Home Blog Page 283

सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में आयोजित हुआ रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम

0
सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में आयोजित हुआ रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम
सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में आयोजित हुआ रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम

खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में सोमवार को मतदाता जागरूकता के लिए प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता के निर्देशन के रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें कॉलेज तीन-तीन छात्रों का समूह के रूप में दस टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ रंगोली बनाने वाली को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान घोषित कर टीम में शामिल बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। उक्त कॉलेज में कला प्रवक्ता रेखा यादव ने नेतृत्व में आने वाले 25 मई को चुनाव में मतदाताओं को प्रतिभाग करने और ज्यादा से ज्यादा से मतदान करने लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें तीन-तीन छात्रों के समूह में 10 टीमों में प्रतिभाग किया।

जिसमें प्रथम स्थान पर करिश्मा यादव, कोमल भारद्वाज व रिंकी राजभर की टीम प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनामिका, सिमरन व खुशबू की टीम द्वितीय स्थान प्राप्त किया वही प्रिया कश्यप, विवाह कश्यप व अंजलि प्रजापति की टीम तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता ने अग्रिम उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। बाकी अन्य प्रतियोगिता में शामिल छात्रों को शुभकामना देते हुए कहा कि लोकतंत्र के मूल्यों को साकार करने के लिए अधिक से अधिक मतदान करें और अपने आस-पास के लोगों को भी मतदान के प्रति प्रेरित करें। इस दौरान सहयोग के रुप में एनसीसी कैप्टन राजेश यादव, एनसीसी ऑफिसर विनोद मिश्रा, अनुराग यादव, अभिषेक मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हुकुम उदय प्रताप सिंह ने चुनाव को लेकर आम जनमानस से अपील किया है

0
हुकुम उदय प्रताप सिंह ने चुनाव को लेकर आम जनमानस से अपील किया है
हुकुम उदय प्रताप सिंह ने चुनाव को लेकर आम जनमानस से अपील किया है

JAUNPUR: उद्योगपति व समाजसेवी हुकुम उदय प्रताप सिंह ने देश में हो रहे लोकसभा चुनाव को लेकर के अपनी सक्रियता दिखाते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के हाथों को मजबूत करने के लिए आम जनमानस से अपील किया है की बोर्ड भाजपा के कैंडिडेट को अपना मतदान देख कर उन्हें विजयी बनाएं प्रयागराज से बीजेपी कैंडिडेट नीरज त्रिपाठी,

फूलपुर से प्रवीण पटेल और कौशांबी से विनोद कुमार सोनकर को जीतने के अपील किया आपको बता दें हुकुम उदय प्रताप सिंह इन दोनों देश के विभिन्न हिस्सों में चुनावी दौरे पर हैं वहीं इन्होंने यह बातें कही आगे हुकुम उदय प्रताप सिंह ने कहा जिन नए मतदाताओं को इस बार मतदान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है मैं उन्हें शुभकामना देता हूं lआगे हुकुम उदय प्रताप सिंह ने बताया कि बहुत से ऐसे लोग भी हैं जो किसी कारण बस अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करते उनसे भी वे अपील करना चाहेंगे कि अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक अच्छी सरकार बनाने में सहयोग करें ताकि देश में विकास की गति और तेजी से हो सके l

प्रत्याशी बूथ मतदान केन्द्र से 200 मीटर दूर बनेगा, जिला निर्वाचन अधिकरी 

0
प्रत्याशी बूथ मतदान केन्द्र से 200 मीटर दूर बनेगा, जिला निर्वाचन अधिकरी 
प्रत्याशी बूथ मतदान केन्द्र से 200 मीटर दूर बनेगा, जिला निर्वाचन अधिकरी 

जौनपुर : पुलिस प्रेक्षक देवव्रत दास की उपस्थिति में जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार मॉदड ने कलेक्ट्रेट सभागार में लोकसभा सामान्य निर्वाचन- के प्रत्याशियों प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रत्याशियों की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुनते हुए निर्वाचन के सम्बंध मे विस्तृत जानकारी दी और कहा कि सभी प्रत्याशी निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन्स के अनुसार तथा शान्तिपूर्ण तरीके से प्रचार-प्रसार करे।

आचार संहिता की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी।जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया है कि प्रत्याशी बूथ, मतदान केन्द्र से 200 मीटर दूर बनेगा। मतदान के दिन पोलिंग एजेन्ट सहित किसी को भी बूथ के अन्दर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नही हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर निर्वाचन आयोग गम्भीर है,जिसे प्रभावित करने वालो के विरूद्व कठोर कार्यवाही की जाएगी। सभी प्रत्याशी और कार्यकर्ता शान्तिपूर्ण तरीके तथा गरिमापूर्ण आचरण करते हुए प्रचार-प्रसार करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम,उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयवर चौहान, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर सहित प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

अखिलेश यादव विपक्ष के अत्यंत मजबूत नेता ,डा.सूर्यभान

0
अखिलेश यादव विपक्ष के अत्यंत मजबूत नेता ,डा.सूर्यभान
अखिलेश यादव विपक्ष के अत्यंत मजबूत नेता ,डा.सूर्यभान

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्षअखिलेश यादव के निर्देश पर डा.सूर्यभान यादव को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

सुईथाकला [जौनपुर] सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने तेज तर्रार, प्रखर ,स्पष्टवादी, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में गहरी पैठ रखने वाले वरिष्ठ सपा नेता एवं वरिष्ठ दंत चिकित्सक डा. सूर्यभान यादव के पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए मिर्जापुर जिले का प्रचार प्रभारी बनाया है। डॉ यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत शीर्ष नेतृत्व के प्रति विश्वास करने एवं उत्तरदायित्व सौंपे जाने पर हार्दिक आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया है।उन्होंने कहा कि दी गई जिम्मेदारी का निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करुंगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव विपक्ष के अत्यंत मजबूत नेता हैं। किसानों, पिछड़ों, दलितों, गरीबों ,छात्र-छात्राओं,कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली सहित युवाओं के हित के लिए अत्यंत मजबूती से विधानसभा में मौजूदा तानाशाही वाली मोदी योगी की सरकार को आईना दिखाने का काम करते हैं।पत्रकारों के पूछे गए सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि भारतीय इतिहास में भाजपा की ऐसी सरकार है जो निरंतर लोकतंत्र की हत्या करने में माहिर है।उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियों का लोकसभा चुनाव में दुरुपयोग करने से सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग से आम जनता का भरोसा उठ गया है। केवल विपक्षी पार्टियों के नेता ही सरकार के निशाने और रडार पर हैं।

श्री यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार को घेरते हुए सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग और केवल विपक्षी नेताओं पर ही कार्रवाई से सरकार का चुनाव में हारने का डर साफ तौर पर जाहिर हो रहा है। उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में 400 के पार का नारा पूरी तरह से फेल साबित होगा। केंद्र और प्रदेश सरकार को जुमलेबाजी की सरकार करार दिया। जातिगत जनगणना करवा कर संविधान में दिए गए आरक्षण के आधार पर सभी जातियों की संख्या निर्धारित करके सभी विभागों में आरक्षण न लागू करना लोकतंत्र और संविधान पर मोदी योगी की सरकार का कुठाराघात है। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर के लोकसभा प्रत्याशी रमेश चंद्र बिंद को जनता आशीर्वाद देकर संसद भेजने का काम करेगी।

हेलीकॉप्टर से पहुचे अशोक सिंह बने चर्चा का विषय, जनता से की वोट की अपील

0


JAUNPUR NEWS : यूपी के जौनपुर जहा एक तरफ सभी दलों के स्टार प्रचारक हेलीकॉप्टर से पहुंच कर अपने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील करते नजर आ रहे है तो वही समाज विकास क्रांति पार्टी के प्रत्याशी अशोक सिंह खुद हेलीकॉप्टर से पहुंच कर चुनाव में अलग ही माहौल बनाते नजर आ रहे है। 25 मई को होने वाले मतदान के लिए अशोक सिंह ने सोमवार को सदर, मुंगरा बादशाहपुर मल्हनी विधानसभा में ताबड़तोड़ हेलीकॉटर से पहुंच कर प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने मंच से जनता को हंसाने लिए रेलिया बैरन पिया को लिए जाए गीत भी गाया। उन्होंने कहा कि मैं किसान का बेटा हूं इस लिए बैलगाड़ी से नामांकन करने पहुंचा था और आज हेलीकॉप्टर से आने का मकसद बस ये बताना है कि किसान के बेटे को कोई कमजोर ना समझे,वो भी अपने मेहनत से इन ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है।

ACCIDENT:खाद्यान्न लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा,एक की मौत,दो घायल 

0
ACCIDENT:खाद्यान्न लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा,एक की मौत,दो घायल 
JAUNPUR ACCIDENT

JAUNPUR ACCIDENT बक्शा [जौनपुर ] बक्शा थाना क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग पर फतेहगंज बाजार में रविवार दोपहर खाद्यान्न लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।ट्रक की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की मौत हो गई जबकि ट्रक ड्राइवर समेत दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए,मौके पर पहुँची पुलिस एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को जिलाअस्पताल भेजवाया और शव को निकालकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है कि यूपी70 एमटी 9695 खाद्यान्न लदा ट्रक वाहन जौनपुर से प्रयागराज की तरफ जा रहा था तभी बढ़ौना मार्ग के समीप अचानक अनियंत्रित होकर हाइवे के किनारे नाली से टकराकर पलट गया,उसी दौरान बढ़ौना का राजकुमार यादव 35 वर्ष पुत्र स्व शिवपूजन यादव,साइकिल से कही जा रहा था ट्रक के चपेट में आने से मौके पर उसकी मौत हो गई,जबकि ट्रक चालक व एक अन्य व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए,बाजार वासियों की सूचना पर 112 व बक्शा थाने की पुलिस मौके पर एम्बुलेंस बुलाकर दोनो घायलों के जिला अस्पताल भेजवाया।तथा क्रेन की मदद से आवागमन दुरुस्त कराया।युवक के मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अनुपस्थित कर्मचारियों पर दर्ज होगा F.I.R तथा वेतन आहरण पर भी लगेगी रोक

0
अनुपस्थित कर्मचारियों पर दर्ज होगा F.I.R तथा वेतन आहरण पर भी लगेगी रोक
अनुपस्थित कर्मचारियों पर दर्ज होगा F.I.R तथा वेतन आहरण पर भी लगेगी रोक

जौनपुर में अनुपस्थित कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण का अंतिम मौका, 20 मई को ,अन्यथा की स्थिति में विधिक कार्यवाही के लिए रहें तैयार लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज जौनपुर में 15 मई से 19 मई तक समस्त मतदान कार्मिकों को विधानसभा वार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर प्रशिक्षण प्राप्त कराया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि जो मतदान कार्मिक 15 मई से 19 मई के मध्य प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे हैं वे समस्त कार्मिक प्रत्येक दशा में 20 मई को तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज में प्रातः 9:00 से 12:30 बजे तक आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थितों होकर अवश्य प्रशिक्षण प्राप्त कर ले l

अनुपस्थित कर्मचारियों पर दर्ज होगा F.I.R तथा वेतन आहरण पर भी लगेगी रोक

यदि 20 मई को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित कर्मचारियों अनुपस्थित रहते हैं तो उनके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कराते हुए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी साथ ही अग्रिम आदेश तक उनके वेतन आहरण पर रोक लगा दिया जाएगा।

यह भी पढ़े : रावण अभी जिंदा है ,योगी आदित्यनाथ

यह भी पढ़े : अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह,बदल रहा है जनता का मूड

जौनपुर में बोले श्यामलाल पाल रोज़गार,मंहगाई, शिक्षा,स्वास्थ्य पर भाजपा फेल

0
जौनपुर में बोले श्यामलाल पाल रोज़गार,मंहगाई, शिक्षा,स्वास्थ्य पर भाजपा फेल
जौनपुर में बोले श्यामलाल पाल रोज़गार,मंहगाई, शिक्षा,स्वास्थ्य पर भाजपा फेल

रोज़गार,मंहगाई, शिक्षा,स्वास्थ सब मुद्दों पर भाजपा फेल:-श्यामलाल पाल

जौनपुर: केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए कहा कि 10 साल जनता बेहाल रही अब जनता रोजगार, महंगाई, शिक्षा स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली एवं किसानों की बदहाली को देखते हुए और लोकतंत्र एवं संविधान बचाने के लिए आरक्षण को बचाने के लिए हर चरण में जनता सपा एवं इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान कर रही है।


आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर करके देश की महान जनता इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने जा रही है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर 30 लाख रिक्त पदों को तुरंत सम्मान देने का काम पहले चरण में इंडिया गठबंधन की सरकार करेगी वीडियो समाज का अधिकार दिलाने के लिए जाति जनगणना करावेगी किसानों की आए दोगुनी करने के लिए प्रभावी कार्रवाई करेगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री लाल बहादुर यादव जिला महामंत्री आरिफ समीर प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, सुशील दुबे, ताज मोहम्मद आदि सहित इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह,बदल रहा है जनता का मूड

कश्मीर में किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नही है:अमित शाह

0
कश्मीर में किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नही हैअमित शाह
कश्मीर में किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नही है:अमित शाह

मोदी सरकार के धारा 370 हटाने के बाद कश्मीर में किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नही है: अमित शाह

माड़ियाहू/ जौनपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चुनाव प्रचार करने के लिए जौनपुर पहुँचे यहां से उन्होंने इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने इस दौरान कहा कि पूरे देश के दलित, पिछड़ों के आवाज को बुलंद करने का काम भाजपा करती है अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी पिछड़ा समाज से आते हैं। देश में पहली बार यदि कोई पिछड़ा प्रधानमंत्री बना है वो नरेंद्र मोदी हैं।

अमित शाह ने कहा कि पिछड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को सबसे आगे बढ़ाने का काम किया। कश्मीर हमारा है। लेकिन मल्लिकार्जुन खरगे साहब कहते हैं कि उत्तर प्रदेश वालों का कश्मीर से क्या लेना-देना है। जौनपुर का बच्चा-बच्चा कश्मीर के लिए अपनी जान दे सकता ये मैं बता सकता हूं। कांग्रेस ने 370 को बच्चे की तरह संभाल कर रखा था, जिसे 5 अगस्त 2019 को नरेंद्र मोदी ने समाप्त कर दिया। भारत में अब एक ही ध्वज, एक ही नारा है, जिसे पूरा करने का काम नरेंद्र मोदी ने किया है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन वाले कह रहे थे कि 370 मत हटाओ, खून की नदियां बह जाएंगी। आज मैं राहुल बाबा को कह रहा हूं कि किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं है। 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर हमारा है और उसे हम लेकर रहेंगे। पीएफआई पूरे देश को इस्लामिक स्टेट बनाना चाहता है। मोदी जी ने 100 जगहों पर रेड डलवाकर पीएफआई वालों को जेल में डालने का काम किया। उन्होंने जनता से सीधा सवाल किया कि अगर इंडी गठबंधन का सरकार बन रहा है तो प्रधानमंत्री कौन बनेगा क्या राहुल बाबा बनेंगे क्या अखिलेश यादव बनेंगे क्या लालू यादव बनेंगे क्या ममता बनर्जी बनेंगे जनता ने सभी का जबाब ना मे दिया।
गृह मंत्री ने आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि जब तक भाजपा कि सरकार रहेगी या संसद मे एक भी सांसद रहेगा तब तक दलितों और पिछड़ों का आरक्षण समाप्त नहीं होगा। इसके लिए चाहे जो भी कुर्बानी देनी पड़े। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से झूठ बोलती है। उन्होंने जम्मू कश्मीर में धारा 370 का मुद्दा भी उठाया और कहा कि कांग्रेस कहती है कि धारा 370 हटाकर गलत किया गया है। आप सभी बताओ कि क्या धारा 370 हटना गलत था। 

कांग्रेस के नेता चाहे मणिशंकर अय्यर हो या अन्य नेता, पाकिस्तान की तारीफ कर रहे हैं और कहते हैं कि पाकिस्तान से बात करनी चाहिए। जो हमारे सैनिकों को मारता है उससे कैसे बात की जा सकती है। यही नहीं यह नेता तो कहते हैं कि पाकिस्तान कहता है कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनें। अमित शाह ने सपा को आड़े हाथ लिया, कहा कि जब प्रदेश में सपा की सरकार थी तब गुंडाराज था। आज पूरी तरह से माफियाराज समाप्त हो गया है।

मीडिया प्रभारी मछली शहर संतोष मिश्रा ने बताया कि उक्त अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेपी वी पी सरोज संतोष पटेल जिलाध्यक्ष रामविलास पाल सीमा द्विवेदी बृजेश सिंह प्रिंसू अवधेश सिंह सुषमा पटेल मनोज सिंह अजय सिंह नीरज सिंह पंकज मिश्र आमोद सिंह इंद्रसेन सिंह परविंद्र चौहान श्याम दत्त दुबे प्रहलाद यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

नेशनल इंटर कॉलेज पट्टीनरेंद्रपुर में गरजे सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ

0
नेशनल इंटर कॉलेज पट्टीनरेंद्रपुर में गरजे सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ
नेशनल इंटर कॉलेज पट्टीनरेंद्रपुर में गरजे सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ

इत्र, इमरती और ईमानदारी के लिए सुप्रसिद्ध जौनपुर की धारा को नमन : योगी आदित्यनाथ

खुटहन [ जौनपुर] लोकसभा चुनाव में जौनपुर के 73 लोकसभा सीट से रविवार दोपहर शाहगंज विधानसभा अंतर्गत स्थित नेशनल इंटर कॉलेज पट्टीनरेंद्रपुर में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया।उन्होंने मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर के लिए वोट कर चुनाव जिताने की अपील की। लगभग 25 मिनट के अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जौनपुर के इत्र की खुशबू और यहा के इमरती की मिठास तथा यहां के लोग इमादारी के लिए प्रसिद्ध हैं।

उन्होंने इंडिया गठबंधन पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि जब भी सपा और कांग्रेस का गठजोड़ हुआ है तब-तब कोई न कोई आतंकी हमला उत्तर प्रदेश में हुआ है। लेकिन भाजपा के सरकार में कही गलती से पटाखा भी फूट जाता है तो पाकिस्तान सबसे पहले बोलने लगता है इसमें कि मेरा हाथ नही है। कृपाशंकर सिंह के लिए वोट मागते हुए उन्होंने कहा कि कृपाशंकर बहुत ही अनुभवी हैं इनके नाम में ही शंकर की कृपा है, ये जौनपुर को मुंबई की तरह चमकाएंगे जननी और जन्मभूमि से बढ़कर कुछ भी नही है मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाया। उन्होंने कहा ये नया भारत है पहले किसी को छेड़ता नही और अगर कोई छेड़ता है तो उसे छोड़ता भी नही।

आक्रामक अंदाज में विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि इनके कारनामे तो रावण के जैसे हैं कांग्रेस ने एक समय कहा था कि राम है ही नही ये कहते हैं राम का मंदिर भारत में नही बनना चाहिए। सपा तो इनसे दो कदम आगे है रामभक्तो पर तो गोली चलाई ही थी अब इनके महासचिव कहते हैं कि राम मंदिर बेकार बना है।लेकिन देश कहता है, “होइहै वही जो राम रचि रखा” होगा वही जो रामलला चाहेंगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने बताया कि उक्त अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह सैनी अशोक चौरसिया, कृपाशंकर सिंह, मंत्री गिरीश चंद्र यादव, मंत्री अनिल कुमार, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, रमेश चंद्र मिश्र विधायक बदलापुर, रमेश सिंह विधायक शाहगंज, राम चंद्र मिश्र, अनिल तिवारी, अमरनाथ यादव पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह बकेलाल सोनकर सुनील तिवारी ओमप्रकाश जायसवाल प्रदीप समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।