Home Blog Page 27

JAUNPUR NEWS,आशुलिपिक एवं एक चपरासी की भर्ती निकली है 

0
JAUNPUR NEWS,आशुलिपिक एवं एक चपरासी की भर्ती निकली है 
JAUNPUR NEW

JAUNPUR NEWS, Recruitment for stenographer and one peon has been announced.

JAUNPUR NEWS जौनपुर : राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार स्थायी लोक अदालत हेतु एक आशुलिपिक एवं एक चपरासी जिला न्यायालय अथवा कलेक्ट्रेट के 65 वर्ष से कम आयु के सेवा निवृत्त कर्मियों को अधिकतम 02 वर्ष के लिये निर्धारित मानदेय पर अनुबंध के आधार पर कार्य लिये जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है।

जनपद न्यायालय परिसर के द्वारा अवगत कराया गया है कि आशुलिपिक के 01 पद है, जिसके लिए जिला न्यायालय अथवा कलेक्ट्रेट न्यायालय के सेवा निवृत्त कर्मचारियों को एक निर्धारित मानदेय रू० 9,000 प्रतिमाह पर अनुबन्धित्त कर कार्य लिया जायेगा। चपरासी के लिए 01 पद है, जिसके लिए जिला न्यायालय अथवा कलेक्ट्रेट न्यायालय के सेवा निवृत्त कर्मचारियों को एक निर्धारित मानदेय रू० 7,000 प्रतिमाह पर अनुबन्धित कर कार्य लिया जायेगा।

उक्त परिपेक्ष्य में सूचित किया जाता है कि उक्त पदों पर कार्य करने के इच्छुक आवेदक आवश्यक विवरणों की प्रवृष्टि के साथ एवं पूर्व कार्यालय जहाँ से सेवानिवृत्त है. सेवानिवृत्ति प्रमाण सहित अपने आवेदन पत्र 20 दिसम्बर  की सायं 05:00 बजे तक कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी न्यायालय परिसर, जौनपुर में जमा कर सकते है अथवा पंजीकृत डाक से प्रेषित कर सकते है। उक्त तिथि एवं समय के उपरान्त प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा।

JAUNPUR NEWS,खेल प्रतियोगिता सम्पन्न बच्चों में दिखा ऊर्जा और उत्साह  

0
JAUNPUR NEWS,खेल प्रतियोगिता सम्पन्न बच्चों में दिखा ऊर्जा और उत्साह  
JAUNPUR NEWS,खेल प्रतियोगिता सम्पन्न बच्चों में दिखा ऊर्जा और उत्साह  

विजेताओं को पुरस्कार,जरूरतमंदों को कम्बल वितरण

JAUNPUR NEWS TODAY IN HINDI जौनपुर। जयनकरन पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैदपुर गड़उर में रविवार को संविधान दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगिता और कम्बल वितरण कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। विद्यालय प्रांगण में सुबह से ही छात्रों में दौड़, कबड्डी, रस्साकसी और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं को लेकर जोश देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधि महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो. राजमणि मिश्र ने खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि संविधान नागरिकों में कर्तव्यबोध, अनुशासन और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना जागृत करता है। उन्होंने ग्रामीण परिवेश के बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें अवसर मिले तो वे किसी भी स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।प्रतियोगिताओं में चयनित प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त छात्रों को समिति की ओर से पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।पुरस्कार वितरण में डॉ. राम सेवक चौहान,समरनाथ सिंह, प्रिंसिपल वीरेंद्र चौहान का विशेष योगदान रहा।इसके साथ ही बाबू जयकरण सिंह परिवार की ओर से चारों पुरस्कृत छात्र-छात्राओं को एक-एक कम्बल प्रदान किए गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रामसेवक चौहान ने की। उन्होंने कहा कि विद्यालय न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि सामाजिक दायित्वों में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। ग्रामीणों ने भी विद्यालय प्रबंधन द्वारा जरूरतमंदों को ठंड से राहत के लिए किए गए इस वितरण कार्य की सराहना की।इस अवसर पर समरनाथ चौहान, डॉ. लक्ष्मण सिंह, लालजीत चौहान, पूर्व प्रधानाचार्य प्रेमनाथ चौहान, प्रदीप कुमार चौहान, अरविंद चौहान, शिक्षक नेता वीरेंद्र यादव, मुनिराज सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।संचालन प्रबंधक लालजीत चौहान ने किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य सुनीता ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और ग्रामीणों का आभार प्रकट किया।

JAUNPUR,यातायात माह में सराहनीय कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं,को किया गया सम्मानित 

0
JAUNPUR,यातायात माह में सराहनीय कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं,को किया गया सम्मानित 
JAUNPUR NEWS

JAUNPUR NEWS जौनपुर:  यातायात माह के अंतर्गत  जागरुकता माह का समापन में  विद्यालयों के बच्चों, व यातायात माह में सराहनीय कार्य करनें वाले अधि0 कर्मचारीगण को पुरस्कार वितरण किया गया। यातायात माह का समापन समारोह पुलिस लाइन सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक शहरी आयुश श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी यातायात सुशील कुमार तिवारी, प्रभारी यातायात सुशील कुमार मिश्र, के द्वारा किया गया। तत्पश्चात पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के अवसर पर यातायात माह में प्रचार-प्रसार में सराहनीय कार्य व योगदान करने वाले स्कूलों के प्राधानाचार्य व उन स्कूलों के छात्र-छात्राओं, को मुख्य अतिथि महोदय द्वारा सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया गया । जिसमें गुलाबी देवी इण्टर कालेज, कन्हइपुर जौनपुर , हरिहर सिंह इण्टरनेशनल स्कूल, उमरपुर जौनपुर , नेहरु बालोध्यान, कन्हईपुर जौनपुर , जनक कुमारी इण्टर कालेज, हुसैनाबाद जौनपुर , मो0 हसन इ0कालेज जौनपुर , माउण्ट लिट्रा जी स्कूल रामदयालगंज, जौनपुर , तिलकधारी सिंह इ0कालेज जौनपुर , बी0आर0पी0 इण्टर कालेज जौनपुर ,रजा डी एम सिया इण्टर कालेज,जौनपुर, जनक कुमारी इण्टर कालेज, हुसैनाबाद जौनपुर, सनराइज इण्टरनेशनल स्कूल राजापुर मड़ियाहू जौनपुर, बयालसी इण्टर कालेज जलालपुर, जौनपुर विद्यालय/शिक्षण संसथान के प्रधानाचार्य व 350 बच्चें शामिल थे।

साथ ही साथ यातायात माह 2025 के दौरान सराहनीय योगदान के लिये यातायात व थाने से अधि0 कर्मचारीगण को तथा प्रिन्ट मिडिया व इलेक्ट्रॉनिक मिडिया के पत्रकार बंधुओं को भी पुरस्कृत किया गया। साथ ही हेलमेट भी वितरित किया गया यातायात माह  के दौरान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु पुरे माह जागरूकता अभियान के अंतर्गत जनपद जौनपुर के थानों एवं यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का प्रचार प्रसार करते हुए आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए पंपलेट, हैंडबिल व स्टिकर वितरित किए गए एवं सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग तथा बैनर लगाए गए, शीत ऋतु में कोहरे में दृश्यता के अभाव होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के निर्मूलन हेतु मालवाहक वाहनों, ट्रैक्टर ट्रालियों में निशुल्क रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप लगवाए गए तथा राजमार्गों पर सड़क के किनारे वाहन खड़ा करके दुर्घटना का कारण बनने वाले वाहनों को राजमार्ग के किनारो से हटाया गया, न मानने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत प्रवर्तन की कार्यवाही भी की गई, इसके अतिरिक्त जौनपुर शहर में बाजार तथा सार्वजनिक मार्गों स्कूलों एवं सड़कों के किनारे वाहन खड़ा करके जाम का कारण बनने वाले वाहनों को हटवाया गया, चेतावनी दी गई साथ ही उनके विरुद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही भी की गई, तथा यातायात नियमों का अनुपालन न करने वालों के विरुद्ध निम्नलिखित प्रवर्तन की कार्यवाही किया गया ।

रंगों में झलकी नागालैंड की सांस्कृतिक विरासत

0
रंगों में झलकी नागालैंड की सांस्कृतिक विरासत
रंगों में झलकी नागालैंड की सांस्कृतिक विरासत


पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एक दिसंबर को  नागालैंड स्थापना दिवस का होगा आयोजन


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में राजभवन के दिशा-निर्देश के तहत एक दिसंबर को नागालैंड स्थापना दिवस मनाया जाएगा। नागालैंड दिवस की पूर्व संध्या पर विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से नागालैंड की समृद्ध संस्कृति को दर्शाया। एक दिसंबर को विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में नागालैंड दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने समिति के संयोजकों के साथ तैयारियों की समीक्षा भी की।
सोमवार को विश्वविद्यालय में नागालैंड दिवस के अवसर पर सामान्य ज्ञान एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

इसके साथ ही नागालैंड की रंगोली, प्रदर्शनी, मॉडल एवं पोस्टर प्रस्तुति तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिताओं के बाद अपराह्न दो बजे आर्यभट्ट सभागार में मुख्य कार्यक्रम होगा। नागालैंड पर एक वृत्तचित्र भी दिखाया जायेगा। संयोजक प्रो. प्रदीप कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय में नागालैंड स्थापना दिवस को लेकर सभी में बहुत उत्साह है। यहाँ नागालैंड की संस्कृति से नई पीढ़ी को जोड़ने का पूरा प्रयास किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य नागालैंड की सामाजिक, ऐतिहासिक, भौगोलिक एवं सांस्कृतिक विशिष्टताओं को छात्र-छात्राओं तक पहुंचाना है, जिससे वे विभिन्न राज्यों की परंपरा एवं पहचान से अवगत हो सकें। विद्यार्थियों के लिए सेल्फी प्वाइंट भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। रंगोली कार्यक्रम का संयोजन डॉ. अन्नू त्यागी ने किया।

ESKUP SYRUP JAUNPUR NEWS

0
ESKUP SYRUP JAUNPUR NEWS
ESKUP SYRUP JAUNPUR NEWS

ESKUP SYRUP JAUNPUR NEWS

जौनपुर : औषधि निरीक्षक, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन रजत कुमार ने अवगत कराया कि उपायुक्त (औषधि), खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 लखनऊ से प्राप्त निर्देश एवं सहायक आयुक्त (औषधि) मुख्यालय अखिलेश जैन के द्वारा वाटसएप पर प्रदान की गयी मेसर्स- वान्या इन्टरप्राईजेज दिल्ली के प्रोपराईटर विशाल उपाध्याय पुत्र सतपाल निवासी अशोक विहार कालोनी सरसावा देहात सहारनपुर उ0प्र0 के लेजर एक्ससेल शीट की प्रति उपलब्ध करते हुए जनपद जौनपुर में कोडीनयुक्त कफ् सिरप ESKUP SYRUP 100ml की भारी मात्रा में विक्रय किये जाने का रिकार्ड प्रेषित कर क्रेता फर्मो की जाॅच कर सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया था।

जिसके अनुपालन में जनपद जौनपुर के फर्म मेसर्स- आकाश मेडिकल एजेन्सी, स्थित 43 चितरसारी शंकर मण्डी रोड, पोस्ट- सदर, थाना- कोतवाली, जनपद जौनपुर के फर्म प्रोपराईटर आकाश मौर्य पुत्र श्री कुंज लाल मौर्य निवासी ग्राम- चितरसारी पोस्ट- सदर, जनपद जौनपुर, फर्म मेसर्स- शिवम् मेडिकल एजेन्सी, स्थित गाटा संख्या- 39 ग्राउण्ड फ्लोर, रामपुर (पदुमपुर) पोस्ट- सदर, थाना- सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर के प्रोपराईटर शिवम् कुमार मौर्य पुत्र श्री जय कुमार मौर्य निवासी जमालपुर पोस्ट- सदर, जनपद जौनपुर, फर्म मेसर्स- मनीष मेडिकल एजेन्सी स्थित 271 विशेषरपुर चैकिया चैराहा, थाना- लाइनबाजार, सदर जौनपुर के फर्म प्रोपराईटर अरूण सोनकर पुत्र श्री प्रेम चन्द्र सोनकर निवासी चितरसारी पोस्ट- सदर, जनपद जौनपुर की जाँच गयी जिसमे कोडीनयुक्त कफ सिरप ESKUP SYRUP 100ml का गैर चिकित्सकीय प्रयोग नशे के रूप किया गया है।

फर्म उपरोक्त ने विभाग द्वारा प्रदत्त औषधि विक्रय अनुज्ञप्ति का दुरूपयोग कर कोडीनयुक्त औषधियों (कुल 1,86,475 100एम एल के बोतल) को अधिक मुनाफा कमाने व सदोश लाभ (कुल अनुमानित कीमत 2.61 करोड) प्राप्त करने के उद्देश्य से बिना किसी चिकित्सकीय परामर्श के विधिक औपचारिकताओं को पूर्ण किये बिना खुले बाजार में नशे के प्रयोगार्थ विक्रय किया गया है। उक्त सभी फर्मो के विरूद्ध सम्बन्धित थाने में प्राथमिकी दर्ज कर, सक्षम न्यायालय में दोषी व्यक्तियों/फर्मो के विरूद्ध अभियोजन की कार्यवाही की जा रही है।

जिला विद्युत समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

0
जिला विद्युत समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
जिला विद्युत समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

जौनपुर : सांसद सदर बाबू सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में तथा विधायक मछलीशहर डॉ0 रागिनी सोनकर, मल्हनी लकी यादव, शाहगंज रमेश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण प्रतिनिधिगण की उपस्थिति में जिला विद्युत समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारु बनाए रखने के दृष्टिगत विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। अध्यक्ष द्वारा निर्देशित किया गया कि जनप्रतिनिधिगण के द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।


उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि, जर्जर तारों तथा अन्य आवश्यक कार्यों हेतु शीघ्र सर्वे कराकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए, जिससे आगामी ग्रीष्मकाल में जिले की विद्युत आपूर्ति प्रभावित न होने पाए और आमजन को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।बैठक में माननीय जनप्रतिनिधिगण द्वारा अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों अंतर्गत आवश्यक विद्युत कार्यों की सूची माननीय सांसद जी के माध्यम से विद्युत विभाग को उपलब्ध कराई गई और उनसे अपेक्षा की गई कि प्राप्त प्रस्तावों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करते हुए समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान चीफ इंजीनियर श्री अनिल कुमार वर्मा द्वारा बिजली बिल राहत योजना 2025-26 के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।सांसद ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी माननीय जनप्रतिनिधिगण के फोन नंबर अनिवार्य रूप से फीड कर लिए जाएं, उनके फोन कॉल्स को प्राथमिकता पर रिसीव किया जाए तथा उनकी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। साथ ही जनपद की विद्युत व्यवस्था को मजबूत बनाने हेतु एक समग्र कार्ययोजना तैयार कर क्रियान्वयन किया जाएगा, जिससे जिले की विद्युत व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनी रहे और आम जनमानस को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं समिति के सदस्यगण सहित अन्य उपस्थित रहे।

भाजपा विधान परिषद स्नातक क्षेत्र की सीट को बडे़ अंतर से जीतने के संकल्प

0
भाजपा विधान परिषद स्नातक क्षेत्र की सीट को बडे़ अंतर से जीतने के संकल्प
भाजपा विधान परिषद स्नातक क्षेत्र की सीट को बडे़ अंतर से जीतने के संकल्प

भाजपा विधान परिषद स्नातक क्षेत्र की सीट को बडे़ अंतर से जीतने के संकल्प के साथ चुनाव में उतरेगी : सुरेन्द्र नारायण सिंह सबसे पहले हमें अपने परिवार, मित्रों तथा परिचित परिवारों में जाकर अपेक्षित श्रेणी के मतदाता बनाने का काम सुनिश्चित करना है: सुरेन्द्र नारायण सिंह

इस चुनाव को केवल राजनीतिक प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि संगठन की एकजुटता और शक्ति का प्रदर्शन करना है: अजीत प्रजापति

जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी की स्नातक चुनाव को लेकर एक बैठक दोनों जिला जौनपुर और मछली शहर की सयुक्त रूप से सीहिपुर स्थित कार्यालय पर बैठक सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की और मुख्य अतिथि के रूप में रोहनिया के पूर्व विधायक सुरेन्द्र नारायण सिंह उपस्थित रहे. सर्वप्रथम कार्यक्रम का सुभारंभ पार्टी के पुरोधा पं दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया उसके बाद वंदेमातरम गीत गाया गया। उसके उपरान्त मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया.

मुख्य अतिथि ने उपस्थित कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विधान परिषद स्नातक क्षेत्र की सीट को बडे़ अंतर से जीतने के संकल्प के साथ चुनाव में उतरेगी उन्होंने कहा कि नए मतदाता बनवाने तथा मतदाताओं से सतत् सम्पर्क व संवाद करते हुए चुनाव के दिन मतदान स्थल तक मतदाता को पहुंचाने से लेकर मतगणना तक पार्टी के प्रत्येक नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता की जिम्मेंदारी तय करना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में जन-जन की आत्मनिर्भरता से आत्मनिर्भर राष्ट्र के संकल्प के साथ बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे है।

उन्होंने कहा कि सबसे पहले हमें अपने परिवार, मित्रों तथा परिचित परिवारों में जाकर अपेक्षित श्रेणी के मतदाता बनाने का काम सुनिश्चित करना है। विधान परिषद के चुनाव में भी बूथ से लेकर प्रदेश स्तर के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता बनाने के साथ चुनाव की अन्य जिम्मेदारियों से जुडे़गें उन्होंने कहा कि पूर्ण विजय के संकल्प के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता विधान परिषद चुनाव जीतने के लिए जुटेंगे।

जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि स्नातक शिक्षक चुनाव 2027 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल है उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मतदाता पंजीकरण अभियान में पूरी निष्ठा से जुटने का आह्वान किया मतदाता फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर है, इसलिए सभी कार्यकर्ता तेजी से जनसंपर्क कर योग्य मतदाताओं को जोड़ें। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठनात्मक शक्ति को मजबूत करने पर भी जोर दिया।स्नातक निर्वाचन भाजपा के वैचारिक आधार को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने पार्टी के हर सदस्य से अपने संपर्क क्षेत्रों, विशेषकर विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में जाकर अधिक से अधिक योग्य मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने इस चुनाव को केवल राजनीतिक प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि संगठन की एकजुटता और शक्ति का प्रदर्शन बताया।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने किया उक्त अवसर पर मनोज दुबे, बृजेश सिंह, रविन्द्र सिंह राजू दादा, धनंजय कश्यप, अरविंद सिंह, संदीप तिवारी, महेंद्र यादव आमोद सिंह रणविजय सिंह एवं दोनों जिला के सयुक्त रूप मण्डल अध्यक्ष गण उपस्थित रहे.

पी0एम0 कुसुम योजना से मिलेंगे सोलर पंप, ऑनलाइन करना होगा आवेदन

0
JAUNPUR NEW

जौनपुर : किसानों के लिए खुशखबरी है। बिजली आने का इंतजार नहीं करना पडे़गा। क्योंकि सरकार सोलर पंप उपलब्ध करा रही है। जौनपुर जनपद को 429 सोलर पंप का लक्ष्य आवंटित किया गया है। इस योजना हेतु इच्छुक कृषक का पंजीकरण कृषि विभाग के विभागीय वेबसाइट  https://agriculture.up.gov.in/ पर होना अनिवार्य है। अनुदान पर सोलर पंप की बुकिंग हेतु विभागीय वेबसाइट  https://agriculture.up.gov.in/ लिंक पर क्लिक करके की जायेगी। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है। पोर्टल पर 15 दिसंबर तक किसान ऑनलाइन बुकिंग कर सकते है। इसके लिए पॉच हजार रूपये टोकन मनी के रूप में जमा करने होंगे और टोकन आवंटित होने के बाद दिये गये समय अवधि में किसान को अपना निर्धारित कृषक अंश जमा कराना होगा। अगर समय अवधि में किसान अपना निर्धारित कृषक अंश जमा नही किया तो टोकन निरस्त हो जाएगा और टोकन मनी के रूप में जमा की गयी निर्धारित धनराशि विभाग द्वारा जब्त कर ली जायेगी।


        उप कृषि निदेशक ने बताया कि पी0एम0 कुसुम योजना के अंतर्गत सोलर पंप आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जौनपुर जनपद को 429 सोलर पंपों का लक्ष्य आवंटित किया गया है। यह सोलर पम्प अनुदान पर आवंटित किए जाएंगे। बताया कि दो एच0पी0 डी0सी0 सरफेस पंप का मूल्य 164322 रूपये, जिसमें अनुदान 98593 रूपये दिया जाएगा। किसान को 60729 रूपये का अंशदान जमा करना है।दो एच0पी0 ए0सी0 सरफेस पंप की कीमत भी उक्त है और अंशदान भी। दो एच0पी0 डी0सी0 सबमर्सिबल पंप की कीमत 167025 रूपये है, इसमें अनुदान 100215 रूपये है, जबकि किसान का अंश 61810 रूपये है। दो एच0पी0 डी0सी0 पंप का मूल्य 166578 रूपये है, किसान का अंश 61631 रूपये है। तीन एच0पी0 डी0सी0 पंप का मूल्य 222701 रूपये है। इसमे अनुदान 133621 रूपये है, जबकि किसान का अंश 84080 रूपये है। तीन एच0पी0 ए0सी0 पंप की कीमत 220523 रूपये है, इसमें अनुदान 132314 रूपयें है, जबकि किसान का अंश 83209 रूपये है। पॉच एच0पी0 ए0सी0 पंप की कीमत 313397 रूपये है, इसमें अनुदान 188038 रूपयें हैं, जबकि किसान का अंश 120359 है। 7.5 एच0पी0 ए0सी0 पंप का मूल्य 424972 रूपयें है, इसमें अनुदान 254983 रूपये है, जबकि किसान का अंश 164989 रूपये है। दस एच0पी0 ए0सी0 पंप का मूल्य 533610 रूपये है, इसमें अनुदान 254983 रूपये है, जबकि किसान का अंश 273627 रूपये है। बताया कि जनपद में 429 सोलर पंप आवंटित करने का लक्ष्य है। बताया गया कि 15 दिसंबर तक ही आवेदन कर सकते है। इसके बाद आवेदन नही होगा। बताया कि टोकन मनी के रूप में पॉच हजार रूपये फीस लगेगी। ऑनलाइन आवेदन ही विभाग द्वारा स्वीकार किया जाएगा।

JAUNPUR NEWS,बारात जा रहे बारातियों की टाटा सफारी का एक्सीडेंट 3 की मौत दो घायल 

0
JAUNPUR NEWS,बारात जा रहे बारातियों
JAUNPUR NEWS,बारात जा रहे बारातियों

JAUNPUR NEWS जौनपुर  केराकत थाना क्षेत्र के मुफ्तीगंज नाले के पास बीती रात हुए सड़क हादसे में टाटा सफारी कार में सवार 3 बारातियों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर बीएचयू वारणसी रेफर कर दिया गया । वाराणसी के कैंट से एक बारात गौरा बादशाहपुर थाना के एकौना गांव में आ रही थी। बारात की कुछ गाड़ियां समय से आ गई थीं लेकिन बारातियों से भरी एक सफारी कार काफी देरी से आ रही थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही कार केराकत थाना के मुफ्तीगंज नाले के पास पहुंची अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय जौनपुर पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया इस एक्सीडेंट में जिन तीन लोगों की मौत हुई है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि सफारी गाड़ी में कुल 5 लोग सवार थे 3 लोगो की मौत हुई है दो लोग जो घायल थे उनको इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया ।जिन तीन लोगों की मौत हुई है उनकी  पहचान वाराणसी जनपद के  कैंट थाना क्षेत्र के 44 वर्षीय बबलू सोनकर,36 वर्षीय श्यामलाल सोनकर पुत्र मुरली सोनकर और 43 वर्षीय राजू सोनकर पुत्र विजय सोनकरके रूप में हुई है। जबकि दो की हालत नाजुक देख वाराणसी रेफर कर दिया।

सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में संविधान दिवस पर हुआ भव्य आयोजन

0
सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में संविधान दिवस पर हुआ भव्य आयोजन
सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में संविधान दिवस पर हुआ भव्य आयोजन

खेतासराय(जौनपुर) क्षेत्र के सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में बुधवार को संविधान दिवस मनाया गया। जिसमें वक्तों ने संविधान के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में अनिल कुमार यादव ने बताया कि भारत का संविधान 26 नवम्बर 1949 को तैयार होकर संविधान सभा द्वारा स्वीकार किया गया था, इसी कारण 26 नवम्बर को प्रतिवर्ष संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि ऐतिहासिक कारणों से देश का संपूर्ण संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया, जो आगे चलकर गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। उन्होंने छात्रों को समझाया कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा है, जो देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती देता है।

अंत मे प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि संविधान हमें मूल अधिकारों के साथ-साथ मूल कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया और सभी छात्र-छात्राओं को राष्ट्र के प्रति निष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदार नागरिक बनने की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य ने संविधान द्वारा प्रदत्त स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुत्व जैसे मूल्यों के पालन की अपील करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को संविधान के अनुरूप जीवन जीना चाहिए और समाज में अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी अध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।