Home Blog Page 254

शादी अनुदान के लिए शादी से 90 दिन पूर्व एवं 90 दिन बाद तक मिलता है आवेदन का समय

0

#Time to apply for marriage grant is 90 days before and 90 days after the marriage.

  • shaadee anudaan ke lie shaadee se 90 din poorv evan 90 din baad tak milata hai aavedan ka samay

जौनपुर । गरीबी रेखा के नीचे यापन करने वाले परिवार की बेटी की शादी के लिए गुरुवार को शादी अनुदान को लेकर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम की अध्यक्षता में अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) शादी अनुदान स्वीकृति समिति की बैठक आयोजित हुई बैठक में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि पिछड़ी जाति शादी अनुदान योजना पूर्णतया कम्प्यूटराइज एवं ऑनलाइन संचालित की जा रही है, जिसमें आवेदक एवं उसकी पुत्री का आधार प्रमाणिकरण (ई0के0वाई0सी) अनिवार्य कर दिया गया है। इस योजनान्तर्गत वह आवेदक पात्र है जिनके पुत्री की शादी 01 अप्रैल, 2024 के बाद सम्पन्न हुई है। आवेदक शादी की तिथि से 90 दिन पूर्व एवं 90 दिन बाद तक शादी अनुदान पोर्टल पर आवेदन पत्र भर सकते है। ग्रामीण एवं शहरी दोनो क्षेत्रो के आवेदक की वार्षिक आय रू0 1,00,000.00 से अधिक नही होनी चाहिए। कन्या की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के उपरान्त समस्त सलग्नकों सहित आवेदन पत्र ग्रामीण क्षेत्रों का सम्बन्धित विकाखण्ड एवं शहरी क्षेत्रों का सम्बन्धित तहसील कार्यालय पर जमा किया जाता है, जहां से सत्यापन उपरान्त आवेदन ऑनलाइन फारवर्ड किया जाता है।


शादी अनुदान योजना के अन्तर्गत सम्बन्धित मद में उपलब्ध धनराशि के सापेक्ष पात्र अभ्यार्थियों में से निराश्रित महिला/दिव्यांग की पुत्रियों की शादी के मामलों में वरीयता दिये जाने के साथ-साथ ‘‘प्रथम आवत प्रथम पावत’’ के अनुसार सहायता स्वीकृत किये जाने की व्यवस्था है। आवेदक के बैंक खाते का पीएफएमएस रिस्पांस मुख्यालय से प्राप्त होने के उपरान्त धनराशि वितरण की कार्यवाही प्रारम्भ की जाती है। शादी अनुदान योजनान्तर्गत धनराशि रू0 20,000.00 प्रति लाभार्थी कोषागार नेफ्ट द्वारा सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में प्रेषित की जाती है।


शादी अनुदान योजना के अन्तर्गत अब तक शहरी/ग्रामीण क्षेत्र के अभ्यर्थियों द्वारा विवाह अनुदान पोर्टल पर आंनलाइन किये गये आवेदन पत्रों एवं उसके सापेक्ष अग्रेतर कार्यवाही के सम्बन्ध में समिति को अवगत कराया गया कि, शहरी/ग्रामीण क्षेत्र के अभ्यर्थियों द्वारा विवाह अनुदान पोर्टल पर क्रमशः कुल 2121 आवेदन अब तक किये गये हैं जिसके सापेक्ष  बी0डी0ओ0/एस0डी0एम0 के स्तर से सत्यापन के पश्चात् क्रमशः 1032 आवेदन पत्रों को पात्र/सही पाते हुये पोर्टल पर डिजिटली लॉक किया गया है। समिति के समक्ष 693 शादी अनुदान से सम्बन्धित लाभार्थियों के आवेदन पत्रों पर विचार किया गया समिति के द्वारा सभी 693 लाभार्थियों को अनुदान दिये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई। प्रति लाभार्थी को रू0 20,000.00 की अनुदान धनराशि प्राप्त होगी इस प्रकार 693 लाभार्थियों पर रू0 138.60 लाख व्यय होगा।

कृषि उद्यम से बढ़ेगी किसानों की आय

0

#Farmers’ income will increase from agricultural enterprises In jaunpur

जौनपुर । स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) सिद्दीकपुरपुर में गुरुवार को एग्री जंक्शन लाभार्थियों के 13 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कृषि उद्यम से किसानों की आमदनी बढ़ेगी इसके लिए सरकार द्वारा कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही है।


मुख्य अतिथि जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह ने दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किए तथा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दिए।
लाभार्थियों को संबोधित करते हुए उप परियोजना निदेशक (आत्मा) डा. रमेश चंद्र यादव ने कहा कि किसानों की आमदनी बढ़ाने एवं कृषि स्नातकों को स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार प्रशिक्षित उद्यमी स्वावलंबन (एग्रीजंक्शन) योजना के तहत बेरोजगार कृषि स्नातकों को प्रशिक्षित कर रही है, उन्हें बीज खाद एवं रसायन के लाइसेंस के साथ बैंक से रुपये पांच लाख ऋण का ब्याज और एक साल तक का दुकान का किराया कृषि विभाग द्वारा दिया जा रहा है।
जनपद के प्रत्येक ब्लॉक में एग्री जंक्शन केंद्र खोले जा रहे हैं जहां किसानों को एक ही छत के नीचे उचित परामर्श के साथ कृषि निवेश के सारे सामान एक ही जगह पर सुगमता से उपलब्ध हो जाएंगे ।


उन्होंने कहा कि कृषि से जुड़े उद्योगों डेयरी पशुपालन, पोल्ट्री पर सरकार का विशेष जोर है इसके लिए सस्ते और अन्य संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाई जा रही है। श्वेत व नीली क्रांति के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने पर बल दिया जा रहा है। अपर जिला कृषि अधिकारी रविन्द्र कुमार ने बीज एवं उर्वरक लाइसेंस बनाने की जानकारी दिया। अंत में आभार ज्ञापन वरिष्ठ संकाय अभिषेक दुबे ने किया।
इस मौके पर संस्थान निदेशक उपेन्द्र कुमार, संकाय श्रवण कुमार, जगदीश गौर, अजित सहित चयनित 58 एग्री जंक्शन लाभार्थी मौजूद रहे।

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना

0

#Rashtriya Lok Adalat’s publicity vehicle flagged off In Jaunpur

  • राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया

जनपद जौनपुर में 14 सितंबर को रास्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा जिले के सत्र न्यायाधीश तृतीय सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रशांत कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल निर्देशन में 14 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जा रही है।


राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु एवं व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु मोबाईल वैन को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय/सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर प्रशांत कुमार सिंह द्वारा जनपद न्यायालय परिसर में हरी झण्डी दिखाकर जनपद जौनपुर के विभिन्न तहसीलों के लिये रवाना किया गया। इस प्रचार वाहन द्वारा आज तहसीलों व अन्य विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय लोक अदालत के सम्बन्ध में व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनता को जागरूक किया जायेगा। यह प्रचार वाहन रूट मैप के अनुसार जनपद के तहसील क्षेत्रों एवं अलग-अलग विभिन्न क्षेत्रों में जाकर राष्ट्रीय लोक अदालत के सम्बन्ध में प्रचार-प्रसार करेगा। वाहन में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी पम्पलेट सहित विधिक साक्षरता सम्बन्धित बुकलेट सामग्रियां वितरित की जायेगी।

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में 15 अगस्त तक होंगे कई आयोजन

0

Many events will be organized in Veer Bahadur Singh Purvanchal University, Jaunpur till 15th August

  • हर घर तिरंगा- काकोरी ट्रेन एक्शन के शताब्दी समारोह के आयोजन पर हुई बैठक

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में हर घर तिरंगा एवं काकोरी ट्रेन एक्शन की 100 वीं वर्षगांठ के अवसर पर शताब्दी समारोह के आयोजन के संबंध में गुरुवार को कुलपति प्रो. वंदना सिंह की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई है।  इस अवसर पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए 13 से 15 अगस्त के बीच ‘हर घर तिरंगा’ अभियान मनाया जाएगा। विश्वविद्यालय परिक्षेत्र के समस्त महाविद्यालय, सभी एन.एस.एस इकाइयां एवं रोवर्स रेंजर्स अपने अपने संस्थानों में इसकी जागरूकता के लिए व्यापक अभियान चलाएँ। इसका उद्देश्य प्रत्येक भारतीय के घर पर तिरंगा फहराकर देशभक्ति और एकता की भावना को सुदृढ़ करना है। कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि हर घर तिरंगा एवं काकोरी ट्रेन एक्शन की 100 वीं वर्षगांठ के अवसर पर शताब्दी समारोह का आयोजन पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस वर्ष भी यह अभियान विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह हमें अपने स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के बलिदान की याद दिलाता है।

हर घर तिरंगा के नोडल अधिकारी प्रो. मनोज मिश्र ने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन 100 वीं वर्षगांठ 9 अगस्त को मनाई जा रही है। यह घटना भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में एक अमिट हस्ताक्षर है जिसका एकमात्र उद्देश्य सशक्त क्रांति के माध्यम से औपनिवेशिक सत्ता को उखाड़ फेंकना और संघीय गणतंत्र संयुक्त राज्य भारत की स्थापना करना था। बैठक में राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. राज बहादुर यादव को निर्देशित किया गया कि स्वयंसेवकों को प्रेरित कर इस अभियान को सफल बनाएं । उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन  के अनुसार पूरे प्रदेश में क्रांतिकारियों के सम्मान में विविध कार्यक्रमों को आयोजित किया जाना है। इस अवसर पर सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं आम जन को भी काकोरी ट्रेन एक्शन के सन्दर्भ में जानकारी देते हुए क्रांतिकारियों के बलिदान को पुनः याद कराया जाएगा। विश्वविद्यालय में 13 अगस्त से 15 अगस्त 2024 तक “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के तहत विश्वविद्यालय के कार्यालयों, अमृत सरोवर  और आवासीय परिसर  पर तिरंगा लगाया जाएगा। इसके तहत विश्वविद्यालय में निबंध, लेख और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। साथ ही विश्वविद्यालय और आसपास में शहीदों के स्तंभ और प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके बलिदान से  विद्यार्थियों को परिचित कराया  जाएगा। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक विनोद कुमार सिंह, उप कुलसचिव गण अमृतलाल, अजीत प्रताप  सिंह, बबिता सिंह, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. सौरभ पाल, प्रो. प्रमोद कुमार यादव, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. शशिकांत यादव, डॉ. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, डॉ. पी.के. कौशिक, राजेंद्र सिंह,हेमंत श्रीवास्तव, संजय शर्मा, संजय सिंह, नीता गुप्ता, सुशील प्रजापति सहित अधीक्षक गण उपस्थित थे।

JAUNPUR: पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक सम्पन्न 

0

JAUNPUR NEWS जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जनपद शाखा की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स कार्यालय मे जनपद अध्यक्ष सी बी सिंह की अध्यक्षता मे  सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने प्रदेश स्तर पर हो रहे संगठनात्मक कार्यो  को बताते हुए स्थानीय स्तर की समस्याओ से अवगत कराने के लिए सदस्यगण से अपेक्षा किया। तत्पश्चात बैठक मे उपस्थित पेंशनर्स ने अपने सम्बोधन मे जनपद स्तर पर चिकित्सा प्रतिपुर्ति के देयो को समय से निस्तारण न होने से चिकित्सा प्रभावित होने की समस्या रख्खा ,जिस पर बैठक मे ऐसे कार्यालयाध्यक्षो के लिए निन्दा प्रस्ताव पारित करते हुए ,आगे चिन्हित अधिकारियो के बिरूध्द संगठनात्मक कार्यवाही का निर्णय लिया गया ।इसके साथ ही सरकार के स्तर पर पेंशनर्स की लम्बित समस्या यथा अठारह माह के बकाए महगाई राहत, पैसठ सत्तर पचहत्तर बर्ष पर क्रमशः पांच  दस पन्द्रह प्रतिशत पेंशन बृध्दी के संसदीय  समिति की संसृति को लागू करने,रेल किराए की स्थगित योजना को बहाल करने,पेंशन को आयकर से मुक्त करने,चिकित्सा प्रतिपूर्ति के स्थान पर इन डोर की भांति आउट डोर चिकित्सा को भी कैशलेस करने आदि को शीघ्र  पूरी करने की मांग की गई। 

 बैठक को मुख्य रूप से नरेंद्र  त्रिपाठी ,राम आश्रय,राम केश यादव, कंचन सिंह, कृष्ण कुमार त्रिपाठी,कृपाशंकर उपाध्याय, मंजूरानीराय,कान्ति सिंह, प्रमोद तिवारी,ओमप्रकाश सिंह, राम सूरत यादव, शम्भू नाथ यादव ,शेष नाथ सिंह, महेन्द्र पाठक, दिनेश कुमार सिंह, दसरथ राम, गोरखनाथ नाथ माली ,प्रमोद कुमार सिंह, आत्मा राम वर्मा आदि ने सम्बोधित किया।अन्त मे अध्यक्ष ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए बैठक समाप्त किया।बैठक का संचालन राम अवध लाल ने किया।

JAUNPUR: जौनपुर में तीन दिन निकलेगी तिरंगा यात्रा बाइक रैली

0

#JAUNPUR: Tricolor Yatra bike rally will be held in Jaunpur for three days

11 से 13 अगस्त को प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्रा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बाइक रैली निकालेंगे : सुशील त्रिपाठी

JAUNPUR NEWS जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी जौनपुर की सीहीपुर स्थित कार्यालय पर महत्वपूर्ण विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने किया जिसके मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी एव विशिष्ट अतिथि के रूप मे  जिला प्रभारी अशोक चौरसिया रहे। उसके उपरांत एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम का सुभारम्भ पार्टी के पुरोधा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया। उसके उपरांत मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने स्वागत किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महमंत्री सुशील त्रिपाठी ने कहा कि कई वर्षों से बड़े ही हर्षोल्लास के साथ राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के साथ संकल्प व प्रतिबद्धता के साथ स्वतंत्रता दिवस को हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित करते चले आ रहे हैं हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के 112वे संस्करण में कहा कि 15 अगस्त का दिन अब दूर नहीं है अब 15 अगस्त को घर-घर तिरंगा अभियान चला कर इस कार्य को पूर्ण करना पार्टी की प्राथमिकता है पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन हर घर तिरंगा के संकल्प के साथ अभियान की विस्तृत कार्य योजना तैयार अभियान हेतु जिला स्तर पर 8 मार्च को कार्यशाला आयोजित की है। इसके साथ 8 और 9 अगस्त को मंडल स्तर पर बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें बूथ स्तर पर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के कार्य योजना पर चर्चा की जाएगी पार्टी ने निर्णय लिया है कि 11, 12 व 13 अगस्त 2024 को प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्रा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बाइक रैली निकालेंगे बड़ी संख्या में पार्टी की पदाधिकारी कार्यकर्ता स्थानीय नागरिकों के साथ मोटर साइकिल से हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा निकलेंगे 12 से 14 अगस्त 2024 तक महां पुरुषों की प्रतिमा एवं स्मारकों के आसपास स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम चलाया जाएगा एवं अमर बलिदानियों व महापुरुषों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करके पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि कृतज्ञ नमन करेंगे।

जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने कहा कि 13, 14 व 15 अगस्त 2024 तक प्रत्येक कार्यकर्ता जन-जन से संपर्क करके प्रत्येक व्यवसायिक केंद्र पर हर घर तिरंगा फहराने से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे पार्टी 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रत्येक जनपद में गोष्ठी का आयोजन करेगी तथा मौन जुलूस भी निकालेगी इसके साथ विभाजन की विभीषिका को प्रदर्शित करती हुई प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी जिला केन्द्रो पर संगोष्ठी करते हुए विभाजन के काले अध्याय को याद करते हुए लाखों की संख्या में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में पदाधिकारी बड़े पैमाने पर जगह-जगह सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे प्रत्येक बूथ के हर घर पर तिरंगा फहराया जाएगा इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता  घर-घर संपर्क कर लोगों को प्रेरित भी करेंगे।

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अभियान अत्यन्त महत्वपूर्ण है क्योंकि यह युवाओं के दिलों में देशभक्ति की भावना का और संचार करेगा, जो हमारे देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है यह हमारी एकता को प्रदर्शित करता है भारत एक है, भारत हमेशा एक रहेगा यह नारा लोगों को और अधिक एकजुट करेगा और देश से ही हमारी पहचान है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे जनपद के सभी कार्यकर्ता बढ़े उत्साहित कार्यकर्ता है मैं आपको आश्वासन देता हूं इस कार्यक्रम को मन और लगन से करेंगे और तिरंगा यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी तय करेंगे इसे सफल बनाएंगे मैं आपको आश्वासन देता हूं जिस तरह से आपके नेतृत्व मे इस तिरंगा यात्रा को यादगार पल बनाया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने की । उक्त अवसर पर कृपाशंकर सिंह कुंवर वीरेन्द्र सिंह पुष्पा शुक्ला पियूष गुप्ता सुनील तिवारी अमित श्रीवास्तव सुधाकर उपाध्याय संतोष सिंह सुरेंद्र सिंघानिया राकेश वर्मा संदीप सरोज रविंद्र सिंह धनंजय सिंह रामसूरत मौर्य धीरू सिंह उमेश तिवारी बृजेश यादव सुनील यादव ओमप्रकाश सिंह विपिन द्विवेदी आमोद सिंह नरेंद्र उपाध्याय अनिल गुप्ता अजय सरोज इंद्रसेन सिंह घनश्याम यादव पंकज श्रीवास्तव एव समस्त मंडल अध्यक्ष एव मंडल महामंत्री आदि उपस्थित रहे।

स्कूटी से गिरकर अधेड़ की मौके पर ही मौत.

0

#Middle-aged man dies on the spot after falling from scooter in jaunpur

चंदवक ( जौनपुर ) चंदवक थाना क्षेत्र के चंदवक नारेपार की निकट स्वमं ही स्कूटी चलाकर जा रहा ब्यक्ति की किसी कार्यवश के लिए स्वयं ही गिर गया गिरने से सर मे भारी चोट लगने के वजह से अधेड़ ब्यक्ति विधार्थी राम पुत्र स्व भोभल राम की मौके पर ही मौत हो गई । वही अगल बगल गांव के लोगों ने देखा तुंरत डायल 112 को फोन मिलाया डारल 112 ने डायल 108 डायल कर एंबुलेंस को फोन कर बुलाया वही ग्रामीणों एवं पुलिस के सहायता से घायल अधैड ब्यक्ति को लादफानकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिरीबारी ले जाएगा जहां डाक्टरो की टीम ने देखते ही मौत घोषित कर दिया।वहीं सीएचसी डोभी पर परिजनों के पहुचते चीख पुकार मच गया मौके पर चंदवक थाना प्रभारी मय फोर्स पहुचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के कार्यवाही के पक्रिया के लिए भेजने मे जुट गए। वही इस मामले को होते क्षेत्र में शोरमच गया ।

विद्यालय में बच्चों की संख्या और शिक्षकों के अनुपात पर हाईकोर्ट सख्त

0
विद्यालय में बच्चों की संख्या और शिक्षकों के अनुपात पर हाईकोर्ट सख्त
विद्यालय में बच्चों की संख्या और शिक्षकों के अनुपात पर हाईकोर्ट सख्त

#High Court is strict on the ratio of number of children and teachers in school

उत्तर प्रदेश के विद्यालय में बच्चों की संख्या कम होने व शिक्षकों के अनुपात पर हाईकोर्ट का सख्त निर्देश 


प्रयागराज :इलाहबाद हाईकोर्ट ने आज शिक्षा पर सख्त निर्देश जारी किया है,विद्यालय में बच्चों की संख्या कम होने व शिक्षकों के अनुपात पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज व अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा उ प्र से व्यक्तिगत हलफनामे में छात्र अध्यापक अनुपात पर सरप्लस अध्यापकों की पहचान, उनके समायोजन एवं उन्हें चिन्हित करने का  तरीका स्पष्ट करने का आज निर्देश दिया है और कहा है कि विभिन्न स्कूलों में समायोजन का पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जाय। याचिका की अगली सुनवाई की तिथि 8अगस्त नियत करते हुए तब तक तबादला करने पर रोक लगा दी है।

UP STF शहाबुद्दीन के कॉन्ट्रैक्ट किलर पंकज यादव के बीच चली गोली,गिरफ्तारUP NEWS:

यह आदेश न्यायमूर्ति एस डी सिंह तथा न्यायमूर्ति डोनादी रमेश की खंडपीठ ने नीरजा व 50अन्य सहायक अध्यापकों की याचिका की सुनवाई करते हुए दिया है। याचियों का कहना है कि गोविंद कौशिक व 116अन्य  इसी समान केस में हाईकोर्ट ने शिक्षा निदेशक बेसिक से प्राप्त जानकारी के अनुसार याचिका निस्तारित कर दी थी।और कार्यवाही छः हफ्ते में पूरी करने का निर्देश दिया था। निदेशक ने बताया था कि निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियमावली 2011के नियम 10के अनुसार सत्र 2024-25जो 11अप्रैल24 से शुरू हुआ है, में 30जून 24को स्कूलों में छात्र संख्या व अध्यापक के अनुपात को आधार मानकर समायोजन व तबादला किया जायेगा।

कोर्ट ने छः हफ्ते में लिस्ट तैयार करने का आदेश देते हुए याचिका निस्तारित कर दी थी और कहा था कि फिर से वाद कारण उत्पन्न हो तो दुबारा कोर्ट आ सकते हैं। कोर्ट ने कहा उम्मीद थी कि राज्य प्राधिकारी छात्र अध्यापक अनुपात के अनुसार सरप्लस अध्यापकों का पता कर जिले में वरिष्ठता के अनुसार तैनाती जिले का पुनर्निधारण कर लेंगे। 31जुलाई 24को सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने पत्र लिखा ,जिसमें सरप्लस के समायोजन का उल्लेख है। यह कार्यवाही लगता है जल्दबाजी में की गई है। कोर्ट कोई आदेश जारी करें इससे पहले सरकारी व बोर्ड के वकीलों ने जानकारी लेने की मोहलत मांगी।जिसपर कोर्ट ने समय दिया किंतु कहा जानकारी से काम नहीं चलेगा, अधिकारी व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल कर स्थिति स्पष्ट करें। सुनवाई 8अगस्त को फिर से होगी।

जौनपुर:किसानो को इस महीने कृषि यंत्रो की बुकिंग ई-लाटरी से किया जायेगा   

0
जौनपुर:किसानो को इस महीने कृषि यंत्रो की बुकिंग ई-लाटरी से किया जायेगा   
JAUNPUR NEWS

JAUNPUR NEWS : जौनपुर के किसान भाइयो के लिए जरुरी सूचना अपर मुख्य सचिव उ0प्र0, शासन के परिपालन में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति (डी0एल0ई0सी0) की देख-रेख में कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रमोशन आफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फार इन-सीटू मैनेजमेण्ट आफ क्राप रेजीड्यू (सी0आर0एम0) योजना के अन्तर्गत कस्टम हायरिंग केन्द्र (ग्रामीण उद्यमी हेतु) के वितरण हेतु कृषकों का चयन विभागीय पोर्टल  upagriculture.up.gov.in के माध्यम से आनलाइन ई-लाटरी के द्वारा 09 अगस्त को जौनपुरके 03 विकासखण्ड करंजाकला, रामनगर एवं बरसठी के कृषक जिनके द्वारा कस्टम हायरिंग केन्द्र (ग्रामीण उद्यमी हेतु) की बुकिंग की गयी है, का चयन किया जायेगा। यह कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार जौनपुर में सम्पन्न कराया जायेगा। उप कृषि निदेशक हिमांशु पाण्डेय ने अवगत कराया है कि जिन किसान भाइयों द्वारा उक्त यंत्र की बुकिंग की गयी है, एवं ई-लाटरी हेतु चयन प्रक्रिया में हैं, उनसे अनुरोध है कि वह उक्त स्थल पर 09 अगस्त  को पूर्वान्ह् 11.30 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

खबर सेवा योजना कार्यालय की 

सेवायोजन कार्यालय कैम्पस में 08 अगस्त  को रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर निकट नारायण नर्सिंग होम जौनपुर में 08 अगस्त  को प्रातः 10ः00 बजे रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी क्षेत्र की कम्पनियों के द्वारा प्रतिभाग किया जाना प्रस्तावित है। जिसकी शैक्षिक योग्यताः- हाईस्कूल, इण्टर, आई0टी0आई0 एवं स्नातक उत्तीर्ण आयुसीमा 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थियों को कैम्पस सलेक्शन करेंगी। जिसमें अभ्यर्थी अपने योग्यतानुसार प्रतिभाग करते हुए विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त करें।सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी जौनपुर शशिकान्त सरोज ने बताया की रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षिक अभिलेखों की छायाप्रति आई0डी0प्रूफ बायोडाटा सहित प्रतिभाग करें। सेवायोजन वेब पोर्टल- https://rojgaarsangam.up.gov.in/  के माध्यम से पंजीकरण कर अभ्यर्थियों को अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।

खबर यह भी : पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग का सत्र 2024-25 प्रारंभ 


खबर यह भी : जमैथा गांव निवासी बाल चित्रकार को मिला PM मोदी का पत्र,जिले में खुशी का माहौल

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग का सत्र 2024-25 प्रारंभ 

0
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग का सत्र 2024-25 प्रारंभ 
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग का सत्र 2024-25 प्रारंभ 

 #वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय मैकेनिकल इंजीनियरिंग के नवप्रवेशित छात्रों का दीक्षारंभ कार्यक्रम 

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में सत्र 2024-25 से प्रारंभ हो रहे नए पाठ्यक्रम डिप्लोमा (पॉलीटेक्निक)  इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग (प्रोडक्शन) के दीक्षारंभ कार्यक्रम के पहले दिन का आयोजन मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के कांफ्रेंस हॉल में बुधवार को किया गया।

इस अवसर पर संकायाध्यक्ष प्रो सौरभ पाल ने विद्यार्थियों ने कहा कि यह गर्व और प्रसन्नता की बात है कि आप सभी हमारे पॉलिटेक्निक संस्थान में अपना शैक्षिक सफर शुरू कर रहे हैं। पॉलिटेक्निक इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग  (प्रोडक्शन) का उद्देश्य केवल तकनीकी शिक्षा प्रदान करना नहीं है,  बल्कि आपको एक समग्र विकास के अवसर देना भी है। आपका चयन इस प्रतिष्ठित संस्थान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और मुझे पूरा विश्वास है कि आप अपने अध्ययन के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध रहेंगे तथा इसके साथ ही सह-पाठयक्रम गतिविधियों में भी भाग लेकर अपनी क्षमताओं को और विस्तारित करेंगे। मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉक्टर संदीप कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को बताया कि प्रोडक्शन में पॉलीटेक्निक पाठ्यक्रम छात्रों को उत्पादन प्रक्रिया की गहरी समझ प्रदान करता है, इससे विभिन्न निर्माण तकनीकों का ज्ञान मिलता है, जैसे कि कास्टिंग, फोर्जिंग, वेल्डिंग आदि।  प्रोडक्शन पॉलीटेक्निक पाठ्यक्रम के बाद रोजगार के अवसर अधिक होते हैं, क्योंकि छात्रों को विशिष्ट कौशल और ज्ञान प्रदान किया जाता है।

यह भी पढ़े : जमैथा गांव निवासी बाल चित्रकार को मिला PM मोदी का पत्र,जिले में खुशी का माहौल

उन्होंने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना प्रदान की। इस अवसर पर नवप्रवेशित छात्रों को प्रो. रजनीश भास्कर,  प्रो. अशोक श्रीवास्तव, प्रो. संतोष कुमार,  डॉ विक्रांत भटेजा,  प्रो रवि प्रकाश, डॉ मनीष प्रताप सिंह , शिक्षकगढ़ डॉ. रामनारायण यादव,  डॉ दीप प्रकाश सिंह, डॉ हेमंत कुमार सिंह, शशांक दुबे, हिमांशु तिवारी, अंकुश गौरव एवं अन्य शिक्षकों तथा तकनीकी कर्मचारियों श्री संतोष कुमार उपाध्याय, कृष्ण कुमार मिश्रा और राकेश कुमार से परिचित करवाया गया। इसके  बाद छात्रों को पॉलिटेक्निक पाठ्यक्रम संयोजक डॉ नवीन चौरसिया, सहसंयोजक सुबोध कुमार एवं मो रेहान द्वारा विभिन्न विभागों के प्रयोगशालाओं का भ्रमण भी कराया गया