राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर लगातार कर रहे हैं प्रचार
उमड़ते जन सैलाब में दिख रही बदलाव की लहर : डॉ सूर्यभान
जौनपुर । शाहगंज तहसील के डेहरी निवासी युवा सपा नेता डॉक्टर सूर्यभान यादव ने बिहार के मधुबनी जिले समेत अन्य कई जिलों में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ प्रचार- प्रसार करके हुंकार भरी।उन्होंने बताया की उमड़ते जन- सैलाब से यह पता चल रहा है कि यह बदलाव की लहर है और जो परिवर्तन की ओर कदम बढ़ाचुकी है। वे बिहार में लगभग 10 दिनों से प्रचार- प्रसार में जुटे हैं ।
जौनपुर जिले के समाजवादी पार्टी के युवा नेता डॉ. सूर्यभान यादव बिहार जिले में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं, इस दौरान उन्हें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ भी कई जनसभाओं में शामिल होने का अवसर मिला। उन्होंने विभिन्न जनसभाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ हुंकार भरी, जिसमें मुजफ्फरपुर की बिस्फी विधानसभा समेत पटना, हाजीपुर, वैशाली,दरभंगा, मधुबनी में उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ प्रचार -प्रसार में लग रहे। सत्ता पक्ष की कमियों को गिनाते हुए और महागठबंधन के पक्ष में वोट की अपील करते रहे।
उन्होंने कहा कि सभी जनसभाओ में उमड़ती भीड़ से बदलाव की लहर साफ दिखाई दे रही है।अखिलेश व तेजस्वी की जोड़ी बदलाव की एक नई उम्मीद बनी है। डॉ सूर्यभान यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया लक्ष्य को केंद्रित करते हुए बिहार में चुनाव प्रचार में अपनी टीम के साथ लग रहे , आगे भी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जैसा निर्देश होगा उस पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर बिहार में कई जगह राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात हुई। उन्होंने बिहार प्रचार प्रसार के लिए उत्साह वर्धन भी किया।
खेतासराय (जौनपुर): थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मानीकलां (पश्चिम बजरंग नगर) में रविवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को दहला दिया। ग्राम निवासी सन्नी बिन्द ऊर्फ करन (24 वर्ष) पुत्र छोटेलाल बिन्द की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सन्नी की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।
मिली जानकारी के अनुसार, सन्नी रविवार की सुबह करीब 8 बजे वे रोज की भांति रेलवे लाइन की तरफ टहलने निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उस समय उन्होंने कानों में ईयरफोन लगाया हुआ था, जिसके कारण उन्हें ट्रेन के आने की आवाज सुनाई नहीं दी और वे ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे सन्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
स्टेशन अधीक्षक ख़ेतासराय ने इस घटना की सूचना खेतासराय पुलिस को दी। सूचना पाकर चौकी इंचार्ज शैलेन्द्र राय एस आई कपिल देव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक सन्नी बिन्द एक होनहार छात्र थे और वर्तमान में राधा वल्लभ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, इमामपुर (खुटहन, जौनपुर) से बैचलर ऑफ फार्मेसी (B.Pharma) द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे। वे अपने माता-पिता के इकलौते संतान थे। उनकी मां चन्द्रकला देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं, जबकि पिता छोटेलाल बिन्द रोजी-रोटी के सिलसिले में मुम्बई रहते हैं। सन्नी की असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। पड़ोसी और रिश्तेदार शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं।
JAUNPUR CRIME,पुलिस ने धोखाधड़ी में गंवाए गए रुपये हुए बरामद
JAUNPUR CRIME जौनपुर: पुलिस द्वारा गुमशुदा मोबाइल फोन एवं धोखाधड़ी में गंवाए गए रुपये बरामद कर संबंधित स्वामियों को सुपुर्द आमजन ने पुलिस की सराहना करते हुए जताया आभार-जनपद जौनपुर पुलिस द्वारा जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान मोबाइल बरामदगी अभियान” एवं “साइबर फ्रॉड धन वापसी पहल” के अंतर्गत उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है। इस अभियान के तहत साइबर थाने की पुलिस टीम द्वारा तकनीकी माध्यमों से ट्रेस कर गुमशुदा मोबाइल फोन तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी (फ्रॉड) के प्रकरणों में ठगे गए रुपये बरामद किए गए, जिन्हें विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर संबंधित स्वामियों को सुपुर्द किया गया। बरामदगी एवं धन वापसी के दौरान अपने मोबाइल व धन प्राप्त करने वाले लोगों ने जौनपुर पुलिस के प्रति गहरी संतुष्टि एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “पुलिस की सक्रियता और तत्परता से हमारा विश्वास और मजबूत हुआ है।
श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, श्री आयुष श्रीवास्तव द्वारा पुलिस टीमों के इस उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए कहा गया कि जनता की सेवा एवं विश्वास बहाली हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। गुमशुदा संपत्ति व साइबर फ्रॉड मामलों में धन वापसी हेतु पुलिस पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। इस अवसर पर यह भी अपील की गई कि नागरिक किसी भी प्रकार के ऑनलाइन लेनदेन में सतर्कता बरतें एवं किसी अज्ञात लिंक, कॉल या संदेश पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
भगवान गणेश के भव्य मंदिर निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन
JAUNPUR NEWS जौनपुर (मड़ियाहूं) शनिवार को ग्राम बदौवाँ स्थित पंचधाम चौरामाता मन्दिर प्रांगण में सखकती भगवान गणेश के भव्य मन्दिर निर्माण के लिए प्रधान पुजारी अखिलेश मिश्र (रामायण) ने क्षेत्र के संभ्रांत लोगो के साथ भूमि पूजन का कार्य किया। पंचधाम चौरा माता मंदिर से क्षेत्र ही नही आस पास के जनपद से भी लोगो की आस्था जुड़ी हुई है।
मंदिर में ग्राम देवी चौरा माता के अलावा भगवान भोले नाथ,राम परिवार,राधा कृष्ण और हनुमान जी बिराजमान है। हर वर्ष यहां चैत्र नवरात्र के नवमी व दशमी के दिन रामायण के पाठ के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया जाता है,यहाँ भंडारे का प्रसाद पाने के लिए दूर दूर से श्रद्धालु आते है। मान्यता है कि यहां जो श्रद्धालु सच्चे मन से अपनी मन्नत लेकर आते है उसे भगवान भोलेनाथ जरूर पूरा करते है।गणेश जी के मंदिर की भूमि पूजन के मौके पर पंडित भास्कर मिश्र, गिरजाशंकर,कल्लू,चिंतामण, मया,ज्ञान नन्हे,मनोज कुमार,पं.सुभाष, भूपेश, रमेश, जटाशंकर, रामलाल,राजकुमार,देवेंद्र,रमेश मिश्र (एड.)वृजेश मिश्र (पत्रकार) एवं तमाम क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
DM JAUNPUR ने मुफ्तीगंज कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
JAUNPUR NEWS जौनपुर :जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा आज खंड विकास अधिकारी, मुफ्तीगंज के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली एवं अभिलेखों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान नैपुरा निवासी संदीप कुमार जो अपने पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने हेतु कार्यालय आए हुए थे। जिलाधिकारी ने स्वयं ऑपरेटर के साथ बैठकर कुछ ही मिनटों में उनका प्रमाण पत्र निर्गत करवाया। इस त्वरित कार्यवाही से प्रभावित होकर संदीप कुमार ने माननीय मुख्यमंत्री जी तथा जिला प्रशासन की त्वरित और संवेदनशील कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने उन्हें अंगवस्त्रम प्रदान किया।
जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्रों के निर्गतन में किसी भी प्रकार की देरी न की जाए तथा आमजन को समयबद्ध सेवा उपलब्ध कराई जाए।उन्होंने क्षेत्र पंचायत निधि से बन रहे मीटिंग हॉल के निर्माण की प्रगति की भी जानकारी प्राप्त की। खंड विकास अधिकारी ने अवगत कराया कि बजट की कमी के कारण कार्य अस्थायी रूप से रुका था, किंतु अब बजट प्राप्त हो गया है और कार्य प्रारम्भ हो गया है, शीघ्र कार्य पूर्ण कराया जाएगा।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने निर्देश दिए कि कार्यालय में आने वाले प्रत्येक फरियादी से शालीनता और संवेदनशीलता के साथ व्यवहार किया जाए तथा उनकी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान उन्होंने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत हो रहे कार्यों का भी अवलोकन किया।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, खंड विकास अधिकारी अस्मिता सेन, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
JAUNPUR,मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण S.I.R.की तैयारी शुरू
बूथ लेवल अधिकारी प्रत्येक मतदाता के घर जाकर करेंगे गणना प्रपत्र का वितरण
जौनपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के संबंध में प्रेस वार्ता सम्पन्नमतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (S.I.R.) की तैयारी शुरू
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण S.I.R.) के तहत मतदाता जागरूकता पर दिया जा रहा है जोर
गणना प्रपत्र वितरण एवं संग्रहण के दौरान नही लिया जायेगा कोई दस्तावेज भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) कार्यक्रम के संबंध में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डा० दिनेश चंद्र, उपजिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राम अक्षयबर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह की उपस्थिति में प्रेस प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता आयोजित की गईजिला निर्वाचन अधिकारी/डा० दिनेश चंद्र ने अवगत कराया है कि माननीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 की कार्यवाही जनपद में प्रारम्भ कर दी गयी है। यह पुनरीक्षण 01 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर किया जा रहा है।
इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्गत कार्यक्रम के अनुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) कार्यक्रम की अवधि, तैयारी, प्रशिक्षण एवं गणना प्रपत्रों का मुद्रण : 28 अक्टूबर से 03 नवम्बर 2025 तक किया गया, बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरना : 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर 2025 तक, निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन : 09 दिसम्बर 2025, दावे एवं आपत्तियाँ दाखिल किए जाने की अवधि : 09 दिसम्बर 2025 से 08 जनवरी 2026 नोटिस जारी किए जाने, सुनवाई एवं सत्यापन, व दावे, एवं आपत्तियों त निस्तारण एवं गणना प्रपत्रों पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्णय किए जाने की अवधिः 09 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक, अंतिम निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन : 07 फरवरी 2026 किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मा0 निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) की कार्यवाही के दौरान बूथ लेवल अधिकारी द्वारा अपने मतदेय स्थल के समस्त मतदाताओं से सम्पर्क करते हुए प्रत्येक मतदाता को गणना प्रपत्र 02 प्रतियों में उपलब्ध कराया जायेगा और उन्हें गणना प्रपत्र भरने में सहायता प्रदान की जायेगी। बूथ लेवल अधिकारी प्रत्येक मतदाता के घर जाकर गणना प्रपत्र वितरण एवं संग्रह करने का कार्य करेंगे।
उन्होंने बताया कि यदि किसी बूथ लेवल अधिकारी को कोई घर बंद अथवा ताला लगा हुआ मिलता है, तो वह गणना प्रपत्र को घर के अन्दर स्लिप कर दिया जायेगा और भरा हुआ गणना प्रपत्र प्राप्त करने हेतु कम से कम 03 बार उस घर का भ्रमण किया जायेगा।
गणना प्रपत्र का प्रथम भाग आंशिक रुप से पहले से भरा हुआ होगा, जिसमें मतदाता का नाम, एपिक संख्या, भाग संख्या, क्रम संख्या एवं विधान सभा का नाम एवं राज्य की प्रविष्टियां पहले से ही भरी होंगी तथा फोटो भी पहले से मुद्रित होगा। बीएलओ द्वारा मतदाता से उसका नवीनतम पासपोर्ट साईज रंगीन फोटो भी गणना प्रपत्र पर चस्पा करवाया जायेगा।
गणना प्रपत्र में सम्मिलित विवरण गणना प्रपत्र में मतदाता का नाम, जन्म तिथि, आयु, आधार संख्या (वैकल्पिक), मोबाइल नम्बर, माता-पिता/पति/पत्नी का नाम, ईपीआईसी नम्बर आदि विवरण अंकित किया जायेगा। बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) प्रत्येक घर पर जाकर पात्र मतदाताओं से विवरण प्राप्त करेंगे तथा मतदाता या उसके अभिभावक से हस्ताक्षर कराकर प्रपत्र प्राप्त करेंगे। जिन मतदाताओं द्वारा गणना प्रपत्र ऑनलाइन माध्यम से भरा गया है, उनका भी बीएलओ द्वारा घर-घर भ्रमण कर सत्यापन किया जायेगा। बीएलओ द्वारा भरे गए गणना प्रपत्र BLO/ECI Net Mobile Application के माध्यम से अपलोड किये जायेंगे।
गृह भ्रमण के दौरान नये मतदाताओं को सम्मिलित करने हेतु प्रपत्र-6 तथा नाम सुधार/स्थानांतरण हेतु प्रपत्र-8 की प्रतियाँ भी भरी जाएँगी। साथ ही घोषणा पत्र भी भरा जायेगा। इस अवधि में मृत, स्थानांतरित एवं डुप्लीकेट मतदाताओं का चिन्हीकरण भी किया जाएगा ताकि मतदाता सूची को अद्यतन एवं शुद्ध बनाया जा सके। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई Book a Call with BLO सुविधा के माध्यम से भी मतदाता अपने संबंधित बीएलओ से सीधे संपर्क कर सकते हैं। सभी पात्र नागरिक अपने नाम की स्थिति की जाँच एवं मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खेतासराय (जौनपुर): खेतासराय पुलिस ने सोशल मीडिया पर रिवॉल्वर के साथ वीडियों वायरल करने के मामले में उच्चाधिकारियों के निर्देशन में कार्यवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर रिवॉल्वर के साथ एक युवक की वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा था। जिसको उच्चाधिकारियों ने संज्ञान में लेते हुए थानाध्यक्ष खेतासराय को जाँच कर कार्यवाई करने का निर्देश दिया था। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जाँच के दौरान पुलिस ने युवक की पहचान ऐहतेशाम पुत्र हिसामुद्दीन निवासी भुड़कुड़हा के रूप में हुई, जिसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया, विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। इसके साथ ही साथ शस्त्र निरस्त्रीकरण कर लिए भी उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर असलहे के साथ फोटो या वीडियो वायरल करना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे समाज में गलत संदेश भी जाता है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि ऐसे कृत्यों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
खेतासराय(जौनपुर): गुरुवार को खेतासराय थाना क्षेत्र के एक गाँव मे उस समय हड़कम्प गया जब एक नवविवाहित ने फाँसी के फंदे के सहारे मौत को गले लगा लिया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने किसी तरह पंखे के लटकते शव को नीचे उतारा। सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जाँच-पड़ताल करने में जुट गई।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के मानीकलां गाँव निवासी महेश्वर प्रसाद गौतम पिछले 10 जून को 23 वर्षीय काजल से प्रेम-विवाह किया था। रोजी-रोटी के सिलसिले में प्रदेश की राजधानी में रहकर ओला चलाने का काम करता है। घर में पत्नी अकेली रहती थी। किसी बात को लेकर काजल बुधवार की रात पंखे के सहारे रस्सी से मौत का फंदा बनाकर झूल गई। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब नित्य की भांति काजल देर सुबह उठी नहीं न तो घर का दरवाजा ही खुल तो काजल के घर के बगल उसकी मौसी की बेटी जगाने के लिए गई तो दरवाजा बन्द था, घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई मौके पर पहुँचे लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो पंखे के सहारे फंदे में लटकते शव को देकर आवक हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को होते ही मौके पर पहुँच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के पीछे का कारण गाँव में चर्चा का विषय बना हुआ है कि मृतक नवविवाहित काजल गाँव में नहीं रहना चाहती है, वह अपने पति एक साथ रहना चाहती थी। इसी बात के ज़िद को लेकर पति से अनबन हुआ। जिसको लेकर मौत को गले लगा लिया।
खुटहन (जौनपुर)सधनपुर गांव निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मारपीट के मुकदमे में सुलह न करने पर उसे पड़ोसी के द्वारा अपहरण कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। गांव निवासी माला देवी पत्नी राजेन्द्र प्रजापति का आरोप है पड़ोसी नीलेंद्र प्रजापति व दो अज्ञात के द्वारा गत 25 अक्टूबर को उसके घर में घुसकर लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया था। मामले में आरोपितों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज है। जिसमें सुलह न करने पर उसे धमकी मिल रही है
समाजवादी मजदूर सभा, जौनपुर की समीक्षा बैठक एवं मासिक बैठक अर्जुन भवन, तहसील सदर के सामने संपन्न हुई।समीक्षा बैठक के प्रभारी श्री राज कुमार यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, समाजवादी मजदूर सभा व मुख्य अतिथि डा० अमित यादव जी राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी पार्टी मजदूर सभा विशिष्ठ अतिथि चन्द्रभूषण यादव राष्ट्रीय सचिव मजदूर सभा व अमरेंद्र यादव प्रदेश सचिव उपस्थित रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाअध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने किया और संचालन जिला महासचिव विशाल कन्नौजिया ने किया। मजदूर सभा के सभी पदाधिकारियों का सत्यापन समीक्षा बैठक के प्रभारी द्वारा किया गया साथ ही 15 दिनों के अंदर ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति करने का निर्देश भी दिया गया। समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राज कुमार यादव जी ने सभी विधानसभा अध्यक्षों को अपनी 21 सदस्यों की कमेटी का गठन कर सत्यापित कराने का निर्देश दिया और कहा कि आने वाले समय में संगठन बूथ स्तर तक पहुँचने का काम करेगी।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी (मजदूर सभा) के राष्ट्रीय महासचिव श्री अमित यादव जी ने कहा कि मजदूर सभा का एक एक कार्यकर्ता मा० श्री अखिलेश यादव जी का सिपाही हैं और उन्हें वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए कृत संकल्पित हैं।
बैठक में रामप्रताप विन्द , सादिक अली अवधेश शर्मा, अखिलेश यादव, प्रदीप यादव, सुर्दशन यादव, संदीप सरोज, फूलचन्द्र, वीरेंद्र यादव, राजेश दुबे, कमलेश सरोज, सिद्धार्थ यादव, इंद्रेश, सरजू प्रसाद गुप्ता, दीपक सिंह इत्यादि उपस्थित रहें।