Home Blog Page 278

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के गांव तक नहीं बन सकी सड़क

0

बरसात में कच्चा रास्ता बन जाता है झील

खुटहन (जौनपुर) देश की आजादी में अंग्रेजी सेना के खिलाफ बगावत में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाले तथा देश‌ की आजादी के लिए जेल की हवा तक खाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का पैतृक गांव आज भी उपेक्षित है। देश आजाद हुए सात दशक से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सेनानी के घर तक पक्की सड़क भी मयस्सर नहीं हो सकी।

लवायन गांव निवासी स्वर्गीय बामदेव उपाध्याय को आजादी की लड़ाई में जेल जाना पड़ा उनकी पत्नी स्वर्गीय दुर्गा देवी आदर्श गृहणी थी उनके दो पुत्र गिरीश व अरुण गांव में रास्ता न होने से यहां रहना ही छोड़ दिये,गांव के करीब पन्द्रह घर के लोगों को इसी कीचड़ पानी के रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है इसकी शिकायत भी जिम्मेदारो से वर्षों से हो रही है।

जौनपुर :वर्षों से चल रहा था मंदिर में निःशुल्क पाठशाला ,अब बच्चो का भविष्य अधर में

0

मंदिर के गेट पर ताला लटकता देख बच्चे हुए निराश,मंदिर गेट पर किया विरोध प्रदर्शन-

(जौनपुर) मुंगरा बादशाहपुर।नगर के मोहल्ला गुड़हाई (मलिया का गोड़ा) में स्थित मां काली चौरा माता मंदिर में संचालित नि:शुल्क पाठशाला में पढ़ रहे बच्चों ने अचानक मंदिर गेट पर ताला लटकता देखकर निराश व मायूस हुए और विरोध प्रदर्शन नारेबाजी की। बच्चों ने शासन प्रशासन से मंदिर के गेट का ताला खुलवाने पुनः पठन पाठन शुरू करने की गुहार लगाई।

बताते चलें कि मलिया का गोड़ा मां काली मंदिर प्रांगण में पिछले एक वर्षो से शिक्षा से वंचित गरीब बच्चों को नि:शुल्क पाठशाला में शिक्षक सूरज विश्वकर्मा, प्रीति गुप्ता व पिंकी गुप्ता द्वारा शिक्षण कार्य संचालित किया जा रहा था। रोजाना की तरह बच्चे जब शनिवार शाम पढ़ने के लिए पहुंचे तो मंदिर गेट पर ताला लटकता देख निराश हुए और मंदिर ट्रस्ट के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। बातचीत में निःशुल्क पाठशाला संचालक सूरज विश्वकर्मा ने बताया कि यहां पर पीछले एक साल से लगभग चार दर्जन से अधिक बच्चे पढ़ाई कर रहे है। मंदिर गेट पर ताला लटकता देख बच्चे सहित शिक्षक निराश हुए। जब ट्रस्टी प्रबंधक व अध्यक्ष से बातचीत किया तो उन्होंने निजी संपत्ति का हवाला देते हुए कहा कि हम कुछ लोगों के द्वारा मंदिर का निर्माण जारी है और यहां बच्चे नहीं पढ़ सकते हैं और आप दूसरी जगह देख लें तो अच्छा है क्यूंकि मंदिर अब एक निर्धारित समय से खुलेगा और बंद होगा। जो कि उसी मंदिर में बीते 20 मई को पाठशाला का स्थापन दिवस मनाया था। निःशुल्क पाठशाला के लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बच्चों पठन- पाठन में रुकावट हुई तो हम सभी लोग मंदिर के बाहर सड़क पर शिक्षण कार्य करने पर मजबूर होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी ट्रस्टी और प्रशासन की होगी।

पूर्वान्चल एक्सप्रेसवे पर बाईक मे लगी आग, चालक समेत दो की जलकर मौत

0

शाहगंज ( जौनपुर ) स्थानीय शाहगंज से करीब 16 कि, मी दूर स्थित माहुल बाजार के निकट पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की दोपहर बाईक सवार राइडर लखनऊ की तरफ तेज रफ्तार में दो की सन्ख्या में जा रहे थे जैसे ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 19 7-‘2 किमी पर पहुचे किअचानक चलती बाईक में आग लग गई देखते ही देखते बाईक आग का गोला बन गई। जारही एक ट्रक मे टकरा गई बाईक सहित दोनो लोग धू धू कर जलने लगे और घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई और मौके पर पुलिस भी पहुच कर तमाश बीन बनी रही दोनो राइडर जलते रहे।मौजूद पब्लिक में भय का माहौल फैल गया। पूर्वांचल एक्सप्रेस पर आये दिन ऐसी घटनाये हो रही है। आये दिन हो रहा एक्सीडेन्ट का सिलसिला रुकने का नाम नही ले रहा। शासन प्रशासन मौन साधे हुए हैं। आखिर ये सिलसिला कब थमेगा।

ACCIDENT:बाइक के धक्के से वृद्ध महिला की अस्पताल जाते समय हुई मौत

0
ACCIDENT:बाइक के धक्के से वृद्ध महिला की अस्पताल जाते समय हुई मौत
ACCIDENT:बाइक के धक्के से वृद्ध महिला की अस्पताल जाते समय हुई मौत

ACCIDENT : शाहगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव ताखा पश्चिम में एक वृद्ध महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई । जानकारी के मुताबिक ताखा पश्चिम निवासी 65 वर्षीय समराजी देवी पत्नी स्व. रामबरन सड़क पर किसी काम से जा रही थी । तभी एक बाइक से उन्हे धक्का लग गया और वो सड़क पर गिर पड़ीं ।स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचित किया और उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।

B.Ed की प्रवेश परीक्षा 17 केंद्रों पर 09 जून को  

0
B.Ed की प्रवेश परीक्षा 17 केंद्रों पर 09 जून को  
B.Ed की प्रवेश परीक्षा 17 केंद्रों पर 09 जून को  

B.Ed entrance exam on 09 June at 17 centeR

[जौनपुर ] B.Ed – बीएड की प्रवेश परीक्षा 17 केंद्रों पर 09 जून को  जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देश के क्रम में नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार की उपस्थिति में बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।  

जनपद में कुल 17 केंद्रों पर B.Ed की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसको लेकर अधिकारियों के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की गयी। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के अंदर किसी भी दशा में इलेक्ट्रानिक उपकरण नहीं पहुंचना चाहिए। इसके लिए अधिकारियों को पहले ही परीक्षार्थियों को चेक करना होगा। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी ताकि परीक्षकों पर भी नजर रखी जा सके। जनपद में नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए 09 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 17 स्टैटिक और 34 आब्जर्वर तैनात किए जाएंगे। नगर मजिस्ट्रेट ने चेतावनी देते हुए कहा कि गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही प्रकाश में आने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ विधिक रूप से कार्यवाही की जाएगी। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी।

प्रथम सत्र प्रातः 09.00 बजे से 12.00 बजे तक एवं अपरान्ह् 02.00 बजे से 05.00 बजे तक आयोजित की जायेगी। परीक्षा में कुल 8237 परीक्षार्थी भाग लेंगे। स्टैटिक मजिस्ट्रेट सीसीटीवी के मॉनीटरिंग की व्यवस्था दुरुस्त कराएंगे। टै्रफिक व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त रखने के निर्देश दिया। परीक्षा केन्द्र के 200 मीटर के अन्दर किसी भी फोटो स्टेट की दुकान नही खुलेगी।इस अवसर पर बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि विजय कुमार वर्मा, महेन्द्र प्रताप सिंह, प्रो. शम्भूराम (प्राचार्य आर.एस.के.डी. पीजी कालेज जौनपुर, अमृतलाल पूर्वांचल विश्वविद्यालय, डा. राकेश कुमार पाण्डेय, शैलेन्द्र श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।  

JAUNPUR NEWS =2
                                                       

तहसीलदार मड़ियाहूं ने अवगत कराया है कि तहसील परिसर में 01 चाय की दुकान तहसील परिसर के पूर्वी गेट (दक्षिण तरफ), चाय की दुकान तहसील परिसर के उत्तरी गेट (एस.बी.आई बैंक की तरफ) फोटो स्टेट की दुकान पूर्वी गेट तहसील परिसर के पूर्वी गेट के (उत्तर तरफ) साइकिल स्टैंड (तहसील परिसर) की नीलामी 18 जून 2024 को मीटिंग हाल में समय 02 बजे की जाएगी उक्त के सम्बन्ध में किसी भी बोली दाता को  जानकारी प्राप्त करना है तो किसी भी कार्य दिवस में नायब नाजीर तहसील मड़ियाहूं से सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।
                                                   
                           

JAUNPUR के केवटली गांव में सपा को मिले सर्वाधिक वोट

0
JAUNPUR के केवटली गांव में सपा को मिले सर्वाधिक वोट
JAUNPUR के केवटली गांव में सपा को मिले सर्वाधिक वोट

JAUNPUR के पूरे बदलापुर विधानसभा में केवटली बूथ पर सर्वाधिक 734 वोट मिले

  • सैफई नाम से प्रसिद्ध इस गांव मे नही लगी शहीद संतोष की प्रतिमा

JAUNPUR NEWS जौनपुर। लोकसभा चुनाव 2024 में बदलापुर विधानसभा के महाराजगंज ब्लॉक में स्थित बूथ संख्या 298 केवटली बूथ पर कुल 881 मत पड़े। इस बूथ पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा को 85 फीसदी यानी 734 मत प्राप्त हुए। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह को 86 मत प्राप्त हुए। वहीं बसपा प्रत्याशी श्याम सिंह यादव को 56मत प्राप्त हुए। सूच्य है की जौनपुर के सैफई नाम से प्रसिद्ध यह गांव शहीद संतोष यादव का गांव है। इस गांव में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 2016 में आ चुके हैं।

JAUNPUR के इस गांव में 80 से अधिक लोग सरकारी सेवाओं में हैं। शिक्षक नेता और राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व प्रदेश सचिव राम जनक यादव ने कहा की इस गांव के लोगों में 2016 में जवाहर बाग, मथुरा मे शहीद हुए संतोष यादव की प्रतिमा न लगाए जानें पर और न ही किसी सड़क का नाम उनके नाम पर किए जानें के कारण लोगों में बहुत नाराजगी है। यह नाराजगी लोगों ने सरकार के खिलाफ मतदान करके व्यक्त किया है। इस गांव में चुनावी सभा को पूर्व सांसद अक्षय यादव ने संबोधित किया था। ग्राम प्रधान अम्बरीष यादव का कहना है कि कई बार हमारे गांव वालों ने शहीद संतोष यादव की प्रतिमा लगाए जाने की मांग किया किंतु सरकार के कान पर जूं नहीं रेंगी। विदित हो की लोकसभा चुनाव 2019 में भी इस बूथ पर गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव को 740 मत प्राप्त हुए थे। जो पूरे जनपद में किसी एक बूथ पर उस समय सर्वाधिक मत था।

CRIME NEWS:दीवाल फादकर चोरो ने पार किया नगद और जेवरात

0
CRIME NEWS:दीवाल फादकर चोरो ने पार किया नगद और जेवरात
CRIME NEWS:दीवाल फादकर चोरो ने पार किया नगद और जेवरात

शाहगंज [जौनपुर ]सरपतहाँ थाना क्षेत्र के गैरवाह नजोपुर गांव में बीती रात दीवाल फादकर चोरो ने सात लाख पचास हजार रुपए सहित लगभग एक लाख बहत्तर हजार रुपये के जेवरात चोरो ने पार कर दिया भुक्त भोगी जयसराज पुत्र हिरजु निवासी गैरवाह नजोपुर थाना सरपतहाँ ने स्थानीय थाना पर तहरीर देते हुए अपने पडोसियों पर आरोप लगाया है कि मेरे पट्टीदार शचिदान्नद व परमानन्द पुत्र राम आसरे के घर पर कुछ अग्यात लोग आये थे मुझे पूरा विश्वास है कि यही लोग ने ही घटना कारित किया है

मुख्यमंत्री के पोस्ट पर कमेंट करने पर दो वर्गों में खूनी संघर्ष,11 घायल

0


कोतवाली प्रभारी मनोज ठाकुर मौके पर पहुंचकर घटना का लिया जाएजा


शाहगंज (जौनपुर ) शाहगंज कोतवाली अंतर्गत छिड़वा भादी गांव में इंस्टाग्राम पर मुख्यमंत्री के पोस्ट पर कमेंट करने के मामले को लेकर दो वर्गों में लाठी डंडे पत्थर से जमकर मारपीट हो गई जिसमें दोनों वर्गों से 11 लोग घायल हो गए जिन्हें शाहगंज पुरुष अस्पताल लाया गया जिसमें 6 लोगों को घायल अवस्था में बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया वहीं पर घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी मनोज ठाकुर मैं फोर्स मौके पर पहुंचकर घटना को संज्ञान में लेते हुए चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई

सेवायोजन कार्यालय परिसर में रोजगार मेला का आयोजन 10 जून को

0


जौनपुर – निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उ0प्र0 के निर्देश के क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर निकट नारायण नर्सिंग होम जौनपुर में 10 जून 2024 को प्रातः 10.00 बजे रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियों के द्वारा शैक्षिक योग्यताः- हाईस्कूल, इण्टर, आई0टी0आई0 एवं स्नातक उत्तीर्ण आयुसीमा 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थियों का कैम्पस सलेक्शन करेंगी। जिसमें अभ्यर्थी अपने योग्यतानुसार प्रतिभाग करते हुए विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त करें।


 जिला सेवायोजन अधिकारी शशिकान्त सरोज ने बताया कि रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षिक अभिलेखों की छायाप्रति आई0डी0प्रूफ बायोडाटा सहित प्रतिभाग करें। सेवायोजन वेब पोर्टल https://www.sewayojan.up.nic.in/ के माध्यम से भी अभ्यर्थियों को अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।

आशुतोष हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

0

प्रापर्टी डीलर सिकंदर आलम ने दी थी 10 लाख रुपये में हत्या की सुपारी

जौनपुर ( शाहगंज ) पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने शुक्रवार की सुबह खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक आशुतोष की हत्या जमीन प्लाटिंग को लेकर विवाद के चलते की गई थी। उसकी हत्या के लिए प्रापर्टी डीलर सिकंदर आलम नाम के व्यक्ति ने कुख्यात अपराधी प्रशांत सिंह उर्फ प्रिंस को 10 लाख की सुपारी दी थी। प्रिंस बुधवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।

पुलिस ने वारदात के वक्त अपाची गाड़ी चला रहे प्रिंस के साथी नीतीश कुमार राय को गिरफ्तार किया है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त सफेद अपाची भी बरामद की गई है।बताते चलें कि सिकंदर आलम के खिलाफ 1997 से अब तक खेतासराय और शाहगंज में हत्या के प्रयास, मारपीट आदि के 9 मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ 2012 में गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई।

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि 13 मई को आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या पूर्वांचल के कुख्यात अपराधी प्रशान्त सिंह उर्फ प्रिन्स पुत्र प्रेम नारायण सिंह निवासी ग्राम नेवादा ईश्वरी सिंह थाना सरायख्वाजा ने की थी। बुधवार तड़के खेतासराय थाना क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में वो घायल हुआ और अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती के 39 मामले दर्ज हैं। जो एक लाख रुपये का ईनामी था।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हत्या को अंजाम देते वक्त प्रशांत सिंह के सहयोगी और अपाची बाइक चला रहे नीतीश कुमार राय को गुरुवार को देर रात चोरी की सफेद रंग की अपाची मोटरसाइकिल के साथ आजमगढ़ रोड स्थित मलमला पुलिया से गिरफ्तार किया गया। वो आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र स्थित बछउर खुर्द गांव का निवासी है। उसके पास से फर्जी नम्बर प्लेट की अपाची मोटरसाइकिल भी बरामद हुई।

बाइक के चेचिस नंबर में दो अंक मिटाए गए हैं और उसे अक्टूबर 2022 में राबर्टसगंज से चोरी किया था। गिरफ्तार युवक नीतीश राय ने मीडिया को बताया कि उसे नशा करने की आदत है। जरायम की दुनिया में नाम कमाने के लिए वो प्रशान्त सिंह उर्फ प्रिंस के साथ मिलकर अपराध करने लगा। नीतीश न आशुतोष की हत्या में अपने और प्रशांत सिंह के शामिल होने की बात कबूल की।


उसने बताया कि प्रशान्त सिंह के इनकाउंटर की खबर सुनकर वो उनके घर मुलाकात करने जा रहा था, लेकिन रास्ते में पुलिस ने पकड़ लिया।नीतीश ने बताया कि उसे प्रशान्त सिंह ने बताया था कि आशुतोष की सुपारी जमीन प्लाटिंग को लेकर सिकन्दर आलम ने दी है। 10 लाख की सुपारी में 50 हजार मिला था और बाकी पैसे बकाया थे। जेल में बंद सिकंदर के दोस्त मो. हाशिम के जरिए प्रशान्त सिंह से बात तय हुई थी।

नीतीश ने बताया कि प्रशान्त ने उसे पीने खाने के लिए पांच हजार रुपया दिया था।उसने बताया कि घटना के वक्त वह बाइक चला रहा था, वहां एक बच्चा भी था जिसे प्रशांत ने जोर से चिल्लाकर पिस्टल दिखाकर धमकाया। नीतीश के मुताबिक प्रशान्त अपनी पत्नी को ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ाने की बात करते थे। नीतीश को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज ठाकुर, कांस्टेबल ज्ञान प्रकाश सिहं, नीरज कनौजिया और राकेश कुमार गुप्ता शामिल रहे।