रघु राय की फोटो पत्रकारिता पर अमित मिश्रा की हुई शोध मौखिकी
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के शोधार्थी अमित मिश्रा की पीएच.डी. मौखिकी का आयोजन मंगलवार को हुआ। शोध का विषय सामाजिक यथार्थ का प्रस्तुतीकरण और समकालीन फोटो पत्रकारिता (रघु राय की फोटो पत्रकारिता के विशेष संदर्भ में) है। यह शोध जनसंचार विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार के निर्देशन में पूरा हुआ है। इस शोध के माध्यम से उन्होंने भारतीय समाज में सामाजिक यथार्थ की वास्तविकता को रघुराय की फोटोग्राफी के दृष्टिकोण से समझने का प्रयास किया है।
शोधार्थी ने अपने शोध में रघुराय की तस्वीरों के माध्यम से समाज के विभिन्न पहलुओं का विश्लेषण किया है। उन्होंने यह दर्शाने का प्रयास किया है कि कैसे रघु राय की फोटो पत्रकारिता ने समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों को उजागर किया है। उन्होंने अपने शोध में रघुराय की फोटोग्राफी के तरीकों और दृष्टिकोणों का अध्ययन किया और यह बताया कि कैसे ये तस्वीरें समाज की वास्तविकता को समझने और उसे व्यापक जनता के सामने प्रस्तुत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वाह्य विशेषज्ञ के रूप में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो.अनिल कुमार उपाध्याय थे। मौखिकी के दौरान विशेषज्ञों ने अमित मिश्रा के शोध की सराहना की और उनके द्वारा किए गए कार्य की गहनता और सटीकता की प्रशंसा की। साथ ही कहा कि यह शोध न केवल फोटो पत्रकारिता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान है, बल्कि यह समाजशास्त्र और मीडिया अध्ययन के लिए भी एक महत्वपूर्ण संदर्भ है। इस अवसर पर वाह्य परीक्षक प्रो. अनिल कुमार उपाध्याय, प्रो. मनोज मिश्र, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ चंदन सिंह समेत विभाग के सभी लोग शामिल थे।
#NPS and privatization are not good for the country and society in any way.
NPS एवं निजीकरण देश तथा समाज के लिए किसी भी रूप में सही नहीं : डॉ शिव शंकर यादव
जौनपुर : NPS निजीकरण देश के साथ साथ समाज के लिए भी घातक है । उक्त बातें आज जनता जनार्दन इण्टर कॉलेज मेहंदी मड़ियाहूं में आयोजित पेंशन संगोष्ठी में माण्डलिक मंत्री मुरादाबाद डॉ शिव शंकर यादव ने कही। उन्होंने कहा यह कर्मचारियों के साथ साथ देश और समाज के लिए भी घातक है।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र राय,जिला संयोजक चन्दन सिंह, डॉ राजेश उपाध्याय,अरविंद यादव, संदीप यादव, टी एन यादव, आनंद स्वरूप यादव, लाल चंद यादव, डॉ कृपा निधि यादव, हौसिला प्रसाद पाल,राम आसरे यादव,विजय बहादुर, जय प्रकाश, त्रिभुवन, बृजभान,दिनेश कुमार, प्रमोद कुमार, सुरेश चन्द, ओंकार नाथ यादव,कमला प्रसाद, चंद्रेश यादव, नितिन यादव, राघवेंद्र सिंह,विजय भास्कर, प्रभाकर, श्याम यादव,अनिल अजोसी, संजय कन्नौजिया, प्रेम चन्द,अनिरुद्ध यादव आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन अध्यक्ष अटेवा मड़ियाहूं प्रधानाचार्य नीरज यादव, अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ यामिनी सिंह एवं संचालन जिला कोषाध्यक्ष नन्द लाल पुष्पक ने किया।
जौनपुर में 47 गर्ल आइकन को दिया गया मोबाइल एवं किट
#Mobile and kit given to 47 girl icons in Jaunpur
जौनपुर : गर्ल आइकॉन ” मिलान फाउंडेशन एवं सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा बीआरपी इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय कार्यक्रम में 47 गर्ल आइकन को मोबाइल एवं किट प्रदान किया गया जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह किशोरिया 14 से 18 वर्ष के अंतर्गत हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने करते हुए कहा कि जिला स्तरीय आइकॉन कार्यक्रम में सामाजिक एवं आर्थिक रूप से वंचित एवं पिछड़े समुदाय की ऐसी प्रतिभाशाली साहसी किशोरियों का चयन किया जाता है जो अपनी शिक्षा को आगे ले जाने में प्रतिबद्ध हो और समाज में सकारात्मक बदलाव की इच्छा रखती है संस्था द्वारा ऐसी बालिकाओं को जीवन कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है यह किशोरिया अपने समुदाय में 20 अन्य किशोरियों का समूह बनाकर उन्हें जागरूक करती है। संचालन करते हुए कोऑर्डिनेटर सुरभि श्रीवास्तव ने कहा गर्ल आइकॉन को संस्था की विजन मिशन और मूल्यों पर आधारित गहन समझ प्रदान करता है के विषय में प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रंजना शुक्ला ने करते हुए कहा हक भी है और हौसला भी।
प्रशिक्षण दिलाने वाले में उजमा अनुभव वंदना करुणा सीमा मुन्नी बेगम महंत जी इत्यादि लोग प्रमुख रूप से रहे । सभी किशोरियों के अभिभावक भी प्रशिक्षण में मौजूद रहे ।अंत में कार्यक्रम संयोजक पूर्व अध्यक्ष चाइल्ड वेलफेयर कमेटी संजय उपाध्याय ने आए सभी अतिथियों को का आभार व्यक्त किया।
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन का 665 श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ
जौनपुर : शाहगंज क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव में मोहर्रम के सिलसिले से मंगलवार को प्रातः 10:00 बजे से एक सफ़र जुलूस-ए अज़ा का आयोजन किया गया जिसमें आए हुए श्रद्धालुओं की सेवा के लिए अल मेहंदी मानव सेवा ट्रस्ट व लालती पाली क्लीनिक के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क स्वच्छ शिविर व निशुल्क दवा वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 665 जायरीनों शिविर का लाभ उठाया। स्वास्थ्य शिविर के दौरान लालती हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर धर्मेंद्र यादव ने अपनी पूरी टीम के साथ स्वास्थ्य शिविर में निस्वार्थ भाव से सेवा दी। स्वास्थ्य शिविर के आरंभ से ही डॉक्टर डीके रंजन लगातार मरीज से परामर्श करते रहे और और उन्हें निशुल्क दवाएं उपलब्ध करवाई। शिविर के दौरान अल मेहंदी मानव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष इस्तखार हुसैन, उपाध्यक्ष मेराज हाशमी, निजाम इदरीसी, शाहिद हुसैन इदरीसी, खुर्शीद हसन, मौलाना एजाज मोहसिन, डॉक्टर दीपक, डॉक्टर शहंशाह, आसिफ सोनू, सलीम,नसीम,मोसिम खान, समेत संस्था के आदि सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। स्वास्थ्य शिविर के दौरान लालती हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर धर्मेंद्र यादव ने अपनी पूरी टीम के साथ स्वास्थ्य शिविर में निस्वार्थ भाव से सेवा दी। स्वास्थ्य शिविर के आरंभ से ही डॉक्टर डीके रंजन लगातार मरीज से परामर्श करते रहे और और उन्हें निशुल्क दवाएं उपलब्ध करवाई। शिविर के दौरान अल मेहंदी मानव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष इस्तखार हुसैन, उपाध्यक्ष मेराज हाशमी, निजाम इदरीसी, शाहिद हुसैन इदरीसी, खुर्शीद हसन, मौलाना एजाज मोहसिन, समेत संस्था के आदि सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
FREE O LEVEL CCC COMPUTER COURSE APPLICATION 12 AUGUST 2024 जौनपुर : फ्री ओ’ लेवल,सी0सी0सी0 कम्प्यूटर में प्रशिक्षण लेने वाले छात्रों के लिए जरुरी सूचना जिले के जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश शासन, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अनुभाग-2 द्वारा पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक,युवतियों के लिए निःशुल्क संचालित ‘ओ’ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु जनपद में संचालित प्रशिक्षणदायी संस्थाओं का चयन निदेशालय, पिछड़ा वर्ग कल्याण, उ0प्र0 लखनऊ के स्तर से करते हुये वेबसाईट obccomputertraining.upsdc.gov.in पर प्रदर्शित कर दिया गया है। योजनान्तर्गत 11 जुलाई, 2024 से 12 अगस्त, 2024 तक अन्य पिछड़े वर्गों के इच्छुक युवक,युवतियों द्वारा वेबसाईट obccomputertraining.upsdc.gov.in पर ‘ओ’ लेवल/सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन आवेदन भरे जायेंगे।
FREE O LEVEL CCC COMPUTER COURSE योजनान्तर्गत ‘ओ’ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण शुल्क क्रमशः रु0 15,000 एवं रु0 3,500 तक विभाग द्वारा वहन किया जायेगा। पिछड़े वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को ‘ओ’ लेवल/‘‘सी0सी0सी0’’ कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत निम्नलिखित अर्हता आवश्यक है- कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए (10 $ 2) इण्टरमीडिएट न्यूनतम शैक्षिक अर्हता अनिवार्य है। प्रशिक्षार्थी की अधिकतम उम्र 35 वर्ष होनी चाहिए। इससे अधिक उम्र के आवेदन निरस्त माने जायेंगे। प्रशिक्षार्थी बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था में छात्रवृत्ति न लेता हो। कम्प्यूटर प्रशिक्षण का प्रवेश माह जुलाई एवं जनवरी होगा।
# Last date of FREE O LEVEL CCC Computer Course 2024 is 12th August….
FREE O LEVEL CCC प्रशिक्षण की अवधि 01 वर्ष होगी। ‘‘सी0सी0सी0’’ कम्प्यूटर प्रशिक्षण की अवधि 03 माह होगी। प्रशिक्षार्थी के माता-पिता/अभिभावक की सकल वार्षिक आय (ग्रामीण शहरी क्षेत्र) रु0 1,00,000-00 (रुपये एक लाख मात्र) से अधिक नहीं होनी चाहिए। शासनादेश के अनुसार उपर्युक्त अर्हता रखने वाले युवक,युवतियाँ वेबसाईट obccomputertraining.upsdc.gov.in पर 11 जुलाई, 2024 से 12 अगस्त, 2024 तकआंनलाइन आवेदन एवं शैक्षिक व अन्य अभिलेखों को अपलोड करते हुये समस्त वांछित संलग्नकों सहित आवेदन पत्र दो प्रतियों में विकास भवन स्थित पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय के कक्ष संख्या-106 में अनिवार्य रूप से जमा करना सुनिश्चित करें। यदि आवेदन कार्यालय में प्राप्त नहीं होता है तो ऐसे प्रशिक्षार्थी का आवेदन निरस्त माना जायेगा।
जौनपुर पुलिस अयोध्या के बदमाश को गिरफ्तार करने में सफल रही , सिकरारा व थाना बक्शा की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में चेकिंग के दौरान जौनपुर तथा अयोध्या के विभिन्न थानों में वांछित अन्तर्जनपदीय अपराधी घायल, गिरफ्तार, घायल अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमन्चा.315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 02 खोखा .315 बोर व एक पल्सर मोटर साइकिल ( बिना नम्बर प्लेट) बरामद-
पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सदर, श्री परमानन्द कुशवाहा के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में थाना सिकरारा व थाना बक्सा की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान दिनांक- 05.08.2024 को समय करीब 11.54 बजे रात्रि के दौरान वहद ग्राम पुराना बरगुदर पुल से अपराधी रजनीश यादव पुत्र अरविन्द यादव निवासी ग्राम मोहउद्दीपुर जहीरगंज, थाना पूराकलन्दर, जनपद अयोध्या उम्र करीब 24 वर्ष को एक देशी तमन्चा.315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 02 खोखा .315 बोर व एक पल्सर मोटर साइकिल ( बिना नम्बर प्लेट) के साथ पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया, दूसरा बदमाश राजन सोनकर पुत्र राजेन्द्र सोनकर निवासी ग्राम चौरा बाजार थाना जलालपुर जनपद जौनपुर अंधेरे का लाभ लेकर भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश की जा रही है । आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी द्वारा की गयी फायरिंग से अभियुक्त रजनीश यादव के बाये पैर में घुटने के नीचे गोली लगने से चोटिल हुआ है। जिसके जीवनरक्षार्थ तत्काल पुलिस अभिरक्षा में ईलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है, नियमानुसार सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
रजनीश यादव पुत्र अरविन्द यादव निवासी ग्राम मोहउद्दीपुर जहीरगंज, थाना पूराकलन्दर, जनपद अयोध्या। ( घायल ) फरार अभियुक्त-
मनरेगा के डोंगल को ग्राम पंचायत को हस्तांतरित करने की फिर उठी मांग
उतरप्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की प्रांतीय बैठक संपन्न
संघ की एकता एवं संघर्ष से सफलता के नए प्रतिमान बनाएंगेः डॉ प्रदीप सिंह
जौनपुर l UP ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार को लखनऊ में डिप्लोमा इंजीनियर संघ के परिषद भवन सभागार में संपन्न हुयी। बैठक में पूरे प्रदेश से 50 से अधिक जनपदों के पदाधिकारियों ने सहभागिता किया। बैठक में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा एवं उपाध्यक्ष डॉ राजेश सिंह तथा सहायक विकास अधिकारी पंचायत के प्रदेश महामंत्री कमल किशोर शुक्ल ने भी प्रतिभाग किया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह ने वर्तमान मे शासन के समक्ष लंबित विभिन्न मांगों यथा शैक्षणिक योग्यता स्नातक करने,ग्रेड पे बढ़ाने, मनरेगा के डोंगल को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करने, ई ग्राम स्वराज के डोंगल प्रणाली में आ रही जटिल तकनीकी एवं व्यवहारिक समस्याओं के निदान करने, निराश्रित गौ सेवा केंद्रों तथा ग्रामीण आवास योजना में सचिव के साथ अन्य विभागों के अधिकारियों की भूमिकाओं के उत्तरदायित्व निर्धारित करने, प्रदेश स्तरीय सचिवों की अनंतिम त्रुटिपूर्ण ज्येष्ठता सूची को शुद्ध करने, अगली विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक कराने, पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली सहित विभिन्न मुद्दों पर उपस्थित पदाधिकारियों से विचार विमर्श कर अपनी बात रखी तथा प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए हुए पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का इतिहास अनवरत संघर्षों का रहा है हम अपनी संगठित एकता एवं लंबे संघर्ष से भविष्य में अपेक्षित परिणाम प्राप्त करेंगे।
संघ के प्रदेश महामंत्री नागेंद्र प्रताप कुशवाहा ने प्रदेश के साथियों का स्वागत करते हुए सभी से अपील किया कि आप दृढ़ संकल्पित होकर तन,मन एवं धन से संघ का साथ दें तथा जनपद में सरकार द्वारा दिए गए उत्तरदायित्वों का निर्वहन पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ करें आपकी उचित न्याय पूर्ण मांगे जरूर पूरी होंगी। सहायक विकास अधिकारी पंचायत संघ के प्रदेश महामंत्री कमल किशोर शुक्ल ने 01अगस्त 2016 के अधूरे शासनादेश पर उचित निर्णय लेते हुए विकास खंडो पर पंचायत विभाग के अधिकारियों के लिए आवश्यक सुविधाएं सरकार से मुहैया कराने की अपील किया।
राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने ग्राम प्रधानों के समक्ष वर्तमान में आ रही विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए प्रदेश स्तर पर पंचायती राज एवं ग्राम प्रधान संगठन का संयुक्त महाधिवेशन कराने का प्रस्ताव रखा। प्रांतीय बैठक में आदित्य कुमार शुक्ल,प्रशांत पोरवाल, जितेंद्र गंगवार, सुनील कुमार वर्मा, राघवेंद्र सिंह, संरक्षक ओंकार नाथ दुबे, अरुणेश पाल, सुरेंद्र कुमार तिवारी, डॉ आशीष सिंह, चंद्रशेखर सिंह, पुष्पेंद्र चौधरी,ओम प्रकाश प्रजापति, नितेश सिंह चंदेल, सूर्यभानु राय, दीपक श्रीवास्तव,पवन तिवारी, डॉ राकेश कुमार, ललित कुमार, पीयूष दुबे, बृजेश सिंह, सुशील कुमार त्रिपाठी, प्रेम लाल यादव, मनोज कुमार दुबे, विवेक कुमार,परमानंद गंगवार, संजय सिंह, पवन पांडेय, डॉ दयाराम पटेल, अक्षय प्रताप सिंह,शिवम पाठक, योगेश चौबे, दिनेश कुमार सिंह,गंगाराम गुप्ता, मित्र सेन यादव,राहुल, हंसपाल चौधरी,दीवान सिंह,अमीन खां,संदेश कुमार,नकुल धामा, आशीष कुमार मिश्रा, अतुल कुमार,योगेंद्र सिंह कुशवाहा, क्षितिज चौधरी, करन सिंह,वीरेंद्र बरौदिया, रामकिशोर,सुशील मलिक, रामकुमार चौधरी,नीरज यादव,जितेंद्र सिंह आदि सैकड़ो पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन बिजनौर के जिला अध्यक्ष डॉ कुलदीप राजपूत ने किया।
# Ban on administrative rights of village head IN JAUNPUR
JAUNPUR NEWS : जौनपुर जिले की एक और ग्राम पंचायत पर जाँच की गिरी गाज पंचायत के अधिकारी परेशान है ,मामला भैसहारामपुर के प्रशासनिक अधिकार पर लगी रोक जाँच की सही जानकारी नहीं देने पर जिला प्रसाशन ने वित्तीय अधिकारों पर लगाई गई रोक ,जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी ने अवगत कराया है कि संतोष कुमार पुत्र स्व0 बजरंगबली दूबे,अरूण प्रकाश पुत्र स्व0 इन्द्रचन्द्र दूबे व अन्य निवासी ग्राम भैसहारामपुर पोस्ट प्रेमकापूरा विकास खण्ड सुजानगंज तहसील मछलीशहर जौनपुर द्वारा प्रधान ग्राम पंचायत भैसहारामपुर के विरूद्व प्रस्तुत दिनांक रहित शपथ पत्र युक्त शिकायती प्रार्थना पत्र के क्रम में प्रकरण की प्रारम्भिक जांच जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के द्वारा उपायुक्त श्रम रोजगार जौनपुर को जॉच अधिकारी नामित किया गया।
सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति से जानकारी देते हुए जिला विकास अधिकारी JAUNPUR ने बताता कि जांच अधिकारी द्वारा प्रस्तुत जांच आख्या के क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा सचिव एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा उ0प्र0 पंचायत राज अधिनियम 1947 की धारा 95-1(जी) के अर्न्तगत विनोद कुमार प्रधान ग्राम पंचायत भैसहारामपुर को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। सम्बन्धित प्रधान व सचिव ग्राम पंचायत भैसहारामपुर द्वारा कारण बताओं नाटिस प्राप्त कर उत्तर/स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया गया।
उक्त उत्तर/स्पष्टीकरण का परिशीलन के उपरान्त संबधित ग्राम प्रधान/सचिव ग्राम पंचायत द्वारा उत्तर/स्पष्टीकरण के साथ ठोस साक्ष्य प्रस्तुत न किये जाने के कारण सम्बन्धित ग्राम प्रधान और सचिव द्वारा आपस में दूरभिसंधि कर शासकीय धनराशि का दूरूपयोग करने के फलस्वरूप जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के क्रम में अन्तिम जांच मे मुक्त होने तक प्रधान ग्राम पंचायत भैसहारामपुर विकास खण्ड सुजानगंज के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगाते हुए प्रकरण की अन्तिम जांच हेतु जिला विकास अधिकारी को नामित किया है और 17अगस्त को अपरान्ह् 02 बजे जॉच करने की तिथि निर्धारित किया गया है ।
बदलापुर के विधायक अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में भाग लेने अमेरिका जाएंगे
#बदलापुर के विधायक रमेश मिश्रा अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में भाग लेने यूएसए जाएंगे।
Badlapur MLA ramesh mishra will go to America to participate in the international summit.
JAUNPUR NEWS : जौनपुर जिले के बदलापुर के विधायक रमेश चंद्र मिश्र राज्य विधान मंडलों के अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन 2024 में भाग लेने अमेरिका जाएंगे। उनकी यह यात्रा 11 दिवसीय है। जिसमें वह शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद अमेरिका में विभिन्न पहलुओं पर जानकारी लेते हुए अनेक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
यह शिखर सम्मेलन यूएसए के केंटकी प्रांत के लुइसविले शहर में 6 अगस्त से 8 अगस्त तक चलेगा। इसका आयोजन अमेरिका की अग्रणी संस्था एनसीएसएल और एनएलसी भारत के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है। श्री मिश्र के साथ उत्तर प्रदेश के 6 विधायक भी जा रहे हैं , जिसमें राजेश चौधरी राजीव सिंह बब्बू भैया संजय शर्मा, धीरेंद्र सिंह, डॉक्टर सुरभि, प्रिंस सिंह शामिल है। पूरे पूर्वांचल क्षेत्र से रमेश चंद्र मिश्र इकलौते विधायक हैं जो इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।
इस बारे मे बदलापुर के विधायक रमेश मिश्र ने बताया कि यह शिखर सम्मेलन में यूएसए के विधायी नेताओं, कर्मचारी विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं की सबसे बड़ी सभा है। शिक्षा, नेटवर्किंग और प्रेरणा से भरा वातावरण बनाती है। यह सम्मेलन विधायी साथियों और नीति नवप्रवर्तकों से जुड़ने का अवसर देता है। इस सम्मेलन में मिलने वाले विचार को अपने देश में क्रियान्वित करने के लिए प्रोत्साहित किया सकता हैं। इस वर्ष हमें राज्य विधानसभाओं और भारत के विभिन्न राजनीतिक दलों के सम्मानित विधायकों की भागीदारी को सक्षम करने के लिए एनएलसी भारत के साथ सहयोग करने का सौभाग्य मिला है।
कार्यक्रम में अमेरिकी विधायकों और विधायी कर्मचारियों के साथ जुड़ने और ठोस नीति चर्चा में शामिल होने के अवसर प्रदान होगा। अंतर्राष्ट्रीय उपस्थित लोगों के भाग लेने के लिए पूरे सम्मेलन में विशेष कार्यक्रम, दौरे और सत्र आयोजित है। सम्मेलन में अपने समुदायों में महत्वपूर्ण मुद्दों से निपटने के लिए विचार, रणनीतियाँ और समाधान पर चर्चा होगी। व्यावसायिक विकास कार्यशालाएँ और नेटवर्किंग कार्यक्रम भी होगा जहाँ विधायी सहयोगियों से जुड़ सकेंगे। एनसीएसएल विधान शिखर सम्मेलन 2024 में भागीदारी से ज्ञान के आदान-प्रदान, लगभग 2,000 सम्मानित अमेरिकी सीनेटरों और भारतीय विधायकों/एमएलसी के बीच नेटवर्किंग के अवसर, नीति सीखने और अंतरराष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य सहित कई लाभ मिलेगा।
इस कार्यक्रम में भाग लेने के बाद अमेरिका के नैशविले एवं कैलिफोर्निया में अप्रवासीय भारतीयों से मिलकर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 10 अगस्त को प्रवासी भारतीयों द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि श्री मिश्र का सम्मान किया जाएगा। 11 अगस्त को नैशविले के श्री गणेश मंदिर (हिंदू सांस्कृतिक केंद्र) में अप्रवासी भारतीयों द्वारा अभिनंदन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन अमेरिका के प्रसिद्ध ज्योतिषी धर्मगुरु पण्डित रिंकू मिश्रा कर रहे है। इस दौरान 12 अगस्त को श्री मिश्रा अमेरिका में उत्तर प्रदेश के छात्रों के लिए अमेरिका में अध्ययन की संभावनाओं पर विचार करने के लिए मिडिल टेनेसी यूनिवर्सिटी के अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।
13 अगस्त को नैशविले से कैलिफोर्निया पहुंचेंगे। वह कैलिफोर्निया में प्रवासी भारतीयों में उद्योगपतियों तथा अन्य विशिष्ट जनों से मुलाकात करेंगे। 13 अगस्त से 17 अगस्त तक यहां रहकर अमेरिका के परिवहन व्यवस्थाओं एवं पर्यटन की संभावनाओं पर विस्तार से विभिन्न जनों से चर्चा भी करेंगे। वह अमेरिका के तीव्र सुरक्षित परिवहन एवं सड़कों का अध्ययन कर यह सुनिश्चित करेंगे कि क्या इस तरह की सेवाएं उत्तर प्रदेश कैसे में हो सकती हैं। 18 अगस्त को वह वापस स्वदेश लौटेंगे।
कावड़ में एक तरफ भगवान भोलेनाथ दूसरी तरफ अखिलेश की तस्वीर
कावड़ यात्रा में जौनपुर के डॉक्टर बने चर्चा का विषय
जौनपुर । हरिद्वार से लेकर गाजियाबाद तक की कावड़ यात्रा जिले के तहसील शाहगंज के डेहरी गांव निवासी और गाजियाबाद में पेशे से चिकित्सक की कावड़ यात्रा में एक अलग अंदाज दिखा, जो चर्चा का विषय बन गया। जिसमें भगवान के प्रति गहरी आस्था भक्ति के साथ- साथ अपने नेता के प्रति समर्पण भाव का अद्भुत संगम समावेश था । कांवड़ यात्रा में अनोखा रूप देखकर लोगों में जमकर चर्चा कर रहे थे।
बता दें कि शाहगंज तहसील के डेहरी गांव निवासी डा सुर्यभान यादव जो गाजियाबाद में पेसे से चिकित्सक है वह अपनी कावड़ यात्रा को लेकर चर्चा में रहे । उनके कावड़ यात्रा में गाजियाबाद से लेकर हरिद्वार तक खूब चर्चा हुई । जिसमें कावड़ में एक कंधे पर भगवान भोलेनाथ की भारी भरकम तस्वीर सुशोभित हो रही थी , तो दूसरे कंधे कावड़ पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तस्वीर कावङ को सुशोभित कर रही थी। जिसे देखकर सावन के पवित्र माह में एक तरफ भगवान के प्रति गहरी श्रद्धा भक्ति दूसरी तरफ अपने नेता के प्रति त्याग समर्पण की भावना का संगम देखने को मिल रहा था। डॉ सुर्यभान यादव चिकित्सा सेवा के साथ-साथ राजनीति में अच्छी पैठ रखते हैं और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। सुर्यभान यादव 2017 में विधानसभा चुनाव शाहगंज से लड़े थे जो करीब 25 हजार मत पाकर दूसरे नंबर पर रहे ,लेकिन बाद में उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया और तब से समाजवादी पार्टी में सेवा दे रहे हैं। कावड़ यात्रा में इन्होंने हरिद्वार से जल लेकर बाबा दूधेश्वरनाथ गाजियाबाद में जल चढ़ाया और कांवङ यात्रा सोशल मीडिया पर काफी फोकस में रहा लोगों ने उनकी खूब चर्चा की।