Home Blog Page 258

निशानाथ चुने गए ग्राम रोजगार सेवक के निर्विरोध शाहगंज ब्लाक अध्यक्ष

0
निशानाथ चुने गए ग्राम रोजगार सेवक के निर्विरोध शाहगंज ब्लाक अध्यक्ष
निशानाथ चुने गए ग्राम रोजगार सेवक के निर्विरोध शाहगंज ब्लाक अध्यक्ष

निशानाथ चुने गए ग्राम रोजगार सेवक के निर्विरोध शाहगंज ब्लाक अध्यक्ष

  • साथियों ने फूल से किया स्वागत

खेतासराय(जौनपुर):- विकास खण्ड शाहगंज सोंधी के प्रांगण में बुधवार को ग्राम रोजगार सेवक पद का चुनाव हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से सभी सदस्यों ने सहमति दी और निशानाथ को अध्यक्ष चुना गया। जानकारी के अनुसार इससे पूर्व स्व. आशुतोष श्रीवास्तव अध्यक्ष पद का निर्वाहन कर रहे थे उनके निधन के बाद यह पद रिक्त चल रहा था। उसी परिपेक्ष में तेज-तर्रार ग्राम रोजगार सेवक निशानाथ को 53 रोजगार सेवकों ने बैठकर सर्वसम्मति से नए अध्यक्ष के लिए निशानाथ को अध्यक्ष व अजय कुमार गौतम को महामंत्री तथा महिला प्रकोष्ट के अध्यक्ष के लिए साधना यादव के नाम का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई और उनको सहमति से चुन लिया गया। बातचीत के दौरान अध्यक्ष ने कहा कि मनरेगा के तहत श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराना प्राथमिकता होगी। शासन की योजनाओं को शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। मनरेगा के तहत विकास कार्यों में गति देने का काम किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन सुरेश कुमार ने किया। इस अवसर पर बृजेश सिंह, सुभाष चंद्र, पंकज शर्मा, गिरीश राजभर, उमाकांत यादव, कुसुम सिंह, अनिल राजभर, राम केवल, जहांआरा खातून, शिखा सिंह राजेश कुमार अजय कुमार, आनंद पांडेय समेत आदि लोग मौजूद रहे।

सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में मनाया जा रहा शिक्षा सप्ताह

0
सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में मनाया जा रहा शिक्षा सप्ताह
सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में मनाया जा रहा शिक्षा सप्ताह

शिक्षा सप्ताह नवाचार एवं सहयोग की भावना को करेगा विकसित: प्रधानाचार्य दिनेश गुप्ता

खेतासराय (जौनपुर) राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की चतुर्थ वर्षगांठ के अवसर पर शिक्षा में परिवर्तनकारी सुधारों के सम्बंध में शिक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है, जो सात दिनों तक चलता रहेगा। जिसमें प्रत्येक दिन छात्र-छात्राओं को विभिन्न गतिविधियों करायी जा रही है। क्षेत्र स्थित सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में शिक्षा सप्ताह के तीसरे दिन छात्र-छात्राओं को विभिन्न गतिविधियां करायी गयी।

सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में मनाया जा रहा शिक्षा सप्ताह

बुधवार को शिक्षा सप्ताह के तीसरे दिन खेल दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय संस्कृति एवं धरोहर से छात्र-छात्राओं को परिचित कराने के उद्देश्य से स्वदेशी खेल जैसे कबड्डी, खो-खो, रस्सी आदि खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान स्वदेशी खेलों के महत्व के बारे में प्रकाश डालते हुए व्यायाम शिक्षक मो. शरीफ ने उपस्थित लोगों को जानकारी दिया।

वही इसके तहत आयोजित कार्यक्रम के प्रथम दिन टी.एल.एम. समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं द्वारा पहेली (फ़ज़ल), खेल, थ्रीडी मॉडल, बोर्ड गेम्स, वॉल चार्ट, कार्ड चैलेंज, चार्ट निर्माण, कठपुतली एवं रीडिंग क्लब के माध्यम से प्रतिभाग किया। वही शिक्षण सप्ताह के दूसरे दिन गणित शिक्षक जयदेव पाण्डेय, बृजेश कुमार अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में गणितीय क्रियाकलाप के माध्यम से मनाया गया।

जिसमें शिक्षको के उपयोगार्थ नवाचारी शिक्षण पद्धतियां एवं आनंदमय शिक्षण पर परस्पर संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शिक्षा सप्ताह के तहत 22 जुलाई से 28 तक विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें तीसरे उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उन्होंने शिक्षा सप्ताह के बारे में बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे विभिन हितधारकों के बीच नवाचार एवं सहयोग की भावना पैदा होगी और यह सर्वोत्तम कार्यों को साझा करने का एक मंच प्रदान करता है। इस अवसर पर एनसीसी ऑफिसर राजेश यादव, विनोद मिश्रा, रेखा यादव, अनुराग यादव, अनिल कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

मिट्टी खुदाई के परमिट के लिए बदले नियम 

0
मिट्टी खुदाई के परमिट के लिए बदले नियम 
JAUNPUR NEWS

मिट्टी खुदाई के लिए परमिट के बदले नियम 

 जौनपुर : मिट्टी खुदाई के लिए आवश्यक जानकारी  जन-सामान्य द्वारा अपने निजी कार्य अथवा सामुदायिक कार्य के लिए अपने खेत से मिट्टी खुदाई कर ले जाने पर पुलिस व प्रशासन द्वारा परमिट की मांग करते हुए रोका जा रहा है, के संबध में स्थिति स्पष्ट करते हुए  अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/प्रभारी अधिकारी खनन रामअक्षयबर चौहान ने अवगत कराया है कि  शासनादेश दिनांक 18 सितम्बर 2020 द्वारा 100 घनमीटर तक खनन/परिवहन के लिए ऑनलाईन पंजीकरण की व्यवस्था है। इस कार्य के लिए संबंधित व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था  upminemitra.in का उपयोग करते हुए 100 घन मीटर तक की मिट्टी की मात्रा स्वयं के खेतों से खनन व परिवहन के लिए उपयोग में लायी जा सकती है।

100 घन मीटर से अधिक खनन व परिवहन के लिए अनुज्ञा/परमिट प्राप्त करने की आवश्यकता है जिसके लिए  upminemitra.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा और यह जिलाधिकारी द्वारा ऑनलाईन अनुमोदन के उपरान्त निर्गत किया जायेगा। सामान्यतः 01 ट्रैक्टर ट्राली से 03.00 घनमीटर साधारण मिट्टी का परिवहन किया जाता है, जिसके आधार पर 100 घनमीटर साधारण मिट्टी के परिवहन के लिए लगभग 33 ट्रैक्टर ट्रालियों का प्रयोग किया जा सकता है। उक्त पत्र में यह भी उल्लिखित है कि जन-सामान्य/कृषक द्वारा शासनादेश 18 सितम्बर 2024 के अनुसार ऑनलाइन व्यवस्था का उपयोग करते हुए 100 घन मीटर तक की मिटटी की मात्रा स्वयं के खेतों से खनन व परिवहन के लिए उपयोग में लायी जा सकती है। तहसील व थाने के कर्मियों से इसका कडाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये।

सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक संस्था द्वारा एक पेड़ मां के नाम

0
सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक संस्था द्वारा एक पेड़ मां के नाम
सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक संस्था द्वारा एक पेड़ मां के नाम

JAUNPUR ‘सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय कांटी, बरसठी में बृहद पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण और जल संचयन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त अवसर पर बरगद, जामुन,आम का पेड़ ,अमरूद ,नीम का पेड़ ,अर्जुन, डिटोर लगाया गया । बच्चों द्वारा क्षेत्र में रैली भी निकाली गई ,रैली में पौधा लगाएंगे पौधा बचाएंगे , हम लोगों ने ठाना है घर-घर पौधा लगाना है आदि नारों के साथ जन जागरूकता का संदेश दिया गया ।पौधारोपण के समय लोगों में काफी उत्साह भी देखा गया। जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधान अध्यापक प्रमोद कुमार प्रजापति ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षित रहेंगे तो हम हम भी सुरक्षित रहेंगे, प्राकृतिक संसाधनों से ही जीवन का अस्तित्व है। पर्यावरण सुरक्षा अपने चारों ओर के परिवेश को प्राकृतिक संपदा को सुरक्षित व सुसज्जित अनुकूल बनाए रखना है । मुख्य अतिथि सुनीता तिवारी ने कहा कि हमारा ग्राम प्राकृतिक संपदा से भरपूर हो और आदर्श गांव बने इसके लिए हम सबको अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभानी है। विशिष्ट अतिथि महिमा तिवारी ने कहा कि बारिश के पानी को तालाबों और छोटे जल स्रोतों के माध्यम से जल संचय किया जा सकता है इसमें दो तरह के गड्ढे बनाए जाते हैं एक गढ़ा का दैनिक प्रयोग के लिए जल संचय किया जाता है दूसरे का सिंचाई के काम में प्रयोग किया जाता है ।आज भूमिगत जल भंडार में काफी जल की कमी है। उक्त अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष गुडिया तिवारी पूनम तिवारी वंदना पांडे प्रमोद कुमार तिवारी हरिश्चंद्र रवि कुमार अजीत प्रताप राजन मिश्रा अनिल कुमार आदि लोग उपस्थित थे । संजय उपाध्याय संस्था द्वारा बताया गया कि इस तरह का अभियान निरंतर चलाया जाएगा।

जोगियापुर जौनपुर शास्त्री पुल की भ्रामक खबर पर पहुंचे डीएम,दी सफाई 

0
जोगियापुर जौनपुर शास्त्री पुल की भ्रामक खबर पर पहुंचे डीएम,दी सफाई 
जोगियापुर जौनपुर शास्त्री पुल की भ्रामक खबर पर पहुंचे डीएम,दी सफाई 

#Jogiyapur DM reached Jaunpur Shastri bridge’s misleading news, gave clarification

JAUNPUR NEWS :जोगियापुर जौनपुर शास्त्री पुल वाली न्यूज़ को जिलाधिकारी ने बताया गलत,बगल में एनएचएआई द्वारा निर्माणाधीन ब्रिज के बुनियादी कार्य के बारे में जो भी भ्रामक खबर प्रसारित हो रही है इसके सम्बन्ध में डीएम  रविन्द्र कुमार माँदड़ ने  उक्त निर्माणाधीन पुल के सम्बन्ध में एनएचएआई के अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुल के आस-पास अतिक्रमण न होने दे। निर्माणाधीन पुल का कार्य मानक के अनुसार और गुणवत्तापूर्ण कराया जाये।

इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व ने अवगत कराया है कि जोगियापुर जौनपुर शास्त्री पुल  निर्माणाधीन को लेकर जो भी खबर मीडिया में प्रसारित हो रही है वह भ्रमक एवं निराधार है। उपरोक्त के सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि निर्माणधीन ब्रिज का बुनियादी कार्य प्रक्रियाधीन है जो कि नियमानुसार एवं मानक के अनुरुप है। जो कि लगभग 35.00 मी० गहरा है जिसको जमीन के अन्दर से निर्माणाधीन कार्य मानक के अनुसार किया जा रहा है। चूंकि सिकिंग के प्रक्रिया के दौरान टील्ट या शिफ्ट होना जमीन के स्टै्रटम पर निर्भर करता है एवं प्रक्रिया का हिस्सा है जिसे प्रक्रिया के तहत सही किया जाता है।

यह भी पढ़े :JAUNPUR NEWS:वस्तु अधिनियम के तहत कोटेदार पर मुकदमा  

JNP : जौनपुर की जनता के लिए गुड न्यूज़,रोजगार के साथ मिलेंगे नए ब्यवसाय:

JAUNPUR NEWS:वस्तु अधिनियम के तहत कोटेदार पर मुकदमा 

0
JAUNPUR NEWSवस्तु अधिनियम के तहत कोटेदार पर मुकदमा 
JAUNPUR NEWSवस्तु अधिनियम के तहत कोटेदार पर मुकदमा 

JAUNPUR NEWS : जौनपुर के एक और कोटेदार पर गिरी गाज क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक,शाहगंज की बड़ी कार्यवाही शाहगंज तहसील के लखमापुर गांव के कोटेदार पर मुकदमा,दुकान का लाइसेंस निरस्त 18 जुलाई को तहसील-शाहगंज के वि0ख0-शाहगंज स्थित-लखमापुर गांव के उचित दर विक्रेता धर्मेन्द्र कुमार पुत्र  राजेन्द्र प्रसाद की दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया गया था ।

निरीक्षण के दौरान विक्रेता की उचित दर दुकान में कुल 73.84 कुं0 चावल, 50.6 कुं0 गेहूँ एवं 1.08 कुं0 चीनी का स्टॉक कम पाया गया, जिसके सम्बन्ध में पूछताछ करने पर विक्रेता द्वारा कोई समुचित उत्तर नहीं दिया गया तथा मौके पर उपस्थित कार्डधारकों लाभार्थियों का बयान दर्ज किया गया। कार्डधारकों लाभार्थियों द्वारा विक्रेता के वितरण के विरूद्ध गम्भीर अनियमतिता एवं दुर्व्यवहार की शिकायत की गयी।

उक्त आशय की आख्या जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की गयी, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा उक्त कोटेदार के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत अभियोग अभियोग पंजीकृत कराने का आदेश पारित किया गया। जिलाधिकारी महोदय के उक्त आदेश के अनुपालन में ग्राम-लखमापुर के कोटेदार धर्मेन्द्र कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद के विरूद्ध 23 जुलाई को थाना-खेतासराय में प्रथम सूचना रिपोर्ट क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक द्वारा दर्ज करा दी गयी है एवं उसके दुकान का अनुबन्ध-पत्र निलम्बित करते हुए विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है।

JAUNPUR NEWS NO-2 उत्तर प्रदेश स्टाम्प (सम्पत्ति का मूल्यांकन) नियमावली, 1997 के तहत सर्किल दरों के वार्षिक पुनरीक्षण हेतु जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी (वित्तराजस्व) की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के समस्त तहसीलों के महानिरीक्षक निबन्धन, जिले के समस्त तहसीलो के उप-जिलाधिकारी, तहसीलदार व उपनिबन्धक गणों के साथ बैठक हुई, जिसमे अपर जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को सर्किल दरों के पुनरीक्षण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

आम बजट 2024-2025 जौनपुर के कर्मचारी नेताओं की नज़र में फेल या पास?   

0
डॉ प्रदीप सिंह अध्यक्षराज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद,जौनपुर।
डॉ प्रदीप सिंह अध्यक्षराज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद,जौनपुर।

जौनपुर :केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोक सभा में 2024 – 2025 का आम बजट पेश किया जिसको लेकर भारत की जनता की अपनी अपनी राय है इसी संदर्भ में  कुछ विचार जौनपुर के  कर्मचारी नेताओ का भी है  डॉ प्रदीप सिंह अध्यक्षराज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद,के मुताविक 2024-25 कर्मचारियों के लिए निराशाजनक एवं उम्मीद के विपरीत है। पुरानी पेंशन योजना की बहाली तथा आठवें वेतन आयोग के गठन जैसे कर्मचारी हित के मुद्दों पर आश्चर्यजनक रूप से बजट बिल्कुल मौन है। इनकम टैक्स स्लैब में छूट अति सूक्ष्म है जिसका प्रभाव नगण्य होगा। कर्मचारी शिक्षक समुदाय अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर पूरे देश में संघर्ष और तेज करेगा।


आम बजट 2024-2025 जौनपुर के कर्मचारी नेताओं की नज़र में फेल या पास?   

     इंदु प्रकाश यादवजिला महामंत्री अटेवा जौनपुर

इंदु प्रकाश यादव जिला महामंत्री अटेवा जौनपुर ने बताया कि मोदी 3 बजट शिक्षक कर्मचारियों के लिए निराश करने वाला है।बजट में आठवां वेतन आयोग का कोई जिक्र नहीं ,पुरानी पेंशन बहाली योजना की चर्चा दूर दूर तक नहीं ,आयकर में छूट ऊंट के मुंह में जीरा जैसा है डूबते हुए शेयर बाजार में पेंशन विहीन शिक्षक, कर्मचारियों के अरमान भी डूब गए । बजट ने तो निराश किया ही साथ ही शेयर बाजार आधारित NPS भी डूब गया।

आम बजट 2024-2025 जौनपुर के कर्मचारी नेताओं की नज़र में फेल या पास?   

देवेश कुमार यादव जिला मंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद,जौनपुर ने इस बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद संसद में पेश हुआ आम बजट कर्मचारियों की आशा के अनुरूप नहीं है। पुरानी पेंशन बहाली या एनपीएस में संशोधन,आठवें पे कमीशन तथा इनकम टैक्स स्लैब जैसे कर्मचारी हित के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बजट में कोई प्राविधान नहीं किया गया है। सरकार निजीकरण को बढ़ावा देने की तरफ अग्रसर है। हम लोग अन्याय के विरुद्ध आवाज बुलंद करेंगे।

जौनपुर की जनता के लिए गुड न्यूज़,रोजगार के साथ मिलेंगे नए ब्यवसाय

0

#Good news for the people of Jaunpur, employment and business will get a boost.

JAUNPUR NEWS जौनपुर की जनता का बढ़ेगा ब्यबसाय मिलेंगे नए रोजगार जिले में विकास की आस लगाए बैठे लोगों के लिए खुशखबरी, भाजपा के जनप्रतिनिधियों की बहूप्रतिष्ठित मांग पर पिछले लगभग तीन वर्षो से नितिन गडकरी (केंद्रीय कैबिनेट मंत्री – सड़क परिवहन एवं राजमार्ग) से कई बार मिलकर और पत्र देकर जौनपुर शहर की ट्रैफिक समस्या के समाधान हेतु जौनपुर शहर के बाहर चारो तरफ रिंग रोड बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करके और धन आवंटन करके कार्य शुरू कराने हेतु जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं महाराष्ट्र राज्य के पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने निवेदन किया था।

इसी क्रम में पिछले महीने जौनपुर की जनता के वास्ते रिंग रोड के कार्यों समेत विभिन्न विकास संबंधी कार्यों को लेकर भेंट किए थे।जिस पर माननीय श्री नितिन गडकरी (केंद्रीय कैबिनेट मंत्री – सड़क परिवहन एवं राजमार्ग) ने स्वीकृति प्रदान करके धन आवंटित करके रिंग रोड बनवाने के कार्य को शुरू करवा दिया है।रिंग रोड के बन जाने से जनपद जौनपुर की ट्रैफिक समस्या से निजात मिलने के साथ एक जनपद से दूसरे विभिन्न जनपदो में जाने वाले लोगो को आवागमन में सरलता सुगमता मिलेंगी।रिंग रोड के किनारे जौनपुर शहर का विस्तारीकरण भी होगा साथ ही रिंग रोड बनने से व्यवसाय और रोजगार को भी बड़े पैमाने पर बढ़ावा मिलेगा।जनपद जौनपुर विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।इसलिए जनपद जौनपुर वासियों की बहूप्रतिष्ठित मांग को पुरा करने के लिए माननीय श्री नितिन गडकरी जी (केंद्रीय कैबिनेट मंत्री – सड़क परिवहन एवं राजमार्ग) को हम सभी जौनपुर वासियों की तरफ से हृदय पूर्वक धन्यवाद एवं आभार।

जौनपुर के सर्वांगीण विकास हेतु केंद्र सरकार और राज्य सरकार से प्रयास करके बड़ी बड़ी योजनाओं को लाने का कार्य हमेशा जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं महाराष्ट्र राज्य के पूर्व गृह राज्य मंत्री माननीय श्री कृपाशंकर सिंह जी जारी रखेंगे।

इनरव्हील क्लब जौनपुर की अध्यक्ष ममता मिश्रा ने पदभार संभाला 

0
इनरव्हील क्लब जौनपुर की अध्यक्ष ममता मिश्रा ने पदभार संभाला 
इनरव्हील क्लब जौनपुर की अध्यक्ष ममता मिश्रा ने पदभार संभाला 

इनरव्हील क्लब जौनपुर का पद ग्रहण कार्यक्रम समारोह संपन्न-

  • #President of Innerwheel Club Jaunpur Mamta Mishra took charge$
  • अध्यक्ष श्रीमती ममता मिश्रा एवं सचिव शोभा सिंह

JAUNPUR NEWS जौनपुर:महिलाओं की अंतर्राष्ट्रीय स्वैच्छिक सेवा संस्था इनरव्हील क्लब जौनपुर सिराज- ए-हिंद का पद ग्रहण समारोह आई.एम.ए.भवन लाइन बाजार के सभागार में सांसद सीमा द्विवेदी  की अध्यक्षता तथा नगरपालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या की विशिष्ट उपस्थिति में समारोह पूर्वक संपन्न हुआ।

इनरव्हील क्लब जौनपुर की निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने आगामी सत्र 2024-25 की अध्यक्ष श्रीमती ममता मिश्रा को कालर पहना कर अपना पदभार नयी कार्यकारिणी को सौंप दिया। इसी के साथ सचिव पद पर संध्या सिंह, उपाध्यक्ष -शोभा सिंह कोषाध्यक्ष- पूनम मिश्रा, एडिटर-वंदना उपाध्याय,आई. एस. ओ. पद पर  रंजना शुक्ला ने भी पदभार संभाला लिया। कार्यक्रम का आरम्भ मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी व विशिष्ट अतिथि श्रीमती मनोरमा मौर्या अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर तथा क्लब की वरिष्ठ सदस्यों ने दीप प्रज्वलन कर किया उसके बाद बाद गणेश पूजा, सरस्वती वंदना की प्रस्तुति मास्टर रुद्र, कु.चांदनी, कु अंजू व पूनम द्वारा श्रद्धा -भक्ति पूर्वक बड़े आकर्षक ढंग से की गयी। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का प्रेरणादाई जीवन परिचय क्रमशः क्लब एडिटर वन्दना उपाध्याय व पूर्व अध्यक्ष दीपमाला जायसवाल द्वारा पढ़ा गया। अतिथि द्वय का स्वागत क्लब के चार्टर व वरिष्ठ सदस्यों सुनीता सिंह,डा. अमृता टंडन, अंजना सिंह, विमला सिंह, सोमा सिंह, मीना सिंह गुड्डी, शशी सिंह, मीना सिंह संजय, मृदुला सिंह जूही, अन्विता सिंह, आरती शुक्ला, डा. पूनम सिंह, डा. पूनम मिश्रा, पिंकी राय, रंजना शुक्ला,रत्ना उपाध्याय, अंजू मिश्रा, मंजू कुमार ,संगीता अग्रवाल, प्रीति सिंह, आरती शुक्ला, प्रियंका पांडेय द्वारा माल्यार्पण व पुष्प गुच्छ देकर किया गया।

इनरव्हील क्लब जौनपुर की अध्यक्ष ममता मिश्रा ने पदभार संभाला 
इनरव्हील क्लब जौनपुर की अध्यक्ष ममता मिश्रा ने पदभार संभाला

पिछले सत्र की सचिव शोभा सिंह द्वारा संस्था द्वारा की गई सेवा सम्बन्धी विविध गतिविधियों व आय-व्यय सम्बन्धी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी। मुख्यअतिथि द्वारा अध्यक्ष व सचिव के साथ संस्था के नये सदस्यों प्रियंका पांडे, मंजू कुमार,प्रीति सिंह व रत्ना उपाध्याय को इनरव्हील पिन पहनाकर सदस्यता ग्रहण कराई गयी। नवागत सदस्य श्रीमती ममता मिश्रा ने पिछली कार्यकारिणी द्वारा जारी समाज सेवा,पर्यावरण संरक्षण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी परियोजनाओं को अंतर्राष्ट्रीय इनरव्हील के दिशा निर्देशों के अनुसार चलाने की वचनबद्धता दोहराई तथा इस साल नए प्रोजेक्ट्स पर भी थीम के अनुसार कार्य करने की वचनबद्धता दोहराई।

अन्तर्राष्ट्रीय इनरव्हील द्वारा जारी वर्ष 2024-27 तक सोशल प्रोजेक्ट के थीम ष्रीच एंड इंस्पायर के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। सोशल प्रोजेक्ट के फोकस बिंदु सामुदायिक संबंध, स्वास्थ्य एवं कल्याण, संस्कृति, सशक्तिकरण एवं पर्यावरण पर गतिविधियां संचालित करने पर जोर दिया। अध्यक्ष ममता मिश्रा ने इनरव्हील क्लब जौनपुर द्वारा जरूरतमंद दिव्यांग मो. हरीश कुरैशी को क्लब सदस्यों की सहमति व योगदान से कृत्रिम अंग हेतु पांच हजार रुपये दान की घोषणा के उपरांत अपने एसोसिएशन प्रेसिडेंट के गोल्स-24 के बारे में भी विस्तार पूर्वक चर्चा की इस क्रम में उन्होंने बताया कि हमारे एसोसिएशन प्रेसिडेंट ने सेलिब्रेट शब्द में समाज सेवा के सभी पहलुओं को अन्तर्निहित कर इन्हीं वर्टिकल्स पर कार्य कर क्लब के निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने की आवश्यकता बतायी है। अन्तर्राष्ट्रीय इनरव्हील द्वारा वर्तमान सत्र में जारी थीम लोगो हार्टबीट आफ ह्यूमेनिटी यानी मनवता की धड़कनष् पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका अर्थ है कि हम दुनिया में अच्छाई के लिए एक शक्तिशाली ताकत बनने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं,मानवता  सेवा कर मानवता की धड़कन बने रहने का प्रयास करते हैं।

10 जनवरी 1924 को स्थापित इस वर्ष 10 जनवरी 2024 में मानवता की सेवा के 100 वर्ष पूर्ण करने वाला अन्तर्राष्ट्रीय इनरव्हील भाषा, जाति, धर्म, लिंग व परंपराओं के भेदभाव से ऊपर मित्रता एवं अंतर्राष्ट्रीय समझ  को बढ़ावा देता है। हम महिला स्वयंसेवक एक बेहतर और मजबूत दुनिया के लिए एक जुट होकर अपना योगदान देने हेतु वचनबद्ध हैं।


विशिष्ट अतिथि मनोरमा मौर्य ने स्वागत कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं तथा नगरपालिका क्षेत्र के अन्दर की स्वच्छता सेवा,स्वास्थ्य व पर्यावरण सम्बन्धी गतिविधियों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने महिला स्वयं सेवकों द्वारा संचालित इस स्वैच्छिक सेवा संस्था इनरव्हील की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा नयी कार्यकारिणी को शुभकामनाएं व हरसंभव सहयोग हेतु अपना आशीर्वाद भी दिया।


महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ग्लोबल स्तर पर किए जा रहे प्रयासों में इनरव्हील की सहभागिता तथा जरूरतमंदों की सेवा गतिविधियों की भी सराहना किया गया। इनरव्हील के किसी भी प्रोजेक्ट में किसी स्तर पर आ रही बाधा को दूर करने का आश्वासन दिया तथा अध्यक्ष एवं सचिव को बेहिचक सहायता लेने हेतु प्रेरित भी किया। तत्पश्चात क्लब सचिव संध्या सिंह द्वारा अपने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को अपना बहुमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद दिया तथा अपने सभी सम्मानित चार्टर सदस्यों को व पूर्व के सभी पदाधिकारियों तथा सदस्यों को भी धैर्य पूर्वक पद ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने तथा समय देने और क्लब के उद्देश्य और लक्ष्यों को पूरा करने में सहयोग हेतु धन्यवाद दिया।

अन्य आगंतुक क्लब रोटरी, रोट्रैक्ट, जेसीआई -क्लासिक आदि को आगमन हेतु धन्यवाद सहित स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने पूर्व के अध्यक्षों में चार्टर अध्यक्ष नीलम सिंह, सुनीता सिंह सुनीता अग्रवाल, मृदुला सिंह जूही, दीपमाला जायसवाल और सरोज सिंह के प्रति विशेष आभार जताया जिन्होंने अपने अनुभवों, सुझावों तथा सहयोग से यह कार्यक्रम भव्य एवं अभूतपूर्व बनाया। मंच का बहुत ही कुशल संचालन कर वन्दना उपाध्याय व मंजू कुमार जी ने अपने आकर्षक अन्दाज़ से सबको बांधे रखा और अनुशासन बनाए रखा।

यह भी पढ़े : जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठवी में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि निर्धारित
यह भी पढ़े : उर्वरक बीज,कीटनाशक दवा का लाइसेंस लेने वालो के लिए आवश्यक सूचना 
यह भी पढ़े : JAUNPUR में PNG GAS की पाइप लाइन फटी शहर में सन्नाटा

उर्वरक बीज,कीटनाशक दवा का लाइसेंस लेने वालो के लिए आवश्यक सूचना 

0
उर्वरक बीज,कीटनाशक दवा का लाइसेंस लेने वालो के लिए आवश्यक सूचना 
JAUNPUR NEWS

# उर्वरक बीज एवं कीटनाशक दवा तीनो लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया ऑनलाइन है ,जाने विस्तार से 

  • #Important information for those taking license of fertilizers, seeds, pesticides

जौनपुर जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह ने उर्वरक बीज एवं कीटनाशक का व्यापार करने के इच्छुक व्यक्तियों को अवगत कराया है, कि उक्त तीनों लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया पूर्ण रूप से ऑनलाईन है। लाइसेंस नया जारी करवाना हो, नवीनीकरण करवाना हो या फिर डुप्लिकेट कॉपी जारी करवानी हो, इन सबके लिए ऑनलाईन आवेदन ही लिये जायेंगे। आवेदन सीधे सीएससी (कामन सर्विस सेन्टर) साइबर कैफे अथवा स्वयं कम्प्यूटर के माध्यम से समस्त सम्बन्धित अभिलेख अपलोड करते हुए किया जा सकता है।

ऑनलाईन आवेदन हेतु विभागीय बेवसाइट नचंहतपबनसजनतमण्बवउ पर जनहित गारंटी के अन्तर्गत दिये गये विकल्प ऑनलाइन लाइसेंस के माध्यम से आवेदन करते हुए ऑनलाइन फीस जमा कर सकते है। तदोपरान्त पोर्टल के माध्यम से प्राप्त ऑनलाइन आवेदन को नियमानुसार सत्यापन की कार्यवाही कार्यालय द्वारा पूर्ण की जायेगी। ऑनलाइन आवेदन में यदि किसी प्रकार की त्रुटि पायी जाती है या कोई अभिलेख अपूर्ण रहता है तो इसको सुधार करने हेतु आवेदक को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही अवसर दिया जायेगा। इस प्रकार समस्त औपचारिकताएं पूर्ण हो जाने पर लाइसेंस जारी करते हुए पोर्टल पर अपलोड कर दिया जायेगा। आवेदक अपनी सुविधानुसार उसका प्रिन्ट निकाल सकता है। इस प्रकार लाइसेंस की सम्पूर्ण प्रक्रिया हेतु किसी भी आवेदक को कार्यालय आने कीआवश्यकता नहीं है।

यह भी पढ़े :JAUNPUR में PNG GAS की पाइप लाइन फटी शहर में सन्नाटा