Home Blog Page 251

जिलाजीत यादव की कुर्बानी देश नहीं भूलेगा- विधायक जगदीश नारायण राय

0
जिलाजीत यादव की कुर्बानी देश नहीं भूलेगा- विधायक जगदीश नारायण राय
जिलाजीत की कुर्बानी देश कभी नहीं भूलेगा- विधायक जगदीश नारायण राय

पांचवें शहादत दिवस पर शहीद स्थल इजरी बहादुरपुर मार्ग से
निकली गई तिरंगा यात्रा

जौनपुर। पुलवामा में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों से मुठभेड़ में वीरगति प्राप्त करने वाले जौनपुर के जिलाजीत यादव के  पांचवे शहादत दिवस पर सोमवार को उनके सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में जिले के सैकड़ों लोग शामिल हुए, जिन्होंने शहीद जिलाजीत यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की और देशभक्ति के नारों से माहौल को गूंजायमान कर दिया।


इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मंत्री और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय ने शहीद के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और कहा कि जिलाजीत यादव जैसे वीर जवानों की कुर्बानी को देश कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने कहा कि उनकी शहादत ने देशवासियों को आतंकवाद के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा दी है और हम सबको उनके बलिदान से सीख लेकर देश की सुरक्षा के लिए समर्पित रहना चाहिए।

विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि जिलाजीत यादव ने सेना में नौकरी के दौरान देश की हिफाजत में अपना प्राण न्योछावर किया है। यह राष्ट्र के लिए उनके द्वारा किया गया बलिदान, देश सदियों तक याद रखेगा। सांसद ने कहा कि शहीद जिलाजीत  यादव से सदैव नौजवानों को राष्ट्र एवं समाज के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलती रहेगी। ऐसे माता-पिता धन्य हैं, जिनके पुत्र राष्ट्र के लिए बलिदान देने जैसा गौरवमयी कार्य करने का अवसर प्राप्त करते हैं।

तिरंगा यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस यात्रा का उद्देश्य न केवल शहीद को श्रद्धांजलि देना था, बल्कि युवाओं को देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देना भी था। यात्रा के अंत में, शहीद के परिवार के सदस्यों और स्थानीय अधिकारियों ने मिलकर शहीद के स्मारक पर पुष्प अर्पित किए और उनके बलिदान को याद किया। शहीद के चाचा जवाहिर यादव सभी का स्वागत किया। श्रद्धांजलि समारोह को सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  राज बहादुर यादव,सपा पूर्व जिला अवध नाथ पाल, नंदलाल यादव, लालरत्नाकर,शिवसन्त यादव पोलहन मौर्या, अशोक यादव प्रधान,अंद्रेश यादव, अशोक यादव,विजय शंकर यादव आदि लोगों ने सम्बोधित किया।

स्मारक स्थल से  निकाली तिरंगा यात्रा, देश भक्ति के लगे नारे

अमर शहीद जिलाजीत यादव के शहीद स्मारक तिरंगा यात्रा  सोमवार को  नंदलाल यादव और विजय शंकर यादव के नेतृत्व में तिरंगा रैली का शुभारंभ किया गया। इस तिरंगा यात्रा में दोपहिया वाहनों पर सवार होकर लगभग सैकड़ों युवाओं द्वारा हाथ में झंडे लेकर देश भक्ति की भावना दिखाई। तिरंगा रैली में देशभक्ति के तराने गूंजते रहे। यह भव्य तिरंगा यात्रा सिरकोनी बाजार  के मुख्य मार्गों से होते हुए गांव के बीच में पहुंची। यात्रा का समापन शहीद जिलाजीत  की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।nइस मौके पर गांव की सरपंच सुमन देवी ने कहा कि आज हर व्यक्ति देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ दिखाई दे रहा है।

कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने हर घर तिरंगा अभियान की करी शुरुआत   

0
कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने हर घर तिरंगा अभियान की करी शुरुआत   
कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने हर घर तिरंगा अभियान की करी शुरुआत   

#Vice Chancellor Prof. Vandana Singh started the tricolor campaign for every house jaunpur

जौनपुर :वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सोमवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने की.उन्होंने सरस्वती सदन में अधिकारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को तिरंगा शपथ दिलाई और विद्यार्थियों से हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया विद्यार्थियों ने शपथ लिया कि वह  तिरंगा फहराएंगे, स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों की भावना का सम्मान करेंगे और भारत के विकास और प्रगति के प्रति स्वयं को समर्पित करेंगे. कार्यक्रम की शुरुआत गांधी वाटिका से हुई. महात्मा गांधी को नमन किया गया. कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान हमारे लिए अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश के प्रति अपना प्यार और सम्मान दिखाने का एक तरीका है l

कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने हर घर तिरंगा अभियान की करी शुरुआत   
????????????????????????????????????

यह हमें न केवल अपने देश के इतिहास को याद दिलाता है बल्कि एक राष्ट्र के रूप में हमें एक दूसरे के करीब लाता है। हमारा विश्वविद्यालय छात्रों के साथ साथ सभी में देशभक्ति की भावना को प्रेरित करने के लिए इस अभियान को  आइए हम सभी अपने घरों में गर्व से झंडा फहराकर अपने देश के प्रति अपना प्यार दिखाएं. हर घर तिरंगा के नोडल अधिकारी प्रो मनोज मिश्र ने कहा कि घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो गई है. हम सभी लोग अपने गाँव,अपने पड़ोस औरअपने घर तिरंगा फहराएँगे. उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को विद्यार्थियों द्वारा  तिरंगा दौड़,14 अगस्त को कुलपति ,समस्त अधिकारी, शिक्षक-विद्यार्थियों, एवं कर्मचारी द्वारा तिरंगा यात्रा और 15 अगस्त को ध्वजारोहण एवं पूर्व सैनिकों का सम्मान किया जाएगा. इस अवसर पर छात्रा स्वाति सिंह द्वारा  काकोरी ट्रैन एक्शन के बारे में सभी को विस्तार से बताया.इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय राय, परीक्षा नियंत्रक विनोद कुमार सिंह, उप कुलसचिव गण अमृतलाल,बबीता सिंह, प्रो अजय प्रताप सिंह, प्रो अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. रजनीश भास्कर,  प्रो. प्रमोद कुमार यादव, प्रो. गिरिधर मिश्र,  डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अन्नू त्यागी, शशिकांत यादव, डॉ. अवधेश मौर्य,डॉ. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, डॉ. पी.के. कौशिक,राज नारायण सिंह,रजनीश सिंह,डॉ राजेश सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे. 

यह भी पढ़े : पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 28 वें दीक्षांत समारोह क लिए 51 समितियां गठित 

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 28 वें दीक्षांत समारोह क लिए 51 समितियां गठित 

0
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 28 वें दीक्षांत समारोह के लिए 51 समितियां गठित 
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 28 वें दीक्षांत समारोह के लिए 51 समितियां गठित 

#वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर का 28 वां दीक्षांत समारोह18 सितम्बर को 

  • दीक्षांत समारोह की तैयारियों की संयोजकों के साथ हुई समीक्षा

जौनपुर :वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 28 वें दीक्षांत समारोह के आयोजन हेतु सोमवार को कुलपति सभागार में कुलपति प्रो.वंदना सिंह की अध्यक्षता में आयोजन समिति के संयोजकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने समिति के संयोजकों से बिन्दुवार प्रगति की जानकारी ली। साथ ही उसमें क्या-क्या काम हुए उसका विवरण भी जाना। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय का 28 वां दीक्षांत समारोह18 सितम्बर को आयोजित होगा। दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व है।

यह भी पढ़े : आशुलिपिक पद के आवेदन पत्र की अंतिम तिथि 28 अगस्त तक 

समीक्षा बैठक में कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि दीक्षांत समारोह से जुड़े सभी कार्य को सभी अधिकारी प्रशासनिक अधिकारी एवं पटल के सहायक प्राथमिकता पर करें। इस बाबत हमें  राजभवन से मिले दिशा निर्देश के आधार पर हमें कार्यवाही करनी होगी ताकि किसी भी तरह काम में विलंब ना हो ।

विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए 51 समितियों का गठन किया गया है। पीएच. डी. उपाधि धारकों को समय से सूचना देने की जिम्मेदारी उप कुलसचिव बबिता सिंह को दी गई है। दीक्षांत समारोह में आमंत्रित अतिथियों की सूची तैयार कर निमंत्रण भेजने की व्यवस्था के बारे में उप कुलसचिव अजीत प्रताप सिंह मेडल एडवाइजरी समिति के बारे में संयोजक अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो अजय द्विवेदी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व समन्वयक प्रो. राकेश यादव को दीक्षांत समारोह के पूर्व गोद लिए गए गावों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों की आपसी प्रतियोगिता कराने के बारे में और एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ राज बहादुर यादव के कार्य की प्रगति पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, परीक्षा नियंत्रक विनोद कुमार सिंह, ‌ प्रो अजय द्विवेदी, उप कुलसचिव अजीत कुमार सिंह, अमृत लाल, बबिता सिंह, प्रो अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. देवराज, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो.सौरभ पाल, प्रो. मनोज मिश्र,  प्रो. राज कुमार सोनी, प्रो. प्रमोद कुमार यादव, प्रो गिरिधर मिश्र,डॉ मनीष गुप्त, डॉ. अन्नू त्यागी डॉ.जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ अमित वत्स, डॉ. लक्ष्मी मौर्या, डॉ पी के कौशिक, राज नारायण सिंह समेत समिति के संयोजक उपस्थित रहे।

आशुलिपिक पद के आवेदन पत्र की अंतिम तिथि 28 अगस्त तक 

0
आशुलिपिक पद के आवेदन पत्र की अंतिम तिथि 28 अगस्त तक 
JAUNPUR NEWS

#आशुलिपिक पद के लिए आवेदन पत्र की अंतिम तिथि 28 अगस्त निर्धारित 

  • Last date of application for the post of stenographer fixed as 28th August in jaunpur

जौनपुर में आशुलिपिक पद के लिए भर्ती निकली है  स्थायी लोक अदालत के लिए एक आशुलिपिक जिला न्यायालय अथवा कलेक्ट्रेट के 65 वर्ष से कम आयु के सेवा निवृत्त कर्मियों को अधिकतम 2 वर्ष के लिये निर्धारित मानदेय पर अनुबन्ध के आधार पर कार्य लिये जाने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है। आशुलिपिक के एक पद हेतु जिला न्यायालय अथवा कलेक्टेªट न्यायालय के सेवा निवृत्त कर्मचारियों को एक निर्धारित मा रू० 9,000 – प्रतिमाह पर अनुबन्धित कर कार्य लिया जायेगा।


उक्त परिपेक्ष्य में एतदद्वारा अवगत कराया जाता है कि उक्त पदों पर कार्य करने के इच्छुक आवेदक आवश्यक विवरणों की प्रवृष्टि के साथ एवं पूर्व कार्यालय जहॉ से सेवा निवृत्त है, सेवा निवृत्ति प्रमाण सहित अपने आवेदन पत्र 28 अगस्त की सायं 05ः00 बजे तक कार्यालय, जिला विधिक सेवा  प्राधिकरण,दीवानी न्यायालय परिसर,जौनपुर में जमा कर सकते है अथवा पंजीकृत डाक से प्रेषित कर सकते है। उक्त तिथि एवं समय के उपरान्त प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा। उक्त जानकारी सचिव, जि0वि0से0प्रा0 सदस्य अध्यक्ष,स्थायी लोक अदालत सदस्य जनपद न्यायाधीश सदस्य चयन चयन समिति,जौनपुर ने दी है।

यह भी पढ़े : मुंगराबादशाहपुर अटेवा के अध्यक्ष बने डॉक्टर बी एल यादव

JAUNPUR:शांति भंग में पांच अभियुक्त गिरफ्तार

0

#TAFTISH OF CRIME JAUNPUR

JAUNPUR CRIME जौनपुर। सिकरारा पुलिस टीम ने पांच पुरुषो का शांति भंग में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेजा गया। जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन व निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकरारा पुलिस टीम द्वारा आज थाना क्षेत्र के भिन्न भिन्न गांव से शान्ति भंग के दृष्टिगत अन्तर्गत धारा 170/126/135 बी एन एस एस में कुल 05 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय भेजा जा रहा है।


गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता

  1. कमलेश गुप्ता पुत्र स्व0 श्रीनाथ गुप्ता निवासी ग्राम कसनही थाना सिकरारा ,सुरेश कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 श्रीनाथ गुप्ता निवासी ग्राम कसनही थाना सिकरारा, अंकित गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता निवासी ग्राम कसनही थाना सिकरारा , विकास सिंह पुत्र हरिपाल सिंह निवासी ग्राम लेधुआ थाना सिकरारा ,
  2. प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राजेन्द्र प्रसाद सिंह निवासी ग्राम लेधुआ थाना सिकरारा जनपद जौनपुर के निवासी है।

मुंगराबादशाहपुर अटेवा के अध्यक्ष बने डॉक्टर बी एल यादव

0

जौनपुर। डा बी एल यादव बने अटेवा मुंगराबादशाहपुर के अध्यक्ष एवं राजेश प्रचेता बने महामंत्री मुंगराबादशाहपुर BRC परिसर स्थित कम्पोजिट विद्यालय … पर आयोजित पेंशन संगोष्ठी में प्रदेश उपाध्यक्ष सतेन्द्र राय, जिला संयोजक चन्दन सिंह, जिला संयोजिका महिला विंग डॉ यामिनी सिंह एवं जिला कैडर प्रभारी टी यन यादव की उपस्थिति में बी यल यादव को पुनः मुंगराबादशाहपुर अटेवा का अध्यक्ष चुना गया एवं राजेश प्रचेता को महामंत्री चुना गया। अजीत सिंह संरक्षक, अरूण कुमार यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष,विजय सिंह, जीत लाल बिन्द उपाध्यक्ष,लक्ष्मी शंकर कोषाध्यक्ष,नलनीश शुक्ला,रमेश चंद्र सरोज संगठन मंत्री,गोरख नाथ मौर्य,उपेन्द्र सिंह प्रवक्ता,विमलेंद्र तिवारी मीडिया प्रभारी,प्रवीण सिंह, दिनेश यादव, कैलाश बाबू सोशल मीडिया प्रभारीएवं शैलेन्द्र पटेल को संयुक्त मंत्री चुना गया।इस अवसर पर जिला महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष डॉ राजेश उपाध्याय, सुभाष सरोज. लक्ष्मी शंकर यादव राहुल सिंह अनुज सिंह संजय सिंह अरुण यादव राजेश विजेता लक्ष्मी शंकर यादव कमल कुमार रमेश चंद सरोज शुक्ला विमलेन्द्र तिवारी पुष्पा पाल सुनीता पटेल अजीत सिंह जेपी मौर्य जी एन मौर्य उपेंद्र सिंह संजय यादव लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ यामिनी सिंह ने एवं संचालन लाल रत्नाकर उपाध्याय ने किया।

अटेवा ही पेंशन की उम्मीद :-सतेन्द्र राय


मुंगराबादशाहपुर में आयोजित पेंशन संगोष्ठी में शिक्षक कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए अटेवा प्रदेश उपाध्यक्ष सतेन्द्र राय ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली अगर कोई करा सकता है तो वह है अटेवा। अटेवा पेंशन विहीनों के उम्मीद की किरण है। इस अवसर पर जिला संयोजक चन्दन सिंह, जिला संयोजक महिला विंग डॉ यामिनी सिंह और महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव ने कहा कि अटेवा की सदस्यता ग्रहण कर पेंशन आंदोलन में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला कैडर प्रभारी टी यन यादव एवं वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष डॉ राजेश उपाध्याय ने कहा कि एकजुटता और संख्याबल ही किसी संगठन की ताकत होती है अतः सभी लोग एकजुट होकर पेंशन आंदोलन को मंजिल तक पहुँचाने का कार्य करें। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री सुभाष सरोज एवं सैकड़ों शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे ।

अन्त में कार्यक्रम के संयोजक बी यल यादव ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ यामिनी सिंह एवं संचालन लाल रत्नाकर उपाध्याय ने किया।

चोरी की योजना बना रहे तीन शातिर चोर गिरफ्तार 

0
चोरी की योजना बना रहे तीन शातिर चोर गिरफ्तार 
चोरी की योजना बना रहे तीन शातिर चोर गिरफ्तार 

JAUNPUR CRIME NEWS: जौनपुर। रामपुर पुलिस ने चोरी  की योजना बनाते हुये तीन  शातिर चोर को चोरी करने के उपकरण के साथ  गिरफ्तार किया है पुलिस के मुताविक जनपद जौनपुर में  अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी मडियाहुँ के कुशल पर्यवेक्षण में आज थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय मय पुलिस टीम के संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चैकिंग में मामुर थे कि मुखबिर खास की सूचना पर रामपुर मेला मैदान के पास से तीन शातिर चोर को चोरी की योजना बनाते समय गिरफ्तार कर लिया गया । जिनसे बारी बारी नाम पूछने पर अपना नाम नीरज दुबे उर्फ कल्लू पुत्र अशोक दुबे निवासी  रामपुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर. राजेश बनवासी पुत्र  रामचन्दर निवासी उमरी थाना भदोही जनपद भदोही. सोनू बनवासी पुत्र राजेश बनवासी निवासी उमरी थाना भदोही जनपद भदोही बताया ।

यह भी पढ़े :
जौनपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेर बदल,12 थानों  के थानेदार का कार्य क्षेत्र बदला  

अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 144/24 धारा 313 बीएनएस पंजीकृत किया गया । अभियुक्तगण उपरोक्त से पूछताछ करने पर बताये कि पूर्व में ग्राम सेहरा में हुई चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 102/24 धारा 380 पंजीकृत है । अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

विन्ध्याचल मण्डल बनाम सहारनपुर मैच कल 

0
विन्ध्याचल मण्डल बनाम सहारनपुर मैच कल 
विन्ध्याचल मण्डल बनाम सहारनपुर मैच कल 

#Vindhyachal Mandal vs Saharanpur match tomorrow in jaunpur

जौनपुर जिले में विन्ध्याचल मण्डल बनाम सहारनपुर मैच कल खेला जाएगा खेल निदेशालय उ0प्र0, लखनऊ एवं उ0प्र0 फुटबाल संघ के समन्वय से खेल विभाग एवं जिला प्रशासन जौनपुर के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता जो दिनांक 11 से 18 अगस्त, तक जनपद जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में स्थित एकलव्य स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के 17 मण्डलों की बालिका फुटबाल टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।प्रतियोगिता लीग कम नाक आउट के आधार पर हो रही है, जिसमें कुल 40 मैच खेले जायेंगे। प्रतियोगिता का फाइनल मैच दिनांक 18 अगस्त को होगा। 

 प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि गिरीश चन्द्र यादव राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण विभाग उ0प्र0 शासन के कर-कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि का स्वागत डॉ0 अतुल सिन्हा, क्रीड़ा अधिकारी एवं डॉ0 संतलाल यादव द्वारा बुके प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम अंतर्राष्ट्रीय फुटबालर विनोद कनौजिया द्वारा प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के सम्मान समारोह के क्रम में चन्दन सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी, आरिफ नजमी, फुटबाल प्रतियोगिता पर्यवेक्षक, एम0एस0बेग, डॉ0 नौशाद अहमद फुटबाल चयन समिति सदस्य, हाजी मुनव्वर प्रतियोगिता निर्णायक, राजकुमार यादव, तलवारबाजी प्रशिक्षक एवं सुजीत विश्वकर्मा, कार्यालय सहायक द्वारा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। mantri ने अपने उद्बोधन में कहा कि समय बदल रहा है पहले कहा जाता था ’’खेलोगे-कूदोगे तो होगे खराब, पढ़ोगो-लिखोगे तो होगे नवाब’’ परन्तु अब ’’खेलोगे-कूदोगे तो बनोगे लाजवाब’’। इसी के साथ अवगत कराया कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने का प्रयास कर रही है जो खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में विजेता होंगे उन्हें राजपत्रित पदों पर एवं समूह ’’ग’’ के पदों पर सीधी भर्ती की जायेगी। इसी के अन्तर्गत ललित उपाध्याय, पारूल चौधरी, विजय यादव एवं काकरान आदि खिलाड़ियों को नियुक्ति प्रदान की गयी है। मुख्य अतिथि द्वारा प्रतिभागी टीमों से परिचय प्राप्त करने के उपरान्त फुटबाल को किक मारकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। 

 अंत में मुख्य अतिथि डॉ0 अतुल सिन्हा, क्रीड़ा अधिकारी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। उद्घाटन मैच लखनऊ बनाम गोरखपुर के मध्य खेला गया जिसमें 1-0 से लखनऊ ने जीत दर्ज किया। लखनऊ की ओर से प्रियंका ने दूसरे हॉफ के 37 वें मिनट में शानदार गोल करते हुए लखनऊ को बढ़त दिलायी इसी अन्तर पर मैच समाप्त हुआ। लीग मैचों में मेरठ मण्डल ने 8-0 से देवीपाटन मण्डल गोण्डा को पराजित किया। मेरठ मण्डल की ओर से सबसे ज्यादा गोल हैट्रिक लगाते हुए चेरी ने किया। अनुष्का, अंशिका व कोमल ने 1-1 गोल किया। अगला मैच बरेली व मुरादाबाद के मध्य खेला गया जिसमें बरेली 8-0 से विजेता हुई। अर्तिका एवं स्तुति ने 3-3 गोल कर हैट्रिक लगाया। निष्ठा व दिया धवन ने 1-1 गोल कर अपनी टीम के जीत के अन्तर को और बढ़ा दिया। 12 अगस्त का लीग मैच विन्ध्याचल मण्डल बनाम सहारनपुर, प्रयागराज बनाम बरेली, मुरादाबाद बनाम आगरा, अयोध्या बनाम मेरठ, देवीपाटन बनाम आजमगढ़ एवं बस्ती बनाम कानपुर के मध्य खेला जायेगा।

निरंकारी मिशन द्वारा नेवादा कचगांव में किया गया वृक्षारोपण 

0
निरंकारी मिशन द्वारा नेवादा कचगांव में किया गया वृक्षारोपण 
निरंकारी मिशन द्वारा नेवादा कचगांव में किया गया वृक्षारोपण 

जौनपुर : कचगांव रोड पर ग्राम नेवादा में रमना तालाब के पास ‘वननेस वन’ परियोजना को क्रियान्वित करने हेतु संत निरंकारी चैरिटेबिल फाउण्डेशन द्वारा मिशन के निरंकारी भक्तों एवं सेवादल सदस्यों द्वारा दोपहर 2:00 बजे से वृक्षारोपण अभियान का आयोजन क्षेत्रीय संचालक श्री अमरनाथ जी व श्री राजेश प्रजापति जी व श्री श्याम लाल साहू संयोजक के दिशा निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। यह वृक्षारोपण अभियान जनपद के कई ब्रांचो में किया गया। सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं पूज्य निरंकारी राजपिता जी के दिव्य मार्गदर्शन एवं पावन आशीर्वाद से संत निरंकारी मिशन द्वारा पर्यावरण के संरक्षण हेतु सन् 2021 में ‘वननेस वन’ नामक मेगा वृक्षारोपण परियोजना का आरम्भ किया गया। इस परियोजना का लक्ष्य ‘वृक्षों के समूह’ (लघु वन) का रोपण एवं इनकी देखभाल करना था, जिसके स्वरूप में अब वर्ष दर वर्ष निरंतर बढ़ोतरी हो रही है।

संत निरंकारी मण्डल के सचिव आदरणीय श्री जोगिन्दर सुखीजा जी ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि सन् 2021 में आयोजित ‘वननेस वन’ परियोजना के प्रथम चरण के अंतर्गत संपूर्ण भारतवर्ष में लगभग डेढ़ लाख के करीब वृक्षों का रोपण किया गया। जिस उत्साह के साथ निरंकारी भक्तों द्वारा इन वृक्षों को रोपित किया गया था उसी उत्साह के साथ वर्ष भर निरंतर उनकी देखभाल भी की गई। जिसके परिणामस्वरूप इन ‘वृक्षों के समूह’ में इतना अधिक विस्तारण हुआ कि अब वह एक ‘लघु वन’ के रूप में प्रदर्शित हो रहा है। इन ‘वृक्षों के समूह’ पर प्रवासी एवं दुर्लभ प्रजाति के पक्षियों की उपस्थिति भी देखी जा रही है जिनका अस्तित्व लगभग समाप्त हो चुका था। निःसंदेह प्रकृति संतुलन में इन सभी जीवों का अत्याधिक महत्व है।

यह भी पढ़े : जौनपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेर बदल,12 थानों  के थानेदार का कार्य क्षेत्र बदला  


सन् 2022 में भी ‘वननेस वन’ परियोजना के दूसरे चरण का आयोजन अत्यंत उत्साहपूर्वक किया गया जिसमें वृक्षों की संख्या बढ़कर 2 लाख के करीब पहंुची। उसके उपरांत वर्ष दर वर्ष निरंतर इनकी संख्या में वृद्धि होती जा रही है और परिणामस्वरूप अब 2.50 लाख के करीब वृक्षों को रोपित किया जा चुका है जिनकी तल्लीनतापूर्वक निरंतर देखभाल भी की जा रही है। मिशन के सेवादारों द्वारा इन वृक्षों को फलित एवं पोषित रखने हेतु उन्हें स्थानीय जलवायु एवं भौगोलिक परिवेश के अनुसार ही रोपा जा रहा है जिसमें उनकी सुरक्षा एवं बढ़ोतरी के लिए उत्तम जैविक खाद, स्वच्छ जल एवं सिंचाई की नवीनतम तकनीकों का प्रयोग किया जाता है ताकि उनका संपूर्ण रूप से विकास हो सके।आज भारतवर्ष के लगभग 600 से अधिक स्थानों पर विशाल वृक्षारोपण अभियान के रूप में किया गया।

सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाली ए बी एस पी पार्टी डॉ0 संतोष मिश्रा

0
सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाली ए बी एस पी पार्टी डॉ0 संतोष मिश्रा
सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाली ए बी एस पी पार्टी डॉ0 संतोष मिश्रा

आपके स्वागत में न्यौछावर बा गीत हमार जय संतोष भैया”

जौनपुर।अतुल्य भारत सर्व समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष मिश्रा राजा साहब के अभिनंदन सह स्वागत समारोह कार्यक्रम रविवार को देवकली कला गोपीपुर में किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत गीत किया गया। उनके स्वागत में राजेश चौबे ने एक गीत प्रस्तुत किया “आपके स्वागत में न्यौछावर बा गीत हमार जय संतोष भैया “गीत को गाया। डॉ संतोष मिश्रा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सभा में आएं हुए सभी आभार साथ ही कार्यक्रम आयोजिका अल्का मिश्रा महिला होते हुए इतने बड़े कार्यक्रम किया इसके लिए इन्हें धन्यवाद। मिश्रा ने कहा कि यह उपस्थित नवजवानों की भीड़ बता रही है की 2027‌में इन्हीं के नेतृत्व में सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि 14बडीं संस्था चैयरमेन हूं लेकिन उनक त्याग करते हुए अतुल्य भारत सर्व समाज पार्टी का गठन किया।इसका उद्देश्य है की समाज में सभी वर्गों का एक सम्मान दिया जाएगा।

सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाली ए बी एस पी पार्टी डॉ0 संतोष मिश्रा

2027मे सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। जिसमें नवजवानों को ज्यादा अवसर दिया जाएगा। सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार सिर्फ पुजींपतियो की है। गरीब कमजोर,व मध्यमवर्गीय लोग परेशान हैं। नवजवानों नौकरी के लिए दर दर भटक रहे हैं।राजा साहब ने कहा कि हमारे सहयोग से जो भी सरकार बनेगी नवजवानों की लिए नौकरी पारदर्शिता पूर्ण दिया जाएगा। इसके साथ भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए जिस भी स्तर पर काम करना होगा करेंगे। सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष किया जाएगा चाहे इसके लिए जेल भी जाना पड़े कोई परवाह नहीं है। लेकिन भ्रष्टाचार को समाप्त कर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाऊंगा। कार्यक्रम का संचालन राजनाथ चौबे ने किया। धन्यवाद ज्ञापन महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अल्का मिश्रा ने किया। इस अवसर पर आजमगढ़ जिला अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी,दीवाकर दुबे, लालचंद मिश्रा, राजेश चौबे, चंदन, रविन्द्र मिश्रा, विंध्यवासनी तिवारी, आयुष,अमन, राहुल, विकास जोगिंदर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।‌