Home Blog Page 315

अटेवा जौनपुर ने काली पट्टी बांधकर कर काले कानून का किया विरोध 

0
अटेवा जौनपुर ने काली पट्टी बांधकर कर काले कानून का किया विरोध 
अटेवा जौनपुर ने काली पट्टी बांधकर कर काले कानून का किया विरोध 

अटेवा जौनपुर ने मनाया काला दिवस::आज ही के दिन एक अप्रैल 2005 को पूँजीवादी और शोषणकारी व्यवस्था NPS का काला कानून लागू किया गया था । जिसके विरोध में समस्त पेंशन विहीन कर्मचारियों ने अपने कार्य स्थल पर काली पट्टी बांधकर कर इस काले कानून का विरोध किया। आज शाम को अटेवा के पदाधिकारियों ने विभिन्न चैनल के माध्यम से अपनी समस्या जनता और सरकार के सम्मुख रखा और कहा कि जो राजनीतिक दल हमारी पेंशन योजना को बहाल करेगा सभी शिक्षक कर्मचारी आगामी लोकसभा चुनाव में उस दल का समर्थन करेंगे। इस अवसर पर जिला महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव, जिला उपाध्यक्ष राजेश उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी नन्द लाल पुष्पक,  जिला संगठन मंत्री त्रय सुभाष सरोज ,संदीप यादव, अरविन्द यादव, जिला कैडर सह प्रभारी जगदीश यादव,पूर्व डी सी अरुण प्रकाश यादव, सुरेंद्र जी प्रमोद कुमार प्रजापति, आराधना चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े ; जौनपुर – आजमगढ़ जनपद को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर रखा मोरंग बन रहा हादसे का कारण

शाहगंज में अंतर्जनपदीय गौ तस्कर नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार

0
शाहगंज में अंतर्जनपदीय गौ तस्कर नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार
शाहगंज में अंतर्जनपदीय गौ तस्कर नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार

SHAHGANJ CRIME जौनपुर शाहगंज कोतवाली पुलिस ने अंतर्जनपदयीं गौ तस्कर को नशीले पदार्थ  के साथ सोमवार को गिरफ्तार करने का दावा किया प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहगंज कोतवाली पुलिस टीम ने  मुखबीर की सूचना के आधार पर सोमवार की  सुबह लगभग 6:00 बजे राजापुर नहर पुलिया के पास से शातिर अंतर जनपदयी गौ तस्कर  तारीक पुत्र इसराइल निवासी अरनौला थाना दीदारगंज जिला आजमगढ़ को नशीला पदार्थ डायजापाम के साथ गिरफ्तार कर बारामदगी के आधार पर थाने पर एनडीपीएस एक्ट का मामला पंजीकृत कर कार्रवाई में जुटी l


वही दूसरी  तरफ केराकत पुलिस ने एक जिलाबदर अभियुक्त को  गिरफ्तार किया पुलिस के अनुशार  अपराध एवं अपराधियो वांछित/वारंटी के विरूद्ध गिरफ्तारी के अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण मे केराकत पुलिस टीम द्वारा जिला बदर अपराधी राम जानकी सिंह पुत्र रामजीत सिंह निवासी थाना गद्दी (जखिया) थाना केराकत  को गिरफ्तार कर थाना केराकत पर मु0अ0सं0 116/24 धारा 10 गुण्डा अधि0 पंजीकृत कर चालान  न्यायालय  भेजा है । 

कंपोजिट विद्यालय डीह असरफाबाद की छात्रा का नवोदय विद्यालय में चयन

0
कंपोजिट विद्यालय डीह असरफाबाद की छात्रा का नवोदय विद्यालय में चयन
कंपोजिट विद्यालय डीह असरफाबाद की छात्रा का नवोदय विद्यालय में चयन

कंपोजिट विद्यालय डीह असरफाबाद की छात्रा से प्रेरणा ले छात्र-छात्राएं: डॉ.गोरखनाथ पटेल

  • शिक्षा के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रहा सुईथाकला विकासखंड क्षेत्र:डॉ उमेश चंद्र तिवारी

सुईथाकला JAUNPUR। विकासखंड क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय डीह असरफाबाद की पांचवी कक्षा की छात्रा अंशवी भारती का चयन नवोदय विद्यालय में हुआ है। कुशाग्र बुद्धि वाली और होनहार यह छात्रा तमाम समस्याओं और अभावग्रस्त होते हुए भी विचलित नहीं हुई।सफलता हासिल करके लक्ष्य की तरफ अग्रसर ऐसे संघर्षील और अभाव में अध्यनरत अन्य छात्र-छात्राओं के लिए मिसाल कायम की। इस सफलता पर बीएसए डॉ गोरखनाथ पटेल ने प्रसन्नता व्यक्त की है।उन्होंने प्रधानाध्यापक दुष्यंत मिश्र,समस्त शिक्षकों, सफल छात्रा व अभिभावक को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। बीएसए ने इस छात्रा से अन्य विद्यालयों के बच्चों से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने छात्र को सभी छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ उमेश चंद्र तिवारी गुरुजी ने इस उपलब्धि पर शिक्षकों के कर्तव्य के प्रति निर्वाहन और कठिन परिश्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि विकासखंड क्षेत्र शिक्षा के मामले में निरंतर कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस सफलता पर क्षेत्र अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है ।

विद्यालय में खंड शिक्षाधिकारी राजेश कुमार वैश्य ने छात्रा को माला पहनाकर मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।खंड शिक्षाधिकारी ने कहा कि लक्ष्य के प्रति सच्ची निष्ठा और समर्पण ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने भरोसा जताया कि आगामी नवोदय विद्यालय की परीक्षा में विकासखंड क्षेत्र के अन्य विद्यालयों से भी अधिक से अधिक संख्या में छात्र-छात्राएं सफलता हासिल करेंगे। शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ रणंजय सिंह ने छात्रा को पुरस्कृत करके प्रोत्साहित किया। विद्यालय के शिक्षकों राधेश्याम, संजय सिंह, संतोष कुमार वर्मा, उदय कृष्ण यादव, अनुराग डोगरा अजय हलवाई, संजय मौर्य, मनोज कुमार, अनुराग पाण्डेय, विनोद कुमार, जय प्रकाश मौर्य, सुमन अग्रहरि, मनोरमा सिंह, मीनू गुप्ता, सौरभ दीक्षित ने भी खुशी जाहिर किया है।

जौनपुर – आजमगढ़ जनपद को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर रखा मोरंग बन रहा हादसे का कारण

0

दर्जनों राहगीर गिरकर हो चुके है घायल, ग्रामीणों के शिकायत के बाद नहीं सुन रहे अधिकारी

खेतासराय (जौनपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के जैगहा बाजार के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है की एक निर्माणधीन मकान के लिए दो जनपदों को जोड़ने वाली सड़क के किनारे रखा गया मोरंग अब हादसे का कारण बन रहा है। जिससे अब तक दर्जनों राहगीर गिरकर घायल हो गए है। इस बात को ग्रामीणों ने मकान मालिक से बताया फिर भी कोई असर देखने को नहीं मिला तो थकहार चुके ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत किया बावजूद इसके अधिकारी न तो सड़क से मोरंग हटवाया और न कोई कार्यवाई की। जिससे आएं दिन लोग गिरकर घायल हो रहे है।आपको बता दें कि शिकायत के बाद जिम्मेदारों ध्यान न देने पर ग्रामीणों ने मीडियाकर्मी से सम्पर्क कर मामले को अवगत कराते हुए बताया कि क्षेत्र के जैगहा बाजार में लखमापुर मोड़ पर एक मकान का निर्माण होने के लिए मोरंग सड़क के किनारे गिराया गया था। मकान निर्माण कार्य महीनों से ठप्प हो गया है। सड़क के किनारे गिरा मोरंग अब दूर सड़कों तक फैल गया है। जिससे आने-जाने वाले राहगीर गिरकर घायल हो रहे है।

जबकि यह मार्ग दो जनपदों को जोड़ती है। जिससे लगातार आवागमन चालू रहता है। इस मार्ग के उक्त स्थान पर जरा सा असावधानी होती है तो दुर्घटना हो निश्चित रहता है। अब तक दर्जनों लोग घायल हो चुके है। ग्रामीणों का आरोप है कि इसकी शिकायत मकान मालिक से किया गया लेकिन मोरंग को नहीं हटाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि आएं दिन दुर्घटनाओं को देखते हुए जिम्मेदार अधिकारी से इसकी शिकायत भी की गई लेकिन अभी मोरंग सड़क से नहीं हटाया गया।

मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए जिलाधिकारी ने चुनावी शुभंकर किया जारी

0
मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए जिलाधिकारी ने चुनावी शुभंकर किया जारी
मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए जिलाधिकारी ने चुनावी शुभंकर किया जारी

JAUNPUR NEWS : मतदाताओं को प्रेरित जागरूकता फैलाने को चुनावी शुभंकर का अनावरण जौनपुर में आगामी 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदाता जागरूकता और भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वारा रविवार को चुनावी शुभंकर का अनावरण किया गया। चुनाव शुभंकर में सुपर ब्वॉय व सुपर गर्ल को आकर्षित पोशाक में दर्शाया गया है जो मतदाताओं से लोकतंत्र का महापर्व मनाने और 25 मई को अपना वोट ज़रुर करने की अपील कर रहे हैं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी  ने कहा कि व्यवस्थित मतदाता, शिक्षा और चुनावी भागीदारी परियोजना के तहत प्रोत्साहित इस शुभंकर का उद्देश्य लोकसभा चुनाव में मतदाता जागरूकता और वोटरों की भागीदारी बढ़ाना है, और सभी मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित करना है, जिससे जनपद का मतदान प्रतिशत बढ़े। उन्होंने बताया कि चुनावी जागरुकता के लिए  शुभंकर के साथ ही वोटर पोर्टल व सी विजिल ऐप को भी दर्शाया गया है। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा गोरखनाथ पटेल, स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा रवि चन्द्र यादव, राकेश यादव, विन्ध्यवासिनी उपाध्याय सहित अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : जौनपुर की इमरती का G.I में हुआ पंजीयन,देश विदेश में नई पहचान मिलेगी

यह भी पढ़े : जौनपुर लोकसभा बीजेपी प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह पर, जमकर बरसे अशोक सिंह

कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कल दिल्ली से जौनपुर आएंगे 

0
कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कल दिल्ली से जौनपुर आएंगे 
कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कल दिल्ली से जौनपुर आएंगे 

जौनपुर। कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन 01अप्रैल को जौनपुर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव जी का आगमन दिल्ली से जौनपुर हो रहा है। जौनपुर आगमन पर राष्ट्रीय सचिव राजीव श्रीवास्तव राजू के हुसैनाबाद आवास पर Kayastha महासभा के पदाधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगे उसके बाद National President of Kayastha Mahasabha महासचिव,भाजपा नेता राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट के सदर चुंगी आवास पर उनके माताजी की तेरहवीं में भाग लेंगे तदुपरान्त जौनपुर से  बाबतपुर जाएंगे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।उक्त आशय की जानकारी Kayastha Mahasabha के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एडवोकेट व कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने दिया।

यह भी पढ़े : जौनपुर की इमरती का G.I में हुआ पंजीयन,देश विदेश में नई पहचान मिलेगी

जौनपुर की इमरती का G.I में हुआ पंजीयन,देश विदेश में नई पहचान मिलेगी

0
जौनपुर की इमरती का G.I में हुआ पंजीयन,देश विदेश में नई पहचान मिलेगी
Imarti of Jaunpur जौनपुर की इमरती का G.I में हुआ पंजीयन,देश विदेश में नई पहचान मिलेगी

Imarti of Jaunpur : जौनपुर की इमरती का जी0आई0 में हुआ पंजीयन अब देश विदेश में नई पहचान मिलेगी, विगत दो वर्षो से जौनपुर की मशहूर इमरती को जी०आई० टैग दिलाने हेतु मिली सफलता जी०आई० रजिस्ट्रार कार्यालय चेन्नई द्वारा दी गई। इस नई पहचान से जौनपुर की मशहूर Imarti को देश एवं विदेश में विशेष स्थान प्राप्त होगा विज्ञप्ति के माध्यम से उपायुक्त उद्योग,जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र हर्ष प्रताप सिंह ने अवगत कराया कि बेनीराम की प्रसिद्ध इमरती का इतिहास ब्रिटिश काल से (लगभग 200 वर्ष पूर्व) का है, जिसको बनाने की विधि सामान्य इमरती से पूर्णतया भिन्न है लकडी की धीमी आँच पर देसी चीनी (खाँड़सारी), देसी घी एवं उड़द की दाल प्रयोग कर विशेष विधि से बनाई जाती है। यह इतनी मुलायम होती है कि मुँह में डालते ही घुल जाती है। यहा की मशहूर इमरती की देश एवं विदेश में अलग मांग है। जी०आई० टैग एक ऐसा चिन्ह है जिसका उपयोग उन विशेष उत्पादो पर किया जाता है जो किसी विशिष्ट भौगोलिक स्थान या मूल से संबंधित होते है।

जी०आई० टैग यह सुनिश्चित करता है कि केवल अधिकृत उपयोगकर्ताओ या भौगोलिक क्षेत्र में रहने वाले लोगो को ही लोकप्रिय उत्पाद के नाम का उपयोग करने की अनुमति है। यह उत्पाद को दूसरो द्वारा नकल या अनुकरण किये जाने से बचाता है जी0आई0 टैग की वैद्यता 10 वर्षो के लिये होती है। जनपद जौनपुर की Imarti जी0आई0 टैग मिलने के साथ-साथ इस वित्तिय वर्ष में जी0आई0 रजिस्ट्रार कार्यालय चेन्नई में 160 नये उत्पाद और भी जी0आई0 पंजीकृत हुये उनमें यू0पी0 के 14 उत्पाद जिसमें वाराणसी के लाल पेड़ा के साथ-साथ बनारसी पान को जी0आई0 पंजीकृत प्राप्त हुआ उ0प्र0 में अब तक कुल 69 जी0आई0 टैग पंजीकृत हुये है जो अन्य राज्य की तुलना में सर्वाधिक है। 

विगत 2 वर्षो से जौनपुर में बेनीराम की प्रसिद्ध इमरती को जी0आई0 टैग पंजीकृत कराने हेतु प्रक्रिया चल रही थी जिला प्रशासन, कार्यालय उपायुक्त उद्योग, नाबार्ड एवं पदमश्री डाॅ0 रजनीकान्त (जी0आई0 पंजीयन विशेषज्ञ) की इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका है। जिलाधिकारी जौनपुर द्वारा बताया गया कि JAUNPUR KI IMARTI का जी0आई0 का पंजीयन होने से देश विदेश में नई पहचान मिलेगी जो जनपदवासियो के लिये गर्व की बात है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि [jaunapur kee imaratee ] जौनपुर की इमरती का जी0आई0 का पंजीयन की प्रकिया विगत 02 वर्षो से चल रही थी जिला प्रशासन के साथ कार्यालय उपायुक्त उद्योग द्वारा जी0आई0 पंजीयन में अहम भूमिका निभाई गयी। इस नई पहचान से जौनपुर की इमरती को देश विदेशो में विशेष प्रसिद्धी प्राप्त होगी एवं यहाँ के उत्पादो को ऑनलाइन प्लेटफार्म उपलब्ध कराकर नये बाजार स्थापित होगा। उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह द्वारा बताया गया कि इमरती का जी0आई0 पंजीयन होने से जनपदवासियो के लिये हर्ष उल्लास एव गर्व की बात है इमरती के बाद जौनपुर के मशहूर मूली एवं मक्का के साथ जौनपुर इत्र के जी0आई0 पंजीयन की प्रकिया शीध्र शूरू की जायेगी।

यह भी पढ़े : जौनपुर लोकसभा बीजेपी प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह पर, जमकर बरसे अशोक सिंह

जौनपुर लोकसभा बीजेपी प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह पर, जमकर बरसे अशोक सिंह

0

राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह बोले मेरे खिलाफ साजिश की जा रही है

जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि मुझे गिरफ्तार करने का प्लान पहले से ही था। जब बीआरपी इण्टर कालेज के मैदान में हमारा कार्यक्रम चल रहा था तो उस दौरान दो तीन पुलिसकर्मी मौजूद थे लेकिन जैसे ही मैं भाषण देने लगा कि तो दो तीन गाड़ी पुलिस की आ गई और हमें गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई से कृपाशंकर सिंह भी चुनाव लड़ने के लिए आए हैं। भाजपा ने उन्हें ऊपर से चुनावी मैदान में उतार दिया है यहां पर कई ठाकुर समाज के लोग कतार में थे उन्हें मौका नहीं मिला वे आक्रोशित हैं। अब मैं भी ठाकुर समाज से हूं तो उन्हें लगता है कि मैं उनका वोट काट दूंगा इसीलिए मेरे खिलाफ साजिश की जा रही है। मैं यह दावा करता हूं कि मैं यहां पर उनका वोट काटने नहीं बल्कि उन्हें हराने आया हूं। वे हार जाएंगे और मैं जीतूंगा। वह नगर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।


उन्होंने बताया कि वह जौनपुर लोकसभा से अपनी पार्टी के प्रत्याशी हैं। उन्होंने कृपाशंकर सिंह और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे साथ जो कुछ हो रहा है यह भाजपा और कृपाशंकर सिंह के कहने पर हो रहा है। जिस तरह से धनंजय सिंह के मामले में गवाह मुकर जाने के बाद किया गया उसी तरह से मेरे साथ भी किया जा रहा है। मैं निर्वाचन आयोग को पत्र लिखूंगा कि हमें प्रताड़ित न किया जाए क्योंकि भाजपा की राजनीति बहुत गंदी है। निर्वाचन आयोग कहता है कि हम निष्पक्ष चुनाव करा रहे हैं, ये कैसा निष्पक्ष चुनाव है। उन्होंने कहा कि मेरे साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है, हमें लड़ने नहीं दिया जा रहा है। मैं जनता को बताना चाहता हूं कि हम गांव गांव जाएंगे और प्रचार करेंगे और डटकर लड़ेंगे।

गोली लगने से घायल लकी ढाबा मैनेजर की मौत  ,पुलिस बदमाशो को खोज रही  

0
गोली लगने से घायल लकी ढाबा मैनेजर की मौत  ,पुलिस बदमाशो को खोज रही  
गोली लगने से घायल लकी ढाबा मैनेजर की मौत  ,पुलिस बदमाशो को खोज रही  

गोली लगने से घायल लकी ढाबा चोरसण्ड गौराबादशाहपुर के मैनेजर शमशाद की,इलाज के दरम्यान मौत 

JAUNPUR MURDER: जौनपुर आजमगढ़ मार्ग पर चोरसंड गांव के पास स्थित लकी नामक ढाबे पर बीतीरात बवाल हो गया गोली लगने से घायल ढाबा मैनेजर की इलाज के दौरान मौत,शराब पीने से मना करने पर बदमाशों ने ढाबा संचालक को मारी गोली, खाने के दरम्यान शराब पीने से मना करने को लेकर बढ़ा विवाद ढाबा मैनेजर की गोली मार कर हत्या पुलिस मामले की तफ़्तीश में जुटी, बताया जा रहा है कि कुछ मनबढ़ बदमाश शराब पीना चाह रहे थे संचालक के मना करने पर बदमाश नाराज हो कर घर चले गए,दोबारा लौट कर आधीरात को गोली मार दी। घटना की सूचना पर पहुची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ढाबा संचालक को अस्पताल पहुचाया जहाँ इलाज के दौरान डॉक्टरों ने शहजाद को मृत घोषित कर दिया। 26 वर्षीय मृत शहजाद सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा का निवासी है।

एसपी सिटी ने बताया कि बीती रात 10: 30 पर गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के लकी ढाबा पर कुछ लोग खाना खाने के लिए पहुचे आए थे खाना खाने के दौरान शराब पीने का प्रयास कर रहे थे लकी ढाबा मैनेजर शहजाद ने मना कर दिया उस समय दोने के बीच कहा सुनी हुई । शराब न पीने से नाराज लोग बीतीरात 12: 20 पर दोबारा ढाबे पर पचूचे और ढाबा संचालक शहजाद को पर फायर कर दिया जिसमे लकी ढाबे के मैनेजर घायल हो गया घायल संचालक को जिला चिकित्सालय भेजा गया जहाँ इलाज के दरम्यान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । इस संबंध में थाना गौराबादशाहपुर में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीम लगाई गई है जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सुनिए एसपी सिटी बृजेश कुमार क्या बोले – https://twitter.com/jaunpurpolice/status/1774284772451475705?t=PCDey_XjZkUFxJLkFRJrTg&s=19

यह भी पढ़े : बीएसए ने प्रधानाध्यापक पर की कार्यवाही,स्टाफ का वेतन किया अदेय 

बीएसए ने प्रधानाध्यापक पर की कार्यवाही,स्टाफ का वेतन किया अदेय 

0
बीएसए ने प्रधानाध्यापक पर की कार्यवाही,स्टाफ का वेतन किया अदेय 
बीएसए ने प्रधानाध्यापक पर की कार्यवाही,स्टाफ का वेतन किया अदेय 

जौनपुर के बीएसए ने औचक निरीक्षण के दौरान दिलायी  मतदाता जागरूकता  की शपथ  

जौनपुर 30 मार्च : बीएसए‘ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ  गोरखनाथ पटेल द्वारा शनिवार को विकास खण्ड मुफ्तीगंज एवं धर्मापुर के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण करते हुये विद्यालयों की भौतिक अवस्थापना सुविधाओं एवं छात्रों के अधिगम स्तर की जाँच की गयी।     

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विकास खण्ड मुफ्तीगंज के प्राथमिक विद्यालय मुरारा का निरीक्षण पूर्वान्ह 10 बजकर 20 मिनट पर किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय मे कार्यरत समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे परंतु विद्यालय के बरामदे मे एक साथ वार्ता करते हुये पाये गये। विद्यालय मे नामांकित कुल छात्र संख्या 154 के सापेक्ष सिर्फ 65 छात्र विद्यालय मे उपस्थिति पाये गये, जबकि गत तीन कार्यदिवसों मे विद्यालय मे क्रमश: 147, 138, 115 छात्रों की उपस्थिति दर्ज की हुयी पायी गयी। शासन द्वारा विद्यालय को प्राप्त कम्पोजिट धनराशि 50000 के सापेक्ष कोई धरातलीय कार्य यथा- विद्यालय की रंगाई, पुताई एवं बाला पेंटिंग का अभाव पाया गया। विद्यालय प्रांगण गंदा एवं कक्षा कक्षों के दीवाल पर पीपल के पौधे उगे एवं जाले लगे हुये प्राप्त हुये। छात्रों का अधिगम स्तर संतोषजनक नहीं पाया गया। विद्यालय में प्राप्त गम्भीर कमियों के परिणाम स्वरूप बीएसए द्वारा सम्बंधित प्रधानाध्यापक पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुये विद्यालय मे कार्यरत समस्त शैक्षणिक कर्मचारियों को स्पष्तीकरण निर्गत किया गया। बीएसए डा0 गोरखतनाथ पटेल द्वारा विद्यालय मे उपस्थिति समस्त कर्मचारियो एवं समस्त छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता शपथ दिलाते हुये आगामी लोक सभा चुनाव मे शतप्रतिशत मतदान किये जाने हेतु अपने परिवार एवं आस पास के समस्त नागरिकों को प्रेरित करनें हेतु दिशा-निर्देश निर्गत किये गये।    

 निरीक्षण की अगली कड़ी मे बीएसए द्वारा कम्पोजिट विद्यालय मेहौड़ा का निरीक्षण किया गया। विद्यालय मे नामांकित कुल छात्र संख्या 186 के सापेक्ष 0 छात्र विद्यालय मे उपस्थिति पाये गये, जबकि गत तीन कार्यदिवसों मे विद्यालय मे क्रमश: 139, 174, 114 छात्रों की उपस्थिति दर्ज की हुयी पायी गयी। विद्यालय प्रांगण एवं शौचालय गन्दा पाया गया। विद्यालय की रंगाई पुताई नही की गयी प्राप्त हुयी। विद्यालय में प्राप्त गम्भीर कमियों के परिणाम स्वरूप बीएसए द्वारा सम्बंधित प्रधानाध्यापक पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुये अन्य समस्त शैक्षणिक स्टाफ का अग्रिम आदेश तक वेतन मानदेय अदेय कर दिया गया। विद्यालय के पीछे ट्रांसफार्मर एवं तालाब होने तथा बाउंड्रीवाल का अभाव पाये जाने पर बीएसए द्वारा मौके पर ही सम्बंधित ग्राम प्रधान से दूरभाष के माध्यम से वार्ता कर बाउंड्रीवाल पूर्ण कराये जाने हेतु दिशा निर्देश निर्गत किये गये।   

बीएसए ने प्रधानाध्यापक पर की कार्यवाही,स्टाफ का वेतन किया अदेय 
बीएसए ने प्रधानाध्यापक पर की कार्यवाही

बीएसए द्वारा विकास खण्ड धर्मापुर के प्राथमिक विद्यालय पचहटिया का निरीक्षण पूर्वान्ह 11 बजकर 45 मिनट पर किया गया। विद्यालय सुव्यवस्थित पाया गया। विद्यालय मे कार्यरत सहायक अध्यापिका श्रीमती इन्दू देवी के दिनांक 31 मार्च 2024 को सेवानिवृत्त होने के क्रम में विद्यालय मे आयोजित विदाई समारोह मे बीएसए द्वारा श्रीमती इंदू देवी के विभाग मे किये गये कार्यों एवं योगदान को स्मरण करते हुये आगामी जीवन हेतु शुभकामनायें प्रेषित की गयी।

यह भी पढ़े : जौनपुर लोक सभा प्रत्याशी अशोक सिंह,पुलिस हिरासत में

यह भी पढ़े : पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में 1 अप्रैल को अटेवा मनाएगा ब्लैक डे