Home Blog Page 280

अमन यादव का नीट में हुआ चयन, परिजनों में खुशी की लहर

0

खेतासराय(जौनपुर):- हर इंसान जिन्दगी में मुश्किलों से जूझते हुए किसी न किसी दिन सफलता हासिल करता है। इसी तरह जनपद जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित गांव सफीपुर निवासी एक छात्र ने मेहनत के दम पर नीट का एंट्रेस एग्‍जाम क्रैक किया है।

एनटीए की ओर से हर वर्ष आयोजित की जाने वाली नीट परीक्षा देश की चुनौतिपूर्ण परीक्षाओं में से एक है। देश के कई युवा बचपन से इस परीक्षा को पास कर डॉक्टर बनने का सपना संजोते हैं। कड़ी मेहनत, लगन और मजबूत इच्छा शक्ति हो तो गरीबी और विपरीत परिस्थिति में भी सफलता जरूर पाई जा सकती है।

इसी कड़ी मेहनत के दम पर उक्त गांव निवासी अमन कुमार यादव पुत्र सुभाष चन्द्र यादव ने कड़ी मेहनत के बाद नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर छा गई। शुभ-चिन्तको द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला जारी है।

विश्व पर्यावरण दिवस: RSS के लोगों ने किया पौधरोपण

0

पर्यावरण संरक्षण हेतु गोष्टि का हुआ आयोजन

खेतासराय(जौनपुर) :- विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जगह-जगह वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण हेतु लोगों को सन्देश दिया जा रहा है। पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए शपथ लिया जा रहा है। इसके साथ ही साथ लोगो को जागरूक भी किया जा रहा है। इस कड़ी में खेतासराय-खुटहन मुख्य मार्ग पर स्थित ऋषि तालाब के शिव मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व वन-विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर फलदार एवं छायादार पौध द्वारा पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण पर आधारित एक गोष्टि का आयोजन किया गया। पौध रोपण के उपरांत आयोजित गोष्टि में सम्बोधित करते हुए कहा कि आरएसएस पदाधिकारी एवं प्रबंधक अवधेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि बढ़ रहे प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हम सभी लोगों को मिलकर प्राकृतिक दोहन कम करना होगा। इसके साथ ही साथ प्रकृतिक को बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करना चाहिए। एक पौध जरूर लगाना चाहिए। एक वृक्ष दस पुत्र के बराबर माना गया है। वन क्षेत्राधिकारी शाहगंज राकेश कुमार ने कहा कि धरती को दूषित होने से बचाने के लिए सरकार द्वारा समय-समय जारी गाइड लाइन का पालन करना चाहिए। जब प्रकृतिक बची रहेगी तभी जीवन भी सम्भव है। इस मौके पर आम, आंवला, पलास, अमरूद, शीशम, सिरस, कन्ची, कचनार, छितवन समेत आदि पौधों से पौध रोपण किया गया। इसके अलावा पौध वितरण भी किया गया। इस अवसर पर आनंद प्रताप सिंह, विजय गुप्ता, जय हिंद यादव, वन दरोगा ईश्वरचन्द्र, गोरख प्रसाद, महंगू माली, समरसता संयोजक सर्वेश, शांति सागर, प्रद्युम्न तिवारी, रामचन्द्र उपस्थित रहे। संचालन हरिओम बरनवाल ने किया। खेतासराय-शाहगंज मार्ग पर स्थित अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कॉलेज मज़डीहा में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा कॉलेज प्रांगण में पौधरोपण पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर प्राचार्य एनपी उपाध्याय ने कहा कि प्रकृति के संतुलन एवं स्वच्छ पर्यावरण हेतु पौधरोपण करना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. सलीम खान, आशीष कुमार अस्थाना, बृजेश यादव, अनुराग यादव, रमाशंकर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगो को किय गया जगरुक 

0
विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगो को किय गया जगरुक 
विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगो को किय गया जगरुक
People were made aware on the occasion of World Environment Day

जौनपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा जनपद जौनपुर में विभिन्न स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित करते हुए शहर वासियों, ग्रामिणों, कृषकों एवं आम जनता को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

दीवानी न्यायालय परिसर जौनपुर में मा० जिला जज एवं अन्य मा० न्यायाधीशगणो के द्वारा पौध रोपण कार्यकम, शिव मन्दिर, ऋषि तालाब, खोतासराय-शाहगंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यकम, बदलापुर शारदा देवी महाविद्यालय में छात्राओं एवं समाज सेवी द्वारा वृक्षारोपण एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता कार्यकम, मड़ियाहू बी०एन०बी०पी०जी कालेज में एन०सी०सी० कैडेड एवं कमाण्डेट के साथ वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम, बक्शा रेलवे यार्ड पौधशाला पर विद्यर्थियों को पर्यावरण के महत्व को बताते हुए बच्चों को नर्सरी का भ्रमण कार्यक्रम एवं जौनपुर के जगदीशपुर नर्सरी परिसर में गोष्ठी का आयोजन कर पर्यावरण के प्रति जागरूपता एवं सभी को अपने व्यवहार को प्रकृति के अनुकूल बनाने हेतु प्रेरित किया गया। 

जौनपुर में 8जून से कोटेदार बाटेंगे राशन,21 किलो चावल मिलेगा 14 किलो गेहू 

0
जौनपुर में 8जून से कोटेदार बाटेंगे राशन,21 किलो चावल मिलेगा 14 किलो गेहू 
जौनपुर में 8जून से कोटेदार बाटेंगे राशन,21 किलो चावल मिलेगा 14 किलो गेहू 

जौनपुर :राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत माह-जून, के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न एवं अन्त्योदय कार्डधारकों को त्रैमास अप्रैल, मई व जून, 2024 के सापेक्ष 03 किग्रा० चीनी का वितरण 08 जून  से 25 जून  के मध्य किया जायेगा।

जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया है कि जनपद के समस्त उचित दर दुकानों पर वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत खाद्यान्न प्राप्त किये जाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उक्त वितरण अवधि में अन्त्योदय कार्डधारकों को 35 किग्रा० खाद्यान्न (14 किग्रा० गेहूं तथा 21 किग्रा० चावल) तथा पात्र गृहस्थी राशन कार्डों से सम्बद्ध यूनिटों पर 05 किग्रा० खाद्यान्न प्रति यूनिट (02 किग्रा० गेहूं व 03 किग्रा० चावल) का निःशुल्क वितरण लाभार्थियों में सुनिश्चित कराया जायेगा।               अन्त्योदय कार्डधारकों को त्रैमास अप्रैल, मई व जून, 2024 के सापेक्ष 03 किग्रा० चीनी प्रति कार्ड रू-18 प्रति किग्रा० की दर से रू-54 में वितरण सुनिश्चित कराया जायेगा। खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण में पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विक्रेता अपने उपलब्ध स्टॉक की सीमा तक पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन कर सकेंगे। अन्त्योदय कार्डधारकों को चीनी के सम्बन्ध में पोर्टबिलिटी की सुविधा अनुमन्य नहीं होगी। लाभार्थी अपनी मूल दुकान से ही चीनी प्राप्त कर सकेंगे।           

उक्त योजनान्तर्गत गेहूँ, चावल तथा चीनी के वितरण की अंतिम तिथि 25 जून 2024 होगी, जिस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं को प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाइल ओ.टी.पी. वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण सम्पन्न किया जा सकेगा। तत्क्रम में जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि नई ई- 

वेईंग लिंक्ड ई-पॉस मशीनों के माध्यम से लाभार्थियों/ राशनकार्डधारकों में नियमानुसार खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण एवं अन्त्योदय कार्डधारकों को त्रैमास अप्रैल, मई व जून, 2024 के सापेक्ष 03 किग्रा० चीनी प्रति कार्ड रू 18 प्रति किग्रा० की दर से रू 54 में वितरण पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही अपनी उचित दर दुकानों पर उक्त योजना के सम्बन्ध में इसकी सूचना चस्पा करेंगे, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित न रह जाये।

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट रामजनम दुर्दात अपराधियों के लिए कॉल

0

नामी ईनामी कई अपराधियों को मुठभेड़ में कर चुके ढेर

  • प्रिंस के मारे जाने से व्यापारी नेताओं व लोगों ने राहत सांस

जौनपुर। स्वाट स्पेशल टीम के प्रभारी रामजनम यादव दुर्दांत अपराधियों के लिए काल बन जाते हैं। अब तक उनसे हुई मुठभेड़ में कई उपलब्धियां है। दुर्दांत इनामी बदमाशो को मार गिराने या उन्हें गिरफ्तार करने में कई सफलता पाई हैं। जिस लिए स्वाट टीम के लोगों ने सराहना भी करते है।

बता दें कि जौनपुर जिले में कुछ ऐसे दुर्दात अपराधियों की तूती बोलने लगी जिसमें जिले की जनता की भय बढ़ती गई। इस बीच कई जाने माने राजनीति से जुड़े व्यक्तियों की हत्या हुई । जिसमें एक वर्ष पूर्व में हुई सपा नेता लालजी यादव की हत्या हो या प्रधान राजकुमार की हत्या हो या अन्य अपराध को बदमाशो ने अंजाम दिया। घटनाओ से पुलिस की नाक में दम कर रखे थे । विगत माह शाहगंज के पत्रकार व भाजपा नेता आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या कर अपराधियो ने सनसनी फैला दी। पुलिस के लिए सरदर्द बन गए अपराधियों को पकड़ने के लिए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तेज तर्रार पुलिस अधिकारियों, पुलिस कर्मियों को जिम्मेदारी दी गई। स्वाट टीम व स्वाट स्पेशल टीम लगाया गया। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में अपराधियों के लिए कॉल बनने वाले स्वाट स्पेशल टीम प्रभारी रामजन्म यादव का अलग कार्यशैली रहा और उनकी निशाने पर सरायाख्वाजा का अपराधी में पेशी के दौरान बनारस से पुलिस की कार्रबाईन लेकर भाग गया था ,जिसके बाद वह हत्या लूट डकैती ,वसूली के कई घटनाओ को अंजाम दिया। डेढ लाख लाख का इनामी इस दुर्दांत अपराधी सतीश सिंह को सरपतहा के गैरवाह में स्वाट प्रभारी आदेश त्यागी व अपने सहयोगियों के साथ मुठभेड़ में मार गिराया । इसके बाद वह करीब दर्जन मुठभेड़ में दो दर्जन से अधिक नामी ईनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा ।स्पेशल स्वाट प्रभारी रामजनम यादव के तेवर को देखते हुए अपराधी जिला छोड़कर फरार होने लगे। हाल मे शाहगंज में हुए पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव हत्याकांड से अंतरराज्यीय अपराधी प्रशांत सिंह उर्फ प्रिंस का नाम भी शुरू में आया। जिसमें पुलिस अधीक्षक व अपर उप पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी स्वाट स्पेशल टीम रामजनम यादव व स्वाट प्रभारी विनीत राय को जिम्मेदारी दी गई । इसके बाद एक इनामी प्रशांत सिंह उर्फ प्रिंस के तलाश में दोनों प्रभारी अपने सहयोगियो के साथ लगातार प्रयास कर रहे थे। और 4 जून की रात में उन्हें यह सफलता खेतासराय के सोगर गांव में मिली। चेकिंग के दौरान बदमाशो से मुठभेड़ हो गई और मुठभेड़ में उप निरीक्षक विवेक तिवारी के हाथ में गोली लगी। जिसके बाद रामजनम यादव ने दुर्दात अपराधी प्रशांत सिंह प्रिंस को घेरा ,इस दौरान उनके बुलेट प्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी। दोनों ओर से चली फायरिंग में एक लाख का इनामी प्रशांत सिंह उर्फ ढेर हो गया। प्रिंस के ढेर होने की खबर लगते ही व्यापारियो नेताओ व लोगों ने राहत की सांस ली । वही स्वाट व स्पेशल स्वाट टीम प्रभारी व प्रभारी निरीक्षक खेतासराय दीपेंद्र सिंह,थानाध्यक्ष मनोज सिंह, प्रभारी बदलापुर रोहित मिश्रा, थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह की लोगों ने सराहना किया।

JAUNPUR:7 साल से फरार,1 लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड में ढेर

0
JAUNPUR police encounter

Criminal absconding from Jaunpur for 7 years, carrying a reward of Rs 1 lakh, killed in police encounter

JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर । सात साल से फरार चल रहे एक लाख का इनमिया अपराधी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया । पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने बताया कि बीतीरात थाना खेतासराय क्षेत्र में वाहन चेकिंग चल रही थी तभी पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़ एक बदमाश की मौत हुई एक साथी मौके का फायदा उठाते हुए फरार हो गया ।

जिसमे हिस्ट्रीशीटर विशाल सिंह उर्फ प्रिंश पुत्र प्रेम नारायण निवासी इंश्वरी नेवादा थाना सरायख्वाजा को गोली लगी और मौत हो गई। एसपी ने बताया कि विशाल सात साल से फरार चल रहा था एक लाख का इनामी था , उसने आजमगढ़ , मुम्बई आयोध्या, जौनपुर समेत अन्य स्थानों पर कुल 37 मुकदमे दर्ज है।

यूपी में सपा ने अपना दम खम दिखाया: डॉ रागिनी सोनकर

0

बाबू सिंह कुशवाहा और प्रिया सरोज को जीत पर दी बधाई

जौनपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा और मछली शहर लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी प्रिया सरोज की जीत पर मछली शहर की सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने हार्दिक बधाई दी। उन्होंने इस विजय को उत्तर प्रदेश में इंडी गठबंधन और सपा की बढ़ती ताकत का प्रमाण बताया। डॉ. सोनकर ने कहा कि इस जीत से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मनोबल गिरा है और जनता का विश्वास भी भाजपा से उठ गया है।
उन्होंने इस महत्वपूर्ण सफलता का श्रेय सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अथक मेहनत और कुशल रणनीति को दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की दूरदर्शी योजना और समर्पण ने पार्टी को इस मुकाम पर पहुँचाया है। डॉ. सोनकर ने कहा कि पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) से जुड़े लोगों का भारी समर्थन मिलने से सपा की स्थिति और भी मजबूत हुई है।

इस जीत के परिणामस्वरूप, न केवल जिले में बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और देशभर में सपा और इंडी गठबंधन की स्थिति सुदृढ़ हुई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस विजय से सपा को और भी प्रोत्साहन मिलेगा और भविष्य में पार्टी और भी मजबूत होकर उभरेगी। सपा की इस सफलता को डॉ. रागिनी सोनकर ने जनता की जागरूकता और अखिलेश यादव के नेतृत्व का प्रतिफल बताया।
उन्होंने उम्मीद जताई कि सपा और इंडी गठबंधन मिलकर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और उत्तर प्रदेश को एक नई दिशा में ले जाएंगे। सपा की यह जीत आने वाले चुनावों के लिए भी एक महत्वपूर्ण संकेत है और इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और जोश भरने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बतौर स्टार प्रचारक मुझे देश के कई लोकसभा क्षेत्र में दौरा करने का अवसर मिला। सभी जगह जनमत इंडी गठबंधन के साथ दिख रहा था।

जौनपुर लोक सभा 73-74 की प्रथम राउंड की रिपोर्ट

0

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 73-जौनपुर मतगणनाप्रथम राउंड में प्रत्याशियों को प्राप्त, कृपा शंकर सिंह – बीजेपी – 16264

श्री बाबू सिंह कुशवाहा – सपा – 13153

श्री श्याम सिंह यादव – बसपा – 5553

श्री अशोक सिंह – समाज विकास क्रांति – 88

श्री जियालाल प्रजापति – भागीदारी – 80

निशा पटेल – सरदार पटेल सिद्धांत – 49

श्री फूलचंद – मौलिक अधिकार – 75

श्री भारत राम – 85 परिवर्तन समाज – 35

श्री राम प्यारे – सोशलिस्ट यूनिटी ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) – 43

श्री शाह आलम – अपना दल कमेरा वादी – 36

श्री कृपा शंकर पांडेय – निर्दल – 47

श्री गोविंद लाल — निर्दल – 49

श्रीपति मौर्य — निर्दल – 69

श्री सरफराज अहमद — निर्दल – 122

नोटा- 222

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024

74 मछलीशहर (अ०ज०) क्षेत्र से प्रत्याशियों को प्रथम राउंड में प्राप्त मत

कृपा शंकर सरोज – BJP – 5241

प्रिया सरोज – SP – 15384

भोलानाथ (बीपी सरोज) – BJP – 15065

उर्मिला – समाज परिवर्तन पार्टी – 211

कमलेश – आजाद समाज पार्टी – 72

बृजेश कुमार – पृथ्वीराज जनशक्ति – 47

बृजेश कुमार सरोज – प्रबुद्धवादी बहुजन मोर्चा – 76

राजेंद्र प्रसाद – राष्ट्र उदय पार्टी – 77

राममिलन – सरदार पटेल सिद्धांत – 58

रंग बहादुर – निर्दल – 83

श्रवण कुमार – निर्दल – 211

सुभाष – निर्दल – 112

नोटा – 299

खुटहन :घर के पीछे तीन दर्जन वनसूअर से , सहमा पत्रकार परिवार

0

खुटहन (जौनपुर) महीनों पुर्व से ही घर के पीछे रह रहे हैं वनसूअर जिससे पत्रकार के परिवार को वनसूअरो के हमले का भय बना रहता है लवायन गाँव निवासी रिंकू उपाध्याय एक प्रतिष्ठित अखबार के पत्रकार हैं, उनके घर के पीछे बांस व पनवाड़ीे की झाडियाँ हैं जिसमें महीनों पूर्व से वन सूवर मांद बनाकर रह रहे हैं लगभग तीन दर्जन की संख्या में रह रहे वनसूअर हाल ही मैं बच्चों को जन्म दियें हैं।


वनकर्मी सुरेश ने बताया कि बच्चों के जन्म के बाद मादा काफी आक्रामक हो जाती हैं बच्चों के प्रति खतरा महसूस होने पर यह हमला कर बैठते हैं इनका हमला इतना तेज होता है कि हाथ पांव की हड्डी टूट सकती है अगर वार सीने पेट पर हुआ तो जान भी जा सकती है, दर्जनों नन्हे बच्चे टहलते हुए घर के सामने द्वार तक आ जातें हैं परिवार के लोग घर के पीछे बागीचे में आना जाना बंद कर दिए हैं शिकायत होने पर वन विभाग के अधिकारियों ने बताया जल्द वन सूवरों को घर के पीछे से भगा दिया जाएगा

आशुतोष श्रीवास्तव पत्रकार हत्याकांड का जल्द पर्दाफाश हो अन्यथा सड़क पर उतरने को होंगे बाध्य

0
पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव हत्याकांड का जल्द पर्दाफाश हो अन्यथा सड़क पर उतरने को होंगे बाध्य: डॉक्टर इंद्रसेन श्रीवास्तव

जौनपुर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव ने किया। बैठक में संगठन विस्तार के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से शाहगंज के सबरहत गांव निवासी पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या के बाद से जिला प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने को लेकर नाराजगी भी व्यक्त किया गया साथ ही साथ इस पर किस प्रकार शासन प्रशासन द्वारा ठोस कार्रवाई की जा सकती है उसको लेकर रणनीति बनाई गई प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव ने कहा कि आगामी दिनों में यदि जल्दी इसका पर्दाफाश नहीं होता है तो हम लोग सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे वहीं जिला अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही हम लोग मिलकर महामहिम राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे यदि जरूरत हुई तो धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा ।इस अवसर पर संगठन के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे प्रमुख रूप से राष्ट्रीय सचिव रवि श्रीवास्तव ,ऋषि श्रीवास्तव प्रवीण श्रीवास्तव मनीष श्रीवास्तव राकेश श्रीवास्तव राजेश श्रीवास्तव शरद श्रीवास्तव अनूप श्रीवास्तव राजेश श्रीवास्तव भाजपा नेता अतुल कुमार श्रीवास्तव हरिश्चंद्र श्रीवास्तव जयप्रकाश श्रीवास्तव मनीष श्रीवास्तव सभासद सौरभ श्रीवास्तव विजय श्रीवास्तव दीपक श्रीवास्तव सिंपू श्रीवास्तव सौरभ श्रीवास्तव नलनिश श्रीवास्तव आदि लोगों उपस्थित रहे।