Home Blog Page 260

सावन माह में घर बैठे स्पीड पोस्ट से प्राप्त करें श्री सोमनाथ मंदिर का प्रसाद   

0
सावन माह में घर बैठे स्पीड पोस्ट से प्राप्त करें श्री सोमनाथ मंदिर का प्रसाद   
सावन माह में घर बैठे स्पीड पोस्ट से प्राप्त करें श्री सोमनाथ मंदिर का प्रसाद   

#डाक विभाग की पहल :सावन माह में घर बैठे स्पीड पोस्ट से प्राप्त करें श्री सोमनाथ आदि ज्योतिर्लिंग मंदिर का प्रसाद – पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

  • सावन में श्री सोमनाथ मंदिर का प्रसाद भी डाक विभाग पहुंचाएगा घर, करना होगा ₹270 का ई-मनीऑर्डर

सावन में शिव आराधना की विशेष महिमा है। हर किसी की इच्छा होती है कि वह भगवान शिव के ज्योतिर्लिङ्ग स्वरूप का दर्शन और आशीर्वाद स्वरुप प्रसाद पा सके। परन्तु कुछ श्रद्धालु चाहकर भी दर्शन नहीं कर पाते। अब ऐसे श्रद्धालुओं को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। डाक विभाग की स्पीड पोस्ट सेवा के माध्यम से लोग देश के किसी भी कोने में घर बैठे गुजरात के जूनागढ़ जिला अंतर्गत प्रभास पाटन में स्थित श्री सोमनाथ आदि ज्योतिर्लिंग मंदिर का प्रसाद प्राप्त कर सकते हैं। सावन माह में डाक विभाग ने इसके लिए विशेष प्रबंध किये हैं। उक्त जानकारी हाल ही में वाराणसी और प्रयागराज क्षेत्र से स्थानांतरित होकर गुजरात पहुँचे अहमदाबाद परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने दी। सावन माह 22 जुलाई से आरम्भ हो रहा है।

इस ई-मनीऑर्डर पर “प्रसाद के लिए बुकिंग’ अंकित करना होगा

सावन माह में घर बैठे स्पीड पोस्ट से प्राप्त करें श्री सोमनाथ मंदिर का प्रसाद   

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि श्री सोमनाथ ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं को घर बैठे प्रसाद उपलब्ध कराने हेतु भारतीय डाक विभाग से एक समझौता किया है। इस समझौते के तहत कोई भी श्रद्धालु मैनेजर, श्री सोमनाथ ट्रस्ट, प्रभास पाटन, जिला- जूनागढ़, गुजरात-362268 को ₹270 का ई-मनीऑर्डर भेजकर स्पीड पोस्ट द्वारा प्रसाद मँगा सकता है। इस ई-मनीऑर्डर पर “प्रसाद के लिए बुकिंग’ अंकित करना होगा। तदोपरांत श्री सोमनाथ ट्रस्ट द्वारा द्वारा संबंधित श्रद्धालु को 400 ग्राम का प्रसाद का पैकेट स्पीड पोस्ट द्वारा भेजा जायेगा।

श्री सोमनाथ आदि ज्योतिर्लिंग मंदिर प्रसाद में शामिल वस्तुएं-

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इस प्रसाद में 200 ग्राम बेसन लड्डू, 100 ग्राम तिल की चिक्की और 100 ग्राम मावा की चिक्की रहेगी। यह प्रसाद स्पीड पोस्ट के माध्यम से श्रद्धालु के घर पर शीघ्रता से वितरित किया जायेगा l

यह भी पढ़े : JAUNPUR:जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शुरू हुआ एफ.एल.एन.का प्रशिक्षण

यह भी पढ़े : किसानों के नए विकास के वास्ते सरकार चार-चार हजार रुपये उपलब्ध कराएगी

यह भी पढ़े : कांवरिया यात्रा को लेकर जाती धर्म की राजनीति शुरू

यह भी : JAUNPUR: 35 साल की पत्नी की करतूत से बेटी की जान खतरे में

खेतासराय में निकाला तीजा का जुलूस,पुलिस प्रशासन ने ली राहत की सांस    

0
खेतासराय में निकाला तीजा का जुलूस,पुलिस प्रशासन ने ली राहत की सांस    
खेतासराय में निकाला तीजा का जुलूस,

खेतासराय में निकाला तीजा का जुलूस,मोहर्रम के सकुशल समापन पर पुलिस प्रशासन ने ली राहत की सांस   

खेतासराय (जौनपुर) बारहवीं मोहर्रम को सुन्नी समुदाय के ताजियेदारों ने कस्बा में तीजा का जुलूस निकाला। जुलूस इमामबाडा के पास पहुंचने पर ताजियेदारों ने फातिहा पढ़ा। मोहर्रम के कार्यक्रमों का यह अंतिम जुलूस था। मोहर्रम के सकुशल समापन पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार शहीदी चौक पर सुबह दस बजे कुछ ताजियेदार तबल बजाते पहुंचे। यहां से जुलूस मुख्य मार्ग होते हुए इमामबाड़े के लिये प्रस्थान किया। ताजियेदार अलम के साथ तबल बजाते चल रहे थे।

मुख्यमार्ग और चौराहा होते हूए जुलूस इमामबाड़ा पहुंचा। जहां फातिहा पढ़ने के बाद ताजियेदार पुरानी बाजार रोड होते हुए अपनी चौक पर वापस लौटे। जुलूस का संचालन मो. असलम खां ने किया। जुलूस में मुख्य रूप से नूरमोहम्मद खान, मो.रजा, सरफराज, परवेज अंसारी, तबरेज असरफी, सलीम अंसारी, सिराज़ खान, हकीक अब्बासी समेत आदि शामिल रहे। सुरक्षा के लिहाज से प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ लगे रहे।

यह भी पढ़े : किसानों के नए विकास के वास्ते सरकार चार-चार हजार रुपये उपलब्ध कराएगी

यह भी पढ़े : JAUNPUR: 35 साल की पत्नी की करतूत से बेटी की जान खतरे में

JAUNPUR:जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शुरू हुआ एफ.एल.एन.का प्रशिक्षण

0

JAUNPUR NEWS : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जनपद जौनपुर में प्रारंभ हुआ एफ.एल.एन. का प्रशिक्षण आज से 5 दिवसीय नवीन पाठ्य पुस्तक आधारित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम, उप शिक्षा निदेशक प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में प्रारंभ किया गया । आज प्रशिक्षण का पहला दिन था जिसमें जनपद के 106 ए.आर.पी/के.आर.पी ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया । संदर्भदाता डायट प्रवक्ता धर्मेंद्र कुमार तथा अमित कुमार एस.आर.जी डॉ. अखिलेश कुमार सिंह तथा श्री अजय कुमार मौर्य द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया l

प्रशिक्षण में संदर्भदाता द्वारा बताया गया कि कक्षा 1व 2 में अब एन.सी.ई.आर.टी की पुस्तक का संचालन किया जाएगा तथा कक्षा 3,4,5 में एस सी आर टी की पाठ्य पुस्तक का संचालन होगा, प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि सप्ताह के 6 दिन का कार्य विभाजन किस प्रकार होगा । इसी प्रकार से 6 दिन के कितने कालांश होंगे और प्रत्येक कालांश में क्या-क्या गतिविधियां की जाएगी ।संदर्शिका के प्रयोग से बच्चों का ज्यादा से ज्यादा उपलब्धि स्तर बढ़ेगा l

#jaunpur news

कांवरिया यात्रा को लेकर जाती धर्म की राजनीति शुरू

0

कांवरिया यात्रा मार्ग में जाति-धर्म की पहचान पर राजनीतिक बवाल:: संवैधानिक ब्यवस्था पर दोहरी दृष्टि राष्ट्रीय हित में नहीं यह बातें प्रोफेसर (कैप्टन) अखिलेश्वर शुक्ला ने कही उन्होंने बताया कि भारतीय स्वतंत्रता प्राप्ति से लेकर अभी तक राजनीतिक सोंच समक्ष में जो प्रगति दृष्टिगोचर हो रहा है,- वह यह है कि राजनीतिक दल हो या नेतृत्व: किसी की सोच समक्ष राष्ट्रीय हित पर केंद्रित है? या राजनीतिक हित पर ? यह लगभग स्पष्ट होता दिख रहा है। अभी तक तो 18वीं लोकसभा में हो रहे वाद विवाद के स्तर पर आमजन की चिंता इस बात को लेकर थी कि सड़क और संसद के भाषणों में जो अंतर दिखना चाहिए – उसमें काफी गिरावट नजर आने लगी है ।

वहीं कांवड़ यात्रा को लेकर रास्ते में दुकान, ढाबा, ठेला, गुमटी वालों को अपनी पहचान जगजाहिर करने का जो प्रशासनिक फरमान जारी किया गया है। उसपर राजनीतिक लाभ लेने की दलों एवं नेताओं में होड़ मची हुई है। न्यूज़ चैनलों को भी अच्छा सा बैठे बैठाये मसाला मिल गया है। इस पर हो रहे बयानबाजी को अगर देखा जाए तो ऐसा लगता है कि यह निर्णय असंवैधानिक है ? वास्तव में राजनीति करने वालों की सफलता का एक ही सूत्र है कि वह जो कुछ भी बोलें -यह मान कर बोलें की जनता कुछ भी न जानती है न समक्षती है,-हम जो कुछ भी बोलेंगे समर्थक समर्थन ही नहीं करेंगे बल्कि कटने मरने को तैयार रहेंगे। ऐसी स्थिति एवं सोंच लगभग सभी दलों की है। इसीलिए भारतीय शिक्षा ब्यवस्था को लगभग बर्बाद किया जा चुका है। लार्ड मैकाले का यह मानना कि भारत पर शासन करना है तो यहां की शिक्षा ब्यवस्था को प्रभावित करने की आवश्यकता है। इस नीति पर स्वतंत्र भारत के राजनीतिक दलों का भी अटुट श्रद्धां एवं विश्वास है। यही कारण है कि उसी शिक्षा ब्यवस्था को बरकरार रखते हुए समय समय पर बदलाव के नाम पर शोध किया जाता रहा है। कुल मिलाकर
शिक्षण संस्थान डिग्री प्रदान कर बेरोजगार पैदा करने की फैक्ट्री का काम कर रहे हैं । कुल मिलाकर भारतीय संवैधानिक ब्यवस्था में जाति-धर्म को मान्यता दी गई है । इस तथ्य को हम नकार नहीं सकते। एक व्यक्ति शिक्षण संस्थाओं से लेकर किसी भी सरकारी कार्यों में अपने जाति-धर्म का जिक्र किए बगैर एक कदम आगे नहीं बढ़ सकता है। अर्थात जन्म से लेकर मृत्यु तक जाति-धर्म का जिक्र हर दस्तावेज में करता है।

यह हमारी संवैधानिक ब्यवस्था है। फिर कांवड़ यात्रा के रास्ते में पड़ने वाले या फिर पुरे देश के व्यापारिक प्रतिष्ठानों दुकानों को जो संवैधानिक ब्यवस्था को जानते और मानते हैं -अपनी पहचान जगजाहिर करने में कोई परेशानी नहीं होगी। यदि परेशानी है तो सिर्फ उन नेताओं को जिनकी दुकानें ऐसे मुद्दों पर ही जीवित है। वरना ऐसे नेताओं को संसदीय मर्यादा एवं राष्ट्रीय हित पर केंद्रित होकर ही राजनीति में जीवित रहने की मजबूरी हो जायेगी। जय हिन्द जय भारत।

प्रोफेसर (कैप्टन)अखिलेश्वर शुक्ला पूर्व प्राचार्य विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर (उप्र)

JAUNPUR: 35 साल की पत्नी की करतूत से बेटी की जान खतरे में

0

JAUPUR NEWS : जौनपुर मे बच्चे अपने पिता के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे।जहाँ पीड़ित बच्चों के पिता ने अपनी पत्नी से अपने और अपने बच्चों को जान का खतरा बताया है।आरोप है कि पत्नी बिना बताये कुछ दिन पूर्व घर से कही चली गयी थी तथा अपने प्रेमी के साथ मिलकर मुझे व मेरे बच्चों को मरवा सकती है। पीड़ित पति ने इसकी शिकायत पुलिस उपाधीक्षक से की है।

जानकारी के मुताबिक आदेश सेठ JAUNPUR थाना कोतवाली क्षेत्र ताड़तला कॉलोनी के निवासी है। आदेश सेठ का आरोप है कि उनकी पत्नी का वाराणसी के किसी युवक से पिछले लगभग छह महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा है। 13 जुलाई को बिना बताए लाखो के जेवर व रुपये घर से कही चली गयी थी,18 जुलाई को अपने बहन के लड़के के साथ वापस आयी है। तब से मेरे बच्चे घबराए हुए है। पति का आरोप है कि पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर मुझे व मेरे बच्चों को जान से मरवा सकती है। जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सीओ सिटी को किया है। इससे पहले थाना कोतवाली में भी इसकी शिकायत कर चुके है।आदेश सेठ की शादी 18 वर्ष पूर्व 2006 में रानी सेठ से हुई थी।दोनो के तीन बच्चे है। बड़ी बेटी अनुष्का सेठ(17),छोटी बेटी समृद्धि सेठ(9) और एक बेटा धैर्य सेठ(12) है। बड़ी बेटी अनुष्का सेठ ने बताया कि मेरी माँ किसी से फोन पर वॉट्सएप चैट करती है और फोन पर हम सबको जान से मारने की बात कर रही थी। हम सभी लोग डरे हुए है फिलहाल पीड़ित आदेश सेठ ने एसपी कार्यालय पर सीओ सिटी को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

JAUNPUR CRIME NEWS

किसानों के नए विकास के वास्ते सरकार चार-चार हजार रुपये उपलब्ध कराएगी

0

जिले के प्रत्येक किसानो को आत्मा योजना से चार चार हजार रुपये उपलब्ध कराए जाएंग

JAUNPUR NEWS जनपद जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी खेती में नवोन्मेखी से बढ़ेगी आय आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक – जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ की उपस्थिति में गुरुवार को सम्पन्न हुई विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक आयोजित की गई।


 उप कृषि निदेशक हिमांशु पांडेय द्वारा बोर्ड के सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए बैठक की कार्रवाई शुरू की गई। बैठक की ऐजेंडा बिन्दु के अनुसार सबसे पहले विगत सत्र में आत्मा योजनान्तर्गत कराए गए कार्यो की पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतिकरण किया गया जिसका सभी सदस्यों द्वारा पुस्टि की गई, तत्पश्चात वर्तमान सत्र 2024-25 में कराई जानी वाली ब्लाक कृषि कार्ययोजना एवं जनपद स्तरीय कृषि कार्य योजना प्रस्तुत की गई। सभी सदस्यों द्वारा कार्ययोजना पर चर्चा एवं सुझावों को सम्मलित करते हुए सर्वसम्मति से अनुमोदित की गई। इस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए खेती में कुछ इनोवेशन कराया जाय कम से कम 50-50 किसानों का चयन कर ड्रेगन फ्रूट एवं स्ट्रावेरी की खेती कराया जाय इसके लिए चयनित प्रत्येक किसान को आत्मा योजना से चार चार हजार रुपये उपलब्ध कराए जाएंग कृषको द्वारा मक्के की प्रोसेसिंग हेतु ट्रेनिंग व भ्रमण कराए जाने की मांग पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कार्यक्रम तय कर लुधियाना और कानपुर भेजने का आश्वासन दिया। इसी क्रम में श्री अन्न योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, भूमि संरक्षण, जल संरक्षण समिति की बैठक में कार्ययोजना की स्वीकृति प्रदान की गई।

इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी विनय कुमार सिंह, डीएचओ डा. सीमा सिंह राणा, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. सुरेश कुमार कन्नौजिया, डा. राकेश कुमार सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम शाषिकेश सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय कमलजीत सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य जमील अहमद, जिला गन्ना अधिकारी महेंद्र कुमार, उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चन्द्र यादव, एसएमएस डा. शिवा नन्द मौर्य सहित आत्मा गवर्निंग बोर्ड के सभी सदस्य मौजूद रहें।

खबर कीटनाशक दुकानदारों की

जिला कृषि रक्षा अधिकारी जौनपुर विवेक कुमार के समस्त थोक फुटकर कीटनाशी विक्रेताओ को निर्देशित किया गया है कि कृषको में क्रय/विक्रय समस्त प्रकार के कीटनाशी रसायन की कैश रसीद/कैशमेमो अवश्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे। यदि उनके द्वारा अथवा किसी भी कीटनाशी निरीक्षक या उच्चाधिकारियों द्वारा क्षेत्रीय भ्रमण के समय प्रतिष्ठान के निरीक्षण के समय कृषको में वितरित किये जाने वाले रसायन /निवेश की कैश रसीद / कैशमेमो उपलब्ध नही कराया गया तो आपके विरूद्ध कीटनाशी अधिनियम 1968 व नियमावली 1971 सुसंगत धाराओं में वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी जाएगी, जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित कीटनाशी रसायन विक्रेता का होगा, साथ ही साथ जनपद के समस्त किसान भाइयो से अपील है कि जो भी कीटनाशक क्रय किया जा रहा है उसका कैश रसीद / कैशमेमो सम्बन्धित विक्रेता से अवश्य प्राप्त कर लें।

खेती करने के लिए ना मजदूर मिल रहे हैं ना पर्याप्त बिजली,किसान परेशान है   

0
खेती करने के लिए ना मजदूर मिल रहे हैं ना पर्याप्त बिजली,किसान परेशान है   
खेती करने के लिए ना मजदूर मिल रहे हैं ना पर्याप्त बिजली,किसान परेशान है   

खेती करने के लिए ना मजदूर मिल रहे हैं ना पर्याप्त बिजली,किसान परेशान है   

पूर्वी उत्तर प्रदेश में गांव में खेती करने के लिए ना मजदूर मिल रहे हैं ना तो पर्याप्त बिजली ही मिल रही है।संसाधन भी इतने महंगे हैं कि आम कृषक उनका खर्चा नहीं उठा पा रहा है। धान की रोपाई के लिए इस समय ट्रैक्टर की जुताई काफी महंगी है किसी तरह यह व्यवस्था हो भी गई है तो बीज ब्लॉक मुख्यालय पर इतना काम आता है कि किसान को प्राइवेट बीज भंडार का दरवाजा खटखटाना ही पड़ता है। यहां दोगुने दाम पर बीज मिलता है। खाद की महंगाई भी आसमान छू रही है,  खाद सही है या खाद में भी मिलावट है। यह तो दुकानदार (खेला) ही जाने। सिंचाई के लिए बिजली का समय पर ना आना इसकी शिकायत बनी रहती है।

यह भी पढ़े : ARTO कार्यालय JAUNPUR के कर्मचारी का वाहन बना चर्चा का विषय 

अनायश ही समय जाया होता है। सभी व्यवस्था होने के बाद मजदूर ही नहीं मिलते क्योंकि उन्हें मुफ्त अनाज और बिना काम किए  मनरेगा से पीने का पैसा सरकार नियमित रूप से दे रही है। उन्हें जब बिना काम किए खाना-पीना दोनों मिल रहा है तो वह काम क्यों करेंगे ? सब ठीक भी हो गया तो फसल पर घड़रोजो का आतंक सबसे बड़ी समस्या है। उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता, यदि किसी ने उन्हें मारने का प्रयास किया तो उनके खिलाफ तुरंत प्राथमिकी दर्ज हो जाएगी। किसानों का जीना तो चारों ओर से मुश्किल हो गया है। इसके बाद बैंक केसीसी के लिए किसानो को अलग परेशान कर रही है। बैक मैनेजर यह नही सोचते कि जब  सारी फसले  घड़रोजो के हवाले ही हो जाती हैं तो किसान  केसीसी का पैसा कैसे अदा करेगा.?

 

ARTO कार्यालय JAUNPUR के कर्मचारी का वाहन बना चर्चा का विषय 

0
ARTO कार्यालय JAUNPUR के कर्मचारी का वाहन बना चर्चा का  विषय 
ARTO कार्यालय JAUNPUR के कर्मचारी का वाहन बना चर्चा का  विषय 

#Vehicle of employee of ARTO office JAUNPUR becomes topic of discussion

  • ARTO कार्यालय JAUNPUR के कर्मचारी कानून से ऊपर

जौनपुर : एआरटीओ कार्यालय में एक रजिस्ट्रेशन बाबू है ।ये सज्जन जौनपुर ARTO से भी ऊपर हैं, इन्हीं के पटल से ड्राइविंग लाइसेंस, हर प्रकार की गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन आदि होता है। यह पटल लाखों की कमाई के लिए जाना जाता है। यहां तैनाती के लिए बहुत शक्तिशाली लोगों के द्वारा कार्यालय में प्रवेश दिलवाया जाता है। इसीलिए इनका रसूक काफी ऊंचा है। इनकी स्कॉर्पियो गाड़ी का नंबर है यूपी 32 GD 20 जिस पर शासन का लोगो भी बीच में लगा हुआ है जो नियम अनुसार आपत्तिजनक है।  उत्तर प्रदेश शासन का लोगो केवल उच्च  प्रशासनिक अधिकारियों व मंत्रियों के गाड़ी पर ही लगा होना चाहिए।

गाड़ी नंबर चार संख्या में होना चाहिए जबकि इनकी स्कॉर्पियो गाड़ी की संख्या 2 ही अंक में है। इस गाड़ी के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से ARTO को सीजर की कार्यवाही करनी चाहिए तथा पुलिस को भारतीय दंड संहिता के अनुसार इनके विरुद्ध प्राथमिक  दर्ज करनी चाहिए किंतु इन्हें ना तो किसी का भय है ना तो कोई चिंता, क्योंकि परिवहन अधिकारी, जिला अधिकारी,पुलिस अधीक्षक से लेकर सभी बड़े अधिकारी और परिवहन मंत्री तक यहां से बड़ी ईमानदारी से जुड़े रहते हैं तो ऐसे बाबू का हौसला बुलंद होना ही चाहिए।

जफराबाद टाउन एरिया का कार्यालय बाढ़ से प्रभावित

0
जफराबाद टाउन एरिया का कार्यालय बाढ़ से प्रभावित

#Zafarabad town area office affected by flood

JAUNPUR NEWS जौनपुर। पहली बरसात ने खोली नगर पंचायत प्रसाशन की पोल नगर पंचायत कार्यालय में बीती रात तेज बारिश की वजह से दो फीट से अधिक पानी अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी तथा नगरपंचायत बाबू कर्यालय में घुटने इतना पानी भर गया है। बीती रात करीब 1 बजे तेज बारिश होना शुरू हआ। लगभग दो घंटे तक लगातार मूसलाधार बारिश हुई। नगर पंचायत कार्यालय के आसपास लबालब पानी भर गया। नगर पंचायत कार्यालय परिसर तालाब के रूप में तब्दील हो गया। सुबह होने पर नगर पंचायत कर्मचारी कार्यालय को देखकर घबरा गए। लिपिक राजमान बाबू तत्काल कर्मचारियों को लेकर नगर पंचायत कार्यालय में प्रवेश कर उसमें रखें सभी जरूरी कागजात को सुरक्षित दूसरे स्थान पर रखवाया।

नगर पंचायत के कई वाहन तथा विद्युत को रिपेयरिंग करने वाले वहां कार्यालय परिसर में पानी अधिक भार जाने की वजह से में फंसे हुए हैं। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विजय सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने बताया की नगर पंचायत कार्यालय में जरूरी कागजात तथा जरूरी सामान सुरक्षित दूसरे स्थान पर पहुंचा दिए गए हैं। पंपिंग सेट लगा दिया गया है। पानी निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

शाहगंज। 11वीं मोहर्रम को लूटा हुआ काफ़िला का ऐतिहासिक जुलूस बरामद किया गया

0

शाहगंज : 11वीं मोहर्रम को लूटा हुआ काफ़िला का ऐतिहासिक जुलूस बरामद किया गया

जौनपुर( शाहगंज ) क्षेत्र के बड़ागांव में मोहर्रम के सिलसिले से 11वीं ऐतिहासिक जुलूस लूटा हुआ काफिला निकाला गया। यह एतिहासिक जुलूस गांव के सै० सिब्तैन के अज़ाखाने से प्रातः लगभग 10:00 बजे आरंभ किया गया। जिसका संचालन असगर मेहंदी गुड्डू ने किया।
जुलूस के दौरान स्थानीय अंजुमन नासरुल अज़ा,अंजुमन गुंच-ए नासिरुल अज़ा अंजुमन तमन्ना-ए ज़हरा, अंजुमन करवाने आज़ा, समेत क्षेत्र की अंजुमन आज़ादिया हुसैनाबाद, अंजुमन करवाने हैदरी नई आबादी शाहगंज, अंजुमन गुलशन-ए अब्बास भादी शाहगंज, अंजुमन लश्करे हुसैनी बहाउद्दीनपुर, ने अपने-अपने अंदाज में नौहाख्वानी व सीना ज़नी पेश कर इमाम हुसैन की आल का पुर्सा दिया।
जुलूस की अध्यक्षता सदरे हुसैनी मिशन सैयद जीशान हैदर द्वारा की गई जिसका नेतृत्व फैजान अली ने किया।


पूरे जुलूस के दौरान शाहगंज कोतवाली पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जिसमें प्रभारी निरीक्षक मनोज ठाकुर, समेत उप निरीक्षक गोवर्धन प्रसाद, मुख्य आरक्षी दिवाकर यादव, आरक्षी इस्माइल खान, उपेंद्र पाल, समेत आदि पुलिसकर्मी मुस्तादी से तैनात रहे। जुलूस अपने प्राचीन मार्ग से भ्रमण करता हुआ रौज़-ए पंजे शरीफ पर जाकर संपन्न किया गया। जिसमें समापन के दौरान जनरल सेक्रेटरी हुसैनी मिशन सैयद परवेज़ मेहदी शहर आरशी ने जुलूस में आए हुए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कर्बला में हुई घटनाओं पर प्रकाश डाला। जिसके बाद समापन की अंतिम तकरीर मौलाना सैयद आज़मी अब्बास द्वारा की गई जिसके बाद जुलूस को सकुशल संपूर्ण रूप से संपन्न कर दिया गया। जुलूस के दौरान मोहम्मद वारिस हाशमी, समीम हैदर, बबलू इलेक्ट्रीशियन, मोहम्मद अकरम, सैयद फरमान हैदर, दुलारे खान, जावेद खान, सैयद इमरान हैदर समेत हजारों हजारों श्रद्धालु मुख्य रूप से उपस्थित रहे।