब्रांड की कुल 120 बोतलें पाई गईं। पुलिस ने पूरी कार्रवाई पूरी कर शराब को कब्जे में ले लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, बरामद शराब बिहार में तस्करी के लिए भेजी जा रही थी। पुलिस अब तस्करों की पहचान में जुट गई है और आगे की जांच जारी है।

खाड़ी देश में युवक की मौत,शव पहुंचते ही मचा कोहराम

0
खाड़ी देश में युवक की मौत,शव पहुंचते ही मचा कोहराम
खाड़ी देश में युवक की मौत,शव पहुंचते ही मचा कोहराम

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, तीन बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया

खेतासराय (जौनपुर): क्षेत्र के मनेछा गांव में सोमवार को उस समय मातमी सन्नाटा पसर गया जब खाड़ी देश में कार्यरत युवक का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। शव घर पहुंचते ही परिजनों के क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। हर किसी की आंखें नम हो उठीं।

मिली जानकारी के अनुसार, मनेछा गांव निवासी रविन्द्र बिन्द (35 वर्ष) पुत्र राम प्रताप बिंद बीते कई वर्षों से खाड़ी देश दुबई में रहकर प्लंबरी (पलंबर) का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। रोजी-रोटी की तलाश में विदेश गए रविन्द्र के परिवार को दीपावली के दिन ऐसी दर्दनाक खबर मिलेगी, किसी ने सोचा भी नहीं था।

बताया जाता कि 20 अक्टूबर को दीपावली के दिन कार्य के दौरान रविन्द्र के ऊपर छत से कोई औजार उसके सिर पर अचानक गिर गया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। सहकर्मियों ने जब अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। सहकर्मियों ने घटना की सूचना कंपनी प्रशासन और स्थानीय दूतावास को दी, जिसके बाद आवश्यक औपचारिकताओं के बाद शव को भारत भेजा गया। सोमवार की सुबह जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पत्नी सरोजा देवी बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। तीन मासूम बच्चे अंश (10 वर्ष), अंकुश (7 वर्ष) और मुकेश (3 वर्ष) अपने पिता के पार्थिव शरीर को देख कर बिलख उठे। पूरा गांव शोक में डूब गया। परिजनों ने शव को पिलकिछा घाट पर अंतिम संस्कार दिया जहाँ मृतक के पिता राम प्रताप बिन्द ने नम आंखों ने मुखाग्नि दिया।

श्रीमद्भागवत के छठवें दिन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

0
श्रीमद्भागवत के छठवें दिन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
श्रीमद्भागवत के छठवें दिन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

कृष्ण-रुक्मिणी विवाह की झांकी देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध

प्रयागराज। बदल का पूरा बरेठी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के विवाह प्रसंग का वर्णन सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। व्यास पीठ पर विराजमान व्यास बद्री नारायण शुक्ल, चंदन जी महाराज ने रास पांच अध्याय का वर्णन करते हुए कहा कि उनमें गाये जाने वाले पंच गीत भागवत के पंच प्राण हैं जो भी ठाकुरजी के इन पांच गीतों को भाव से गाता है वह भव पार हो जाता है।कथा में भगवान का मथुरा प्रस्थान, कंस का वध, महर्षि संदीपनी के आश्रम में विद्या ग्रहण करना, कालयवन का वध, उधव गोपी संवाद, ऊधव द्वारा गोपियों को अपना गुरु बनाना, द्वारका की स्थापना एवं रुक्मणी विवाह के प्रसंग का संगीतमय भावपूर्ण पाठ किया गया।भगवान श्रीकृष्ण रुक्मणी के विवाह की झांकी ने सभी को खूब आनंदित किया। कथा के दौरान भक्तिमय संगीत ने श्रोताओं को आनंद से परिपूर्ण किया। कथावाचक ने भागवत कथा के महत्व को बताते हुए कहा कि जो भक्त प्रेमी कृष्ण-रुक्मणी के विवाह उत्सव में शामिल होते हैं उनके वैवाहिक जीवन मे जो समस्या होती हैं हमेशा के लिए समाप्त हो जाती हैं। महाराज जी ने कहा कि जीव परमात्मा का अंश हैं। कथा के क्रम में चंदन महाराज जी ने कहा कि महारास में भगवान श्रीकृष्ण ने बांसुरी बजाकर गोपियों का आह्वान किया और महारास लीला के द्वारा ही जीवात्मा परमात्मा का ही मिलन हुआ।जीव और ब्रह्म के मिलने को ही महारास कहते है। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने 16 हजार कन्याओं से विवाह कर उनका उद्धार किया। भगवान श्रीकृष्ण रुकमणि के विवाह की मंत्रमुग्ध झांकी देख श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।इस अवसर पर मुख्य यजमान मोहन मिश्रा, दलीप मिश्रा, चन्द्र शेखर मिश्रा, जगदीश मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

jaunpur news:विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन  

0

JAUNPUR NEWS जौनपुर : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रशांत कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर सुशील कुमार शशि के निर्देशन व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर श्री प्रशांत कुमार सिंह की देख-रेख में ‘‘विधिक सेवा दिवस’’ के अवसर पर आज 09 नवम्बर को ‘‘जिला कारागार जौनपुर’’ में विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन कर विधिक सेवा दिवस को उत्सव के रूप में मनाया गया। सचिव द्वारा उपस्थित लोगों को विधिक सेवा दिवस के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करायी गयी और साथ ही राष्ट्रीय/राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की समस्त योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन डा0 दिलीप कुमार सिंह, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल द्वारा लीगल एड डिफेंस काउंसिल द्वारा प्राप्त निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया।

इस अवसर श्री सुबाष पाण्डेय जेलर, सुषमा शुक्ला, श्री नन्दकिशोर डिप्टी जेलर, डा0 विनय कुमार राव चिकित्साधिकारी व कारागार के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण व श्री सुनील कुमार मौर्य, डाटा इन्ट्री आपरेटर, पी0एल0वी0 श्री शिवशंकर सिंह, सुबाष चन्द्र यादव, सुनील कुमार व जेल के पी0एल0वी0 दिलीप कुमार सिंह, राहिल व अन्य बन्दीगण उपस्थित रहें।विधिक सेवा दिवस पर जनपद के तहसीलों, ब्लाकों एवं विद्यालयों व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं दूरस्थ ग्रामीणों में पराविधिक स्वंय सेवकगण व आशा बहुओं एवं आगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर लगाकर राष्ट्रीय/राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की समस्त योजनाओं व निःशुल्क विधिक सहायता, महिलाओं के अधिकारों व अन्य कानूनों की जानकारी प्रदान करायी गयी।

शाहगंज की बेटी ने रचा इतिहास बनी चौथी वंदे भारत ट्रेन’ की पायलट

0

शाहगंज (जौनपुर)। जौनपुर जनपद के शाहगंज क्षेत्र की बेटी सुष्मिता जॉन ने एक बार फिर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित कर दिया है। मूल रूप से ग्रामसभा भादी की निवासी सुष्मिता ने रेलवे में कार्यरत रहते हुए देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को संचालित कर एक नया इतिहास रच दिया है।

सुष्मिता, जो वर्तमान में भारतीय रेल में लोको पायलट के रूप में कार्यरत हैं, 8 नवम्बर 2025 को वाराणसी से खजुराहो के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को सफलतापूर्वक चलाया। यह वही ट्रेन है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। तेज रफ्तार और आधुनिक तकनीक से सुसज्जित इस ट्रेन को सुष्मिता ने 110 किलोमीटर प्रति घंटा से लेकर 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पर सुरक्षित रूप से संचालित किया।

शिक्षा के क्षेत्र में भी सुष्मिता का सफर प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट थॉमस इंटर कॉलेज, शाहगंज से पूरी की। उल्लेखनीय है कि उनके पिता बी.पी. जॉन इसी कॉलेज में गणित के प्रवक्ता हैं। सुष्मिता ने बी.टेक (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री हासिल कर तकनीकी क्षेत्र में अपनी मजबूत नींव रखी।

सन् 2018 में सुष्मिता की पहली नियुक्ति भारतीय रेल के मुरादाबाद मंडल में हुई थी। वहां से उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और तकनीकी दक्षता के दम पर धीरे-धीरे ऊँचाइयाँ हासिल कीं। आज वे देश की उन चुनिंदा महिला लोको पायलटों में शामिल हैं जिन्होंने वंदे भारत जैसी हाईस्पीड ट्रेन का संचालन किया है।

उनकी इस उपलब्धि से शाहगंज ही नहीं बल्कि पूरे जनपद जौनपुर में हर्ष और गर्व की लहर दौड़ गई है। क्षेत्रवासियों ने सुष्मिता को “शाहगंज की शान” बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।

सुष्मिता जॉन ने यह साबित कर दिया कि लगन, शिक्षा और आत्मविश्वास के बल पर बेटियाँ किसी भी क्षेत्र में इतिहास रच सकती हैं।

बिहार के मधुबनी जिले में अखिलेश के संग डा. सूर्यभान ने भरी हुंकार

0

राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर लगातार कर रहे हैं प्रचार

उमड़ते जन सैलाब में दिख रही बदलाव की लहर : डॉ सूर्यभान

जौनपुर । शाहगंज तहसील के डेहरी निवासी युवा सपा नेता डॉक्टर सूर्यभान यादव ने बिहार के मधुबनी जिले समेत अन्य कई जिलों में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ प्रचार- प्रसार करके हुंकार भरी।उन्होंने बताया की उमड़ते जन- सैलाब से यह पता चल रहा है कि यह बदलाव की लहर है और जो परिवर्तन की ओर कदम बढ़ाचुकी है। वे बिहार में लगभग 10 दिनों से प्रचार- प्रसार में जुटे हैं ।

जौनपुर जिले के समाजवादी पार्टी के युवा नेता डॉ. सूर्यभान यादव बिहार जिले में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं, इस दौरान उन्हें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ भी कई जनसभाओं में शामिल होने का अवसर मिला। उन्होंने विभिन्न जनसभाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ हुंकार भरी, जिसमें मुजफ्फरपुर की बिस्फी विधानसभा समेत पटना, हाजीपुर, वैशाली,दरभंगा, मधुबनी में उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ प्रचार -प्रसार में लग रहे। सत्ता पक्ष की कमियों को गिनाते हुए और महागठबंधन के पक्ष में वोट की अपील करते रहे।

बिहार के मधुबनी जिले में अखिलेश के संग डा. सूर्यभान ने भरी हुंकार

उन्होंने कहा कि सभी जनसभाओ में उमड़ती भीड़ से बदलाव की लहर साफ दिखाई दे रही है।अखिलेश व तेजस्वी की जोड़ी बदलाव की एक नई उम्मीद बनी है। डॉ सूर्यभान यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया लक्ष्य को केंद्रित करते हुए बिहार में चुनाव प्रचार में अपनी टीम के साथ लग रहे , आगे भी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जैसा निर्देश होगा उस पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर बिहार में कई जगह राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात हुई। उन्होंने बिहार प्रचार प्रसार के लिए उत्साह वर्धन भी किया।

ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत,गांव में मचा कोहराम

0
Oplus_131072

छोटेलाल बिन्द के घर का बुझ गया इकलौता चिराग

खेतासराय (जौनपुर): थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मानीकलां (पश्चिम बजरंग नगर) में रविवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को दहला दिया। ग्राम निवासी सन्नी बिन्द ऊर्फ करन (24 वर्ष) पुत्र छोटेलाल बिन्द की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सन्नी की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।

मिली जानकारी के अनुसार, सन्नी रविवार की सुबह करीब 8 बजे वे रोज की भांति रेलवे लाइन की तरफ टहलने निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उस समय उन्होंने कानों में ईयरफोन लगाया हुआ था, जिसके कारण उन्हें ट्रेन के आने की आवाज सुनाई नहीं दी और वे ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे सन्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

स्टेशन अधीक्षक ख़ेतासराय ने इस घटना की सूचना खेतासराय पुलिस को दी। सूचना पाकर चौकी इंचार्ज शैलेन्द्र राय एस आई कपिल देव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक सन्नी बिन्द एक होनहार छात्र थे और वर्तमान में राधा वल्लभ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, इमामपुर (खुटहन, जौनपुर) से बैचलर ऑफ फार्मेसी (B.Pharma) द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे। वे अपने माता-पिता के इकलौते संतान थे। उनकी मां चन्द्रकला देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं, जबकि पिता छोटेलाल बिन्द रोजी-रोटी के सिलसिले में मुम्बई रहते हैं। सन्नी की असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। पड़ोसी और रिश्तेदार शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं।

JAUNPUR CRIME,पुलिस ने धोखाधड़ी में गंवाए गए रुपये हुए  बरामद 

0
JAUNPUR CRIME,पुलिस ने धोखाधड़ी में गंवाए गए रुपये हुए  बरामद 
JAUNPUR CRIME,पुलिस ने धोखाधड़ी में गंवाए गए रुपये हुए  बरामद 

JAUNPUR CRIME जौनपुर: पुलिस द्वारा गुमशुदा मोबाइल फोन एवं धोखाधड़ी में गंवाए गए रुपये बरामद कर संबंधित स्वामियों को सुपुर्द आमजन ने पुलिस की सराहना करते हुए जताया आभार-जनपद जौनपुर पुलिस द्वारा जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान मोबाइल बरामदगी अभियान” एवं “साइबर फ्रॉड धन वापसी पहल” के अंतर्गत उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है। इस अभियान के तहत  साइबर थाने की पुलिस टीम द्वारा तकनीकी माध्यमों से ट्रेस कर गुमशुदा मोबाइल फोन तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी (फ्रॉड) के प्रकरणों में ठगे गए रुपये बरामद किए गए, जिन्हें विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर संबंधित स्वामियों को सुपुर्द किया गया। बरामदगी एवं धन वापसी के दौरान अपने मोबाइल व धन प्राप्त करने वाले लोगों ने जौनपुर पुलिस के प्रति गहरी संतुष्टि एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “पुलिस की सक्रियता और तत्परता से हमारा विश्वास और मजबूत हुआ है।

श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, श्री आयुष श्रीवास्तव द्वारा पुलिस टीमों के इस उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए कहा गया कि जनता की सेवा एवं विश्वास बहाली हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। गुमशुदा संपत्ति व साइबर फ्रॉड मामलों में धन वापसी हेतु पुलिस पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। इस अवसर पर यह भी अपील की गई कि नागरिक किसी भी प्रकार के ऑनलाइन लेनदेन में सतर्कता बरतें एवं किसी अज्ञात लिंक, कॉल या संदेश पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।