Home Blog Page 277

अशोक सिंह ने जौनपुर समेत देश के वोटरों का जताया आभार

0

समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने जताया मतदाताओं का आभार,बीजेपी के घमंड को किया चकनाचूर


जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने लोकसभा चुनाव संपन्न होने पर समाज के सभी वर्गों के साथ मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि जौनपुर समेत पूरे उत्तर प्रदेश और देश की जनता ने सत्ता के अहंकार में डूबी बीजेपी का घमंड चकनाचूर कर दिया है। जिले की जनता ने समाज विकास क्रांति पार्टी को वोट के रूप में अपना भरपूर आशीर्वाद दिया। उत्तर प्रदेश समेत देश के विभिन्न राज्यों में लोकसभा चुनाव में उतरे सभी उम्मीदवारों को भरपूर समर्थन देकर जनता ने पार्टी और उसकी नीतियों में आस्था जता दी है।

मंगलवार दोपहर होटल सिद्धार्थ उपवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि पत्रकार वार्ता का मकसद राजनीति नहीं बल्कि जौनपुर जिले के मतदाताओं का आभार जताना है। जनता ने वोट के रूप में अपना आशीर्वाद देकर नई राष्ट्रीय पार्टी समाज विकास क्रांति पार्टी का मनोबल बढ़ाया है। यही नहीं उत्तर प्रदेश की विभिन्न लोकसभा क्षेत्र से लड़ रहे उम्मीदवारों ने भी अच्छे वोट हासिल किए हैं। देश के अनेक प्रांतों में भी पार्टी के काफी संख्या में प्रत्याशी चुनाव लड़े थे और देश के मतदाताओं ने पार्टी को मत देकर हमारी नीतियों और सिद्धांतों में आस्था व्यक्त किया है। जनता का मिला आशीर्वाद हमारे लिए बेशकीमती तोहफा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव परिणाम ने साबित कर दिया कि देश की जनता किसी की जागीर नहीं है। 400 पार का नारा देकर जनता का भ्रमित कर रही भारतीय जनता पार्टी को सही सबक सिखाया है। बीजेपी को 400 पार तो दूर बहुमत से काफी दूर खड़ा कर दिया है। भाजपा सरकार का नारा बुलंद करने वाले बीजेपी के अहंकारी नेता अब सहयोगियों के साथ सरकार बनाकर अबकी बार एनडीए सरकार का दे रहे हैं। यह सुर गरीब, व्यापारी समेत समाज के सभी तबके की आवाज दबाने के कारण रातों रात बदल गए है। बीजेपी नहीं बल्कि जनता के वोट में ही यह ताकत है। सत्ता हासिल करने के लिए बनी बीजेपी अपने सहयोगियों को साथ लेकर ज्यादा दिन तक केंद्र में सरकार नहीं चला सकती है।

अशोक सिंह ने पत्रकारों से कहा कि उनकी पार्टी बहुत कम समय में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो सकी है। इसके लिए जनता के साथ ही कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की अथक मेहनत का परिणाम है। आने वाले समय में उनकी पार्टी विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव मैदान में अपने उम्मीदवार उतारेगी। कार्यकर्ता इसके लिए रात दिन एक कर मेहनत कर रहे हैं। उम्मीदवारों के चयन का काम शुरू हो चुका है। इसके लिए वह विभिन्न राज्यों का दौरा कर संगठन के साथ मंथन करेंगे।

जौनपुर : ऑटो चालक से मारपीट में दूल्हे के चाचा समेत दो घायल

0

खेतासराय( जौनपुर) :- क्षेत्र के पाराकमाल गांव में रविवार की देर शाम निकल रही बारात के दौरान एक आटो चालक और बारातियों में मारपीट हो गई। जिसमें दूल्हा के चाचा समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों का पीएचसी सोंधी में उपचार कराने के बाद पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज करके मामला शांत कराया उसके बाद पुलिस के हस्तक्षेप से बारात रवाना हुई। जानकारी के अनुसार पाराकमाल गांव के अविनाश कुमार की बारात सीमावर्ती गांव आजमगढ़ के डीहपुर जा रही थी। बारात निकली रही थी।

इस बीच एक पड़ोसी आटो चालक बारात के बीच ऑटो लेकर घुस गया। वह आगे निकलने को पास मांग रहा था कि इसी बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों से जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दुल्हे के चाचा जगदीश पुत्र रामपलट 34 वर्ष और नरेन्द्र कुमार पुत्र रामआसरे 43 वर्ष घायल हो गए। मारपीट के दौरान एक कार क्षतिग्रस्त कर दी गई। आटो चालक ने बारात रोक दी तो विवाह में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीएचसी सोंधी पहुंचाया और समझा बुझाकर बारात को रवाना किया। घायल की तहरीर पर एक पक्ष से मारपीट का मुकदमा कायम करके दोनो पक्ष के आधा दर्जन लोगों को शांतिभंग में चालान कर दिया।

मेडल व प्रशस्ति पत्र पाकर मेघावी बच्चों को खिले चेहरे

0
मेडल व प्रशस्ति पत्र पाकर मेघावी बच्चों को खिले चेहरे
मेडल व प्रशस्ति पत्र पाकर मेघावी बच्चों को खिले चेहरे

रिलायंस ट्रेंड्स द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बच्चों को मिला सम्मान

मुंगराबादशाहपुर। नगर स्थित रिलायंस ट्रेंड्स मॉल में सोमवार को हाई स्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा परिणाम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान बच्चों के माता पिता मौजूद रहे।

बताते चलें कि मुंगराबादशाहपुर नगर के मछलीशहर रोड स्थित रिलायंस ट्रेंड्स मॉल द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में हाई स्कूल और इंटर यूपी बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले होली डिवाइन पंडित श्याम सुंदर मेमोरियल कॉन्वेंट स्कूल और राष्ट्रिया इंटर मिडिएट कॉलेज के छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि डॉ तुलसी प्रसाद जायसवाल (तुलसी हॉस्पिटल) ने स्नेहा पटेल, प्राची शुक्ला,श्रेया दुबे, तृप्ति पाल, सेजल उपाध्याय, रमन पटेल, इंटर मिडिएट साक्षी तिवारी, आकृति दुबे, अंशिका दुबे को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर प्रोसाहित करते हुए सम्मानित किया गया। वहीं डॉ तुलसी जायसवाल ने बच्चों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये कहा कि मेहनत एवं लगन से हर राह आसान हो जाती है,प्रतिभा पत्थर फाड़ कर निकलती है, उसे कोई रोक नहीं सकता है। सही मार्गदर्शन में मेहनत करने वाले विफल नहीं होते हैं। वहीं मैनेजर उत्कर्षा सिंह ने कहा कि मैट्रिक व इंटर में सफल विद्यार्थियों को आगे की चुनौतियों के लिये तैयार रहना होगा, तभी वे जीवन में सफल हो पायेंगे। कोई भी परीक्षा कठिन नहीं है। अगर आप अपना शत-प्रतिशत किसी चीज में देते हैं, तो उसका फल आपको अवश्य मिलता है,इस दौरान मेधावी बच्चों ने भी अपने अनुभव साझा किया। इस अवसर पर रिलायंस ट्रेंड्स मॉल के समस्त कर्मचारी और बच्चों सहित उनके माता पिता मौजूद रहे।

अनुप्रिया पटेल OBC गरीबों की बुलंद आवाज: पप्पू माली

0
अनुप्रिया पटेल OBC गरीबों की बुलंद आवाज पप्पू माली
अनुप्रिया पटेल OBC गरीबों की बुलंद आवाज: पप्पू माली

अनुप्रिया पटेल के केंद्र की कैबिनेट में जगह मिलने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल

जौनपुर। अनुप्रिया पटेल OBC गरीबों की बुलंद आवाज: पप्पू माली अपना दल एस पार्टी जौनपुर मुख्यालय जगदेव मैरिज लॉन में अनुप्रिया पटेल के मोदी की कैबिनेट में जगह मिलने पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव माली ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ रविवार को आतिशबाजी की। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कर डीजे पर नाच गाकर जश्न मना कर खुशी का इजहार किया। राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि आज का दिन एनडीए गठबंधन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि तीसरी बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में राष्ट्रीय अध्यक्ष को जगह मिली और तीसरी बार सांसद बनीं जो पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है। श्री माली ने कहा कि अनुप्रिया पटेल ओबीसी, दलितों, गरीबों और दबे- कुचले तबके की आवाज को हमेशा से सदन में उठाती रही हैं। मिर्जापुर की सांसद हर पिछड़े और वंचित समाज की आवाज हैं। वह सबके दिलों में जगह बना चुकी हैं और जनता का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिला। उन्होंने कहा कि आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में सड़क से लेकर संसद तक आम जनता के हितों की आवाज उठाने और सबके अधिकारों की हर संभव लड़ाई लड़ने के लिए वह एकमात्र विकल्प साबित होंगी।इस अवसर पर मुख्य रूप से अनिल जायसवाल ,सुमित जायसवाल, पवन गुप्ता, सिंटू गुप्ता, रमेश माली, रमेश चंद्र बरनवाल, संजय पटेल, राकेश मौर्य ,संतोष पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के गांव तक नहीं बन सकी सड़क

0

बरसात में कच्चा रास्ता बन जाता है झील

खुटहन (जौनपुर) देश की आजादी में अंग्रेजी सेना के खिलाफ बगावत में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाले तथा देश‌ की आजादी के लिए जेल की हवा तक खाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का पैतृक गांव आज भी उपेक्षित है। देश आजाद हुए सात दशक से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सेनानी के घर तक पक्की सड़क भी मयस्सर नहीं हो सकी।

लवायन गांव निवासी स्वर्गीय बामदेव उपाध्याय को आजादी की लड़ाई में जेल जाना पड़ा उनकी पत्नी स्वर्गीय दुर्गा देवी आदर्श गृहणी थी उनके दो पुत्र गिरीश व अरुण गांव में रास्ता न होने से यहां रहना ही छोड़ दिये,गांव के करीब पन्द्रह घर के लोगों को इसी कीचड़ पानी के रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है इसकी शिकायत भी जिम्मेदारो से वर्षों से हो रही है।

जौनपुर :वर्षों से चल रहा था मंदिर में निःशुल्क पाठशाला ,अब बच्चो का भविष्य अधर में

0

मंदिर के गेट पर ताला लटकता देख बच्चे हुए निराश,मंदिर गेट पर किया विरोध प्रदर्शन-

(जौनपुर) मुंगरा बादशाहपुर।नगर के मोहल्ला गुड़हाई (मलिया का गोड़ा) में स्थित मां काली चौरा माता मंदिर में संचालित नि:शुल्क पाठशाला में पढ़ रहे बच्चों ने अचानक मंदिर गेट पर ताला लटकता देखकर निराश व मायूस हुए और विरोध प्रदर्शन नारेबाजी की। बच्चों ने शासन प्रशासन से मंदिर के गेट का ताला खुलवाने पुनः पठन पाठन शुरू करने की गुहार लगाई।

बताते चलें कि मलिया का गोड़ा मां काली मंदिर प्रांगण में पिछले एक वर्षो से शिक्षा से वंचित गरीब बच्चों को नि:शुल्क पाठशाला में शिक्षक सूरज विश्वकर्मा, प्रीति गुप्ता व पिंकी गुप्ता द्वारा शिक्षण कार्य संचालित किया जा रहा था। रोजाना की तरह बच्चे जब शनिवार शाम पढ़ने के लिए पहुंचे तो मंदिर गेट पर ताला लटकता देख निराश हुए और मंदिर ट्रस्ट के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। बातचीत में निःशुल्क पाठशाला संचालक सूरज विश्वकर्मा ने बताया कि यहां पर पीछले एक साल से लगभग चार दर्जन से अधिक बच्चे पढ़ाई कर रहे है। मंदिर गेट पर ताला लटकता देख बच्चे सहित शिक्षक निराश हुए। जब ट्रस्टी प्रबंधक व अध्यक्ष से बातचीत किया तो उन्होंने निजी संपत्ति का हवाला देते हुए कहा कि हम कुछ लोगों के द्वारा मंदिर का निर्माण जारी है और यहां बच्चे नहीं पढ़ सकते हैं और आप दूसरी जगह देख लें तो अच्छा है क्यूंकि मंदिर अब एक निर्धारित समय से खुलेगा और बंद होगा। जो कि उसी मंदिर में बीते 20 मई को पाठशाला का स्थापन दिवस मनाया था। निःशुल्क पाठशाला के लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बच्चों पठन- पाठन में रुकावट हुई तो हम सभी लोग मंदिर के बाहर सड़क पर शिक्षण कार्य करने पर मजबूर होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी ट्रस्टी और प्रशासन की होगी।

पूर्वान्चल एक्सप्रेसवे पर बाईक मे लगी आग, चालक समेत दो की जलकर मौत

0

शाहगंज ( जौनपुर ) स्थानीय शाहगंज से करीब 16 कि, मी दूर स्थित माहुल बाजार के निकट पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की दोपहर बाईक सवार राइडर लखनऊ की तरफ तेज रफ्तार में दो की सन्ख्या में जा रहे थे जैसे ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 19 7-‘2 किमी पर पहुचे किअचानक चलती बाईक में आग लग गई देखते ही देखते बाईक आग का गोला बन गई। जारही एक ट्रक मे टकरा गई बाईक सहित दोनो लोग धू धू कर जलने लगे और घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई और मौके पर पुलिस भी पहुच कर तमाश बीन बनी रही दोनो राइडर जलते रहे।मौजूद पब्लिक में भय का माहौल फैल गया। पूर्वांचल एक्सप्रेस पर आये दिन ऐसी घटनाये हो रही है। आये दिन हो रहा एक्सीडेन्ट का सिलसिला रुकने का नाम नही ले रहा। शासन प्रशासन मौन साधे हुए हैं। आखिर ये सिलसिला कब थमेगा।

ACCIDENT:बाइक के धक्के से वृद्ध महिला की अस्पताल जाते समय हुई मौत

0
ACCIDENT:बाइक के धक्के से वृद्ध महिला की अस्पताल जाते समय हुई मौत
ACCIDENT:बाइक के धक्के से वृद्ध महिला की अस्पताल जाते समय हुई मौत

ACCIDENT : शाहगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव ताखा पश्चिम में एक वृद्ध महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई । जानकारी के मुताबिक ताखा पश्चिम निवासी 65 वर्षीय समराजी देवी पत्नी स्व. रामबरन सड़क पर किसी काम से जा रही थी । तभी एक बाइक से उन्हे धक्का लग गया और वो सड़क पर गिर पड़ीं ।स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचित किया और उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।

B.Ed की प्रवेश परीक्षा 17 केंद्रों पर 09 जून को  

0
B.Ed की प्रवेश परीक्षा 17 केंद्रों पर 09 जून को  
B.Ed की प्रवेश परीक्षा 17 केंद्रों पर 09 जून को  

B.Ed entrance exam on 09 June at 17 centeR

[जौनपुर ] B.Ed – बीएड की प्रवेश परीक्षा 17 केंद्रों पर 09 जून को  जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देश के क्रम में नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार की उपस्थिति में बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।  

जनपद में कुल 17 केंद्रों पर B.Ed की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसको लेकर अधिकारियों के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की गयी। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के अंदर किसी भी दशा में इलेक्ट्रानिक उपकरण नहीं पहुंचना चाहिए। इसके लिए अधिकारियों को पहले ही परीक्षार्थियों को चेक करना होगा। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी ताकि परीक्षकों पर भी नजर रखी जा सके। जनपद में नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए 09 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 17 स्टैटिक और 34 आब्जर्वर तैनात किए जाएंगे। नगर मजिस्ट्रेट ने चेतावनी देते हुए कहा कि गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही प्रकाश में आने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ विधिक रूप से कार्यवाही की जाएगी। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी।

प्रथम सत्र प्रातः 09.00 बजे से 12.00 बजे तक एवं अपरान्ह् 02.00 बजे से 05.00 बजे तक आयोजित की जायेगी। परीक्षा में कुल 8237 परीक्षार्थी भाग लेंगे। स्टैटिक मजिस्ट्रेट सीसीटीवी के मॉनीटरिंग की व्यवस्था दुरुस्त कराएंगे। टै्रफिक व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त रखने के निर्देश दिया। परीक्षा केन्द्र के 200 मीटर के अन्दर किसी भी फोटो स्टेट की दुकान नही खुलेगी।इस अवसर पर बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि विजय कुमार वर्मा, महेन्द्र प्रताप सिंह, प्रो. शम्भूराम (प्राचार्य आर.एस.के.डी. पीजी कालेज जौनपुर, अमृतलाल पूर्वांचल विश्वविद्यालय, डा. राकेश कुमार पाण्डेय, शैलेन्द्र श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।  

JAUNPUR NEWS =2
                                                       

तहसीलदार मड़ियाहूं ने अवगत कराया है कि तहसील परिसर में 01 चाय की दुकान तहसील परिसर के पूर्वी गेट (दक्षिण तरफ), चाय की दुकान तहसील परिसर के उत्तरी गेट (एस.बी.आई बैंक की तरफ) फोटो स्टेट की दुकान पूर्वी गेट तहसील परिसर के पूर्वी गेट के (उत्तर तरफ) साइकिल स्टैंड (तहसील परिसर) की नीलामी 18 जून 2024 को मीटिंग हाल में समय 02 बजे की जाएगी उक्त के सम्बन्ध में किसी भी बोली दाता को  जानकारी प्राप्त करना है तो किसी भी कार्य दिवस में नायब नाजीर तहसील मड़ियाहूं से सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।
                                                   
                           

JAUNPUR के केवटली गांव में सपा को मिले सर्वाधिक वोट

0
JAUNPUR के केवटली गांव में सपा को मिले सर्वाधिक वोट
JAUNPUR के केवटली गांव में सपा को मिले सर्वाधिक वोट

JAUNPUR के पूरे बदलापुर विधानसभा में केवटली बूथ पर सर्वाधिक 734 वोट मिले

  • सैफई नाम से प्रसिद्ध इस गांव मे नही लगी शहीद संतोष की प्रतिमा

JAUNPUR NEWS जौनपुर। लोकसभा चुनाव 2024 में बदलापुर विधानसभा के महाराजगंज ब्लॉक में स्थित बूथ संख्या 298 केवटली बूथ पर कुल 881 मत पड़े। इस बूथ पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा को 85 फीसदी यानी 734 मत प्राप्त हुए। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह को 86 मत प्राप्त हुए। वहीं बसपा प्रत्याशी श्याम सिंह यादव को 56मत प्राप्त हुए। सूच्य है की जौनपुर के सैफई नाम से प्रसिद्ध यह गांव शहीद संतोष यादव का गांव है। इस गांव में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 2016 में आ चुके हैं।

JAUNPUR के इस गांव में 80 से अधिक लोग सरकारी सेवाओं में हैं। शिक्षक नेता और राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व प्रदेश सचिव राम जनक यादव ने कहा की इस गांव के लोगों में 2016 में जवाहर बाग, मथुरा मे शहीद हुए संतोष यादव की प्रतिमा न लगाए जानें पर और न ही किसी सड़क का नाम उनके नाम पर किए जानें के कारण लोगों में बहुत नाराजगी है। यह नाराजगी लोगों ने सरकार के खिलाफ मतदान करके व्यक्त किया है। इस गांव में चुनावी सभा को पूर्व सांसद अक्षय यादव ने संबोधित किया था। ग्राम प्रधान अम्बरीष यादव का कहना है कि कई बार हमारे गांव वालों ने शहीद संतोष यादव की प्रतिमा लगाए जाने की मांग किया किंतु सरकार के कान पर जूं नहीं रेंगी। विदित हो की लोकसभा चुनाव 2019 में भी इस बूथ पर गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव को 740 मत प्राप्त हुए थे। जो पूरे जनपद में किसी एक बूथ पर उस समय सर्वाधिक मत था।