Home Blog Page 26

राज्यमंत्री गिरीश यादव के पिता को सपा विधायक  तूफानी सरोज ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि 

0
राज्यमंत्री गिरीश यादव के पिता को सपा विधायक  तूफानी सरोज ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि 
राज्यमंत्री गिरीश यादव के पिता को सपा विधायक  तूफानी सरोज ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि 

राज्यमंत्री गिरीश यादव के यहां मंत्री और नेताओं का लगा रहा जमावड़ा

SP MLA Toofani Saroj paid heartfelt tribute to the father of Minister of State Girish Yadav.

JAUNPUR NEWS जौनपुर। प्रदेश सरकार के खेलकूद युवा राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के पिता सवधू यादव के निधन पर शुक्रवार को दर्जन पर मंत्री और संगठन के पदाधिकारियों का उनके पैतृक आवास  सरायख्वाजा थाना अंतर्गत पनिअरिया में आना-जाना लगा रहा। भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पंचायती राजमंत्री ओमप्रकाश राजभर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के साथ बदलापुर के विधायक रमेश मिश्रा, विधायक दीनानाथ भास्कर, जखनिया विधायक बेदी राम, पूर्व सांसद हरिवंश सिंह,
यहां पहुंच कर परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदना जताते हुए दुख में हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

राज्यमंत्री गिरीश यादव के पिता को सपा विधायक  तूफानी सरोज ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि 


भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल, काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, अंबेडकर नगर और मऊ जनपद के भाजपा  जिलाध्यक्ष, लालगंज के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश श्रीवास्तव,समाजवादी पार्टी के विधायक तूफानी सरोज जगदीश नारायण राय, गाजीपुर के पूर्व सांसद राधा मोहन, डीएम डॉ दिनेश चंद सिंह, एसपी डॉ कौस्तुभ, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ जितेंद्र यादव, सुइथाकला विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ उमेश तिवारी, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेता राकेश श्रीवास्तव समेत भारी संख्या में लोगों ने उनके पैतृक आवास पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया। राजदेव यादव, धीरेन्द्र प्रधान, शिक्षक नेता वीरेन्द्र यादव, खेतासराय की अधिशासी अधिकारी अलका मौर्य मौजूद रहे।

jaunpur news,शिक्षक संघ ने कुलसचिव को दी अंतिम चेतावनी

0
jaunpur news,शिक्षक संघ ने कुलसचिव को दी अंतिम चेतावनी
jaunpur news,शिक्षक संघ ने कुलसचिव को दी अंतिम चेतावनी

जौनपुर।वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ, जौनपुर8 दिन बाद भी शोध-निर्देशक सूची जारी न होने पर शिक्षक संघ ने कुलसचिव को दी अंतिम चेतावनी।राजभवन को भी ईमेल किया ज्ञापन।वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध अशासकीय सहायता-प्राप्त महाविद्यालयों के स्ववित्तपोषित शिक्षक लंबे इंतजार के बाद अब आक्रोशित हैं। दिनांक 26 नवंबर 2025 को कुलसचिव श्री केशलाल जी एवं उप कुलसचिव (शैक्षणिक) श्री अजीत सिंह जी के साथ हुई सकारात्मक वार्ता में स्पष्ट आश्वासन मिला था कि हमारी शोध-निर्देशक सूची एवं रिक्तियाँ बहुत शीघ्र जारी कर दी जाएंगी। किंतु आज दिनांक 04 दिसंबर 2025 को पूरे 8 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।इस संबंध में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ, जौनपुर के इकाई अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार मिश्र ने आज प्रेस को जारी बयान में कहा कि 26 नवंबर को हमने विश्वविद्यालय प्रशासन के सकारात्मक रुख की सराहना की और धरना समाप्त कर घर लौटे थे। लेकिन 8 दिन तक चुप्पी साधे रहना और कोई ठोस कदम न उठाना यह स्पष्ट करता है कि हमारे साथ धोखा किया गया है। 

बार-बार आश्वासन देकर टालने की नीति अब बर्दाश्त से बाहर है। यह हमारे UGC-अनुमोदित वैधानिक अधिकारों का खुला उल्लंघन है और सैकड़ों मेधावी शोध छात्रों का भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है।”डॉ. मिश्र ने आगे कहाआज हमने कुलसचिव महोदय को अंतिम चेतावनी ईमेल द्वारा प्रेषित किया है तथा उसी ज्ञापन की प्रति  कुलपति एवं माननीय राज्यपाल उत्तर प्रदेश को भी ईमेल कर दी गई है।  यदि शीघ्र सूची जारी नहीं हुई तो शिक्षक संघ मजबूरन पुनः लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से तीव्र आंदोलन करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।”संघ ने सभी स्ववित्तपोषित शिक्षक साथियों से एकजुटता बनाए रखने तथा आगामी संघर्ष के लिए पूरी तरह तैयार रहने की अपील की है।

jaunpur News,शादी बनी मिसाल 5 जरूरतमंद जोड़ों ने भी लिए सात फेरे

0
jaunpur News,शादी बनी मिसाल 5 जरूरतमंद जोड़ों ने भी लिए सात फेरे
jaunpur News,शादी बनी मिसाल 5 जरूरतमंद जोड़ों ने भी लिए सात फेरे

मूकबधिर जोड़े सहित सभी का हुआ कन्यादान

खेतासराय (जौनपुर) नगर के आदर्श भारतीय विद्यापीठ संस्कृत महाविद्यालय परिसर में गुरुवार को आयोजित भव्य सामूहिक विवाह समारोह सामाजिक समरसता की मिसाल बन गया। नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी शिवम जायसवाल पुत्र राजकुमार जायसवाल परिणय सूत्र के बंधन में बधने से पूर्व पाँच जरूरतमंद जोड़ों का विवाह अपने निजी खर्च पर कराया।

दो दिनों से चली तैयारियों के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंच पर एक-एक कर पाँचों जरूरतमंद जोड़ों ने अग्नि के समक्ष सात फेरे लिए। इनमें एक मूकबधिर जोड़ा भी शामिल रहा। बड़ी संख्या में नगरवासी, व्यापारी, समाजसेवी और परिजन समारोह के साक्षी बने। विवाह करने वाले जोड़े
सूरज पुत्र सिजोर निवासी आदिनाथपुर- गुंजन पुत्री मिठाईलाल निवासी सिधाई शाहगंज, रवि दिव्यांग पुत्र वीरेंद्र निवासी जमदहां- मोना बिन्द पुत्री श्यामलाल निवासी झाँसेपुर,

दिनेश पुत्र राम आसरे निवासी मझलीपट्टी मल्हनी- लक्ष्मी पुत्री मालता निवासी मैनुद्दीनपुर,
बृजेश राजभर पुत्र धनंजय राजभर निवासी भकुरा- करिश्मा पुत्री चन्दूलाल निवासी डण्डसौली, अभिषेक बिन्द पुत्र संजय बिन्द निवासी कुत्तूपुर- पूनम पुत्री विश्वनाथ निवासी तारगहना समारोह के दौरान सभी जोड़ों को वस्त्र, वरमाला, मंगलसूत्र और आवश्यक विवाह सामग्री की व्यवस्था शिवम जायसवाल की ओर से की गई। मानवता से जुड़ी इस पहल ने क्षेत्र में सकारात्मक संदेश दिया।
कार्यक्रम देर शाम तक शुभकामनाओं और मंगलगीतों के बीच चलता रहा। आयोजनकर्ता राजकुमार जायसवाल ने कहा कि उनकी हार्दिक इच्छा है कि आगे भी वे अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों की मदद कर ऐसे आयोजन को और बड़े स्तर पर करेें।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव (ललई), प्रबन्धक अनिल कुमार उपाध्याय, चेयरमैन वसीम अहमद, जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, मंत्री प्रतिनिधि अजय सिंह, मनीष गुप्ता (धर्मरक्षक), दिनेश कुमार गुप्ता, ईशान जायसवाल, छोटेलाल गुप्ता, अजय साहू, राजकेसर, सत्यम साहू, एडवोकेट कुसुम सिंह समेत आदि लोगों ने नवविवाहित जोड़ो को आशीर्वाद देते हुए मंगल कामना किया।

Jaunpur News,फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने वाले गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार

0
Oplus_131072

JAUNPUR NEWS,जौनपुर। जलालपुर थाने की पुलिस ने फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने वाले अन्तरराज्यीय गैंग का किया पर्दाफास, गैंग के 05 सदस्य गिरफ्तार
कुल 9 एंड्रायड मोबाइल फोन व 4 लैपटाप बरामद

गुरुवार आज गुरुवार को जौनपुर पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने रिजर्व पुलिस लाइन में प्रेसकांफ्रेन्स करते हुए बताया कि 22 नवम्बर को जलालपुर के रतन कुमार ने अपनी लडकी का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिये यूनियन बैंक जलालपुर मे विजय यादव पुत्र रामआसरे यादव ग्राम मुरलीपुर को आधार कार्ड बनाने बनवाने के लिए दिया था।

विनय द्वारा उनकी लडकी का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र तैयार करके फर्जी जन्म प्रमाण पत्र दिया जब इस जन्म प्रमाण पत्र का सत्यापन CMO office jaunpur से करवाया तो कार्यालय द्वारा ज्ञात हुआ कि फर्जी प्रमाण पत्र है।

पता करने पर ज्ञात हुआ कि विनय यादव का एक गैंग है जिसके इसके गैंग मे रामभरत मौर्या पुत्र सूर्यभान ग्राम रमदतपुर पट्टी पो० (टाडा) के पास थाना बलुआ जनपद चन्दौली शामिल है इन लोगो के द्वारा फर्जी व कुट रक्षित जन्म प्रमाण पत्र आदि मृत्यु प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज तैयार कर सीधे साधे लोगो को हम जैसे सीधे साधे लोगो को भारी भरकम पैसा लेकर दिया जाता है।

फर्जी जन्मतिथि बनाने वाले जिन पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है उनमें 1-अंकित यादव उर्फ शुभम यादव निवासी टेकई थाना मोहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ

राज कुमार उर्फ विक्की निवासी हैबतपुर थाना गौर सिटी जिला गौतमबुद्ध राशिद पुत्र फिरोज निवासी खैरीबाकर थाना बीसफी जनपद मधुबनी बिहार राजीव कुमार निवासी डगरौली थाना हसनपुर जनपद अमरोहा अभिषेक गुप्ता निवासी प्रेमा बिहार कालोनी आलमनगर थाना पारा लखनऊ का रहने वाला है।

एबीएच आई हॉस्पिटल की तरफ से गुरैनी में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

0
एबीएच आई हॉस्पिटल की तरफ से गुरैनी में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर
एबीएच आई हॉस्पिटल की तरफ से गुरैनी में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

नेत्र स्वास्थ्य शिविर में 157 मरीजों की हुई जाँच

खेतासराय (जौनपुर): क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एबीएच आई हॉस्पिटल की ओर से बुधवार को गुरैनी बाज़ार में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। सुबह 10 बजे से शुरू हुए शिविर में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

पंजीकरण के बाद मरीजों का क्रमवार नेत्र परीक्षण किया गया। हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम, नेत्र चिकित्सकों और तकनीशियनों ने मिलकर कुल 157 मरीजों की जांच की। परीक्षण के दौरान मोतियाबिंद, दृष्टिदोष, एलर्जी और आंखों की सूजन सहित कई सामान्य नेत्र रोगों की पहचान हुई।

जरूरतमंद मरीजों को प्राथमिक उपचार, दवाएं और आगे की जांच के लिए परामर्श उपलब्ध कराया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लोगों को नियमित नेत्र जांच, संतुलित आहार, धूल-धूप से बचाव और मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से आंखों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जागरूक किया।

आयोजक डॉ. सदन लाल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आंखों के रोगों को लेकर जागरूकता अभी भी अपेक्षाकृत कम है। इसी कारण हॉस्पिटल द्वारा समय-समय पर ऐसे कैंप आयोजित किए जाते हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा मिल सके। ग्रामीणों ने अस्पताल की इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत लाभकारी बताया। इस अवसर पर मो. दानिश, बेलाल अहमद, विपिन कुमार आदि लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में अस्पाल के प्रबंधक मो. हारिस खान ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।

बाइक से परीक्षा देने जा रहा छात्र सड़क हादसे में घायल

0
बाइक से परीक्षा देने जा रहा छात्र सड़क हादसे में घायल
JAUNPUR NEW

खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के गुरैनी निवासी एक छात्र बुधवार की सुबह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज पहुँचाया, जहाँ उसका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरैनी गाँव निवासी छात्र शिवम सोनकर (21 वर्ष) पुत्र गोरखनाथ सोनकर बुधवार की सुबह बुलेट मोटरसाइकिल (UP 62 BM 7801) से बी.एससी. की परीक्षा देने के लिए कलान जा रहा था। जैसे ही वह खैरूद्दीनपुर बाजार के निकट पहुँचा, उसी दौरान अचानक एक साइकिल सामने आ जाने से उसने नियंत्रण खो दिया और सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

दुर्घटना के बाद आस-पास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुँची और एंबुलेंस की मदद से छात्र को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज भेजवाया। परिजनों के अनुसार शिवम परीक्षा के लिए घर से निकला था, लेकिन दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल छात्र की स्थिति सामान्य बताई जा रही है और चिकित्सक उसकी निगरानी कर रहे हैं।

JAUNPUR CRIME,नहर मार्ग पर मिला अज्ञात शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

0
JAUNPUR CRIME,नहर मार्ग पर मिला अज्ञात शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
JAUNPUR CRIME,नहर मार्ग पर मिला अज्ञात शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

खेतासराय (जौनापुर): गुरैनी इलाके में मंगलवार शाम करीब 3 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने नहर किनारे शव देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है। वह टी-शर्ट और काला पैंट पहने हुए था। हालांकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

पुलिस ने मौके पर साक्ष्य संकलित करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की गई, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हुआ है, पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, पास-पड़ोस के लोगों ने विक्षिप्त होने की बात बताई।

JAUNPUR CRIME,एतमादपुर कांड: एक सप्ताह बाद भी मुख्य आरोपी सतीश यादव फरार

0
JAUNPUR CRIME, Etamadpur incident: Main accused Satish Yadav absconding even after a week
JAUNPUR NEW

खेतासराय (जौनपुर): एतमादपुर में विवाहिता गीता यादव (40) की मौत का मामला लगातार पेचीदा होता जा रहा है। कुएँ से शव मिलने के बाद पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण में दो आरोपियों चन्द्रशेखर उर्फ भोला यादव और इन्द्रकला पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन मुख्य आरोपी पति सतीश यादव अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

ग्रामीणों और मृतका के मायके पक्ष का कहना है कि सतीश का वर्षों से गीता से विवाद था और दूसरी महिला से संबंधों को लेकर आए दिन तनाव रहता था। बड़े बेटे अंशु यादव, जो बीएचयू का छात्र है, की तहरीर पर पुलिस ने धारा 108 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया।

लोगों का आरोप है कि पुलिस केवल औपचारिक कार्रवाई कर रही है, क्योंकि एक सप्ताह बीतने के बावजूद मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होना कई सवाल खड़े करता है। परिजनों का कहना है कि गीता को न्याय तभी मिलेगा जब सतीश को गिरफ्तार किया जाएगा। ग्रामीणों की नज़रें अब पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि टीम गठित कर सम्बंधित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, शीघ्र ही उसको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Shahganj Mahotsav का डीएम ने लिया जायजा 

0
Shahganj Mahotsav का डीएम ने लिया जायजा 
Shahganj Mahotsav का डीएम ने लिया जायजा 

DM inspected Shahganj Mahotsav starting from December 4

SHAHGANJ MAHOTSAV जौनपुर : विधायक शाहगंज  रमेश सिंह की अध्यक्षता में तथा जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र की उपस्थिति में आगामी शाहगंज महोत्सव की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई।बैठक के दौरान विधायक जी ने अवगत कराया कि शाहगंज महोत्सव दिनांक 04 एवं 05 दिसम्बर को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें 04 दिसम्बर को सामूहिक विवाह का आयोजन होना है और 05 दिसम्बर को विभिन्न विभागों द्वारा शासन की योजनाओं से सम्बन्धित स्टॉल लगाया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव क्षेत्र की कला, संस्कृति तथा स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

 उन्होंने संबंधित सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने दायित्वों से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें। यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, मंच, सजावट एवं प्रकाश की व्यवस्था, स्वच्छता एवं पेयजल की उपलब्धता, स्वास्थ्य सहायता एवं अग्निशमन प्रबंधन आदि सभी आवश्यक बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने भी अधिकारियों को निर्देशित किया कि महोत्सव की तैयारियाँ समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएँ। उन्होंने विभागवार कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

बैठक के उपरांत  विधायक जी एवं जिलाधिकारी द्वारा आयोजन स्थल का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया, जहाँ उन्होंने व्यवस्था की प्रगति का जायजा लेते हुए आवश्यक सुधारों के निर्देश दिए।महोत्सव को सफल एवं आकर्षक बनाने हेतु सभी विभागों को परस्पर समन्वय के साथ कार्य करने पर बल दिया गया।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी शाहगंज सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • MOHAMMAD KASIM

JAUNPUR NEWS,शाहगंज में पुनरीक्षण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण 

0
JAUNPUR NEWS,शाहगंज में पुनरीक्षण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण 
JAUNPUR NEWS,शाहगंज में पुनरीक्षण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण 

जौनपुर : जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के द्वारा तहसील शाहगंज के सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा कार्मिको से क्रमवार डिजीटाइजेशन की अद्यतन जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से जुड़ी तकनीकी जानकारी प्रदान करते हुए निर्देश दिया कि डिजीटाइजेशन के दौरान मतदाता सूची 2003 से मैपिंग अवश्य करा ले।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की प्रक्रिया सुचारू रूप क्रियान्वित की जा रही हैं, डिजीटाइजेशन प्रक्रिया में बीएलओ के सहयोग के लिए सुपरवाइजर के रूप में लेखपाल, अध्यापक और पंचायत सहायक भी लगाये गये है।

उन्होंने बताया कि जनपद मे 100 से अधिक बीएलओ के द्वारा शत-प्रतिशत डिजीटाइजेशन कार्य पूर्ण कर लिए गये हैं, जिन्हे प्रशस्ति पत्र देकर उन्हे सम्मानित किया गया है और भविष्य में भी उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि मा0 आयोग के द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की तिथि बढ़ाई है, जिसके क्रम में उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि सभी मतदाता अपने गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ, बीएलए को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दे।

उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ उत्साहपूर्वक कार्य करते हुए ससमय कार्य पूर्ण करें और इस महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागी बने।जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में विधानसभा शांहगंज में उत्तम कार्य सम्पादित किये जाने पर उप जिलाधिकारी, बीएलओ, लेखपाल, अध्यापक और अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यो की सराहना की।