Home Blog Page 331

सेंट डेविड स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में बच्चों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

0
सेंट डेविड स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में बच्चों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम
सेंट डेविड स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में बच्चों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर बढ़ाया गया हौसला

खेतासराय (जौनपुर) मनेछा गाँव स्थित सेंट डेविड स्कूल में वार्षिकोत्सव समारोह के अवसर पर छात्र छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जो लोगों का मनमोह लिया वहीं विद्यालय के मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के पूर्व मुख्य अतिथि मंजू अजय सिंह को सर्वप्रथम माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा बच्चों के शारीरिक,मानसिक विकास के लिए बेहतर शिक्षा व प्रतिभा मे निखार लाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन होने चाहिए और ऐसा सभी विद्यालययों को इस प्रकार से करना चाहिए।कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि सोहराब सिद्दीकी ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया कहा आज शिक्षा ही वह ताकत है जो किसी को भी ऊंचे से ऊंचे मुकाम पर पहुंचा सकती है।इस अवसर पर नदीम, अफजल, एखलाक खान, आतिफ शेख, नायला, माला, रेहना मौजूद रहे। अंत में कार्यक्रम के आयोजक निदेशक रईस अहमद खान ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

योग एवं ध्यान से मानसिक संतुलन एवं बौद्धिक विकास ठीक समय पर संभव 

0
योग एवं ध्यान से मानसिक संतुलन एवं बौद्धिक विकास ठीक समय पर संभव 
योग एवं ध्यान से मानसिक संतुलन एवं बौद्धिक विकास ठीक समय पर संभव 

पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के पांचवे दिन कुलपति प्रो0 वंदना सिंह ने स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविकाओं को संदेश देकर किया जागरूक 

JAUNPUR NEWS जौनपुर: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के पांचवें दिन सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान कुलपति  प्रोफेसर वंदना सिंह की अध्यक्षता में योग कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती प्रतिमा एवं महात्मा गांधी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं जल संरक्षण के तहत जल भरो द्वारा कार्यक्रम से किया गया कुलपति द्वारा स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं को संदेश के माध्यम से जगरूक किया कि योग एवं ध्यान से मानसिक संतुलन एवं बौद्धिक विकास ठीक समय पर संभव होता है और छात्रों में सीखने की क्षमता कम समय में ही विकसित हो सकती है l

योग एवं ध्यान से मानसिक संतुलन एवं बौद्धिक विकास ठीक समय पर संभव 

मुख्य अतिथि योग गुरु जय सिंह एवं उनके सहयोगी विकास सिंह जी के द्वारा प्राणायाम, कपालभाती,ताड़ासन एवं सूर्य नमस्कार आज विभिन्न योगाभ्यास कराया गया कार्यक्रम का संचालन अभिनव कीर्ति पांडेय एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी  विशाल यादव द्वारा किया गया रविंद्र प्रजापति द्वारा जल भरो आंदोलन की के गीत की प्रस्तुती की गई स्वागत भाषण डॉ अजय मौर्या द्वारा किया गया था कार्यक्रम की व्यवस्था कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनय वर्मा द्वारा किया गया कार्यक्रम में डॉ. शशिकांत यादव कर्मचारी राजेंद्र सिंह ,टीम लीडर प्रभात तिवारी, संस्कृति यादव खुशी सिंह ,अंकित यादव ,सर्वेश यादव एवं छात्र आनंद सिंह, चंदन यादव ,अभिषेक यादव ,सौरभ सोनकर, उत्कर्ष मिश्रा, सुनील ,विवेक वर्मा ,प्रियांशी मौर्य,सौम्या,रानी समेत तमाम स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविका उपस्थित रहे l

यह भी पढ़े : जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मार कर हत्या,हत्यारो को पुलिस खोज रही है

यह भी पढ़े : पूर्व सांसद धनञ्जय सिंह को अपहरण-रंगदारी के मामले में 7 साल की सजा 

यह भी पढ़े : भगवान शिव और वाराणसी से जुड़े संबंधो का,अब पूरी दुनिया में प्रसार होगा

यह भी पढ़े : कंपोजिट विद्यालय सिद्दीकपुर में छात्रों को, प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

भगवान शिव और वाराणसी से जुड़े संबंधो का,अब पूरी दुनिया में प्रसार होगा

0
भगवान शिव और वाराणसी से जुड़े संबंधो का,अब पूरी दुनिया में प्रसार होगा
भगवान शिव और वाराणसी से जुड़े संबंधो का,अब पूरी दुनिया में प्रसार होगा

The relationship between Lord Shiva and Varanasi will now spread all over the world.

भगवान शिव और वाराणसी से जुड़े सांस्कृतिक संबंधो का अब पूरी दुनिया में विस्तार किया जाएगा 

  • महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर डाक विभाग ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पर जारी किया विशेष आवरण
  • श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद् के अध्यक्ष प्रो. नागेन्द्र पाण्डेय और पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पर जारी किया विशेष आवरण
  • पौराणिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक ज्ञान की अमृत धारा से लोगों की चेतना को स्पंदित करता रहा है श्री काशी विश्वनाथ मंदिर – प्रो. नागेन्द्र पाण्डेय, अध्यक्ष , श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद्

भारतीय डाक विभाग एवं प्रयाग फिलाटेलिक सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद् के अध्यक्ष प्रो. नागेन्द्र पाण्डेय ने महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर “श्री काशी विश्वनाथ मंदिर” पर एक विशेष आवरण व विरूपण का विमोचन किया। वाराणसी प्रधान डाकघर के अविमुक्ता सभागार में आयोजित कार्यक्रम में इस विशेष आवरण पर रामायण का डाक टिकट लगाकर नंदी के चित्र के साथ इसका विरूपण किया गया। वाराणसी पश्चिमी मंडल के डाक अधीक्षक श्री विनय कुमार, सीनियर पोस्टमास्टर श्री पी.सी. तिवारी, प्रयाग फिलाटेलिक सोसाइटी के अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार बंसल और सचिव श्री राहुल गांगुली भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद् के अध्यक्ष प्रो. नागेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि भगवान शिव का यह मंदिर द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक हैI बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी,अपने कण-कण में पौराणिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक ज्ञान की अमृत धारा लिए हुए है और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर इन सबको सहेजते हुए सदियों से लोगों की चेतना को स्पंदित करता रहा है। डाक विभाग विभिन्न डाक टिकटों और आवरण के माध्यम से देश की संस्कृति का वैश्विक स्तर पर प्रसार करने का उत्कृष्ट कार्य कर रहा है, इससे युवा पीढ़ी को भी अपनी समृद्ध विरासत और संस्कृति से जोड़ने में सहायता मिलेगी। प्रो. नागेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नव्य, दिव्य और भव्य श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन उपरांत श्रद्धालुओं और पर्यटकों को जहाँ ज्यादा सुविधाएं मिली हैं, वहीं बाबा के दरबार में आने वालों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई है। डाक विभाग के माध्यम से पूरे देश में स्पीड पोस्ट के माध्यम से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रसाद भेजे जाने की पहल की भी उन्होंने सराहना की।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि गंगा तट पर अवस्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर सिर्फ धर्म और अध्यात्म नहीं बल्कि साहित्यिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और दार्शनिक गतिविधियों का भी सदियों से केंद्र रहा है। ऐसे में इस विशेष आवरण से पूरे विश्व में वाराणसी और भगवान शिव से जुड़े सांस्कृतिक संबंधों का प्रसार होगा। इसका उद्देश्य श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की महिमा, उसकी संस्कृति, उसकी पवित्रता सहित काशी के इतिहास को देश-दुनिया तक पहुँचाना है। दिव्य-काशी, भव्य-काशी के साथ यह काशी के सांस्कृतिक गौरव और अस्मिता को नई पहचान देगा।डाक अधीक्षक विनय कुमार ने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पर जारी उक्त विशेष आवरण मय विरूपण 25 रुपए में फिलेटलिक ब्यूरो, वाराणसी प्रधान डाकघर में उपलब्ध होगा।

भगवान शिव और वाराणसी से जुड़े संबंधो का,अब पूरी दुनिया में प्रसार होगा

इस अवसर पर डाक अधीक्षक विनय कुमार, सीनियर पोस्टमास्टर पी. सी. तिवारी, सहायक अधीक्षक सर्वेश सिंह, श्रीकान्त पाल, डाक निरीक्षक संजय सिंह, विक्की कुमार, श्रीप्रकाश गुप्ता, राहुल कुमार, आनंद प्रधान, दीपमणि, जगदीश शडेजा, सुशांत सिंह सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारी, फ़िलेटलिस्ट इत्यादि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े ; जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मार कर हत्या,हत्यारो को पुलिस खोज रही है

NSS के स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर किया जागरूक

0

NSS NEWS सुइथाकला, जौनपुर। गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर जौनपुर में प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह रानू के संरक्षकत्व में तथा प्रोफेसर रणजीत कुमार पांडेय की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने सर्वधर्म प्रार्थना एवं व्यायाम किया तथा तत्पश्चात सूक्ष्म जलपान किया । जलपान के बाद ‘स्वच्छता अभियान’ रैली निकाली गई । डॉ उदय प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया ।


शिविरार्थियों ने स्वच्छता कार्य के अंतर्गत मलिन बस्ती जमौली में साफ-सफाई का कार्यक्रम हुआ । स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने गांव वासियों को स्वच्छता का संदेश दिया।रैली के बाद शिविरार्थियों ने दोपहर का भोजन किया ।
दोपहर के भोजन के बाद बौद्धिक कार्यक्रम ‘महिला सशक्तिकरण’ का आयोजन हुआ । इसमें स्वयंसेविकाओं अंजलि, आकांक्षा, गरिमा, स्मृति दुबे, सोनम गुप्ता, नेहा रावत तथा चांदनी ने अपने विचार रखे ।मुख्य अतिथि भूगोल विभाग की विभागाध्यक्ष नीलम सिंह ने महिला सशक्तिकरण विषय पर शिविरार्थियों को सम्बोधित किया । उन्होंने कहा कि महिलाओं की स्थिति में सुधार हुआ है। किंतु चुनौतियां बनी हुई हैं । सुधार की अत्यधिक जरूरत है । इसमें स्त्री का स्त्री के प्रति दृष्टिकोण परिवर्तन करने भी आवश्यकता है । इस मौके पर मुख्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ इंद्र बहादुर सिंह, जितेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार, सत्यप्रकाश सिंह, डॉ संदीप सिंह व स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाएँ उपस्थित रहे ।

कंपोजिट विद्यालय सिद्दीकपुर में छात्रों को, प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

0

Students of Composite School Siddikpur were honored with citation

जौनपुर। कंपोजिट विद्यालय सिद्दीकपुर में ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान क्विज प्रतियोगिता में शामिल हुए कंपोजिट विद्यालय सिद्दीकपुर के कक्षा 6 की छात्रा अंशिका यादव ,कक्षा 7 कि रिया ,किशन कक्षा 8 के अमित गौतम , शिवचंद , शिंपल भारती को विद्यालय पर माल्यार्पण कर प्रशस्ति एवं पुरस्कार वितरित किया गया।

तत्पचात सभी छात्र छात्राओं को मिठाई भी खिलाई गई। बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर गणित अध्यापक इंदु प्रकाश यादव ने बताया कि इस तरह की क्विज प्रतियोगिता होने से बच्चों में मनोवैज्ञानिक मनोवृति की विकास एवं जिज्ञासा करने की इच्छा जागृत होती है। विज्ञान गणित एवम प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। पुरस्कार वितरण सहायक अध्यापिका सुनीता यादव द्वारा किया गया।इस अवसर पर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका मनभावती वर्मा , मधुलता यादव , सोनम सिंह ,तरुण कुमार यादव सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Cm Yogi Adityanath के जौनपुर आगमन को लेकर,डीएम पहुचे देखने कार्यक्रम स्थल

0

सीएम योगी आदित्यनाथ आएंगे जौनपुर,कार्यक्रम स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण

CM Yogi Adityanath will come to Jaunpur, DM inspected the venue

Cm Yogi Adityanath In Jaunpur जौनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद आगमन के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया । उन्होने पुलिस लाइन में हेलीपैड बनाए जाने के सम्बन्ध में निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। बीआरपी इन्टर कालेज के निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, स्टाल, पेयजल आदि के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए।

Cm Yogi Adityanath 9 मार्च को आ सकते है आधिकारिक पुष्टि प्रोटोकॉल अभी नही आया है जल्द ही आ सकती है उनके कार्यक्रम की सूचना कार्यक्रम को सफल बनाये जाने के लिए डीएम ने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि पर्याप्त संख्या में मोबाईल टायलेट और पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध रहे। वाजिदपुर में सड़क पर खुले में रखे ट्रांसफार्मर को बैरीकेडिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होने एक्सईएन विद्युत को निर्देशित किया कि इस दौरान विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से उपलब्ध रहे।

जिलाधिकारी ने कलीचाबाद में बनी महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा जिसका अनावरण मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा किया जाना प्रस्तावित है उक्त स्थल पर भी जाकर तैयारियों का जायजा लिया। जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को साफ-सफाई करने हेतु निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी साइ तेजा सीलम, अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

JAUNPUR:दिन दहाड़े हत्या पुलिस को अपराधियों की खुली चुनौती

0

JAUNPUR NEWS दिन दहाड़े हत्या पुलिस को अपराधियों की खुली चुनौती एसपी करें चिंतन

JAUNPUR NEWS जौनपुर। दिन दहाड़े हत्या पुलिस को अपराधियों की खुली चुनौती, एसपी करें चिंतन,सत्तापक्ष करे मंथन तभी अपराध पर अंकुश संभव: यह बातें इंदु सिंह ने कही ज़िले में अपराध का पारा चढ़ता ही जा रहा है,खुले आम लूट, हत्या, छिनैती और चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि होना चिंता का विषय है।

JAUNPUR:दिन दहाड़े हत्या पुलिस को अपराधियों की खुली चुनौती

जबकि पुलिस लगातार अपराध पर अंकुश लगाने हेतु थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों के तबादले सहित आए दिन तमंचों, कट्टों और गांजों के साथ अपराधियों के धर पकड़ में लगी रहती है। उक्त बाते प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष और ज़िलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु ने कही है। जिलाध्यक्ष इंदु सिंह ने कहा कि चर्चित लंगड़ा ऑपरेशन भी अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार चलाकर अपराधियों को नकेल कसने का काम कर रही है। मगर फिर भी दिन दहाड़े लूट हत्या छिनैती और चोरी आदि की घटनाएं आम है। बढ़ते अपराध पर एक ओर जहां पुलिस अधीक्षक महोदय को चिंतन करना चाहिए वहीं सत्तापक्ष से जुड़े जिम्मेदारों को को भी मंथन कर अपराध पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है। JAUNPUR CRIME

जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मार कर हत्या,हत्यारो को पुलिस खोज रही है

0

BJP leader shot dead in Jaunpur, police searching for killers

JAuNPUR CRIME जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के बोधापुर गांव मे दिन के उजाले में बाइक सवार बदमाशों ने एक भाजपा नेता को गोली मार कर ह्त्या कर दी ग्रामीणों की माने तो भाजपा के जिला मंत्री को इतनी गोली मारी की उसकी मौके पर ही मौत हो गई प्रमोद कुमार यादव नामक बीजेपी नेता सुबह लगभग 9:30 पर बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी घायल अवस्था में प्रमोद को ग्रामीणों परिजनों एवं पुलिस के सहयोग से उमानाथ सिंह चिकित्सालय जौनपुर पहुचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।

जौनपुर के पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा के मुताविक सिकरारा थाना क्षेत्र के ग्राम बोधापुर में प्रमोद कुमार यादव पुत्र स्व0 राजबली यादव निवासी ग्राम बोधापुर को मोटर साइकिल सवार दो लोगो द्वारा कार्ड देने के बहाने रोक कर फायर किया गया। सूचना पर पहुँची थानास्थानीय पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया पुलिस ने पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पीएम हाउस पर प्रमोद के परिजनों को रो रो कर बूरा हाल है मौके पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओ की भीड़ जुटी हुई है ।

यह भी पढ़े:

जौनपुर राज कालेज शिविर के द्वितीय सत्र में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर संगोष्ठी आयोजित

0

Seminar on Beti Bachao Beti Padhao organized in the second session of Jaunpur Raj College Camp.

जौनपुरः राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जौनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन चारो इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में स्वयंसेवियों द्वारा शिविर के प्रथम सत्र में चयनित ग्राम सभा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पर एक रैली निकाली गई रैली के माध्यम से ग्रामवासियों को बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ हेतु जागरूक किया गया। चयनित गावों में स्वयं सेवक सेविकाओं द्वारा बेटियो से वार्ता कर उन्हे पढ़ने के लिए जागरूक किया गया उनका उत्साह बढ़ाया गया। रैली अपने चयनित ग्रामों से होते हुए पुनः शिविर स्थल वापस आयी। 

जौनपुर राज कालेज शिविर के द्वितीय सत्र में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर संगोष्ठी आयोजित

शिविर के द्वितीय सत्र में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ० जान्हवी श्रीवास्तव, मनोविज्ञान विभाग, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ० विष्णु चंद्र त्रिपाठी रहे। अतिथियों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं विषय पर अपना सम्बोधन दिया। तत्पश्चात स्वयंसेवियो द्वारा पूछे गये प्रश्नों का उत्तर भी दिया जिससे स्वयंसेवी पूर्ण रूप से संतुष्ट दिखाई दिये।

इसके पूर्व वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ० विजय प्रताप तिवारी एवं डॉ० राजेंद्र सिंह, डॉ० मधु पाठक द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम प्रदान कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर डाॅ0 श्याम सुंदर उपाध्याय, ओमप्रकाश, स्वयं यादव, संतोष शुक्ला, आफताब, विशेष राव, श्रृष्टि मौर्य, प्रियंसी यादव, अर्पिता साहू, प्रतिभा यादव सहित स्वयंसेवी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी आफताब ने किया तथा आभार डाॅ0 मधु पाठक ने किया।

पूर्व सांसद धनञ्जय सिंह को अपहरण-रंगदारी के मामले में 7 साल की सजा 

0
पूर्व सांसद धनञ्जय सिंह को अपहरण-रंगदारी के मामले में 7 साल की सजा 
पूर्व सांसद धनञ्जय सिंह को अपहरण-रंगदारी के मामले में 7 साल की सजा 

जौनपुर के पूर्व सांसद धनञ्जय सिंह को 7 साल की सजा, 75 हज़ार अर्थदंड

जौनपुर के पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह और उनके सहयोगी संतोष विक्रम को अपहरण-रंगदारी के मामले में बुधवार को दोषी पाते हुए एमपी-एमएलए कोर्ट ने सात वर्ष की सजा सुनाई है जिसके चलते लोक सभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे धनञ्जय नमामि गंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल ने धंनजय और उनके सहयोगी सन्तोष विक्रम सिंह पर कम गुणवत्ता वाली सामग्री की आपूर्ति न कराने पर अपहरण-रंगदारी और धमकी देने के मामले में केस दर्ज कराया था। 5 मार्च को कोर्ट ने दोनों को दोषी करार देते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था। अपर सत्र न्यायधीश चतुर्थ शरद चंद्र त्रिपाठी ने दोपहर चार बजकर दस मिनट पर धंनजय सिंह उनके सहयोगी सन्तोष विक्रम सिंह को सात साल की सजा और 75  हज़ार रु अर्थदंड की सुनाई है। 

धनञ्जय सिंह और उनके सहयोगी संतोष विक्रम को जिन धाराओं में कारावास और अर्थ दण्ड लगा है वे इस प्रकार है 

IPC 364 में 7 वर्ष की सजा 50000 हजार रूपये का जुरमाना जुर्माने की रकम न अदा करने पर चार माह का कारावास , IPC 386 5 वर्ष का कठोर कारावास 25 हजार का जुर्माना जुर्माना अदा न करने की स्थिति में 3 माह का कारावास ,IPC 504 1 वर्ष का कठोर कारावास 10000 हजार का जुर्माना ,IPC जुर्माना अदा न करने की स्थिति में 1 माह का कारावास .IPC 506 वर्ष का कठोर कारावास 15000 का जुर्माना जुर्माना अदा न करने की स्थिति में 45 दिन का कारावास .IPC 120 B 2 वर्ष का कठोर कारावास 50000 हजार का जुर्माना जुर्माना अदा न करने की स्थिति 4 माह का कारावास l

 

पूर्व सांसद धनञ्जय सिंह को अपहरण-रंगदारी के मामले में 7 साल की सजा 

यह था  पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के मुताविक  उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के निवासी नमामि गंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल ने 10 मई 2020 को आरोप लगाया था कि जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह कम गुणवत्ता वाली सामग्रियों की आपूर्ति कराने के लिए दबाब बना रहे थे। वादी द्वारा मना करने पर जौनपुर के पूर्व सांसद धनञ्जय सिंह के करीबी संतोष विक्रम दो अन्य लोगों के साथ जाकर उसका अपहरण करके काली कुत्ती स्थित धनंजय सिंह के आवास पर ले गए। जहां पर धनंजय सिंह ने गाली गलौच देते हुए वादी पर पिस्टल सटाकर कम गुणवत्ता वाली सामग्री की आपूर्ति कराने के लिए दबाव बनाया था।

लाइन बाजार थाने में दर्ज हुआ था एफआईआर 

नमामि गंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल की तहरीर पर बाहुबली धनंजय सिंह और उनके सहयोगी के खिलाफ लाइन बाजार थाने में अपरहण, रंगदारी और धमकी देने के मामले में केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने धनंजय और उनके सहयोगी को कालीकुत्ती स्थित आवास से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया  गया ।

धनञ्जय को इससे पहले हाईकोर्ट से जमानत मिली थी 

अपहरण-रंगदारी के मामले मे जेल जाने के बाद धनंजय सिंह को हाईकोर्ट से जमानत मिली इसके बाद धनंजय और सन्तोष विक्रम सिंह जेल से बाहर आये थे।

कोर्ट में बयान से मुकर गए थे वादी अभिनव सिंघल  :

साल 2020 में बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर अपहरण-रंगदारी और धमकी देने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराने वाला वादी अभिनव सिंघल कोर्ट में मुकर गया था। दरअसल नमामि गंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल ने अपर सत्र न्यायाधीश-6 (एमपी-एमएलए) कोर्ट में बयान देते हुए उस समय कहा था कि उसका अपहरण नहीं हुआ था न ही पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने उससे किसी तरह की रंगदारी मांगी थी। बल्कि वह खुद अपनी स्वेच्छा से धनंजय सिंह के आवास पर गया था। हालांकि कोर्ट ने केस की गंभीरता को देखते हुए वादी के शपथपत्र पर कोई विचार नही किया था।

5 मार्च 2024 को कोर्ट ने दोषी करार दिया दोनों को 

5 मार्च को जौनपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने इस केस से जुड़े धनंजय व उनके सहयोगी को धारा – 364, 386, 504, 506 और 120B आईपीसी के अपराध हेतु दोषी करार देते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। सजा की सुनवाई के लिए अगले दिन यानि 6 मार्च की तारीख़ नियत की गयी थी। हालांकि अदालत ने आज धनंजय और उनके साथी सन्तोष विक्रम को सजा सुनाई।

भारी गहमा गहमी के बीच समर्थकों में छाई रही मायूसी

बाहुबली धंनजय सिंह को सजा  सुनाये जाने के बाद उनके समर्थकों में मायूसी छा गयी है।   बता दें कि धनंजय सिंह इस बार जौनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी में थे। BJP की सहयोगी JDU ने जौनपुर सीट के लिए काफी जद्दोजहद की लेकिन BJP यह सीट JDU को नही दी। BJP ने इस सीट से महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह को प्रत्याशी घोषित कर दिया।

हालांकि इसके बाद धनंजय सिंह की उम्मीदों पर पानी फिर गया। माना जा रहा था कि धनंजय अब JDU छोड़कर किसी अन्य दल से अथवा निर्दल चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए धनंजय सपा-बसपा में प्रयास करते रहे लेकिन उन्हें कहीं सफलता नही मिली। इनसब के बीच देखा जाय तो अखिलेश यादव से मिलने के दो दिन बाद जौनपुर की कोर्ट द्वारा अपहरण – रंगदारी के मामले में दोषी करार दिए जाने से उनकी मुश्किलें बढ़ गयी क्या धनञ्जय को न्याय मिलेगा यह आस लगाए बैठे क्या फिर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे यह तो आने वाला समय ही बताएगा ।

 जौनपुर पुलिस की मानीटरिंग सेल द्वारा बुधवार को जारी की गई प्रेस नोट के मुताविक.धनन्जय सिंह. संतोष विक्रम सिंह  को धारा 364/386/504/506/120बी  के अन्तर्गत दोषसिद्ध करते हुए प्रत्येक को 7 वर्ष का कठोर कारावास तथा प्रत्येक को मु0 1,50,000/- रू0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।  फिरौती हेतु अपहरण का अपराध कारित करने के सम्बंध में वादी की लिखित तहरीर पर थाना लाइन बाजार में मु0अ0सं0-142/20

धारा-364/386/504/506/120बी भादवि पंजीकृत हुआ। विवेचना तत्परता से गुणवत्ता कायम रखते हुए आरोपियों के विरूद्ध आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया।  पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन  कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में जनपदीय पुलिस मानीटरिंग सेल,जौनपुर द्वारा एम0पी0 एम0एल0ए0 के विरुद्ध विचाराधीन मुकदमों मे त्वरित निस्तारण कराने एवं अधिकाधिक सजा कराने हेतु उक्त मुकदमें में प्रभावी पैरवी एवं सम्यक कार्यवाही की गयी,

जिसके परिणामस्वरुप दिनांक  06.03.2024 को न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ / विशेष न्यायाधीश एम0पी0 एम0एल0ए0 जौनपुर द्वारा.धनन्जय सिंह पुत्र राजदेव निवासी बनसफा थाना सिकरारा जौनपुर 2.संतोष विक्रम सिंह पुत्र प्रेमबहादुर सिंह निवासी शास्त्रीनगर थाना कोतवाली जौनपुर प्रत्येक को आरोपित धारा 364 भादवि में 07 वर्ष का कठोर कारावास एवं 50,000 रु0 का अर्थदण्ड, 386 भादवि में 05 वर्ष का कठोर कारावास एवं 25,000 रु0 का अर्थदण्ड, 504 भादवि में 01 वर्ष का कठोर कारावास एवं 10,000 रु0 का अर्थदण्ड, 506 भादवि में 02 वर्ष का कठोर कारावास एवं 15,000 रु0 का अर्थदण्ड, 120बी भादवि में 07 वर्ष का कठोर कारावास एवं 50,000 रु0 का अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने की स्थिति में अपराधियों को 13 माह 15 दिन का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा। अभियुक्तगण द्वारा जेल मे बिताई गयी अवधि सजा की अवधि मे समायोजित की जायेगी। सभी सजायें साथ-साथ चलेंगी।