Home Blog Page 32

हमसे जे टकराई सीधे गोली मारब सीने में…

0
Oplus_131072

तमंचे के साथ रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

  • यूपी पुलिस ने मामले को लिया संज्ञान में जौनपुर पुलिस ने खेतासराय थाने को जांच करके कार्यवाही के लिए किया निर्देशित

खेतासराय (जौनपुर): बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक युवक का तमंचे के साथ वीडियों तेज़ी से वायरल हो रही है। वीडियों वायरल होते यूपी पुलिस व डीआईजी वाराणसी रेंज ने संज्ञान में लिया और जौनपुर पुलिस ने सोशल मीडिया के एक्स पर खेतासराय थाने को जाँच करके विधिक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है।

बताया जाता है कि यह वीडियों बुधवार की सुबह से ही सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम, फेसबुक सहित अन्य प्लेटफार्म पर तेजी से ट्रेड हो रही है। इंस्टाग्राम पर रील हमसे जे टकराई सीधे गोली मारब सीने में, नाम अगर बदनाम होय न कवन मजा है जीने में…इसी गाने पर रील तेज़ी से वायरल हो रही है। यह वीडियो खेतासराय क्षेत्र के किसी एक गाँव के युवक का बताया जा रहा है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि वीडियों संज्ञान में लेकर घटना की जाँच की जा रही है, यह वीडियों क्षेत्र के भुड़कुड़हां गांव निवासी किसी युवक की बताई जा रही है, जाँच के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएंगी।

राकेश अहिर बने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता

0
राकेश अहिर बने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता
राकेश अहिर बने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता

लंबे समय से समाजवादी पार्टी में दे रहे थे योगदान

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्वांचल के जौनपुर जिले के निवासी राकेश अहिर को समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया । राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने से पूर्वांचल क्षेत्र के नेताओं को खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने जमकर एक दूसरे को बधाई दी।

बता देंगे पूर्वांचल क्षेत्र के जौनपुर जिले के पसेवा गांव के निवासी राकेश अहीर को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनकी पार्टी के प्रति लगन योगदान को देखते हुए उन्हें समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है। बता दें कि राकेश रहिर छात्र जीवन से ही समाजवादी पार्टी में अपना योगदान देते रहे । इसके पहले यह लोहिया वाहिनी जौनपुर के जिला सचिव का दायित्व निर्वहन कर चुके हैं। 2019 में कानपुर और बनारस लोकसभा चुनाव के दौरान प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में भी लोकसभा प्रभारी रहे हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी यह चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुके हैं। इसके साथ ही हाजिर जवाबी, प्रखर वक्ता के रूप में जाने जाते हैं। सामाजिक और राजनीतिक नब्जो पर अच्छी पकड़ रखते हैं । हमेशा पार्टी के लिए पूरे प्रदेश में कोई न कोई अभियान में यह अपना योगदान देते रहें। राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने पर जौनपुर ही नहीं बल्कि पूर्वांचल क्षेत्र में के नेताओं में उसे उत्साह बढी है। और जिले के वरिष्ठ नेताओं ने मुलाकात करने बधाई दिया है।

लम्बी बीमारी से नगर पंचायत कर्मचारी का निधन

0

खेतासराय नगर पंचायत में शोक की लहर, शोक सभा कर दी गई श्रद्धाजंली

खेतासराय (जौनपुर): नगर पंचायत खेतासराय में कार्यरत टैक्स कलेक्टर रमेश चंद्र (44 वर्ष) निवासी मुबारकपुर, थाना खुटहन का मंगलवार की भोर में बनारस के टाटा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से घातक बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही नगर पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई।

अधिशाषी अधिकारी अलका मौर्या के नेतृत्व में नगर पंचायत कार्यालय में शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि रमेश चंद्र अपने सौम्य व्यवहार और कर्मनिष्ठा के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से नगर पंचायत परिवार ने एक ईमानदार कर्मचारी को खो दिया है। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर कविता श्रीवास्तव, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, यायावर अली, गुफरान, पूर्व सभासद बृज कुमार यादव, सभासद सतीश यादव त्रिदेव, सलीम अहमद सहित नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

JAUNPUR NEWS,मानदेय को लेकर आशा बहुओं का प्रदर्शन

0
JAUNPUR NEWS,मानदेय को लेकर आशा बहुओं का प्रदर्शन
JAUNPUR NEW

प्रभारी चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंप भुगतान की किया मांग

JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर): प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानी जाने वाली आशा बहुओं एवं आशा संगिनियों ने मंगलवार को लंबित मानदेय एवं सम्पूर्ण भुगतान की मांग को लेकर ब्लाक मुख्यालय पर लामबद्ध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आशा बहू कल्याण समिति के बैनर तले यह प्रदर्शन ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित हुआ उसके बाद पीएचसी सोंधी पहुंच कर प्रभारी चिकित्साधिकारी को ज्ञापन दिया।

प्रदर्शन के दौरान आशा बहुओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सूर्य प्रकाश यादव को सौंपा। इस दौरान आशा भानमती, रेखा, सुनीता, मंगीता, रजनी गुप्ता, धीरा देवी, चंद्रावती, शांति, शीला, शकुंतला, नीलम, उर्मिला, संगीता, चिंता, मंजू सहित बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

आशा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वे वर्षों से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी से कार्य कर रही हैं, फिर भी उन्हें नियमित मानदेय, प्रोत्साहन राशि और अन्य भुगतान का लाभ समय से नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं की देखभाल, टीकाकरण, नवजात शिशुओं की निगरानी, परिवार नियोजन, पोषण अभियान और स्वास्थ्य योजनाओं को सफल बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है, लेकिन इसके बावजूद उनके श्रम का उचित सम्मान नहीं किया जा रहा।

आशा बहुओं ने विभागीय अफसरों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायत और निवेदन करने के बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। इसी निराशा के चलते उन्होंने कलमबद्ध प्रदर्शन का निर्णय लिया है। आशा संगिनियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वे पूर्ण कार्य बहिष्कार करने को बाध्य होंगी।

समिति की ओर से कहा गया कि यदि हड़ताल के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ता है तो इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और सरकार की होगी। आशा बहुओं ने स्पष्ट किया कि वे जनता की सेवा को समर्पित हैं, लेकिन अब सम्मानजनक मजदूरी और अधिकारों के लिए संघर्ष करना उनकी मजबूरी है। यदि जल्द समाधान नहीं मिला तो आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा।

jaunpur News,चंदन प्रजापति बने सीए  

0
jaunpur News,चंदन प्रजापति बने सीए  
JAUNPUR NEWS

jaunpur news,chandan prajapati becomes ca

JAUNPUR NEWS जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना गांव निवासी किसान का बेटा सीए की परीक्षा में सफलता पाई और सीए बन गया। जिससे लोगों ने परिजनों को बधाई दी।

बता दें कि विकासखंड करंजाकला के पतहना गांव निवासी किसान पंचम प्रजापति खेती करके परिवार का जीविकोपार्जन करते हैं। इधर उनका बेटा चंदन प्रजापति सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट ) की परीक्षा अच्छे नंबरों से पास किया। चंदन प्रजापति सीए बनने की खबर से परिजनों में खुशी का माहौल बन गया। गांव वालों ने भी उनके घर पहुंच कर परिजनों को बधाई दी ।बता दें कि चंदन प्रजापति हाई स्कूल इन्टरमीडीएट शिया कॉलेज से यूपी बोर्ड टॉपर रहा। इसके बाद काशी विद्यापीठ वाराणसी से उसने बीबीए की परीक्षा में भी टॉपर रहा । चंदन प्रजापति ने बताया कि कोई भी लक्ष्य लगातार मेहनत करने पर हासिल की जा सकती है । रोजाना नियमित चार-पांच घंटे पढ़ाई करने पर किसी भी क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। चंदन प्रजापति ने बताया कि उनके सफलता का श्रेय उनके माता बसंती व पिता पंचम प्रजापति और परिजनों साथ भाई राम अवतार व सुशील प्रजापति, दिलीप प्रजापति को जाता है। अभी हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, आगे सिविल की परीक्षा में भी भाग लेंगे।

जनहित संकल्प यात्रा का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

0

-विकास भवन पर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण।

जौनपुर-सरदार सेना सामाजिक संगठन के द्वारा निकाली जा रही सरदार पटेल स्वाभिमान रथ एवं जनहित संकल्प यात्रा जौनपुर जनपद में प्रवेश करने के बाद सिहोरीवीर में जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल व कार्यकर्ताओं के द्वारा रथ यात्रा में शामिल लोगों का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।इससे पहले सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एस पटेल ने सिहोरीवीर में स्थित भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए।

रथ यात्रा को वहां से आगे बढ़ाया गया कि रास्ते में तमाम जगहों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष व रथ यात्रा में शामिल तमाम लोगों का स्वागत लोगों ने तमाम जगहों पर किया। कार्यक्रम के दौरान शेखूपुर में स्थित सरदार पटेल के प्रतिमा पर भी माल्यार्पण करते हुए। इस यात्रा को आगे बढ़ाते हुए. जयसिंहपुर,गोपालापुर,जमालापुर, मड़ियाहूं,शीतलगंज,पाली, रामदयालगंज,रसैना,पालिटेक्निक चौराहा,जेसीज चौराहा से होकर रथ यात्रा विकास भवन पर स्थित भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के दौरान सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एस पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछड़ों,दलितों एवं वंचितों के ऊपर हो रहे अन्याय व अत्याचार के साथ-साथ उनके महापुरुषों का भी अपमान स्वीकार्य नहीं है। इस लिए वंचित समाज का हक,अधिकार तथा सम्मान दिलाने के लिए यह यात्रा सरदार पटेल स्वाभिमान रथ के माध्यम से निकाली जा रही है।यह यात्रा पिछले कई दिनों से लगातार प्रदेश के तमाम जनपदों से होते हुए जौनपुर में पहुंचा है। इस कार्यक्रम के दौरान चिराग पटेल,अविनाश काकडे,आरसी पटेल,भानू पटेल,सुबास प्रजापति, त्रिभुवन पटेल,राजेश पटेल, बृजेन्द्र पटेल, धीरज यादव, रामसिंह वर्मा, मुन्ना लाल,जंग बहादुर,भावेश पटेल,सतीश पटेल, लालजी पटेल,सुबास पटेल, आशुतोष मौर्य, दीपक पटेल, मनोज गौतम, दीपक आर विश्वकर्मा, मनोज मौर्य, रविशंकर यदुवंशी, मनीष पटेल, रंजन पटेल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

JAUNPUR :हाफ एनकाउंटर7 गिरफ्तार सोना चांदी बरामद 

0
JAUNPUR :हाफ एनकाउंटर7 गिरफ्तार सोना चांदी बरामद 
JAUNPUR :हाफ एनकाउंटर7 गिरफ्तार सोना चांदी बरामद 

जौनपुर : थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस व स्वाट टीम के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में 02 शातिर चोरों को लगी गोली, दोनों घायल अभियुक्तों सहित चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय 09 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से दो तमंचा, 04 कारतुस एवं चोरी गये चाँदी एवं चाँदी के आभुषण (वजन करीब 06 कि0ग्रा0) एवं नगदी 01 लाख 04 हजार रुपये सहित चोरी करने में प्रयुक्त उपकरण बरामद-

 इक्कीस अक्टूबर को अनिल सोनी पुत्र भोला सोनी निवासी पकड़ी गोदाम जंघई रोड मुँ0 बादशाहपुर जौनपुर के ज्वैलरी के दुकान में हुई ज्वैलरी, नगदी पैसा की चोरी की घटना में पंजीकृत मु0अ0सं0 261/2025 धारा 305 बी0एन0एस0 का सफल अनावरण करते हुए अन्तर्जनपदीय शातिर चोर नकबजनों को पुलिस मुठभेड़ में नीभापुर रेलवे क्रासिंग से आगे काछीडीह मोड़ से दिनांक 03.11.2025 समय करीब 01.15 बजे घटना कारित करने वाले 02 घायल अभियुक्तों सहित 09 कुख्यात आपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ का विवरण-
अभियुक्तों से पूछताछ पर उनके द्वारा बताया गया कि हमलोग उत्तर प्रदेश एवं बिहार में बड़े शहरों में डेरा डालकर रहते है, वही से आसपास के जिलों में पहले चोरी करने के लिए दुकानों की रैकी करते है, उसके बाद हमलोग रात में जाकर सुनार की दुकान को चिन्हित कर नकब लगाकर एवं शटर को रस्सी से खींचकर लोहे की राड का प्रयोग कर दुकान के अन्दर प्रवेश कर जाते है और दुकान एवं लाकर में रखे गहना पैसा को चोरी करते है। इस घटना में हमलोग वाराणसी कैंट स्टेशन के पास हमलोग झोपड़ी डालकर रुके थे, और वहाँ से हमलोग मुंगराबादशाहपुर की घटना के अलावा दिनांक-29.10.2025 को सारनाथ वाराणसी में ज्वैलरी के दुकान में चोरी का प्रयास किये थे तथा दिनांक-27.10.2025 को अलीनगर चन्दौली में ज्वैलरी की दुकान में चोरी किये थे. सारनाथ में हुई चोरी के प्रयास के घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज से चोरो का मिलान हो रहा है। पूछताछ में बताये कि इससे पहले हमलोग सारनाथ वाराणसी के मुकदमें में वर्ष 2018 में जेल जा चुके है। अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हमलोग सामान को चोरी कर प्रशान्त पंवार पुत्र हनुमंत पवांर निवासी सुडिया थाना चौक वाराणसी (चाँदी के आभूषणो को गलाने वाला) की दुकान पर ले जाकर बेचते थे।

बरामदगी का विवरण–
1. चाँदी वजन करीब 05 कि0ग्रा0 782 ग्राम।
2. चाँदी के आभुषण वजन करीब 203 ग्राम।
3. 01 लाख 04 हजार रुपये नगद।
4. 02 तमंचा एवं 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस .315 बोर।
चोरी में प्रयुक्त उपकरणो की बरामदगी विवरण–  
1. 03 लोहे का रम्मा/सब्बल, 01 पिलास
2. 03 लकडी का मुठिया लगा हुआ सूजानुमा पेंचकस
3. 01 रेती, 01 प्लास्टिक की मुठिया लगी प्लास
4. 01 नायलान की रस्सी, 02 गैस कटर की नाब

गिरफ्तार अभियुक्तगण व आपराधिक इतिहास का विवऱण-
1.लादु पुत्र रसिया उर्फ गंगाराम निवासी मिलकिया थाना निगोह जनपद शाहजहाँपुर (घायल)
1. मु0अ0सं0 536/18 धारा 307/380/457/458/511 भादवि एवं 25 आयुध अधि0 थाना सारनाथ वाराणसी।
2. मु0अ0सं0 511/18 धारा 380/457 भादवि थाना सारनाथ वाराणसी।
3. मु0अ0सं0 536/18 धारा 307/380/457/458/511 भादवि थाना सारनाथ वाराणसी।
4. मु0अ0सं0-261/25 धारा-313/331(4)/305/317(2)/317(5) बीएनएस थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर
5. मु0अ0सं0-277/25 धारा-109/3(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर
2. पूरन पुत्र पप्पू निवासी ईसापुर थाना निगोह जनपद शाहजहाँपुर (घायल)
1. मु0अ0सं0 170/18 धारा 3/2  उ0प्र0 गिरोहबन्द अधि0 1986 थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर
2. मु0अ0सं0 33/20 धारा 3/25 Arms Act थाना बिलसण्डा पीलीभीत
3. मु0अ0सं0 032/18 धारा 380/411/457 भादवि थाना अजीमनगर जनपद रामपुर
4. मु0अ0सं0 623/20 धारा 380/411/457 भादवि थाना काँट जनपद शाहजहाँपुर
5. मु0अ0सं0 764/20 धारा 380/411/457 भादवि थाना काँट जनपद शाहजहाँपुर  
6. मु0अ0सं0 628/23 धारा 174ए भादवि थाना काँट जनपद शाहजहाँपुर
7. मु0अ0सं0 629/23 धारा 174ए भादवि थाना काँट जनपद शाहजहाँपुर  
8. मु0अ0सं0 24/18 धारा 307 भादवि थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर।
9. मु0अ0सं0-261/25 धारा-313/331(4)/305/317(2)/317(5) बीएनएस थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर
10. मु0अ0सं0-277/25 धारा-109/3(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर
3.बाबु सिंह पुत्र रामबीर निवासी रावातपुर थाना सिंधौली जनपद शाहजहाँपुर
1. मु0अ0सं0-261/25 धारा-313/331(4)/305/317(2)/317(5) बीएनएस थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर
2. मु0अ0सं0-277/25 धारा-109/3(5) बीएनएस थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर
4.बीजेन्द्र उर्फ वीजेन्द्र उर्फ मंगल पुत्र रसिया निवासी मिलकिया थाना निगोह जनपद शाहजहाँपुर
1. मु0अ0सं0-261/25 धारा-313/331(4)/305/317(2)/317(5) बीएनएस थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर
2. मु0अ0सं0-277/25 धारा-109/3(5) बीएनएस थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर
5. सुरेश पुत्र रुकम सिंह उर्फ रकम सिंह निवासी मिलकिया थाना निगोह जनपद शाहजहाँपुर
1. मु0अ0सं0 0044/2024 धारा 380/411 भादवि थाना जी.आर.पी. बरेली जंक्शन जीआरपी अनुभाग मुरादाबाद।
2. मु0अ0सं0 0066/2024 धारा 305(c)/317(2)बीएनएस थाना जी.आर.पी. बरेली जंक्शन जीआरपी अनुभाग मुरादाबाद।
3. मु0अ0सं0 0070/2024 धारा 303(2) बीएनएस थाना जी.आर.पी. बरेली जंक्शन जीआरपी अनुभाग मुरादाबाद।
4. मु0अ0सं0-261/25 धारा-313/331(4)/305/317(2)/317(5) बीएनएस थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर
5. मु0अ0सं0-277/25 धारा-109/3(5) बीएनएस थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर
6.मोती उर्फ किरेकी पुत्र दिलीप उर्फ दलीप उर्फ चट्टाला निवासी मिलकिया थाना निगोह जनपद शाहजहाँपुर
1. मु0अ0सं0 311/19 धारा 380/457 भादवि थाना एस.एम. साउथ जनपद शाहजहाँपुर
2. मु0अ0सं0 445/18 धारा 307/504 भादवि थाना निगोह जनपद शाहजहाँपुर
3. मु0अ0सं0 256/19 धारा 307/504 भादवि थाना निगोह जनपद शाहजहाँपुर
4. मु0अ0सं0-261/25 धारा-313/331(4)/305/317(2)/317(5) बीएनएस थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर
5. मु0अ0सं0-277/25 धारा-109/3(5) बीएनएस थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर
7. धर्मपाल उर्फ फूलसिंह पुत्र रामसिंह उर्फ रुकम सिंह निवासी बलरामपुर थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर
1. मु0अ0सं0 448/12 धारा 323/325/504 भादवि थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर
2. मु0अ0सं0-261/25 धारा-313/331(4)/305/317(2)/317(5) बीएनएस थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर
3. मु0अ0सं0-277/25 धारा-109/3(5) बीएनएस थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर
8.भोला पुत्र बाबू निवासी ईसापुर थाना निगोह जनपद शाहजहाँपुर
1. मु0अ0सं0 528/24 धारा 305(a)/317(2)/331(4) BNS थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर
2. मु0अ0सं0 670/24 धारा 3/25 Arms Act थाना रोजी जनपद शाहजहाँपुर
3. मु0अ0सं0 890/12 धारा 3/25 Arms Act थाना बिलसाडा जनपद पीलीभीत
4. मु0अ0सं0 604/23 धारा 380/411/413/457 भादवि थाना निघासन जनपद खीरी
5. मु0अ0सं0 634/23 धारा 3/25 Arms Act थाना निघासन जनपद खीरी
6. मु0अ0सं0 143/24 धारा 3/2(b)(i) उ0प्र0 गिरोहबन्द अधि0 1986
7. मु0अ0सं0 759/24 धारा 305(a)/331(4) BNS थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर
8. मु0अ0सं0-261/25 धारा-313/331(4)/305/317(2)/317(5) बीएनएस थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर
9. मु0अ0सं0-277/25 धारा-109/3(5) बीएनएस थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर
9. अजीत पुत्र कुंदन निवासी रामपुरा थाना पसगवा जनपद लखीमपुर खीरी
1. मु0अ0सं0 217/21 धारा 323/325/504/506 भादवि थाना पसगवां जनपद खीरी।
2. मु0अ0सं0 31/23 धारा 380/411/457 भादवि थाना नई मण्डी जनपद मुज्जफरनगर।
3. मु0अ0सं0-261/25 धारा-313/331(4)/305/317(2)/317(5) बीएनएस थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर
4. मु0अ0सं0-277/25 धारा-109/3(5) बीएनएस थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर

अवैध असलहा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

0
अवैध असलहा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
अवैध असलहा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

खेतासराय(जौनपुर): सोमवार को खेतासराय पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।

थानाध्यक्ष खेतासराय प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मुखबीर की सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक अनिल कुमार पाठक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचकर मुखबीर की निशानदेही पर दोपहर गोरारी से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त पूछताछ में अपना नाम भक्कू पुत्र जुमराती निवासी ढढवाराखुर्द, थाना शाहगंज बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर तथा एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त बेहद शातिर किस्म का है, इसके विरूद्ध कई थानों में पशुक्रूरता अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज है।

पाराकमाल में शिव मंदिर निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन

0
पाराकमाल में शिव मंदिर निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन
पाराकमाल में शिव मंदिर निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन

खेतासराय (जौनपुर) ग्रामसभा पाराकमाल में भगवान शिव के भव्य मंदिर निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को विधि-विधानपूर्वक भूमि पूजन का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के साथ सम्पन्न हुए इस समारोह में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

मुख्य यजमान के रूप में डॉ. सुनील कुमार ने ग्रामीणों के साथ पूजन में हिस्सा लिया। मंदिर निर्माण को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष एवं पुजारी राममूरत ने बताया कि मंदिर का निर्माण भक्तों के सहयोग से किया जाएगा तथा इसमें स्थानीय शिल्पकारों का विशेष योगदान रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से आर्थिक सहयोग एवं श्रमदान के माध्यम से मंदिर निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया। पूजन के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी ने आशीर्वाद स्वरूप प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रोशन राजभर, नंदलाल राजभर, सुरेन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, बब्लू राजभर, उमेश कुमार, राम तीरथ सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

JAUNPUR CRIME,चारपाई पर सोते बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या  

0
JAUNPUR CRIME,चारपाई पर सोते बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या  
JAUNPUR CRIME,चारपाई पर सोते बुजुर्ग की

Saurav, an elderly man, was shot dead on his cot. jaunpur crime

  • सरायख्वाजा के कङैला गांव में हुई घटना,पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला

JAUNPUR CRIME NEWS :यूपी के जौनपुर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कङैला गांव में एक वृद्ध की सोते समय अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर पुलिस अधीक्षक ने घटना की खुलासा के लिए चार टीमों का गठन किया है।

बता दें कि कङैला गांव निवासी 70 वर्षीय मखन्चू वनबासी अपने पत्नी के साथ खेत में बन पाही पर सो रहा था ,  रात करीब 11:30 बजे अज्ञात बदमाश पहुंचे और सोते समय ही मखन्चू को गोली मार दिए और फरार हो गए । गोली की आवाज सुनकर मृतक की महिला जाग गई, हालंकि उसने किसी को देख नहीं पाई और वह चिल्लाई लोग पहुंचे। सूचना पर पुलिस पहुंची और मखन्चू को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गये। जहां मखन्चू  को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मरर्सरी हाउस में रखवा दिया उधर मौके पर सीओ थानाध्यक्ष पहुंचे जहां घटना स्थल से दो कारतूस का खोखा बरामद हुआ है ।उधर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तूभ ने घटना को गंभीरता से लेते हुए उसके खुलासे के लिए चार टीमों का गठन कर दिया है। घटना क्यों हुई है स्पष्ट नहीं हो सका। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आज्ञा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है ।