Oलेवल CCC कम्प्यूटर प्रशिक्षण आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून ,जल्दी करे
जौनपुर Oलेवल CCC कम्प्यूटर प्रशिक्षण आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून तक,जल्दी करे उत्तर प्रदेश शासन पिछड़ा वर्ग कल्याण अनुभाग-2 के शासनादेश द्वारा पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए संचालित ओ-लेवल एवं सी.सी.सी. कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना को वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु ऑनलाईन संचालित की जा रही है।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नीरज पटेल ने अवगत कराया है कि वर्ष 2024-25 में इस योजना के अन्तर्गत भारत सरकार की अधिकृत संस्था ‘नीलिट‘ से मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा अन्य पिछड़े वर्ग के युवक/युवतियों को ‘ओ‘ लेवल एवं सी.सी.सी. कम्प्यूटर प्रशिक्षण कराने हेतु संबंधित जनपदों में आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाईन आवेदन किये जाने की तिथि 08 जून, 2024 से 21 जून, 2024 तक है। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उ0प्र0 की वेबसाइट https://backwardwelfareup.gov.in/ पर दिये गये लिंक एवं https://obccomputertraining.upsdc.gov.in/ से निर्धारित प्रारूप पर संस्था द्वारा ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है। इस हेतु दिशा-निर्देश/समय-सारणी उक्त वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दी गयी है।
आवेदन करने के उपरांत संस्था द्वारा ऑनलाईन भरे गये आवेदन की प्रति डाउनलोड कर प्रिंट आउट प्राप्त कर हस्ताक्षरित करते हुए समस्त अभिलेखों तथा उपलब्ध से संबंधित विवरण सहित कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जौनपुर में दिनांक 21 जून, 2024 सायं 5ः00 बजे तक अनिवार्य रूप से हार्ड कॉपी उपलब्ध करायी जाये। संस्था द्वारा ऑनलाईन आवेदन में भरी गयी सूचना एवं उपलब्ध कराये गये अभिलेखों का परीक्षण तथा संस्था की आधारभूत संरचनाओं का भौतिक सत्यापन कराते हुए निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु संस्थाओं का चयन किया जायेगा।
जौनपुर जनता की समस्याओं का निस्तारण समय से करे अधिकारी,DM
जौनपुर :डीएम रविंद्र कुमार माँदड़ द्वारा राजस्व तथा विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि अब नियमित इसकी समीक्षा की जाएगी।
उन्होंने उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे कार्यालय में समय से उपस्थित रहकर शिकायतकर्ता की शिकायत को दर्ज कर उनकी समस्याओं का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शुक्रवार व शनिवार को स्वच्छता अभियान चला कर कार्यालयों की सफाई कराई जाए, फर्नीचर, आलमारी, बिल्डिंग सब सही होनी चाहिए। आलमारी में दस्तावेजों की लिस्ट आलमारी के ऊपर चस्पा होना चाहिए। कर्मचारियों को बैठने के लिए कुर्सी तथा पेयजल की व्यवस्था भी होनी चाहिए।
जिलाधिकारी जौनपुर द्वारा आईजीआरएस की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता से बात कर ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा न होने पाए और सोमवार से अवैध कब्जा हटाने का अभियान चलाया जाए। शासकीय संपत्तियों पर भी अवैध कब्जा न होने पाए, तालाबों के जमीनों से अवैध कब्जे हटवाए जाए। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण का स्लोगन गावो में बनवाया जाए जिससे लोग इसके प्रति जागरूक हो सके।
डी०एफ०ओ० को निर्देशित किया कि पौधरोपण हेतु एक कार्ययोजना तैयार करें। कृषि विभाग को निर्देशित किया कि कृषकों में पौधों का वितरण किया जाए। तालाब खुदाई समय से कर लिए जाए।
राजस्व विभाग से संबंधित 1 साल से अधिक के वादों का निस्तारण किया जाए। प्रतिदिन तहसीलदार, नायब तहसीलदार कोर्ट में बैठ कर वादों का निस्तारण कराएं। 1 साल से अधिक के मामलों को डिस्पोज किया जाए, धारा 24 के केसो की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि 90 दिन के अंदर निस्तारण किया जाए। कोर्ट केसेज का निस्तारण निर्धारित समय के अंदर पूर्ण कर लिया जाए। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के संदर्भ में पीडी जयकेश त्रिपाठी से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी जौनपुर द्वारा डीआईओएस एवं एक्सईएन विद्युत हाइडिल के बैठक में अनुपस्थित होने के कारण स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा चिकित्सा स्वास्थ्य, दिव्यांग पेंशन आदि की समीक्षा की गई। शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि कायाकल्प के तहत सभी कार्य पूर्ण कराया जाए। दैवीय आपदा की समीक्षा में कोई पेंडेंसी नहीं पाई गई। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत समस्त एसडीएम समीक्षा कर पेंडेंसी खत्म करें।
उन्होंने सीवीओ से गौशाला में पशुओं के लिए गर्मी के दृष्टिगत पर्याप्त व्यवस्था करने, बीडीओ से नियमित गौशाला का निरीक्षण कर सभी जरूरी आवश्यकता पूर्ण कराने का निर्देश दिया। समस्त बीडीओ को निर्देशित किया कि अपने विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सहकारी समितियां जो जर्जर है उनका मरम्मत/ जीर्णोद्धार अपने क्षेत्रपंचायत/ ग्रामपंचायत निधि से 03 माह के अंदर कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने सड़क निर्माण, वृद्धावस्था पेंशन सहित अन्य की समीक्षा करते हुए अन्य विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी लक्ष्मी सिंह, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व गणेश प्रसाद सिंह, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, जिला विकास अधिकारी वी के यादव, समस्त उप जिलाधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी डा गोरखनाथ पटेल, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
नेताओं को रास नहीं आया कृपाशंकर सिंह का प्रत्याशी होना
जौनपुर। 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा ने 5,09130मत प्राप्त करके अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की कृपा शंकर सिंह को 99,335 मतों से पराजित किया।कृपा शंकर सिंह को 4,09795 मत प्राप्त हुए। भारतीय जनता पार्टी ने जौनपुर की सीट जीतने के लिए महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपा शंकर सिंह पर दांव लगाया था।पार्टी की नजर में वह मजबूत प्रत्याशी होंगे ,लेकिन 2019 के चुनाव में प्राप्त मतों का विश्लेषण करें तो जहां गठबंधन के उम्मीदवार श्याम सिंह यादव को 5,21,000 मत प्राप्त हुए थे। वहीं भाजपा के उम्मीदवार केपी सिंह को 4, 40,000 मत प्राप्त हुए थे।
सभी राजनीतिक समीक्षक आश्चर्यचकित हैं कि आखिर क्या कारण है कि लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी को 4,40,000 मत जौनपुर में प्राप्त किया था उसे इस चुनाव में 4,09000 मतों से ही संतोष करना पड़ा। प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा दोनों डिप्टी सीएम की सभाएं भी कृपा शंकर सिंह को चुनाव नहीं जीतवा सकी और लगभग 1 लाख वोटों से वह चुनाव हार गए। इसे भारतीय जनता पार्टी संगठन की कमजोरी मानें या विभिन्न उम्मीदवार जो टिकट चाहते थे उनकी आपसी भीतरघात मानें ! जिसके कारण भारतीय जनता पार्टी की जौनपुर में इतनी बुरी हार का सामना करना पड़ा। हालांकि कृपा शंकर सिंह जौनपुर जिले के ही निवासी हैं फिर भी जिले के नेताओं को उनके प्रत्याशी होना रास नहीं आना कई सवाल खड़ा करता है।
खेतासराय(जौनपुर):- हर इंसान जिन्दगी में मुश्किलों से जूझते हुए किसी न किसी दिन सफलता हासिल करता है। इसी तरह जनपद जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित गांव सफीपुर निवासी एक छात्र ने मेहनत के दम पर नीट का एंट्रेस एग्जाम क्रैक किया है।
एनटीए की ओर से हर वर्ष आयोजित की जाने वाली नीट परीक्षा देश की चुनौतिपूर्ण परीक्षाओं में से एक है। देश के कई युवा बचपन से इस परीक्षा को पास कर डॉक्टर बनने का सपना संजोते हैं। कड़ी मेहनत, लगन और मजबूत इच्छा शक्ति हो तो गरीबी और विपरीत परिस्थिति में भी सफलता जरूर पाई जा सकती है।
इसी कड़ी मेहनत के दम पर उक्त गांव निवासी अमन कुमार यादव पुत्र सुभाष चन्द्र यादव ने कड़ी मेहनत के बाद नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर छा गई। शुभ-चिन्तको द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला जारी है।
खेतासराय(जौनपुर) :- विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जगह-जगह वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण हेतु लोगों को सन्देश दिया जा रहा है। पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए शपथ लिया जा रहा है। इसके साथ ही साथ लोगो को जागरूक भी किया जा रहा है। इस कड़ी में खेतासराय-खुटहन मुख्य मार्ग पर स्थित ऋषि तालाब के शिव मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व वन-विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर फलदार एवं छायादार पौध द्वारा पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण पर आधारित एक गोष्टि का आयोजन किया गया। पौध रोपण के उपरांत आयोजित गोष्टि में सम्बोधित करते हुए कहा कि आरएसएस पदाधिकारी एवं प्रबंधक अवधेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि बढ़ रहे प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हम सभी लोगों को मिलकर प्राकृतिक दोहन कम करना होगा। इसके साथ ही साथ प्रकृतिक को बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करना चाहिए। एक पौध जरूर लगाना चाहिए। एक वृक्ष दस पुत्र के बराबर माना गया है। वन क्षेत्राधिकारी शाहगंज राकेश कुमार ने कहा कि धरती को दूषित होने से बचाने के लिए सरकार द्वारा समय-समय जारी गाइड लाइन का पालन करना चाहिए। जब प्रकृतिक बची रहेगी तभी जीवन भी सम्भव है। इस मौके पर आम, आंवला, पलास, अमरूद, शीशम, सिरस, कन्ची, कचनार, छितवन समेत आदि पौधों से पौध रोपण किया गया। इसके अलावा पौध वितरण भी किया गया। इस अवसर पर आनंद प्रताप सिंह, विजय गुप्ता, जय हिंद यादव, वन दरोगा ईश्वरचन्द्र, गोरख प्रसाद, महंगू माली, समरसता संयोजक सर्वेश, शांति सागर, प्रद्युम्न तिवारी, रामचन्द्र उपस्थित रहे। संचालन हरिओम बरनवाल ने किया। खेतासराय-शाहगंज मार्ग पर स्थित अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कॉलेज मज़डीहा में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा कॉलेज प्रांगण में पौधरोपण पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर प्राचार्य एनपी उपाध्याय ने कहा कि प्रकृति के संतुलन एवं स्वच्छ पर्यावरण हेतु पौधरोपण करना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. सलीम खान, आशीष कुमार अस्थाना, बृजेश यादव, अनुराग यादव, रमाशंकर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
People were made aware on the occasion of World Environment Day
जौनपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा जनपद जौनपुर में विभिन्न स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित करते हुए शहर वासियों, ग्रामिणों, कृषकों एवं आम जनता को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
दीवानी न्यायालय परिसर जौनपुर में मा० जिला जज एवं अन्य मा० न्यायाधीशगणो के द्वारा पौध रोपण कार्यकम, शिव मन्दिर, ऋषि तालाब, खोतासराय-शाहगंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यकम, बदलापुर शारदा देवी महाविद्यालय में छात्राओं एवं समाज सेवी द्वारा वृक्षारोपण एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता कार्यकम, मड़ियाहू बी०एन०बी०पी०जी कालेज में एन०सी०सी० कैडेड एवं कमाण्डेट के साथ वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम, बक्शा रेलवे यार्ड पौधशाला पर विद्यर्थियों को पर्यावरण के महत्व को बताते हुए बच्चों को नर्सरी का भ्रमण कार्यक्रम एवं जौनपुर के जगदीशपुर नर्सरी परिसर में गोष्ठी का आयोजन कर पर्यावरण के प्रति जागरूपता एवं सभी को अपने व्यवहार को प्रकृति के अनुकूल बनाने हेतु प्रेरित किया गया।
जौनपुर में 8जून से कोटेदार बाटेंगे राशन,21 किलो चावल मिलेगा 14 किलो गेहू
जौनपुर :राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत माह-जून, के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न एवं अन्त्योदय कार्डधारकों को त्रैमास अप्रैल, मई व जून, 2024 के सापेक्ष 03 किग्रा० चीनी का वितरण 08 जून से 25 जून के मध्य किया जायेगा।
जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया है कि जनपद के समस्त उचित दर दुकानों पर वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत खाद्यान्न प्राप्त किये जाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उक्त वितरण अवधि में अन्त्योदय कार्डधारकों को 35 किग्रा० खाद्यान्न (14 किग्रा० गेहूं तथा 21 किग्रा० चावल) तथा पात्र गृहस्थी राशन कार्डों से सम्बद्ध यूनिटों पर 05 किग्रा० खाद्यान्न प्रति यूनिट (02 किग्रा० गेहूं व 03 किग्रा० चावल) का निःशुल्क वितरण लाभार्थियों में सुनिश्चित कराया जायेगा। अन्त्योदय कार्डधारकों को त्रैमास अप्रैल, मई व जून, 2024 के सापेक्ष 03 किग्रा० चीनी प्रति कार्ड रू-18 प्रति किग्रा० की दर से रू-54 में वितरण सुनिश्चित कराया जायेगा। खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण में पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विक्रेता अपने उपलब्ध स्टॉक की सीमा तक पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन कर सकेंगे। अन्त्योदय कार्डधारकों को चीनी के सम्बन्ध में पोर्टबिलिटी की सुविधा अनुमन्य नहीं होगी। लाभार्थी अपनी मूल दुकान से ही चीनी प्राप्त कर सकेंगे।
उक्त योजनान्तर्गत गेहूँ, चावल तथा चीनी के वितरण की अंतिम तिथि 25 जून 2024 होगी, जिस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं को प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाइल ओ.टी.पी. वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण सम्पन्न किया जा सकेगा। तत्क्रम में जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि नई ई-
वेईंग लिंक्ड ई-पॉस मशीनों के माध्यम से लाभार्थियों/ राशनकार्डधारकों में नियमानुसार खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण एवं अन्त्योदय कार्डधारकों को त्रैमास अप्रैल, मई व जून, 2024 के सापेक्ष 03 किग्रा० चीनी प्रति कार्ड रू 18 प्रति किग्रा० की दर से रू 54 में वितरण पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही अपनी उचित दर दुकानों पर उक्त योजना के सम्बन्ध में इसकी सूचना चस्पा करेंगे, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित न रह जाये।
नामी ईनामी कई अपराधियों को मुठभेड़ में कर चुके ढेर
प्रिंस के मारे जाने से व्यापारी नेताओं व लोगों ने राहत सांस
जौनपुर। स्वाट स्पेशल टीम के प्रभारी रामजनम यादव दुर्दांत अपराधियों के लिए काल बन जाते हैं। अब तक उनसे हुई मुठभेड़ में कई उपलब्धियां है। दुर्दांत इनामी बदमाशो को मार गिराने या उन्हें गिरफ्तार करने में कई सफलता पाई हैं। जिस लिए स्वाट टीम के लोगों ने सराहना भी करते है।
बता दें कि जौनपुर जिले में कुछ ऐसे दुर्दात अपराधियों की तूती बोलने लगी जिसमें जिले की जनता की भय बढ़ती गई। इस बीच कई जाने माने राजनीति से जुड़े व्यक्तियों की हत्या हुई । जिसमें एक वर्ष पूर्व में हुई सपा नेता लालजी यादव की हत्या हो या प्रधान राजकुमार की हत्या हो या अन्य अपराध को बदमाशो ने अंजाम दिया। घटनाओ से पुलिस की नाक में दम कर रखे थे । विगत माह शाहगंज के पत्रकार व भाजपा नेता आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या कर अपराधियो ने सनसनी फैला दी। पुलिस के लिए सरदर्द बन गए अपराधियों को पकड़ने के लिए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तेज तर्रार पुलिस अधिकारियों, पुलिस कर्मियों को जिम्मेदारी दी गई। स्वाट टीम व स्वाट स्पेशल टीम लगाया गया। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में अपराधियों के लिए कॉल बनने वाले स्वाट स्पेशल टीम प्रभारी रामजन्म यादव का अलग कार्यशैली रहा और उनकी निशाने पर सरायाख्वाजा का अपराधी में पेशी के दौरान बनारस से पुलिस की कार्रबाईन लेकर भाग गया था ,जिसके बाद वह हत्या लूट डकैती ,वसूली के कई घटनाओ को अंजाम दिया। डेढ लाख लाख का इनामी इस दुर्दांत अपराधी सतीश सिंह को सरपतहा के गैरवाह में स्वाट प्रभारी आदेश त्यागी व अपने सहयोगियों के साथ मुठभेड़ में मार गिराया । इसके बाद वह करीब दर्जन मुठभेड़ में दो दर्जन से अधिक नामी ईनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा ।स्पेशल स्वाट प्रभारी रामजनम यादव के तेवर को देखते हुए अपराधी जिला छोड़कर फरार होने लगे। हाल मे शाहगंज में हुए पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव हत्याकांड से अंतरराज्यीय अपराधी प्रशांत सिंह उर्फ प्रिंस का नाम भी शुरू में आया। जिसमें पुलिस अधीक्षक व अपर उप पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी स्वाट स्पेशल टीम रामजनम यादव व स्वाट प्रभारी विनीत राय को जिम्मेदारी दी गई । इसके बाद एक इनामी प्रशांत सिंह उर्फ प्रिंस के तलाश में दोनों प्रभारी अपने सहयोगियो के साथ लगातार प्रयास कर रहे थे। और 4 जून की रात में उन्हें यह सफलता खेतासराय के सोगर गांव में मिली। चेकिंग के दौरान बदमाशो से मुठभेड़ हो गई और मुठभेड़ में उप निरीक्षक विवेक तिवारी के हाथ में गोली लगी। जिसके बाद रामजनम यादव ने दुर्दात अपराधी प्रशांत सिंह प्रिंस को घेरा ,इस दौरान उनके बुलेट प्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी। दोनों ओर से चली फायरिंग में एक लाख का इनामी प्रशांत सिंह उर्फ ढेर हो गया। प्रिंस के ढेर होने की खबर लगते ही व्यापारियो नेताओ व लोगों ने राहत की सांस ली । वही स्वाट व स्पेशल स्वाट टीम प्रभारी व प्रभारी निरीक्षक खेतासराय दीपेंद्र सिंह,थानाध्यक्ष मनोज सिंह, प्रभारी बदलापुर रोहित मिश्रा, थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह की लोगों ने सराहना किया।
Criminal absconding from Jaunpur for 7 years, carrying a reward of Rs 1 lakh, killed in police encounter
JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर । सात साल से फरार चल रहे एक लाख का इनमिया अपराधी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया । पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने बताया कि बीतीरात थाना खेतासराय क्षेत्र में वाहन चेकिंग चल रही थी तभी पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़ एक बदमाश की मौत हुई एक साथी मौके का फायदा उठाते हुए फरार हो गया ।
जिसमे हिस्ट्रीशीटर विशाल सिंह उर्फ प्रिंश पुत्र प्रेम नारायण निवासी इंश्वरी नेवादा थाना सरायख्वाजा को गोली लगी और मौत हो गई। एसपी ने बताया कि विशाल सात साल से फरार चल रहा था एक लाख का इनामी था , उसने आजमगढ़ , मुम्बई आयोध्या, जौनपुर समेत अन्य स्थानों पर कुल 37 मुकदमे दर्ज है।
बाबू सिंह कुशवाहा और प्रिया सरोज को जीत पर दी बधाई
जौनपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा और मछली शहर लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी प्रिया सरोज की जीत पर मछली शहर की सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने हार्दिक बधाई दी। उन्होंने इस विजय को उत्तर प्रदेश में इंडी गठबंधन और सपा की बढ़ती ताकत का प्रमाण बताया। डॉ. सोनकर ने कहा कि इस जीत से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मनोबल गिरा है और जनता का विश्वास भी भाजपा से उठ गया है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण सफलता का श्रेय सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अथक मेहनत और कुशल रणनीति को दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की दूरदर्शी योजना और समर्पण ने पार्टी को इस मुकाम पर पहुँचाया है। डॉ. सोनकर ने कहा कि पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) से जुड़े लोगों का भारी समर्थन मिलने से सपा की स्थिति और भी मजबूत हुई है।
इस जीत के परिणामस्वरूप, न केवल जिले में बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और देशभर में सपा और इंडी गठबंधन की स्थिति सुदृढ़ हुई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस विजय से सपा को और भी प्रोत्साहन मिलेगा और भविष्य में पार्टी और भी मजबूत होकर उभरेगी। सपा की इस सफलता को डॉ. रागिनी सोनकर ने जनता की जागरूकता और अखिलेश यादव के नेतृत्व का प्रतिफल बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि सपा और इंडी गठबंधन मिलकर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और उत्तर प्रदेश को एक नई दिशा में ले जाएंगे। सपा की यह जीत आने वाले चुनावों के लिए भी एक महत्वपूर्ण संकेत है और इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और जोश भरने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बतौर स्टार प्रचारक मुझे देश के कई लोकसभा क्षेत्र में दौरा करने का अवसर मिला। सभी जगह जनमत इंडी गठबंधन के साथ दिख रहा था।