Home Blog Page 27

पी0एम0 कुसुम योजना से मिलेंगे सोलर पंप, ऑनलाइन करना होगा आवेदन

0
JAUNPUR NEW

जौनपुर : किसानों के लिए खुशखबरी है। बिजली आने का इंतजार नहीं करना पडे़गा। क्योंकि सरकार सोलर पंप उपलब्ध करा रही है। जौनपुर जनपद को 429 सोलर पंप का लक्ष्य आवंटित किया गया है। इस योजना हेतु इच्छुक कृषक का पंजीकरण कृषि विभाग के विभागीय वेबसाइट  https://agriculture.up.gov.in/ पर होना अनिवार्य है। अनुदान पर सोलर पंप की बुकिंग हेतु विभागीय वेबसाइट  https://agriculture.up.gov.in/ लिंक पर क्लिक करके की जायेगी। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है। पोर्टल पर 15 दिसंबर तक किसान ऑनलाइन बुकिंग कर सकते है। इसके लिए पॉच हजार रूपये टोकन मनी के रूप में जमा करने होंगे और टोकन आवंटित होने के बाद दिये गये समय अवधि में किसान को अपना निर्धारित कृषक अंश जमा कराना होगा। अगर समय अवधि में किसान अपना निर्धारित कृषक अंश जमा नही किया तो टोकन निरस्त हो जाएगा और टोकन मनी के रूप में जमा की गयी निर्धारित धनराशि विभाग द्वारा जब्त कर ली जायेगी।


        उप कृषि निदेशक ने बताया कि पी0एम0 कुसुम योजना के अंतर्गत सोलर पंप आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जौनपुर जनपद को 429 सोलर पंपों का लक्ष्य आवंटित किया गया है। यह सोलर पम्प अनुदान पर आवंटित किए जाएंगे। बताया कि दो एच0पी0 डी0सी0 सरफेस पंप का मूल्य 164322 रूपये, जिसमें अनुदान 98593 रूपये दिया जाएगा। किसान को 60729 रूपये का अंशदान जमा करना है।दो एच0पी0 ए0सी0 सरफेस पंप की कीमत भी उक्त है और अंशदान भी। दो एच0पी0 डी0सी0 सबमर्सिबल पंप की कीमत 167025 रूपये है, इसमें अनुदान 100215 रूपये है, जबकि किसान का अंश 61810 रूपये है। दो एच0पी0 डी0सी0 पंप का मूल्य 166578 रूपये है, किसान का अंश 61631 रूपये है। तीन एच0पी0 डी0सी0 पंप का मूल्य 222701 रूपये है। इसमे अनुदान 133621 रूपये है, जबकि किसान का अंश 84080 रूपये है। तीन एच0पी0 ए0सी0 पंप की कीमत 220523 रूपये है, इसमें अनुदान 132314 रूपयें है, जबकि किसान का अंश 83209 रूपये है। पॉच एच0पी0 ए0सी0 पंप की कीमत 313397 रूपये है, इसमें अनुदान 188038 रूपयें हैं, जबकि किसान का अंश 120359 है। 7.5 एच0पी0 ए0सी0 पंप का मूल्य 424972 रूपयें है, इसमें अनुदान 254983 रूपये है, जबकि किसान का अंश 164989 रूपये है। दस एच0पी0 ए0सी0 पंप का मूल्य 533610 रूपये है, इसमें अनुदान 254983 रूपये है, जबकि किसान का अंश 273627 रूपये है। बताया कि जनपद में 429 सोलर पंप आवंटित करने का लक्ष्य है। बताया गया कि 15 दिसंबर तक ही आवेदन कर सकते है। इसके बाद आवेदन नही होगा। बताया कि टोकन मनी के रूप में पॉच हजार रूपये फीस लगेगी। ऑनलाइन आवेदन ही विभाग द्वारा स्वीकार किया जाएगा।

JAUNPUR NEWS,बारात जा रहे बारातियों की टाटा सफारी का एक्सीडेंट 3 की मौत दो घायल 

0
JAUNPUR NEWS,बारात जा रहे बारातियों
JAUNPUR NEWS,बारात जा रहे बारातियों

JAUNPUR NEWS जौनपुर  केराकत थाना क्षेत्र के मुफ्तीगंज नाले के पास बीती रात हुए सड़क हादसे में टाटा सफारी कार में सवार 3 बारातियों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर बीएचयू वारणसी रेफर कर दिया गया । वाराणसी के कैंट से एक बारात गौरा बादशाहपुर थाना के एकौना गांव में आ रही थी। बारात की कुछ गाड़ियां समय से आ गई थीं लेकिन बारातियों से भरी एक सफारी कार काफी देरी से आ रही थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही कार केराकत थाना के मुफ्तीगंज नाले के पास पहुंची अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय जौनपुर पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया इस एक्सीडेंट में जिन तीन लोगों की मौत हुई है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि सफारी गाड़ी में कुल 5 लोग सवार थे 3 लोगो की मौत हुई है दो लोग जो घायल थे उनको इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया ।जिन तीन लोगों की मौत हुई है उनकी  पहचान वाराणसी जनपद के  कैंट थाना क्षेत्र के 44 वर्षीय बबलू सोनकर,36 वर्षीय श्यामलाल सोनकर पुत्र मुरली सोनकर और 43 वर्षीय राजू सोनकर पुत्र विजय सोनकरके रूप में हुई है। जबकि दो की हालत नाजुक देख वाराणसी रेफर कर दिया।

सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में संविधान दिवस पर हुआ भव्य आयोजन

0
सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में संविधान दिवस पर हुआ भव्य आयोजन
सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में संविधान दिवस पर हुआ भव्य आयोजन

खेतासराय(जौनपुर) क्षेत्र के सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में बुधवार को संविधान दिवस मनाया गया। जिसमें वक्तों ने संविधान के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में अनिल कुमार यादव ने बताया कि भारत का संविधान 26 नवम्बर 1949 को तैयार होकर संविधान सभा द्वारा स्वीकार किया गया था, इसी कारण 26 नवम्बर को प्रतिवर्ष संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि ऐतिहासिक कारणों से देश का संपूर्ण संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया, जो आगे चलकर गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। उन्होंने छात्रों को समझाया कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा है, जो देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती देता है।

अंत मे प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि संविधान हमें मूल अधिकारों के साथ-साथ मूल कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया और सभी छात्र-छात्राओं को राष्ट्र के प्रति निष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदार नागरिक बनने की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य ने संविधान द्वारा प्रदत्त स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुत्व जैसे मूल्यों के पालन की अपील करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को संविधान के अनुरूप जीवन जीना चाहिए और समाज में अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी अध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

JAUNPUR,पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित शोध-निर्देशकों का धरना सकारात्मक वार्ता के बाद समाप्त

0
JAUNPUR,पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित शोध-निर्देशकों का धरना सकारात्मक वार्ता के बाद समाप्त
JAUNPUR,पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित शोध-निर्देशकों का धरना सकारात्मक वार्ता के बाद समाप्त

वी.बी.एस. पूर्वांचल विश्वविद्यालय : स्ववित्तपोषित शोध-निर्देशकों का धरना सकारात्मक वार्ता के बाद समाप्त।


JAUNPUR NEWS जौनपुर :वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के स्ववित्तपोषित शोध-निर्देशकों द्वारा आयोजित विशाल  धरना  शांतिपूर्ण सकारात्मक वार्ता के बाद सफलतापूर्वक समाप्त हो गया। शिक्षकों के साथ कुलसचिव  केशलाल जी एवं उप कुलसचिव अजीत सिंह जी ने संयुक्त रूप से विस्तृत एवं सौहार्दपूर्ण चर्चा की। दोनों अधिकारियों ने शिक्षकों को विश्वास दिलाया कि स्ववित्तपोषित शोध-निर्देशकों की अद्यतन सूची एवं उनकी रिक्तियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और बहुत शीघ्र सकारात्मक निर्णय ले लिया जाएगा।डॉ सुशील कुमार मिश्रजिला इकाई अध्यक्ष पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर ने कुलसचिव  एवं उप कुलसचिव  के सकारात्मक रुख की सराहना करते हुए कहा“यह हमारा अपना परिवार है। हम अपने मुद्दे इसी प्रकार बैठकर, आपस में बात करके हमेशा सुलझाते रहे हैं और आगे भी सुलझाते रहेंगे।” वार्ता का संचालन कर रहे डॉ. प्रमोद कुमार अनंग ने कुलसचिव एवं उप कुलसचिव के साथ हुई सकारात्मक चर्चा पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि“हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारी जायज मांग बहुत शीघ्र पूरी कर ली जाएगी और शोध छात्रों के हितों के साथ-साथ शोध-निर्देशकों के वैधानिक अधिकार भी सुरक्षित रहेंगे।”धरने में उपस्थित सभी शोध-निर्देशकों ने कुलसचिव  तथा उप कुलसचिव  का आभार व्यक्त किया तथा शीघ्र समाधान के प्रति पूर्ण आशान्वित होकर धरना समाप्त किया।धरने में उपस्थित सभी शोध-निर्देशकों ने कुलसचिव  केशलाल जी तथा अपर कुलसचिव अजीत सिंह जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा शीघ्र समाधान के प्रति पूर्ण आशान्वित होकर धरना समाप्त किया।धरना स्थगित होने की घोषणा के साथ सभी शिक्षक शांतिपूर्वक वापस लौटे।

धरने मेंडॉ आर. पी . सिंह , डॉ हरिकेश सिंह, डॉ जोरावर सिंह, डॉ प्रवीण सिंह, डॉ पवन सिंह, डॉ महेंद्र कुमार सिंह,डॉक्टर छविनाथ उपाध्याय राजनीति विज्ञान डॉ संजय कुमार पाठक समाजशास्त्र डॉक्टर चंद्रशेखर पांडे समाजशास्त्र डॉक्टर रत्नेश कुमार शुक्ला हिंदी समस्त नागरिक पीजी कॉलेज जंघई जौनपुर डॉ. सी.बी. पाठक,डॉ. संजय यादव,डॉ. नीता तिवारी,डॉ. योगेश पाठक,डॉ. रमेश्वर मिश्रा, , ओमप्रकाश दुबे,डॉक्टर संतोष कुमार पांडेय डॉ सुधाकर तथा पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष डॉ.अवधेश कुमार पांडेय, डॉक्टर सतीश कुमार पांडे, डॉ सतीश कुमार राय, डॉक्टर विजय कुमार ओझा, डॉ नित्यानंद राय ,डॉक्टर सुजीत ।


डॉक्टर नागेंद्र नाथ मिश्रा ,डॉक्टर बृजेश कुमार चौबे, डॉक्टर आनंद सिंह ,डॉ राजकुमार मिश्रा, डॉक्टर दुर्गेश्वरी पांडे ,डॉक्टर सुषमा मिश्रा , डॉ राजेश तिवारी, डॉ अनीश वर्मा उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शानदार संचालक डॉक्टर प्रमोद कुमार श्रीवास्तव अनंग ने किया।

jaunpur NewS,3 घंटे चली वार्ता  के बाद  हुआ BLO विपिन यादव का अंतिम संस्कार  

0
jaunpur NewS,3 घंटे चली वार्ता  के बाद  हुआ BLO विपिन यादव का अंतिम संस्कार  
jaunpur NewS,3 घंटे चली वार्ता  के बाद  हुआ BLO विपिन यादव का अंतिम संस्कार  

बीएलओ के मौत का निष्पक्ष जांच के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी हो : पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई

  • अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की वार्ता आश्वासन पर हुआ अंतिम संस्कार
  • घटना से लेकर तैनात रही फोर्स

JAUNPUR NEWS जौनपुर । गोंडा जिले में तैनात सहायक अध्यापक विपिन का शव मंगलवार की देर रात 11 बजे मल्हनी घर पहुंचा और वहां परिजनों ने विभागीय अधिकारियों पर पताङित करने का आरोप लगाया और अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया । इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों में 3 घंटे चली वार्ता आश्वासन के बाद अंतिम संस्कार राम घाट पर किया गया ।

प्रदेश के पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई मृतक सहायक अध्यापक मृतक विपिन के घर पहुंचे, उन्होंने आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच हो और आरोपी अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी हो, इसके साथ विपिन जिस पद पर तैनात से उससे ऊपर के पद पर नौकरी दी किसी भी विभाग में दिया जाय,परिजनो एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए।
उन्होंने कहा कि सरकार एसआईआर के जरिए लोगों का मताधिकार छीनने पर उतावली है, इस प्रक्रिया में लगे कर्मचारियों पर अनायास दबाव बनाकर उनसे उल्टा सीधा कराया जा रहा है जो गलत है, एसआईआर में मार्च तक समय देकर प्रक्रिया पूरी कराई जाए। लोग मौत को गले लगा रहे हैं वह रूक सके।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय राय परिजनों को मिलकर उन्हें सान्त्वना दी ,उन्होंने कहा कि सरकार एसएआर प्रक्रिया से बीएलओ और कर्मचारियों पर अनायास दबाव बना रहे जिसके चलते अब तक पूरे देश में 19 बीएलओ की मौत हो चुके हैं । बीएलओ की मौत की जिम्मेदार अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करने के साथ-साथ परिजनों को नौकरी व एक करोड़ का मुआवजा देने की मांग की । इस दौरान सपा नेता लालचंद यादव लाले, सपा के मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित यादव, जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ,शिक्षक नेता डॉ अतुल प्रकाश यादव ,रंणजय यादव ने भी परिजनों को सांत्वना दी और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। मामला गंभीर देखते हुए एसडीएम सतबीर सिंह व क्षेत्राधिकार देवेश कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ जमे रहे करीब 3 घंटे चली बातचीत के बाद परिजन और अधिकारियों के आश्वासन पर अंतिम संस्कार को तैयार हुए। 3 बजे रामघाट पर अंतिम संस्कार किया गया ।इस दौरान भारी भीड़ रही।

क्षेत्राधिकार देवेश कुमार सिंह बताएं घटना सरायख्वाजा थाना क्षेत्र की नहीं है ,लेकिन मृतक की पत्नी सीमा द्वारा लिखित तहरीर संबंधित विभाग को भेज दी गई ।मामले में विधीक कार्रवाई की जायेगी।

Jaunpur News,SIR फार्म को लेकर खंड विकास अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

0

Jaunpur News :SIR फार्म को लेकर खंड विकास अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

जौनपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जलालपुर विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत पुरेंव गांव में मंगलवार को मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर खंड विकास अधिकारी के द्वारा बीएलओ के कार्य का पुरेंव गांव का निरीक्षण किया गया। खंड विकास अधिकारी जगदीश कुमार ने बताया कि इसमें ग्रामीणों को फॉर्म भरने की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें एसआईआर को लेकर जागरूक भी किया।

ग्रामीणों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। मतदाता सूची में नए नाम जुड़वाने, मृतक या बाहर चले गए व्यक्तियों के नाम हटाने, विवरण में संशोधन कराने तथा गणना प्रक्रिया से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देशों पर भी चर्चा की गई। ग्रामीणों द्वारा एक सौ से अधिक फार्म भरवाए गये। अधिकारियों ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सटीक बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल होना आवश्यक है। इसके लिए गांव-गांव जाकर जागरूकता फैलाई जाएगी ताकि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे। ग्रामीणों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे अपने परिवार के सभी सदस्यों का नाम, आयु और अन्य विवरण सही-सही दर्ज कराएं तथा यदि किसी प्रकार की त्रुटि मिलती है तो तुरंत बीएलओ या संबंधित अधिकारी को सूचित करें। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी व समाज सेवी दीपक मिश्रा,पिंटु हरिजन, रतनेश मिश्रा आदि ग्रामीण अधिक संख्या में मौजूद रहे।

jaunpur Crime,संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं से मिला विवाहिता का शव

0

क्षेत्र के एतमादपुर गांव में मचा हड़कम्प

खेतासराय(जौनपुर): क्षेत्र के एतमादपुर गाँव में मंगलवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक कुएं में विवाहिता का शव देखने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान गीता यादव (40 वर्ष) पत्नी सतीश उर्फ गुड्डू यादव निवासी एतमादपुर के रूप में हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार, मृतका और उसके पति के बीच अक्सर विवाद होता था। गाँव में चर्चा है कि पति का किसी अन्य महिला से प्रेम संबंध था, जिसका मृतका विरोध करती थी। इसी वजह से दाम्पत्य तनाव बना रहता था और मारपीट की भी घटनाएं होती थीं।

मृतका का विवाह वर्ष 2003 में पकरौल, थाना दीदारगंज निवासी शोभनाथ यादव की पुत्री के रूप में हुआ था। उसके तीन बेटे अंशु यादव (19), प्रांजल यादव (16) और श्रेयांश यादव (13) बड़ा बेटा अंशु बीएचयू में पढ़ाई करता है। घटना की जानकारी मृतका के भाई बैजनाथ उर्फ पिंटू यादव ने पुलिस को दी। इस बाबत थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Jaunpur News :पूर्वांचल विश्वविद्यालय में स्ववित्तपोषित शोध-निर्देशकों धरना

0

Jaunpur News : पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर कल सुबह 11 बजे स्ववित्तपोषित शोध-निर्देशकों का शांतिपूर्ण धरना।
कुलसचिव को दी अंतिम चेतावनी ।

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध अशासकीय सहायता-प्राप्त महाविद्यालयों में कार्यरत स्ववित्तपोषित शोध-निर्देशकों ने कल 26 नवंबर (बुधवार) को सुबह 11 बजे विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने शांतिपूर्ण धरना देने की अंतिम सूचना दे दी है।स्ववित्तपोषित पोषित शिक्षक संघ (जौनपुर इकाई) के अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार मिश्र ने आज कुलसचिव एवं कुलपति को ईमेल किए गए पत्र में कहा है कि विश्वविद्यालय द्वारा अब तक स्ववित्तपोषित शोध-निर्देशकों की अद्यतन सूची एवं रिक्तियों की घोषणा नहीं की गई है, जिसके विरोध में यह धरना आयोजित किया जा रहा है।संघ ने 21 नवंबर को ही कुलपति को ज्ञापन देकर धरने की पूर्व सूचना दे दी थी। आज तक मांग पूरी न होने के कारण धरना यथावत् होगा।
पत्र में संघ ने स्पष्ट किया है कि: धरना पूरी तरह शांतिपूर्ण, अहिंसक और अनुशासित रहेगा।
चल रही सेमेस्टर परीक्षाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
धरना स्थल प्रशासनिक भवन के बाहर होगा, जो परीक्षा केंद्रों से दूर है।
छात्र-छात्राओं के हितों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।

डॉ. मिश्र ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि , “यदि विश्वविद्यालय प्रशासन वास्तव में धरना नहीं चाहता तो इसका एकमात्र उपाय हमारी सूची और रिक्तियां तत्काल जारी करना है, न कि सेमेस्टर परीक्षा का बहाना बनाकर अनुमति देने से इनकार करना। धरना आयोजन की सम्पूर्ण जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।”यह पत्र धरने की “अंतिम पूर्व-सूचना” के रूप में कुलसचिव को प्रेषित किया गया है और इसे अभिलेखों में संग्रहित करने को कहा गया है।

ज्ञात रहे कि पिछले कई महीनों से स्ववित्तपोषित शोध-निर्देशक अपनी सूची और रिक्तियों को जारी करने की मांग लगातार कर रहे हैं, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

Jaunpur News : लोहे की खिड़की से दबकर मासूम की मौत

0
Oplus_131072

Jaunpur News : ‌लोहे की खिड़की से दबकर मासूम की मौत

खुटहन (जौनपुर)रामनगर गांव में रविवार को निर्माणाधीन मकान के पास रखी लोहे की खिड़की के नीचे दबकर एक अबोध बालक की दर्दनाक मौत हो गई। वह परिवार का इकलौता चिराग था। उसकी मौत से स्वजनों में कोहराम मच गया।रोते बिलखते स्वजनों ने शव को पिलकिछा घाट पर ले जाकर नदी के किनारे मिट्टी खोदकर दफन कर दिया। घटना से पूरे गांव में शोक पसर गया।

गांव निवासी राजू निषाद अपने पुराने मकान से लगभग सौ मीटर दूर गृह निर्माण करा रहे हैं। सुबह वे दीवार तरी करने जा रहे थे। पीछे पीछे उनका 3 वर्षीय पुत्र आदर्श भी चला गया। राजू दीवार को भिगोने के बाद जब लौटने लगा तो उसे आदर्श कहीं दिखाई नहीं दिया। वह सोचा कि आदर्श घर चला गया होगा। घर पहुंच वह अन्य कामों में व्यस्त हो गये। कुछ देर बाद उनकी पत्नी ने पूछा तो आदर्श की खोजबीन शुरू हुई। जब वे निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे तो दीवार के सहारे रखी खिड़की गिरी हुई दिखी।

उसके नीचे आदर्श दबा हुआ था। जिसे देख उनके होश उड़ गए। खिड़की हटाकर उसे बाहर निकाला गया। अनन फानन में उपचार हेतु रामनगर बाजार स्थित एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां देखते ही चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कयास लगाए जा रहे हैं कि आदर्श खिड़की पकड़ कर खेल रहा होगा। अचानक खिड़की उसके ऊपर गिर गई होगी । बालक की मौत से स्वजनों में कोहराम मच गया ।

Jaunpur News : 25 नवंबर को होने वाली परीक्षा अवकाश के कारण स्थगित

0

Jaunpur News : 25 नवंबर को होने वाली परीक्षा अवकाश के कारण स्थगित

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर ने 25 नवंबर को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा घोषित अवकाश के कारण उस दिन होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह द्वारा जारी कार्यालय विज्ञप्ति में बताया गया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों में 25 नवंबर की सभी परीक्षाएँ अब पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्र, समय और विषय के अनुसार 30 नवंबर को आयोजित की जाएँगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने संशोधित परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। विद्यार्थी वेबसाइट व अपने संबंधित महाविद्यालयों से अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।