HOLI:जेसीआई जौनपुर युवा ने बच्चों को दी गुलाल, पिचकारी
HOLI NEWS JAUNPUR जौनपुर। जेसीआई युवा द्वारा अध्यक्ष आकाश केशरवानी की अध्यक्षता में होली के रंग अपनों के संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यक्रम निदेशक नितेश साहू के सहयोग से समाज के मुख्य धारा से वंचित बच्चों के बीच HOLI के अवसर पर गुजिया, गुलाल व पिचकारी का वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष आकाश केशरवानी ने बताया कि जेसीआई युवा समाज की प्रगति को लेकर निरन्तर प्रयास कर रही है जिससे समाज के हर वर्ग का विकास किया जा सके।
इस अवसर पर उपस्थित पूर्व मण्डल अधिकारी गौरव सेठ ने बताया कि जेसीआई इंडिया द्वारा निरन्तर व्यक्तित्व विकास और समाज कल्याण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं जिससे एक बेहतर और जागरूक समाज की स्थापना हो सके। उपाध्यक्ष अवनीश केशरवानी ने जेसीआई युवा टीम को सराहनीय कार्य के लिए बधाई दिया। कार्यक्रम उपरान्त अमन साहू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
डॉ सुनील कुमार
असिस्टेंट प्रोफेसर
(मीडिया प्रभारी)
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर
अमीर-गरीब की खाई को पाटने वाला है यह पर्व HOLI गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे को गले लगाने का है पर्व
HOLI सनातन धर्म में हर पर पर्व को देवी- देवताओं से जोड़कर इसलिए रखा गया है की लोग नैतिक आचरण का पालन कर कर उसे अपने जीवन में उतारें। साथ ही साथ अपने तन मन को स्वच्छ और आनंदित रखें।
होली का त्यौहार हिंदी के फाल्गुन माह में वसंत पंचमी से ही आरंभ हो जाता है, लोग यह भी कहते हैं कि इस पर्व वसंत ऋतु का आगमन भी होता है, क्योंकि इस समय पेड़ पौधों में नई पत्तियां, रंग बिरंगे फूलों और से वातावरण भी रंगीन हो जाता है। खेतों में सरसों, गेहूँ की बालियाँ, बाग-बगीचों में फूलों और पेड़-पौधे, पशु-पक्षी और मनुष्य सब के सब उल्लास और उत्साह में होते हैं।
आज हम बात कर रहे हैं होली की।,काशी की HOLI
काशी में होली, बनारस, शिव,मस्ती,भंग, तरंग और ठण्डाई से जुड़ी हैं। इन्हें इससे अलग नहीं जा सकता। ये उतना ही सच है जितना ‘ब्रह्म सत्य जगत मिथ्या।’ बनारस की होली के आगे सब मिथ्या लगता है।आज भी लगता है कि असली होली उन शहरों में हुआ करती थी जिन्हें हम पीछे छोड़ आए हैं। ऐसी रंग और उमंग की होली जहॉ सब इकट्ठा होते,खुशियों के रंग बंटते, जहॉ बाबा भी देवर लगते और होली का साहित्य, जिसमें समाज राजनीति और रिश्ते पर तीखी चोट होती।दुनिया जहान के अपने ठेंगे पर रखते। इस साहित्य की इतनी डिमांड होती है कि लोग जीराक्स कराके एक दूसरे को बांटते हैं और चोरी-चोरी पढ़कर आनंद उठाते हैं। हालांकि यह वह नहीं करते उन्हें बसंत का स्वभाव यह कराता है। बनारस वाले कहीं भी रहे सब कुछ बदल जाए लेकिन होली और गाली संगत का संस्कार कभी नहीं बदलता।
ऋग्वेद भी कहता है “संगच्छध्वं संवदध्वं सं वो मनासि जानताम।” अर्थात हम सब एक साथ चलें। आपस मे संवाद करें। एक दूसरे के मनो को जानते चलें। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी, रंगभरी एकादशी होती है। कथा है कि शिवरात्रि पर विवाह के बाद भगवान शिव ससुराल में ही रह गए थे। रंगभरी को उनका गौना होता है। गौरी के साथ वे अपने घर लौटते है और अपने दाम्पत्य जीवन की शुरूआत होली खेल कर करते है। इसीलिए काशी विश्वनाथ मंदिर में रंगभरी से ही बाबा का होली कार्यक्रम शुरू होता है।
उस रोज़ मंदिर में होली होती है। दूसरे रोज़ महाश्मशान में चिता भस्म के साथ होली खेली जाती है। शिव यहीं विराजते हैं। सो उत्सव के लिए इससे अधिक समीचीन दूसरा मौका कहॉं होगा! वैसे भी होली समाज की जड़ता और ठहराव को तोड़ने का त्योहार है। उदास मनुष्य को गतिमान करने के लिए राग और रंग जरूरी है HOLI में दोनों हैं। यह सामूहिक उल्लास का त्योहार है। परंपरागत और समृद्ध समाज ही होली खेल और खिला सकता है। रूखे,बनावटी आभिजात्य को ओढ़ने वाला समाज और सांस्कृतिक लिहाज से दरिद्र व्यक्ति होली नहीं खेल सकता। वह इस आनंद का भागी नहीं बन सकता।
मथुरा की होली
मथुरा में होली का त्योहार, बरसाना की ‘लट्ठमार होली’ से जुड़ी है, वह यह है कि भगवान कृष्ण अपने दोस्तों के साथ राधा और गोपियों को चिढ़ाते और परेशान करते थे। इसलिए, प्रतिशोध में, उन्होंने श्रीकृष्ण को भगाने के लिए लाठियों से मारना शुरू कर दिया।
अयोध्या की होली
होली खेले रघुवीरा अवध में, होली खेले रघुवीरा। होली रंगों का त्योहार है. अवध की होली बहुत खास होती है. यहां की HOLI में मर्यादा, संस्कृति और गंगा-जमुनी तहजीब के साथ लखनऊ की नफासत की झलक मिलती है। आज भी लखनऊ का अभिजात वर्ग में होली धूमधाम से बनता है लखनऊ का कोई भी मोहल्ला हो या पास कॉलोनी सभी में लोग होली अपने अंदाज में मनाते हैं। यह पर्व उच्च नीच अमीर गरीब सबकी खाई को
पाटता है। लोग गिला, शिकवा भूलकर एक दूसरे को गले से लगाते हैं और उन्हें बधाई और शुभकामना देते हैं। देश के जाने-माने इतिहासकार डॉ. रवि भट्ट बताते हैं कि नवाब आसफुद्दौला 1775 से लेकर 1797 तक अवध के नवाब रहे. नवाब आसफुद्दौला को होली खेलने का बहुत शौक था. नवाब सआदत अली खान ने भी खूब होली खेली है. यही नहीं अवध के अंतिम नवाब वाजिद अली शाह भी खूब धूमधाम से होली पर रंग खेलते थे। यह नवाब चांदी की बाल्टी में रंग होते थे और चांदी की पिचकारी से लोगों के ऊपर रंग डालते थे। अयोध्या अयोध्या में रघुवीर में होली खेल कर कितना प्रचलित कर दिया था कि मुगल शासक भी उसे तोड़ नहीं पाए और वह खुद ही उसी रंग में रंग गए।
और अब जोगीरा सा रा रा…
जोगी का अर्थ है जिसे संसार से कोई लेना-देना नहीं है l ऐसे जोगी को होली के अवसर पर छेड़ा जाता है कि संसार छोड़ने से पहले यहां के रंग में खुद को रंग लो l
पानी की फुहारों जैसा सांसारिक जीवन है इसमें जोगी स्वरुप हर व्यक्ति को पानी और रंग की फुहारों से आमंत्रित किया जाता है, इस मस्ती में रंगने पर जिस प्रकार के छोटे-छोटे रंगीले वाक्य बन जाते हैं l इसको कई कवियों ने अपनी रचना में विभिन्न तरह से दर्शाया है। कुछ फिल्मों ने तो इसे नायक और नायिकाओं के अंदर की मादकता को अपनी रचनाओं में दर्शाया है। जैसे रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे…। भोजपुरी फिल्मों ने तो सारी हद और मर्यादाएं तोड़ दी। खैर आनंद का पर्व है खुशी से मनाइए। किसी को कष्ट मत दीजिए।
मान्यता यह भी है
होलिका भस्म घर पर रखने से व्यक्ति को चमत्कारिक लाभ मिलता है। भूत प्रेत बाधा ,ग्रह बाधा दूर होती है, होली जलने के बाद उसकी राख जिसे भस्म कहते हैं का विशेष महत्व होता है, होलिका भस्म अवश्य घर पर लाकर रखें, होलिका दहन के समय जो पूजा होती है वह होलिका की होती है प्रहलाद कि नहीं, होली का दैत्यराज हिरण्यकश्यप की बहन थी और उसने प्रहलाद को मारने की कोशिश की थी फिर भी उसकी पूजा होती है।
डॉ सुनील कुमार असिस्टेंट प्रोफेसर (मीडिया प्रभारी) वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर
JAUNPUR: राष्ट्रीय सेवा योजना से देश प्रेम और देशभक्ति की प्रेरणा मिलती है
JAUNPUR NEWS जलालपुर (जौनपुर) बयालसी पीजी कॉलेज जलालपुर जौनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को सरदार भगत सिंह,सुखदेव एवं राजगुरु के शहीद दिवस के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के सचिव डॉ विजय प्रताप सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अल्केश्वरी सिंह ,डॉ अखिलेश चंद्र सेठ ,कार्यक्रम अधिकारी सोमारू राम, डॉ बृजेश कुमार मिश्रा डॉ श्रीमती प्रतिभा सिंह,डॉ संजय नारायण सिंह,डॉ मिगफर इमाम,जितेंद्र प्रजापति सफीउल्लाह अंसारी सर, सुनील कुमार मौर्या, भूपेंद्र कुमार सिंह डॉ राकेश कुमार भ ,डॉ संदीप कुमार स्वयंसेवक व स्वयं सेविका उपस्थित रहे। सचिव डॉ विजय प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार भगत सिंह सुखदेव एवं राजगुरु का त्याग बलिदान सदैव देशवासियों को अपने देश से प्रेम अपने देश के प्रति कर्तव्य निष्ठा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।
डॉ बृजेश कुमार मिश्रा जी ने कहा कि भारत में आजादी के समय होने वाले आंदोलन में देश की बाहों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बलिदान और देश प्रेम का जज्बा उनके अंदर कूट-कूट कर भरा था सभी लोगों को याद करना चाहिए और उनके पद चरणों के चलने का अनुसरण करना चाहिए ।डॉ प्रतिभा सिंह ने कहा कि भारत माता के वीर सपूतों का त्याग बलिदान एवं उनका जीवन आदर्श सदैव देशवासियों को अपने देश के लिए समर्पण एवं त्याग के लिए प्रेरित करते रहेंगे और सभी को अपने देश से प्रेम एकता सद्भाव के लिए जागृत करते रहेंगे। डॉ संजय नारायण सिंह ने कहा कि देश में अपना सर्वोच्चर करने वाले शहीदों का त्याग बलिदान युवाओं को प्रेरित करता रहेगा स्वयंसेविकाओं के द्वारा मेरा रंग डे बसंती चोला, हर करम अपना करेंगे ए वतन तेरे लिए आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । कार्यक्रम का समापन देशभक्ति गीत वह राष्ट्रगान के साथ के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी श्री सोमारू राम ने किया और सभी आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
JAUNPUR:प्रतापगढ़ का बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल,एसपी ने जाना हाल
JAUNPUR CRIME NEWS :जौनपुर में बीती रात सिकरारा और मछलीशहर की संयुक्त पुलिस टीम के साथ बदमाश की मुठभेड़ हो गई मुठभेड़ में अन्तर्जनपदीय अपराधी के पैर में गोली लगी गोली से घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ऊसके पास से एक देशी तमन्चा .जिन्दा कारतूस व एक मोटर साइकिल बरामद हुई है l
पुलिस के मुताविक पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान में शनिवार को पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी तभी देर रात ग्यारह बज कर 15 मिनट पर मनिकापुर गावं में बदमाशों से हुई मुठभेड़ हो गई फिर पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की जिसमे से एक अपराधी अतुल गौड उर्फ राजा गौड पुत्र लहुरी गौड निवासी भूपियामऊ डिहवा थाना कोतवाली सिटी जनपद प्रतापगढ हाल पता भुईधरा बेलसडा थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर उम्र करीब 27 वर्ष को बायें पैर में घुटने के नीचे गोली लगने से चोटिल हुआ है तथा मोटर साइकिल से गिरने से शरीर के अन्य हिस्सो में भी चोट आयी है, जिसे तत्काल पुलिस अभिरक्षा में ईलाज हेतु अस्पताल भेजा गया l
अस्पताल में पहुचे एसपी JAUNPUR डाक्टर अजय पाल शर्मा ने घायल बदमाश की तबियत जानी तथा दूसरा बदमाश अंधेरे का लाभ लेकर भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश की जा रही है । अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमन्चा.315 बोर, तमंचा में फंसा हुआ 01 खोखा कारतूस,01 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 01 मोबाइल वीवो कम्पनी तथा 570 रूपये नगद व एक मोटर साइकिल अपाची बरंग सफेद नं UP62CM8546 बरामद किया गया। गिरफ्तारी बारमदगी के सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 74/2024 धारा 307/411 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सिकरारा जनपद जौनपुर पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त-अतुल गौड उर्फ राजा गौड पुत्र लहुरी गौड निवासी भूपियामऊ डिहवा थाना कोतवाली सिटी जनपद प्रतापगढ हाल पता भुईधरा बेलसडा थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर उम्र करीब 27 वर्ष बरामदगी का विवरण- एक देशी तमन्चा.315 बोर जिसमें फंसा हुआ खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 01 मोबाइल वीवो कम्पनी तथा 570 रूपये नगद व एक मोटर साइकिल अपाची बरंग सफेद नं UP62CM8546 l
जौनपुर के मानीकला गांव में चुनाव प्रचार के गैंस गुब्बारे में लगी आग,दो झुलसे
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बी.एड.एवं एम.एड.उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन संपन्न
जौनपुर : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बी.एड. प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर तथा एम. एड. प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर का मूल्यांकन विश्वविद्यालय परिसर स्थित बाला साहेब देवरस मूल्यांकन केंद्र पर सम्पन हुआ ।शिक्षा संकाय के डीन एवं मूल्यांकन समन्वयक प्रोफेसर अजय कुमार दुबे ने अवगत कराया कि विभिन्न महाविद्यालयों के आंतरिक और वाह्य प्राध्यापकों ने 18 मार्च से प्रारंभ हुए केंद्रीय मूल्यांकन में सहभागिता करते हुए बी.एड. और एम.एड. की उत्तर पुस्तिकाओं का सुचिता पूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मूल्यांकन कार्य संपन्न किया l
सुशील श्रीवास्तव पुनःबनाए गए समाजवादी पार्टी के कोषाध्यक्ष
पार्टी हित के लिए जो बेहतर होगा उसे पूरा करूंगा :सुशील श्रीवास्तव
जौनपुर । समाजवादी पार्टी द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।नई कार्यकारिणी में एक बार फिर अपने पूर्व कोषाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव एडवोकेट को पुनः कोषाध्यक्ष निर्विरोध रूप से घोषित कर दिया। विदित हो कि सुशील श्रीवास्तव वर्ष 2013 से लगातार इस पद पर बने हुए हैं। श्री श्रीवास्तव समाजवादी पार्टी से शिक्षक एमएलसी विधान परिषद में सद्भावना समिति के सभापति आशुतोष सिन्हा के भी प्रतिनिधि हैं।
सुशील श्रीवास्तव ने कोषाध्यक्ष निर्वाचित होने पर कहा कि शेष नेतृत्व का आभारी हूं जिन्होंने मुझे फिर से विश्वास जताते हुए इस पद पर आसीन किया है उसका पूरा ध्यान रखते हुए पार्टी के साथ हमेशा खड़ा हूं खड़ा रहूंगा पार्टी हित के लिए जो बेहतर होगा उसे पूरा करूंगा समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसने हमेशा कायस्थों का सम्मान किया है उनके हितों का ध्यान रखा है। राजनीति के क्षेत्र में जितना समाजवादी पार्टी ने कायस्थ का उत्थान किया उन्हें आगे बढ़ने का काम किया उन्हें तमाम राजनीतिक पद दिए उतना किसी भी पार्टी ने आज तक नहीं किया है। श्री श्रीवास्तव के मनोरंजन पर अधिवक्ता संघ के तमाम साथियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया साथ ही साथ कायस्थ समाज ने भी उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दिया।
JAUNPUR:देश का युवा ही राष्ट्र और समाज निर्माण का सबसे बड़ा स्रोत
देश का युवा ही राष्ट्र और समाज निर्माण का सबसे बड़ा स्रोत:प्रो.राकेश यादव JAUNPUR NEWS
[JAUNPUR सुईथाकला ] बाबा द्वारिका दास हरि महाविद्यालय एवं एस एस कॉलेज ऑफ फार्मेसी सारी बडौना में शनिवार को श्री हरि लोक ट्रस्ट द्वारा प्रबुद्ध सामान्य ज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता के मेधावियों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कार्यक्रम समन्वयक एवं गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर इतिहास के विभागाध्यक्ष प्रो.डॉ राकेश कुमार यादव ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना करके किया। अतिथियों द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में टॉप- 5 के छात्र-छात्राएं सूरज गौतम ,अमर यादव ,श्रेया तिवारी ,प्रियांशी, दिव्यांश दुबे रहे। विद्यालय स्तर पर श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।मुख्य अतिथि ने कॉलेज के प्रबंधक एवं वरिष्ठ दंत चिकित्सक डा.सूर्यभान यादव के शिक्षा ,समाज सेवा ,अध्यात्म एवं चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान को सराहा। प्रोफेसर यादव ने शहीद दिवस पर तीनों वीर शहीदों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। डॉ राम मनोहर लोहिया के जन्मदिन पर उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंध तंत्र का विवेकपूर्ण कार्य ही छात्रों के भविष्य को उज्ज्वल और बेहतर बनाता है।उन्होंने युवाओं को राष्ट्र और समाज के निर्माण का सबसे बड़ा स्रोत बताया ।
अध्यक्षता करते हुए संत प्रकाश दास जी महाराज ने शिक्षा को आजीवन आनंद प्रदान करने वाला सबसे बड़ा निवेश बताया उन्होंने बताया कि ज्ञान से ही मानव की पहचान होती है शिक्षा का तात्पर्य आत्मज्ञान से है।आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक डॉ सूर्यभान यादव ने किया ।उन्होंने कहा कि महाविद्यालय शिक्षा और प्रतिभा निर्माण में अपना एक अलग कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। प्रतियोगिताओं के द्वारा प्रतिभाओं में निखार आता है।आज के बच्चे कल के भविष्य हैं। उन्होंने सिविल सेवा और विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त करने के लिए छात्र-छात्राओं से आह्वान किया। प्रबंधक ने समय के सदुपयोग और शिक्षा पर बल दिया । सफलता के लिए उन्होंने जज्बा व लगन को सबसे जरूरी बताया।विशिष्ट अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के महामंत्री रमेश यादव ने बताया कि सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने पर ही राष्ट्र का सर्वांगीण विकास हो सकता है। विशिष्ट अतिथि डॉ जितेंद्र यादव ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से छात्र-छात्राओं में बौद्धिक विकास होगा इससे ग्रामीण अंचल में शिक्षा के पिछड़ेपन की समस्या दूर होगी।
पूर्व सदस्य जिला पंचायत विवेक यादव विक्की,शिवानंद दास आदि लोगों ने भी अपने विचार प्रकट किये। राधा रानी कहो तो अभी जान दे दूं ,मोरे सुन्ने – सुन्ने पैर ,मुरली बजाते हो पीछे-पीछे आते हो की उत्कृष्ट प्रस्तुति ने समां बांध दिया ।छात्राओं ने लोकगीत के माध्यम से दहेज प्रथा, महंगाई ,बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं की तरफ संकेत किया।संचालन प्राचार्य डॉ कुंवर सिंह यादव ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ उमेश चंद्र तिवारी गुरुजी, डा. आलोक सिंह पालीवाल , डा.अतुल यादव, संतोष कुमार पांडेय प्रधानाचार्य, वंश बहादुर पाल भाजपा नेता, अमरजीत यादव प्रधान ,लवकुश मौर्य ,स्नेहा यादव ,शशांक शेखर, दिनेश यादव,राम सकल मौर्य आदि उपस्थित रहे।
HOLI:सेंट जेवियर्स स्कूल शाहगंज में धूम-धाम से मनाया गया होली का त्यौहार
HOLI NEWS [शाहगंज ] हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर शाहगंज के खुटहन रोड स्थित सेंट -जेवियर्स स्कूल में प्रबंध निदेशक अभिषेक आदित्य सहित प्रधानाचार्य संदीप सिंह के दिशा- निर्देश में होली के त्यौहार का भव्यतापूर्ण आयोजन किया गया । जहां पर सभी अध्यापक -अध्यापिकाओं एवं अभिभावकों ने भारतीय परंपराओं एवम् संस्कार के अनुरूप धूम-धाम से गुलाल लगाकर व फूलो की HOLI खेली । साथ ही अभिभावको के लिए अध्यापिकाओं ने कई तरह के शुद्ध मनोरंजन से भरा हुआ खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
जिसमें विजयी प्रतिभागी को पुरस्कार भी दिया गया ।इसी क्रम में खुटहन रोड स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल की दूसरी ब्रांच पख्नपुर में प्रधानाचार्य संदीप सिंह ,उप प्रधानाचार्य लक्ष्मी मेहतो सहित सभी अध्यापक अध्यापिकाओ ने एक दूसरे को भारतीय परंपराओं एवम् संस्कार के अनुरूप अबीर गुलाल लगाकर धूम-धाम से होली का पर्व मनाया जहां पर सभी HOLI के प्राकृतिक रंगों में रंगे हुए दिखाई दिए। अंत में प्रधानाचार्य संदीप सिंह ने होली के त्योहार पर प्रकाश डालते हुए यह बताया कि भक्त प्रह्लाद की विष्णु भक्ति के फलस्वरूप होलिका जल गई और प्रह्लाद का बाल बांका भी नहीं हुआ। शक्ति पर भक्ति की जीत की खुशी में यह पर्व मनाया जाने लगा। साथ में रंगों का यह पर्व यह संदेश देता है कि काम ,क्रोध ,मद,मोह एवं लोभ रूपी दोषों को त्याग कर ईश्व र की भक्ति में मन लगाना चाहिए और भाईचारे की भावना अपनाना चाहिए। साथी अभिभावकों व छात्र छात्राओं को प्रकृति रंगों फूलों से होली खेलने की अपील की।
SWEET POISON से सावधान-होली आते ही मिलावट खोर सक्रिय
होली में मिलावट खोर सक्रिय खेतासराय की भोली भाली जनता को दे रहे हैSWEET POISON
फ़ूड विभाग कार्यवाही के नाम पर करती है कोरम पूरा
SWEET POISON HOLI खेतासराय (जौनपुर) होली का त्योहार नज़दीक आते ही मिलावट खोर पूरी तरह से सक्रिय हो गए है। ऐसे में आप सभी को सावधान होने की जरूरत है। कही आप मिठाई के नाम जहर तो नही खा रहे है? यह कोई नई बात नहीं है। वर्ष भर में तमाम त्योहार आते है जिसमें मिठाई प्रमुख रूप से जरूरत होती है। ऐसे में ज्यो-ज्यो त्योहार नज़दीक आता है त्यों-त्यों मिलावट खोर का धंधा शुरू होता है। इन दिनों बड़े धूमधाम से यह गोरखधन्धा खेतासराय में चल रहा है।
जिससे खेतासराय कस्बा मिलावट खोरो से गुलज़ार है। वही विभागीय उदासीनता के कारण ऐसे गोरखधन्धा करने वालों का हौसला बुलन्द है। यदि भूले भटके से कोरम पूरा करने की नियत से जिम्मेदार अधिकारी पहुँच भी जाते है तो बस खानापूर्ति करके बैरंग लौट जाते है या फिर हिम्मत जुटाकर सैम्पलिंग कर लेते है और बाद में मामला रफा-दफा हो जाता है। ऐसे में इस लचर व्यवस्था के आगे सभी लोगों को सावधान होने की जरूरत है। वरना फ़ूड प्वाइजन या अन्य बीमारियों का सामान करना पड़ सकता है।
दुकानदार SWEET की शोकेस पर नहीं लिख रहे है एक्सपायरी डेट –
त्योहार में यदि आप मिठाई की दुकान पर मिठाई खरीदने जाते है तो थोड़ा ठहरिये कही आप डेट एक्सस्पायर की मिठाई तो नही खरीद रहे है। खाद्य सुरक्षा कानून के तहत मिठाई बेचने वालों को ट्रे में रखी मिठाई के साथ एक पर्ची रखना जरूरी है की ट्रे में रखी मिठाई कब तक उपयोग किया जा सकता है, लेकिन स्थानीय कस्बा खेतासराय में कोई भी दुकानदार इसका पालन नही करता है। जबकि कस्बा में कई दर्जन मिठाई की दुकान है। ऐसे में खाद्य सुरक्षा के तहत जारी गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है।
खाद्य सुरक्षा की गाइड लाइन का पालन दुकानदार कागजों में भले कर रहे हो। उसकी अगल बात है। लेकिन लोग डेट एक्सस्पायर मिठाई खाने को मजबूर है? या तो कह सकते है की जिम्मेदार अधिकारियों की नज़र में खेतासराय कस्बा की हर दुकानों पर ताज़ी और शुद्ध मिठाई प्रतिदिन मिलती है। ऐसे में विभागीय जिम्मेदार कार्यवाही करने में कोताही क्यों बरत रहे है समझ से परे है। अगर त्योहारों में कार्यवाही के लिए टीम आती भी है तो इतिश्री करके वापिस लौट जाती है और मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है।
रेडीमेंट मिठाइयां बेचने की रहती है होड़ –
त्योहार में दुकानदारों द्वारा मिठाइयां बेचने की होड़ मची रहती है। कितना अधिक से अधिक बेच ले। जिसमें ज्यादातर पहले से मिठाइयां बनी रहती है या फिर रेडीमेंट यानी बना बनाना खरीदकर दुकानदार बिक्री करते है। जिससे पता नहीं पाता है मिठाई कब की और कहा से बनी है। इसकी खाने का समय सीमा क्या है। जबकि सरकार का आदेश है कि मिठाई की दुकानों पर बिकने वाली मिठाइयां की मैन्यूफैक्चरिंग और एक्सस्पायरी डेट लिखकर लगाएं। लेकिन ऐसा कस्बा खेतासराय व क्षेत्र के आस-पास के बाज़ारों पालन नहीं हो रहा है। अधिकारियों के नाक के नीचे धड़ल्ले से खुलेआम मिलावटी मिठाईयां बेची जा रही है। मिठाइयों का गोरखधंधा चिराग तले अंधेरा वाली कहावत को सिद्ध कर रहे है।
क्या कहते है डॉक्टर –
मिलावटी या डेट एक्सस्पायर मिठाइयों का यदि आप सेवन करते है तो आप के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। इस सम्बंध में चिकित्साधिकारी डॉ0 मसूद खान से बताया कि खास तौर पर बाज़ारो में खुले में बिकने वाली sweet को नही लेना चाहिए। जिस पर धूल या अन्य मक्खी बैठ जाने से दूषित होती है। जो स्वास्थ्य के लिए नुकसान दायक होती है। इसके अलावा मिलावटी या डेट एक्सस्पायर मिठाई खाने से व्यक्ति को उल्टी-दस्त, डायरिया भी हो सकता है। मिठाई में पड़े रंग भी काफी नुकसान दायक होता है। उससे कैंसर या लीवर इंफेक्शन हो सकता है। कभी – कभी ज्यादा उल्टी-दस्त शुरू हो जाता है तो दिक्कते बढ़ जाती है। ऐसे में व्यक्ति को डेट एक्सस्पायर या कलर फूल मिठाई खाने से बचना चाहिए।
लोकसभा चुनाव 2024 में,दिव्यांगता वाले दिव्यां कर सकेंगे घर से वोट
Lok Sabha Elections 2024 जौनपुर : इस बार के लोकसभा चुनाव में40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले दिव्यांजन घर से वोट कर सकेंगे 85 वर्ष की उम्र पार कर चुके मतदाता और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले दिव्यांजन कर सकेंगे घर से वोट जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान की अध्यक्षता में दिव्यांग मतदाताओं हेतु गठित कमेटी व समाजसेवी संस्थाओ के साथ मीटिंग हुई।
Persons with more than 40 percent disability will be able to vote from home.
जिसमें दिव्यांग मतदाताओं को निर्वाचन सम्बंधित सुविधा प्रदान किये जाने हेतु विचार विमर्श और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए समाज सेवी संस्थाओ से भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाने पर चर्चा हुई।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राम अक्षयबर चौहान ने कहा कि मतदान के दिन मतदाताओं को कोई दिक्कत नहीं हो, इसके लिए तमाम तरह के उपाय किये जा रहे हैं। दिव्यांगों और वृद्ध मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है।
लोकसभा चुनाव में दिव्यांगों तथा वृद्ध जनों के लिए वोट डालते समय व्हील चेयर का इंतजाम किया जाएगा।उन्होंने अवगत कराना है कि जिन मतदाताओं की आयु 85 वर्ष से अधिक हो गई है या जो 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग हैं तथा अपना वोट बूथ पर जाकर नहीं डाल सकते तो निर्वाचन आयोग ने उनके लिए घर से वोट डालने की सुविधा उपलब्ध कराई है इसके लिए बीएलओ द्वारा फॉर्म 12 क् भरवाया जा रहा है। ध्यान रहे जिनका यह फॉर्म भरा जाएगा उन्ही को घर से वोट डलवाने की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने जिला दिव्यांगजन अधिकारी को निर्देशित किया कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के जिन दिव्यांगजन का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है उनका नाम वोटर हेल्पलाइन ऐप या वोटर पोर्टल के माध्यम से आनलाइन फार्म 6 भरवाकर आवेदन कराये, तथा सभी दिव्यांगजन मतदाताओं को जागरूक व प्रेरित कराये कि वे 25 मई को अपना मतदान अवश्य करें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा गोरखनाथ पटेल ने कहा कि जनपद में युद्ध स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान चल रहे हैं, कोई भी मतदाता छूट न जाये इस बात पर विशेष ध्यान देने के लिए सभी विभागों के साथ ही समाज सेवी संस्थाओ का सहयोग भी अपेक्षित है।
जिससे जनपद के लोकसभा चुनाव मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी हो। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी लोगों को मतदान करने की शपथ भी दिलाई।इस अवसर पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश चतुर्वेदी, जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, ईएलसी कोआर्डिनेटर रमेश चन्द्र यादव, ईओ नगर पालिका परिषद पवन कुमार, जिला दिव्यांगजन अधिकारी दिव्या शुक्ला, अपर जिला सूचना अधिकारी शशि सिंह, लायन्स क्लब रायल अध्यक्ष अजय गुप्ता, रोटरी क्लब से रविकान्त जायसवाल, जेसीआई चेतना से मीरा व वंशिका सिंह, जेसीआई क्लब अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल, रचना विशेष विधालय से संतोष सिंह,लायन्स क्षितिज अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार लायन्स मेन कोषाध्यक्ष संजीव मौर्य, राजेश किशोर श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।