SHAHGANJ NEWS [जौनपुर ] नगर के संगत जी शाहपंजा मोहल्ला स्थित श्री संगत जी मंदिर प्रांगण में गुरुवार रात शाहगंज मोदनवाल समाज का रंगारंग होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।समारोह में लोगों ने गुलाल और फूलों से होली खेलकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक पंडित दुर्ग विजय मिश्र द्वारा होली के भव्य गीत प्रस्तुत किए गए समाज के बच्चों और बच्चियों ने तमाम रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। SHAHGANJ मोदनवाल समाज के अध्यक्ष अनिल मोदनवाल ने आगंतुकों का स्वागत किया। कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज को मजबूती मिलती है।
संचालन सभासद भुवनेश्वर मोदनवाल ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश मोदनवाल, वरिष्ठ समाजसेवी शीतल अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी, जौनपुर प्रेस क्लब शाहगंज के अध्यक्ष चंदन कुमार जायसवाल,महामंत्री शिवेंद्र मोदनवाल,कार्यक्रम संयोजक चंदन मोदनवाल, महामंत्री गोपाल मोदनवाल,श्रीष मोदनवाल, सत्येंद्र मोदनवाल,दीपक,प्रहलाद मोदनवाल ,प्रगेश,राजू, सिम प्रकाश अग्रहरि सिम्पू, अरविंद अग्रहरि, उमेश जायसवाल, मनोज जायसवाल,आशीष,सोनी,दिव्यांशु आदि मौजूद रहे।
सपा के लिए आसान नहीं है,लोकसभा जौनपुर में प्रत्याशियों का चयन
किसके सिर पर सजेगा ताज साइकिल की नैया कौन लगाएगा पार
AUNPUR POLITICS जौनपुर। सपा युवा नेता के दावेदारी से धुरेंदर के बिगड़े समीकरण लोकसभा चुनाव का बिगुल बच चुका है,आचार संहिता लगने के पहले ही इस बार प्रत्याशी का चयन कर रही हैं । कुछ तो अपने को संभावित प्रत्याशी मानकर क्षेत्र में लगातार लोगों के बीच में बने हुए हैं । जिससे अपने मजबूती को शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि पार्टी उन पर विश्वास जाता कर चुनावी मैदान में उतार सके। इसके साथ ही वह अपने टिकट के लिए तरह-तरह की जुगत लगा रहे हैं। शीर्ष नेतृत्व के नेताओं से अपनी पैरवी कर कर अपना पक्ष मजबूत कर रहे हैं। इसके साथ ही टिकट के लिए ऐसे समाजसेवी नेता है । जिनका जनता के बीच में अच्छा वर्चस्व है व जाती विशेष पर अच्छी पकड़ रखते हैं। जिसे टिकट देने के लिए पार्टी विचार कर रही है । लेकिन पार्टी चुनाव मैदान में ऐसे प्रत्याशी को उतारना चाहती है जो चुनाव को मजबूती से लड़ें और जीतकर पार्टी को मजबूत करें। हम बात करते हैं जौनपुर जिले के 73 लोकसभा सीट की जहां पिछले तीन दशक से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी की जीत नहीं हुई है ।
पंकज मिश्रा युवा सपा नेता
दावेदार कई है। जिससे टिकट का चयन करना शीर्ष नेतृत्व के लिए बहुत मुश्किल हो गया है । कोई भी दल पार्टी के सभी नेताओं को संतुष्ट नहीं कर सकता है । कभी-कभी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भी गलत प्रत्याशी को मैदान में उतार देता है ।जिससे जीत हासिल नहीं हो पाती है। वहीं भाजपा के नेता मोदी मंत्र पर चुनाव जीत जाते हैं । उन्हें क्षेत्र में कम मेहनत करने की जरूरत होती है । लेकिन अन्य दल के नेता पार्टी वोट के साथ अपने वोट को भी जोड़ने के लिए दिन रात मेहनत करते रहते हैं। इसलिए समाजवादी पार्टी को मजबूत युवा चेहरा को मौका देना चाहिए । जिससे वह चुनाव जीत कर दिल्ली पहुंच सके इस सीट पर प्रत्याशियों की दावेदारी काफी दिख रही है जिसमें पूर्व मंत्री और विधायक के साथ सपा नेता टिकट की मांग कर रहे हैं। इस लोकसभा में ब्राह्मण यादव व मुस्लिम जाति के वोटर अधिक जनसंख्या में है। टिकट दावेदारी में पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ,युवा नेता पंकज मिश्रा ,बाबा दुबे,लकी यादव, संतोष पांडेय,जगदीश प्रसाद मौर्य सहित अन्य नेता टिकट के लिए प्रयासरत हैं। इसमें ब्राह्मण नेता की चर्चा प्रबल चल रही है।
पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई की बात करें तो यह चार विधायक दो बार मंत्री रहे हैं । उनकी पकड़ समाजवादी पार्टी व क्षेत्र में अच्छी है । इनका प्रभाव यादव मुस्लिम वोटर में अच्छा माना जाता है। राजनीति में चाणक्य कहें जाते हैं। पंकज मिश्रा की बात करें तो ये युवा सपा नेता है। जो पिछले 15 वर्षों से अधिक समाजवादी पार्टी से जुड़कर समाजवाद की नीतियों को लोगों तक पहुंचाते रहते हैं और इसी विचारधारा से क्षेत्र की जनता की सेवा कर रहे हैं। क्षेत्र में गरीब असहाय जनता की मदद करते रहते हैं । जिसके कारण यह हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं । इन्होंने विधानसभा चुनाव 2022 में सपा प्रत्याशी पंकज पटेल के लिए मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा चुनाव को जीतने में कड़ी मेहनत की जिसका परिणाम अच्छा रहा। साथ ही साथ युवा होने की नाते ये युवा वोटर को अपने पक्ष में करने में कामयाब होंगे ।
यदि इन्हें मौका मिलता है तो ब्राह्मण मुस्लिम यादव व अन्य जातियां का सहयोग से चुनाव लड़ाई दिलचस्प होगी। पूर्व विधायक बदलापुर बाबा दुबे भी टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है जो सपा से विधायक भी रहे हैं। क्षेत्र में अच्छी पकड़ होने के साथ-साथ यह लगातार जनता के बीच में बने रहते हैं।
मल्हनी विधायक लकी यादव
मल्हनी विधायक लकी यादव ये पूर्व मंत्री स्वर्गीय पारसनाथ यादव के पुत्र हैं। जो समाजवादी पार्टी की स्थापना में भी योगदान दिए हैं उनकी मृत्यु की पश्चात लकी को उपचुनाव में मौका दिया गया । जिसमें 5000 के लगभग मतों से विजय प्राप्त किया। 2022 के चुनाव में फिर से 10000 से अधिक मतों से विजय प्राप्त किए। यह भी लोकसभा के टिकट में दावेदारी पेश कर रहे हैं । पूर्व जिला अध्यक्ष व अन्य नेता भी टिकट की दावेदारी पेश किए हैं। अब देखना है कि शीर्ष नेतृत्व किस मौका देती है वह चुनाव जीतने में कितना सफल होता है ।यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा।
JAUNPUR: समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने जारी किया संकल्प पत्र
JAUNPUR NEWS जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी (SVKP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने शुक्रवार को अपना चुनावी संकल्प पत्र जारी कर दिया। उन्होंने देश की जनता से वादा किया है कि भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कराया जाएगा, भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त किया जाएगा, 80 करोड़ जनता को भीख नहीं रोजगार दिलाने का संकल्प लिया गया है। इसके अलावा हर राज्य में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों की स्थापना करना, हर राज्य में अनाज के भंडार और आधुनिक मंडी का निर्माण करना, देश में एकल कर प्रणाली लागू करना, सम्पूर्ण देश में हिंदी, संस्कृत और प्रादेशिक भाषा को शिक्षा प्रणाली में अनिवार्य करना, भारत के हर बच्चे को मुफ्त शिक्षा दिलाने का संकल्प लिया गया है।
साथ ही महिलाओं को सशक्त और सम्मान दिलाना, सर्वधर्म समभाव की प्रेरणा से भारत की एकता एकजुट रखने का संकल्प लिया गया। बता दें कि 30 मार्च को दोपहर दो बजे बीआरपी इंटर कालेज के मैदान में अशोक सिंह अपनी पार्टी द्वारा आयोजित महासभा को संबोधित करने आ रहे हैं।
FREE RATION:मार्च महीने में निःशुल्क खाद्यान्न वितरण की तिथि बढ़ी
FREE RATION MARCH 2024 :जौनपुर के जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत माह-मार्च, के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण की तिथि 15 मार्च से 29 मार्च 2024 तक निर्धारित की गयी थी,किन्तु कतिपय जनपदों में उचित दर विक्रेताओं को खाद्यान्न का शत -प्रतिशत वितरण न होने के कारण जनपद के समस्त लाभार्थियों को उपरोक्त वस्तुओं का वितरण 29 मार्च तक कराया जाना सम्भव नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थिति में शासन के पत्र द्वारा वितरण की तिथि-31 मार्च तक विस्तारित किये जाने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने जनपद के समस्त उचित दर दुकानों पर वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत खाद्यान्न प्राप्त किये जाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उक्त वितरण अवधि में अन्त्योदय कार्डधारकों को 35 किग्रा0 खाद्यान्न (14 किग्रा0 गेहूं तथा 21 किग्रा0 चावल) तथा पात्र गृहस्थी राशन कार्डों से सम्बद्ध यूनिटों पर 05 किग्रा0 खाद्यान्न प्रति यूनिट (02 किग्रा0 गेहूं व 03 किग्रा० चावल) का FREE RATION वितरण लाभार्थियों में सुनिश्चित कराया जायेगा।
अन्त्योदय कार्डधारकों में त्रैमास जनवरी, फरवरी व मार्च, 2024 के सापेक्ष 03 किग्रा0 चीनी प्रति कार्ड रू0-18 प्रति किग्रा0 की दर से रू0-54 में वितरण सुनिश्चित कराया जायेगा। खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण में पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विक्रेता अपने उपलब्ध स्टॉक की सीमा तक पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन कर सकेंगे। अन्त्योदय कार्डधारकों को चीनी के सम्बन्ध में पोर्टबिलिटी की सुविधा अनुमन्य नहीं होगी। लाभार्थी अपनी मूल दुकान से ही चीनी प्राप्त कर सकेंगे। उक्त योजनान्तर्गत गेहूँ, चावल के निःशुल्क वितरण तथा अन्त्योदय कार्डधारकों में सशुल्क चीनी के वितरण की अंतिम तिथि 31 मार्च होगी,अतः पूर्व निर्धारित तिथि 29 मार्च के साथ 31 मार्च को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाइल ओ.टी.पी. वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण सम्पन्न किया जा सकेगा।
तत्क्रम में जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि लाभार्थियों/ राशनकार्डधारकों में नियमानुसार खाद्यान्न के FREE RATION निःशुल्क वितरण एवं अन्त्योदय कार्डधारकों को त्रैमास जनवरी, फरवरी व मार्च, 2024 के सापेक्ष 03 किग्रा0 चीनी का सशुल्क वितरण पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही अपनी उचित दर दुकानों पर उक्त योजना के सम्बन्ध में इसकी सूचना चस्पा करेंगे, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी खाद्यान्न व चीनी प्राप्त करने से वंचित न रह जाये।
जौनपुर में स्कूटी से निकली महिलाएं,मतदाताओं को करेंगी जागरूक
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जौनपुर में स्कूटी से निकली महिलाएं,जिलाधिकारी ने महिला मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
#Voter awareness scooty rally started in Jaunpur
जनपद जौनपुर में स्कूटी से निकली महिलाएं स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गुरुवार को महिला स्कूटी रैली निकाली गई। रैली को इंग्लिश क्लब से जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, उप जिलाधिकारी अर्चना ओझा, उप जिलाधिकारी प्रजक्ता त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल के नेतृत्व में निकली रैली में परिषदीय विद्यालयों की सैकड़ों शिक्षिकाएं, स्कूटी पर मतदाता जागरूकता स्टीकर लगाकर, हेलमेट लगाकर, पिंक कपड़े पहनकर शामिल रहीं तथा महिलाएं मतदाता जागरूकता वाले संदेशों के पोस्टर भी लिए थीं। तथा वोट करेगा जौनपुर, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, ’’चाहे नर हो या नारी मतदान हैं सबकी जिम्मेदारी’’ पहले मतदान फिर जलपान, आदि नारे लगाते चल रही थी और लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित कर रही थी।
फोटो –महिला मतदाता जागरूकता स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम
रैली इंग्लिश क्लब से शुरू होकर, दीवानी कचहरी तिराहा, कलेक्ट्रेट तिराहा,जहांगीराबाद, नखास, सदभावना पुल, चहारसू, होते हुए शाही किला तक गई।उपस्थित लोगों को मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई।इस अवसर पर जिलाधिकारीध्जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता जागरूकता रैली का उद्देश्य है कि मतदाता सूची में दर्ज प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने जनपद के मतदाताओं से अपील की है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में मतदान तिथि 25 मई 2024 को अवश्य मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भागीदारी निभाए। महिला, पुरुष, तृतीय लिंग, युवा व दिव्यांग सभी करें शत प्रतिशत मतदान।मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम ने मतदान का महत्व बताते हुए कहा कि जनपद के सभी मतदाता चाहे वे यहाँ रह रहे हैं या बाहर रह रहे हो, वे सभी लोकतंत्र का महापर्व मनाये और मतदान जरुर करें।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मतदान करना हम सभी का कर्तव्य व नैतिक जिम्मेदारी है, मतदान कर अपना फर्ज निभाये स्वयं मतदान करें और अन्य लोगों को भी मतदान करने के लिए जागरुक करें। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर उदयभान कुशवाहा, जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, ईएलसी कोआर्डिनेटर रमेश चन्द्र यादव, ट्रैफिक आफिसर जी डी शुक्ला, एआरपी राजीव सिंह, पटल सहायक विन्ध्यवासिनी उपाध्याय सहित सैकड़ों परिषदीय विद्यालयों की शिक्षिकाएं उपस्थित रही।
जौनपुर । कक्षा 8 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह हुआ संपन्न कंपोजिट विद्यालय सिद्दीकपुर में बृहस्पतिवार को कक्षा आठवीं के छात्र छात्राओं को समारोह आयोजित कर विदाई दी गई।विदाई समारोह के मुख्य अतिथि ए आर पी संदीप चौधरी ने बताया कि विद्यार्थी जीवन में आपकी समस्याओं के लिए शिक्षक शिक्षिकाएं होते हैं।
इस क्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका वैदेही सखी ने विद्यालय त्याग करने वाले बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की,उन्होंने कहा कि आज 37 छात्र छात्राओं की विदाई दी गई।गणित अध्यापक इंदु प्रकाश यादव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की मेहनत करें और ऊंचाई तक जाने के साथ ही एक अच्छा इंसान बने।इस मौके पर सहायक अध्यापिका मनभावती वर्मा , विजयनंदिनी, कादंबरी कुशवाहा ,सोनम सिंह , रितु सिंह एवम विद्यालय के समस्त छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
जौनपुर। भारतीय मजदूर संघ एम एस आर यू के साथी दीपक सिंह ( पिंटू )के असामयिक निधन पर जिला संयोजक श्री प्रकाश पांडे जी की अध्यक्षता में कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन किया गया कार्यक्रम में उपस्थित सभी साथियों ने संकट की इस घड़ी में अश्रु पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों के साथ खड़ा रहने का संकल्प लिया कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय संयोजक भारतीय मजदूर संघ श्रीमान प्रदीप तिवारी ने की उपस्थित साथियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर हम सभी साथियों के लिए यह एक बहुत ही पीड़ा दायक घटना है जिस तरह से अचानक कार्डियक अरेस्ट की चपेट में आकर हमारे साथी की आकस्मिक मृत्यु हुई है यह हृदय को झझकोर देने वाला है दीपक सिंह जी ने सदैव पूरी तन्मयता के साथ निष्पक्ष भाव से संगठन की सेवा की है संकट की इस घड़ी में समूचा संगठन उनके परिजनों के साथ खड़ा है इस अवसर पर हम आप सभी साथियों से दिवंगत साथी के प्रति सहयोग एवं समर्पण भाव से खड़े रहने की अपील करते हैं ईश्वर परिजनों को इस अपार कष्ट को सहने की शक्ति दे और पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें कार्यक्रम में गेन फार्मा के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ रमेश सिंह जी भी उपस्थित रहे उन्होंने कहा कि मैं अपना एम्पलाई नहीं बल्कि भाई खोया हूं दीपक ने जिस ईमानदारी और कर्मठता के साथ कंपनी में काम किया शायद ही कोई एम्पलाई इस तरह से समर्पित होकर काम करता हो मेरे पास शब्द नहीं है हृदय पीड़ा से व्यथित हैं संगठन के प्रत्येक निर्देश का पालन करते हुए मैं पीड़ित परिवार के साथ सदैव खड़ा रहूंगा उक्त अवसर पर संगठन महामंत्री आनंद तिवारी राकेश यादव कृष्णा दुबे विपुल सिंह संस्थापक सदस्य प्रदीप कुमार सिंह, हृदय नारायण दुबे जिला उपाध्यक्ष अमित मिश्रा मनोज उपाध्याय ,कृष्णा दुबे ,जितेंद्र मिश्रा ,राकेेश यादव, अभिषेे मिश्रा,दुर्गेश अस्थाना ,सौरभ मिश्रा,राकेश पाण्डेय, मन्धााता पाण्डेय सहित आदि मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव साथी मौजूद रहे।
भाजपा नेता राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया की माता समाजसेवी सुशीला देवी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
जौनपुर।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय महासचिव भाजपा नेता राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट की माता सुशीला देवी माताजी पत्नी स्व सन्तोषी बाबू के निधन पर कायस्थ समाज जौनपुर ने आज एक शोक श्रंद्धाजलि सभा कायस्थ महासभा 2150 के जिला अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट के मियांपुर स्थित आवास पर समाज के लोगो ने अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित किया। कायस्थ महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि पूज्य सुशीला देवी माता जी ने जीवन भर समाज सेवा के लिए समर्पित रही माता जी ने शिक्षा के क्षेत्र में भी हजारों बच्चो को पढ़ाया आज उनके पढ़ाये बच्चो में भी शोक की लहर हैं। कायस्थ महासभा 5680 के जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव ने कहा की इनके पति स्व संतोष कुमार श्रीवास्तव संतोषी बाबू ने भी वकालत करते हुए काफी नाम कमाया था उन्होंने कहा कि माताजी सुशीला देवी में एक कुशल नेतृत्व की भी छमता थी उन्होंने ने आरएसएस की दुर्गा वाहनी में भी सफलता पूर्वक कार्य कर समाज की सेवा किया था। कल्याण समिति के अध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव ने माताजी सुशीला देवी श्रीवास्तव को श्रंद्धाजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके बेटों ने अपनी माता जी के लिए जो किया वह शायद ही कोई कर सकता है । कायस्थ एकता मंच के जिलाध्यक्ष दयाशंकर निगम ने कहा कि माता-पिता का आशीर्वाद बच्चों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है माता जी का जाना कहीं ना कहीं अपूरणी क्षति है भगवान परिवार को शक्ति प्रदान करें ।राष्ट्रीय सचिव राकेश श्रीवास्तव साधु ने कहा कि माता-पिता के सेवा करने से उनके आशीर्वाद से ही पुत्र अच्छी मुकाम पर जाता है सभी को अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए ।राष्ट्रीय सचिव रवि श्रीवास्तव ने कहा कि माता-पिता का आशीर्वाद हमेशा बच्चों के साथ रहता है सुशीला देवी माताजी जी समाजसेविका के रूप में बेहतर व्यक्तित्व की धनी थी।राष्ट्रीय सचिव राजीव श्रीवास्तव राजू ने माताजी को अपने श्रद्धा श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उन्हें ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दें और अपना आशीर्वाद हम सबके ऊपर बनाए रखें की कामना किया। कायस्थ महासभा 2150 के जिला अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि उनका जाना हमारे समाज के लिए अपूरणीय छती है वह अपने जीवन काल से लेकर लंबे समय तक उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ समाज के लिए भी बेहतर काम किया ।प्रदेश प्रवक्ता विश्व प्रकाश दीपक श्रीवास्तव पत्रकार ने माताजी को नमन करते हुए कहा कि माता सुशीला देवी दीनदुखियों की सेवा में हमेशा तत्पर रहती थी व समाज को आगे ले जाने का कार्य किया ।बच्चा भैया ने जीवन पर्यंत अपनी माता की सेवा किया उन्हें कलयुग का श्रवण कुमार कहे तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। इस मुकाम पर बच्चा भैया के पहुंचने में माता जी का पूरा आशीर्वाद है। हम लोगों को भी इसी तरह अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए ।वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रमोहन श्रीवास्तव व प्रदेश संगठन मंत्री गिरिजेश श्रीवास्तव ने कहा कि उनकी समाजसेवा से हम लोगों को भी सीख लेनी चाहिए और अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए किया. प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वर्मा अज्जू अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा माता का दर्जा कोई नहीं ले सकता है माताजी एक समाजसेविका के साथ-साथ घर में भी एक बेहतर भविष्य का निर्माण किया जिसका नतीजा हम लोग के सामने है। इसी कड़ी में माता जी के पढ़ाये हुए शिष्य व जिला उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव पत्रकार ने कहा कि माताजी जी ने हम लोगों को जो संस्कार और आदर्श दिए हैं आज उन मूल्यों पर चलने की आवश्यकता है उन्होंने बचपन से ही हमें पढ़ाया था और मैं उनके काफी नजदीक भी था। सभा को उपस्थित तमाम कायस्थ जनों ने भी अपने विचार रखे। अंत में 2 मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया।माताजी सुशीला देवी को तीन पुत्र तीन पुत्री हैं पुत्र में सुधीर श्रीवास्तव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया दिलीप श्रीवास्तव है।कायस्थ समाज जौनपुर ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि माताजी सुशीला देवी जी के निधन से इस साल होली मिलन समारोह स्थगित कर दिया गया है। श्रंद्धाजलि अर्पित करने वालो में अनुराग श्रीवास्तव हरिश्चंद्र श्रीवास्तव,।
उमेश श्रीवास्तव गौरव श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव सुधीर अस्थाना अनुपम श्रीवास्तव आतिष श्रीवास्तव व उनके आवास पर शोक व्यक्त करने भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह अपने पदाधिकारी के साथ भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह पूर्व विधायक डॉ हरेंद्र प्रताप सिंह पूर्व विधायक दिनेश चौधरी एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु व्यपार मंडल के अध्यक्ष इंदु सिंह पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव मिश्रा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश चंद्र सिंह पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव सहित अनेक अधिवक्ता संघ के लोग भाजपा नेता कार्यकर्ताओ ने पहुचकर माता सुशीला देवी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। उक्त जानकारी प्रदेश प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा दिया गया।
समाज विकास क्रांति पार्टी की विशाल महासभा 30 मार्च को,राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे शामिल
जौनपुर में 30 मार्च को होगी समाज विकास क्रांति पार्टी की विशाल महासभा,राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह बतौर मुख्य अतिथि होंगे शामिल
Lok Sabha Election 2024 जौनपुर। नगर के बीआरपी इंटर कालेज के मैदान में समाज विकास क्रांति पार्टी द्वारा विशाल महासभा का आयोजन 30 मार्च आयोजित है। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के पीआरओ आशीष तिवारी ने बताया कि 30 मार्च को सुबह 10 बजे बाबतपुर हवाई अड्डे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए जमालपुर, त्रिमुहानी बरसठी मोड़, मड़ियाहूं,जोगापुर, रामदयालगंज, पॉलिटेक्निक चौराहा होते हुए दोपहर 1 बजे चौकियां धाम पहुचेंगे।
चौकियां में दर्शन के बाद दोपहर 2 बजे बीआरपी कालेज के मैदान में आयोजित महासभा में शामिल होंगे। कार्यक्रम में अवधि गायक जौनपुर के माटी के लाल अनुराग पंडित भी अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। गौरतलब हो कि अशोक सिंह के बारे में अगर बात करें तो महाराष्ट्र से उन्होंने अपने राजनीति की शुरुआत की है। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जौनपुर सीट से अपनी किस्मत आजमाई। 2022 में मड़ियाहूं विधानसभा से भी चुनाव लड़ने के बाद अशोक सिंह ने अपनी खुद की समाज विकास क्रांति पार्टी बनाई जिसका चुनाव चिन्ह गन्ना किसान है। बता दे की अशोक सिंह एक बार फिर जौनपुर लोकसभा से चुनाव लडने जा रहे है।
MACHHLISHAR LOK SABHA का मुकाबला इस बार होगा दिलचस्प
MACHHLISHAR LOK SABHA ELECTION 2024 जौनपुर। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सियासी दल अपने हिसाब से राजनीति की बिसात बिछाने में लगे हुए हैं 10 साल तक देश की सत्ता में मजबूती से शासन करने वाली भारतीय जनता पार्टी देश के सभी प्रदेशों में टिकट बांटने में जितने गंभीरता नहीं दिखाई उससे अधिक गंभीर उत्तर प्रदेश और बिहार में है। आखिर रहे भी क्यों ना? दिल्ली की सत्ता का रास्ता बिहार और उत्तर प्रदेश से ही होकर गुजरता है। टिकट बंटवारा को लेकर एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों दलों के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में आक्रोश दिख रहा है। यह स्वाभाविक भी है ।
मोदी की गारंटी का मुकाबला कर सकता है साइकिल की वारंटी वाला प्रत्याशी
कोई भी दल सभी को संतुष्ट नहीं कर सकते और यह भी सही है की टिकट बांटने वाले दल भी जरूरी नहीं है की सही प्रत्याशी को टिकट दें। पिछले 10 सालों से चुनाव संख्याबल का खेल बन गया है। इस संख्या को जुटाने के लिए सभी दल अपने अपने ढंग से साम, दाम, दंड,भेद की नीति अपना रहे हैं। प्रदेश में राम लहर और मोदी की गारंटी के बीच सपा को भी साइकिल की सीट पर मजबूत, युवा प्रत्याशी के साथ-साथ वारंटी वाला प्रत्याशी उतरना होगा तभी वह दिल्ली की सवारी कर सकता है।
हम बात कर रहे हैं जौनपुर जिले के MACHHLISHAR LOK SABHA सुरक्षित सीट की। इस सुरक्षित सीट पर अनुसूचित जाति के सोनकर और सरोज के बीच टिकट का बंटवारा माना जाता है। इस लोकसभा में यही दो जातियां चुनाव लड़ने में शिक्षा और धनबल के साथ खड़ी रहती है। अगर हम बात करें सत्ता दल भाजपा की तो यहां से वर्तमान सांसद बीपी सरोज है। अभी तक इनका टिकट रोके रहने के दो कारण हो सकते हैं। पहले जिला स्तर की इकाई उन्हें दोबारा रिपीट नहीं होने देना चाहती दूसरा यह कि भाजपा यह देखना चाह रही कि सपा किस जाति के प्रत्याशी को उतारती है। भाजपा की कतार में Machhlishahr Lok Sabha से बीपी सरोज के अलावा विधायक टीराम, विद्यासागर सोनकर, डॉ विजय सोनकर शास्त्री, जगदीश सोनकर, अपराजिता सोनकर, गुलाब सरोज के समर्थक अपने-अपने तरह से पार्टी हाईकमान तक बात पहुंचा रहे हैं।
दूसरी ओर प्रदेश में मजबूती के साथ दावेदारी पेश करने वाली समाजवादी पार्टी की गणित यहां समझ से परे हैं। समाजवादी पार्टी की पहली सूची में ही मछली शहर विधायक डॉक्टर रागिनी सोनकर का नाम था। वह मनोयोग से लगातार क्षेत्र में जनता के बीच थी। मगर पहली सूची से छठवीं सूची जारी हो गई। हर बार उन्हीं के नाम की चर्चा सोशल मीडिया पर रहती थी, लेकिन सपा मुखिया ने उनके नाम की घोषणा नहीं की। डॉ रागिनी सोनकर सपा मुखिया और सांसद डिंपल यादव की करीबी मानी जाती है। इसका मुख्य कारण उनका विधानसभा में अच्छे और गंभीर ढंग से सवालों की बौछार कर सत्ता दल के छक्के छुड़ाना है। डॉ रागिनी सोनकर सिर्फ मछली शहर विधानसभा की नहीं बल्कि पूरे जौनपुर जिले से लेकर प्रदेश स्तर के मामले को उठाकर लगातार सरकार को सदन में घेरती है। सत्र जितने भी दिन चलता है लोग उनके सवालों का इंतजार करते रहते हैं। कई बार तो सत्ता दल में भी उनके सवालों पर प्रशंसा की। इस कारण वह सपा मुखिया और सांसद डिंपल यादव की चहेती बन गई। हालांकि उनका टिकट अगर पहले घोषित हो जाता है तब भारतीय जनता पार्टी का कोई भी प्रत्याशी होता उनके सामने टिकने में कतराता।
स्थानीय जनता का मानना है कि अभी तक विधानसभा में इतना अधिक समस्याओं को उठाने वाला जिले का कोई भी विधायक नहीं था। साथ ही उनका घर -घर जाकर प्रचार करने का अंदाज भी लोगों को भावुक कर देता है और लोगों को अपनापन महसूस होने लगता है। स्थानीय लोगों का मानना है कि सपा की टक्कर भाजपा से है और डॉक्टर रागिनी सोनकर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आत्मविश्वास के साथ खड़ी हैं। अगर उन्हें टिकट मिला तो वह लोकसभा में सपा को मिलने वाली सीट में एक और सीट का इजाफा करेंगी। पेशे से डॉक्टर रागिनी सोनकर के पिता कैलाश सोनकर अजगरा से विधायक रह चुके हैं। वह मूलतः वाराणसी की रहने वाली है उनके पिता का प्रभाव वाराणसी से सटी पिंडरा विधानसभा में भी अच्छा खासा है। समाजवादी पार्टी के दूसरे प्रत्याशी के साथ एक नेगेटिव पहलू यह है कि पीडीए का नारा होने के कारण उन्हें सवर्ण वोट मिलने से रहा। मगर रागिनी सोनकर की लोकप्रियता और संबंध पीडीए के साथ सवर्णों में भी है। इसका लाभ समाजवादी पार्टी को मिल सकता है। सपा में रागिनी सोनकर के अतिरिक्त केराकत विधायक तूफानी सरोज, उनकी बेटी प्रिया सरोज, दीपचंद राम, कृपा शंकर सरोज और संजय सरोज है। पिछली बार बसपा के साथ सपा का गठबंधन होने के चलते भाजपा प्रत्याशी मात्र 181 वोट से विजयी घोषित हुआ था। इस बार बसपा डॉक्टर लाल बहादुर सिद्धार्थ को ही अपना प्रत्याशी बन सकती है।
अगर दो-तीन दिन के अंदर टिकट की घोषणा नहीं हुई तो यहां भी रामपुर और मुरादाबाद जैसी घटनाएं प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से समाजवादी पार्टी में देखने को मिलेगी। देर से टिकट जारी होने पर प्रत्याशी चुनाव में खर्च करने पर भी कतराने लगेंगे। सपा के कुछ प्रत्याशियों का मानना है की टिकट मिला तो केवल औपचारिकता ही होगी। भाजपा सत्ता दल है उसे कोई दिक्कत नहीं है हम लोग क्यों पैसा खर्च करें इतना? कम समय में ज्यादा मेहनत करना बुद्धिमानी नहीं है। MACHHLISHAR LOK SABHA ELECTION में इस बार वोट का खेल द्विपक्षीय होने की उम्मीद है, क्योंकि यहां से भी बड़े नाम विवादित रहें है। कही ये बड़े नाम क्षेत्र से नदारद रहें है तो कही काम न करने के कारण जनता के निशाने पर है। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि भाजपा का प्रत्याशी चाहे जो भी हो वहां नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव लड़ा जाता है। प्रत्याशी पर ज्यादा वोट जुटाने का लोड नहीं होता। मगर समाजवादी पार्टी के साथ ऐसा नहीं है।पार्टी प्रत्याशी को यादव, मुस्लिम वोट के साथ अन्य जातियों के भी वोट को अपने पक्ष में करने में कशमकश करनी होगी जो काफी मुश्किल भरा काम है।
कुछ लोगों का मानना है कि इस बार यहां राजनीति का खेल अनूठा हो सकता है। हो सकता है भाजपा और समाजवादी पार्टी दोनों के प्रत्याशी एक ही जाति के हों। अब आगे देखना है की दोनों दलों की रणनीति क्या होती है? चुनावी समर में कौन बाजी मारता है। यहां हम बसपा प्रत्याशी की बात इसलिए नहीं कर रहे हैं कि बसपा ने इंडिया गठबंधन को उत्तर प्रदेश में हराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है इधर सीधे तौर पर कहा जाए तो वह भारतीय जनता पार्टी की बी टीम बन गई है। यही नहीं वह बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और मान्यवर कांशीराम के विरासत को नीलाम करने पर लगी है। लोकसभा चुनाव जाति नहीं वोटर के मूड पर लड़ा जाता है और इस बार वोटर अपनो के बीच का प्रत्याशी ढूंढ़ रहा। वोटर भी पुराने प्रत्याशी को बुझा कारतूस समझने लगा है।
उसका मानना है कि राजनीति में इतने दिन गुजारने के बाद इनके अंदर जनता की समस्याओं को सुनने की ना तो ललक है नहीं क्षेत्र के विकास से कोई लेना देना। ऐसे में वोटर युवा प्रत्याशी को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। कुछ राजनीतिक पंडितों का मानना है कि भगवान राम की लहर में इंडिया गठबंधन मात्र खानापूर्ति करेगा यह बात सत प्रतिशत सही नहीं तो कुछ हद तक सही भी दिखती है कि साइकिल की सवारी से दिल्ली पहुंचाना नामुमकिन लगता है। ऐसे में सपा मुखिया को युवा, ग्लैमर और पढ़ें लिखे तेजतर्रार परखे प्रत्याशी को उतारे जो MACHHLISHAR LOK SABHA में क्षेत्र और पार्टी की मजबूत आवाज बने। इसके लिए उन्हें भी अपने विवेक का परिचय देना होगा। किसी भी प्रकार का राग, द्वेष, ज़िद को त्याग कर जनता के पसंद के प्रत्याशी को वरीयता देना होगा। बताते चले की मछली शहर अकेली सीट नहीं है। इसका प्रभाव जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, फूलपुर, प्रयागराज की सीट पर भी प्रत्याशी अपना प्रभाव रखेगा। भाजपा के रणनीतिकारों को यदि यह सीट अपने पास सुरक्षित रखनी है तो जनता की नब्ज पकड़नी होगी क्योंकि मोदीनाम की हवा तो बह रहीं पर अच्छे प्रत्याशी के दम पर साईकिल भी रफ्तार पकड़ेगी।
जातीय मतदाताओं की स्थिति-
[MACHHLISHAR LOK SABHA ] मछलीशहर संसदीय क्षेत्र राजपूत (क्षत्रिय)- 2,42,000 ब्राह्मण – 1,90,000 कुर्मी – 2,96,000 यादव – 2,01,000 दलित- 2,89,000 मुसलिम- 1,25,000 कायस्थ- 91, 452 वैश्य – 64,764 अन्य— 3, 50,000