Home Blog Page 306

उदयन एकेडमी की निर्देशिका संगीता जायसवाल ने पत्रकारों को किया सम्मानित

0

उदयन एकेडमी की की निर्देशिका संगीता जायसवाल ने पत्रकारों को किया सम्मानित


शाहगंज,( जौनपुर) नगर के पुराना चौक स्थित उदयन एकेडमी के निर्देशिका संगीता जायसवाल के निर्देशन में वार्षिक पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें एकेडमी की निर्देशक उदयन एकेडमी की निदेशक संगीता जायसवाल ने अपने पति व एकेडमी के प्रबंधक राजेश जायसवाल संग नगर के लगभग सभी पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया । जिसमें प्रीतम सिंह, विनोद साहू, राकेश अग्रहरि , एलाख खान, गुलाम साबिर, चंदन जायसवाल, नौसद अहमद, मनोज जायसवाल, मों कासिम खान, आदि शामिल रहे । इस अवसर नगर के दिव्यांग व्यक्ति मनोज को बैशकी, और एकेडमी के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी को संचारी रोग के प्रति जागरूक किया । समारोह के दौरान उदयन एकेडमी स्कूल सभी ने जम कर तारीफ की इस पर एकेडमी की प्रिंसिपल रचना सिंह, आविद क्यूम , अजीत यादव, मनीषा, नीतू , सोनी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

डॉ.बीआर आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का है संकल्प :अशोक सिंह

0


बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन


जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी अशोक सिंह ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शहर के मध्य स्थित आंबेडकर तिराहे पर बनी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि साल 1947 में भारत को आजादी मिलने के बाद बीआर आंबेडकर देश के पहले कानून मंत्री बने थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सामाजिक और आर्थिक मुद्दों के समाधान के लिए विभिन्न कानूनों और सुधारों का मसौदा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने देश में लेबर कानून से जुड़े कई बड़े बदलाव किए थे। उन्होंने कहा कि वह पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने भगवान बुद्ध की खुली आंखों वाली पेंटिंग बनाई थी। उससे पहले दुनिया भर में अधिकतर सभी मूर्तियों की आंखें बंद थीं, उन्होंने जिस भारत का सपना देखा था उसे हम सबको मिलकर पूरा करना है। ऐसे में हम सबका फर्ज है हम सब मिलकर उनकी जयंती मनाएं। इस दौरान उनके साथ प्रवीण सिंह, आशीष तिवारी, गोविंद यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

नाज़ायज़ चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

0
नाज़ायज़ चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
नाज़ायज़ चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

खेतासराय(जौनपुर):- अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान एंव चुनाव के मद्देनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विभिन्न थाना क्षेत्र के अंतर्गत चलाएं जा रहे अभियान के क्रम शनिवार को प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह के निर्देश पर कोबरा हेड कांस्टेबल शिवगोविन्द यादव एवं त्रिगुण कुमार क्षेत्र के पोरईखुर्द मोड़ के पास देर दोपहर संदिग्ध व्यक्ति, वाहन की चेकिंग कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक इसी दौरान एक संदिग्ध युवक से शक के आधार पर पूछताछ और उसकी तलाशी की गई। जिसके पास से एक अदद नाज़ायज़ चाकू बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अरुन राजभर पुत्र दिनेश राजभर (22 वर्ष) निवासी पोरईखुर्द थाना खेतासराय। जिसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।

नाज़ायज़ चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

खेतासराय(जौनपुर):- अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान एंव चुनाव के मद्देनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विभिन्न थाना क्षेत्र के अंतर्गत चलाएं जा रहे अभियान के क्रम शनिवार को प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह के निर्देश पर कोबरा हेड कांस्टेबल शिवगोविन्द यादव एवं त्रिगुण कुमार क्षेत्र के पोरईखुर्द मोड़ के पास देर दोपहर संदिग्ध व्यक्ति, वाहन की चेकिंग कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक इसी दौरान एक संदिग्ध युवक से शक के आधार पर पूछताछ और उसकी तलाशी की गई। जिसके पास से एक अदद नाज़ायज़ चाकू बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अरुन राजभर पुत्र दिनेश राजभर (22 वर्ष) निवासी पोरईखुर्द थाना खेतासराय। जिसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।

सीमेंट हटाने को लेकर मारपीट -दो घायल

0

गम्भीर रूप से घायल एक जिला अस्पताल रेफर

खेतासराय(जौनपुर):- सीमेंट हटाने को लेकर हुई मारपीट में दो घायल स्थानीय थाना क्षेत्र के रानीमऊ गाँव में शुक्रवार की शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमे पति-पत्नी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार उक्त गाँव में पानी टंकी का निर्माण हो रहा है। जिसके लिए ठेकेदार ने सीमेंट की बोरी रखे हुए था। जिसको इम्तियाज़ पुत्र मेराज अपने दरवाजे पर रखी सीमेंट हटा रहा था तो उसके पड़ोसी नायब ने सीमेंट हटाने का विरोध किया। इसी बीच दोनों में कहा-सुनी होने लगी और एक दूसरे पर हमलावर हो गए। जिसमें नायब पुत्र मुनव्वर (48 वर्ष) को गंभीर से घायल हो गया और पत्नी फरजाना (45 वर्ष) भी मामूली रूप से घायल हो गई। शनिवार को दोनों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल मुआयना हुआ। जिसमें गम्भीर रूप से घायल नायब को बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया। दूसरे पक्ष का मेडिकल नहीं हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा की मौत भतीजा घायल

0
सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा की मौत भतीजा घायल

जौनपुर से दवा लेकर लौट रहे थे बाइक सवार, सड़क हादसे में घायल

खेतासराय (जौनपुर):- सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा की मौत भतीजा घायल क्षेत्र के आज़ाद नहर के पास शनिवार की दोपहर जौनपुर से दवा लेकर लौट रहे मोटर साईकिल सवार चाचा भतीजा की एक मैजिक चार पहिया वाहन से जोरदार टक्कर हो गयी। जिसमें बाइक पर बैठे चाचा की मौके पर मौत हो गयी तथा भतीजा बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसका इलाज जौनपुर के जिला अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार जनपद आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के झाकहाँ गाँव निवासी निजामुद्दीन पुत्र नज़ीर (65 वर्ष) का जौनपुर के एक निजी अस्पताल से इलाज चल रहा था। शनिवार को अपने भतीजे शकील पुत्र ज़हीर (53 वर्ष) के साथ दवा लेकर लौट रहे थे तभी शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के आज़ाद नहर के पास पहुंचे ही थे कि अचानक एक शाहगंज की तरफ जा रही तेज़ रफ़्तार मैजिक ओवरटेक के चक्कर करने के चक्कर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुँचाया गया। जहाँ पर चाचा ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल शकील को खेतासराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालात नाज़ुक देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल जौनपुर भेज दिया। जहाँ उसका इलाज चल रहा है। जहाँ अभिनजिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। घटना की सूचना होने पर परिवार के लोग मौके पर पहुँच गए। मौके पर पहुँची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मैजिक सहित चालक को को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गई।

खेतासराय में ईद की रात चोरी करने वाला  अभियुक्त गिरफ्तार,सामान बरामद    

0
खेतासराय में ईद की रात चोरी करने वाला  अभियुक्त गिरफ्तार
खेतासराय में ईद की रात चोरी करने वाला  अभियुक्त गिरफ्तार

  • पेटी तोड़कर नकदी सहित गृहस्थी का समान किया था पार

(जौनपुर) खेतासराय पुलिस ने ईद की रात चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार,सामान बरामद अपराधियों एवं चोरों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में खेतासराय पुलिस टीम ने ईद की रात गृहस्थी का समान चोरी करने वाले नामजद आरोपी को पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया तथा पुलिस का दावा है कि चोरी का समान गिरफ्तार अभियुक्त की निशादेही पर बरामद कर लिया गया। जिसको थाने लाकर विधिक कारवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि ईद की रात कस्बा के जोगियाना मोहल्ला निवासी अज्जू पुत्र पांचू के घर में घुसकर गृहस्थी का समान सहित 5 हज़ार नकदी चोरी हो गया था। जिसकी सूचना पीड़ित मोहल्ले के एक युवक पर नामजद आरोप लगाया था। सूचना में अनुसार शनिवार की करीब 6:30 बजे क्षेत्र के बारां कला स्थित बगीचे के पास से नामजद आरोपी आदिल पुत्र उजागिर निवासी जोगियाना को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके पास से अवैध एक अदद तमंचा व कारतूस बरामद हुआ और उसके पास से चोरी के 5 हज़ार नकदी में से शेष 1 हज़ार रुपये भी बरामद हुआ।

उसके निशानदेही पर तालाब के किनारे झाड़ी में छिपाकर रखा चोरी का बॉक्स, 3 अदद कुर्ता, 1 अदद  पायजामा, 3 अदद चादर, 1 अदद बेडसीट, 1 अदद कम्बल, 2 अदद गमछा बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अभियुक्त है। इसके खिलाफ अन्य मामलों में अभियुक्त दर्ज है। थाने लाकर विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव, राजकुमार यादव, विवेक चौहान, न्यायाधीश वर्मा, देवी प्रसाद चौहान शामिल रहे।

यह भी पढ़े :जौनपुर के चंदवक में दबंगो ने दो भाई व भतीजे पर किया जानलेवा हमला

जौनपुर के चंदवक में दबंगो ने दो भाई व भतीजे पर किया जानलेवा हमला

0
जौनपुर के चंदवक में दबंगो ने दो भाई व भतीजे पर किया जानलेवा हमला
जौनपुर के चंदवक में दबंगो ने दो भाई व भतीजे पर किया जानलेवा हमला

जौनपुर के चंदवक में थाने से घर लौटते समय दबंगो ने दो भाइयों व भतीजे पर किया जानलेवा हमला

[ चन्दवक ] जौनपुर के चंदवक में बदमाशों ने एक परिवार के भाई और भतीजे पर प्राणघात हमला कर दिया स्थानीय थाना क्षेत्र के परसादीपुर (उमरवार ) गाँव निवासी दो सगे भाइयों को विनय उपाध्याय, सुशील उपाध्याय व भतीजे विनय उपाध्याय को पड़ोस में रहने वाले दबंगो ने मारपीट कर घायल कर दिया । घायल युवकों ने चंदवक थाने पर दबंग युवकों के खिलाफ नामजद शिकायत की। शिकायत दर्ज कराकर वापस लौटते समय घात लगाए बदमाशो ने फिर धारदार हथियारों व लाठी ठंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल दिया ।थानाध्यक्ष चंदवक चंदन राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। पीड़ितों का मेडिकल कराया गया है। पुलिस आरोपियों की खोजबीन में लगी है।

2024 की सरकार हमारी शर्तों पर बनेगी:अशोक सिंह

0
2024 की सरकार हमारी शर्तों पर बनेगी अशोक सिंह
2024 की सरकार हमारी शर्तों पर बनेगी: अशोक सिंह

हमारी शर्तों पर बनेगी 24 की सरकार :राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह


लोकसभा चुनाव 2024 जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा 73 के प्रत्याशी अशोक सिंह ने बदलापुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि इस बार सरकार न तो NDA की बनेगी न इंडी गठबंधन की, बल्कि सरकार हमारे समर्थन से बनेगी और हमारी शर्तों पर बनेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा के लोग जुमलेबाजी कर रहे हैं उसे जनता भलेभांति समझ रही है। वही हाल इंडी गठबंधन का है। भाजपा के 400 पार के आंकड़े हवा-हवाई साबित होंगे और सरकार बनाने के लिए लोगों को हमसे गठबंधन करना होगा, हम गठबंधन करेंगे लेकिन अपनी शर्तों पे,इतना ही नहीं उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह को भ्रष्टाचारी बताते हुए जमकर निशाना साधा।

सेल्फी अटेंडेंस के विरोध में शिक्षकों ने  खंड शिक्षा अधिकारी को दिया ज्ञापन

0
सेल्फी अटेंडेंस के विरोध में शिक्षकों ने  खंड शिक्षा अधिकारी को दिया ज्ञापन
सेल्फी अटेंडेंस के विरोध में शिक्षकों ने  खंड शिक्षा अधिकारी को दिया ज्ञापन

सुईथाकला [ JANPUR ] सेल्फी अटेंडेंस के विरोध में शिक्षकों ने खंड शिक्षाधिकारी को  सौंपा ज्ञापन खंड शिक्षाधिकारी राजेश कुमार वैश्य द्वारा एक बैठक में शिक्षकों से सेल्फी अटेंडेंस देने का निर्देश दिया गया था जिसको लेकर उ.प्र.प्रा.शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सतीश सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को शिक्षकों ने खंड शिक्षाधिकारी को ज्ञापन  सौंपा।दिए गए ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि विद्यालयों से टाइम एंड मोशन के अंतर्गत सेल्फी ली जा रही है जिसके कारण शिक्षकों का अभिभावकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है और नामांकन प्रभावित हो रहा है शिक्षकों ने सेल्फी की प्रक्रिया को वापस लेने की मांग की है।

वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों की सेल्फी अटेंडेंस का अभी तक कोई शासनादेश नहीं है इसलिए खंड शिक्षा अधिकारी को ऐसा आदेश वापस लेना चाहिए।श्री सिंह ने कहा कि 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक नामांकन पखवाड़ा चल रहा है जिसके आधार पर छात्र संख्या  में बढ़ोतरी होगी। शासन-प्रशासन की मंशा पर खरा उतरने के लिए इस समय शिक्षक भीषण गर्मी की तपिश और अपने स्वास्थ्य की परवाह न करते हुए अभिभावकों से घर-घर जनसंपर्क कर रहे हैं । परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत अधिकतर छात्र – छात्राएं किसान और मजदूर परिवार से हैं । अप्रैल माह में गेहूं की कटाई और मड़ाई पूरी तरह से जोर पकड़ चुकी है जिससे इस समय किसान केवल खेत -खलियान में ही मिल सकते हैं ऐसी स्थिति में शिक्षक खेतों में भी अभिभावकों से मिलकर प्रवेश के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

 अधिक से अधिक संख्या में नामांकन करवाने  के लिए सरकार और प्रशासन का जोर है ताकि गरीब,पिछड़े और शिक्षा से वंचित समाज के बच्चों के नामांकन  से छात्र संख्या में वृद्धि होने से शिक्षा की दृष्टि से  पिछड़े क्षेत्रों में साक्षरता का स्तर ऊंचा होगा। उचित समय पर अभिभावकों से जनसंपर्क करके  छात्र संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। सेल्फी अटेंडेंस देने के लिए जनसंपर्क का कार्य छोड़कर विद्यालय में पुनः वापस आना पड़ेगा इससे नामांकन के लिए जनसंपर्क नहीं हो पाएगा और बार-बार आने-जाने में समय नष्ट होगा।सरकार और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का नामांकन का लक्ष्य पूर्ण नहीं हो पाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष सुधाकर सिंह ने कहा  कि सेल्फी अटेंडेंस नामांकन कार्य में  बाधा है इससे अपेक्षित छात्र संख्या पूरी नहीं हो पाएगी।सरकार के सर्व शिक्षा अभियान पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वैश्य  ने बताया कि उपरोक्त मामले  पर गंभीरता पूर्वक विचार किया जाएगा जो भी आवश्यक और उचित निर्णय होगा लिया जाएगा।मौके पर पारसनाथ यादव, निशाकांत यादव ब्लॉक मंत्री, कौशल कुमार ,आलोक यादव,मनोज कुमार ,अरविंद कुमार यादव,अजय कुमार यादव,  मनोज कुमार ,अरविंद सिंह, बृजेश सिंह , गिरीश सिंह आदि उपस्थित रहे।

जनसेवा केंद्र शाहगंज से मोबाइल चोरी का वीडियो वायरल,पुलिस तफ्तीश में जुटी 

0
जनसेवा केंद्र शाहगंज से मोबाइल चोरी का वीडियो वायरल,पुलिस तफ्तीश में जुटी 
जनसेवा केंद्र शाहगंज से मोबाइल चोरी का वीडियो वायरल,पुलिस तफ्तीश में जुटी 

जनसेवा केंद्र शाहगंज से मोबाइल चोरी का वीडियो वायरल, पुलिस तफ्तीश में जुटी 

JAUNPUR NEWS : शाहगंज मुख्य मार्ग स्थित जनसेवा केंद्र के काउंटर पर रखे मोबाइल को चोर लेकर फरार हो गया उस वक्त की  घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। चोरी का वीडियो इंटरनेट वायरल हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। नगर के पुराना चौक मोहल्ला निवासी संतोष कुमार की नगर के मुख्य मार्ग स्थित जेसीज चौक पर जनसेवा केंद्र व बैग की दुकान है। शुक्रवार को वह दुकान पर ग्राहक को बैग दिखा रहे थे,इसी दौरान एक युवक पहुंचा और काउंटर पर रखा मोबाइल लेकर भाग निकला।

चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे कैद हो गई। पीड़ित ने उक्त वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मोबाइल चोरी की घटना का वीडियो वायरल हुआ है, जिसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।