Home Blog Page 265

बिजली कटौती से खुटहन की जनता में आक्रोश

0

खुटहन (जौनपुर) उमसभरी गर्मी में क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है विद्युत कटौती से लोगों में ब्यापक आक्रोश है मंगलवार को खुटहन बाजार में स्थित हार्डवेयर की दुकान पर काशी क्षेत्रीय मंत्री अनुपम पंडित की उपस्थिति में लोगों ने विरोध दर्ज कराया स्थानीय लोग बिजली कि समस्या से पीड़ित हैं धान की रोपाई जोरों पर है बिजली पंप से खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है बच्चे बुढ़े गर्मी से राहत पाने के लिए घंटों बिजली का इंतजार करते हैं काशी क्षेत्रीय मंत्री से लोगों ने बताया जेई फरहान फोन नहीं उठाते इस मौके पर दिलिप विपिन फुलचंद यादव के साथ दर्जनों लोग मौजूद रहे।

पेंशन धारी अपने पैन कार्ड को आधार से जल्द लिंक कराए,अन्यथा 20 % टैक्स कटेगा

0

जौनपुर जनपद के पेंशन धारी अपने पैन कार्ड को आधार से जल्दी लिंक कराले वरना 20 प्रतिशत टैक्स कटेगा

  • #penshan dhaaree apane pain kaard ko aadhaar se jald link karae,nahee to 20 % taiks katega

जनपद जौनपुर के सभी पेंशनरों के लिए आवश्यक सूचना जिले के वरिष्ठ कोषाधिकारी ने कोषागार जौनपुर से पेंशन प्राप्त करने वाले समस्त पेंशनरो ,पारिवारिक पेंशनरो को अवगत कराया है कि जिनका पैन नम्बर – आधार नम्बर से लिंक नही है, वे लोग अपना पैन नम्बर ,आधार नम्बर से अतिशीघ्र लिंक करवा लें।

जिससे उनकी पेंशन से की गयी आयकर कटौती की ई-फाइलिंग की जा सके। पैन नम्बर से आधार नम्बर लिंक न होने की दशा में आयकर की परीधि में आने पर नियमानुसार सम्पूर्ण धनराशि पर 20 प्रतिशत की दर से आयकर देय होगा।

कार्यालय वरिष्ठ कोषाधिकारी जौनपुर के विज्ञप्ति के मुताविक पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों से अपेक्षा है कि उपरोक्तानुसार अवगत होते हुये अतिशीघ्र अपना पैन नम्बर आधार नम्बर से लिंक करवाने का कष्ट करें। आधार से पैन लिंक न होने की दशा में 20 प्रतिशत की दर से आयकर कटौती हेतु आप स्वयं उत्तरदायी होगें।

समाचार परिवहन विभाग :

परिवहन आयुक्त कैम्प लखनऊ द्वारा अवगत कराया गया है कि वर्तमान समय में स्कूल में पठन-पाठन का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। स्कूली बच्चों का सुरक्षित परिवहन प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक प्राथमिकता है। स्कूली वाहनों की बढती दुर्घटनाएं चिंता का विषय है। इसके लिए आवश्यक है कि स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले ऐसे सभी वाहनों को आवश्यक रूप से चेक कर उसकी फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण आदि की वैधता की जॉच की जाए। इसके लिए प्रदेश के समस्त जनपदों में एक विशेष अभियान 08 जूलाई से 22 जूलाई 2024 के मध्य चलाया जाए। उक्त के क्रम में जौनपुर जिले मे बीते सोमवार संचालित स्कूली वाहनों के प्रपत्रों की जॉच की गयी जिसमें तीन विद्यालयों के 03 स्कूली वाहन को निरूद्ध एवं 04 स्कूली वाहनों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही की गयी।
                             

मंचूरियन खाने को लेकर बढ़ा विवाद ,जौनपुर में आगजनी

0
फिजियोथैरेपिस्ट में बच्चों को किया गया प्रशिक्षित
फिजियोथैरेपिस्ट में बच्चों को किया गया प्रशिक्षित

दबंग ने आधी रात को बैलगाड़ी रिहायशी मङहा फुंका

  • दिन में मंचूरियन खाने को लेकर हुई थी कहासुनी, सरायख्वाजा के देवकली गांव का मामला

JAUNPUR NEWS जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के देवकली गांव में आधी रात को बाईक सवार दबंगों ने एक रिहायसी मङहा बैलगाड़ी, डीजल इंजन में आग लगाकर जला दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए । पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

बता दें कि देवकली गांव निवासी राजेश कुमार यादव का पुत्र सदानंद यादव भकुरा मोङ बाजार के पास मंचूरियन की दुकान पर मंचूरियन खाकर पैसा उधार किया था। रविवार को सदानंद ने मंचूरियन का पैसा देने दुकान पर गया। दुकान मालिक बाबूलाल से उसकी कहासुनी नोकझोंक हुई। आरोप है कि जिससे के बाद सदानंद को मारने की धमकी दी गई । हालांकि सदानंद वहां से वापस घर लौट आया। राजेश कुमार यादव का आरोप है कि आधी रात को मोटरसाइकिल सवार होकर चार लोग उसके घर पहुंचे ,लेकिन घर घनी आबादी में होने के चलते वह लोग उसकी पाही पर पहुंचे, जहां राजेश की बैलगाड़ी रिहायसी मङहा और डीजल इंजन था ,सभी में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिए और देखते- देखते वह धू धूकर जलने लगा। आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक सभी आरोपी मौके से फरार हो गए ।

जिसमें एक आरोपी को पहचान लिया गया । हालांकि घटना के दौरान वहां भारी भीड़ जुट गई और सूचना की पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस नहीं पहुंची । सुबह राजेश कुमार यादव ने सरायख्वाजा पुलिस को एक नाम जब तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है । घटना के दौरान करीब 75 हजार के संपत्ति का नुकसान हुआ है। राजेश ने कहा कि उसे दिन पाही पर सदानंद नहीं सोया था अन्यथा यह सब मिलकर उसे मार डालते है।

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव के विदाई समारोह में भाउक हुए लोग      

0
पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव के विदाई समारोह में भाउक हुए लोग      
पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव के विदाई समारोह में भाउक हुए लोग      

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव को दी भावभीनी विदाई

  • विभागीय कार्यों में तत्परता के साथ सामाजिक-साहित्यिक सरोकारों से अटूट लगाव रहा केके यादव का

डाक सेवाओं के बारे में जनजागरूकता और भागीदारी को बढ़ाया पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल के रूप में कृष्ण कुमार यादव ने डाक सेवाओं को दिए नए आयाम

प्रशासन के साथ-साथ सामाजिक व साहित्यिक सरोकरों से जुड़े अधिकारी विरले ही मिलते हैं। ऐसे अधिकारी न सिर्फ विभाग को नई पहचान देते हैं बल्कि अपनी सक्रियता से समाज में भी विशिष्ट मुकाम हासिल करते हैं। उक्त उद्गार वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव के स्थानांतरण पश्चात अहमदाबाद के लिये भारमुक्त होने के बाद विदाई समारोह में वक्ताओं ने व्यक्त किये। डाक विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री कृष्ण कुमार यादव को भावभीनी विदाई दी और उनके नये दायित्वों के बारे में शुभकामनायें देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव के विदाई समारोह में भाउक हुए लोग      

इस अवसर पर ऑल इण्डिया पोस्टल ऑफिसर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी एवं वाराणसी पूर्वी मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक श्री राजीव कुमार ने कहा कि अपने तीन वर्ष नौ माह के शानदार कार्यकाल में पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव जी ने डाक सेवाओं को न सिर्फ लोगों से जोड़ा बल्कि उसे व्यापक आयाम भी प्रदान किये। विभागीय कार्यों में तत्परता के साथ -साथ सामाजिक और साहित्यिक सरोकारों से अटूट लगाव, उन्हें एक संवेदनशील और लोकप्रिय अधिकारी के रूप में प्रतिष्ठित करता है। सहायक निदेशक श्री आरके चौहान और बृजेश शर्मा ने कहा कि इस दौरान न सिर्फ विभागीय लक्ष्यों की प्राप्ति के मामले में वाराणसी परिक्षेत्र ने नए आयाम स्थापित किये, बल्कि डाक सेवाओं के बारे में जनजागरूकता और भागीदारी भी बढ़ी।

डाक अधीक्षक श्री विनय कुमार और परमानन्द कुमार ने उनके बहुमुखी व्यक्तित्व और कृतित्व से सीखने की बात कही। डाक अधीक्षक श्री हेमंत कुमार और पीके पाठक ने कहा कि पोस्टमास्टर जनरल के रूप में श्री कृष्ण कुमार यादव जी ने सभी को सकारात्मक रूप में कार्य करने को प्रोत्साहित किया। लेखाधिकारी श्री प्लाबन नस्कर ने कहा कि आप स्टाफ और आमजन दोनों के प्रति संवदेनशील हैं।

इस अवसर पर पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने वाराणसी में अपने तीन वर्ष नौ माह के कार्यकाल के अनुभवों को शेयर करते हुए कहा कि वाराणसी परिक्षेत्र में डाक सेवाओं का व्यापक विस्तार करते हुए सभी विभागीय योजनाओं को तत्परता के साथ लागू किया गया। इसमें सभी कर्मियों ने भरपूर सहयोग दिया। श्री यादव ने कहा कि काशी में सिर्फ नौकरी नहीं सेवा होती है। उन्होंने वाराणसी के लोगों की आत्मीयता की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहाँ के लोगों ने जो सहयोग एवं स्नेह दिया, वह सदैव याद रहेगा।

इस अवसर पर प्रवर डाक अधीक्षक वाराणसी पूर्वी राजीव कुमार, डाक अधीक्षक वाराणसी पश्चिमी विनय कुमार, डाक अधीक्षक बलिया हेमंत कुमार, डाक अधीक्षक जौनपुर परमानन्द कुमार, डाक अधीक्षक गाजीपुर पीके पाठक, सहायक निदेशक बृजेश शर्मा, आरके चौहान, लेखाधिकारी प्लाबन नस्कर, सहायक अधीक्षक पल्ल्वी मिश्रा, डाक निरीक्षक अनिकेत रंजन, दिलीप पांडेय, राकेश कुमार, राहुल कुमार, श्रीप्रकाश गुप्ता, मनीष कुमार, अजिता कुमारी, अभिलाषा गुप्ता सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कालेज जौनपुर के सेवानिवृत्त शिक्षक की हुई विदाई    

0
राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कालेज जौनपुर के सेवानिवृत्त शिक्षक की हुई विदाई    
राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कालेज जौनपुर के सेवानिवृत्त शिक्षक की हुई विदाई    

जौनपुर: राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कालेज जौनपुर में सेवानिवृत्त शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी की विदाई ,समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो (डा)शंभूराम ने किया । सेवा निवृत शिक्षक शिक्षा शास्त्र विभाग डा मायानंद उपाध्याय बीएड विभाग के डा अजय कुमार मिश्र व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अमृत लाल यादव का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह अंग वस्त्रम प्रदान करते हुए भावभीनी बिदाई दी गई ।

राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कालेज जौनपुर के सेवानिवृत्त शिक्षक की हुई विदाई    

प्राचार्य डा शंभूराम ने कहा शिक्षक कभी रिटायर नही होता है । शिक्षक द्वय सेवा निवृत भले ही हो रहे है लेकिन अपने अनुभव और ज्ञान का प्रकाश समाज को सदैव देते रहेंगे। प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय के प्रति आप लोगो का योगदान भुलाया नही जा सकता ।

राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कालेज जौनपुर के सेवानिवृत्त शिक्षक की हुई विदाई    

डा अवधेश दिवेदी विभागाध्यक्ष भौतिक विज्ञान ने कहा सेवानिवृत्ति एक प्रक्रिया है और यह बड़ा ही भावुक पल है । रुधे हुए कंठ से श्री द्विवेदी ने कहा कि आप लोगो की कमी सदैव महसूस की जाएगी । महाविद्यालय शिक्षक इकाई के अध्यक्ष डा मनोज वत्स ने कहा कि आप शिक्षक द्वय अपने दावित्यो और कर्तब्यो का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन किया । हम सभी शिक्षक साथियों के लिए सदैव अनुकरणीय रहेगा ।


डा विजय प्रताप तिवारी प्रदेश अध्यक्ष स्ववित्त पोषित शिक्षक संघ ने कहा कि सेवा निवृत्ति को एक सरकारी प्रक्रिया है । आगे कहा कि आप लोगो का महाविद्यालय के प्रति समर्पण भाव एवम सरल व सहज स्वभाव यादगार रहेगा । डा ओम प्रकाश द्विवेदी ने भी अपना विचार व्यक्त किया । सेवा निवृत शिक्षक डा मायानंद उपाध्याय व डा अजय मिश्र व अमृत लाल ने महाविद्यालय में अपने कार्यकाल को याद किया व महाविद्यालय परिवार से मिले सनेह सहयोग लगाव को लेकर भावुक हो गए । कार्यक्रम का संचालन डा देवमणि दूबे ने किया । इस अवसर पर सभी शिक्षक व शिक्षक्नेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे ।

यह भी पढ़े :JAUNPUR: जौनपुर में पुलिस का बड़ा खुलासा, देशी बम के साथ कई चोर गिरफ्तार

यह भी पढ़े :जौनपुर की उचित दर दुकान पर जाकर कार्ड धारक अपना ई-केवाईसी कराले,वरना फ्री राशन नही मिलेगा

अब्दुल अज़ीज़ अंसारी डिग्री कॉलेज के छात्रों को वितरित किया गया टैबलेट

0
अब्दुल अज़ीज़ अंसारी डिग्री कॉलेज के छात्रों को वितरित किया गया टैबलेट
अब्दुल अज़ीज़ अंसारी डिग्री कॉलेज के छात्रों को वितरित किया गया टैबलेट

तकनीकी शिक्षा में टैबलेट का करें सकारात्मक प्रयोग: कहकशां खान

  •   अब्दुल अज़ीज़ अंसारी महाविद्यालय में 69 छात्र-छात्राओं को मिला टैबलेट

JAUNPUR NEWS (जौनपुर) खेतासराय-शाहगंज मुख्य मार्ग से सटे लिंक मार्ग पर स्थित अब्दुल अज़ीज़ अंसारी डिग्री कॉलेज मज़डीहा में सोमवार को स्नातकोत्तर के छात्र-छात्रों को टैलबल वितरित किया गया। जिससे टैबलेट पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशियां छा गयी। उक्त महाविद्यालय प्रबधंक कहकशां खान ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किया।

इस दौरान उन्होंने अब्दुल अज़ीज़ अंसारी डिग्री कॉलेज मज़डीहा के छात्रों को छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि टैबलेट वितरण का उद्देश्य तभी साकार होगा,जब तकनीकी शिक्षा में टैबलेट का सकारात्मक प्रयोग करेंगे और अपने प्रतिभा को बेहतर तरीके से निखार कर भविष्य को सँवार लेंगे तो निश्चित रूप से टैबलेट आपके जीवन में मील का पत्थर साबित होगा। इस दौरान डॉ. तसनीमा बानो, डॉ. सलीम खान, इंदुलता यादव,आशीष कुमार अस्थाना, लालचंद, अनुराग यादव व आफरीन उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य एन.पी.उपाध्याय ने किया।

JAUNPUR: जौनपुर में पुलिस का बड़ा खुलासा, देशी बम के साथ कई चोर गिरफ्तार

JAUNPUR:आंदोलन का पहला दिन सफल रहा,डॉ अतुल प्रकाश यादव

0
JAUNPURआंदोलन का पहला दिन पूरी तरह से सफल रहा,डॉ अतुल प्रकाश यादव
JAUNPUR:आंदोलन का पहला दिन पूरी तरह से सफल रहा,डॉ अतुल प्रकाश यादव

JAUNPUR NEWS जौनपुर। डिजीटलाइजेशन एवं ऑनलाइन अटेंडेंस के विरोध में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तरप्रदेश द्वारा चलाए जा रहे चरणबद्ध आंदोलन के तहत कंपोजिट विद्यालय छुंछा सहित पूरे जनपद में जिलाध्यक्ष डॉ अतुल प्रकाश यादव के नेतृत्व में काली पट्टी बांध कर विरोध जताया गया। अध्यापकों में जोश और आक्रोश का आलम यह रहा कि पूरे जनपद में कहीं से भी किसी ने भी ऑनलाइन अटेंडेंस नहीं दिया सभी का कहना है कि पहले हमारीं मांगों को पूरा किया जाए उसके बाद ही किसी आदेश को हम शिक्षकों पर थोपा जाए इस समय आवश्यकता है प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति किए जाने की, स्थानांतरण समायोजन किए जाने की, वेतन विसंगति को दूर किए जाने की।

आगामी 14 अप्रैल तक काली पट्टी बांध कर के विरोध जताया जाएगा और 15 जुलाई को भारी संख्या में उपस्थित होकर माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा उसके बाद 22 जुलाई से महानिदेशक कार्यालय पर भारी संख्या में उपस्थित होकर धरना एवं प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर जय सिंह यादव दीपमाला सर्वेश यादव प्रियंका आनंद चंद्रशेखर सरितासिंह प्रियंका प्रजापति सरिता शर्मा विकास कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : JAUNPUR: जौनपुर में पुलिस का बड़ा खुलासा, देशी बम के साथ कई चोर गिरफ्तार

यह भी पढ़े : जौनपुर की उचित दर दुकान पर जाकर कार्ड धारक अपना ई-केवाईसी कराले,वरना फ्री राशन नही मिलेगा

JAUNPUR: जौनपुर में पुलिस का बड़ा खुलासा, देशी बम के साथ कई चोर गिरफ्तार

0

जौनपुर। मड़ियाहूं थाने की पुलिस टीम ने आज एक बड़ा खुलासा किया है चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए कब्जे से आधा दर्जन से अधिक देशी बम व 1100 सौ रूपये नकद व चोरी का सामान बरामद किया , पुलिस के मुताविक क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ, उमाशंकर सिंह के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे थाना मड़ियाहूं पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-178/24 धारा- 305 (इ) BNS व बढोत्तरी धारा 317 (2) BNS व 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम थाना मडियाहूँ जौनपुर से संबंधित वांछित अभियुक्त 1.प्रिंस जायसवाल पुत्र निलेश जायसवाल 2.संदीप सरोज पुत्र मजनू सरोज निवासी ग्राम कादिपुर थाना मड़ियाहूं,जौनपुर 3.परवेज अंसारी पुत्र अबरार अहमद निवासी मोहल्ला काजीकोट थाना मड़ियाहूं,जौनपुर को आज दिनांक 08.07.2024 को मुखबिर खास कि सूचना पर बह्द ग्राम कादीपुर से चोरी गये संपत्ति के साथ गिरफ्तारी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

तीन जून को वादी/प्रबंधक मनसूर आलम पुत्र स्व. मुनीर अहमद निवासी मोहल्ला गढही मड़ियाहूँ जौनपुर के द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि हमारे विद्यालय जुबैदा पब्लिक स्कूल ददरा, मड़ियाहूँ जौनपुर से दो जुलाई को विद्यालय से किसी अज्ञात के द्वारा चोरी कर लिया गया की सूचना पर तीन जुलाई को मु.अ.सं. 178/24 धारा 305(e) BNS पंजीकृत किया गया है। मुकदमा उपरोक्त में चोरी गये सामान की बरामदगी एवं अभियुक्तो की गिरफ्तारी की गयी जिसमे चोरी के 03 अभियुक्तों को साथ चोरी गये 08 कम्प्यूटर,09 सी0पी0यू0,03 स्टेबिलाइजर,01 बैटरी, 02 प्रिंटर,01 यू0पी0एस0, 01 पावर सप्लाई, 02 सोलर पैनल, 07 देशी बम व कुल 1100 सौ रूपये नकद (बरामद संपत्ति की लागत मुल्य 5 लाख 86 हजार) की बरामदगी की गयी गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर धारा 317 (2) BNS व 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की बढोत्तरी की गयी ।

गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम व पता-


1.प्रिंस जायसवाल पुत्र निलेश जायसवाल निवासी ग्राम कादिपुर थाना मड़ियाहूं,जौनपुर।
2.संदीप सरोज पुत्र मजनू सरोज निवासी ग्राम कादिपुर थाना मड़ियाहूं,जौनपुर।
3.परवेज अंसारी पुत्र अबरार अहमद निवासी मोहल्ला काजीकोट थाना मड़ियाहूं,जौनपुर।

बरामदगी-


(बरामद संपत्ति की लागत मुल्य 5 लाख 86 हजार)
1.08 कम्प्यूटर,09 सी0पी0यू0,03 स्टेबिलाइजर,01 बैटरी, 02 प्रिंटर,01 यू0पी0एस0, 01 पावर सप्लाई, 02 सोलर पैनल, 07 देशी बम व कुल 1100 सौ रूपये नकद।


आपराधिक इतिहास-


मु0अ0सं0 178/24 धारा- 305 (इ) BNS व बढोत्तरी धारा 317 (2) BNS व 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम थाना मडियाहूँ जौनपुर गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम- 1.प्र0नि0 विनोद कुमार मिश्र थाना मडियाहूँ, जौनपुर 2.म0उ0नि0 मिथिलेश कुमारी, थाना मडियाहूँ जौनपुर 3.उ0नि0 अशोक कुमार सिंह थाना मडियाहूँ, जौनपुर। 4.हे0का0 रिजवान अहमद,हे0का0 श्रीप्रकाश तिवारी,हे0का0 सूरज सोनकर, हे0का0 कपिल पासवान,का0पवन यादव मौजूद रहे ।

रामपुर : गौशाला में साफ सफाई का कराया गया कार्य

0

पशुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो सके- अभय सरोज

रामपुर (जौनपुर ) विकासखंड रामपुर के ग्राम सभा पचरुखी स्थित गौशाला में आने वाले बारिश के मौसम को देखते हुए साफ सफाई का कार्य कराया गया, तथा गायों के व्यवस्थित चारा पानी एवं स्थित टूटे हुए टीन सेट की भी मरम्मत कराई गई, बारिश के मौसम को देखते हुए सचिव अभय सरोज ने गायों के समुचित व्यवस्था का हाल जाना, तथा किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसलिए समय-समय पर सफाई व्यवस्था व देखरेख सुनिश्चित बनी रहे एवं सभी केयरटेकरों को निर्देश दिया गया की कहीं भी गंदा पानी एकत्रित न होने पाए तथा पानी की निकासी समय-समय करें एवं भूसा और चारे का उपयोग करें पशुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो सके तथा सभी केयरटेकर सरकार के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश का पालन करें ।

खुटहन : आनलाइन अटेंडेंस का शिक्षकों ने जताया विरोध

0

खुटहन (जौनपुर) प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों द्वारा हाथों में काली पट्टी बांध आनलाईन अटेंडेंस का विरोध किया गया
सोमवार को पटैला बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में शिक्षको द्वारा हाथों में काली पट्टी बांध आनलाईन अटेंडेंस का विरोध किया गया इस अवसर पर बृजेश कुमार यादव सहायक अध्यापक विजय यादव कृपाशंकर यादव रविन्द्र यादव कुसुम यादव आदि उपस्थित रहे