Home Blog Page 283

श्री माँ आद्याशक्ति दक्षिणा काली मन्दिर का 29 वॉ स्थापना दिवस संपन्न

0
श्री माँ आद्याशक्ति दक्षिणा काली मन्दिर का 29 वॉ स्थापना दिवस संपन्न
श्री माँ आद्याशक्ति दक्षिणा काली मन्दिर का 29 वॉ स्थापना दिवस संपन्न

श्री माँ आद्याशक्ति दक्षिणा काली मन्दिर का 29 वॉ वार्षिक मूर्ति स्थापना दिवस वं भव्य श्रृंगारोत्सव का हुआ आयोजन

जौनपुर । नगर के सिटी स्टेशन रेलवे क्रासिंग ओवर ब्रिज के निकट स्थित मां आद्याशक्ति दक्षिणा काली मन्दिर का 29 वां वार्षिक मूर्ति स्थापना दिवस व भव्य श्रंगारोत्सव रविवार को सायंकाल बड़े धूम-धाम से मनाया गया। इस मौके पर मां काली का भव्य श्रंगार एवं मंदिर को फूल-मालाओं से सजाया गया। काली के दर्शन हेतु सुबह से लेकर देर रात तक दर्शनार्थियों दर्शन किए। सांय मन्दिर पर हवन पूजन एवं पूर्णाहूति में श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर मंदिर के प्रबन्धक- पुजारी भगवती सिंह वागीश ने प्रवचन के दौरान भक्तों को बताया कि काली कलयुग की अधिष्ठाती पराशक्ति है। कलयुग में मां काली का दर्शन पूजन करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है।

श्री माँ आद्याशक्ति दक्षिणा काली मन्दिर का 29 वॉ स्थापना दिवस संपन्न
श्री माँ आद्याशक्ति दक्षिणा काली मन्दिर का 29 वॉ स्थापना दिवस संपन्न


दक्षिणा काली मन्दिर पर आये हुये सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सांयकाल भजन संध्या का शुभारम्भ मन्दिर के प्रबन्धक वागीश व ऑर्थो सर्जन डॉक्टर विनोद कुमार ने सभी गायक कलाकारों को चुनरी ओढ़ाकर किया।देवी जागरण में एक्टर व गायक जितेंद्र झा ने मां काली की मुरतिया बढ़ा निक लागेला एव बम बम बोल रहा है काशी गीत गाकर सभी लोगों को खूब नचाया और राष्ट्रीय भगवा वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ अंजना सिंह के नेतृत्व में महिलाओं की टीम ने एक से एक पचरा देवी गीत गाकर व नृत्य करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर डॉ लाल जी प्रसाद अजय त्रिपाठी,वेद प्रकाश सिंह , सविता गुप्ता ,विभा सिंह, किरण सिंह ,गीता तिवारी, दल श्रृंगार विश्वकर्मा, विपिन सिंह,अमित निगम,अभिनव मिश्रा ,व रामपाल विश्वकर्मा उपस्थित रहें।कार्यक्रम का संचालन विक्रम गुप्ता ने किया। आये हुए लोगों का स्वागत सर्वेश सिंह व आभार वन्देश कुमार सिंह ने वक्त किया।

शाहगंज:बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार छात्रा की दर्दनाक मौत

0
शाहगंज:बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार छात्रा की दर्दनाक मौत
ACCIDENT SHAHGANJ

SHAHGANJ ACCIDENT [जौनपुर ] शाहगंज में सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई । छात्रा स्कूल से स्कूटी पर बैठकर घर वापस लौट रही थी । स्थानीय लोगों ने उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया । पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है ।

जानकारी के मुताबिक अक्खीपुर गांव के धर्मेंद्र यादव की बेटी प्रियंका यादव शाहगंज खुटहन रोड स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर में पढ़ती थी । सोमवार को छुट्टी के बाद वो स्कूटी के जरिए घर वापस लौट रही थी । स्कूटी पर उसकी चचेरी बहन साक्षी भी बैठी थी । बताते हैं कि उसकी स्कूटी अंबेडकर मूर्ति के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस की चपेट में आ गई । हादसे में छात्रा के चेहरे और सिर पर गंभीर चोट आई ।

आनन फानन में स्थानीय लोगों ने छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया । छात्रा की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया । प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्रा छुट्टी के बाद घर लौट रही थी और तेज रफ्तार प्राइवेट बस की चपेट में आ गई । पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्यवाही में जुटी है ।

आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या से आक्रोशित पत्रकारों APO को सौपा ज्ञापन  

0
आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या से आक्रोशित पत्रकारों APO को सौपा ज्ञापन  
आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या से आक्रोशित पत्रकारों APO को सौपा ज्ञापन  

खेतासराय (जौनपुर) आशुतोष श्रीवास्तव की  हत्या से नाराज हुए पत्रकार शाहगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित सबरहद गांव निवासी आरटीआई कार्यकर्ता, मनरेगा रोजगार सेवक ,न्यूज़ पोर्टल के पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव के ऊपर बदमाशों ने इमरानगंज में खुलेआम ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर मौत के घाट उतार दिया। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त हो गया।

कोतवाल को निलंबित और सीओ को हटाने की किया मांग

शाहगंज पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष अज़ीम सिद्दीकी (पत्रकार) के नेतृत्व में पत्रकार की हुई हत्या की घटना की निंदा किया गया और जिलाधिकारी सम्बंधित पाँच सूत्रीय मांग को खण्ड विकास अधिकारी का सौंपा हुए मांग किया है कि अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी हो, परिवार को मुआवजा सहित एक सरकारी नौकरी, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस कोई कोई ठोस कदम नहीं उठाया जो घोर लापरवाही है जिसके कारण कोतवाल शाहगंज को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाएं और सीओ शाहगंज को हटाया जाएं, मृतक परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाएं,36 घण्टे के अंदर दोषियों की गिरफ्तारी हो। इस दौरान पत्रकार विवेक श्रीवास्तव,मजय श्रीवास्तव, फहीम अहमद, राकेश शर्मा, जय प्रकाश गुप्ता,औरंगजेब खान समेत आदि लोग मौजूद रहे।

जौनपुर लोकसभा चुनाव में सुर्खियों में रहने वाले समाज विकास क्रांति पार्टी के अशोक सिंह एक बार फिर सुर्खियों में

0

जौनपुर। अपने अलग अंदाज से जौनपुर लोकसभा चुनाव में सुर्खियों में रहने वाले समाज विकास क्रांति पार्टी के अशोक सिंह एक बार फिर अपने अंदाज से सुर्खियों में आ गए। अशोक सिंह ने बैलगाड़ी से अपना नामांकन पत्र तो दाखिल किया ही था लेकिन अब चुनाव प्रचार भी बैलगाड़ी पर बैठ कर करते नजर आ रहे है।


रास्ट्रीय अध्यक्ष हुसैनाबाद से बैलगाड़ी से निकले अशोक सिंह की रैली कुत्तूपुर तक जाने वाली थी लेकिन बीच में ही सद्भावना पुल पर उन्होंने अपनी रैली को रद्द कर दिया। दरसल जैसे ही अशोक सिंह को पता चला कि शाहगंज में पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई, उस घटना से आहत अशोक सिंह ने अपनी रैली को बीच में ही समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में कानून व्यवस्था ध्वस्त है,एक पत्रकार को गोलियों से भून दिया गया ऐसे ही किसी दिन मेरे ऊपर भी हमला हो सकता है क्योंकि भाजपा के प्रत्याशी को मुझसे अपनी हार का डर है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मायावती को मिलाकर धनंजय सिंह की पत्नी का टिकट कटवाया है ,भाजपा को अपनी हार का डर है।

यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त : अशोक सिंह

0


पत्रकार की हत्या से दुखी अशोक सिंह ने रद्द की अपनी रैली


जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की दिनदहाड़े हुए हत्या से आहत समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने अपनी दिन भर की सारी रैलियों को रद्द कर दिया। गौरतलब हो कि चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए सभी दलों के लोग धूप में पसीना बहाते नजर आ रहे है, लेकिन अशोक सिंह अलग अंदाज में चुनाव प्रचार कर सुर्खियों में बने है। बैलगाड़ी से नामांकन कर सुर्खियों में आए अशोक सिंह ने रविवार को बाइक रैली निकाली। सोमवार को फिर अशोक सिंह अपनी पत्नी और समर्थकों के साथ बैलगाड़ी पर बैठ कर प्रचार करते नजर आए।

हुसैनाबाद स्थित केंद्रीय कार्यालय से बैलगाड़ी पर सवार अशोक सिंह की रैली सद्भावना पुल होते हुए कुत्तूपुर तिराहे पर जा कर समाप्त होने वाली थी लेकिन जैसे ही उनको पता चला कि पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की गोली मार कर हत्या कर दी है, तो उन्होंने बीच में ही अपनी रैली को समाप्त कर दिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा राज में कानून व्यवस्था ध्वस्त है, एक पत्रकार को गोलियों से भून दिया गया। ऐसे ही किसी दिन मेरे ऊपर भी हमला हो सकता है, क्योंकि भाजपा के प्रत्याशी को मुझसे अपनी हार का डर है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मायावती को मिलाकर धनंजय सिंह की पत्नी का टिकट कटवाया है, भाजपा को अपनी हार का डर है।

JAUNPUR: मनरेगा पंचायत मित्र आशुतोष श्रीवास्तव की गोली मार कर हत्या

0

JAUNPUR: शाहगंज सबरहद गांव निवासी मनरेगा रोजगार सेवक की गोली मारकर हत्या । शाहगंज थाना क्षेत्र के इमरान गंज सबरहद भरौली मार्ग पर आज सुबह 9 बजे अचानक गोली चलने अचानक सबरहद बाजार में भगदड़ मच गई।बाइक सवार बदमाशों ने शाहगंज ( सोंधी ) विकास खण्ड के सबरहद गांव में मनरेगा योजना अंतर्गत संविदा पर कार्यरत आशुतोष श्रीवास्तव नामक ब्यक्ति को गोली मार कर हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के सबरहद बाजार के पास सुबह लगभग 9 बजे बाइक सवार बदमाशों ने मनरेगा कर्मी को गोली मार दी। गांव के आस पास के लोग गोली चलने की आवाज सुनकर दहसत में आ गए , ग्रामीणों की माने तो जिस समय आशुतोष को गोली मारी गई। वह उस समय अपने घर से बुलट से सबरहद बाजार की तरफ आ रहे थे।

शाहगंज थाना क्षेत्र के इमरानगंज बाजार में सोमवार की सुबह लगभग नौ बजे के आसपास अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर सबरहद गांव के निवासी पोर्टल के पत्रकार एवं भाजपा नेता आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या कर दी ।दिनदहाड़े हुई हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है। घटनास्थल पर जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सबरहद निवासी आशुतोष मनरेगा में गांव स्तर के मर्मी , न्यूज़ पोर्टल में काम करते थे आरटीआइ एक्टिविस्ट के साथ साथ राजनीति भी कर रहे थे। हत्या क्यों की गई किसने किया, इसकी छानबीन पुलिस कर रही है। इस हत्याकांड से पत्रकारों मे जबरदस्त गुस्सा है।


सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि आशुतोष श्रीवास्तव विगत एक माह पहले ही सीओ शाहगंज और थाना प्रभारी शाहगंज को जरिए पत्र अपने जान व माल की रक्षा के लिए गुहार लगाई थी लेकिन पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया न ही आशुतोष के प्रार्थना-पत्र पर कोई विचार किया जिसका परिणाम रहा कि दबंग बदमाशो ने आज सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे आशुतोष को गोली मारकर हत्या कर फरार हो गये है।
घटना के बाद पुलिस की लापरवाही पूर्ण कार्यशैली को लेकर शाहगंज के लोगो में जबरदस्त जनाक्रोश है। लोग सड़क जाम कर प्रदर्शन भी कर रहे है।

दुकान पर खड़ी बाइक चोरी,पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी  

0
दुकान पर खड़ी बाइक चोरी,पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी  
दुकान पर खड़ी बाइक चोरी,पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी  

खेतासराय (जौनपुर) दुकान पर खड़ी बाइक चोरी ,पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी  क्षेत्र के खुदौली स्थित एक दुकानदार की बाइक उसके दुकान से चोरों ने मौका देख उड़ा दिया। काफी खोजबीन के बाद कहीं सुराग नहीं लगा तो पीड़ित ने पुलिस के सूचना देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस घटना के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर, खोजबीन में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के महरौडा (गुजरताल) निवासी रविंद कुमार पुत्र ताराराम की खुदौली स्थित दुर्गा मंदिर के पास किराना व जनरल स्टोर की दुकान है।

बुधवार को दुकान का सामान लेने अपने बाइक (ब्लैक पैशन प्रो) से खेतासराय आया था। सामान ले जाकर बाइक को दुकान पर खड़ा करके दुकानदारी करने में जुट गया। दुकान से चंद कदम दूरी पर स्थिति घर किसी जरूरी काम से चला गया, इतने में वापिस लौटकर आया तो दुकान पर खड़ी बाइक गायब थी। आस-पास के लोगों से पूछताछ किया और अन्य जगहों पर खोजबीन किया। अथक प्रयास के बाद भी बाइक का कही सुराग नहीं मिल सका। अंत में पीड़ित ने पुलिस को लिखित सूचना देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस सूचना के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर खोजबीन में जुटी हुई है।

मुनव्वर अली अल्पसंख्यक सभा के जिला सचिव मनोनीत हुए

0
मुनव्वर अली अल्पसंख्यक सभा के जिला सचिव मनोनीत हुए

मुनव्वर अली अल्पसंख्यक सभा के जिला सचिव मनोनीत हुए

खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के बारा निवासी मुनव्वर अली को समाजवादी पार्टी में अल्पसंख्यक सभा में शामिल करते हुए पार्टी ने एक नई जिम्मेदारी सौंपी है। जिससे सुख-चिन्तको ने विभिन्न माध्यमों से बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बारा निवासी सपा नेता मुनव्वर अली की प्रतिभा को देखते हुए समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष मंसूर आलम ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अनुमति एंव प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर जौनपुर के जिला सचिव मनोनीत किया गया। जिससे सुख-चिन्तको में खुशी की लहर छा गई। बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला जारी है।

जंगली सूअर के हमले से घायल महिला जिला अस्पताल रेफर

0
फोटो स्रोत पिक्सेल - wild boar
जंगली सूअर के हमले से घायल महिला जिला अस्पताल रेफर

खेतासराय (जौनपुर) घास काटने गई महिला पर जंगली सूअर ने किया हमला क्षेत्र के खलौतीपुर गांव निवासी एक महिला पर wild boar ने जानलेवा हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने किसी तरह महिला की जान बचाई लेकिन तब तक जंगली सूअर ने महिला को घायल कर लहूलुहान कर दिया। घायलावस्था में परिजनों ने पीएचसी सोंधी ले गए। जहाँ चिकित्सकों ने गम्भीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के खलौतीपुर गांव निवासी शारदा पत्नी अच्छेलाल रविवार की सुबह घास काटने गई थी। इसी दौरान पीछे से जंगली सुअर ने हमला बोल दिया। जिससे महिला बुरी तरह से घायल हो गयी। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने महिला की जान बचाई। घायलावस्था में स्वजनों ने प्राथमिक स्वास्थ केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने गम्भीर रूप से घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

JAUNPUR : नशा से दूर रहने की दी गई सलाह   

0
JAUNPUR नशा से दूर रहने की दी गई सलाह   
JAUNPUR नशा से दूर रहने की दी गई सलाह   

JAUNPUR NEWS जौनपुर: भारत विकास परिषद ने लगाया निशुल्क दंत परीक्षण शिविर भारत विकास परिषद शाखा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में ग्रामसभा शिकारपुर में निःशुल्क दंत परीक्षण शिविर एव नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन रविवार दिनांक 12 मई को किया गयाl

 शिविर में आए दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गौरव प्रकाश मौर्या ने 110 मरीज का दंत परीक्षण कर उचित इलाज कियाl डॉक्टर गौरव प्रकाश मौर्य ने बताया कि शिविर में पायरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या ज्यादा थी जिसके लिए प्रतिदिन दो बार ब्रश करने की सलाह दी जाती है एवं कुछ खाने पर मुंह को पानी से अच्छे से कुल्ली करने की सलाह भी दी जाती है।उन्होंने सभी को किसी भी प्रकार की नशा से दूर रहने की सलाह भी दिए। नशा करने से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में लोगो को अवगत कराया।

पूर्व अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता एव वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने शिविर में सहयोग के लिए ग्राम प्रधान चंद्रशेखर सोनकर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कियाl इस अवसर पर शरद साहू ,संगठन सचिव सुजीत गुप्ता, महेंद्र प्रताप चौधरी,आशुतोष पाठक ,दीपक केशरी,अखिलेश विश्वकर्मा, मोहित शर्मा, राहुल यादव सहित संस्था के तमाम सदस्य एव ग्रामवासी उपस्थित रहेl अंत में सचिव सतेंद्र अग्रहरी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया l