Home Blog Page 292

ATEWA एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जौनपुर में हुआ जोरदार स्वागत

0
ATEWA एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जौनपुर में हुआ जोरदार स्वागत
ATEWA एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जौनपुर में हुआ जोरदार स्वागत

जौनपुर। रविवार को ATEWA एनएमओपीएस उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पेंशन पुरूष विजय कुमार बन्धु का प्रयागराज से आज़मगढ़ जाते समय अटेवा जौनपुर के जिलाध्यक्ष चन्दन सिंह एवं महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष डॉ यामिनी सिंह तथा महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव के नेतृत्व में जनपद के सैकड़ों पेंशन विहीनों ने जगह जगह स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी पेंशन विहीनों को संबोधित करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन बहाल होगी हर हाल होगी बस हमें अपने मुद्दे के प्रति सजग रहना होगा । अपने मुद्दे के लिए वोट की चोट करना होगा। इस अवसर पर अटेवा जौनपुर की टीम द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु जी को अटेवा जौनपुर का कैलेंडर सप्रेम भेट किया गया।

ATEWA एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जौनपुर में हुआ जोरदार स्वागत
ATEWA एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जौनपुर में हुआ जोरदार स्वागत

इस अवसर पर ATEWA जौनपुर के जिला संगठन मंत्री सुबास सरोज, अरविंद यादव ,जिला संयुक्त मंत्री ब्रह्मशील यादव धर्मापुर ब्लॉक अध्यक्ष मनीष यादव ,बदलापुर ब्लॉक अध्यक्ष डा संतोष सिंह, खुटहन अध्यक्ष डा हरे कृष्ण सिंह ,बक्सा अध्यक्ष लालचंद यादव,अनिल चौधरी, आनंद स्वरूप यादव ,वीरेंद्र यादव सहित जिला एवम ब्लॉक कार्यकारिणी के तमाम पदाधिकारी एवं अन्य पेंशन विहीन शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।

JAUNPUR:352 सफल छात्रों में सबसे अधिक 40 बच्चे सुईथाकला से उत्तीर्ण

0
JAUNPUR352 सफल छात्रों में सबसे अधिक 40 बच्चे सुईथाकला से उत्तीर्ण
JAUNPUR352 सफल छात्रों में सबसे अधिक 40 बच्चे सुईथाकला से उत्तीर्ण

JAUNPUR NEWS सुईथाकला जौनपुर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा 2024 -25 में जनपद में 352 सफल छात्रों में से सबसे अधिक 40 बच्चे सुईथाकला से उत्तीर्ण हुए हैं।इस वर्ष जनपद में उच्च प्राथमिक विद्यालय सुईथाकला कला प्रथम स्थान प्राप्त करके अपना जलवा कायम रखा है। शिक्षा के क्षेत्र में यह विकासखंड क्षेत्र हमेशा से अग्रणी रहा है ।विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय सुईथाकला से जनपद में सर्वाधिक12 बच्चे ,कंपोजिट विद्यालय डीह असरफाबाद के11,उच्च प्राथमिक विद्यालय अशोकपुर कला 6,पूरा संभलशाह के 5,अरसिया के 3 जहरूद्दीनपुर के 2 तथा भैंसौली के एक बच्चे सफल हुए हैं।

इस प्रकार क्रमशः उच्च प्राथमिक विद्यालय सुईथाकला प्रथम तथा कंपोजिट विद्यालय डीह असरफाबाद ने जनपद में द्वितीय स्थान हासिल करके क्षेत्र का सम्मान जनपद स्तर पर बढ़ाया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय अशोकपुर कला ने विकासखंड क्षेत्र में तीसरा स्थान प्राप्त करके क्षेत्र का सम्मान विकासखंड स्तर और जिले स्तर पर बढ़ाया है ।इस सफलता पर बीएसए डॉ गोरखनाथ पटेल ने प्रधानाध्यापकों पारसनाथ यादव, दुष्यंत मिश्रा ,सतीश सिंह ,इमरान अंसारी ,ओमप्रकाश पांडेय ,झगड़ु राम गुप्ता,प्रीति सिंह सहित शिक्षकों की पूरी टीम, छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

बीएसए JAUNPUR ने कहा कि अन्य विकासखंड क्षेत्र सुईथाकला से प्रेरणा लें।उन्होंने विश्वास जताया कि अन्य ब्लॉक के विद्यालय भी अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगी परीक्षाओं में बच्चे सफल होकर JAUNPUR जनपद ही नहीं बल्कि प्रदेश में अपनी पहचान बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सुईथाकला ने अपना कीर्तिमान स्थापित किया है। डॉ.पटेल ने कहा कि शैक्षिक दृष्टि से जनपद की पहचान प्रदेश स्तर पर बरकरार रखना शिक्षकों की मेहनत और समर्पण बच्चों और अभिभावकों के संयुक्त प्रयास से ही संभव है। उन्होंने बच्चों शिक्षकों और अभिभावकों से आपसी तालमेल और समन्वय स्थापित करने की अपील की।खंड शिक्षाधिकारी राजेश कुमार वैश्य ने बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की ।

उन्होंने कहा कि इससे विकासखंड क्षेत्र का गौरव जनपद में बढ़ा है। सरकारी स्कूलों में अध्यनरत क्षेत्र के बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों में आत्मविश्वास बढ़ा है।विद्यालयों के शिक्षक शासन और प्रशासन की मंशा पर खरा उतर रहे हैं। गरीब और मध्यम श्रेणी के तबके के लोगों के शैक्षिक और सामाजिक जीवन स्तर को ऊंचा कर रहे हैं। उन्होंने अन्य विद्यालयों के शिक्षकों और बच्चों को सफल विद्यालयों के बच्चों से प्रेरणा लेने की बात कही। श्री वैश्य ने कहा कि अन्य छात्र-छात्राओं में इससे एक प्रतिस्पर्धात्मक माहौल बनेगा। इस उपलब्धि से बच्चों शिक्षकों और अभिभावकों में भारी उत्साह है । सरकारी विद्यालयों में बच्चों के अभिभावकों को अपने बच्चों के कैरियर और उज्जवल भविष्य की संभावना प्रबल हो रही है ।डॉ उमेश चंद्र तिवारी गुरुजी ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सुईथाकला ब्लॉक जिले और प्रदेश के मानसिक पटल पर स्थापित है यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। शिक्षकों के अपने उत्तरदायित्व के ईमानदारी पूर्वक निर्वहन अभिभावकों के प्रदान किए गए शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल और बच्चों के कठिन परिश्रम ने सरकारी स्कूलों के प्रति सोच व नजरिया बदल दिया है।शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष डॉ रणंजय सिंह, ब्लॉक महामंत्री उमेश चंद्र यादव, शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुधाकर सिंह, ब्लॉक महामंत्री डॉ निशकांत ययादव, ब्लॉक कोषाध्यक्ष इंद्रसेन तिवारी आदि लोगों ने शिक्षकों और बच्चों सहित उनके माता-पिता को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

SHAHGANJ:आटो की चपेट मे आने से चालक समेत 5 गम्भीर रूप से घायल  

0
SHAHGANJआटो की चपेट मे आने से चालक समेत 5 गम्भीर रूप से घायल  
SHAHGANJआटो की चपेट मे आने से चालक समेत 5 गम्भीर रूप से घायल  

SHAHGANJ ACCIDENT शाहगंज [जौनपुर] स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ताखा चिरैया मोढ के निकट शाम करीब चार बजे प्रताप पुर से किसी रिस्तेदार की मृत्यु हो गई थी वहीं से शामिल होकर अपने घर आटो रिक्शा पर सवार वापस आते समय जैसे ही आटो रिक्शा चिरैया मोड़ पर पहुचा विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने आटो रिक्शा मे जोर दार टक्कर मार दी चालक बाबी समेत उसमे सवार गीता रीमा सीमा ल ल्ली देवी कुमारी निवासी मादी अम्बेडकर नगर शाहगंज गम्भीर रूप से घायल हो गई गेहू लदा ट्रक चालक लेकर फरार हो गया ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को पुरुष चिकित्सालय शाहगंज लाया गया जहा उन सभी का उपचार किया जा रहा है l#SHAHGANJ ACCIDENT

वरिष्ठ पत्रकार स्व.राजेंद्र प्रसाद सोनी की मनाई गई पुण्यतिथि

0
वरिष्ठ पत्रकार स्व.राजेंद्र प्रसाद सोनी की मनाई गई पुण्यतिथि
वरिष्ठ पत्रकार स्व.राजेंद्र प्रसाद सोनी की मनाई गई पुण्यतिथि

वरिष्ठ पत्रकार व संस्थापक की पुण्यतिथिपर हवन-पूजन के बाद अर्पित किया श्रद्धासुमन

खेतासराय (जौनपुर) समाज में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने के लिए कलम चलाने वाले वरिष्ठ पत्रकार एवं के.डी. इण्टर कॉलेज के संस्थापक स्व. राजेंद्र प्रसाद सोनी की चौथे पुण्यतिथि कॉलेज प्रांगण में मनाई गई। जिसमें विधि-विधान से पुत्र डॉ. नीरज सोनी व बहु नीतू सेठ (प्रधानाचार्या) हवन पूजन के पाश्चत उनके चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व प्रकाश डाला। पत्रकारिता और शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने वाले स्व. राजेन्द्र सोनी के जीवन प्रकाश डालते हुए डॉ. यशवंत सिंह ने कहा कि स्व. राजेन्द्र सोनी एक नाम नहीं बल्कि पत्रकारिता की पाठशाला थे, जिनसे सभी ने पत्रकारिता के अध्याय सीखें है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अपनी माता कुमारी देवी (के.डी.) चिल्ड्रेन स्कूल की नींव रखकर समाज को शिक्षित करने का काम किया जो आज वट वृक्ष का रुप धारण करते हुए इण्टर कॉलेज के रूप में क्षेत्र में ख्याति अर्जित किया है।

वरिष्ठ पत्रकार स्व.राजेंद्र प्रसाद सोनी की मनाई गई पुण्यतिथि

वही पुण्यतिथि कार्यक्रम में श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुँचे स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र यादव ने कहा कि उनके द्वारा किये गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। आज के पत्रकारों के लिए उनके कार्य गाइड की तरह काम करते है। इस मौके पर माध्यमिक शिक्षक संघ के मण्डल अध्यक्ष सुधाकर सिंह, जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह, पत्रकार अज़ीम सिद्दीकी, यूसुफ खान, डॉ. सुरेश कुमार, भानू प्रताप सिंह, राकेश शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय, मंत्री प्रतिनिधि मजय सिंह, मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, मनीष गुप्ता, संजय विश्वकर्मा, सभासद सतीश यादव (त्रिदेव), अनिल प्रजापति, अवधेश पाण्डेय, रूपेश गुप्ता, राकेश यादव (लाला) समेत आदि उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

यह भी पढ़े ; X Mp dhananjay singh जौनपुर की जमानत मंजूर,पत्नी ने बताया जान को खतरा

शाहगंज को जिला बनाए जाने को नही सुन रही सरकार ,अशोक सिंह

0

शाहगंज को जिला बनाने की मांग को नहीं सुन रही सरकार
राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने उठाया मुद्दा, कहा – सत्ता मिली तो पूरा होगा सपना


जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने शनिवार को शाहगंज विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह जनसम्पर्क किया। इस दौरान एक नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी अशोक सिंह ने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है। शाहगंज को कई वर्षों से जिला बनाने की मांग चल रही है लेकिन हमेशा से ही यहां के जनता की मांगों की उपेक्षा की जाती रही है। अगर हमारे समर्थन से सरकार बनी तो यहां की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि 2014 में बीजेपी का नारा था कि बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार लेकिन 2024 में महंगाई सातवें आसमान पर पहुंच गया है। यह सरकार महंगाई पर लगाम लगाने के बजाय उद्योगपतियों का घर भरने का काम कर रही है। बेरोजगारी चरम पर है। डिग्री लेकर युवा चाय, पकौड़ी बेच रहे हैं। भर्ती आती है तो वह पेपर लीक की भेंट चढ़ जाती है और रद्द कर दिया जाता है। युवाओं की उम्र बढ़ती जा रही है लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि अबकी बार देश का युवा मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। इस सरकार की कार्यशैली को लेकर जनता में बेतहाशा गुस्सा है। दो चरण के मतदान में स्पष्ट हो गया है कि इस सरकार की विदाई का समय आ गया है।

X Mp dhananjay singh जौनपुर की जमानत मंजूर,पत्नी ने बताया जान को खतरा

0

जौनपुर। X Mp dhananjay singh बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह की सजा पर रोक लगाने से इंकार, जमानत मंजूर,अपहरण मामले में मिली है सात साल की सजा।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की जमानत मंजूर कर ली है। परन्तु सजा निलंबित करने से इनकार कर दिया है। उन्हें एमपी-एमएलए कोर्ट ने अपहरण और जबरन वसूली मामले में सात साल की कैद की सजा सुनाई है हाईकोर्ट ने सात साल की सजा हस्तक्षेप न कर बरकरार रखा है। वो अभी चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।

यह आदेश न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह की सजा के खिलाफ दाखिल अपील पर दिया है। मालूम हो कि नमामि गंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल का अपहरण कराने, रंगदारी मांगने, गालियां और धमकी देने के आरोपी जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की जमानत अर्जी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में चली सुनवाई गुरुवार को पूरी हो गई थी।और फैसला सुरक्षित कर लिया था।


शनिवार को अदालत ने X Mp dhananjay singh पर फैसला सुनाया। आज ही उन्हें बरेली जेल में शिफ्ट किया गया है। अपहरण मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने जौनपुर की विशेष अदालत से मिली सात साल की कैद की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दाखिल कर अंतिम फैसला आने तक सजा पर रोक लगाए जाने और जमानत पर जेल से रिहा किए जाने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

इधर जौनपुर जेल से आज सुबह पूर्व सांसद धनन्यज सिंह को भारी सुरक्षा के बीच बरेली जेल में स्विफ्ट करने के लिए बरेली जेल लेकर रवाना हुई इस मामले पर जेल अधीक्षक से लेकर डीएम एसपी तक मीडिया से बात करने से कतराते रहे।

इनसब के बीच आज दोपहर 1 बजे मोटल उत्सव में धनंजय सिंह की पत्नी बसपा प्रत्याशी श्री कला सिंह ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया जिसमें उन्होंने पत्रकारों से बात चीत करते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी में यहां इतनी संख्या में आने के लिए हृदय से आभार, आप के सिवा अब मेरे इस धर्म युद्ध को जौनपुर के पूज्य माताओं, बहनों और भाइयों तक पहुँचाने का कोई और सहारा नहीं है मेरे पास।

ये धर्म युद्ध है एक बहू के सिन्दूर को बचाने का, बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के संविधान को बचाने का और आपके अपने बेटे धनंजय सिंह के सम्मान को बचाने का। मेरे पति और आपके बेटे का गुनाह सिर्फ इतना है कि वो निर्भीक है, आपकी लड़ाई में उन्हें कभी समझौते नहीं किये।

उन्होंने बिना रुके, बिना थके जौनपुर के लोगों की सेवा की है और जब आपकी आवाज को सदन तक पहुंचाने के लिए चुनाव लड़ने का फैसला किया तो उनके ऊपर फर्जी मुकादमे कायम कराये गए। भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई को कोई और रूप दिया गया।

अभी जब माननीय उच्च न्यायालय ने बहस के बाद अपना फैसला सुरक्षित रखा था तो भी ये लोग बौखलाहट में उनका जेल ट्रांसफर कर दिया। इन लोगो के अंदर माननीय उच्च न्यायालय के फैसले का भी इंतजार करने का या उसका सम्मान करने का साहस नहीं।

मेरे X Mp dhananjay singh पति के ऊपर जिन लोगों ने जानलेवा हमला किया था वो लोग भी बदले घटनाक्रम में आज सत्ता के पाले में हैं और ये सब देखकर मुझे डर है कि ये लोग मेरे पति की हत्या का प्रयास कर सकते हैं या उनको किसी और फर्जी मुकदमों में फंसाने का कुचक्र कर सकते हैं।

आज में देश के प्रधान मंत्री जी से पूछना चाहता हूं कि विपक्ष की सरकार बनने पर आप मंगलसूत्र छीन जाने की बात करते हैं, आज आपकी सरकार में ही मेरे मंगल सूत्र पर संकट है। क्या आपका ध्यान उस पर नहीं जाएगा। क्या यहां जनता की सेवा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने के बाद चुनाव लड़ने की इच्छा रखना गुनाह है?

आज में पुरुषार्थ और जज्बे की धरती जौनपुर के परिवार जन से पूछना चाहती हूं कि क्या आप अपने बेटे की अन्याय के विरूद्ध इस लड़ाई में उनका साथ नहीं देंगे?

अब आज के बाद ये लड़ाई सिर्फ मेरी नहीं है, अब ये लड़ाई जौनपुर के हर एक व्यक्ति को लड़नी है। ये लड़ाई किसी एक जाति या धर्म की नहीं होगी. ये लड़ाई होगी अपनी बहू के सिन्दूर को बचाने की, आपके अपने बेटे की जान को बबाने की, जौनपुर का सम्मान बचाने की। आप सबके सामने में अपना आंचल फैलाती हूं कि अपना प्यार, आशीर्वाद और साथ मेरी झोली में डाल दीजिए।

में आपके बिना कुछ भी नहीं हूं. आपका आशीर्वाद और साथ ही हमेशा से आपके बेटे X Mp dhananjay singh की ताकत बनी हुई है। आज वक्त है कि हम सब साथ मिलकर बोट के सौदागरों को जवाब दें, पैसे और ताकत से लड़ाइयां नहीं जीती जातो. उसके लिए लोगों का साथ और आशीर्वाद की जरुरत होती है। जो आज मेरे साथ है. आपके धनंजय सिंह के साथ हैं।

योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम घोषित,352 छात्र सफल हुए  

0
योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम घोषित,352 छात्र सफल हुए  - प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

Result of National Income and Merit Based Scholarship Examination declared : जौनपुर में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम घोषित’ डायट प्राचार्य उप शिक्षा निदेशक डॉ0 विनोद कुमार शर्मा के निर्देशन एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2024-25 में जनपद JAUNPUR में 352 छात्रों ने सफलता हासिल किया। इस परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को प्रतिमाह रू 1000 की दर से 01 वर्ष में रुपया 12000 तथा 4 साल (नौवीं कक्षा से बारहवीं कक्षा तक) कुल 48000 रुपया प्राप्त होगा। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की मदद के लिए राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति शुरू की गई थी।

इसके लिए आठवीं में पढ़ने वाले जनपद जौनपुर से 5586 बच्चों ने आवेदन किए थे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 अगस्त 2023 से शुरू हुई और 28 सितंबर तक आवेदन लिए गए थे। पांच नवंबर को प्रदेश स्तर पर परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा में 5586 बच्चे शामिल हुए थे। जनपद के लिए कुल आवंटित छात्रवृत्ति 358 है। जिसमें कुल 352 छात्रों ने सफलता प्राप्त किया। अनुसूचित जनजाति के छात्र न होने के कारण 6 छात्रवृत्ति नहीं मिल सकी। उच्च प्राथमिक विद्यालय सुइथाकला से 12 छात्र, कंपोजिट स्कूल मयंदीपुर 11 छात्र, कंपोजिट स्कूल डीह अशरफाबाद 11 छात्र, उच्च प्राथमिक विद्यालय पवारा 11 छात्र, कंपोजिट स्कूल दुधौडा, उच्च प्राथमिक विद्यालय अशोकपुर कला एवं कंपोजिट विद्यालय भन्नौर से 6-6 छात्र, कंपोजिट स्कूल मिर्जापुर कौरहा से पांच छात्रों ने सफलता प्राप्त किया। राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित छात्र परीक्षा में समस्त सफल छात्रों उनके शिक्षकों को जनपद नोडल शिक्षक डॉ0 ओमप्रकाश गुप्त एवं दुष्यंत मिश्र ने हार्दिक बधाई प्रेषित किया है।

यह भी पढ़े :जौनपुर के दोनों सपा प्रत्याशी पहुचेंगे संसद -रागनी सोनकर

राष्ट्रीय आय एवम योग्यता आधारित परीक्षा में जौनपुर के मेधावियों का हुआ चयन

0
राष्ट्रीय आय एवम योग्यता आधारित परीक्षा में जौनपुर के मेधावियों का हुआ चयन
राष्ट्रीय आय एवम योग्यता आधारित परीक्षा में जौनपुर के मेधावियों का हुआ चयन

जौनपुर : राष्ट्रीय आय एवम योग्यता आधारित परीक्षा 2024 में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुढ़ा रामपुर, मडियाहूँ, जौनपुर के दो छात्र अनुराग यादव पुत्र नन्द लाल यादव,एवम राजन यादव पुत्र गुल्लू यादव का चयन हुआ है,उनकी इस सफलता में विद्यालय के समस्त स्टॉफ राजकुमार, राम आसरे,सुरेन्द्र कुमार एवम उनके अभिभावकों की महती भूमिका रही, विद्यालय के गणित शिक्षक एवम वरिष्ठ उपाध्यक्ष पू मा शि संघ मड़ियाहूं श्री यादवेन्द्र यादव ने इस बात की जानकारी दी है।

समाचार – बेसिक शिक्षा 

बसंती देवी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन 27 को

0
बसंती देवी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन 27 को
बसंती देवी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन 27 को

बसंती देवी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेला में हिस्सा लेंगी विभिन्न कम्पनियां।

शाहगंज जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र के बसन्ती देवी आद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहगंज में कल दिनांक 27 अप्रैल को, रोजगार मेले का आयोजन किया गया है जिसमें नोएडा की चर्चित कम्पनियां योग्य और होनहार अभ्यर्थियों का चयन करेगी। इसका आयोजन संस्थान के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा।आई टी आई पास इण्टर डिप्लोमा डिग्री धारी विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इसमें भाग लेने का कोई भी शुल्क नहीं देना होगा।

अभ्यर्थी प्रातः 9बजे से पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कराया कर कम्पनी के निर्धारित चयन प्रक्रिया द्वारा चयनित किया जाएगा। इसमें डिक्सन टेक्नोलॉजी न्यू हालैंड टैक्टर इण्डो आटो टेक मुंजाल आटो इण्डस्टीज समेत विभिन्न कम्पनियां भाग करेंगी। प्रधानाचार्य दिवाकर मिश्र ने बताया कि समस्त कम्पनियों से हमारा सम्पर्क हो चुका है वह रोज़गार मेले में उनके प्रतिनिधि समय से पहुंच कर अभ्यर्थियों का चयन करके रोजगार प्रदान करने का कार्य करेंगे।

आरोपियों को गिरफ्तार कर परिवार को मिले उचित मुआवजा-अशोक सिंह

0
आरोपियों को गिरफ्तार कर परिवार को मिले उचित मुआवजा-अशोक सिंह
आरोपियों को गिरफ्तार कर परिवार को मिले उचित मुआवजा-अशोक सिंह

जाबांज लड़की रिमझिम के घर पहुंचे अशोक सिंह ,परिवार को बंधाया ढांढस, कहा – मैं दिलाऊंगा न्याय


जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी अशोक सिंह ने सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाली जाबांज लड़की रिमझिम के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। अशोक सिंह ने परिजनों को ढाढस बंधाते हुए न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि परिवार को उचित मुआवजा मिलना चाहिए। साथ ही दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी आचार संहिता की वजह से मेरे हाथ बंधे हैं, लेकिन मैं इस परिवार की मदद के लिए खड़ा रहूंगा।

आरोपियों को गिरफ्तार कर परिवार को मिले उचित मुआवजा-अशोक सिंह
आरोपियों को गिरफ्तार कर परिवार को मिले उचित मुआवजा-अशोक सिंह

बता दें कि घनश्यामपुर चौकी क्षेत्र के सलेखनपट्टी गांव निवासी ईश्वचन्द यादव की 22 वर्षीय पुत्री रिमझिम बदलापुर कस्बे के नायरा पेट्रोल पंप पर कार्यरत थी। 18 अप्रैल की शाम लगभग 4 बजे एक नकाबपोश बाइक सवार बदमाश पंप पर पहुंचकर तेल भरवाया। महिला कर्मी ने उससे पैसा मांगा तो वह पैसा देने की बात कहते हुए भागने लगा। रिमझिम साहस दिखाते हुए बाइक से उसका पीछा करने लगी। फोरलेन हाइवे से चंद कदम पहले उक्त मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार ऑटो से बाइक की भिड़ंत हो गई थी जिसके बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।