Home Blog Page 282

जौनपुर में व्यापारी बदलेंगे चुनाव का समीकरण

0
जौनपुर में व्यापारी बदलेंगे चुनाव का समीकरण
जौनपुर में व्यापारी बदलेंगे चुनाव का समीकरण

बीजेपी सरकार की नीतियों से तंग आ, हो रहे एकजुट

जौनपुर। बीजेपी का कोर वोटर माना जाने वाला व्यापारी अब अपने सम्मान और आराम को लेकर एक कड़ा रुख अपनाने के मूड में है। जौनपुर में सपा व्यापार सभा की अतिसक्रियता भी एक महत्वपूर्ण कारक है की यहां का व्यापारी अपने हितों व सम्मान की रक्षा के लिए सपा के साथ लामबंद होता नजर आ रहा है। सपा व्यापार सभा के जिलाध्याक्ष देवेन्द्र कुमार साहू और उनकी समस्त टीम बड़े ही उत्साह के साथ पूरे जिले में व्यापारियों को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील कर रही है। साथ ही सपा सरकार में व्यापारी हितों पर किये गये मह्त्वपूर्ण कार्यों को गिना रही है, चाहे वो इंस्पेक्टर राज का खात्मा हो, या तहबजारी वसूली पर तालाबंदी हो। सपा द्वारा किये गये ऐसे बहुत से कार्यों को बता कर सपा व्यापार सभा की टीम जिले में व्यापारियों को एकजुट में करने में कामयाब होती नजर आ रही है।


सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार साहू और उनकी टीम का मानना है कि बीजेपी सरकार की नित नई नीतियों से व्यापारियों के समक्ष बहुत सी चुनौतियां हैं, जीएसटी की विसंगितयों के चलते अधिकारियों की मनमानी के कारण व्यापारियों को अपना सम्मान भी गंवाना पड़ता है और अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई भी। इस सरकार में व्यापारी शुकून की सांस भी नहीं ले सकते। महंगाई और बेरोजगारी तो सर चढ़ कर बोल रही है। आरक्षण दिखावे बस का रह गया है। जिस प्रकार से सरकार हर क्षेत्र में अपनी मनमानी कर रही है उससे संविधान भी खतरे में नजर आ रहा है।


सपा व्यापार सभा की टीम यही सब बातें व्यापारियों के बीच जा जा कर तथा इन सब समस्याओं को याद दिला कर व्यापारियों को सही दिशा में मतदान करने के लिए प्रेरित भी कर रही है। जौनपुर जिले में दो लोकसभा सीट हैं जौनपुर तथा मछलीशहर। दोनों सीटों पर भाजपा और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के बीच काँटे की टक्कर है। जौनपुर लोकसभा में बीजेपी से महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री कृपाशंकर सिंह व सपा (इंडिया गठबंधन) से उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री बाबूसिहं कुशवाहा मैदान में हैं। मछलीशहर से भाजपा के प्रत्याशी निवर्तमान सांसद बीपी सरोज व इंडिया गठबंधन से प्रिया सरोज मैदान पर हैं। इन दोनों सीटों पर सीधी टक्कर भाजपा और इंडिया गठबंधन के बीच में है।


देवेन्द्र कुमार साहू और उनकी टीम ने बताया की यहां बीएसपी का कोर वोटर भी बाबा साहेब के संविधान और अपने अधिकारों को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन को ही वोट करने का मूड बना चुका है। यहां के जातीय समीकरणों के अनुसार भी गठबंधन के दोनों प्रत्याशी बीजेपी प्रत्याशियों पर हावी बने हुए हैं।


सम्मान, अधिकार और संविधान की रक्षा के लिए अन्य तमाम पिछड़ी जातियां भी एकजुट हो चुकी हैं, जो जौनपुर में सपा प्रत्याशी बाबूसिंह कुशवाहा तथा मछलीशहर में सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज के पक्ष में मतदान का मन बनाए हुए हैं।
जौनपुर की 9 विधानसभा सीटों पर पांच सीटों पर सपा काबिज है तथा अन्य चार पर कुछ ही अन्तर से बाहर रही।
इस दृष्टिकोण से भी यहां सपा के दोनों प्रत्याशी जीत के सबसे करीब हैं। ऐसे में बीजेपी का कोर वोटर कहा जाने वाला व्यापारी अगर बड़े हिस्से के रूप में इंडिया गठबंधन की तरफ रुझान बना रहा है तो वास्तव में यहां के परिणाम बड़े ही आश्चर्यजनक होंगे। यहां बीजेपी के दो बड़े कोर वोटर व्यापारी और मौर्य के इंडिया गठबंधन की तरफ रुख करने से बीजेपी प्रत्याशियों के समक्ष क बड़ी चुनौती होगी।


सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार साहू व जिला सचिव मनोज अग्रहरि, शाहगंज के सपा व्यापार सभा से विधानसभा अध्यक्ष विकास अग्रहरि, सपा व्यापार सभा के शाहगंज नगर अध्यक्ष दिव्यांग पंकज गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष अजय अग्रहरि और शाहगंज के समाजसेवी एड. संतोष अग्रहरि ने बताया कि सपा व्यापार सभा की टीम ने 20 मई को ही सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल का जौनपुर जिले में कार्यक्रम लगवाकर अन्य व्यापारियों को भी अपने हक व सम्मान के लिए सपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करवाई गई। इस कार्यक्रम का भी जिले के व्यापारियों पर काफी असर देखने को आ रहा है। सर्ववैश्य का एक बड़ा हिस्सा इस बार सपा प्रत्याशी बाबूसिंह कुशवाहा और प्रिया सरोज के पक्ष में जाकर संविधान और सम्मान की जीत की लड़ाई लड़ेंगे।

गुलाबी देवी महाविद्यालय में आयोजित की गई जनसभा

0
गुलाबी देवी महाविद्यालय में आयोजित की गई जनसभा
गुलाबी देवी महाविद्यालय में आयोजित की गई जनसभा

बढ़ती महंगाई से किसान युवा छात्र महिलाऐ परेशान : लालचंद्र लाले

जौनपुर। गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्दीकपुर में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा के पक्ष में जनसभा हुई। जिसमें सपा के वरिष्ठ नेता लालचंद यादव लाले ने कहां की देश में बढ़ती महंगाई से किसान युवा छात्र महिलाए व जनता परेशान है , बेरोजगारी,गरीबी बढी है । जबकि भाजपा विकास कार्यो की कोई बात नहीं करती।

जनसभा को संबोधित करते हुए सपा के नेता लालचंद यादव लाले ने कहा कि आज के दौर में जनता को स्वास्थ्य चिकित्सा बिजली पानी शिक्षा शौचालय आदि की मूलभूत जरूरत है, लेकिन विकास के मुद्दे पर भाजपा बात नहीं करती वह सिर्फ धर्म भेदभाव हिंदू मुस्लिम की बात करती है ,समाज को बांटने का बात करते हैं जो ही बेहद शर्मनाक है। कहा कि सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा जमीन से जुड़े नेता हैं ।

सदर लोकसभा के प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार जनता का ख्याल नहीं रख रही है, वह सिर्फ अपने खजाने भरने के काम कर रहे हैं । परिवर्तन की जरूरत है और इस बार जनता परिवर्तन लाकर सरकार को सत्ता से बेदखल करने का काम करेगी। जनता की जो भी मूलभूत आवश्यकताएं होगी वह आने वाली इण्डिया गठबंधन की सरकार जनता तक पहुंचाएगी। कार्यक्रम का संचालन सदर विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अरशद खान,अमित यादव, रामसूरत मौर्या तेजू, धीरेंद्र कुमार यादव गुड्डू, बाकेलाल यादव राकेश कुमार, दारा सिंह चौहान,वीरेंद्र यादव नेवादा,अनिल सिंह, जितेंद्र यादव ,लोहिया के जिला अध्यक्ष आनंद गुप्ता, विनोद यादव,सुरेंद्र यादव, मौजूद रहे।

ससुराल वोट मांगने पहुंचे अशोक सिंह,दामाद की खातिरदारी करने में जुटे लोग

0
ससुराल वोट मांगने पहुंचे अशोक सिंह,दामाद की खातिरदारी करने में जुटे लोग

शाहगंज (जौनपुर) ससुराल वोट मांगने पहुंचे अशोक सिंह ,दामाद की खातिरदारी करने में जुटे लोग लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है।आरोप-प्रत्यारोप भी जमकर लगाए जा रहे हैं.। और मैदान में उतरने वाले हर नेता अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।‌आज समाज विकास क्रांती पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रत्याशी अशोक सिंह वोट मांगने अपने पत्नी के साथ अपने ससुराल पहुंचे।

नेता जी दामाद बन जब शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के भुसौडी गांव में जनसम्पर्क किया तो गांव वाले भी अपने दामाद की खातिरदारी करने में पीछे कहां रहने वाले हैं। पूरा गांव अशोक सिंह के साथ कन्धा से कन्धा मिलाकर चलने की बात कही। वही गांव के युवा भी अशोक सिंह को फूफा कहकर पुकारते हुए उनके समर्थन में खड़े हो गए। जनसंपर्क के दौरान अशोक सिंह ने गांव वालों से कहा कि आप लोग हमें एक बार मौका दिजीए इस गांव का हम तस्वीर और तकदीर दोनों बदल देंगे । वहीं अपने पति को जीत दिलाने के लिए शीला सिंह भी भोजपुरीया अंदाज में लोगों से कहा कि हमके वोट दा और हमरे मनसेधू के जीतावा एक बार।

1 परिसर में चल रहे प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का संविलियन सही-Hc

0
1 परिसर में चल रहे प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का संविलियन सही-Hc
1 परिसर में चल रहे प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का संविलियन सही-Hc {"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false,"used_sources":{"version":1,"sources":[{"id":"346751171062211","type":"ugc"}]}}

यूपी में एक परिसर में चल रहे प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का संविलियन सही- इलाहाबाद हाईकोर्ट

[ प्रयागराज ] इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आज बड़ा फैसला सुनाया है  फैसला सुनाते हुए कहा है कि एक ही परिसर में चल रहे प्राथमिक और उच्च प्राथमिक परिषदीय विद्यालयों का संविलियन करने की राज्य सरकार की नीति को सही करार दिया है। संविलियन के शासनादेश को चुनौती देने वाली याचिकाएं खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा कि यह सरकार का नीतिगत निर्णय है और ऐसा कोई तथ्य प्रस्तुत नहीं किया जा सका कि पिछले पांच वर्षों से चल रही यह योजना किसी प्रकार से छात्रों के लिए नुकसानदेह है। कोर्ट ने राज्य सरकार को कमेटी गठित कर अध्यापकों की समस्याओं का निस्तारण करने का निर्देश दिया है। ताकि प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति पाने में किसी के विधिक अधिकार का हनन न हो।
 यह आदेश न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी ने हिना खालिक सहित कई अन्य याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए दिया है। इन याचिकाओं में 22 नवंबर 2018 के शासनादेश को चुनौती दी गई थी। इस शासनादेश में एक ही परिसर में संचालित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के संविलियन का निर्णय लिया गया था। यह व्यवस्था दी गई कि इन विद्यालयों का वरिष्ठतम अध्यापक प्रधानाध्यापक होगा और सभी वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्य वही संचालित करेगा। दोनों विद्यालय एक इकाई की तरह होंगे।


याचियों का कहना था कि इस शासनादेश से उन अध्यापकों का भविष्य प्रभावित होगा, जो प्राथमिक या उच्च प्राथमिक में प्रधानाध्यापक होने वाले हैं। जो पहले से प्रधानाध्यापक थे और अब जूनियर हो गए। यह भी कहा कि विद्यालयों को एकीकृत करने का कोई प्रावधान उपलब्ध नहीं है  लेकिन ऐसा कोई प्रावधान भी कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया जा सका, जिसमें विद्यालयों को  एकीकृत करने पर रोक हो।


कोर्ट ने कहा कि ऐसा कोई तर्क प्रस्तुत नहीं किया गया कि यह निर्णय सरकार ने बिना किसी आधार के लिया है और यह छात्रों के हित में नहीं है। योजना पिछले वर्ष पांच वर्षों से चल रही है और ऐसी कोई शिकायत नहीं आई कि किसी वरिष्ठ अध्यापक को चार्ज नहीं दिया गया। कोर्ट ने कहा कि यह निर्णय छात्रों के हित में है और इससे उच्च प्राथमिक के अध्यापकों के अनुभव का लाभ सभी छात्रों को मिल सकेगा। कुछ अध्यापकों का भविष्य प्रभावित होने की संभावना है। लेकिन केवल इस एक संभावना के आधार पर नीतिगत निर्णय को रद्द नहीं किया जा सकता है। विशेषकर, जब यह छात्रों के हित में हो। कोर्ट ने राज्य सरकार को कमेटी गठित कर शासनादेश का सही तरीके से अनुपालन करने का निर्देश दिया है। विशेषकर पैरा 10 का जिसमें कहा गया है कि संविलियन के बाद पूर्व से सृजित अध्यापक और प्रधानाध्यापक के पद यथावत बने रहेंगे। कोर्ट ने राज्य सरकार को अध्यापकों की वास्तविक समस्याओं पर सुनवाई और सभी पक्षों से बात कर उसके समाधान के लिए एक कमेटी का गठन करने का निर्देश दिया है। यह भी कहा कि जरूरत हो तो नीति में उसके अनुसार परिवर्तन करे। कोर्ट ने यह कार्य 2025-26 का सत्र शुरू होने से पूर्व करने का निर्देश दिया है।

तीन गोवध करने वाले अभियुक्त शाहगंज से  गिरफ्तार,कब्जे से छूरी बांका बरामद 

0
तीन गोवध करने वाले अभियुक्त शाहगंज से  गिरफ्तार,कब्जे से छूरी बांका बरामद 
तीन गोवध करने वाले अभियुक्त शाहगंज से  गिरफ्तार,कब्जे से छूरी बांका बरामद 

शाहगंज की पुलिस ने तीन गोवध करने वाले अभियुक्तों को किया गिरफ्तार , छूरी बांका बरामद

 Three accused of cow slaughter arrested from Shahganj, knife Banka recovered from their possession

जौनपुर : शाहगंज पुलिस टीम ने गोवध के तीन शातिर वांछित अभियुक्तों  किया गिरफ्तार कब्जे से घटना में प्रयुक्त छूरी व बांका बरामद डा0अजय पाल शर्मा,  पुलिस अधीक्षक  के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के तहत बृजेश कुमार अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व  अजीत सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा  दिनांक 20 मई  को समय करीब 07:00 बजे सुबह मुखबिर खास की सूचना पर दबिश देकर बद्दोपुर मन्दिर से 03 शातिर  गोवंशीय तस्करों को घटना में प्रयुक्त छूरी व बांका के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार  अभियुक्तगण उपरोक्त की गिरफ्तारी से जनपद में गोकशी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा ।

संक्षिप्त विवरण- दिनांक 12.05.2024 को थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बददोपुर में नाले के पास एक बछिया का कटा हुआ सर बरामद हुआ था इसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 167/2024 धारा 3/5/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया था।


 गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-


1. आसिफ पुत्र मो0 शाहिद निवासी ग्राम बद्दोपुर थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
2. रिजवान पुत्र फरियादनिवासी ग्राम बद्दोपुर थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
3. अदनान पुत्र रुस्तम निवासी ग्राम बद्दोपुर थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
अभियुक्त गण काआपराधिक इतिहास-
1.मु0 अ0 सं0 167/20 24 धारा 3/5/8 उ0 प्र 0 गोवध निवारण अधिनियम थाना  शाहगंज जनपद जौनपुर
 बरामदगी का विवरण-
   1. एक  छूरी
   2. एक  बांका

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-

प्र0नि0 श्री मनोज कुमार ठाकुर थाना शाहगंज जनपद जौनपुर .उ0नि0 मो0 जियाउद्दीन ,हे0 कां0 गुलाब चंद गिरि ,कां0 विशाल कुमार  थाना शाहगंज जनपद जौनपुर त्तर प्रदेश द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के अन्तर्गत थाना खेतासराय जौनपुर में अभियुक्तगण द्वारा मार-पीट का अपराध कारित करने के सम्बन्ध में जनपदीय पुलिस/मानीटरिंग सेल, जौनपुर की प्रभावी कार्यवाही एवं सम्यक पैरवी से दोषसिद्ध करते हुए अभियुक्तगण को अभियुक्त को आरोपित धारा-323/504 भा0द0वि0 के अन्तर्गत दोषसिद्ध कर 06 माह के साधाराण कारावास के दण्ड से दण्डित किया गया।

अभियुक्तगण द्वारा मार-पीट का अपराध कारित करने सम्बन्ध में वादी की लिखित तहरीर पर थाना खेतासराय में एनसीआर संख्या-154/2014,धारा-323/504 भा0द0वि0 एक्ट पंजीकृत हुआ। विवेचना तत्परता से गुणवत्ता कायम रखते हुए अभियुक्तगण के विरूद्ध आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया। श्रीमान् पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन कन…

डिप्टी सीएम केशव मौर्या का बयान कमल का बटन टकाटक दबा रही है जनता

0
डिप्टी सीएम केशव मौर्या का बयान कमल का बटन टकाटक दबा रही है जनता
डिप्टी सीएम केशव मौर्या का बयान कमल का बटन टकाटक दबा रही है जनता

जौनपुर। सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने जौनपुर लोकसभा सीट के बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में चंबलतारा बाजार में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने जौनपुर पहुंचे। उन्होंने सपा , बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस चुनाव में जनता से कमल का बटन टकाटक-टकाटक, टकाटक दबा रही है। आरोप लगाते हुए कहा कि अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नहीं पहुंचे थे। उन्हें राम मंदिर जाना स्वीकार नहीं। कहा, लेकिन माफिया मुख्तार अंसारी के कब्र पर फातिया पढ़ने पहुंच गए थे। समाजवादी पार्टी को सॉप नाथ बसपा पार्टी और कांग्रेस पार्टी को कालिया नाग कहकर संबोधित किया आज जहां 14 सीटों पर भारी मतदान हो रहा है वहां टकाटक कमल का फूल खिल रहा है। साइकिल पंचर हो चुकी है कांग्रेस का पंजा जनता ने हाथ मरोड़ दिया है और हाथी यूपी छोड़कर भाग गई है।

श्री मौर्य ने कहा कि मोदी जी ने सबसे ज्यादा पिछड़ों के लिए काम किया है और पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा मोदी सरकार ने ही किया है और किसी सरकार ने नहीं दिया उसके साथ ही उन्होंने कहा की जो विपक्ष के लोग बार-बार यह अफवाह उड़ाते हैं कि मोदी सरकार आरक्षण को समाप्त कर रही है लेकिन आप सभी को बताना चाहता हूं कि पिछले 10 साल से भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार है लेकिन किसी का कोई आरक्षण समाप्त नहीं हुआ। पिछड़ी जातियों के लिए नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार पूरी तरह समर्पित है।

केशव प्रसाद मौर्य ने कही बड़ी बाते मुझे दो दो बार डिप्टी सीएम भाजपा ने ही बनाया ये सम्मान किसी पार्टी ने मौर्य समाज को नही दिया जौनपुर में ही देखिए नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य को भाजपा के ही मतदाताओं ने पहली बार इतना बड़ा सम्मान दिया ऐसे में मौर्य समाज का फर्ज बनता है की एक एक वोट भाजपा को दे अपने स्थाइ राजनीति के लिए न की बाहरी बांदा के जातीय प्रत्याशी के लिए जो स्वयं के राजनीतिक लाभ के लिए इस दल उस दल में लगे है उनको मौर्य समाज से कोई लेना देना नही है ऐसे में अपनी विश्वसनीयता मनोरमा मौर्य या और कोई मौर्य कायम रहे यही सही बेला है 25 मई सिर्फ कमल का फूल “वर्ना बाद में अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चूक गई खेत”

कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सैनी जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव विधायक गण रमेश चंद्र मिश्र रमेश सिंह मनोरमा मौर्य रामसूरत मौर्य अमरनाथ यादव आदि ने सम्बोधित किया।

जिला मीडिया प्रभारी आमोद कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र सिंघानिया ने किया। उक्त अवसर पर सतीश सिंह नीरज मौर्य विनोद मौर्य सिकंदर मौर्य जितेंद्र मिश्र संदीप पाठक एव मौर्य समाज के बुद्धिजीवी लोग उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने बताया कि कल डिप्टी सीएम बृजेश पाठक राजा हरपाल सिंह इंटर कॉलेज सिंगरामऊ में दोपहर 02 बजे भाजपा द्वारा आयोजित रैली में जनता को संबोधित करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान एवं महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य भी जनता को सम्बोधित करेंगे।

राष्ट्रहित में मतदान हम सब परिवारों की भूमिका विषय पर कार्यक्रम आयोजित

0
राष्ट्रहित में मतदान हम सब परिवारों की भूमिका विषय पर कार्यक्रम आयोजित
राष्ट्रहित में मतदान हम सब परिवारों की भूमिका विषय पर कार्यक्रम आयोजित

मतदान में उत्सव के समान ही होनी चाहिये आपकी शत-प्रतिशत सहभागिता: आचार्य शान्तनु जी महाराज


जौनपुर। भारत विकास परिषद शौर्य के संस्थापक अध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय के नेतृत्व में लोकतंत्र के महापर्व के आयोजन के समय लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक वृहद कार्यक्रम ‘राष्ट्रहित में मतदान और हम सब परिवारों की भूमिका’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि/मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध अन्तर्राष्ट्रीय कथावाचक आचार्य श्री शान्तनु जी महाराज का आगमन हुआ। कार्यक्रम का प्रारम्भ सर्वप्रथम भारत माता एवं स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र पर पुष्पार्पण से किया गया। महिला संयोजिका ज्योति श्रीवास्तव द्वारा वन्दे मातरम गीत गाया गया। संस्थाध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय ने अपने स्वागत उद्बोधन में सभी का स्वागत करते हुए कहा कि मतदान हमारा अधिकार भी है और नैतिक कर्तव्य भी। हम सभी को अपने राष्ट्र धर्म का पालन करते हुए निश्चित रूप से मतदान करना चाहिये। उन्होंने कहा कि इस तरह के जागरूकता आयोजनों से मत प्रतिशत में वृद्धि अवश्य देखने को मिलेगी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आचार्य शान्तनु जी महाराज ने कहा कि हम जब परिवार में कोई उत्सव मनाते हैं उसमें जो सबसे आवश्यक बात है, वह है परिजनों की शत—प्रतिशत सहभागिता। इसी प्रकार हमारा लोकतंत्र भी सर्वश्रेष्ठ बन सके, उसके लिये आवश्यक है कि इस मतदान में आप सभी की शत प्रतिशत सहभागिता बने। ऐसी घटनाएं भी होती है कि एक मतदान से प्रत्याशी चुनाव हार गये इसलिये प्रत्येक वोट का महत्व है। उन्होंने बताया कि ऐसे आंकड़ें हमें सदैव प्राप्त होते हैं जिससे यह पता चलता है कि नगरीय क्षेत्रों में जहां पढ़े लिखे लोगों का प्रतिशत ज्यादा है वहां मतदान का प्रतिशत सबसे कम है। निराशा व उदासीनता मत प्रतिशत घटाती है। यह आवश्यक है कि हम सब लोकतंत्र के इस महापर्व को उत्सव की तरह मनायें और उसमें अपनी सम्पूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करें।

इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक डा. सुभाष सिंह, नगर संघचालक धर्मवीर जी तथा जिला प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रजत जी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डा. रामनारायण सिंह, दया निगम, अवधेश गिरि, रविन्द्र गुप्ता वेद डायग्नोस्टिक को मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित किया गया। इसके पश्चात् अध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय के साथ संगठन के लोगों ने मिलकर आचार्य शान्तनु जी महाराज को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में डा. शैलेश सिंह, नीरज श्रीवास्तव, अतुल जायसवाल, जनार्दन पाण्डेय, अनिल गुप्ता, कंचन पाण्डेय, मीरा अग्रहरि, अंजू सिंह, जया सिंह, रीना उपाध्याय, प्रशान्त सिंह, सन्दीप चौधरी, जयशंकर सिंह, राजेश कुमार, अतुल मिश्र, ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, प्रमोद सैनी, रमेश श्रीवास्तव, सत्येन्द्र सिंह राणा, आनन्द अस्थाना, अम्ब्ररीश पाठक, आनन्द मिश्र, अभिषेक श्रीवास्तव, डा. विकास यादव, डा. अरूण मिश्र, अनिल कुमार सिंह, शमशेर बहादुर पाल, राघवेन्द्र सिंह, डा. अमरनाथ पाण्डेय, राजीव साहू, डा. आलोक दास आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन उपाध्यक्ष अमित पाण्डेय ने किया। संस्था के कोषाध्यक्ष पंकज सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में आयोजित हुआ रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम

0
सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में आयोजित हुआ रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम
सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में आयोजित हुआ रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम

खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में सोमवार को मतदाता जागरूकता के लिए प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता के निर्देशन के रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें कॉलेज तीन-तीन छात्रों का समूह के रूप में दस टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ रंगोली बनाने वाली को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान घोषित कर टीम में शामिल बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। उक्त कॉलेज में कला प्रवक्ता रेखा यादव ने नेतृत्व में आने वाले 25 मई को चुनाव में मतदाताओं को प्रतिभाग करने और ज्यादा से ज्यादा से मतदान करने लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें तीन-तीन छात्रों के समूह में 10 टीमों में प्रतिभाग किया।

जिसमें प्रथम स्थान पर करिश्मा यादव, कोमल भारद्वाज व रिंकी राजभर की टीम प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनामिका, सिमरन व खुशबू की टीम द्वितीय स्थान प्राप्त किया वही प्रिया कश्यप, विवाह कश्यप व अंजलि प्रजापति की टीम तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता ने अग्रिम उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। बाकी अन्य प्रतियोगिता में शामिल छात्रों को शुभकामना देते हुए कहा कि लोकतंत्र के मूल्यों को साकार करने के लिए अधिक से अधिक मतदान करें और अपने आस-पास के लोगों को भी मतदान के प्रति प्रेरित करें। इस दौरान सहयोग के रुप में एनसीसी कैप्टन राजेश यादव, एनसीसी ऑफिसर विनोद मिश्रा, अनुराग यादव, अभिषेक मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हुकुम उदय प्रताप सिंह ने चुनाव को लेकर आम जनमानस से अपील किया है

0
हुकुम उदय प्रताप सिंह ने चुनाव को लेकर आम जनमानस से अपील किया है
हुकुम उदय प्रताप सिंह ने चुनाव को लेकर आम जनमानस से अपील किया है

JAUNPUR: उद्योगपति व समाजसेवी हुकुम उदय प्रताप सिंह ने देश में हो रहे लोकसभा चुनाव को लेकर के अपनी सक्रियता दिखाते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के हाथों को मजबूत करने के लिए आम जनमानस से अपील किया है की बोर्ड भाजपा के कैंडिडेट को अपना मतदान देख कर उन्हें विजयी बनाएं प्रयागराज से बीजेपी कैंडिडेट नीरज त्रिपाठी,

फूलपुर से प्रवीण पटेल और कौशांबी से विनोद कुमार सोनकर को जीतने के अपील किया आपको बता दें हुकुम उदय प्रताप सिंह इन दोनों देश के विभिन्न हिस्सों में चुनावी दौरे पर हैं वहीं इन्होंने यह बातें कही आगे हुकुम उदय प्रताप सिंह ने कहा जिन नए मतदाताओं को इस बार मतदान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है मैं उन्हें शुभकामना देता हूं lआगे हुकुम उदय प्रताप सिंह ने बताया कि बहुत से ऐसे लोग भी हैं जो किसी कारण बस अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करते उनसे भी वे अपील करना चाहेंगे कि अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक अच्छी सरकार बनाने में सहयोग करें ताकि देश में विकास की गति और तेजी से हो सके l

प्रत्याशी बूथ मतदान केन्द्र से 200 मीटर दूर बनेगा, जिला निर्वाचन अधिकरी 

0
प्रत्याशी बूथ मतदान केन्द्र से 200 मीटर दूर बनेगा, जिला निर्वाचन अधिकरी 
प्रत्याशी बूथ मतदान केन्द्र से 200 मीटर दूर बनेगा, जिला निर्वाचन अधिकरी 

जौनपुर : पुलिस प्रेक्षक देवव्रत दास की उपस्थिति में जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार मॉदड ने कलेक्ट्रेट सभागार में लोकसभा सामान्य निर्वाचन- के प्रत्याशियों प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रत्याशियों की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुनते हुए निर्वाचन के सम्बंध मे विस्तृत जानकारी दी और कहा कि सभी प्रत्याशी निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन्स के अनुसार तथा शान्तिपूर्ण तरीके से प्रचार-प्रसार करे।

आचार संहिता की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी।जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया है कि प्रत्याशी बूथ, मतदान केन्द्र से 200 मीटर दूर बनेगा। मतदान के दिन पोलिंग एजेन्ट सहित किसी को भी बूथ के अन्दर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नही हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर निर्वाचन आयोग गम्भीर है,जिसे प्रभावित करने वालो के विरूद्व कठोर कार्यवाही की जाएगी। सभी प्रत्याशी और कार्यकर्ता शान्तिपूर्ण तरीके तथा गरिमापूर्ण आचरण करते हुए प्रचार-प्रसार करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम,उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयवर चौहान, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर सहित प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।