Home Blog Page 260

JAUNPUR:मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल  

0
JAUNPUR CRIME
JAUNPUR CRIME

JAUNPUR CRIME NEWS :खुटहन (जौनपुर) शनिवार की शाम करीब पांच बजे सौरईया पट्टी गांव में लाठी डंडे के साथ दबंगों ने एक परिवार पर हमला बोल दिया जो भी मिला एक तरफ से सबको मारना पीटना शुरू कर दिये अचानक हुये हमलें में परिवार सहम गया चींख पुकार के बीच घंटों खुनी खेल चलता रहा सभी घायलों को सीएचसी लाया गया जहां मौके पर डॉ ही मौजूद नहीं थे घंटों घायल छटपटाते रहे हंगामा बढ़ता देख देर रात में डॉक्टर के आने पर सभी घायलों का उपचार सुरू हो सका एक की हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया पुलिस दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले कि छानबीन में जुट गई हैl


गांव निवासी महिला मनभावती देवी पत्नी योगेन्द्र ने बताया कि शनिवार की शाम मेरा भतीजा राकेश निवासी कैराडिह मेरी बेटी को दवा दिलवाने आया था वह सड़क के किनारे अपनी बाइक खड़ी कर घर के बारामदे में बैठकर पानी पी रहा था उसी समय गांव निवासी निकेश पुत्र बलराम अपनी बाइक से कहीं जा रहा था जैसे ही उसकी बाइक घर के सामने पहुंची तो वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बाइक से जा टकराया जिसे गिरता देख भतीजे के साथ घर के लोग मौके पर पहुंच कर उसे निकाले उसके पैर से खुन बह रहा था वह कुछ बुदबुदाते हुए घर की तरफ भाग गया थोड़ी देर बाद दर्जनों की संख्या में लाठी डंडा लेकर पहुंचे लोग एक तरफ से पुरे परिवार को मारने लगें l

शाहगंज के इस क्षेत्र में नहर में पानी न छोड़े जाने से सैकड़ो गांव प्रभावित

0

नहर में पानी न छोड़े जाने से सैकड़ो गांव प्रभावित किसान मायूस

जौनपुर ( शाहगंज ) विकासखंड क्षेत्र के शारदा सहायक नहर से लिंक माइनर में पानी ना छोड़े जाने से सैकड़ो गांव में धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। सूखे का दंस झेल रहे किसानों को नहर विभाग की भी सहानुभूति प्राप्त होते नहीं दिख रही है। किसानों को लेकर सरकार भले ही बड़े-बड़े वादे कर रही है मगर उन्हीं के योजनाओं को पलीता लगाते नहर विभाग के कर्मचारी से किसान खासा मायूस दिख रहे हैं।
आपको बता दें की शारदा सहायक नहर डेहरी गांव के समीप से लिंक माइनर निकाला गया है जो ऊसरगांव बूढ़पुर गौसपुर के रास्ते बड़ागांव होता हुआ खानवाई अरगूपुर से आगे निकल गया है जो की सैकड़ो गांव के किसानों के लिए सिंचाई का एकमात्र साधन है।


बड़ागांव निवासी किसान समीम हैदर ने बताया जिस समय पानी की अधिक आवश्यकता होती है उसे समय नहर की सफाई का कार्य किया जा रहा था जिससे किसानों ने टेबल व अन्य माध्यम से धान के बीज जरई डाला और नहर में पानी आने का प्रतीक्षा करने लगे। ऐसे में अभी तक नहर में पानी नहीं छोड़ा गया जिससे रुपए के लिए काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है जिसके कारण सैकड़ो गांव के किसान मायूस है।

FREE RATION वितरण तिथि 24 जुलाई  तक विस्तारित 

0
FREE RATION वितरण की तिथि 24 जुलाई तक विस्तारित 
FREE RATION वितरण की तिथि 24 जुलाई तक विस्तारित 

#FREE RATION DELIVERY DATE EXTENDED TO 24TH JULY 2024

JAUNPR NEWS जौनपुर : FREE RATION लेने वालो कार्ड धारको के लिए जरुरी सूचना है,आवंटित खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण की तिथि आठ जुलाई  से 20 जुलाई तक निर्धारित की गयी थी जिसको लेकर जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत कतिपय जनपदों में उचित दर विक्रेताओं को खाद्यान्न का शत-प्रतिशत वितरण न होने के कारण जनपद के समस्त लाभार्थियों को उपरोक्त वस्तुओं का वितरण 20 जुलाई  तक कराया जाना सम्भव नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थिति में शासन के पत्र द्वारा वितरण की तिथि-24 जुलाई  तक विस्तारित किये जाने का निर्णय लिया गया है।

 जनपद के समस्त उचित दर दुकानों पर वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत खाद्यान्न प्राप्त किये जाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उक्त वितरण अवधि में अन्त्योदय कार्डधारकों को 35 किग्रा0 खाद्यान्न (14 किग्रा0 गेहूं तथा 21 किग्रा0 चावल) तथा पात्र गृहस्थी राशन कार्डों से सम्बद्ध यूनिटों पर 05 किग्रा0 खाद्यान्न प्रति यूनिट (02 किग्रा0 गेहूं व 03 किग्रा० चावल) का निःशुल्क वितरण लाभार्थियों में सुनिश्चित कराया जायेगा। 

 खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण में पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन की सुविधा 24 जुलाई  तक उपलब्ध रहेगी। विक्रेता अपने उपलब्ध स्टॉक की सीमा तक पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन कर सकेंगे। उक्त योजना के वितरण की अन्तिम तिथि 24 जुलाई  होगी। अतः पूर्व निर्धारित तिथि 20 जुलाई 2024 के साथ-साथ 24 जुलाई  को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाइल ओ.टी.पी. वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण सम्पन्न किया जा सकेगा।

तत्क्रम में जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि वे पूर्व में जारी सोशल डिस्टेन्सिंग के निर्देशो का पालन कराते हुए 24 जुलाई 2024 तक नियमानुसार लाभार्थियों राशनकार्डधारकों में खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण FREE RATION पर्यवेक्षणीयअधिकारियों की उपस्थिति में करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही अपनी उचित दर दुकानों पर उक्त योजना के सम्बन्ध में इसकी सूचना चस्पा करेंगे, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित न रह जाये। 

सन्तुलित उर्वरक आधुनिक तकनीकी से आएगी दूसरी हरितक्रांति

0
सन्तुलित उर्वरक आधुनिक तकनीकी से आएगी दूसरी हरितक्रांति
सन्तुलित उर्वरक आधुनिक तकनीकी से आएगी दूसरी हरितक्रांति

Benefits of balanced fertilizer जौनपुर: सन्तुलित उर्वरक प्रबंधन एवं आधुनिक तकनीकी से आएगी दूसरी हरितक्रांति कृषि विभाग द्वारा शनिवार को कृषि सूचना तन्त्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत सुईथाकला ब्लाक सभागार में खरीफ उत्पादकता गोष्ठी आयोजित कर सन्तुलित उर्वरक प्रबंधन, कृषि विविधीकरण,पौधरोपण कर प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, फार्मर रजिस्ट्री एवं खरीफ फसलों के बेहतर उत्पादन वाली आधुनिक तकनीकीयों से किसानों को प्रशिक्षित किया गया।

 मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि डा. राकेश चंद्र तिवारी ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार किसानों की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है,पीएम किसान सम्मान निधि योजना में हर किसान को आर्थिक मदद कर रही है। कृषि यंत्रों, सोलर पम्प,बीजो व अन्य कृषि निवेशों पर अनुदान देकर सहयोग कर रही है। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक आधार पर खेती कर खेती करने का सुझाव दिया।

 उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध प्रयोग के कारण मिट्टी लगातार बीमार होती जा रही है। जिससे उत्पादन प्रभावित होने के साथ ही उत्पाद का सेवन करने वालों के शरीर पर भी दुष्प्रभाव पड़ रहा था। मृदा की सेहत सुधारकर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार किसानों की सहायता कर रही हैं।

 उन्होंने ने बताया कि वीजामृत, जीवामृत, घनजीवामृत, पंचगव्य के निर्माण एवं खेती में उसका प्रयोग कर कम लागत में गुणवत्ता युक्त उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सन्तुलित उर्वरक प्रबंधन एवं कृषि की आधुनिक तकनीकियो से दूसरी हरित क्रांति आएगी, प्राकृतिक खेती से अधिक लाभ के लिए गो आधारित खेती, एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन द्वारा फसलों की सुरक्षा की जानकारी दिया।

डा. यादव ने बीज शोधन, मृदा प्रबंधन, जल प्रबंधन तथा मृदा की जांच कर संतुलित खेती करने का सुझाव दिया। प्रगतिशील कृषक ज्ञान चन्द्र तिवारी ने खरीफ फसलों में खरपतवार, रोगों एवं कीटों के बचाव की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएमएस डा. शिवानन्द मौर्य तथा संचालन प्रगतिशील कृषक राम ताड़क यादव ने किया। अन्त में एडीओ एजी मिथिलेश सिंह ने आभार ज्ञापित किया।

 इस मौके पर सुरेश पांडेय, राकेश वर्मा, सुर्यनाथ, प्रेमचंद, राजकुमार, पुद्दन राम विन्द, प्रकाश उपाध्याय, ऊषा, उर्मिला, रानी, प्रभावती, कंचन आदि सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : आंतरिक सुरक्षा,आतंकवाद के खिलाफ गृह मंत्री ने की उच्चस्तरीय बैठक 
                                                           
                                           

आंतरिक सुरक्षा,आतंकवाद के खिलाफ गृह मंत्री ने की उच्चस्तरीय बैठक 

0
आंतरिक सुरक्षा औरआतंकवाद के खिलाफ गृह मंत्री ने की उच्चस्तरीय बैठक 
आंतरिक सुरक्षा औरआतंकवाद के खिलाफ गृह मंत्री ने की उच्चस्तरीय बैठक 

गृह मंत्री आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ उच्चस्तरीय बैठक का किया आयोजन

नई दिल्ली:- केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आंतरिक सुरक्षा कार्य-प्रणाली समीक्षा के उपरांत कुशल अधिकारियों की टीम गठित करने पर दिया जोर  विभिन्न सुरक्षा और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के प्रमुखों के साथ देश की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के उत्तरदायी आसूचना ब्यूरो (Intelligence Bureau) के Multi Agency Centre (MAC) की कार्यप्रणाली की समीक्षा के लिए नई दिल्ली में एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने कहा कि देशभर की खुफिया और प्रवर्तन एजेंसियों सहित विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों को राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति ‘Whole of the Government’ approach अपनाना आवश्यक है।

उन्होंने देश में उभरते सुरक्षा खतरे के परिदृश्य से निपटने के लिए आतंकी नेटवर्क और उनके सहायक इको-सिस्टम को खत्म करने के लिए सभी एजेंसियों के बीच अधिक तालमेल पर जोर दिया। देश की समग्र आंतरिक सुरक्षा स्थिति और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की समीक्षा करते हुए, गृह मंत्री ने सभी प्रतिभागियों से Multi Agency Centre में अपनी भागीदारी बढ़ाने और इसे एक सामंजस्यपूर्ण मंच बनाने के लिए कहा, जो निर्णायक और त्वरित कार्रवाई के लिए सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों, ड्रग्स-रोधी एजेंसियों, साइबर सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों को एक साथ लाता है। गृह मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि MAC ने अपने घटकों (constituents) का विश्वास अर्जित किया है और इसे अंतिम रिस्पॉंडर्स सहित विभिन्न हितधारकों के बीच pro-active और real-time कार्रवाई योग्य जानकारी साझा करने के लिए एक मंच के रूप में 24X7 काम करना जारी रखना चाहिए। बैठक के दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा में शामिल सभी एजेंसियों से युवा, तकनीकी रूप से कुशल जोशीले अधिकारियों की एक टीम गठित करने पर जोर दिया, ताकि Big Data और AI/ML संचालित एनालिटिक्स और तकनीकी प्रगति का उपयोग करके आतंकी इकोसिस्टम को खत्म किया जा सके।

उन्होंने दोहराया कि नई और उभरती सुरक्षा चुनौतियों के मद्देनज़र हमें अपने रिस्पॉन्स में हमेशा एक कदम आगे रहना होगा।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में, MAC फ्रेमवर्क अपनी पहुंच और प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए बड़े तकनीकी और ऑपरेशनल सुधारों को लागू करने को तैयार है। उन्होंने सभी स्टेकहोल्डर्स से त्वरित प्रतिक्रियाओं और साझा की गई जानकारियों के aggressive follow-up के माध्यम से इन प्रयासों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

एक पेड़ माँ के नाम’’ कार्यक्रम के तहत विश्व विद्यालय परिसर में किया गया पौधरोपण

0

JAUNPUR NEWS :जनपद जौनपुर में ’’एक पेड़ माँ के नाम’’ कार्यक्रम तथा वन महोत्सव-के तहत ’’पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ’’ मुहिम के साथ चलाये जा रहे पौधरोपण जन आन्दोलन कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा पौधरोपण किया गया है।

इसी कड़ी में एक पेड़ माँ के नाम’’ कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया । कुलपति प्रो. वंदना सिंह के संरक्षकत्व में वीरबहादुर सिंह विश्वविद्यालय परिसर में वृहद वृक्षारोपण के अवसर पर शनिवार को एक पेड़ मां के नाम पेड को विश्व विद्यालय परिसर में लगाया गया उक्त कार्यक्रम मे टीम लीडर प्रभात तिवारी(राष्ट्रीय सेवा योजना), कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर विशाल यादव ,प्रोफेसर शशिकांत यादव एव विश्व विद्यालय के प्रोफेसर उपस्थित रहे l

जौनपुर :गर्ल आइकान मिलान फाउंडेशन समारोह कार्यक्रम सम्पन्न 

0
जौनपुर गर्ल आइकान मिलान फाउंडेशन समारोह कार्यक्रम सम्पन्न 

जौनपुर : गर्ल आइकान मिलान फाउंडेशन द्वारा बीआरपी इंटर कॉलेज में सफलता पूर्वक समारोह

जौनपुर : गर्ल आइकान मिलान फाउंडेशन एवं सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा बीआरपी इंटर कॉलेज में सफलता पूर्वक समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रमोद कुमार श्रीवास्तव करते हुए कहा कि जिला स्तरीय गर्ल आइकन कार्यक्रम में सामाजिक एवं आर्थिक रूप से वंचित एवं पिछड़े समुदायों की ऐसी प्रतिभाशाली साहसी किशोरियों का चयन किया जाता है जो अपनी शिक्षा को आगे ले जाने में प्रतिबद्ध हो और समाज में सकारात्मक बदलाव की इच्छा रखती है संस्था द्वारा ऐसी बालिकाओं को जीवन कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है यह किशोरिया अपने समुदाय में 20 अन्य किशोरियों का समूह बनाकर उन्हें जागरूक करती हैं।

जौनपुर :गर्ल आइकान मिलान फाउंडेशन समारोह कार्यक्रम सम्पन्न 

संचालन कोऑर्डिनेटर सुरभि श्रीवास्तव ने कहा कि गर्ल आइकॉन को संस्था की विजन मिशन और मूल्याें पर आधारित जीवन में आत्मविश्वास अपने सपने पूरा करने का हक है और हौसला भी है की प्रति समझ बढ़ता है। कार्यक्रम अधिकारी नेहा श्रीवास्तव एवं रंजन शुक्ला ने सभी बालिकाओं को पाठय् पुस्तक एवं कॉपी पेन इत्यादि प्रदान करते हुए प्रशिक्षण भी दिया । प्रशिक्षण देने में प्रमुख भूमिका उजमा परिणीता अनुभव महंत राज जी अनिल कुमार इत्यादि का रहा। कार्यक्रम में अतिथियों को और किशोरियों को सम्मानित किया गया ।अंत में कार्यक्रम संयोजक पूर्व अध्यक्ष चाइल्ड वेलफेयर कमेटी संजय उपाध्याय ने सभी का आभार व्यक्त किया।

समाज की एकजुता के लिए लोगो ने लिया संकल्प

0
समाज की एकजुता के लिए लोगो ने लिया संकल्प
समाज की एकजुता के लिए लोगो ने लिया संकल्प

सर्ववैश्य समाज की कार्यकारणी का हुआ गठन

मुंगराबादशाहपुर। नगर के एक मैरेज हाल में शुक्रवार देर शाम को सर्व वैश्य समाज की एकजुता को लेकर एक बैठक अध्यक्ष राजकुमार ऊमरवैश्य (नेेता) की अध्यक्षता मेें आहूत की गई। जिसमें विभिन्न वैश्य समाज के भोलानाथ केशरवानी, राधेश्याम भोज्यवाल (मल्लू) जय प्रकाश साहू, कैलाश नाथ मोदनवाल, बिजेंद्र जायसवाल व राजेंद्र स्वर्णकार संरक्षक की उपस्थिति में सर्वसम्मति से सर्व समाज की कार्यकारणी का गठन किया गया।

जिसमेंं रंजीत भोज्यवल, राजकुमार जायसवाल, शरद केसरी व आशीष को महामंत्री। संतोष गुप्ता डब्बल कोषाध्यक्ष, अरविंद साहू बच्चा उप कोषाध्यक्ष।राजीव कुमार गुप्ता राजू, शिव गोविंद साहू, हीरालाल भोज्यवाल, संदीप कसेरा व रामगोपाल केसरवानी को उपाध्यक्ष। नागेंद्र मोदनवाल, रामनारायण साहू, आलोक गुप्ता पिंटू, उमाशंकर गुप्ता इंजी, राजकुमार केसरवानी को सलाहकार। शिव कुमार लल्ला, राजबहदुर चौरसिया, सौरभ जायसवाल, बैजनाथ साहू व उमाशंकर चौरसिया को संगठन मंत्री। विक्की गुप्ता, शिव प्रसाद गुप्ता सीके व सिद्धार्थ जायसवाल को मीडिया प्रभारी ।आय व्यय निरीक्षक रवि उमवैश्य समेत विभिन्न पदों पर 151 विभिन्न लोग मनोनित किए गए। इस अवसर पर सभी मनोनित पदाधिकारियों को सर्व वैश्य समाज की एकजुट और मजबूती के लिए संकल्प दिलाया गया।सर्ववैश्य समाज के अध्यक्ष राजकुमार ऊमरवैश्य ने कहां कि किसी भी सर्व वैश्य समाज का विकास सभी वैश्य की एकजुता से ही संभव है।वैश्य समाज की एकता के बिना समाज विकास की कल्पना नहीं की जा सकती।वक्ताओं में पूर्व चेयरमैन शिव गोविन्द साहू, आलोक गुप्ता पिंटू, राजीव गुप्ता राजू, राजकुमार काजू, इंजी.उमाशंकर व रमई नेता आदि लोगों ने वैश्य समाज की मजबूती पर बल दिया।इस दौरान वरुण गुप्ता, निशु केसरी, मनीष केसरी, जगदंबा जायसवाल, अंब्रिश सोनी, अनुज श्रीवास्तव, सुरेश सोनी,अनिल कुमार भूरे,अनूप गुप्ता,विपिन गुप्ता व शिव प्रसाद सीके आदि लोग मौजूद रहे।

OLD PeNtion:चाय भले ठण्डी हो जाय,पुरानी पेंशन का मुद्दा गरम रहना चाहिए

0
OLD PeNtion:चाय भले ठण्डी हो जाय,पुरानी पेंशन का मुद्दा गरम रहना चाहिए
OLD PENTION NEWS JAUNPUR

#Even if the tea gets cold, the issue of old pension should remain hot.

  • चाय भले ठण्डी हो जाय ,पुरानी पेंशन का मुद्दा गरम रहना चाहिए : जगदीश यादव


OLD PENTION SCHEME NEWS JAUNPUR : जौनपुर में आज अटेवा की कोर कमेटी की बैठक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी प्रमोद कुमार प्रजापति के आवास पर सम्पन्न हुई जिसमें आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा परिचर्चा हुई परिचर्चा के क्रम में ( चाय के दौरान ) सदन को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम प्रभारी सुभाष सरोज ने कहा कि चाय भले ही ठण्डी हो जाय लेकिन OLD PENTION का 
मुद्दा गरम रहना चाहिए l


इस अवसर पर अशोक कुमार यादव को अटेवा जलालपुर का अध्यक्ष, रामाशीष यादव ( राजस्व निरीक्षक जिला पंचायत ) को जिला प्रचार मंत्री एवं डॉ गौरीशंकर यादव को अटेवा सिकरारा का वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर जिला संयोजक चन्दन सिंह, जिला महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव जिला कैडर प्रभारी टी एन यादव ,जिला संगठन मंत्री अरविंद यादव, जिला आई टी सेल प्रभारी सन्दीप चौधरी, सह कैडर प्रभारी जगदीश यादव, जिला मीडिया प्रभारी शांत सिंह,जिला उपाध्यक्ष अखिलेश यादव एवं जिला कोषाध्यक्ष नन्द लाल पुष्पक आदि लोग उपस्थित रहे।

JAUNPUR: प्रो.मनोज मिश्रा बने पीयू मीडिया समिति के समन्वयक ,लोगो ने दी बधाई

0

#JAUNPUR: Prof. Manoj Mishra becomes coordinator of PU media committee

  • पीयू की कुलपति ने पूर्व मीडिया समिति को किया निरस्त

JAUNPUR NEWS जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मीडिया विभाग में परिवर्तन किया गया है। समिति का समन्वयक प्रोफेसर मनोज मिश्रा को बनाया है इसके अलावा कई अन्य लोगों को नई जिम्मेदारियां दी गई ।

बता दें कि कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने पुरानी मीडिया समिति को भंग-करके नई मीडिया समिति का गठन किया है। जिसमें जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मनोज मिश्रा को मीडिया समितियों का समन्वयक बनाया है और इसके साथ वह विश्वविद्यालय समस्त समितियों के कार्यों की निगरानी करेंगे एवं विश्वविद्यालय के गतिविधियों को कवरेज के लिए समय-समय पर मिले दिशा -निर्देशों का पालन करेंगे। इसके अलावा राज कॉलेज के डॉ मनोज सिंह वत्स को महाविद्यालय समाचार संयोजक बनाया गया। समाचार संकलन एवं प्रेषण समिति का डॉ सुनील कुमार को संयोजक ,डॉ दिग्विजय सिंह राठौर को सदस्य बनाया गया है ।जबकि फोटोग्राफी वीडियो ग्राफी समिति के लिए चंदन सिंह को संयोजक, पंकज सिंह को सदस्य बनाया गया है । सोशल मीडिया समिति के लिए डॉ दिग्विजय सिंह राठौर को संयोजक, डॉ शशिकांत यादव को सदस्य, डॉ धीरेंद्र चौधरी को ट्विटर संयोजक डॉ दिव्येंदु मिश्रा को फेसबुक इंस्टाग्राम का संयोजक बनाया गया है।इस बारे में कुलसचिव महेंद्र कुमार ने बताया की नई मीडिया समिति का गठन किया गया है तथा सबको पत्र भी जारी कर दिया गया है।