Home Blog Page 325

जौनपुर लोकसभा सदर सीट पर सपा निर्विवाद चेहरे पर लगा सकती हैं दाव

0

जौनपुर लोकसभा सदर सीट को लेकर क्षेत्र में लालचंद यादव के नाम की चर्चा, दर्जनों सपा नेता लखनऊ में डाले हुए हैं डेरा ।

JAUNPUR NEWS : जौनपुर लोकसभा सदर सीट पर टिकट को लेकर प्रतिदिन नई चर्चा होती रहती हैं लोगों की निगाहें अपने-अपने चहेते प्रत्याशियों पर टिकी हैं। उधर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव निर्विवाद चेहरे पर ही लोकसभा सदर सीट पर दांव लगाने के पक्ष में बोल चुके हैं। इस कड़ी में लालचंद यादव लाले की को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

लोकसभा जौनपुर की सीट पर टिकट लेने का मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। डेढ़ दर्जन से अधिक लोग लखनऊ सपा मुख्यालय के आसपास डेरा जमाए बैठे हैं। उधर सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जौनपुर लोकसभा सीट पर निविर्वाद चेहरे पर दाव लगाने के पक्ष में है ! इस नजरिए से देखा जाए तो सदर लोकसभा सीट में कुछ गिनती के नेता ही इस कड़ी में फिट बैठते हैं। क्षेत्र की जनता में सपा के वरिष्ठ नेता लालचंद यादव लाले के नाम की चर्चा जोरों पर है । क्योकि क्षेत्र में जनता के बीच लाले की छवि बेहद सरल मिलनसार सबके दुख सुख के साथी के रूप मे जाने जाते है ।

लाले जमीनी स्तर पर जनता के बेहद करीब और काफी लोकप्रिय है। इनके अलावा देखा जाए तो टिकट के दावेदारों में सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक लालबहादुर यादव ,पूर्व राज्यमंत्री शैलेंद्र यादव ललई, विधायक लकी यादव ,प्रदेश सचिव राजन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राज नारायण बिन्द ,तेज बहादुर मोर्य पप्पू,उदयभान मौर्य, र्ज्वेलर्स व्यवसायी ओमप्रकाश दुबे बाबा, उद्योगपति अजय यादव समेत दर्जन भर दावेदार ताल ठोक रहे हैं। वहीं मछली शहर लोकसभा सीट से विधायक रागिनी सोनकर ,पूर्व सांसद तूफानी सरोज ,पूर्व बीडीओ दीपचंद राम समेत आधा दर्जन लोग इस सीट पर जोर अजमाइश कर रहे हैं। वहींआजमगढ़ सीट से पूर्व सीएम सपा के मुखिया अखिलेश यादव खुद चुनाव लड़ेंगे। जबकि लालगंज सीट से दरोगा सरोज को लेकर काफी चर्चा है। क्योंकि लालगंज लोकसभा सीट पर जनता में दरोगा सरोज की पकड़ काफी मजबूत मानी जाती है। यह रिपोर्ट सूत्रों के हवाले से प्रस्तुत किया गया हैं।

हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0
हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हर तबके के बच्चों को शिक्षित करके जीवन स्तर को ऊंचा उठा रही सरकार : डॉ उमेश चंद तिवारी

सुइथाकलां जौनपुर। हमारे आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को बीडीओ सुभाष चंद्र की अध्यक्षता में बी आर सी कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में स्कूल के प्रशिक्षित अध्यापक ,नोडल शिक्षक संकुल व आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने भाग लिया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चंद्र तिवारी गुरुजी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की दूर दर्शिता का परिणाम है कि हर तबके के बच्चों को शिक्षित करके उनके जीवन स्तर ऊंचा हो रहा है ।उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के प्रति समाज का देखने का नजरिया बदला है। कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य बच्चों का देश व समाज की नींव को मजबूत करके भविष्य मे एक मजबूत इमारत खड़ी करना है।उन्होने कहा कि बच्चे बड़े होकर देश व समाज का प्रतिनिधित्व भी करते है इसके लिए उनका सर्वागीण विकास आवश्यक है।उन्होने विद्यालय के सभी शिक्षको को निपुण लक्ष्य प्राप्त करने के लिए शिक्षको के प्रयासों की सराहना करते हुए बताया कि ब्लाक को निपुण ब्लाक बनाने हेतु सभी सकंल्पबंद्व है।मुख्य अतिथि ने निपुण विद्यालयों के शिक्षक व छात्र छात्राओं को बुक कलम देकर सम्मानित किया ।

अध्यक्षता करते हुए खंड विकास अधिकारी ने शिक्षकों से आह्वान किया कि बच्चों के भविष्य को उज्जवल करने के लिए सभी अभिभावक और बच्चे अपने उत्तरदायित्व का पालन करें उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर बेहतर हो रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वैश्य ने बताया कि बाल वाटिका के बच्चों को निपुण बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने निपुण बन चुके विद्यालयों के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बचे हुए बच्चों को भी नई शिक्षा नीति के अनुरूप बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं ।

भाषायी दक्षता और अंकीय ज्ञान का लक्ष्य भी निर्धारित समय के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा ।संचालन अध्यापक अजय मिश्र ने किया। इस अवसर पर प्रा.शि.संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सतीश सिंह, दुष्यंत मिश्र जिला मंत्री शिक्षक संघ ,ब्लॉक अध्यक्ष द्वै सुधाकर सिंह व डॉ रणंजय सिंह ,अरविन्द यादव , पारसनाथ यादव ,पंकज सिंह ,डा.आलोक पालीवाल ,रबिन्द्र भाष्कर ,मनोज सिंह ,एजाज अहमद, संजय सिंह सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।

FREE RATION 29 मार्च तक बनेगा,14 किलो गेहू मिलेगा 21 किलो चावल 

0
FREE RATION:मार्च महीने में निःशुल्क खाद्यान्न वितरण की तिथि बढ़ी 
FREE RATION:मार्च महीने में निःशुल्क खाद्यान्न वितरण की तिथि बढ़ी 

Free ration will be made till March 29, 14 kg wheat and 21 kg rice will be available. In Jaunpur

FREE RATION 2024 जौनपुर: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत माह-मार्च, के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न तथा माह जनवरी, फरवरी व मार्च, के लिए अन्त्योदय राशनकार्ड धारकों को 03 किग्रा० चीनी प्रति कार्ड का वितरण 15 मार्च से 29 मार्च  के मध्य किया जायेगा। जनपद के समस्त उचित दर दुकानों पर वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत खाद्यान्न प्राप्त किये जाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उक्त वितरण अवधि में अन्त्योदय कार्डधारकों को 35 किग्रा0 खाद्यान्न (14 किग्रा0 गेहूं तथा 21 किग्रा0 चावल) तथा पात्र गृहस्थी राशन कार्डों से सम्बद्ध यूनिटों पर 05 किग्रा0 खाद्यान्न प्रति यूनिट (02 किग्रा0 गेहूं व 03 किग्रा० चावल) का निःशुल्क वितरण लाभार्थियों में सुनिश्चित कराया जायेगा। अन्त्योदय कार्डधारकों में त्रैमास जनवरी, फरवरी व मार्च, 2024 के सापेक्ष 03 किग्रा0 चीनी प्रति कार्ड रू0-18 प्रति किग्रा0 की दर से रू0-54 में वितरण सुनिश्चित कराया जायेगा।

खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण में पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विक्रेता अपने उपलब्ध स्टॉक की सीमा तक FREE RATION पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन कर सकेंगे। अन्त्योदय कार्डधारकों को चीनी के सम्बन्ध में पोर्टबिलिटी की सुविधा अनुमन्य नहीं होगी। लाभार्थी अपनी मूल दुकान से ही चीनी प्राप्त कर सकेंगे।

उक्त योजनान्तर्गत गेहूँ, चावल के निःशुल्क वितरण तथा अन्त्योदय कार्डधारकों में सशुल्क चीनी के वितरण की अंतिम तिथि 29 मार्च 2024 होगी, जिस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं को प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाइल ओ.टी.पी. वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण सम्पन्न किया जा सकेगा।तत्क्रम में जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि लाभार्थियों राशनकार्डधारकों में नियमानुसार खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण एवं अन्त्योदय कार्डधारकों को त्रैमास जनवरी, फरवरी व मार्च, 2024 के सापेक्ष 03 किग्रा0 चीनी का सशुल्क वितरण पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही अपनी उचित दर दुकानों पर उक्त योजना के सम्बन्ध में इसकी सूचना चस्पा करेंगे, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी खाद्यान्न व चीनी प्राप्त करने से वंचित न रह जाये।  

गायक अभिनेताअवनीश तिवारी ने बढ़ाया जौनपुर का गौरव 

0
गायक अभिनेताअवनीश तिवारी ने बढ़ाया जौनपुर का गौरव 
गायक अभिनेताअवनीश तिवारी ने बढ़ाया जौनपुर का गौरव 

JAUNPUR NEWS: अपनी प्रतिभा के बदौलत जौनपुर का नाम करने वाले गायक अभिनेता अवनीश तिवारी का जन्म सन् १९७६ में जीवन ज्योति हास्पिटल घाट कोपर मुम्बई में हुआ था उनके पिता जी स्वर्गीय लल्लन तिवारी मुम्बई में रहकर एक कम्पनी में काम करते थे प्रारंभिक शिक्षा मुम्बई में होने के बाद तिलक धारी महा विद्यालय जौनपुर से गायक वादन में स्नातक कर आज जिले का नाम रोशन कर रहे हैंजपटापुर गाँव निवासी गायक अभिनेता अवनीश तिवारी गायकी के साथ कयी भोजपुरी फिल्म भी कर रहे हैं उनके गीत प्रभु आप की कृपा से सब काम हो रहा है, एक दिन भोले भण्डारी जैसे गीतों को लोगों ने खुब सराहा था संस्कृति विभाग रेडियो आस्था भजन पर भी उनके स्वर का जादू छाया रहा भोजपुरी फिल्म नयी रस्में नयी कस्मे, बनारसी बाबू, अटूट बंधन, होगी प्यार की जीत, बाबुल की गलियां l

जमाई राजा जैसे कयी फिल्मों में भुमिका निभा चुकें है सन् १९९६ में जिले के युवा गायक राकेश पाठक  के गीतों ने देश प्रदेश में धुम मचा दिया था उनके गीत चुनरियां ओठ के, चला चौकियां धाम ने जिले का गौरव बढा दिया था लेकिन सन् २०१२ में उनकी अल्पायु में मृत्यु हो गईउनकी मौत से संगीत जगत व जिले में शोक छा गयाजौनपुर ने अपना होनहार पुत्र खो दिया थाघर की मालिहालत उस समय अच्छी नहीं थी बच्चे भी छोटे थे फुलपुर गाँव में जन्मे माँ शारदे के इस पुत्र को आज लोग बहोत प्रेम करते हैं सन् २०१२ में खुटहन क्षेत्र के डिहिया गाँव निवासी मंतोष पाण्डेय के स्वर का जलवा हर तरफ बिखरने लगा तो वही जौनपुर जिले के बसुईबराई गाँव निवासी अभिनेता रवि किशन ने जिले को एक नई पहचान दी शहर जौनपुर के बसने वाले अभिनेता राजेश विवेक उपाध्याय सैंकड़ों हिन्दी फ़िल्मों में काम कर जिले का नाम रोशन कर रहे हैंगायक कलाकारों के साथ तबला वादन में भी श्री प्रकार मिश्रा जैसे कलाकार जिले का नाम रोशन करने में लगे हुए है

JAUNPUR:पूविवि में संस्कृति संरक्षण पर आयोजित हुई कार्यशाला 

0
JAUNPURपूविवि में संस्कृति संरक्षण पर आयोजित हुई कार्यशाला 
JAUNPURपूविवि में संस्कृति संरक्षण पर आयोजित हुई कार्यशाला 

JAUNPUR NEWS जौनपुर। कल्चरल क्लब एवं वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग की ओर से पांच दिवसीय कार्यशाला के तीसरे  दिन बुधवार को विशेषज्ञों ने रिकॉर्डिंग एवं फोटोग्राफी तकनीक के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। संस्कृति विभाग उ.प्र.के सहयोग से आयोजित की जा रही कार्यशाला संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन, प्रदर्शन,दस्तावेजीकरण पर आधारित है।

प्रशिक्षण सत्र में बतौर मुख्य वक्ता लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार बृजेश सिंह ने कहा कि आजकल सोशल मीडिया का जमाना है विजुअल कंटेंट तैयार करने के लिए रिकॉर्डिंग की तकनीक से परिचित होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि युवा लोक संस्कृति से जुड़ी सामग्री को सोशल मीडिया के माध्यम से आसानी से संरक्षित और प्रसारित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बहुत सारे ऐसे लोक कलाकार हैं जिन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से वैश्विक पहचान बनाई है।इसी क्रम में लखनऊ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के वीडियो जर्नलिस्ट तीर्थांकर गुहा ने लोकगीतों की रिकॉर्डिंग के विविध पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने कैमरा, लाइट, फ्रेमिंग, मोबाइल फोन से रिकॉर्डिंग आज के बारे में विस्तार से बताया।जौनपुर जनपद के पत्रकार जावेद अहमद एवं सिनेमैटोग्राफर चंदन सैनी ने भी रिकॉर्डिंग और लेखन की तकनीक से विद्यार्थियों को परिचित कराया। कार्यशाला के संयोजक डॉक्टर दिग्विजय सिंह राठौर ने कहा कि आज आप अपने मोबाइल के माध्यम से लोक संस्कृति से जुड़े  कंटेंट बना सकते है.अतिथियों का स्वागत जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ मनोज मिश्र एवं धन्यवाद् ज्ञापन आयोजन सचिव डॉ सुनील कुमार ने किया. इस अवसर पर इस अवसर पर डॉ.अवध बिहारी सिंह,डॉ. चन्दन सिंह,डॉ. सुरेन्द्र यादव,  सोनम विश्वकर्मा,अमित मिश्रा समेत तमाम लोग उपस्थित रहे lJAUNPUR NEWS

बाबा करशूलनाथ धाम करछुली कंधीकला जौनपुर समेत 4 मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए प्रथम क़िस्त जारी।

0

First installment released for the renovation of 4 temples including Baba Karshulnath Dham, Karchuli Kandhikala.

JAUNPUR जौनपुर :बदलापुर विधानसभा क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात बदलापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्थित निम्न पौराणिक धार्मिक स्थलों के पर्यटन विकास और जीर्णोद्धार के लिए विधायक रमेश मिश्रा के प्रस्ताव पर उत्तर प्रदेश सरकार ने कुल लागत के सापेक्ष प्रथम किस्त जारी कर दिया हैं।

  1. बाबा करशूलनाथ धाम करछुली, कंधीकला का पर्यटन विकास कार्य के लिए कुल लागत 02 करोड़ 33 लाख के सापेक्ष 75 लाख की प्रथम किस्त।
  2. मां चंडी देवी धाम, पुराअंती बनकट के जीर्णोद्धार और पर्यटन विकास हेतु कुल लागत 01 करोड़ 8 लाख के सापेक्ष प्रथम किस्त 25 लाख।
  3. त्रिभुवन नाथ धाम, करमपुर, भूला में पर्यटन विकास कार्य हेतु कुल लागत 1 करोड़ 6 लाख के सापेक्ष प्रथम किस्त 40 लाख।
  4. प्राचीन शिव मंदिर, कडेरेपुर का जीर्णोद्धार और पर्यटन विकास कार्य हेतु कुल लागत 84 लाख के सापेक्ष प्रथम किस्त 32 लाख।

कुल 5 करोड़ 32 लाख 86 हजार की लागत से इन चारों धार्मिक स्थलों पर पर्यटन विकास और जीर्णोद्धार का कार्य किया जाएगा। प्रथम किस्त के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार ने 1 करोड़ 72 लाख रुपए जारी किया है। जिस पर क्षेत्र के विधायक ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का हार्दिक धन्यवाद आभार जताया है।


दूसरी ओर क्षेत्र की जनता के लिए एक और खुशखबरी है विधायक के प्रयास से बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के महराजगंज ब्लॉक के ग्राम बेसार में गो संरक्षण केंद्र (गौशाला) की स्वीकृति उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान कर दिया है, साथ ही गो संरक्षण केंद्र के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लिमिडेट को कार्यदायी संस्था भी नामित कर दिया है। गौशाला के निर्माण से क्षेत्र के निराश्रित पशुओ को आश्रय स्थल की प्राप्त होगी एवं किसानों को छुट्टा पशुओं से निजात मिलेगी। जल्द ही उक्त गौशाला का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

देवराजी कैलाश नाथ उपाध्याय इंटरनेशनल स्कूल का मनाया गया वार्षिक उत्सव

0
देवराजी कैलाश नाथ उपाध्याय इंटरनेशनल स्कूल का मनाया गया वार्षिक उत्सव
देवराजी कैलाश नाथ उपाध्याय इंटरनेशनल स्कूल का मनाया गया वार्षिक उत्सव

एकाग्रता के साथ कड़ी मेहनत ही बच्चों के जीवन में सफलता दिलाती है डॉ संतोष मिश्रा

  • विद्यालय में संस्कारी शिक्षा मिलने के कारण बच्चों अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हैं श्याम जी महाराज

JAUNPUR NEWS जौनपुर (बक्शा) देवराजी कैलाश नाथ उपाध्याय इंटरनेशनल स्कूल सवंसा बक्शा में वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ संतोष मिश्रा राजा प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण सभा व स्वामी श्याम जी महाराज द्वारा दीप प्रज्वलित व मां सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया । इस मौके पर डॉक्टर संतोष मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यदि शुरू से ही छात्र मेहनत करे तो सफलता उनके कदम जरूर चूमेगी। उन्होंने कहा कि एकाग्रता के साथ कड़ी मेहनत ही बच्चों को जीवन में सफलता दिलाती है। बच्चों को भारतीय इतिहास एवं महापुरुषों के बारे में विस्तार से बताया जाए, ताकि वे उन महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात कर आगे बढ़ सकें।

श्याम जी महाराज ने कहा कि आज विद्यालय में संस्कारी शिक्षा मिलने के कारण बच्चों अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हैं इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक पंकज उपाध्याय द्वारा मेधावी छात्राओं को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति गीत ,नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया ।इस अवसर नित्यानंद आचार्य , सुरेंद्र मिश्रा ,संदीप सिंह ,अनूप पांडे ,प्रदीप पांडे ,रविंद्र मिश्रा अवनीश उपाध्याय ,आलोक त्रिपाठी ,अमन उपाध्याय सहित विद्यालय के अभिभावक व क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने किया।

यह भी पढ़े : JAUNPUR BJP नेता प्रमोद यादव हत्या कांड के आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

खेतासराय पुलिस ने गैंगस्टर के घर पर नोटिस चस्पा करते हुए मुनादी कराई है 

0
खेतासराय पुलिस ने गैंगस्टर के घर पर नोटिस चस्पा करते हुए मुनादी कराई है 
खेतासराय पुलिस ने गैंगस्टर के घर पर नोटिस चस्पा करते हुए मुनादी कराई है 

जौनपुर :खेतासराय पुलिस ने गैंगस्टर के विरुद्ध 82 सीआरपीसी की नोटिस चस्पा करते हुए मुनादी कराई है खेतासराय थाने की पुलिस ने मंगलवार को खुटहन थाने पर अपराध रजिस्टर में दर्ज  गंगेसटर अपराधी के घर मुनादी कराकर नोटिस चस्पा की है पुलिस के मुताविक अपराध की रोकथाम व अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान  के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए खेतासराय पुलिस ने थाना खुटहन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 150/ 2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त साहिल उर्फ शमशाद पुत्र बहाव उर्फ निरहू निवासी बीरी शमसुद्दीनपुर थाना खुटहन जो इसी जिले का निवासी है के विरुद्ध न्यायालय से 82 सीआरपीसी का नोटिस प्राप्त किया गया। इसके संबंध में आज अभियुक्त के घर नोटिस चस्पा करते हुए मुनादी कराई गई है ।


समाचार – थाना मुंगराबादशाहपुर 

CRIME NEWS JAUNPUR वही दूसरी तरफ मुंगराबादशाहपुर पुलिस टीम ने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम से सम्बन्धित 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने दावा किया है कि टीम क्षेत्र में गस्त करते हुए ग्राम गरियांव पहुंची  जहा भारी मात्रा मे पटाखो में विस्फोट व आग लगने की जानकारी होने पर सरायखेम गरियाव मे स्वर्गीय शौकत के मकान के पास गये तो देखा की मकान के बगल मे सिमेन्ट की चादरो से डाले गये करकट के नीचे अवैध रूप से रखे गये भारी मात्रा में पटाखो व विस्फोटक पदार्थ सामग्री में आग लगने से रह रह कर विस्फोट हो रहे थे तथा आग लग जाने के कारण करकट सीमेन्ट का क्षतिग्रस्त होकर तेजी से आवाज करके नीचे गिर गया को काफी प्रयास से बालू व पानी के सहायता से बुझाया गया।

खेतासराय पुलिस ने गैंगस्टर के घर पर नोटिस चस्पा करते हुए मुनादी कराई है 
विस्फोटक पदार्थ अधिनियम से सम्बन्धित 07 अभियुक्त गिरफ्तार

घटना के सम्बन्ध मे जानकारी करने पर  ज्ञात हुआ कि स्वर्गीय शौकत की पत्नी मुन्नी निशा के पास पटाखा निर्माण का लाइसेन्स है जिसे उसके चारो पुत्र मो0 शकील ,अशरफ अली ,सफीक ,जमील पुत्रगण शौकत अली व कुछ सहयोगी मिलकर बनाते है को जरिये मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 074/2024 धारा 286 भादवि व 3A/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम थाना मुं0बादशाहपुर जनपद जौनपुर पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही 

पुलिस मुठभेड़ में शाहगंज का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार ,गोली लगने से घायल है 

0
पुलिस मुठभेड़ में शाहगंज का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
पुलिस मुठभेड़ में शाहगंज का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Shahganj’s history-sheeter arrested in police encounter, injured by bullet

जौनपुर :सरपतहां शाहगंज थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने पशु तस्कर शाहगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से पशु तस्कर घायल कब्जे से एक देशी तमन्चा.315 बोर,एक खोखा कारतूस,01 जिन्दा कारतूस व एक विना नम्बर की मोटर साइकिल बरामद हुई है l 

पुलिस के अनुशार थाना सरपतहाँ व थाना शाहगंज की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में पशु तस्कर थाना शाहगंज का हिस्ट्रीशीटर (हिस्ट्रीशीट नं0-92ए) दानिश पुत्र मुस्लिम निवासी सबरहद थाना  उम्र करीब 27 वर्ष को  आज  देर शाम करीब 19.25 बजे भुसौडी नहर पुलिया से  गिरफ्तार किया गया । मुठभेड़ के दौरान दानिश के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया, इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल भेजवाया जहा उसका इलाज चल रहा है । अभियुक्त के कब्जे से 01 देशी तमन्चा 315 बोर, एक खोखा कारतूस 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल बरामद किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरुध्द थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 51/2024 धारा 307 भादवि व  3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण दानिश पुत्र मुस्लीम निवासी सबरहद थाना शाहगंज जिला जौनपुर उम्र करीब 27 वर्ष
बरामदगी का विवरण 01 देशी तमन्चा 315 बोर, एक खोखा कारतूस 315 बोर,01 जिन्दा कारतूस 315 बोर. घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल अभियुक्त का आपराधिक इतिहास 1. मु0अ0सं0 – 55/2022 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0  थाना बरहज जनपद देवरिया। 2. मु0अ0सं0 – 51/2024 धारा 307 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सरपतहाँ l

यह भी पढ़े : JAUNPUR BJP नेता प्रमोद यादव हत्या कांड के आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर राष्ट्रीय सेवा योजना का समापन

0
गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर राष्ट्रीय सेवा योजना का समापन
गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर राष्ट्रीय सेवा योजना का समापन

सुइथाकला : गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर में प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह रानू के संरक्षकत्व और प्राचार्य प्रोफेसर रणजीत कुमार पांडेय की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ। इस स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाओं ने रंगोली इत्यादि बनाया तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए । शिवांगी, सोनम गुप्ता,नन्दिनी,चांदनी,सन्तप्रकाश, रविशंकर, ममता शर्मा,नेहा रावत, अंजली आदि ने प्रासंगिक विषयों पर व्याख्यान दिया तथा गीत कविता प्रस्तुत किया । कार्यक्रम में भारतेंदु हरिश्चंद्र रचित ‘अंधेर नगरी’ नाटक प्रस्तुत करके सामाजिक सन्देश दिया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रोफेसर रणजीत कुमार पांडे ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारियां का ध्यान रखते हुए अपना कार्य पूरी लगन के साथ और समय पर करना चाहिए । प्रोफेसर पांडे ने राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रेरक व्यक्तित्व स्वामी विवेकानंद के कथन ‘सभी शक्तियां आपके भीतर हैं आप कुछ भी और सब कुछ कर सकते हैं’ को आत्मसात करने का आह्वान किया ।


विशिष्ट अतिथि गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर अजय प्रताप सिंह ने कहा राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के दौरान विभिन्न जरूरी विषयों पर रैली भी निकाली जाती है इससे आमजन में भी जागरूकता आती है ।लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए मतदाता जागरूकता आदि रैलियां महत्वपूर्ण हो जाती हैं । राजनीतिक विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका अहम है । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व समन्वयक प्रोफेसर राकेश कुमार यादव ने राष्ट्रीय सेवा योजना की ऐतिहासिक उपलब्धियां को बताया ।प्रोफेसर यादव ने कहा स्वयंसेविकाओं तथा स्वयंसेविकों से कहा कि शिविर से मिले अनुभव का प्रयोग हमें अपने दैनिक जीवन में भी करना चाहिए तथा सामाजिक प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए । कार्यक्रम का संचालन रसायन विभागाध्यक्ष डॉक्टर अविनाश वर्मा ने किया । धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मुख्य कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर इंद्र बहादुर सिंह ने शिविर के सात दिवसीय अनुभव को साझा किया।उन्होंने शिविरार्थियों को प्रतिभा का धनी बताया।इसके साथ उनके उज्जवल भविष्य की भी कामना की।कार्यक्रम में प्राध्यापक डॉ पंकज सिंह, डॉ नीलमणि सिंह, डॉ अवधेश कुमार मिश्रा, डॉ नीलू सिंह, जितेंद्र सिंह, विकास कुमार यादव, नीलम सिंह, जितेंद्र कुमार, शोधार्थी विपिन कुमार यादव तथा स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहे