Home Blog Page 28

Jaunpur Crime जौनपुर जेल में बंद कैदी ने लगाई फाँसी

0
Oplus_131072

Jaunpur News । जौनपुर जेल में बंद कैदी ने लगाई फाँसी

जौनपुर। जिला जेल में बंद कैदी ने फांसी लगाई । मौत परिजनों का जेल के सामने हंगामा। शुक्रवार दोपहर यूपी के जौनपुर में जिला जेल में बंद कैदी ने अपने गमछे के सहारे गले मे फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। महीने पहले दहेज हत्या में बंद हुआ था आरोपी सूफियान। परिजनों ने पुलिस पर मिली भगत का लगाया आरोप सूफियान की शादी 6 महीने पहले जिले के केराकत के क्षेत्र में हुई थी । शादी के बाद से अनबन शुरू हो गई । एक महीने पहले लड़की ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी । उसी आरोप में पति सूफियान एक महीने पहले पकड़ा गया । आज उसने जेल के ही जनरेटर कक्ष में फांसी लगा लिया । मौत की खबर सुनकर परिजन जिला जेल पहुंच गए है । सूफियान की बहन जेल के सामने चिल्ला चिल्ला कर पुलिस प्रशासन पर आरोप लगा रही की लड़की का भाई मिलकर हमारे भाई सूफियान को मरवा डाला सूफियान की बहन रहीसुन का कहना है की लड़की का भाई सोनू मोनू घर आकर धमकी भी दे रहे थे जेल में भी मरवा डालूंगा ।

फिलहाल पुलिस कर्मी समझने में लगी थी जेल के सामने परिवार का हंगामा जारी है । फिलहाल गुप चुप तरीके से पुलिस एम्बुलेंस में शव रखकर निकल गई । कुछ दूर जाने पर परिजनों ने एंबुलेंस रोक लिया फिर हंगामा शुरू कर दिए । लेकिन पुलिस वहां से किसी तरह एंबुलेंस निकालने में सफल रही और शव पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस मामले की जांच में जुटी।

डिप्टी एसपी ने किया थाने का त्रिमासिक निरीक्षण

0

साफ–सफाई व्यवस्था की सराहना

खेतासराय (जौनपुर): शाहगंज सर्किल के डिप्टी एसपी अजीत सिंह चौहान ने गुरुवार दोपहर खेतासराय थाने का त्रिमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण से पूर्व सुबह से ही थाने में साफ–सफाई अभियान चलाया गया। परिसर में चुने का छिड़काव कर थाने को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाया गया।

निरीक्षण के दौरान डिप्टी एसपी ने मालखाना, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, मेस, साइबर डेस्क सहित थाने के सभी महत्वपूर्ण विभागों का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों, बीट सूचना, अपराध रजिस्टर और आगंतुक रजिस्टर समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की।

थाने की व्यवस्था से संतुष्ट डिप्टी एसपी ने थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह को आवश्यक दिशा–निर्देश दिए। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, पुलिस और जनता संवाद को बेहतर बनाने और प्रत्येक कर्मचारी को दायित्वों का ईमानदारी से पालन करने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अनिल पाठक, आरक्षी न्यायाधीश वर्मा, देवी चौहान, नेहा यादव, सलीम खान, दीपक सिंह, प्रमोद कुमार यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Jaunpur News : हिंदूवादी नेतृत्व की सुरक्षा पर सवाल

0

Jaunpur News : हिंदूवादी नेतृत्व की सुरक्षा पर सवाल

Jaunpur News : विदेशी ताकतों की साजिश! 32 स्थानों पर ब्लास्ट की योजना का दावा, हिंदूवादी नेतृत्व की सुरक्षा पर सवाल*
लाइन बाजार (शहर), डाक बंगला।
विश्व सनातन रक्षा परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक श्री विराज ठाकुर, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजनमणि त्रिपाठी और प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह ने दिल्ली में हुए हालिया ब्लास्ट से जुड़े खुलासों पर रविवार को एक अहम प्रेस वार्ता की।

प्रेस वार्ता में विराज ठाकुर ने दावा किया कि “विदेशी ताकतें भारत में दंगे व ब्लास्ट कर अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रही हैं।”
उन्होंने कहा कि दिल्ली ब्लास्ट में पकड़े गए आतंकी डॉक्टर और उसकी टीम ने देश के 32 प्रमुख स्थानों को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर धमाका करने की योजना बनाई थी। इतना ही नहीं, कई हिंदूवादी नेताओं को टारगेट किलिंग के जरिए खत्म करने की साजिश भी सामने आई है।

ठाकुर ने कहा कि खुफिया एजेंसियों की सतर्कता ने देश को एक बड़े नरसंहार से बचाया।
“अगर समय रहते इस आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश न हुआ होता तो लाखों लोग इसकी चपेट में आ सकते थे। देश में भारी अस्थिरता और दंगे भड़क सकते थे।”

उन्होंने सरकार से मांग की कि हिंदूवादी नेताओं की सुरक्षा को लेकर तुरंत ठोस कदम उठाए जाएं।

धर्मांतरण, लव जिहाद, गौ रक्षा हर मोर्चे पर सक्रिय हैं हम” : राजनमणि त्रिपाठी

राष्ट्रीय अध्यक्ष राजानमणि त्रिपाठी ने कहा कि संगठन पूरे देश में धर्मांतरण, लव जिहाद और गौ सुरक्षा जैसे मुद्दों पर लगातार सक्रिय है और जनता के बीच जागरूकता फैलाता रहा है।

हर साल दर्जनों हिंदूवादी नेता टारगेट किलिंग में मारे जाते हैं” : राजवीर सिंह

प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा कि “हम जमीन से जुड़कर सनातन को मजबूत करने का काम करते हैं। लेकिन हर साल दर्जनों हिंदूवादी नेताओं की टारगेट किलिंग के जरिए हत्या हो जाती है। ऐसे में सुरक्षा बेहद जरूरी है।

दिल्ली ब्लास्ट साजिश का खुलासा होने के बाद प्रदेश के कई हिंदूवादी नेताओं में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। प्रमुख लोग रहे मौजूद हेमंत पाठक (प्रतिनिधि), डेविड मिश्र (निजी सचिव), शिवम सिंह, राघव बिंद, सत्येश गुप्ता, पंकज मौर्या, शैलेन्द्र सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

अबूझ हाल में लगी आग में तीन रिहायशी छप्पर जला

0

पड़िया झुलस कर मरी,गाय की हालत गंभीर

खुटहन (जौनपुर) डिहियां गांव में मंगलवार की आधी रात अबूझ हाल में लगी आग से तीन रिहायशी छप्पर और उसमें रखा हजारों का गृहस्थी का सामान जल गया। आग की चपेट में आकर खूंटे से बंधी एक पड़िया जिंदा जल गई। गाय गंभीर रूप से झुलस कर जीवन मौत से जूझ रही है। मौके पर पहुंचे चिकित्सक ने उसका उपचार किया।

गांव निवासी सुरेंद्र बिंद के छप्पर में लगभग आधी रात को अचानक आग की लपटे उठने लगी। जलती हुई बांस बल्ली की तड़तड़ाहट से उनकी नींद खुली तो वे शोर करते हुए छप्पर में खूंटे से बंधी गाय की रस्सी तो छोड़ दिए। वहीं बगल बंधी पड़िया की रस्सी तक पहुंचने तक आग ने पूरे छप्पर को आगोश में ले लिया। मौके पर ग्रामीणों के पहुंचने तक तीनों छप्पर और उसमें रखा हजारों की कीमत का गृहस्थी का सामान आग की भेंट चढ़ गया। अगलगी में एक लाख से अधिक की क्षति का अनुमान है। मौके पर पहुंचे लेखपाल विवेक कुमार ने क्षति का आकलन किया।

छात्राओं को मिल रहा तकनीकी सशक्तिकरण का प्रशिक्षण

0
छात्राओं को मिल रहा तकनीकी सशक्तिकरण का प्रशिक्षण
छात्राओं को मिल रहा तकनीकी सशक्तिकरण का प्रशिक्षण

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत पीयू में प्रशिक्षण

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर परिसर में उत्तर प्रदेश सरकार व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के निर्देशानुसार तथा मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत कंप्यूटर एप्लिकेशन शॉर्ट टर्म कोर्सेस का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। नोडल अधिकारी डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव ने बताया कि छात्राओं को तकनीकी ज्ञान से सशक्त करना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य छात्राओं को रोजगारपरक ज्ञान देना है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

कार्यक्रम की संयोजक एवं ट्रेनर डॉ. सोनम झा ने बताया कि 30 छात्राओं का एक बैच तैयार किया गया है, जिसमें थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। पाठ्यक्रम में कंप्यूटर की बेसिक जानकारी के साथ नई तकनीकों का भी समावेश किया गया है।

सह-समन्वयक प्रियंका जायसवाल ने बताया कि सभी छात्राएं अत्यंत उत्साह और रुचि के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं और इस पाठ्यक्रम से उन्हें उपयोगी तकनीकी ज्ञान मिल रहा है, जो उनके भावी करियर में सहायक सिद्ध होगा।

खेतासराय में गूँजे शास्त्रीय सुर,पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव ने बाँधा समा

0
खेतासराय में गूँजे शास्त्रीय सुर,पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव ने बाँधा समा
खेतासराय में गूँजे शास्त्रीय सुर,पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव ने बाँधा समा

स्पिक मैके के तहत हुआ भव्य सांस्कृतिक आयोजन

खेतासराय (जौनपुर): कस्बा के वासुदेव तपेश्वरी गर्ल्स इंटर कॉलेज और सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में मंगलवार को भारतीय शास्त्रीय संगीत के संरक्षण और प्रसार के उद्देश्य से स्पिक मैके (सोसायटी फॉर प्रमोशन ऑफ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एंड कल्चर अमंगस्ट यूथ) के तत्वावधान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध लोक शास्त्रीय गायिका उर्मिला श्रीवास्तव रहीं, जिनकी प्रस्तुति ने पूरे परिसर को सांस्कृतिक उमंग से भर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित वासुदेव मिश्र (वैद्य जी) की प्रतिमा तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद कॉलेज की छात्राओं इफ्फत मरियम, अनन्या प्रजापति, मरियम और नाजमा ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को सुरमयी बना दिया।

मुख्य अतिथि उर्मिला श्रीवास्तव ने गणेश वंदना से अपनी प्रस्तुति का शुभारंभ किया। जैसे ही उन्होंने लोकप्रिय लोकगीत ‘मिर्जापुर कईला गुलज़ार हो, कचौड़ी गली सून कईला बलमू… गाया, पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। ढोल, हारमोनियम और शहनाई की संगत में उनकी लोक शास्त्रीय शैली ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र–छात्राओं और स्थानीय लोगों ने उनकी हर प्रस्तुति पर उत्साहपूर्वक तालियाँ बजाईं। उन्होंने कई अन्य पारंपरिक लोकगीत भी सुनाए, जिनमें उनकी पकड़ और सुरीला अंदाज़ स्पष्ट झलकता रहा।

कार्यक्रम में प्रबंधक अनिल कुमार उपाध्याय विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि स्पिक मैके द्वारा आयोजित ऐसे कार्यक्रम युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। आधुनिकता के दौर में इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक धरोहर से परिचित कराते हैं। कार्यक्रम का संचालन अजय तिवारी ने किया। अंत में प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा ने सभी अतिथियों और कलाकारों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रस्तुतियाँ छात्रों के लिए प्रेरणादायी हैं। इस अवसर पर प्राचार्य विनय सिंह, विभा पांडेय, एडवोकेट कुसुम सिंह, सफिया खान, जगदम्बा प्रसाद पांडेय, बीके रूही, रुचि दीदी, एनसीसी कैप्टन राजेश यादव किश्वर सिद्दीकी व रेखा यादव सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

फिल्म इंडस्ट्री का अभिनेता पहुंचे पालीवाल पेट्स क्लीनिक

0
फिल्म इंडस्ट्री का अभिनेता पहुंचे पालीवाल पेट्स क्लीनिक
फिल्म इंडस्ट्री का अभिनेता पहुंचे पालीवाल पेट्स क्लीनिक

घायल पालतू डाग के पैर की करवायी सर्जरी

शाहगंज।मूल रूप से जिले के निवासी और फिल्म इंडस्ट्री में जॉली एलएलबी और अपहरण दो जैसी लोकप्रिय फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाने वाले अभिनेता नीरज मिश्रा शनिवार देर रात अचानक नगर के पालीवाल पेट्स क्लीनिक एण्ड सर्जिकल सेंटर पहुंचे। जहां उन्होंने अपने घायल हो गए पालतू डाग के पैर की सर्जरी करवाई।फिल्मी जगत के जाने माने अभिनेता को अचानक अपने बीच पाकर सभी लोग हैरत में रहे।

गौरतलब हो कि फिल्म इंडस्ट्री में खलनायक की भूमिका निभाने वाले नीरज मिश्रा वर्तमान में मुम्बई से घर आए हुए हैं। जहां शनिवार को उनका पालतू डॉग कार के नीचे आ जाने से घायल हो गया। जिसमें उसका दाहिना पैर दो जगह से टूट गया। मामले में लोगों से बेहतर उपचार हेतु पालीवाल पेट्स की जानकारी होते ही वे देर रात अपने एक सहयोगी धीरू सिंह के साथ लगभग नौ बजे उक्त क्लीनिक पर पहुंचे । जहां फिल्मी जगत के जाने माने अभिनेता को अचानक अपने बीच पाकर लोग हैरत में थे, वहीं क्लीनिक के चिकित्सक डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल ने सर्जरी के माध्यम से बोन पिनिंग कर डॉग का सफल उपचार किया।बोन पिनिंग के बाद डॉग को राहत में देख उन्होंने चिकित्सक के प्रति आभार जताया।फिल्मी पर्दे पर दिखने वाले अभिनेता को अपने बीच पाकर कृष्णा प्रजापति, राहुल राज मिश्र, पंकज सिंह समेत अन्य लोग हैरत में रहे।

JAUNPUR NEWS, अश्रुपूरित नेत्रों से दीपनारायण को दी गई विदाई

0
JAUNPUR NEW

खुटहन (जौनपुर) शाहपुर सानी गांव निवासी व गुलालपुर इंटर कॉलेज के प्राध्यापक रहे स्व दीप नारायण यादव की हृदयाघात से हुए असामयिक निधन से क्षेत्रीय जन शोकाकुल हैं। वे 66 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार गांव के गोमती नदी तट पर कर दिया गया। अत्यंत विनम्र, शालीन और आकर्षक व्यक्तित्व के स्व यादव यादव के पुत्र बंटी ने जब मुखाग्नि दी तो उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम हो गई। पढ़ाई में कुशाग्र होने के साथ-साथ स्व यादव क्रिकेट और वॉलीबॉल के एक अच्छे खिलाड़ी भी रहे। गांव निवासी व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव ने बताया कि वे एक ऐसे व्यक्ति थे, जिनसे हर कोई प्यार करता था। कभी भी किसी से उनका विवाद नहीं हुआ। उनकी अंतेष्ठी में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, सहोदर भाई व पत्रकार लक्ष्मी शंकर यादव, पूर्व प्रधानाचार्य राम आनंद पांडेय, एडवोकेट हीरालाल यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती यादव, संजीव यादव, डा शंभूनाथ चौहान , लालचन्द यादव लाले, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र यादव, विवेक यादव, डा आलोक यादव, प्रबन्धक रमेश यादव, महेन्द्र यादव , पूर्व सांसद प्रतिनिधि चंद्र भूषण यादव, पू,र्व जिला पंचायत सदस्य रामआसरे यादव, भाजपा जिला मंत्री अवधेश यादव, रामकिशोर यादव,धर्मदेव यादव, अवनीश पाण्डेय, रविन्द्र प्रसाद तिवारी, पूर्व प्रधान संजय यादव, विमल यादव आदि रहे l

JAUNPUR NEWS,स्कूल बस ,नाबालिग चालक की बाइक भी सीज

0
JAUNPUR NEWS,स्कूल बस ,नाबालिग चालक की बाइक भी सीज
JAUNPUR NEWS,स्कूल बस ,नाबालिग चालक की बाइक भी सीज

आईजी के निर्देश पर चला व्यापक चेकिंग अभियान, 157 वाहनों का चालान, 10 जब्त

खेतासराय(जौनपुर): शनिवार को जनपद में पुलिस ने कमर्शियल वाहनों पर बड़ी कार्रवाई की। आईजी के निर्देश और जिले के पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सुबह से खेतासराय, शाहगंज सहित कई क्षेत्रों में व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। कार्रवाई को लेकर वाहन चालकों में पूरे दिन हड़कम्प मचा रहा।

खेतासराय थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में कस्बा के मुख्य चौराहे पर पुलिस टीम ने दिनभर सघन चेकिंग की। बिना फिटनेस, परमिट और बीमा के चल रहे वाहनों पर विशेष नजर रखी गई। नियम विरुद्ध पाएं जाने पर 10 कमर्शियल वाहनों को सीज कर दिया गया। वहीं 157 वाहनों का चालान किया गया।

अभियान खेतासराय क्षेत्र के मानीकलां, गुरैनी सहित अन्य जगहों पर भी जारी रहा। पुलिस ने बताया कि नियमों का उल्लंघन कर रही एक स्कूल बस का भी चालान किया गया।

शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में मियांपुर बकुची निवासी एक नाबालिग द्वारा बाइक चलाने पर पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया। नाबालिग चालक की पहचान अंकित राजभर पुत्र लालचंद के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान 157 छोटे वाहनों का बिना हेलमेट व नियम विपरीत चलने पर चालान किया गया, जबकि 10 बड़े वाहनों सहित स्कूली वाहन सीज किए गए। पुलिस ने आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी है।

JAUNPUR NEWS,वरासत में नाम हुआ दर्ज  

0
JAUNPUR NEWS,वरासत में नाम हुआ दर्ज  
JAUNPUR NEWS,वरासत में नाम हुआ दर्ज  

जौनपुर : संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी फरियादियों की समस्याएँ जिलाधिकारी ने तत्काल कराया वरासत में नाम दर्ज जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में तहसील बदलापुर के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया समाधान दिवस में तहसील बदलापुर के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगो की समस्याओं एवं शिकायतों को जिलाधिकारी ने गंभीरता से सुना तथा त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

फत्तुपुर, बदलापुर निवासिनी पूनम गौतम द्वारा वरासत ऑनलाइन होने के बावजूद दर्ज न होने की शिकायत की गई, जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा कानूनगो पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी जिसके क्रम में तत्काल वरासत में नाम दर्ज कराते हुए उन्हें अवगत कराया गया।

सुभाष चंद्र मौर्य निवासी बैरमा गडवारा बदलापुर ने चक मार्ग पर कब्जा को खाली कराने तथा अतिक्रमण हटवाने संबंधी प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया जिसपर जिलाधिकारी के द्वारा उपजिलाधिकारी बदलापुर को प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।सुनीता देवी निवासी रारी ने आबादी एवं पट्टे की भूमि पर अवैध कब्जा हटाने की मांग की, जिसपर राजस्व निरीक्षक को प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।

फूलचंद्र निवासी कदौदा, तहसील बदलापुर ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि उनके बगल में स्थित नहर को भूमाफियाओं के द्वारा जबरन काटकर अपने खेत में मिला लिया गया है, जिसके कारण सिचाई करने में समस्या उत्पन्न हो रही है, जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा शिकायत की जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने अनुपस्थित अधिकारियों एसपी ग्रामीण, सीएमओ, सीओ, उपनिदेशक कृषि, एक्सईएन सिंचाई, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य के प्रति नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को त्वरित राहत मिल सके।जिलाधिकारी के समक्ष कुल 82 प्रकरण प्राप्त हुए जिनमें से 11 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया और अवशेष प्रार्थना पत्रों सम्बन्धित अधिकारियों को अग्रसारित करते गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये गये।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल, तहसीलदार योगेन्द्र पाण्डेय, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।इस प्रकार समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया और फरियादियों की समस्याओं को सुना गया।